रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के ग्राम geed तिलवाड़ा के योगेंद्र पुरी ने 12सालो से लगातार कठिन परिश्रम के बदौलत की आखिरकार सीए की परीक्षा पास कर दी है।
सीए की परीक्षा पूरे भारत वर्ष में आयोजित होती है जिसमे प्रति वर्ष हजारों अभियर्थी परीक्षा में बैठते है और गिने चुने लोग ही इस परीक्षा को पास करते है।योगेंद्र पुरी भी पिछले बारह वर्षों से लगातार परीक्षा देते आ रहे थे। किसी न किसी पेपर में रह जाते थे लेकिन उन्होंने कभी भी हार नही मानी, लगातार 10से 12घंटो तक किताबो के अंदर तैयारियों में लगे रहते थे।योगेंद्र की प्रांभिक शिक्षा गांव में ही हुई है 9वीं 10वी नवोदय विद्यालय जाखधार, 11वी 12उत्तरकाशी से और स्नातक की शिक्षा डीएवी कालेज देहरादून से प्राप्त की है। स्नातक करने के बाद अपना करियर सीए की परीक्षा पास करने को चुना ।वर्ष 2011से लगातार सीए की तैयारिया करते करते आखिरकार 12वर्षों के कठिन परिश्रम 2024के सुअवसर सफलता हासिल हुई है ।योगेंद्र पुरी का कहना है मै भी हर बार किसी न किसी पेपर में छूट जाता था, लेकिन कभी भी मेरे मन में पीछे हटना नही आया। मन में दृढ इच्छा शक्ति बनाई की जब तक सीए नही बन जाता तब तक चैन से नही बैठूंगा। इन वर्षों में मेरे परिवार वालो ने मेरा पूरा साथ दिया जिनकी वजह से आज मैं सीए की परीक्षा पास कर पाया हुं।
12वर्षो के कठिन परिश्रम से तिलवाड़ा के योगेंद्र पुरी बने सीए।।
उत्तराखंड में नगर निकायों के चुनाव 6 माह के भीतर होंगे ।
Uttarakhand Nikay Chunav उत्तराखंड में नगर निकायों के चुनाव छह माह के भीतर होंगे। राज्य सरकार की तरफ से हाई कोर्ट को बताया गया है कि सरकार ने निकायों के चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरक्षण तय करने के लिए एक सदस्यीय न्यायिक कमीशन का गठन भी किया है। बता दें कि राज्य में निकायों के कार्यकाल पहली दिसंबर 2023 को समाप्त हो गया था।
आरिफ खान की रिपोर्ट, नैनीताल। उत्तराखंड में नगर निकायों के चुनाव छह माह के भीतर होंगे। अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट 26 जनवरी तक मिल जाएगी। जिसके बाद आरक्षण तय होगा।राज्य में निकायों का परिसीमन पूरा हो चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग फरवरी तक निकायों की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर देगा।
राज्य सरकार की तरफ से हाई कोर्ट को बताया गया है कि सरकार ने निकायों के चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरक्षण तय करने के लिए एक सदस्यीय न्यायिक कमीशन का गठन भी किया है।
निकाय चुनाव को लेकर कोर्ट में हुई सुनवाई
मंगलवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी व न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा की खंडपीठ में जसपुर ऊधमसिंह नगर निवासी मोहम्मद अनीस व नैनीताल निवासी राजीव लोचन साह की अलग अलग जनहित याचिका पर एक साथ सुनवाई हुई। इस दौरान अपर सचिव शहरी विकास व निदेशक नितिन भदौरिया कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए। उन्होंने कोर्ट में बताया कि निकाय एक्ट के आधार पर निकायों के निर्वाचित बोर्ड भंग कर छह माह के लिए प्रशासकों की तैनाती की गई है।
16 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से भी बताया गया कि फरवरी में निकायों की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। कोर्ट ने बयान को रिकॉर्ड में लेते हुए अगली सुनवाई 16 अप्रैल के लिए नियत कर दी। राज्य में निकायों के कार्यकाल पहली दिसंबर 2023 को समाप्त हो जाने के बाद सभी नगर निकायों पर प्रशासकों की नियुक्ति कर गयी है।
दायर हुई भी जनहित याचिका
