लालकुआं (नैनीताल)- ।।लालकुआं नगर में विशेष समुदाय के युवक को होटल में युवती के साथ पुलिस और हिंदूवादी संगठन के लोगों ने पकड़ा है. फिलहाल पूरे मामले में पुलिस युवक और युवती से पूछताछ कर रही है.रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में पुलिस ने एक विशेष समुदाय के युवक को हिंदू युवती के साथ गिरफ्तार किया है। बताया गया कि युवक ने सुखविंदर सिंह के नाम की आईडी दिखाकर कमरा लिया था। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो लड़का मुस्लिम समुदाय का निकला वही हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं की मांग पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन स्थित एक होटल का है। बताया जा रहा कि आज शाम हिन्दूवादी संगठन के कार्यकताओं को एक गुप्त सूचना मिली कि एक समुदाय विशेष का युवक हिन्दू युवती को लेकर रेलवे स्टेशन चौराहे स्थित होटल में आया है. इसपर संगठन के लोगों ने तुरंत ही पुलिस को मामले की सूचना दी, इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल के रजिस्टर में जांच की तो उसमें युवक ने सुखविंदर सिंह के नाम की फर्जी आईडी लगाकर कमरा लिया था जबकि युवक मुस्लिम समुदाय से है उसका नाम सैफ अलि बताया गया है।
पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है युवक ने फर्जी आईडी बनवा रखीं थी। बताया जा रहा है कि युवक ऊधमसिंह नगर जिले का निवासी है जोकि युवती को लेकर लालकुआँ आया था। पुलिस युवती से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है। इस पूरे मामले को लेकर हिन्दूवादी नेता कमल मूनि जोशी ने कहा कि लालकुआं हिन्दूवादी संगठन के नेताओं को एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक विशेष समुदाय का युवक हिन्दू युवती को लेकर आया है. जिसके बाद सगंठन के कार्यकताओं द्वारा तुरंत पुलिस को सूचना दी गई जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि युवक ने फर्जी आईडी लगाकर कमरा लिया है। कहा कि युवक किसी बड़े रैकेट का हिस्सा हो सकता है, उन्होंने पुलिस से गंभीरता से मामले की जांच करने की अपील की है। फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ करने में जुटी हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है. जो भी तथ्य सामने आयेगा उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि होटल देते समय होटल संचालक द्वारा आईडी प्रुफ की जांच पड़ताल नही की गई ऐसे में होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। वही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए हिन्दूवादी कार्यकताओं को वापस भेज दिया है।








बताया कि अगस्त्यमुनि ब्लाक में बाड़व, बरसूड़ी, चोपता, गणेशनगर, खेड़ाखाल, मालकोटी, नगरासू, बसुकेदार,दुर्गाधार, कांडई-दशज्यलू, जखोली ब्लाक में बुढना, बजीरा, कण्डाली, खलियान, सेमल्ता, सौंराखाल, ऊखीमठ ब्लाक के अंतर्गत रामपुर, रांसी, मक्कूमठ, कालीमठ व फाटा स्थिति आयुष्मान आरोग्य मंदिरों हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का चयन किया गया है। बताया कि चयनित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को आगामी 13 जून तक तैनाती लेने के निर्देश दिए गए हैं।

*घायलों का विवरण:-*


रुद्रप्रयाग पुलिस का चेकिंग अभियान आज भी निरन्तर जारी है। आज भी चेकिंग के दौरान ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस बल ने सख्ती के साथ चेकिंग की कार्यवाही की गयी। जवाड़ी पर पहुंचे वाहनों में आये यात्रियों के पंजीकरण को पर्यटन विभाग की टीम के स्तर से नियुक्त स्कैन करने वाले कार्मिकों द्वारा चेक करने पर पाया तो यात्रियों के एक समूह द्वारा दिखाये गये रजिस्ट्रेशन में दर्शायी गयी तिथि और उक्त रजिस्ट्रेशन की वास्तविक तिथि में अन्तर आया। यात्रियों से पूछताछ की गयी तो उन्होने हरिद्वार से रजिस्ट्रेशन होना बताया गया। इन यात्रियों को कोतवाली रुद्रप्रयाग लाया गया। इनमें से शिकायतकर्ता श्री कानू बनिक पुत्र श्री रवि बनिक निवासी ग्राम जोयनगर, पो0 विरेन्द्र नगर, थाना जिराना, जिला प0 त्रिपुरा, राज्य त्रिपुरा ने अपनी शिकायत के माध्यम से बताया कि वे कुल 10 दोस्तों का समूह केदारनाथ यात्रा पर आये थे। कल वे हरिद्वार रेलवे स्टेशन के निकट कमला ट्रैवल्स में गये और केदारनाथ धाम जाने हेतु गाड़ी बुक करायी व 10 लोगों के रजिस्ट्रेशन कराये गये। इसके एवज में इनके द्वारा कुल 25000 रुपये की धनराशि दी गयी है। आज प्रातःकाल हरिद्वार से चलने के उपरान्त जब ये जवाड़ी बाईपास पुलिस चौकी पर पहुंचे तो चेकिंग के दौरान इनको ज्ञात हुआ कि इनको उपलब्ध कराये गये रजिस्ट्रेशन जो कि 24 जून का था और उसमें फर्जी तरीके से 24 मई की तिथि अंकित की गयी है। कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने इनकी शिकायत के आधार पर पुलिस के स्तर से ठगी करने, जालसाजी व दस्तावेज का उपयोग धोखाधड़ी करने के प्रयोजन, जाली दस्तावेज का असली में उपयोग करने सम्बन्धी धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित कर दी गयी है।




