24.7 C
Dehradun
Sunday, July 5, 2026
Home Blog Page 161

शासन ने 6 पीसीएस अधिकारियों के किए तबादले।

0

देहरादून

6 पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले,

राहुल कुमार गोयल आयुक्त गढ़वाल मंडल कार्यालय,

शैलेंद्र सिंह नेगी को नगर आयुक्त ऋषिकेश भेजा गया,

चतर सिंह चौहान को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी भेजा गया

सुश्री युक्ता मिश्रा को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी की मिली जिमेदारी,

अबरार अहमद को डिप्टी कलेक्टर चमोली बनाया गया,

नवाजिश खलीक को डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी बनाया गया,

उत्तराखंड में 10 पुलिस उपाधीक्षकों के हुए तबादले।

0

देहरादून

10 पुलिस उपाधीक्षकों के हुए तबादले,

यूपीएस बलजीत सिंह भंडारी को सहायक सेनानायक आई आर बी पर्थ रामनगर भेजा गया,

यूपीएस श्याम दत्त नौटियाल को टिहरी से सहायक सेनानायक 40 पीएसी हरिद्वार बनाए गए,

यूपीएस भूपेंद्र सिंह भंडारी को यूएसनगर से नैनीताल भेजा गया,

यूपीएस अविनाश शर्मा को चंपावत से सहायक सेनानायक 46 पीएससी रुद्रपुर भेजा गया,

यूपीएस भूपेंद्र सिंह धोनी को नैनीताल से सहायक सेनानायक 31 पीएससी रुद्रपुर भेजा गया,

यूपीएस सुरेंद्र प्रसाद बलूनी को टिहरी से सहायक सेनानायक 40 पी ए सी हरिद्वार भेजा गया,

यूपीएस वन्दना वर्मा को उधमसिंह नगर से सहायक सेना नायक 31 पी ए सी रुद्रपुर भेजा गया,

यूपीएस पूर्णिमा गर्ग को देहरादून से सहायक सेना नायक आई आर बी द्वितीय देहरादून भेजा गया,

यूपीएस राकेश रावत को हरिद्वार से सहायक सेना नायक आई आर बी प्रथम रुद्रपुर से भेजा गया,

यूपीएस शिवराज सिंह बागेश्वर से सहायक सेना नायक 46 पी ए सी रुद्रपुर भेजा गया,

हरिद्वार के 6 पुलिस कर्मियों पर भ्रष्टाचार के मामले में स्पेशल विजिलेंस कोर्ट ने दिए मुकदमे दर्ज करने के आदेश।

0

हरिद्वार।।हरिद्वार के 6 पुलिस कर्मियों पर होगा मुकदमा दर्ज,

भ्रष्टाचार के मामले में स्पेशल विजिलेंस कोर्ट ने दिए मुकदमे दर्ज करने के आदेश,

सभी पुलिसकर्मी पीड़ित से दुष्कर्म के मामले में ₹500000 मांग रहे थे रिश्वत,

विजिलेंस कोर्ट ने एसएसपी विजिलेंस को किए आदेश जारी,

पीड़ित गोपाल सिंह निवासी जगजीतपुर हरिद्वार की शिकायत पर हुई कार्रवाई,

दिसंबर 2021 के मामले में विजिलेंस कोर्ट ने दिए आदेश,

कनखल थाने में दर्ज हुआ था मामला,

तत्कालीन एसओ खेमेंद्र गंगवार, सब इंस्पेक्टर हेमलता, कांस्टेबल पूनम, बलवंत, पप्पू कश्यप और वीरेंद्र पर होगी मुकदमे की कार्रवाई,

पीड़ित गोपाल को थाने में किया गया था बंद , उसके साथ हुई थी मारपीट, और भेजा गया था जेल,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में माँ धारी देवी एवं भगवान श्री नागराजा देव डोली शोभायात्रा 2024 का शुभारंभ किया।

0

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में माँ धारी देवी एवं भगवान श्री नागराजा देव डोली शोभायात्रा 2024 का शुभारंभ किया।

उन्होंने देव डोलियों की विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी राज्यवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देव डोलियों की परंपरा देवभूमि उत्तराखण्ड की संस्कृति का अभिन्न अंग होने के साथ ही हम सभी की अटूट आस्था और विश्वास का प्रतीक भी हैं।

