24.3 C
Dehradun
Sunday, July 5, 2026
Home Blog Page 164

हड़ताल खत्‍म, हिट एंड रन कानून अभी नहीं होगा लागू…

0

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल खत्‍म होने का रास्‍ता साफ है। सरकार के साथ मंगलवार को ट्रक डाइवरों की बैठक में इस मुद्दे पर सुलह हो गई है। गृह मंत्रालय की ओर से साफ किया गया है कि नए प्रावधानों को लागू नहीं किया गया है। इन्‍हें ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के साथ मंथन के बाद ही लागू किया जाएगा।

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने मंगलवार को ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि नया कानून अभी लागू नहीं हुआ है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 106/2 को लागू करने से पहले ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के लोगों से बात की जाएगी। उसके बाद ही फैसला लिया जाएगा। सरकार ने एक सर्कुलर जारी कर सभी वाहन चालकों से अपने-अपने काम पर लौटने की अपील की है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने भी सभी ड्राइवरों से हड़ताल खत्‍म करने का आह्वान किया है। ‘हिट-एंड-रन’ मामलों के लिए नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत जेल और जुर्माने के कड़े प्रावधान के खिलाफ ट्रक, बस और टैंकर ऑपरेटरों ने सोमवार को तीन दिवसीय हड़ताल शुरू की थी। हड़ताल के मंगलवार को दूसरे दिन में प्रवेश करने के बीच उत्तर और पश्चिम भारत के करीब दो हजार पेट्रोल पंपों में ईंधन का भंडार खत्म हो गया। बीएनएस ने औपनिवेशिक युग की भारतीय दंड संहिता (IPC) की जगह ली है। इसमें प्रावधान है कि लापरवाही से गाड़ी चलाकर गंभीर सड़क दुर्घटना का कारण बनने वाले और पुलिस या प्रशासन के किसी भी अधिकारी को सूचित किए बिना भागने वाले ड्राइवरों को 10 साल तक की सजा या सात लाख रुपये का जुर्माना हो सकता है।

AIMTC ने कहा- सजा और जुर्माने का कानून अभी तक लागू नहीं

 

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) के पूर्व अध्यक्ष और कोर कमिटी के चेयरमैन बाल मलकीत सिंह ने गृह सचिव से मीटिंग के बाद प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने कहा, ‘ड्राइवर हमारे परिवार के सदस्य हैं। हमने 28 दिसंबर को ही प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को पत्र लिखकर उन्हें ड्राइवरों की चिंता और भय से अवगत करा दिया था। साथ ही यह बता दिया था कि अगर यह कानून लागू होता है तो इससे क्या नुकसान हो सकता है। देश किस तरह प्रभावित होगा। हालांकि, सरकार ने समय पर संज्ञान नहीं लिया और जिस बात का डर था 1 तारीख से वही देखने को मिला। आज हमें 7 बजे गृह मंत्रालय में मीटिंग के लिए बुलाया गया था। गृह सचिव अजय भल्ला की अध्यक्षता में हमारी मीटिंग हुई, जिसमें सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। हम आपको यह सूचित करते हैं कि धारा 106(20) के तहत 10 साल की सजा और जुर्माने का कानून अभी तक लागू नहीं हुआ है। हम आपको (ड्राइवरों को) पूरा आश्वासन दिलाते हैं कि ये कानून लागू नहीं होने देंगे। आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। हम बातचीत में विश्वास रखते हैं। डायलॉग के माध्यम से ही इसका हल निकला है।’

सिलगढ़ महोत्सव 2024 का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ आगाज।