अक्टूबर में जसपुर निवासी मोहम्मद अनीस ने निकाय चुनाव कराने को लेकर तथा राजीव लोचन साह ने निकायों में प्रशासक की नियुक्ति को असंवैधानिक करार देते हुए सरकार के निर्णय को निरस्त करने की मांग को लेकर जनहित याचिका दायर की थी। उन्होंने कहा कि पहली दिसंबर 2023 को नगर निकायों का कार्यकाल समाप्त होते ही प्रशासकों की नियुक्ति संबंधी शासनादेश 30 नवंबर को जारी किया गया था। सरकार निकाय चुनाव कराने में टालमटोली कर रही है।
मोहम्मद अनीस एडवोकेट रूबी ने कहा कि हाई कोर्ट की आज सुनवाई का स्वागत किया है उन्होंने कहा निश्चित जीत न्याय व संविधान की होगी होगी भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव कराने से बच रही है जसपुर में आदेश चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी परचम लहराएगी*
हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक का बयान ,विश्व हिंदी दिवस के एक दिन पूर्व हिंदी भाषा का लेकर बड़ा ऐलान ,हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने के लिए लिए गंगा के तट से लिया जाएगा संकल्प।।
देहरादून
हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक का बयान
विश्व हिंदी दिवस के एक दिन पूर्व हिंदी भाषा का लेकर बड़ा ऐलान
हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने के लिए लिए गंगा के तट से लिया जाएगा संकल्प
हरिद्वार से कल संकल्प अभियान की शुरूआत होगी
हिंदी भाषा को संयुक्त राष्ट्र में भाषा का दर्जा मिले,इसकी भी मांग होगी
राष्ट्रीय भाषा जो पहचान होती है वह हम आज भी सुनिश्चित नही कर पाए
पीएम मोदी जब भी अंतराष्ट्रीय स्तर पर जाते है और हिंदी में भाषण देते है तो सब समझ जाते है कि भारत के पीएम है
हिंदी दुनिया 250 विश्विद्यालय और 600 महाविद्यालय में पढ़ाई जा रही है
पूरा विश्व हिंदी को स्वीकार कर रहा है
लेकिन रास्ट्र भाषा घोषित नही हुई है
संविधान के 343 से 350 तक के अनुच्छेद में 10 वर्ष के अंदर अंदर दक्षिण के राज्य शश्क्त नही है उन्हें शश्क्त किया जाएगा
फिर हिंदी को राष्ट्रीय भाषा घोषित किया जाए
संविधान का भी उल्लंघन हिंदी को लेकर हुआ है
ये गुलामी का पहला उदाहरण है कि हम गुलामी के चिन्ह को ढो रहे हैं
हमने ने देश की आजादी को हिंदी के प्रयोग पर लड़े
जितने गाने और नारे बने वह हिंदी में ही बने
इजरायली हमसे बाद आजाद हुआ और अपनी भाषा को चुना
गांधी जी ने कहा हिंदी नही तो देश नही
देश को एकजुट करना होगा तो हिंदी भाषा का अपनाना होगा
1975 से विश्व हिंदी सम्मेलन हो रहे है,12 सम्मेलन अब तक हो चुके है
मॉरिसस में हिंदी का पहला सबसे बड़ा सचिवालय है
हिंदी के अखबार और हिंदी चैनल को देखने वाले सबसे ज्यादा है
अमिताभ बच्चन को मैंने कहा हिंदी फिल्म ने आपको महानायक बना दिया,फिर आप इंटरव्यू अंग्रेजी में क्यों देते हैं – निशंक
हिंदी जिस दिन रास्ट्रभाषा होगी,उस दिन 20 करोड़ हिन्दी भाषा के लोगों को रोजगार मिलेगा
महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश सांसद हिंदी में बोलते है
नई शिक्षा नीति में मातृ भाषा को शामिल किया गया है हिंदी को बोलने वाले विश्व मे 200 करोड़ लोग हैविश्व हिंदी परिवार के द्वारा हरिद्वार से लिया जाएगा संकल्प।
हिंदी के देश विदेश से साहित्यिक कार हरिद्वार में आ रहे हैं, दिव्य माथुर ब्रिटेन, सैलजा सक्सेना कनाडा,राम शर्मा जापान,अभिषेक त्रिपाठी आयरलैंड
देहरादून गैस लीकेज – कमान्डेंट SDRF के नेतृत्व में विशेषज्ञ CBRN टीम द्वारा मौके पर किया जा रहा राहत व बचाव कार्य।
*देहरादून गैस लीकेज – कमान्डेंट SDRF के नेतृत्व में विशेषज्ञ CBRN टीम द्वारा मौके पर किया जा रहा राहत व बचाव कार्य*
