28.2 C
Dehradun
Sunday, July 5, 2026
Home Blog Page 159

डोईवाला शुगर मिल में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान हुआ बड़ा हादसा, गार्ड की बंदूक से चली गोली लगी ईडी डीपी को।

0

डोईवाला

डोईवाला शुगर मिल में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान हुआ बड़ा हादसा।
गार्ड की बंदूक से चली गोली लगी ईडी डीपी को।
हालांकि ईडी डीपी सिंह ने गोली लगने की जानकारी किसी की नही दी और गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को सम्पन्न कराया।

कार्यक्रम के बाद मामला सामने आते ही मिल में हड़कंप मच गया।
मिल के आरोपी सुरक्षा गार्ड सुभाष वर्मा को तत्काल किया गया सस्पेंड।
मिल प्रशासन ने बैठाई जांच।

गोली लगने के बाद भी मिल के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह ने दर्द सहते हुए निभाई संविधान की परंपरा।
घायल अवस्था में ही किया झंडा रोहण।
कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद अधिकारियों घायल पीसीएस अधिकारी/ ईडी डीपी सिंह को हॉस्पिटल।

किसानों के साथ मिल कर्मियों और क्षेत्र के लोगों ने ईडी डीपी सिंह के जल्द स्वास्थ्य लाभ की भगवान से की कामना।

75वां गणतंत्र दिवस जनपद रुद्रप्रयाग में हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।

0

रुद्रप्रयाग ।। 75वां गणतंत्र दिवस जनपद में हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम गुलाबराय मैदान में आयोजित किया गया जिसमें जनपद प्रभारी मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर झंडारोहण किया तथा परेड का निरीक्षण कर पुलिस परेड की सलामी ली।
जनपद प्रभारी मंत्री ने जनपद वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन हमें अपने अधिकारों, कर्तव्यों, देश के प्रति समर्पण तथा देशभक्ति की याद दिलाता है। देश में सशक्त लोकतंत्र की स्थापना बनाए जाने हेतु संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में संविधान का स्वरूप अंगीकार किया गया तथा आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू किया गया। उन्होंने देश के शहीदों के बलिदान तथा संविधान निर्माताओं को याद करते हुए कहा कि आज उनको श्रद्धांजलि देने का पर्व भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा 2047 तक भारत को विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में सभी का योगदान जरूरी है जिससे भारत विश्व के अग्रणी देशों में शामिल हो सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश भर में कई महत्वाकांक्षी विकास योजनाओं के कार्य संचालित हो रहे हैं जिसके तहत जनपद में भी सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिसमें बाल विकास विभाग के तहत नंदा गौरा कन्या योजना में कन्या जन्म को सुनिश्चित करने तथा उन्हें उच्च शिक्षा देने के लिए सरकार प्रयासरत है। जनपद में 120 नए आंगनवाडी केंद्र भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है तथा 232 मिनी आंगनवाडी केंद्रों का उच्चीकरण करते हुए पूर्ण केंद्रों में बदला जा रहा है। डेयरी विकास के तहत जनपद में तीन सहकारिता समिति एवं 6 का पुर्नगठन किया गया है जो दुग्ध विकास के क्षेत्र में भविष्य में कारगर साबित होंगे। पशुपालन विभाग द्वारा गोट वैली चलाई जा रही है जिसमें विकास खंड जखोली में 100 लाभार्थियों का चयन कर 11 बकरियों की यूनिट स्थापित की गई है। मत्स्य विभाग द्वारा क्लस्टर आधारित मत्स्य पालन का कार्य किया जा रहा है। राज्य सेक्टर की योजना में 52 तथा जिला योजना के तहत 27 लाभार्थियों द्वारा मत्स्य पालन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए सभी का योगदान एवं सहयोग जरूरी है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया।
पुलिस परेड में सशक्त पुलिस बल ने पहला स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर महिला होमगार्ड तथा तीसरे स्थान पर पुलिस बैंड रहा। जिसके लिए परेड कमांडर को जनपद प्रभारी मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खेल विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें रचिता राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में, ऋषभ मिंगवाल ने गोवा में नेशनल गेम में 5वां स्थान कर, मो. रिजवान ने बैडमिंटन प्रतियोगिता, चिराग ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया तथा प्रज्ञा यादव ने राज्य स्तरीय खेल की 400 मीटर दौड में स्वर्ण पदक तथा निकिता कंडवाल ने 800 मीटर/1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, वंदना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा कार्यक्रम में उपस्थित हुए मुख्य अतिथि सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम जनमानस सहित पुलिस परेड में सम्मिलित हुए जवानों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं का भी आभार व्यक्त किया।

