28.2 C
Dehradun
Sunday, July 5, 2026
Home Blog Page 158

तिलवाडा घनसाली मोटर मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त,कार सवार की मौके पर ही मौत।

0

तिलवाडा घनसाली मोटर मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त

कार में दो लोग थे सवार, कार चालक की मौके पर ही मौत।

सड़क से 150 मीटर नीचे खेतो में जा गिरी कार।

 

घायल चन्द्रमोहन जगवाण ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे तोड़ा दम।

रुद्रप्रयाग।।तिलवाडा घनसाली मोटर मार्ग के स्यालसु के निकट uk 13 b 654 वेगनार कार सुमाड़ी से 2 किलो मीटर दूरी पर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी ,कार में  दो ही लोग सवार थे।कार को तिलवाडा से किशन कठैत उम्र 52 साल  ग्रान खिल सकलाना हाल तिलवाडा निवासी  चला रहे थे जिनकी मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दूसरे घायल व्यक्ति चन्द्रमोहन उर्फ कैलाश जगवाण उम्र 42 साल  हाल निवास जगतोली सांद्र , रुद्रप्रयाग को  108 की मद्दत से जिला अस्पताल ले जाए रहा था।जिसने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया । पुलिस व  sfrd की मद्दत से मृतक के शव को निकाल कर पोस्टमॉडम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।दोनो व्यक्तियों का मयाली में ठेकेदारी का कार्य चल रहा था जिसे देखने वे मयाली जा रहे थे।

दुखद खबर,उत्तराखण्ड का एक और लाल देश की रक्षा के लिए हुआ शहीद।

0

दुखद खबर,उत्तराखण्ड का एक और लाल देश की रक्षा के लिए हुआ शहीद।।
जम्मू-कश्मीर के लेह लद्दाख में तैनात 14 गढ़वाल राइफल में तैनात पिंडर घाटी के चमोली जिले के विकास खंड थराली के सुनला गांव के जवान अपनी पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। प्रधान सुनला राखी देवी ने बताया कि सुनला,थराली गॉव के उम्मेद सिंह नेगी उम्र 42 वर्ष पुत्र भूपाल सिंह जो की 14 गढ़वाल में भर्ती थे और वर्तमान मे जम्मू कश्मीर के लैह लद्दाख में ड्यूटी पर तैनात थे, कि अचानक ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। जिसकी सूचना मंगलवार देर सायं उनके परिजनों को प्राप्त हुई। वे अपने पीछे पत्नी सहित एक पुत्र और पुत्री को छोड़ गए हैं। पूर्व प्रधान भरत सिंह ने बताया कि शहीद का परिवार देहरादून मे रहता है। शहीद की सूचना प्राप्त होते ही परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।

उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर, 6 IAS और 11 पीसीएस अधिकारियों के हुए स्थानांतरण।

0

देहरादून

उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर,

6 IAS और 11 पीसीएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर,

आईएएस हरीश चंद्र सेमवाल से उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण उधमसिंह नगर हटाया गया, नई जिमेदारी निदेशक सेवा योजन हल्द्वानी की मिली

आईएएस अभिषेक रुहेला को जिला अधिकारी उत्तरकाशी से हटाकर उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण उधमसिंह नगर बनाया गया,

आईएएस मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर सचिव गन्ना चीनी प्रबंधक निदेशक से हटाकर जिला अधिकारी उत्तरकाशी बनाया गया,

आईएएस सुश्री रवनीत चीमा से अपर सचिव कृषि एवं किस कल्याण का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया, अपरसचिव पशुपालन मत्स्य विभाग की मिलेगी जिम्मेदारी,

आईएएस विशाल मिश्रा को सीडीओ उधम सिंह नगर से हटाकर सीडीओ टिहरी गढ़वाल बनाया गया,

आईएएस मनीष कुमार को सीडीओ टिहरी से हटाकर सीडीओ उधामसिंह नगर बनाया गया,

 

पीसीएस ट्रांसफर —

मोहन सिंह बर्निया से सचिव मसूरी विकास प्राधिकरण का पदभार हटाया गया , अपर आयुक्त आबकारी बनाया गया,

जय भारत सिंह से उपायुक्त गन्ना काशीपुर तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन का अतिरिक्त पदभार हटाया गया, संयुक्त मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास एव नगर विकास प्राधिकरण देहरादून की मिली जिमेदारी,

