24.7 C
Dehradun
Sunday, July 5, 2026
Home Blog Page 160

उत्तराखंड में प्रदेश स्तर पर बनने जा रही है योग नीति, शासन स्तर पर हुआ मंथन।

0

देहरादून:सचिवालय में देश की प्रथम योग पॉलिसी पर विचार विमर्श हेतु आयुष विभाग द्वारा बैठक आयोजित की गई।देश भर के योग विशेषज्ञों तथा योग संबंधी पॉलिसी मेकर्स को आमंत्रित किया गया।इस अवसर पर 30 से अधिक योग विशेषज्ञों ने योग पॉलिसी पर अपने विचार दिये।

विशेषज्ञों द्वारा बताया गया कि देव भूमि उत्तराखंड, योग और ध्यान की प्राचीन पद्धति के साथ गहराई से जुड़ा हुआ एक समृद्ध इतिहास समेटे हुए है।सदियों पुराना यह राज्य आध्यात्मिक और योगिक अन्वेषण का केंद्र रहा है।पवित्र भूमि ने प्रसिद्ध योगियों, संतों और आध्यात्मिक नेताओं के कदमों को देखा है, जिससे यह योगिक ज्ञान का उद्गम स्थल बन गया है।उत्तराखंड में योग का सांस्कृतिक महत्व अद्वितीय है।

हिमालय की गोद में बसे शांत परिदृश्य शांति, स्वास्थ्य और मोक्ष चाहने वालों के लिए एक आदर्श स्थान प्रदान करते हैं।पूरे इतिहास में, उत्तराखंड आध्यात्मिक यात्रा पर जाने वालों के लिए एक पसंदीदा स्थान रहा है।जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के दूरदर्शी लोगों और नेताओं ने इस पवित्र भूमि में योग की गहन शिक्षाओं की खोज की है।बैठक में बताया गया कि उत्तराखंड में बहुत सारे योग आश्रम और आध्यात्मिक केंद्र हैं, जिनमें से प्रत्येक योग परंपराओं के प्रचार और संरक्षण में योगदान दे रहे हैं।

ये केंद्र योग को जीवन शैली के रूप में बढ़ावा देने और दुनिया भर से साधकों और उत्साही लोगों को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उत्तराखंड, अपनी अंतर्निहित योग संस्कृति के साथ, योग के सार को बढ़ावा देने और बनाए रखने वाली कई पहल और सामुदायिक प्रथाओं का गवाह बना है।

राज्य सरकार योग संस्थानों के साथ नीतियों, आयोजनों और सहयोग के माध्यम से सक्रिय रूप से योग का समर्थन और प्रचार करती है।

योग को बढ़ावा देने के लिए समुदाय में आयुष एचडब्ल्यूसी द्वारा नियमित शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

*रक्षा मंत्री ने 670 करोड़ रुपये की लागत से सात राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में बीआरओ द्वारा निर्मित 29 पुलों और छह सड़कों का उद्घाटन किया।

0

जोशीमठ

*रक्षा मंत्री ने 670 करोड़ रुपये की लागत से सात राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में बीआरओ द्वारा निर्मित 29 पुलों और छह सड़कों का उद्घाटन किया*

*ये दूर-दराज के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी और रक्षा तैयारियों को बढ़ाने और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने वाली परियोजनाएं हैं

*सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों को भारत का चेहरा मानती है; वे हमारी मुख्यधारा का हिस्सा हैं, बफर जोन नहीः राजनाथ सिंह*

*‘‘न्यू इंडिया’ का नया आत्मविश्वासः पहाड़ों पर बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सेना को प्रतिकूल परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने में मदद करने के लिए पहाड़ियों पर सेना तैनात की जा रही है’’

*रक्षा मंत्री के देवभूमि आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उनका स्वागत।*