5 फरवरी को शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा का सत्र।

0

देहरादून

5 फरवरी को शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा का सत्र

विधानसभा सचिवालय ने सत्र की अधिसूचना की जारी

5 फरवरी को सुबह 11बजे से शुरू होगी सत्र की कार्यवाही

8 सितंबर 2023 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ था उत्तराखंड विधानसभा का सत्र

उत्तराखंड सरकार में अफसर कितना बड़ा क्यों न हो, शिकायत मिलने पर धामी सरकार में माफी नही मिल सकती।

0

आईएफएस अफसर के खिलाफ गंभीर शिकायत पर धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई
तत्काल प्रभाव से मुख्यालय किया अटैच
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने एक आईएफएस के खिलाफ मिली गंभीर शिकायत पर बड़ी कार्रवाई की है। सीएम के आदेश के बाद आईएफएस को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय अटैचमेंट कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं। इधर, मुख्यमंत्री की कार्रवाई के बाद अफसरों में हड़कंप मचा है।
उत्तराखंड में गुरुवार को वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी के विरुद्ध गंभीर शिकायत सामने आई थी। सोशल मीडिया आदि के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में प्रकरण आने के बाद एक घंटे के भीतर इस मामले में अटैचमेंट की बड़ी कार्रवाई की गई। उस तरह के त्वरित एक्शन को लेकर जनता में सीएम धामी के एक्शन मोड की खूब चर्चा की जा रही है। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव सुशांत पटनायक को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) कार्यालय से अटैच कर दिया है। वरिष्ठ उच्च अधिकारी के विरुद्ध इस तरह की कार्रवाई के बाद यह संदेश जा रहा है कि मुख्यमंत्री धामी किसी भी तरह की अनियमितता और अनैतिक कृत्यों की शिकायत पर गंभीर रुख अपना रहे हैं।

पीसीबी के सदस्य सचिव आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक के विरुद्ध एक गंभीर शिकायत मिली थी। जिसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल जांच के निर्देश जारी कर दिए। जांच प्रभावित न हो, इसके लिए सदस्य सचिव पटनायक को प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय से अटैच कर दिया गया है। मामले की जांच वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को सौंपी गई गई है। इससे पहले भी कई आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री धामी की इन कार्रवाई की सोशल मीडिया में खूब चर्चाएं चल रही हैं।

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें।

0

देहरादून

*मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें।*

*मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जल्द ही समान नागरिक संहिता कानून लागू करने के लिए विधानसभा सत्र बुलाया जायेगा।*

*समान नागरिक संहिता के लिए गठित कमेटी की ड्राफ्ट रिपोर्ट जल्द मिलेगी।*

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं*

*गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं और राज्य आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान निर्माण का एक पर्व है*

*हमारा यह विशिष्ट संविधान हमारे राष्ट्र का निरंतर मार्गदर्शन करता आ रहा है*

*मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण भी कराता है*

*यह अवसर हमें देशभक्तों के सपनों को साकार करने और अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध होने का संकल्प लेने की भी प्रेरणा देता है*

*संविधान के अंतर्गत ही हम सभी की जिम्मेदारी यह भी है कि हम न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूलभूत लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहें*

26 जनवरी को उत्तराखंड के 6 पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति पदक से किया जाएगा सम्मानित।

0

: गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तराखंड के छह पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। उत्तराखंड के पर एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, देहरादून पुलिस कप्तान अजय सिंह, पौड़ी जिले की एसएसपी श्वेता चौबे, इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह और हेड कनस्टेब लक्ष्मण सिंह का नाम इसमें शामिल है।

बता दें कि उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के 35 सरपंच अपने पति व पत्नी के साथ 26 जनवरी को देश के 75वें गणतंत्र दिवस परेड के साक्षी बनेंगे। इस खास मौके पर केंद्र सरकार ने सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए चलाई जा रही वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत आने वाले गांवों के सरपंचों को कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली परेड पर विशेष तौर पर आमंत्रित किया है।

