*स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क के लिए योग जरूरी: विधायक रुद्रप्रयाग*
*जिलाधिकारी की पहल पर रुद्रप्रयाग संगम तट पर शुरू हुआ योग*
*जिला पर्यटन विभाग के सहयोग से संगम तट को योग केंद्र के रूप में विकसित करने को होंगे प्रयास*
*भगवान रुद्रनाथ की नगरी को मिलेगी नई पहचान*
जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की पहल पर रुद्रप्रयाग संगम तट को योग केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसका आगाज रविवार सुबह जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों ने संगम तट पर योग की पहली क्लास लेकर किया।
रविवार सुबह संगम तट पर योग करने पहुंचे रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने जिला अधिकारी के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भगवान रुद्रनाथ की नगरी में संगम तट पर योग अभ्यास शुरू होना हमारे लिए गर्व की बात है। भगवान नारद की इस तपस्थली का सदुपयोग पहली बार जनपद में शुरू हो सका है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर, मस्तिष्क और भौतिकवाद को त्यागना ही योग का उद्देश्य है और इसके लिए नियमित योग अभ्यास होना जरूरी है।
जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने इस प्रयास का श्रेय स्थानीय जनप्रतिनिधियों को देते हुए कहा कि मां गंगा के तट पर योग अभ्यास करना अपने आप में एक आनंद की अनुभूति देता है। उन्होंने सभी लोगों से अपने दिनचर्या में योग अभ्यास को शामिल करने की अपील की। साथ ही अपने आसपास अन्य लोगों को भी योग से जोड़ने को कहा। इस दौरान जिलाधिकारी ने संगम तट पर बने मंदिर एवं आश्रम का निरीक्षण भी किया। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को संगम तट को योग केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए अनिवार्य प्रयास करने के निर्देश भी दिए। साथ ही नगर पालिका को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर योग गुरु मयंक पवार ने योग प्रशिक्षण दिया। जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर पंवार ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग मीनल गुलाटी, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग श्रीनगर तनुज कांबोज, रुद्रप्रयाग निर्भय सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुशील कुरील, वैक्क्तिगत सहायक ओम प्रकाश बिष्ट, सौरभ असवाल, तहसीलदार रुद्रप्रयाग राम किशोर ध्यानी, अध्यक्ष व्यापार सभा रुद्रप्रयाग राय सिंह बिष्ट, सभाषद सुरेंद्र सिंह रावत, ग्राम प्रधान मयकोटी अमित प्रदाली सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।









रुद्रप्रयाग ।सिलगढ़ महोत्सव 2024 के तृतीय के तीसरे दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री मेजर भुवनचंद्र खंडूरी के बेटे व पूर्व गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूरी ने मेले में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।मनीष खंडूरी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोग विदेशों में रहे है लेकिन जो कल्चर हमारे उत्तराखंड व हमारे पहाड़ों का है उसके लिए मैं स्वयं पर गर्व करता हूं की मै उत्तराखंडी हूं।आज हमारे लोक गायक विवेक नोटियाल व सुर कोकिला मीना राणा द्वारा जिस प्रकार से हमारी सभ्यता व संस्कृति से संबंधित गीतों को गया इन्ही जैसे गायकों द्वारा हमारी संस्कृति आज तक जीवित रखा हुआ है
उसके लिए इन लोक कलाकारों दिल से धन्यवाद।आज हमारी माता बहिनों को उत्तराखंड को बचाना है आज उत्तराखंड में भू माफियो के द्वारा हमारी जमीनों को हड़प लिया है उसकी रक्षा अभी भी की गई तो एक दिन हमे अपने घरों से भी बेघर होना पड़ेगा।आज बाहरी लोगो के द्वारा हमारे बच्चों के हिस्से से नोकरिया छीनी जा रही है जिसको बचाना हम सभी का कर्तव्य है।


Rudraprayag।।पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा चलाये जा रहे वृहद जन जागरुकता के तहत आज सिलगढ़ महोत्सव, ग्राम पंचायत तैला, जखोली, जनपद रुद्रप्रयाग में प्रभारी एएचटीयू निरीक्षक मनोज नेगी एवं आरक्षी रविन्द्र रावत द्वारा मेले में आये हुए लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। उपस्थित लोगों को बताया गया कि किस प्रकार नशा जीवन को प्रभावित करता है।
इसकी लत ऐसी है कि यह आदमी को खोखला करने के उपरान्त भी उसका पीछा नहीं छोड़ती है। इसके लिए स्वंय को तथा अपने बच्चों को ऐसे माहौल से दूर रखना आवश्यक है। इसके लिए हमारी ही जिम्मेदारी बनती है, कि हमारे बच्चे तो इसकी गिरफ्त में नहीं आ रहे हैं यदि आ रहे हैं या इस प्रकार का कोई संदेह हो तो बच्चे की निगरानी तथा कांउन्सिलिंग किया जाना आवश्यक है। साथ ही जनता को साइबर अपराध के बारे में बताया गया कि यह आज के समय में होने वाला सबसे सक्रिय अपराध है, इसमें किसी होटल बुकिंग के नाम पर हो चाहे हैली बुकिंग या चाहे किसी धमाकेदार ऑफर से सम्बन्धित किसी प्रकार के अज्ञात लिंक को खोलने एवं अज्ञात व्यक्ति को ओटीपी देने से अकाउंट खाली हो जा रहे हैं साथ ही विभिन्न एप्स के माध्यम से लोन दिये जाने, विभिन्न ऑफरों के माध्यम से लॉटरी लगने जैसे कई प्रस्तावों के माध्यम से साइबर ठग लोगों को ठग रहे हैं तथा मेहनत की गाढ़ी कमाई साइबर ठगों के हाथों में चली जा रही है,
इस प्रकार की किसी भी निजी जानकारी को किसी अज्ञात व्यक्तियों से साझा न किये जाने के सम्बन्ध मे जागरुक किया गया, साथ ही साइबर अपराध का शिकार हो जाने की दशा में साइबर हेल्पलाइन न0 1930 पर शिकायत दर्ज करने के सम्बन्ध में जागरुक कराया गया तदोपरान्त उपस्थित लोगों को एएनटीएफ तथा साइबर अपराध से सम्बन्धित पम्पलेट भी वितरित किये गये। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के इस जागरुकता कार्यक्रम की आम जनमानस द्वारा सराहना की गयी है।