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की ली बैठक ।।

0

रूद्रप्रयाग।।गढ़वाल सांसद  तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक ली। उन्होंने विभागवार प्रगति समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनसे संबंधित योजनाओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय अवधि व गुणवत्ता के साथ विकास कार्य पूर्ण करते हुए योजनाओं का लाभ आम जनमानस को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक के दौरान गढ़वाल सांसद ने सड़क निर्माणदायी संस्था पीएमजीएसवाई, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास, कृषि, एनआरएलएम आदि विभागों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सड़क निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माणाधीन सड़कों एवं पुलों के कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग को निर्देश दिए हैं कि नरकोटा व पपड़ासू के समीप बन रहे पुलों का कार्य धीमी गति से कार्य को तेजी से करने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि संबंधित एजेंसी एवं ठेेकेदार द्वारा तत्परता से कार्य नहीं किया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता न बरती जाए।
उन्होंने अधिशासी अभियंता पेयजल निगम को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत द्वितीय फेज के कार्यों की प्रगति समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम व जल संस्थान को निर्देश दिए हैं कि द्वितीय फेज में जो भी गावं आच्छादित नहीं हुए हैं उन गांवों को पेयजल से आच्छादित करना सुनिश्चित करे तथा पाइप लाइनों को ठीक तरह से अंडर ग्राउंड करने के निर्देश दिए।
महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना की समीक्षा के दौरान 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराते हुए कार्य करने वाले व्यक्तियों का समय से भुगतान करने के निर्देश दिए। सर्व शिक्षा अभियान की समीक्षा के दौरान उन्होंने विद्यालयों में बच्चों को दिए जा रहे मिड डे मील में भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए तथा सभी विद्यालयों में किचेन गार्डन में भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि एवं उद्यानीकरण के क्षेत्र में मोटे अनाज एवं लोकल प्रोडक्ट पर विशेष ध्यान देते हुए इसे बढ़ाने पर जोर दिया जाए।
बैठक में सांसद द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उनके माध्यम से जो भी जन कल्याणकारी योजनाओं का कार्य प्रगति पर है उन योजनाओं का कार्य माह फरवरी, 2024 तक गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि योजनाओं का लाभ आम जनमानस को उपलब्ध हो सके। उन्होंने यह भी कि जो भी योजनाएं पूर्ण की जा रही हैं उन योजनाओं की जानकारी सभी जन प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि सभी जनप्रतिनिधियों को यह मालूम रहे कि उनके क्षेत्र में किस विभाग की योजना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों की प्रगति पर गढ़वाल सांसद द्वारा संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आम जनमानस को उपलब्ध कराए जाने की दिशा में बेहतर ढंग से कार्य किया जा रहा है जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति में जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहने पर उन्होंने जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है तथा जनपद को एक माॅडल जनपद बनाने के लिए सभी अधिकारियों को बेहतर ढंग से कार्य करने की आवश्यकता है।
रेल परियोजना द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रेल परियोजना के कार्य से जो भी ग्रामीण प्रभावित हुए हैं उनको तत्काल मुआवजा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
जनपद आगमन पर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने गढ़वाल सांसद का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। साथ ही उन्होंने गढ़वाल सांसद को आश्वस्त करते हुए कहा कि बैठक के दौरान उनके द्वारा जो भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं उनका संबंधित विभागीय अधिकारियों से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने पीपीटी के माध्यम से गढ़वाल सांसद को जनपद में संचालित हो रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पूर्व में दिए गए निर्देशों की प्रगति से अवगत कराते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा के तहत मानव सृजन दिवस, निर्धारित समूह गठन लक्ष्य, समाज कल्याण विभाग द्वारा वितरित होने वाली पेंशन, स्वजल के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन, शिक्षा, स्वास्थ्य व बाल विकास आदि विभागीय योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह, जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर सिंह पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवान, परियोजना निदेशक विमल कुमार, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, पुलिस उपाधीक्षक विमल रावत, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रवेंद्र कुमार बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्र सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी-कर्मचारी व जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

मकर संक्रांति पर दियों से रोशन हुई रूद्रनाथ की नगरी।

0

*मकर संक्रांति पर दियों से रोशन हुई रूद्रनाथ की नगरी*

*अलकनंदा एवं मंदाकिनी के संगम पर विशेष गंगा आरती के साथ तीन हजार दिए जलाए गए*

*पर्यटन विकास बोर्ड की पहल पर जनपद भर से दिए जलाने पहुंचे लोग*

*जनपद के मंदिरों में चला विशेष स्वच्छता अभियान*

मकर सक्रांति के पावन पर्व को जनपद में भी बड़े उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह सूर्य देव की विशेष पूजा के साथ लोगों ने खिचड़ी खाकर सक्रांति की बधाई एक-दूसरे को दी। इस अवसर पर पर्यटन विकास बोर्ड की पहल पर अलकनंदा एवं मंदाकिनी के संगम पर विशेष भजन संध्या एवं गंगा आरती का आयोजन किया गया। वहीं संगम घाट पर पर्यटन विभाग की ओर से तीन हजार दिए जलाने का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें जनपद भर के लोगों के प्रतिभाग कर दिए जलाए। दियों की रोशनी में संगम घाट से लेकर रूद्रनाथ मंदिर तक सब जगमग हो उठा।