उत्तराखंड के सीमांत जिलों के 23 उप सरपंचों को भी कर्तव्य पथ पर आमंत्रित किया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, महिला स्वयं सहायता समूह, किसान उत्पादन संगठन आदि योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुम्बई में आयोजित मुम्बई कौथिग सीजन-15 में किया प्रतिभाग

0

मुंबईमुख्यमंत्री ने मुम्बई में आयोजित मुम्बई कौथिग सीजन-15 में किया प्रतिभाग

-देवभूमि स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया कार्यक्रम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवी मुंबई में आयोजित ‘मुम्बई कौथिग सीजन-15’ में प्रतिभाग कर कौथिग का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई में देवभूमि स्पोर्ट्स फाउंडेशन जैसी संस्थाएं न केवल अपने सामाजिक दायित्व को पूरा कर रही हैं बल्कि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन में भी अहम भूमिका निभा रही हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि कौथिग में भारी संख्या में आए दर्शकों और श्रोताओं को देखकर इस कार्यक्रम की सफलता का पता चलता है, जिसका श्रेय देवभूमि स्पोर्ट्स फाउंडेशन की पूरी टीम को जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब-जब उत्तराखंड के दौरे पर आते हैं तो इस बात का विशेष रूप से जिक्र करते हैं कि 21 वीं सदी का यह तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कहे अनुसार उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया था, जिसके लिए ढाई हजार करोड़ के एमओयू का हमने लक्ष्य तय किया था लेकिन हमने इससे कहीं ज्यादा साढ़े तीन लाख करोड़ के न केवल एमओयू किये बल्कि अब तक लगभग 46 हजार करोड़ की ग्राउंडिंग भी हो चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि मुझे यह जानकर अत्यन्त प्रसन्नता हुई है कि यहाँ पर पहाडों के लोक गीत, लोक नृत्य और संस्कृति के विविध रूप दर्शकों को देखने के लिए मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारी युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत की ताकत को पहचानेगी तथा इसके विस्तार के लिए आगे आएगी।

उन्होंने कहा कि इस बार का कौथिग उत्तराखंड के पर्यटन, विकास और स्वरोजगार को समर्पित है।

यह अद्वितीय आयोजन जहां एक ओर पर्यटकों को उत्तराखंड की सुंदरता से परिचित कराएगा, वहीं उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास और पर्यटन की अपार संभावनाओं को भी प्रमोट करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सागर और पर्वतों के बिना हमारी जीवन रूपी रेखा अधूरी है, जैसे मुंबई के सागर की लहरें और हमारे उत्तराखंड के पहाड़, दोनों हमें कुछ न कुछ सीखने के लिए प्रेरित करते हैं।

दोनों की गंभीरता ,दोनों की सुंदरता,दोनों की शालीनता हमें सीख देती है कि चाहे कुछ भी हो जाए ,जीवन में हारना नहीं है।

यह संबंध हमें यह भी याद दिलाता है कि हम सभी, चाहे कहीं भी हों, एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अपनी लोक संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए गंभीर प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देश और दुनिया का नम्बर वन पर्यटन प्रदेश बनने के साथ ही अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के कारण जल्द ही वैश्विक पटल पर सबसे बड़े कल्चरल हब के रूप में जाना जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज पहाड़ी समाज को हर क्षेत्र में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है तो उसके पीछे हमारा लंबा संघर्ष, परिश्रम और सादगी है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने 60-70 साल पहले जब महाराष्ट्र का रुख किया था तब वे छोटे कामों तक सीमित थे, परन्तु आज वक्त बदल गया है। आज शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र हो जहां उत्तराखंड के लोग आपको न मिलते हों।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कौथिग के इस मंच पर आज उत्तराखंड के मुख्य सेवक के रूप में खड़ा हूं तो ये इस बात का द्योतक है कि हम तरक्की कर रहे हैं। उन्होंने प्रवासियों से आह्वान किया कि आप अपनी बोली-भाषा, संस्कृति और संस्कारों को न भूलें।

क्योंकि जो समाज अपनी बोली भाषा और संस्कृति से दूर हो जाता है, उसका पतन उसी दिन शुरू हो जाता है। अपनी बोली भाषा, अपने खान पान और संस्कृति के बारे में अपने बच्चों को अवश्य बताएं।

