25.8 C
Dehradun
Sunday, July 5, 2026
Home Blog Page 165

डीएम और विधायक ने ली टिहरी के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

0

टिहरी।।
शुक्रवार जिला सभागार नई टिहरी में विधान सभा क्षेत्र टिहरी के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जल निगम, जल संस्थान, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, वन विभाग के वर्तमान में चल रहे एवं लम्बित पड़े कार्यों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

क्षेत्रीय विधायक ने सुझाव दिया कि विधान सभा क्षेत्र के कार्यों की समीक्षा बैठक हर चार माह मंे आयोजित की जाय, ताकि कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त होती रहे। सड़क से संबंधित प्रकरणों पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को आपस में बैठक करने को कहा गया। क्षेत्रीय विधायक ने कोशियार ताल पेयजल योजना की जानकारी लेते हुए अधीक्षण अभियन्ता पेयजल निगम को पानी के टैंको, पाइपलाइन आदि निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। वहीं जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं, डॉक्टर तैनाती, मेडिकल कॉलेज आदि के बारे में जानकारी लेेते हुए सभी व्यवस्थाएं दुरस्त करने को कहा।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन योजनाओं के निर्माण कार्य होने है, आगामी चुनाव की आचार संहिता से पूर्व उनकी वित्तीय स्वीकृति के बाद टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारम्भ करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा दिये गये सुझाव एवं कार्यों में जहां धनराशि की कमी आड़े आ रही है, उसे जिला योजना वर्ष 2024-25 के प्लान में प्रस्तावित करें। लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये गये। कहा कि एनएच को छोड़कर सड़क से संबंधित विभाग छोटे-छोटे कार्यो के प्रस्ताव आपदा मद में प्रस्तावित करें। जनप्रतिनिधियों के फोन कॉल अवश्य रिसीव करें तथा कार्यों की प्रगति रिपोर्ट जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के साथ ही संबंधित जनप्रतिनिधि को भी अवगत करायें।

लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान नागणी-पीपलडाली मोटर मार्ग, वीसी गब्बर सिंह मोटर मार्ग, बीपुरम-खेमड़ा मार्ग, शहीद दिनेश बहुगुणा गांव सड़क, अंजनीसैंण-बैंसोली, चम्बा बाईपास रोड, चम्बा कोटी रोड़़, लामकोट-केमड़ रोड़, टिपरी-गंेवली मोटर मार्ग के निर्माण कार्य, डामरीकरण, संयुक्त निरीक्षण, नाम परिवर्तन हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान ग्राम मंज्यूड़, पाली, देवरी तल्ली-मल्ली आदि में जंगली जानवरों से कृषि भूमि को हो रहे नुकसान से बचाव हेतु घेरबाड़ करने हेतु कृषि एवं उद्यान विभाग को सर्वे कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया। इसके साथ ही एम-ब्लॉक में खेल ट्रेनिंग मैदान, जे-ब्लॉक में संस्कृति संबंधी संग्राहलय, चम्बा में ट्रेफिक जाम से निजात दिलाने, चम्बा मसूरी बाईपास पर साफ-सफाई, चम्बा पुस्तकालय, प्रा.वि. नेल में बाउण्ड्रीवाल पर चर्चा की गई।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ मंदिर में श्रीराम कथा के 18वें धार्मिक महा-आयोजन में किया प्रतिभाग ।

0

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ मंदिर में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान-यज्ञ आयोजन समिति द्वारा आयोजित श्रीराम कथा के 18वें धार्मिक महा-आयोजन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रीराम कथा सुनी। श्रीराम कथा का वाचन भगवताचार्य डॉ. गीता राम त्रिपाठी द्वारा किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि आज उन्हें श्रीराम कथा का साक्षी बनने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन है। यदि हम उनका अनुसरण कर जीवन मार्ग पर कुछ कदम भी चल पाए तो इस जीवन को सार्थक बना लेंगे। पिता से बनवास पाया तो उन्होंने बताया कि एक पुत्र का धर्म क्या होना चाहिए। भरत को गले लगा कर उन्होंने बताया कि एक बड़े भाई का धर्म क्या होना चाहिए। केवट और सुग्रीव से मिले तो उन्होंने बताया कि एक मित्र का धर्म क्या होना चाहिए। जब रावण से आमना-सामना हुआ तो भी उन्होंने बताया कि शत्रुता के बावजूद हमें कैसे धर्म का पालन करना चाहिए। जब राम राजा बनें तो भी उन्होंने बताया कि एक राजा का धर्म क्या होना चाहिए। इसीलिए वो मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए और आज भी हम कोई चाह रखते हैं तो राम राज्य की चाह रखते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम के जीवन की एक-एक घटना और उनका प्रत्येक निर्णय हमें एक आदर्श व्यक्ति बनाने के लिए काफी हैं। राम शांति के भी स्वरूप हैं और शक्ति के भी। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि हम सभी 22 जनवरी को उस घड़ी के साक्षी होने जा रहे हैं, जब रामलला अपने जन्मस्थान में विराजमान होंगे। भगवान राम के कृतित्व ने मुझे जीवन में सही राह चुनने में हमेशा सहायता की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड का मुख्य सेवक के रूप में वे धर्म के मार्ग पर चलकर जो भी फैसले लेते हैं, वे स्वयं ही समाजहित में सही हो जाते हैं। राज्य में समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए कदम उठाने, धर्मांतरण को रोकने, नकल रोकने, लैंड जिहाद रोकने, लव जिहाद रोकने के लिए जितने भी निर्णय लिए हैं, वे सब आज समाजहित में सही साबित हो रहे हैं। यदि हम भगवान के बताएं मार्ग पर चलेंगे तो आपको किसी और के मार्गदर्शन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