14 से 22 जनवरी तक प्रदेश भर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष में संचालित कार्यक्रमों के तहत जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में जनपद भर के मंदिरों में साफ सफाई एवं भजन गायन कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसके तहत रुद्रप्रयाग संगम घाट पर भी स्वच्छता अभियान के साथी भव्य दीप उत्सव का आयोजन किया गया।

जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में पर्यटन विकास बोर्ड की ओर से संगम घाट पर मकर संक्रांति के अवसर पर विशेष गंगा आरती, भजन संध्या एवं दिए जलाने का कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमें जिला प्रशासन, जन प्रतिनिधियों एवं स्थानीय जनता का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। सोमवार को बेलनी पुल से महिला समूह भजन-र्कीतन करते हुए संगम घाट पर स्थिति मंदिर प्रांगण में पहुंचे जहां देर शाम तक ढोलक व हारमोनियम की धुन पर महिलाओं ने भजन गाए। जिसके बाद विशेष गंगा आरती एवं दिए जलाने का कार्यक्रम हुआ।

*मंदिरों में चला विशेष स्वच्छता अभियान*

उत्तरायणी के पर्व से देशभर में शुरू हुए स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत जनपद के मंदिर- मठों में सोमवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों कोटेश्वर मंदिर, कार्तिक स्वामी मंदिर, संगम घाट रुद्रप्रयाग, त्रियुगीनारायण, श्री ओंकारेश्वर मंदिर, सिद्धपीठ कालीमठ, मक्कूमठ मंदिर में स्वच्छता कार्यक्रम, दीप प्रज्ज्वलित, संध्या भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि आयोजित किए गए।

 

देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में गुलदार द्वारा बच्चों पर आक्रमण करने की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रमुख सचिव वन आर. के सुधांशु को निर्देश दिये।।

0

देहरादून

देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में गुलदार द्वारा बच्चों पर आक्रमण करने की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रमुख सचिव वन आर. के सुधांशु को निर्देश दिये,

इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना पर कार्य करें।

मुख्यमंत्री ने सचिवालय में बैठक लेते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने में लापरवाही बरतने वाले वन विभाग के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई भी की जाए।

गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाये जाएं और रात्रि गश्त की जाय।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिन क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं हो रही है, उन क्षेत्रों में वन विभाग को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव वन्यजीव संघर्ष में मृत्यु होने पर मृतक के परिवारजनों को आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाने वाली अनुग्रह राशि को 04 लाख रूपये से बढ़ाकर 06 लाख रूपये करने का प्रस्ताव जल्द लाया जाए।

उन्होंने कहा कि नये वाइल्ड लाईफ रेस्क्यू सेंटर भी बनाये जाएं।

वाइल्ड लाइफ में धारण क्षमता से अधिक जानवर होने की स्थिति में यदि अन्य राज्यों से जानवरों की डिमांड आ रही है, तो इसकी भी डिटेल रिपोर्ट बनाई जाए।

तीन दिवसीय बडमा महोत्सव का रंगारग कार्यक्रमों के साथ समापन।

0

तीन दिवसीय बडमा महोत्सव का रंगारग कार्यक्रमों के साथ समापन।
विधायक भरत सिंह चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया मेले का शुभारंभ।
मेले के आयोजन के लिए विधायक भरत चौधरी ने की 2 लाख देने की घोषणा।