पीढ़ियों के मध्य ये अंतर नहीं आना चाहिए कि माता-पिता तो पहाड़ के हैं और हम मुंबईवासी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति में जो मधुरता है, विनम्रता है और एक अपनापन है, वो अपने आप में विशिष्ट है।

हमारे खान-पान में, हमारे रहन-सहन में, हमारी बोल-चाल में, एक भावनात्मक लगाव है।

हमारी मंडुवे की रोटी, झिंगोरे की खीर, पहाड़ी ककड़ी का रायता, आलू के गुटके, भट्ट का चुड़कानी, मूली की थीचयौणी, कंडाली के साग के स्वाद को कौन भूल सकता है।

उन्होंने कहा कि आज के इस अवसर पर आपसे आग्रह करूंगा कि आप सभी उत्तराखंड अवश्य आएं और हमारे प्रदेश की विशेषताओं का आनंद लें और जो उत्तराखंड के ही हैं, वे अवश्य वर्ष में एक बार परिवार सहित अपनी मातृभूमि आने का प्रयास करें।

अपने आपको तथा अपने बच्चों को अपने गांव से, अपने मूल निवास से जोड़े रखिये, अपने ग्राम देवता, अपने कुल देवी – देवता से जोड़े रखिये।

धामी कैबिनेट बैठक खत्म ,इन बिन्दुओ पर हुआ फैसला।

0

*धामी कैबिनेट की बैठक खत्म*

मुख्य सचिव एस एस संधू ने दी फैसलों की जानकारी

सहायक अभियंताओं को वाहन भत्ता अनुमान्य किया गया 4 हजार मिलेंगे

अधिकारियो और कर्मचारियो के वाहन भत्ते मे भी बदलाव

चाइल्ड केयर लीव मे अब 2 साल मे 100  प्रतिशत वेतन मिलेगा

व्यक्तित्व सहायक सवर्ग मे 4800 का पे स्केल मिलेगा

खनन विभाग मे बड़ा फैसला ड्रेर्जिंग को लेकर हुआ फैसला, फोटो ग्राफ़ी होगी वीडियो ग्राफ़ी होगी ताकि कोई ज्यादा खनन ना कर सके

खनन विभाग मे फैसला इनका 7 अतिरिक्त पदों को लेकर फैसला हर जिले मे एक डिस्टिक माइनिंग ऑफिसर में होगा

देहरादून पुरानी जेल परिसर मे बार संगठन को 5 बीघा जमीन 30 साल के लिए लीज मे दिया गया

पशु चिकित्सा सेवा नियमावली मे संशोधन

मत्स्य विभाग मे जलाशयों की नीलामी अब 10 साल के लिए होगी

खेल विभाग मे अब खिलाड़ियों के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण के लिए विधानसभा मे लाया जाएगा विधेयक

साहसिक पर्यटन मे विषय विशेषज्ञ के पद को लेकर अब नियमों मे शिथिलिकरण दिया जाएगा

जादूग गाँव मे वाइब्रेट विलेज़ योजना के तहत अब वहा के स्थानीय निवासियों को होम स्टे के लिए प्रोत्साहित करेगी स्थानीय लोग पलायन कर गए थे

ऊर्जा विभाग मे लखवाद वियासी योजना मे छोटे काम स्थानीय लोग लोकल सोसाइटी के माध्यम से कर सकेंगे 10 लाख तक का रहेगा बजट

कोविड के तहत कई काम हुए पुराने बिल पेंडिंग है 50 प्रतिशत से ज्यादा खर्चा केंद्र की आपदा मद से होगा एक महीने मे होगा भुगतान

पंचायती राज विभाग मे 2 से अधिक बच्चे के मामले मे चुनाव नहीं लड़ने दिया जाता था लेकिन अगर किसी का दूसरा बच्चा टवीन हो गया तो उसे केवल एक ही बच्चा माना जाएगा

गन्ना मूल्य 20 रूपये बढ़ाये गए प्रति कुंतल अगेती 375 और सामान्य की 365 मूल्य रखा गया

हॉउस ऑफ़ हिमालय ब्रांड को लेकर बड़ा फैसला आज हुआ फैसला सरकार बनाएगी कम्पनी, सोसाइटी काम नहीं करेगी