पंकज कुमार उपाध्याय से नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी का चार्ज हटाया गया एम डी केएमबीएन की नई जिम्मेदारी मिली,

सुश्री युक्ता मिश्रा डिप्टी कलेक्टर पौड़ी के पद से हटाई गई, उप सचिव उत्तराखंड सूचना आयोग देहरादून के जिम्मेदारी मिली,

कोस्तुभ मिश्रा को सचिव जिला विकास प्राधिकरण उधमसिंहनगर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया,

अबज् प्रसाद बाजपेयी को एम डी केएमवीएन से हटाकर सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी की जिमेदारी मिली,

रीचा सिंह सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी से हटाकर अपर निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय हल्द्वानी बनाया गया,

कुश्म चौहान को संयुक्त सचिव एमडीडीए से हटाकर डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार बनाया गया,

तुषार सैनी को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल बनाया गया,

सुश्री कुमकुम जोशी को डिप्टी कलेक्टर देहरादून बनाया गया,

चंद्रशेखर को डिप्टी कलेक्टर चमोली बनाया गया,

भगत सिंह फोनिया को डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग बनाया गया,

SDRF, उत्तराखंड पुलिस के जवान राजेन्द्र नाथ ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया भारतीय ध्वज।

0

देहरादून

*SDRF, उत्तराखंड पुलिस के जवान राजेन्द्र नाथ ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया भारतीय ध्वज*

SDRF के मुख्य आरक्षी राजेन्द्र सिंह नाथ द्वारा दिनाँक 29 जनवरी 2024 को समय प्रातः 11:30 बजे (दक्षिण अमेरिका समयानुसार) दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के अर्जेंटीना में स्थित सबसे ऊँची चोटी माउंट अंकोकागुआ (6961 मीटर) को सफलतापूर्वक फतह कर देश व उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन किया है।

अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड महोदय द्वारा सफलतापूर्वक आरोहण करने के लिए मुख्य आरक्षी राजेन्द्रनाथ की सराहना की।

देश व उत्तराखंड पुलिस का नाम गौरवान्वित किये जाने पर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए रु 10,000 के नगद पुरस्कार की घोषणा की गयी।

श्रीमती रिधिम अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक, SDRF द्वारा राजेन्द्र नाथ को सफल आरोहण के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन पर्वतारोहण अभियानों से प्राप्त अनुभव हाई एल्टीट्यूड एरिया में SDRF की कार्यदक्षता व निपुणता बढ़ाने में अत्यंत सहायक होगा।

श्री मणिकांत मिश्रा, सेनानायक SDRF द्वारा राजेंद्र नाथ को दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर भारतीय एवं उत्तराखंड पुलिस का ध्वज लहराने के लिए शुभकामनाएं दी गयी एवं कहा कि इससे अन्य कार्मिक भी लाभान्वित होंगे।

आईएएस राधा रतूड़ी होंगी प्रदेश की अगली मुख्य सचिव।

0

देहरादून

आईएएस राधा रतूड़ी होंगी प्रदेश की अगली मुख्य सचिव,

राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव होगी राधा रतूड़ी,

1988 बैच की आईएएस अधिकारी है राधा रतूड़ी,

वर्तमान में एसीएस मुख्यमंत्री , गृह, सचिवालय प्रशासन की जिमेदारी संभाल रही है,

कल 31 जनवरी को पदभार ग्रहण करेगी राधा रतूड़ी,

उत्तराखंड की राज्यसभा सीट के लिए निर्वाचन आयोग का आदेश,।

0

उत्तराखंड की राज्यसभा सीट के लिए निर्वाचन आयोग का आदेश,

8 फरवरी को चुनाव की अधिसूचना होगी जारी,

नामांकन की अंतिम तिथि 15 फरवरी होगी,

27 फरवरी को होगा मतदान,

मतदान के होगी मतगणना,

राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी का कार्यकाल हो रहा समाप्त,

29 फरवरी तक चुनाव होना है कंप्लीट,

यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट 2 फरवरी को विशेष समिति सौपेगी सरकार को।।