0

रुद्रप्रयाग ।।जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखण्ड जखोली के पट्टी सिलगढ़ में नव वर्ष की बेला पर लगने वाले सिलगढ़ कृषि एवंऔघोगिक विकास मेले का मुख्य अतिथि विकास जखोली के प्रदीप प्रसाद थपलियाल द्वारा दीप जलाकर चार दिवसीय मेले का शुभारम्भ किया गया। मेले के प्रथम दिन पर सिलगढ़ पट्टी के धरकोट ,टाट, मरंगाव, तैला, मुसाढुङ्ग,पाली, नागराजा चिल्डन एकेडमी तैला, इंटर कॉलेज तैला, जनता इंटर कॉलेज देविधार, इंटर कॉलेज तैला ,इंटर कॉलेज सिध्सोढ ,राउमा पाण्डवथली,चोपड़ा के प्राथमिक विद्यालयों व महिला मंगल दलों के द्वारा नागराजा की जात्रा, इंद्रासैनी नंदा की डोली ,उत्तराखण्ड की माटी ,लोक नृत्य ,जागर,बेटी पड़ावों बेटी बचाओ जैसे कार्य कार्यकर्मो की झलकियां मेले में देखने को मिली सांस्कृतिक कार्यकर्मो में छोटे छोटे छात्रों द्वारा जो प्रस्तुति दी गई वह काबिले तारीफ थी जिसे दर्शोको ने खूब प्रशंसा करके पारितोषिक भी दिया गया ।सिलगढ़ विकास समिति के अध्यक्ष देवेंद्र भंडारी के द्वारा मेले में आये सभी आगन्तुको का स्वागत करते हुए कहा है कि सिलगढ़ विकास समिति का उद्देश्य सिलगढ़ पट्टी के विकास व क्षेत्र की प्रतिभावों को इस मंच से बड़े कलाकार के रूप में उभरना है सभी लोगो का एक ही मकसद है कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ इस मेले के माध्यम से सभी को मिले।

मेले में बतौर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व पूर्व बाल सरक्षंण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल ने शिरकत की ।अपने सम्बोधन में वाचस्पति सेमवाल के द्वारा उत्तराखण्ड में भाजपा सरकार द्वारा जनहित में संचालित योजनाओं की उपलब्धि को जनता के सामने रखा।साथ ही क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह द्वारा जनपद के मेलो को दिया जा रहा सहयोग की भी मंच के माध्यम से प्रसंशा की ।
मुख्य अतिथि के समुख समिति के सरंक्षक ओम प्रकाश बहुगुणा द्वारा मांग पत्र पढ़ा गया ।जिसमें परिसर के चारो और चार दीवारी व सड़क से स्कूल मैदान को जोड़ने की मांग की ।मुख्य अतिथि जखोली ब्लाक के प्रमुख प्रदीप प्रसाद थपलियाल मंच के माध्यम से सभी क्षेत्रीय जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सिलगढ़ के लिए हम लोग सदा आगे रहेंगे।जिस उद्देश्य के लिए इस मेले या समिति का क्षेत्रीय लोगो ने गठन किया है उसको धरातल पर उतरना हम सभी लोगो का कर्तब्य है कि इसे आगे बढ़ाये।मुख्य अतिथि के द्वारा मैदान समतलीकरण के लिए वित्त द्वारा एक लाख रुपये देने की घोषणा की गई।मेले का मुख्य आकर्षक गढ़ संस्कृति कला मंच के अध्यक्ष दीपक रावत ,आरती रावत,विनोद कण्डारी की टीम द्वारा मां इंद्रासेणी कुष्मांडा देवी का जागर व डोली यात्रा की प्रस्तुति रही है जिसे दर्शकों द्वारा तालियां बजाकर झूमने पर विवश कर दिया।मंच का संचालन महामंत्री कमल सिंह रावत व दीपक रावत द्वारा किया गया मेले के प्रथम दिवस की अध्यक्षता ग्राम प्रधान तैला की बीना गोस्वामी द्वारा की गई।इस मौके पर यशवीर चौहान भाजपा मंडल अध्यक्ष सिध्सोढ,निरंकारी महात्मा शेरू मिस्त्री ,जयप्रकाश सेमवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष तिलवाड़ा सुमाड़ी , कृपाल सिंह पंवार , नागेंद्र पंवार जेष्ठ प्रमुख दरमियान जख्वाल ,दर्शन बिष्ट,शूरवीर राणा,यशपाल सिंह,कुँवर सिंह मेखली हयात सिंह कण्डारी जयेन्द्र भंडारी,बलबीर सिंह, महावीर सिंह कैतुरा,सौकार सिंह कैंतुरा, कुँवर सिंह कैंतुरा बलवीर शूरवीर सिंह पंवार ,मेहरवान सिंह नेगी बलवीर सिंह मेखली ,बिक्रम सिंह भंडारी,लीला नन्द थपलियाल,सुरेंद्र चमोली,गोकुल सिंह रावत,सुंदरी देवी , उमा कैतुरा,शर्मा लाल,कालिका प्रसाद दीपक पंवार सहित कई विभागों के स्टॉल मेले में लगे थे जो कि अपने अपने विभागों की जानकारी लोगो को दे रहे थे।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवसीय विद्यालय के लोकार्पण समारोह में फिर दिखा सीएम धामी का बच्चों के प्रति विशेष लगाव