आध्यात्मिक महत्व से परिपूर्ण यह परंपरा हम सभी को ईश्वर से जोड़ने का अलौकिक माध्यम है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद मधु भट्ट भी उपस्थित थी।

आचार्य मधुसूदन जुयाल, राजदीप भट्ट एवं मनोज धस्माना आदि द्वारा मुख्यमंत्री को देव डोलियों की शोभायात्रा के भ्रमण कार्यक्रम की जानकारी भी दी।

उत्तराखंड शासन का बड़ा आदेश, 22 जनवरी को प्रदेश की सभी मदिरा शॉप बंद रखने के दिए आदेश,

0

उत्तराखंड शासन का बड़ा आदेश,

22 जनवरी को प्रदेश में रहेगा ड्राई डे,

सरकार ने 22 जनवरी को प्रदेश की सभी मदिरा शॉप बंद रखने के दिए आदेश,

22 जनवरी को अयोध्या में होनी है श्री राम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा,

उत्तराखंड में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक आयोजित होंगे सांस्कृतिक उत्सव।*

0

देहरादून

*प्रदेश में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक आयोजित होंगे सांस्कृतिक उत्सव।

जन सहभागिता से जुड़ेगा रामलला प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम।

22 जनवरी को सभी प्रमुख मंदिरों, गुरुद्वारों में होगा प्रसाद वितरण।

22 जनवरी को राज्य में रहेगा ड्राई डे, मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय से सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर निर्देश दिये ,आगामी 14 से 22 जनवरी 2024 तक सांस्कृतिक उत्सव के तहत प्रदेश में भव्य आयोजन किये जाएं।उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी।इसके उपलक्ष्य में प्रदेश में पूरी जन सहभागिता के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर हमें देवभूमि की सेवा करने का जो अवसर मिला है उस अवसर को हम अपने “विकल्प रहित संकल्प“ के साथ पूरा करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

हमें उत्तराखंड को देश का सर्वोत्तम राज्य बनाना है।आगामी 22 जनवरी को रामलला अयोध्या में विराजमान होने जा रहे हैं और यह ऐसा अवसर है, जिसके लिए हमने वर्षों इंतजार किया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक सौ चालीस करोड़ देशवासियों को रामोत्सव मनाने का सुअवसर प्रदान किया है।भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के इस भव्य आयोजन को प्रदेश में दिव्य एवं गरिमा के साथ आयोजित किये जाने में सभी को सहयोगी बनना होगा।मुख्यमंत्री ने जनपदों में मंदिरों, घाटों, प्रतिष्ठानों, शहरों में बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाए।सभी जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि यह कार्यक्रम केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रहे।इसमें महिला मंगल दल, युवक मंगल दल स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों और आम जन की सहभागिता से दीपोत्सव, रामचरितमानस पाठ, भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण, स्वच्छता कार्यक्रम चलाए जाएं।22 जनवरी को सभी प्रमुख मंदिरों, गुरुद्वारों में प्रसाद वितरण किया जाए।जन सहभागिता से गरीबों तक प्रसाद वितरण की व्यवस्था की जाए।प्रसाद के रूप में उत्तराखण्ड के मिलेट्स को अधिक से अधिक शामिल किये जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी को सभी घरों में दीपोत्सव मनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए।भगवान सूर्य उत्तरायण में प्रवेश कर रहे हैं, इस शुभ अवसर पर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है।पूरे प्रदेश में इस अवसर को दीपावली के उत्सव की भांति मनाया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि 14 से 22 जनवरी तक जनपदों में विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन किये जाएं।प्रमुख घाटों पर आरती, राम भजन, कलश यात्रा, वॉल पेंटिंग, कार्यालयों में लाइटिंग और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कार्यक्रमों में नवाचार हो।सबसे अच्छा कार्यक्रम करने वाले जनपद को सम्मानित भी किया जायेगा।मुख्यमंत्री ने कहा सभी विभाग भी अपने स्तर से इस उपलक्ष्य में कार्यक्रम करें।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि 22 जनवरी को राज्य में ड्राई डे घोषित किया जाए।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि वृद्धाश्रमों, नारी निकेतन, कुष्ठाश्रम, अनाथालयों, अस्पतालों में भी सांस्कृतिक उत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित किये जाएं।इस अवसर पर सभी जिलाधिकारियों ने 14 से 22 जनवरी तक सांस्कृतिक उत्सव में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।रघुनाथ मंदिर, देवप्रयाग में राम भजन के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।पिथौरागढ़ में रामेश्वर एवं पंचेश्वर मंदिर में भव्य आयोजन किये जायेंगे।चम्पावत छतार स्थित राम मंदिर एवं शारदा घाट में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।बागेश्वर में उत्तरायणी कौथिक में राम मंदिर थीम पर आधारित झांकिया निकाली जायेंगी।अल्मोड़ा में कटारमल में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। चमोली में प्रयागों और पंचबद्री में कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