रूद्रप्रयाग।।विकासखंड जखोली के अंतर्गत बडमा क्षेत्र में थाती दिग्धार में पहली बार तीन दिवसीय कृषि पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास मेले का आयोजन किया गया।। मेले के अंतिम दिवस पर विधायक श्री भरत सिंह चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मेला अध्यक्ष श्री विशम्भर सिंह रावत द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया। मेले में सहयोग देने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति एवं स्थानीय जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा बडमा क्षेत्र में मेले के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढने मौका मिले।उन्होंने का की मेले हमारी संस्कृति की पहचान है, जो हम सबको आपस मे जोड़े रखते है। उन्होंने मेले के आयोजन के लिए 2 लाख आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की। इसके साथ ही राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिग्धार को 10 लाख रूपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा क्षेत्र हो रहे विकास कार्यों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष सीमान्त अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष श्री चंडी प्रसाद भट्ट ने मेले के सफल आयोजन के लिए बधाई।
मेले के अंतिम दिवस पर स्कूली बच्चों एवं स्थानीय महिलामंगल दलों द्वारा अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किये। वही कार्यक्रम में अंतिम दिवस पर लोक गायक अमित सागर के चेते की चेतवली विक्रम कप्रवान द्वारा नाथ शम्भो सहित अन्य प्रस्तुतियां दी। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर मेले के सरंक्षण वीरेंद्र बुटोला, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेखा बुटोला चौहान, जिला पंचायत सदस्य सविता भण्डारी,जिला पंचायत सदस्य भारत भूषण भट्ट पूर्व प्रमुख गदेश्वरी भारद्वाज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

उत्तरायणी पर्व के सुअवसर पर कैंचीधाम, नैनीताल से प्रदेश में “सांस्कृतिक उत्सव” का हुआ आगाज।

0

Nainital

*उत्तरायणी पर्व के सुअवसर पर कैंचीधाम, नैनीताल से प्रदेश में “सांस्कृतिक उत्सव” का हुआ आगाज।*

*सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कैंची धाम परिसर स्थित श्री राम शिला की साफ़_सफाई कर की पूजा अर्चना**

*सीएम ने रामभक्ति में लीन होकर की रामभजनों की स्तुति*

*कैंचीधाम परिसर और घोड़ाखाल मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान*

*22 जनवरी को रामलला के अयोध्या में विराजमान होने के उपलक्ष्य पर उत्तराखंड में सांस्कृतिक उत्सव और स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों और प्रतिष्ठानों में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

कैंचीधाम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में “सांस्कृतिक उत्सव” का शुभारंभ किया।

उन्होंने कैंचीधाम और घोड़ाखाल मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाकर जन जन को इस मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया।

सर्वप्रथम उन्होंने कैंची धाम में श्री राम शिला की साफ सफाई कर पूजा अर्चना की।

कैंची धाम मंदिर परिसर में आयोजित श्री राम भजन कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए। रामभक्ति में लीन होकर रामभजनों की स्तुति की।

मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व कैंची धाम में नीब करौरी बाबा की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि, शांति, एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंचीधाम में आए भक्तों को प्रसाद वितरण किया।

साथ ही विभिन्न प्रदेशों से आए लोगों से सरकार की कार्यप्रणाली के बारे में फीडबैक भी लिया।

स्वच्छता अभियान में शामिल पर्यावरण मित्रों के कार्यों की सराहना करते हुए उनसे बातचीत की।

मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों, स्वयं सहायता समूह, ग्राम प्रधानों एवं पर्यावरण मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक दिन होगा।

इस दिन शुभमुहूर्त में रामलला अयोध्या में विराजमान होंगे, जो कि हमारे देश के लिए एक शुभ समय और संकेत है।

लंबे वर्षों के इंतजार के बाद रामलला अयोध्या में विराजमान होने जा रहे है। इस उपलक्ष्य पर राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में जन सहभागिता से सांस्कृतिक उत्सव और समस्त धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर विशेष साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

*आने वाले पांच दशकों को ध्यान में रखते हुए कैंची धाम का मास्टर प्लान होगा तैयार*

अब कैंची धाम की मान्यता वैश्विक पटल तक पहुंच पहुंच गई है।
हर रोज कैंची धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होता जा रहा है।

भक्तों की आस्था, भाव और आने वाले पांच दशकों में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का आकलन करते हुए सरकार कैंची धाम का मास्टर प्लान तैयार कर रही है।

कैंची धाम मास्टर प्लान से आने वाले समय में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी।

धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन बढ़ेगा और सरकार की आर्थिकी सुदृढ़ होगी।

*सीएम धामी ने किया 24.68 करोड़ रूपये की योजनाओं का शिलान्यास*

कैंची धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का महिलाओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।