0

*जब-जब मिलता है मौका, बच्चों पर खूब प्यार लुटाते हैं धामी*

*-नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवसीय विद्यालय के लोकार्पण समारोह में फिर दिखा सीएम धामी का बच्चों के प्रति विशेष लगाव*

*-अपने हाथों से बांधे बच्चों के जूतों के फीते और पहनाया ट्रैक सूट*

मुख्यमंत्री साल के विशेष मौकों पर अक्सर बच्चों के बीच रहना पसंद करते हैं। बात चाहे नए साल की शुरुआत की हो या अपने जन्मदिन की। सीएम ऐसे खास पलों को सरकारी आवासीय विद्यालयों में रह रहे अपवंचित वर्ग के बच्चों के बीच रहकर अपना समय बिताना पसंद करते हैं।

साल 2024 के पहले दिन यानी आज भी मुख्यमंत्री सुबह सवेरे बच्चों के बीच नजर आए। मौका था नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवसीय विद्यालय के लोकार्पण समारोह कार्यक्रम का। इस दौरान जहां सीएम धामी ने अपने शब्दों से बच्चों को जीवन में लक्ष्य तयकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तो इस दौरान सीएम धामी बच्चों संग हंसी ठिठोली भी मंच से करते दिखे।

इस दौरान उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से ट्रैक सूट पहनाने के साथ ही उनके जूते के फीते भी बांधे और यह पहली बार नहीं हुआ कि धामी बच्चों को इस तरह लाड करते नजर आए। सीएम धामी जब अपने जन्मदिन पर बनियावाला स्थित विद्यालय में गए थे तो उस दिन दिल्ली से लौट रहे थे। कार्यक्रम में पहुँचने पर देर भी हो गई लेकिन धामी सीधे विद्यालय पहुँचे और बच्चों संग केक काटकर अपना खास दिन सेलिब्रेट किया।

थर्टी फर्स्ट यानि आगामी नववर्ष की पूर्व संध्या के दृष्टिगत रुद्रप्रयाग पुलिस है पूरी तरह से तैयार।

0

थर्टी फर्स्ट यानि आगामी नववर्ष की पूर्व संध्या के दृष्टिगत रुद्रप्रयाग पुलिस है पूरी तरह से तैयार*

आगामी नववर्ष 2024 के स्वागत हेतु आम-जनमानस सहित जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार पूरी तरह से तैयार है। जहां लोग जश्न मनाएंगे और अपनी खुशियों का प्रदर्शन करेंगे वहां तक तो ठीक, परन्तु जश्न को हुड़दंग, यातायात नियमों का उल्लंघन या अन्य ऐसा कृत्य जिससे दूसरों को समस्या हो सकती है, इससे निपटने हेतु पुलिस के स्तर से यथोचित कार्यवाही की जायेगी।
जनपद के पर्यटक स्थल चोपता व तुंगनाथ का क्षेत्र, कार्तिक स्वामी व अन्य आस-पास के क्षेत्रों व अन्य स्थानों पर पर्यटकों व लोगो के आने की संभावना के दृष्टिगत रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा आवश्यक सुरक्षा व यातायात के समुचित प्रबन्ध किये गए है। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा जनपद के सभी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से 31st की पूर्व संध्या/नववर्ष आगमन पर निम्नवत कार्यवाही की जा रही है-