नैनीताल में कैंची धाम और नेना देवी मंदिर में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन जुटा तैयारियों में।

0

आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को जनपद स्तर पर प्रथम एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने उपस्थित जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं गाइडलाइन का भली-भांति अध्ययन कर लें तथा उन्हें जो दायित्व दिए गए हैं उनका संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को संपादित करने के लिए उन्हें जो भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है उसका सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट गंभीरता के साथ ग्रहण करें ताकि निर्वाचन प्रक्रिया संपादन के समय किसी भी प्रकार की कोई समस्या एवं व्यवधान उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी को कोई समस्या एवं दुविधा है तो उसका समाधान प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर से कर ली जाए। उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन को सफलता पूर्वक संपादित कराने के लिए दोनों विधान सभा के लिए रिजर्व सहित 05 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं तथा 110 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट अनुपस्थित पाए जाने वाले उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस निर्गत करने के आदेश निर्गत किए हैं।
विकास खंड सभागार अगस्त्यमुनि में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर कपिल पांडे ने उपस्थित जोनल एवं सेक्टर अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि मतदान प्रक्रिया में प्रत्येक खंड को जोन और सेक्टरों में विभाजित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सेक्टरवार सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोन के लिए एक जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उन्होंने सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कहा कि उन्हें जो भी दायित्व दिए गए हैं उनका निर्वहन लगन एवं संवेदनशीलता के साथ करें तथा सभी अधिकारी अपने-अपने मतदेय स्थलों का अवश्य निरीक्षण करते हुए वहां उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जिसमें विद्युत, पेयजल, शौचालय आदि की उपलब्धता के संबंध में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लें। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि निर्वाचन प्रक्रिया एक संवेदनशील प्रक्रिया है तथा एक छोटी सी भूल पूरे निर्वाचन प्रक्रिया को बाधित कर सकती है। इसके लिए यह जरूरी है कि उन्हें जो प्रशिक्षण दिया जा रहा है उन्हें सभी अधिकारी गंभीरता के साथ ग्रहण करें तथा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन को भी ठीक ढंग से अध्ययन करें ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को संपादित करने के समय किसी प्रकार की कोई भी समस्या एवं असुविधा न होने पाए। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर किशन रावत ने भी उपस्थित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया संपादित करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरज कुमार, जोनल मजिस्ट्रेट मनोज कुमार भट्ट, खुशवंत सिंह चौहान, अजय कुमार जाटव, मनोज नेगी, जयपाल सिंह नेगी सहित सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित थे

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत के लाभार्थियों से किया वर्चुअल संवाद ।