इस दौरान सीएम धामी ने 24.68 करोड़ की लागत के शिलान्यास किए। जिसमें सैनिटोरियम से सिरोड़ी मार्ग का सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए 1214.71 लाख,सैनिटोरियम से नैनीबैंड तक भवाली का निर्माण कार्य सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए 1162.32 लाख, कैंची हरतपा – हली मोटर मार्ग का नाम परिवर्तन कर शहीद लांस नायक संजय बिष्ट मार्ग का और नगर निगम हल्द्वानी वार्ड 54 में नीम के पेड़ से प्रताप सिंह बिष्ट के घर तक मार्ग का सुधारीकरण के लिए 90.65 लाख का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे कैंची, शहीद संजय सिंह के नाम से जाना जाएगा यह मार्ग।

0

 

कैची “नैनीताल”- नैनीताल जिले में एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिछले माह जम्मू कश्मीर में शहीद हुए रातीघाट निवासी लांस नायक संजय बिष्ट के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहीद संजय के परिवार के एक सदस्य को जल्द नौकरी देने का आश्वासन दिया।कहा कि शहीद संजय बिष्ट के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा।उन्होंने कि संजय की याद में कैंची हरतपा – हली मोटर मार्ग को अब शहीद लांस नायक संजय बिष्ट मार्ग से जाना जाएगा।

रविवार को कैंची धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का महिलाओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान सीएम धामी ने 2467.69 लाख की लागत से बनने वाली विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास भी किया। जिसमें सैनिटोरियम से सिरोड़ी मार्ग का सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए 1214.71 लाख,सैनिटोरियम से नैनीबैंड तक भवाली का निर्माण कार्य सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए 1162.32 लाख, कैंची हरतपा – हली मोटर मार्ग का नाम परिवर्तन कर शहीद लांस नायक संजय बिष्ट मार्ग का और नगर निगम हल्द्वानी वार्ड 54 में नीम के पेड़ से प्रताप सिंह बिष्ट के घर तक मार्ग का सुधारीकरण के लिए 90.65 लाख का शिलान्यास किया।

उत्तरायणी पर्व के पावन अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में जनपद में रविवार को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन।

0

उत्तरायणी पर्व के पावन अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में जनपद में रविवार को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन*

*जनपद भर में चले विशेष स्वच्छता अभियान के तहत जिलाधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी सफाई को उतरे पुनाड़ गदेरे में*

*जिलाधिकारी के निर्देशन में खेल विभाग, युवा कल्याण, शिक्षा एवं नगर पालिका के संयुक्त तत्वाधान में जवाड़ी बाईपास से जवाड़ी पार्क तक आठ किलोमीटर हाफ मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन*

*संगम तट पर विधायक भरत सिंह चौधरी एवं जिलाधिकारी की उपस्थिति में हुआ योगाभ्यास*

रूद्रप्रयाग।।उत्तरायणी पर्व के पावन अवसर पर रविवार को जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में खेल विभाग, युवा कल्याण, शिक्षा विभाग एवं नगर पालिका के संयुक्त तत्वाधान मेें जवाड़ी बाईपास से बालक एवं बालिका वर्ग में आठ किलोमीटर हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसे विधायक रूद्रप्रयाग भरत सिंह चैधरी एवं जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ बाईपास से गुलाबराय, मुख्य बाजार, बेलनी पुल, संगम से होते हुए जवाड़ी स्थित पर्यटन विभाग के पार्क पर समाप्त हुई। बालक वर्ग में सचिन ने 28 मिनट 03 सेकंड में बालिका वर्ग में निकिता कनवाल ने 33 मिनट 52 सेकंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया।

  • पहले दस स्थान प्राप्त करने वाले बालक एवं बालिकाओं को विधायक एवं जिलाधिकारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं विधायक भरत चौधरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए दौड़ जीतने वाले छात्रों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। इस अवसर उन्होंने कहा कि इसी दौड़ की भांति जीवन की दौड़ में भी हमें हमेशा अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। ताकि हम अपने जीवन में लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें। उन्होंने दौड़ में पीछे रहे छात्रों को मायूस न होने एवं निरंतर प्रयास करने की सलाह दी।