1- जनपद के विभिन्न पर्यटक स्थलों हेतु आने वाले व्यक्तियों की जनपद के अन्दर सघन चेकिंग की जा रही है।
2- होटल ढाबों की सघन चेकिंग की जाएगी कि वहां शराब व अन्य नशीले पदार्थों का सेवन तो नही करवाया जा रहा है।
3- शराब या किसी भी प्रकार के नशे का अत्यधिक सेवन कर हुड़दंग मचाने व रात्रि में सड़कों पर तेज़ गति से वाहन चलाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
4- विशेषकर युवा वर्ग पिकनिक के तौर पर जंगलो एवं प्रसिद्ध स्थलों पर चले जाते है एवं वहां शराब आदि का सेवन कर देर रात्रि तक वापस आते हैं इस पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
5- शराब/नशीले पदार्थों का सेवन कर मारपीट, हुड़दंग, महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
6- किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटने की स्थिति में आपदा प्रबन्धन उपकरणों सहित जिला पुलिस, एसडीआरएफ व आपदा प्रबन्धन दल को मुस्तैद रखा गया है।
7- शान्ति व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिस बल को पर्यटकों से मित्रवत व्यवहार करने के साथ–साथ प्रभावी गश्त करने के व मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं।किसी भी प्रकार की सूचना या सहायता हेतु नजदीकी पुलिस स्टेशन में या ☎️112 नंबर कॉल करें।

CPU की मनमानी पर लगा विराम अब नही काट पाएंगे चालान।

0

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने सिटी पेट्रोलिंग यूनिट (सीपीयू) का गठन इस मंशा के साथ किया था कि वह नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखेगी लेकिन हुआ ठीक उलट ।

यातायात व्यवस्था सुधारने के बजाय सीपीयू का ध्यान हर समय वाहन चालकों का चालान करने पर रहता है। यह लापरवाही 25 दिसंबर को क्रिसमस पर पुलिस अधिकारियों ने भी देखी।

इसका संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस के उच्च अधिकारियों ने दून में सीपीयू और यातायात पुलिस में तैनात 23 दारोगाओं की चालान मशीन जब्त कर ली है। अब वह चालान नहीं कर पाएंगे। उन्हें सिर्फ यातायात का सही ढंग से संचालन करने को कहा गया है। राजधानी में जाम की समस्या दिनों-दिन विकराल होती जा रही है।

इसको लेकर प्रशासन से लेकर शासन तक के अधिकारी परेशान हैं। लेकिन, यातायात में तैनात पुलिसकर्मी ही यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने को गंभीरता नहीं दिखा रहे, विशेषकर सीपीयू जिसका एक अप्रैल 2014 को गठन ही इस उद्देश्य के साथ किया गया था। यह लापरवाही 25 दिसंबर को क्रिसमस पर पुलिस अधिकारियों ने भी देखी, जब वह शहर भ्रमण पर निकले।

पुलिस अधिकारियों ने क्रिसमस पर पर्यटकों की भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए सीपीयू और यातायात पुलिस को व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए थे, लेकिन जब अधिकारी शहर में निकले तो पाया कि सीपीयू और यातायात पुलिस जाम खुलवाने के बजाय चालान काटने में जुटी है।
आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून में यातायात पुलिस ने वर्ष 2021 में 1,07,886 चालान कर 6.55 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला, जबकि वर्ष 2022 में चालान की संख्या बढ़कर 1.19 लाख पहुंच गई और करीब नौ करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया। वर्ष 2023 में 1.90 लाख चालान से 13 करोड़ से अधिक जुर्माना

यातायात समस्या को देखते हुए हमारी प्राथमिकता इस समस्या यातायात की तरफ ध्यान देना है ना कि, चालान करना। प्रयास हैं कि भीड़भाड़ के समय यातायात व्यवथा की तरफ ध्यान दिया जाए, जिस समय यातायात कम हो उस समय चालान किया जाए।

उत्तराखंड के अंकित सकलानी के लिए भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और सांसद अनिल बलूनी सक्रिय।

0

देहरादून

उत्तराखंड के अंकित सकलानी के लिए भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और सांसद अनिल बलूनी सक्रिय