0

देहरादून।।उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने का वक्त बेहद नजदीक आ गया है. दरअसल, यूनिफॉर्म सिविल कोड का मसौदा तैयार करने के लिए पूर्व न्यायाधीश रंजना देसाई की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति ने फाइनल ड्राफ्ट तैयार कर लिया है. यूसीसी एक्सपर्ट कमेटी दो फरवरी को यूनिफॉर्म सिविल कोड का फाइनल ड्राफ्ट राज्य सरकार को सौंप देगी. इसके बाद 5 फरवरी से होने जा रहे विधानसभा सत्र के दौरान सरकार यूसीसी का ड्रॉफ्ट सदन के पटल पर रखेगी. सदन से पास होने के बाद यूसीसी एक कानून के रूप में उत्तराखंड राज्य में लागू हो जाएगा. लंबे समय से यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब विराम लगता दिखाई दे रहा है. क्योंकि खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर इस बाबत जानकारी दी है कि 2 फरवरी को विशेषज्ञ समिति यूसीसी का ड्राफ्ट सरकार को सौंप देगी. लोग लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे …. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के विजन और विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड की जनता के सम्मुख रखे गए संकल्प के तहत उत्तराखंड सरकार समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है. समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए गठित पांच सदस्य विशेषज्ञ समिति यूसीसी का फाइनल ड्राफ्ट 2 फरवरी को सरकार को सौंप देगी. लिहाजा, आगामी विधानसभा सत्र के दौरान इससे संबंधित विधेयक लाकर यूनिफॉर्म सिविल कोड को प्रदेश में लागू किया जाएगा ।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत की मांगों पर की घोषणा।

0

रुद्रप्रयाग ।।रुद्रप्रयाग के दोनों विधान सभाओं के मध्य बिंदु अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में सरकार द्वरा नारी शक्ति बंदन महोत्सव के अंतर्गत ब्वै ,ब्वारी,नोनी कोथिक का कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें दोनों विधानसभाओ के 20 हजार जनसँख्या के लगभग महिला पुरुष पहुंचे हुए थे।मुख्यमंत्री के द्वारा *अगस्त्य ऋषि की तपस्थली से सीएम धामी ने किया ₹467 करोड़ 78 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओ को जनता के सामने रखा।
केदारनाथ क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक शैलारानी रावत के द्वारा अपनी विधानसभा की क्षेत्रीय जनता की मांग पर मुख्यमंत्री के सामने विभिन्न मांगे रखी जिसको मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा अपने सम्बोधन में निम्न मांगो पर घोषणा की गई ।
केदारनाथ विधायक बहिन shela रानी की धमक

घोषणाओं का विवरण:-

1- मन्दाकनी शरदोत्सव एवं कृषि उद्योगिक विकास मेला, अगस्तमुनी को राजकीय मेला घोषित किया जाएगा।

2- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्तमुनि में आवश्यकतानुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी।

3- गौरीकुण्ड में स्थित मॉ गौरी के मन्दिर का सौन्दर्याकरण किया जाएगा।

4- द्वितीय केदार श्री मद्यमहेश्वर धाम को विकसित किया जाएगा।

5- दशज्यूला क्षेत्र के स्थान जागतोली में मिनी स्टेडियम की स्थापना की जाएगी।

6- छेनागाड पेयजल योजना का निर्माण किया जाएगा।

7- राजकीय पालीटेक्निक चोपता के भवन का निर्माण किया जाएगा।

8- अगस्तमुनी खेल मैदान से चाका हेतु मोटर पुल का निर्माण किया जाएगा।

9- लमगौण्डी देवलीघडी ग्राम तीनसोली मोटर मार्ग का नाम जम्मू कश्मीर में आतंकवादी मुठभेड में शहीद हवलदार देवेन्द्र सिंह राणा के नाम पर किया जाएगा।

10- भीरी- मक्कू मोटर मार्ग से परकण्डी सिरवा तक 2 किलोमीटर मोटर मार्ग की प्रथम चरण की स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

11- ऊखीमठ में गुप्तकाशी जाखधार त्यूडी मोटर मार्ग से देवर मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य किया जायेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने *ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग* के दौरान महिलाओं संग बनाया चौलाई से तैयार महाप्रसाद।

0

*मुख्यमंत्री ने महिलाओं संग साझा की बचपन की यादें*

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने *ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग* के दौरान महिलाओं संग बनाया चौलाई से तैयार महाप्रसाद*

*पिछली यात्रा के दौरान करीब 70 लाख रुपए से ज्यादा का किया था कारोबार, इस वर्ष दो करोड़ का है लक्ष्य*