जिलाधिकारी ने दौड़ में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत एवं परिश्रम से ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। हमें अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि जीवन के किसी भी कार्य में शार्ट कट नहीं अपनना चाहिए। मेहनत का कोई विकल्प नहीं है, निरंतर प्रयास करने वालों को ही सफल परिणाम मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी दौड़ एवं खेलों का आयोजन भविष्य में भी किया जाएगा। ऐसी प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं का नाम एक बोर्ड लगाकर अंकित कर सुरक्षित रखा जाएगा।

*संगम तट पर विधायक रूद्रप्रयाग एवं जिलाधिकारी ने किया योगाभ्यास*

जिलाधिकारी के प्रयासों से संगम तट पर शुरू हुए योगाभ्यास को उत्तरायणी पर्व पर देशभर में शुरू हुए कार्यक्रमों से और बल मिल गया है। दूसरे रविवार को भारी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने योगाभ्यास में प्रतिभाग किया। योग गुरु मयंक पंवार ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास करवाते हुए नियमित रूप अभ्यास करने की अपील की।

*स्वच्छता अभियान के तहत सफाई को पुनाड़ गदेरे में उतरे जिलाधिकारी सौरभ गहरवार*

उत्तरायणी के अवसर पर जनपद में शुरू हुए कार्याक्रमों के श्रृखला में रविवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर क्षेत्र में जिलाधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर डाट पुल समेत पुनाड़ गदेरे में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। जिलााधिकारी ने स्वंय फावड़ा एवं तलवार उठाकर गदेरे से झाड़िया साफ की और प्लास्टिक कचड़ा एकत्रित किया। अभियान के तहत करीब पांच टन कूड़ा-कचरा एवं प्लास्टिक एकत्रित किया गया। इस अवसर पर जनपद के सभी मठ-मंदिरों एवं घाटों में विशेष सफाई अभियान एवं भजन गायन कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। सफाई अभियान में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड समेत अन्य छात्र- छात्राओं ने भी योगदान दिया।

*जिलाधिकारी ने किया नगर क्षेत्र का निरीक्षण*

स्वच्छता अभियान के बाद जिलाधिकारी ने डाट पुल, बाजार से लेकर बेलनी वार्ड तक पैदल निरीक्षण कर सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं उप जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग को निर्देश दिए हैं कि सड़क के फुटपाथ पर किसी भी दुकानदार का सामान बाहर न रहे एवं किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने दिया जाए। ऐसा होने की स्थिति में संबंधित पर आवश्यक कार्यवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सड़क किनारे पड़े बोल्टर, बोर्ड, कूड़ा सहित अनावश्यक सामाग्री को हटवाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बस अड्डे पर संचालित मीट की दुकानों का निरीक्षण करते हुए सभी व्यवसायियों को साफ- सफाई व्यवस्था दुरस्त रखने एवं दुकानों के बाहर सामान न रखने के निर्देश दिए। इस दौरान नियमों का पालन न करने एवं दुकानों के आगे कूड़़ा फैलाने पर चालान की कार्यवाई की गई। जिलाधिकारी ने बस अड्डे के समीप लंबे समय से बंद पड़े रेड क्रास के स्टोर रूम को दो दिन के भीतर खाली कराने के निर्देश दिए।

*युवक को खुले में शौच करना पड़ा भारी, खुले में शौच करने वालों की अब खैर नहीं*

निरीक्षण के दौरान हिलांस आउटलेट के पास एक युवक को खुले में शौच करता देख जिलाधिकारी ने ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाई करने के निर्देश नगर पालिका को दिए। शौच कर रहे युवक का मौके पर ही दो हजार रूपये का चालान काटा गया। जिलाधिकारी ने नगर पालिका एवं संबंधित अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि यदि कोई व्यक्ति खुले में शौच करता हुआ या गंदगी करता हुआ पाया जाता है तो उन पर सख्त कार्यवाई की जाए।

*अख्तर को मिला लोहड़ी का तोहफा*

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी का संवेदनशील रूप भी देखने को मिला। उन्होंने मूंगफली एवं रेवड़ी का व्यवसाय करने वाले अख्तर की दुकान पर सभी अधिकारियों को रोक लिया। अख्तर की दुकान पर रखी सभी मूंगफली एवं रेवड़ी एक बार में खरीद कर जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों व लोगोें में वितरित कराते हुए अख्तर सहित सभी को लोहड़ी की बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर परा मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ विमल गुसाईं, मुख्य शिक्षा अधिकारी परमेंद्र कुमार बिष्ट, निबंधक सहकारिता रणजीत सिंह राणा, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र चौधरी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र महेश कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, जिला युवा कल्याण अधिकारी शरत सिंह भंडारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुशील कुरील, इंस्पेक्टर श्याम लाल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