0

*देहरादून।।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनपद चम्पावत के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने वाले लोगों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े नौ साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनहित में बड़े निर्णय लिये गये हैं और समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई गई हैं। समाज के अन्तिम छोर के लोगों तक योजनाओं का पूरा लाभ मिले, इसके लिए लगातार प्रयास किये गये हैं। 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य भी समाज के गरीब और वंचित लोगों तक योजनाओं का पूरा लाभ पहुंचाना है। राज्य की 7795 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम किये गये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा से केंद्र व राज्य सरकार की अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं का लोगों को तेजी से लाभ मिला है। केन्द्र एवं राज्य सरकार की अनेक योजनाओं का लाभ लोगों को घर बैठे ही ऑनलाईन सेवाओं के माध्यम से मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में नई कार्य संस्कृति बनी है। लोगों को योजनाओं का लाभ उनके घरों पर जाकर दिया जा रहा हैं उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लोगों से आह्वान किया कि अन्य पात्र लोगों को भी इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं चलाई जा रही हैं। दिव्यांग पेंशन प्रतिमाह 1200 रूपये से बढ़ाकर 1500 रूपये की है। अब प्रत्येक पात्र पति-पत्नी को वृद्धावस्था पेंशन भी बढ़ाकर प्रतिमाह 1500 रूपये की गई है। पहले यह धनराशि परिवार में केवल एक को मिलती थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का कार्य हुआ है। राज्य में भी स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य में मातृशक्ति द्वारा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। राज्य की महिलाओं द्वारा बनाये जा रहे अनेक उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है। हमें उत्पादों की पैकेजिंग और मार्केटिंग की दिशा में और कार्य करने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ को लांच किया। इसके माध्यम से उत्तराखण्ड के उत्पादों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। आदर्श चंपावत से आदर्श उत्तराखण्ड का मॉडल बनेगा।

आगामी केदारनाथ धाम की यात्रा को देखते हुए जिलाधिकारी ने गौरीकुंड तक यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण।

0

कुंड से गौरी कुंड तक जिलाधिकारी ने किया केदारनाथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण।

11वीं ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम की आगामी यात्रा 2024 को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जाने के लिए की जाने वाली तैयारी एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने कुंड से गौरीकुंड तक स्थलीय निरीक्षण कर तैयारी का जायजा लिया इस दौरान पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहीं।

केदारनाथ यात्रा मार्ग में यात्रा के दौरान जाम की स्थिति से निजात पाने के लिए जिलाधिकारी ने विभिन्न स्थानों पर पार्किंग स्थल भी चिन्हित किया

रूद्रप्रयाग।।जिलाधिकारी ने गुरुवार को यात्रा से जुड़े सभी अधिकारियों के साथ कुंड से लेकर गौरीकुंड तक सड़क, बिजली- पानी की आपूर्ति, पार्किंग सहित आदि अनिवार्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आगामी यात्रा के लिए अभी से सभी तैयारियां पूर्ण करने की निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा किए जा रहे सड़क निर्माण कार्यों को यात्रा शुरू होने से पूर्व ही पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं संबंधित एजेंसियों द्वारा किए जा रहे रोड कटिंग कार्य 31 जनवरी तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कुंड बैराज के समीप निर्माणाधीन सुरक्षा दीवार का कार्य अनिवार्य रूप से 15 जनवरी से पूर्व शुरू करने की निर्देश दिए। वहीं सेमी ग्राम के समीप करीब 2 किलोमीटर सिंकिंग जोन का सुधारीकरण एवं आरसीसी कार्य गुणवत्ता पूर्ण तरीके से यात्रा शुरू होने से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं सुधारीकरण के दौरान निकल रहे मलवे का निस्तारण भी कटिंग के साथ लगातार करने की निर्देश दिए। ताकि मलवे के चलते यातायात किसी भी हालत में अवरुद्ध न हो।

यात्रा के दौरान यात्रा मार्ग पर जाम की समस्या ना हो एवं यातायात निर्बाध रूप से संचालित होता रहे इसके लिए जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग में कई स्थानों पर पार्किंग स्थल भी चिन्हित किए। उन्होंने मैंखंडा, फटा एवं रामपुर डाट पुलिया के पास में पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित कर राष्ट्रीय राजमार्ग एवं संबंधित एजेंसियों को स्थलों का सर्वे कर पार्किंग के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं रामपुर डाट पुलिया के समीप पार्किंग के साथ ही पर्यटन विभाग के सहयोग से सौंदर्यकरण एवं व्यू प्वाइंट विकसित करने का प्रस्ताव भी तैयार करने की निर्देश दिए। वहीं सोनप्रयाग पुल के समीप वाहनों की आवाजाही के लिए पर्याप्त स्थान तैयार करने की संभावनाएं देखते हुए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं गौरीकुंड शटल पार्किंग स्थल के चौड़ीकरण एवं पार्किंग को डबल स्टोरी विकसित करने के लिए भी एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश डीडीएमए को दिए। गौरीकुंड बाजार में सेक्टर ऑफिस एवं डण्डी- कंडी बुकिंग ऑफिस के सुधारीकरण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश डीडीएमए को दिए।