आज 09 जनवरी 2024 को जनपद नियंत्रण कक्ष, देहरादून से समय 03:55 बजे सूचना मिली कि झाझरा के पास खुले मैदान में क्लोरीन के 6 बड़े सिलेंडर रखे गए हैं। जिसमें से दो सिलेंडर से गैस लीक हो रही है। उस स्थान से कुछ दूरी पर आवासीय परिसर है। 
उक्त सूचना पर कमान्डेंट SDRF और विशेषज्ञ CBRN (Chemical, Biological, Radiological,
Nuclear) टीम मय CBRN किट,आवश्यक डिटेक्टर्स व रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट से घटनास्थल पर पहुंचे।
घटनास्थल पर देखा गया कि एक खाली प्लॉट में रखें गैस सिलेंडरों से क्लोरीन गैस का रिसाव हो रहा है। क्लोरीन गैस के रिसाव से संपर्क में आने से चक्कर आना, चेहरे और आँखों में जलन, सांस लेने में परेशानी और उल्टी,सिरदर्द भी होता है।
इसलिए आस-पास के क्षेत्र में स्थित घरों से लोगों को रेस्क्यू करते हुए सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।
मौके पर जिला पुलिस ,फायर सर्विस व एन0डी0आर0एफ CBRN टीम भी मौजूद है।
सभी के द्वारा संयुक्त आपरेशन चलाते हुए गैस लीकेज को रोकने व सिलिंडर को घटनास्थल से हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
रुद्रप्रयाग जनपद को मिले 53 नर्सिंग अधिकारी ,स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा वितरित किए नियुक्ति पत्र।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में जनपद रुद्रप्रयाग के लिए खुशी की खबर है कि जनपद को आज 53 नर्सिंग अधिकारी उपलब्ध हो गए हैं जिन्हें स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए।*
*प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में चिकित्सकों एवं फार्मसिस्टों, एएनएम वार्ड बाॅय, तकनीशियन, रेडियोलाॅजिस्ट, गाइनोलोजिक आदि 11 हजार पदों पर इस वर्ष नियुक्तियां की जाएंगी।*
उत्तराखंड चिकित्सा स्वास्थ्य सशक्तिकरण अभियान के तहत सोमवार को विकास भवन सभागार में स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए 53 नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत का जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया, तथा जनपद आगमन पर जन प्रतिनिधियों द्वारा भी फूल मालाओं के साथ स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार का विशेष उद्देश्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करना है ताकि आम जनमानस को उचित स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि इस दिशा में सरकार निरंतर प्रयासरत है तथा प्रदेश में रिक्त 3 हजार नर्सिंग पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है तथा जनपद रुद्रप्रयाग के 70 रिक्त नर्सिंग अधिकारियों पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है जिसमें आज 53 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। उन्होंने नियुक्ति पत्र पाने वाले नर्सिंग अधिकारियों को बधाई दी तथा उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन करने के साथ करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति वर्षवार कर जहां स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। वहीं वर्षों से नियुक्ति का इंतजार कर रहे प्रशिक्षित बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में जल्द ही नर्सिंग, वार्ड ब्वाय, तकनीशियन सहित विभिन्न पदों पर 11 हजार से अधिक नियुक्तियां की जाएंगी। जनपद रुद्रप्रयाग में नर्सिंग के पदों पर शत प्रतिशत तैनाती कर दी गई है। उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ धाम में हर वर्ष बाबा केदार के दर्शन करने के लिए लाखों की संख्या में दर्शनार्थी आते हैं जिन्हें उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गुप्तकाशी में 50 बेडों का उप जिला चिकित्सालय बनाया जाएगा तथा केदारनाथ में 50 बेड का चिकित्सालय बनाया जाा रहा है तथा त्रियुगीनारायण में भी चिकित्सालय बनाया जाएगा तथा चारधाम यात्रा में आने वाले दर्शनार्थियों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए 100 डाॅक्टरों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन पीएसी तथा सीएचसी में आवास की आवश्यकता है इसके लिए तत्काल प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए धन की कोई कमी नही है।