विदेश मंत्री एस जयशंकर से की बात

टर्की में संपर्क कर पता लगाकर अंकित के परिजनों की मदद करने की माँग की

महाराष्ट्र के Dy CM देवेंद्र फड़नवीस से भी की बात

कंपनी महाराष्ट्र की थी इसलिए जाँच कराने के लिए कहा

मुंबई पुलिस कमिश्नर से बात कर इंटरनल जाँच करने को कहा ताकि स्थिति का पता चल सके

पिछले 18 दिसम्बर से ग़ायब है अंकित सकलानी

देहरादून का रहने वाला है सकलानी

भाई निशांत सकलानी समेत पूरा परिवार शिप कंपनी की नौकरी करने गए अंकित का कर रहा है इंतज़ार

रुद्रप्रयाग के तीनों विकास खंडों में सर्वागीण विकास के लिए कलस्टर माॅडल के तहत एक-एक गांव को चयन करते हुए पूर्ण प्लान तैयार करने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश ।

0

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10 जनवरी, 2024 तक सभी खंड विकास अधिकारियों को लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।*

*जनपद में बनाए गए अमृत सरोवरों में मत्स्य पालन के लिए मत्स्य तालाब तैयार करने के संबंध में मत्स्य निरीक्षक को प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए।*

रुद्रप्रयाग।।जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में मनरेगा एवं अमृत सरोवरों व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की विकास खंड वार समीक्षा की। उन्होंने बैठक में सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मनरेगा के तहत जो भी कार्य निर्माणाधीन हैं उन कार्यों को शीघ्रता से शीघ्र पूर्ण करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। इसमें किसी भी तरह से कोई ढिलाई एवं शिथिलता न बरती जाए।
अमृत सरोवरों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खंड विकास अधिकारी उनकी विकास खंडों में एक गांव का चयन करते हुए जिस गांव के सर्वागीण विकास के लिए कलस्टर पर आधारित प्रोजेक्ट तैयार करते हुए एक माॅडल गांव तैयार किया जाए, जिसमें क्षेत्र में पशुपालन, डेयरी, कुक्कुट पालन, मत्स्य, उद्यानीकरण, कृषि, पर्यटन से संबंधित गतिविधियां, एनआरएलएम के तहत गठित समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों आदि के संबंध में संबंधित विभागों के साथ गांव का सर्वे करते हुए विस्तृत कार्य योजना 10 जनवरी, 2024 तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने मत्स्य निरीक्षक को भी निर्देश दिए हैं कि सभी विकास खंडों में तैयार किए जा रहे अमृत सरोवरो में मत्स्य पालन को देखते हुए प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही संबंधित उप जिलाधिकारी के साथ संबंधित क्षेत्र की भूमि का निरीक्षण करते हुए भूमि किस श्रेणी की है इस इस संबंध में विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पाया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष आवासों का कार्य पूर्ण नहीं किया गया है जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए 10 जनवरी, 2024 तक सभी खंड विकास अधिकारियों को लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को हिदायत दी है कि निर्धारित तिथि तक लक्ष्य हासिल न करने पर संबंधित खंड विकास अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को भी प्रतिदिन खंड विकास अधिकारियों की माॅनीटरिंग करने के भी निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, उप जिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशीष रावत, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, मत्स्य निरीक्षक संजय बुटोला, खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीण भट्ट, ऊखीमठ सूर्य प्रकाश शाह, तहसीलदार रुद्रप्रयाग राम किशोर ध्यानी, बसुकेदार प्रताप सिंह, जिला परियोजना प्रबंधक रीप बीके भट्ट सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

संस्कारों की दुआई देने वाली भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर नाबालिक से दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज।

0

भाजपा मंडल अध्यक्ष पर नाबालिक से दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज।

चंपावत जिले के एक गांव की नाबालिक लड़की से दुष्कर्म करने का आरोप।

आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित पूर्व में छात्र संघ सहित विभिन्न महत्पूर्ण पदों पर निभा चुका है जिम्मेदारी