संस्कृति की धरोहर हैं मेले, अगली पीढ़ी तक इन्हें पहुंचना हमारी जिम्मेदारी: सौरभ बहुगुणा।

0

संस्कृति की धरोहर हैं मेले, अगली पीढ़ी तक इन्हें पहुंचना हमारी जिम्मेदारी: सौरभ बहुगुणा*

*प्रभारी मंत्री ने बड़मां में प्रस्तावित सैनिक स्कूल का मामला उच्च स्तर पर उठाने का दिया आश्वासन*

*सैनिक स्कूल के लिए प्रस्तावित भूमि पर वेटरनरी कॉलेज खोलने का भी दिया सुझाव*

*पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी बोले क्षेत्र में सोलर ऊर्जा उत्पादन की भरपूर सम्भावनाएं*

क्षेत्रीय मेलों ने उत्तराखंड के विकास में हमेशा से ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह मेले हमारी संस्कृति की धरोहर हैं एवं अगली पीढ़ी तक इन्हें पहुंचना हमारी जिम्मेदारी यह बात पशुपालन व जनपद के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बड़मा पट्टी के दिगधार थाती में आयोजित तीन दिवसीय प्रथम कृषि पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास महोत्सव में कही।

महोत्सव के दूसरे दिन पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटाकाॅल, कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड भगत सिंह कोश्यारी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, विधायक केदारनाथ शैला रानी रावत, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मेले हमारी विरासत हैं और इनको जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में प्रस्तावित सैनिक स्कूल पर चल रहे विवाद को उच्च स्तर पर उठाने का आश्वासन भी स्थानीय जनता को दिया। साथ ही उन्होंने सैनिक स्कूल के लिए प्रस्तावित भूमि पर वेटरनरी कॉलेज खोलने का सुझाव भी मंच से पेश किया। इसके लिए उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को सर्वे एवं प्रस्ताव तैयार कर पेश करने को कहा।

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित हो रहे भव्य मेलों के साथ में स्थानीय संस्कृति एवं भाषा का विकास भी होना जरूरी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों को अपनी बोली एवं भाषा आने वाली पीढ़ियों को जरूर सिखाने की अपील भी की। उन्होंने प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने एवं रिवर्स माइग्रेशन पर बात करते हुए कहा कि बड़मा क्षेत्र में सौर ऊर्जा की अपार संभावनाएं नजर आती हैं स्थानीय लोगों को इस क्षेत्र में आवश्यक काम करना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए अभिभावकों को बच्चों को नशे से दूर रखने पर विशेष जोर दिया।

केदारनाथ विधायक का शैला रानी रावत ने पहली बार बड़मा पट्टी में आयोजित भव्य मेले की सराहना करते हुए मेला समिति को 51 हजार रुपए की सहयोग राशि देने की घोषणा की। उन्होंने इस मेले को सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक सीमित न रखने एवं मेले के माध्यम से स्थानीय महिलाओं एवं आर्थिक के उत्थान के प्रयास करने की अपील भी की। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने महोत्सव में पहुंची मातृशक्ति की सराहना करते हुए कहा कि मात्र शक्ति हमारे प्रदेश की रीढ़ हैं। महिलाओं के उत्थान के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। जिला अध्यक्ष भाजपा महावीर पंवार ने 22 जनवरी को श्री राम भगवान को समर्पित कर दीपावली की भांति त्योहार मनाने का आह्वान किया।

इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथियों ने स्थानीय काश्तकारो एवं विभागीय स्टॉल इंस्टालो का उद्घाटन एवं निरीक्षण किया। साथ ही स्थानीय महिलाओं, कलाकारों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देकर मेले की शोभा बढ़ाई। मेला समिति के अध्यक्ष विशम्भर रावत, संरक्षक वीरेंद्र बुटोला समेत अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन मेला समिति के संयुक्त सचिव कालीचरण रावत, सचिव प्रदीप रावत व उमादत्त सेमवाल राही द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।