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह, रुद्रप्रयाग विधायक श्री भरत सिंह चौधरी तथा केदारनाथ विधायक श्रीमती शैला रानी रावत ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में जनपद ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है तथा बडे गर्व की बात है कि सरकार द्वारा स्वयं लाभार्थियों के द्वार पहुंचकर उन्हें नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने नियुक्ति प्राप्त करने वाले सभी नर्सिंग अधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कर्तव्य निष्ठा से जनता को स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने की बात कही।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले नर्सिंग अधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सरकार की सराहनीय पहल है कि जो उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान करने स्वयं स्वास्थ्य मंत्री द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जो कि एक उत्साह भरा क्षण है। उन्होंने सभी से अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता एवं ईमानदारी से करने को कहा है।
नियुक्ति पत्र पाने वाले नर्सिंग अधिकारियों में सोनिका, अंजू यादव, हर्षिता महर, शीशपाल राणा, राहुल, पूजा रावत, सुष्मिता लाल, पूनम चौहान, सुषमा, अंकिता मौर्य, मंजिता, नवनीत सिंह खाती, श्वेता पांडे आदि को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री चंडी प्रसाद भट्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री महावीर सिंह पंवार, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. राजीव सिंह पाल सहित बड़ी संख्या में जन प्रतिनिध एवं नव नियुक्त नर्सिंग अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर लोगों से लाखों रुपयों की धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार।
पिथौरागढ़।।आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर लोगों से लाखों रुपयों की धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार।हिमांशु कुमार निवासी- ग्राम ग्वेता, ख्वांतड़ी थाना कनालीछीना जिला पिथौरागढ़* द्वारा पुलिस कार्यालय पिथौरागढ़ में तहरीर दी गई थी कि, देवेन्द्र कुमार पुत्र नैन राम, निवासी- ग्राम बजानी व पोस्ट कालिका तहसील/ थाना धारचूला जिला पिथौरागढ़, जो 8TH कुमाऊँ रेजीमेन्ट में नियुक्त था तथा वर्तमान में सेवानिवृत्त हो चुका है, द्वारा प्रार्थी को नौकरी का प्रलोभन देते हुए फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर *कुल- 5,50,000/- (पाँच लाख पचास हजार) रुपयों की धोखाधड़ी* की गई है तथा उसके एक अन्य साथी के साथ भी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपयों की धोखाधड़ी की गई है। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर *पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह* के आदेशानुसार, अभियुक्त देवेन्द्र कुमार उपरोक्त के विरुद्ध थाना कनालीछीना में *धारा- 420/504/506 भा0द0वि0* के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना अपर उ0नि0 जगत सिंह रौंकली द्वारा सम्पादित की जा रही है।