चंपावत। सीएम पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा में एक अजीब दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जनपद चंपावत में बीजेपी मंडल।तामली के मंडल अध्यक्ष कमल रावत कि खिलाफ नाबालिक लड़की से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली चंपावत केस दर्ज हो गया है। कोतवाली पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत है।
शुक्रवार को जनपद के नजदीकी गांव की एक नाबालिक लड़की की मां ने भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल रावत पर दुष्कर्म करने डरा धमका कर मुंह न खोलने के आरोप में पोक्सो एक्ट 5/6 363,354,506,363,376 के तहत केस दर्ज हो गया है। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि नाबालिक लड़की की मां की ओर से तहरीर दी गई थी कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमल रावत ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म, व मारपीट किया गया है। यह बात किसी को नहीं बताने के मामले में दबाव बना रहा था। बताया कि ममला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम आरोपी को गिरफतार करने में जुटी है। जल्दी ही आरोपी को गिरफतार किया जाएगा। इस।मामले की जांच चौकी प्रभारी पिंकी वानी कर रही है।
::::::::::
बीजेपी मंडलाध्यक्ष लम्बे समय से नाबालिक बच्ची का बना रहा था इक्स का शिकार। भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल रावत काफी लम्बे समय से क्षेत्र में नाबालिक को अपना अय्याशी का शिकार बनाता आ रहा है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी भाजपा नेता पर मारपीट व अन्य मुकदमे हो चुके हैं और क्षेत्र में छवि खराब बताई जा रही है। लोगों को अकसर सता का डर दिखाया जाता था।
:::::
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सहित अन्य महत्पूर्ण पदों की जिम्मेदारी निभा चुका है आरोपी।
पूर्व में छात्र संघ पद सहित वर्तमान में भाजपा मंडल अध्यक्ष वर्तमान में पंचायत सदस्य के साथ- साथ भाजपा में एक महत्पूर्ण पद पर मंडल अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभा रहा था।

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं 27 फ़रवरी से 16 मार्च तक कराई जाएगी सम्पन।

0

उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद बोर्ड ने आज अपनी 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च में होगी संपन्न उत्तरंखण्ड परिषद बोलने की पूरी तैयारी परीक्षा बोर्ड ने की पूरी तैयार

उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड 27 फ़रवरी से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा कराने जा रहा है। बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च तक संचालित की जायेगी। 10वी और 12वी की परीक्षा में इस बार होंगे 2लाख 10हज़ार तीन सौ 54 परीक्षार्थी शामिल।
जिसमे 10वी में 115606
जिसमे संस्थागत 113281,और व्यक्तिगत है 2325
वहीं इंटरमीडिएट में 94748
कुल परीक्षार्थी शामिल होंगे,जिसमे 90351संस्थागत है,वहीं 4397 परीक्षार्थी व्यक्तिगत शामिल होंगे।
2023 में सम्पन्न हुई परीक्षा में 259340 परीक्षार्थी शामिल थे,जबकि 2024 में होने वाली 10वी और 12 वी की परीक्षा में 210354 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
इस बार 48986 परीक्षार्थी पिछली परीक्षा से कम है।
वहीं इस बार हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में।कुल 1288 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं ,जिसमें 159 परीक्षा केंद्र संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र शामिल है। बता दें कि हरिद्वार में पांच जबकि पिथौरागढ़ में एक अति संविधान सेल परीक्षा केंद्र हैं।
जानकारी देते हुए उत्तराखंड विद्यालई शिक्षा परिषद बोर्ड के संयुक्त सचिव डॉ शिवपूजन सिंह ने बताया कि हमारी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च तक चलेंगी। जिसको लेकर हमारी तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि हमारी कुल 1228 परीक्षा केंद्रों में यह परीक्षाएं कराई जाएगी। जिसमें 159 संवेदनशील जबकि 6 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

ईडी ने शुक्रवार को उत्तराखंड में की बड़ी कार्रवाई टीम ने रूड़की में इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज चलाने वाले दीन दयाल शर्मा एजुकेशनल ट्रस्ट पर की कारवाई।

0

देहरादून बिग ब्रेकिंग

ईडी ने शुक्रवार को उत्तराखंड में की बड़ी कार्रवाई

टीम ने रूड़की में इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज चलाने वाले दीन दयाल शर्मा एजुकेशनल ट्रस्ट पर की कारवाई

ट्रस्ट से संबंधित देहरादून और हरिद्वार में स्थित भूमि और भवन को किया गया जब्त

1.97 करोड़ की दो अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से किया गया जब्त

एससी/एसटी छात्रवृत्ति घोटाले का मामला