आबकारी नीति को लेकर आज फैसला नहीं हुआ,

मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के प्रथम चरण में 241 विद्यार्थियों को प्रदान की गई 33 लाख 51 हजार रूपये की धनराशि।

0

देहरादून

*मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के प्रथम चरण में 241 विद्यार्थियों को प्रदान की गई 33 लाख 51 हजार रूपये की धनराशि*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास से मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के प्रथम चरण में 241 विद्यार्थियों के खाते में डी०बी०टी० के माध्यम से 33 लाख 51 हजार रूपये की धनराशि प्रदान की।

राज्य के विश्वविद्यालय परिसरों एवं शासकीय महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश करने वाले छात्र-छात्राओं को यह धनराशि प्रदान की गई।

स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश करने वाले इन छात्र-छात्राओं को 12वीं के परीक्षाफल में न्यूनतम 80 प्रतिशत प्राप्तांक और महाविद्यालय स्तर पर तैयार संकायवार मेरिट लिस्ट अनुसार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय को क्रमशः 03 हजार, 02 हजार एवं 1500 रूपये की मासिक छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है।

अन्य कक्षाओं हेतु छात्रवृत्ति वितरण संबंधित संस्थान स्तर से समर्थ पोर्टल पर वेरिफिकेशन के उपरान्त किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों से जुड़े विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित होने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य सामान्य परिवारों के छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं को आगे लाना है।

गरीब परिवारों के बच्चों को भी उच्च शिक्षा में किसी प्रकार की रूकावट न हो, इसके लिए राज्य सरकार सदैव उनके साथ खड़ी है।

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा परिश्रम और एक धैर्य बनाकर जीवन में आगे बढ़ें।

हमें अपने जीवन में कौन सा क्षेत्र चुनना है, कॉलेज स्तर पर आने के बाद ही इसके लिए दिशा मिलती है।

जीवन में जब हम किसी लक्ष्य को लेकर पूरे मनोयोग से लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कार्य करते हैं, तो उसमें सफलता अवश्य मिलती है।

उन्होंने कहा कि जिस समय जो कार्य करें, उसको पूरी एकाग्रता से करें।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने इतिहास बनाया है, उनमें से अधिकांश का प्रारंभिक जीवन कठिन परिस्थितियों में गुजरा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है।

दुनिया का भारत के प्रति सम्मान और विश्वास बढ़ा है। भारत की आर्थिकी तेजी से बढ़ रही है। भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है।

उनके ये शब्द हमें राज्य के विकास के लिए प्रेरणा देते हैं।

हम सबकी सामुहिक जिम्मेदारी है कि इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने और देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन विकास निगम 88 और उच्च शिक्षा विभाग के 08 सहायक लेखाकारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये।

0

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित उत्तराखण्ड वन विकास निगम और उच्च शिक्षा विभाग के सहायक लेखाकारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।

वन विकास निगम में 88 और उच्च शिक्षा विभाग के 08 सहायक लेखाकारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये।

मुख्यमंत्री ने सभी चयनित सहायक लेखाकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने कार्यक्षेत्र की शुरूआत से ही नियमित दिनचर्या बनाकर कार्य करें।जब हम कोई कार्य ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनहित में करते हैं, तो इससे आत्मसंतुष्टि मिलती है।उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से आपको जनसेवा करने का अवसर मिला है।जन सेवा के लिए ईमानदारी और लगन से कार्य करें।

उन्होंने कहा कि देश आजादी के अमृतकाल में प्रवेश कर गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक भारत को हर क्षेत्र में अग्रणी देश बनाने का लक्ष्य रखा है।

इसमें हमारे सभी युवाओं की अहम भूमिका होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा जन सहयोग से हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किये जा रहे हैं।

जन सहभागिता से राज्य सरकार राज्य की प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रही है।

रोजगार के साथ स्वरोजगार को भी राज्य में तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है।

विभिन्न विभागों के माध्यम से लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भर्ती प्रक्रियाओं के लिए अधियाचन भेजे गये हैं।

अनेक पदों पर भर्ती प्रक्रियाएं गतिमान हैं।

राज्य में उद्योगों को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है।

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत राज्य को जो निवेश प्रस्ताव मिले हैं, उनमें पहले प्राथमिकता उन्हीं को दी जा रही है, जिनमें स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर अधिक मिलेंगे।