अभियुक्त देवेन्द्र कुमार द्वारा जनपद के अन्य लोगों से भी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपयों की धोखाधड़ी की गई है, जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना कनालीछीना सहित कोतवाली पिथौरागढ़, थाना जाजरदेवल एवं थाना बलुवाकोट में भी अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा साइबर सैल व फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट की मदद से गहन पतारसी- सुरागरसी करते हुए बैंक लेन-देन आदि विवरण चैक करने के पश्चात मुकदमे में नामजद *अभियुक्त देवेन्द्र कुमार उपरोक्त को आज दिनांक- 08.01.2024 को धारचूला से गिरफ्तार किया गया।* मुकदमा उपरोक्त में विवेचना के दौरान धारा- 467/468/471 भा0द0वि0 की बढ़ोत्तरी की गई है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*नाम/पता अभियुक्त*:- देवेन्द्र कुमार पुत्र नैन राम, निवासी- ग्राम बजानी व पोस्ट कालिका तहसील/ थाना धारचूला जिला पिथौरागढ़, उम्र- 36 वर्ष।
*कुल धोखाधड़ी*:- जाँच के आधार पर ज्ञात हुआ है कि, अभियुक्त देवेन्द्र कुमार द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के युवाओं से नौकरी दिलाने के नाम पर *लगभग 65 लाख रुपयों की धोखाधड़ी* की गई है। जिस सम्बन्ध में क्रमश: कोतवाली पिथौरागढ़, थाना जाजरदेवल, थाना कनालीछीना एवं थाना बलुवाकोट में अभियोग पंजीकृत हैं।
*ठगी का तरीका*:- अभियुक्त द्वारा अपने साथ वालों को भरोसे में लेकर उनके रिश्तेदारों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर आर्मी की मुहर लगी हुई फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर लाखों रुपयों की ठगी की जाती थी।
चीला बैराज मार्ग पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा , दो वन रेजरो समेत चार वन कर्मियों की मौत,हादसे में पीएमओ में तैनात आईएएस मंगेश घिड़ियाल के भाई शैलेश घिडियाल की भी हुई मौत।
- ऋषिकेश। चीला बैराज मार्ग पर सोमवार शाम हुए भीषण हादसे में दो वन रेंजरों समेत चार की मौत हो गई, जबकि नहर में गिरी एक अधिकारी लापता हैं। पांच वन कर्मियों को गंभीरावस्था में एम्स में भर्ती कराया गया है। मृतक वनाधिकारियों में एक पीएमओ में तैनात आईएएस मंगेश घिल्डियाल के भाई बताए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन विभाग में तैनात अधिकारी व कर्मचारी नई इलेक्ट्रिक गाड़ी के ट्रायल के लिए निकले थे। बताया जा रहा कि चीला-ऋषिकेश बैराज मार्ग पर नहर के किनारे अचानक गाड़ी का टायर फट गया। इससे अनियंत्रित हुई गाड़ी पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो रेंजरों की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य वनकर्मियों की भी मौत हो गई, जिनकी शिनाख्त की जा रही है। मृत वन रेंज अधिकारियों की पहचान शैलेश घिल्डियाल व प्रमोद ध्यानी के रूप में हुई है। मृत वन रेंजर शैलेश घिल्डियाल, प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनात आईएएस मंगेश घिल्डियाल के भाई बताए गए हैं। एक अन्य वन अधिकारी आलोकी छिटक कर चीला नहर में जा गिरीं, जिनकी तलाश की जा रही है। एम्स से मिली जानकारी के अनुसार, वहां चार लोग ब्रॉड डेड लाए गए हैं। उक्त वन कर्मी चीला रेंज में नएं वाहन के ट्रायल के दौरान वन विभाग की गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। जिसमें 10 व्यक्ति सवार थे जिसमें से 04 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी एवं 05 व्यक्ति घायल और 01 व्यक्ति लापता है जिनका विवरण निम्न हैः-
*मृतकों का विवरण-*
1- शैलेश घिल्डियाल (रेंजर चीला रेंज)
2- प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर चीला रेंज)