गौरीकुंड से बाबा केदारनाथ को जा रहे पैदल ट्रैकिंग मार्ग पर भीड़ एवं जाम की स्थिति से निजात पाने के लिए जिलाधिकारी ने श्री गौरी माई मंदिर के समीप से वैकल्पिक मार्ग की सम्भावनाएं देखते हुए इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए। गौरी मंदिर के समीप पेयजल निगम द्वारा किए जा रहे सीवेज समेत अन्य कार्यों को 20 फरवरी तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए। मुनकुटिया से गौरीकुंड- घोड़ा पड़ाव तक घोड़े- खच्चर के लिए तैयार पैदल मार्ग को दुरुस्त करने के साथ ही पूरे मार्ग में सोलर एवं विद्युत लाइट लगवाने का प्रस्ताव भी तैयार करने के निर्देश भी डीडीएमए को दिए।

जिलाधिकारी ने सिंचाई खंड केदारनाथ को गौरीकुंड से लेकर सोनप्रयाग शटल सेवा के शुरुआती स्थल तक नदी सुधारीकरण के लिए संभावित स्थानों पर सुरक्षा दीवार निर्माण करने के निर्देश दिए। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग को भी इस बीच सभी संभावित स्थानों पर सड़क सुधारीकरण एवं इंटरलॉकिंग करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा सोनप्रयाग शटल शिव पुलिया के समीप जिला प्रशासन की शेड एवं अन्य बिल्डिंगों के सौंदर्य करण के निर्देश भी दिए। उन्होंने संभावित स्थानों पर एपण कला करने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीकेटीसी योगेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला, खनन अधिकारी डॉ दीपक हटवाल, सीओ हर्षवर्धनी सुमन, विमल रावत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवाड़, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग निर्भय सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मनोज भट्ट, अधिशासी अभियंता सिंचाई राजेश नौटियाल, तहसीलदार ऊखीमठ दीवान सिंह राणा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

आज की कैबिनेट के इन बिंदुओं पर लिया गया निर्णय।

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में धामी कैबिनेट के हम बैठक हुई… जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए । भाभी कैबिनेट के इस बैठक दो कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और सुबोध उनियाल वर्चुअल रूप से जुड़े । आज के कैबिनेट बैठक में कैंट एरिया से रिहायशी क्षेत्र को बाहर करने का अहम निर्णय भी लिया गया। आगामी विधानसभा सत्र को आहूत करने के लिए कैबिनेट द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया गया है।

विद्युत विभाग — वन टाइम सेटलमेंट स्कीम की बढ़ी अवधि,

शिक्षा विभाग — महाविधालय में रिक्त 25 पदों को आउट सोर्स से भरा जाएगा,
आवास विभाग — नजूल नीति में हुआ संशोधन, भारत सरकार को नई नीति भेजी गई मंजूरी के लिए,

फ्री होल्ड जमीन पर 5 प्रतिशत होगी दर,
यूपीसीएल — 3 साल की वार्षिक रिपोर्ट को मिली कैबिनेट की मंजूरी, आवास विभाग — गोला पार हल्द्वानी में शिफ्ट होगी हाईकोर्ट,
इस क्षेत्र में वेलसेट टाउनशिप बनेगी, मास्टर प्लान बनेगा, फिर नक्शे बनेंगे,
पर्यटन विभाग — केदारनाथ में लगे ॐ चिन्ह को लेकर हुआ निर्णय,
विशेषज्ञ समिति लगाएंगी इस ॐ के चिन्ह को,
पर्यटन विभाग — सेवा नियमावली को मिली मंजूरी,
शहरी विकास विभाग — केंट एरिया में आर्मी के पास सिर्फ केंट एरिया रहे, पब्लिक क्षेत्र निगम, पालिका , स्थानीय निकाय में शामिल करने की सैद्धांतिक मजूरी मिली,

विधान सभा सत्र आहूत को लेकर कैबिनेट ने सीएम को अधिकृत किया,

सीएम धामी सत्र आहूत करने को लेकर अंतिम निर्णय लेंगे ,