शक्ति वंदन महोत्सव के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग में आयोजित *ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग* के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न महिला समूहों के साथ विभिन्न क्रियाकलाप कर स्थानीय संस्कृति को जाना। श्री केदारनाथ धाम में एनआरएलएम के तहत काली माता स्वयं सहायता समूह एवं देवी धार स्वयं सहायता समूह के साथ महा प्रसाद बनाते हुए मुख्यमंत्री ने अपने बचपन की यादें उनसे साझा की।
हाथ से महाप्रसाद बनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने बचपन में घर के कार्यों में खूब हाथ बटाया है। बचपन में वो त्योहारों के समय अपनी माता जी के साथ स्थानीय पकवान बनाने में खूब सहयोग करते थे। वहीं सिलबट्टे पर कई बार अपनी माता जी के साथ मिलकर नमक भी पीसा है। आटा गूँथने से लेकर जंगल में घास काटने तक में उन्होंने हमेशा हाथ बटाया। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं से सरकार की महाप्रसाद योजना से जुड़ने के बाद आजीविका में हुए बदलाव की जानकारी भी ली।

रूरल बिजनेस इंक्यूबेटर की ओर से लगे स्टॉल पर शिल्पकार के उद्यमियों एवं स्वास्तिक स्वयं सहायता की महिलाओं के साथ मिलकर मुख्यमंत्री धामी ने स्टोन पेन्टिंग करते हुए उनकी संस्था की जानकारी ली। वहीं उन्नती क्लस्टर संगठन, कालीमठ कोटमा की महिलाओं के स्टॉल पर कताई एवं बुनाई की। संगठन की अध्यक्ष सरिता देवी ने उन्हें हाथकरघा की पूरी विधि बताते हुए अपने संगठन की जानकारी दी। उन्होंने समूह के उत्पादों की सराहना करते हुए श्री केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग पर भी आउटलेट खोलने एवं पारंपरिक तरीके से बन रहे दोखे, शौल, टोपी आदि का खूब प्रचार करने को कहा।

*महिला समूहों ने केदारनाथ यात्रा के दौरान करीब 70 लाख रुपए से ज्यादा का किया कारोबार*

केदारनाथ यात्रा से जुडे़ विभिन्न महिला समूहों ने पिछले वर्ष यात्रा के दौरान 70 लाख रुपए से ज्यादा का व्यापार किया था। अकेले चोलाई के प्रसाद से लगभग 65 लाख रूपए का व्यवसाय हुआ। इसके अलावा स्थानीय हर्बल धूप, चूरमा, बेलपत्री, शहद, जूट एवं रेशम के बैग आदि से पांच लाख रुपये की कमाई महिलाओं द्वारा की गई है। विभिन्न महिला समूहों से जुड़ी 500 से ज्यादा महिलाओं को इससे रोजगार भी मिला। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के उत्थान को किए जा रहे प्रयासों को भी इससे बल मिला है। वहीं जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग ने अगली यात्रा में दो करोड़ रुपये का प्रसाद बेचने का लक्ष्य रखा है।

नगर निकायों में ओबीसी का आरक्षण तय करने के लिए गठित वर्मा आयोग ने मुख्यमंत्री को सौंपी अपनी रिपोर्ट।

0

देहरादून

*नगर निकायों में ओबीसी का आरक्षण तय करने के लिए गठित वर्मा आयोग ने मुख्यमंत्री को सौंपी अपनी रिपोर्ट*

*-सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के क्रम में वर्ष 2022 में रिटायर्ड जस्टिस बीएस वर्मा की अध्यक्षता में एकल सदस्य आयोग किया गया था गठित*

मुख्यमंत्री आवास में जस्टिस(सेनि.) बीएस वर्मा के नेतृत्व में आयोग ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गए दिशा-निर्देशों के क्रम में अखिल भारत स्तर पर ओबीसी को नगर निकायों में आरक्षण तय करने के लिए कहा गया था।

उत्तराखंड में वर्ष 2022 में जस्टिस बीएस वर्मा की अध्यक्षता में ओबीसी आरक्षण के संबंध में आयोग का गठन किया गया।

आयोग ने मुख्यमंत्री को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। जिसमें ओबीसी आरक्षण संबंधी अपने सुझाव सरकार को प्रेषित किए गए हैं।

इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, सचिव आरके सुधांशु, अपर सचिव नितिन भदौरिया आदि उपस्थित रहे।