3- सैफ अली खान पुत्र खलील निवासी चीला कॉलोनी (वन कर्मचारी)
4- कुलराज सिंह (अक्षा ग्रुप दिल्ली)
*घायलों का विवरण-*
1- हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वन विभाग)
2- राकेश नौटियाल (वन विभाग)
3- अंकुश (अक्षा ग्रुप दिल्ली)
4- अमित सेमवाल (वन कर्मचारी)
5- अश्वनी पुत्र बीजू पट्टी
उक्त दुर्घटना में आलोकी (वार्डन राजा जी नेशनल पार्क चीला) लापता है। मृतकों और घायलों को एम्स अस्पताल ऋषिकेश में लाया गया है।
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज , लोकसभा सीटों के लिए नियुक्त किए गए कॉर्डिनेटर्स
देहरादून ब्रेकिंग
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तराखंड में लोकसभा में कोऑर्डिनेटर की लिस्ट जारी
पांच लोकसभा सीटों के लिए नियुक्त किए गए कॉर्डिनेटर्स
टिहरी से मंत्री प्रसाद नैथानी, गढ़वाल से विक्रम नेगी , अल्मोड़ा से जीत राम, नैनिताल –उधमसिंहनगर सीट से गोविंद सिंह कुंजवाल, हरिद्वार से गणेश गोदियाल को नियुक्त किया गया
6 लाख रूoकीमती चरस की तस्करी रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
मोरी में 3 किलो 4 ग्राम चरस के साथ 1 तस्कर को किया गिरफ्तार
उत्तरकाशी।। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 को सफल बनाने हेतु उत्तरकाशी के पुलिस कप्तान, अर्पण यदुवंशी लगातार सक्रिय हैं, उनके द्वारा सभी क्षेत्राधिकारी/कोतवाली/ थाना प्रभारी एवं एस0ओ0जी0 की टीम को सक्रिय रहकर नशे के अवैध कारोबार पर कार्यवाही करने के कड़े निर्देश जारी किये हुये हैं। उत्तरकाशी में नशे के विरुद्ध पुलिस की जंग उत्तरकाशी पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों की धर-पकड कर सलाखों के पीछे पहुँचाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, प्रशान्त कुमार के निकट पर्यवेक्षण मे मोरी में पुलिस द्वारा अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी है।
प्रभारी SOG प्रकाश राणा एवं थानाध्यक्ष मोरी मोहन कठैत।के नेतृत्व में मोरी पुलिस व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुये गत 06.01.2024 को *मोरी, जे0पी0 पुल के पास से जयवीर सिंह राणा* नामक व्यक्ति को अवैध चसर के साथ गिरफ्तार किया गया है, *उक्त तस्कर के कब्जे से 3 किलो 4 ग्राम चरस बरामद हुयी है।*
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध *थाना मोरी पर NDPS Act 8/20 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।* अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। आज अभियुक्त को मा0 न्यायालय से समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*पुलिस अधीक्षक श्री अर्पण यदुवंशी* द्वारा बताया गया कि उत्तरकाशी के सदूरवर्ती क्षेत्रों में अवैध नशे,अफीम, चरस आदि की लगातार तस्करी की जानकारी प्राप्त हो रही थी, जिस पर हमने ऐसे संदिग्ध क्षेत्रों मे पुलिस को एक्टिव किया हुआ है। इसी क्रम में हमारी मोरी पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा विगत रात्रि में जाल बुनते हुये इस तस्कर को चरस की बड़ी मात्रा के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसके कब्जे से *करीब 6 लाख रु0 की चरस बरामद* की गयी है। इसके द्वारा यह चरस स्वयं तैयार की गयी है जिसको यह अच्छे मुनाफे में बेचने के लिए तराई क्षेत्र में ले जा रहा था। *चरस की रिकवरी करने वाली टीम की सरहाना करते हुये उनके द्वारा टीम को 5000 रु0 के पारितोषिक से सम्मानित किया गया।*
गिरफ्तार अभियुक्त:- जयवीर सिंह राणा पुत्र सैदर सिंह राणा निवासी ग्राम सिरगा थाना मोरी उत्तरकाशी, उम्र 52 वर्ष।
बरामद माल- 3 किलो 4 ग्राम चरस (कीमत करीब 6 लाख रु0/)।

