इस अवसर पर विनोद नगर वॉर्ड के निगम पार्षद रवि नेगी, आयोजक व भारत सरकार के राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड अध्यक्ष बीरेन्द्र जुयाल, पूर्व निगम पार्षदा सत्या जोशी, बी.एल. ढौंड़ियाल, विजय जुयाल, हिमनद महिला संघ अध्यक्षा गायत्री जायड़ा, मीना जोशी, विजय प्रकाश भट्ट, मोर सिंह रावत और भीम सिंह भण्डारी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रुद्रप्रयाग को कई उपलब्धियां और सौगात भरा रहा वर्ष 2023’

0

*’रुद्रप्रयाग को कई उपलब्धियां और सौगात दे गया वर्ष 2023’*

*’विकास और प्रयास का वर्ष रहा 2023, जनपद को मिली कई उपलब्धियां’*

वर्ष 2023 कई मायनों में रुद्रप्रयाग जनपद के लिए खास रहा। जहां एक ओर श्री केदारनाथ धाम यात्रा ने नया रिकॉर्ड कायम किया वहीं यात्रा से सीधे तौर पर स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार एवं रोजगार का मौका मिला। खासतौर पर जनपद में महिलाओं की आजीविका सुधार में केदारनाथ यात्रा की अहम भूमिका रही। यह वर्ष स्वास्थ्य सुविधाओं एवं शिक्षा दोनों के हिसाब से भी शानदार रहा क्योंकि राज्य सरकार के अथक प्रयासों के बाद जनपद में करीब 21 करोड़ की लागत से नर्सिंग कॉलेज तैयार होने जा रहा है वहीं गंभीर बीमारी एवं आपातकाल मरीजों के लिए क्रिटिकल केयर सेंटर का निर्माण भी शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी के अथक प्रयासों से विश्वस्तरीय इनवेस्टर समिट का प्रभाव भी जिले में बखूबी देखने को मिला। वहीं किसानों एवं काश्तकारों की आजीविका सुधार, चोपता घाटी में इको पार्क निर्माण से लेकर कई अन्य उपलब्धियां भी जनपद के हिस्से आयी। ऐसी कुछ खास एवं महत्त्वपूर्ण उपलब्धियां हम आपके साथ साझा करने जा रहे हैं।

*’आस्था का उमड़ा सैलाब, केदारनाथ धाम में यात्रा के सभी रिकार्ड टूटे’

प्रदेश में चारधाम यात्रा हर वर्ष नए रिकार्ड बनाती जा रही है। चारधाम यात्रा के महत्वपूर्ण धामों में शामिल 11वें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम ने सभी पुराने रिकार्ड तोड़कर नया कीर्तिमान कायम किया है। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के कुशल नेतृत्व में सभी संबंधित विभागों द्वारा दर्शन करने आए तीर्थ यात्रियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई, जिसका परिणाम रहा कि इस वर्ष बाबा केदारनाथ के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 19 लाख 61 हजार के पार पहुंच गई है। श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ 25 अप्रैल 2023 को खुल गए थे, मौसम खराब होने के चलते मई के दूसरे सप्ताह से यात्रा ने रफ्तार पकड़ी। बावजूद इस वर्ष रिकार्ड 19 लाख 61 हजार से ज्यादा भक्त बाबा केदारनाथ के दर्शनों को देश-विदेश से पहुचें। जबकि पिछले वर्ष पूरी यात्रा के दौरान करीब 16 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए थे।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने जनपद को नर्सिंग कॉलेज की सौगात दी है। 20 करोड़ 44 लाख 16 हजार की लागत से विकास खंड अगस्त्यमुनि के कोठगी में बनने जा रहे नर्सिंग काॅलेज का भूमि पूजन एवं शिलान्यास में मुख्यमंत्री ने स्वयं शिरकत की थी। कॉलेज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। क्षेत्र में नर्सिंग काॅलेज के बनने से यहां के बच्चों को नर्सिंग की पढ़ाई में लाभ मिलेगा एवं उन्हें अंयत्र नहीं जाना पड़ेगा। वहीं काॅलेज खुलने से क्षेत्रीय विकास को रफ्तार मिलेगी एवं रोजगार व स्वरोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

*’केदारनाथ यात्रा को सुगम बनाएगा रोपवे’*

श्री केदारनाथ धाम यात्रा अब और सुगम होने जा रही है। 11800 फीट की ऊंचाई पर बसे 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम तक पहुंचने के लिए करीब 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक चढ़ना पड़ता है, लेकिन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ धाम को रोपवे से जोड़ने की पहल की है। केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग के महत्वपूर्ण पड़ाव गौरीकुंड से रामबाड़ा तक 9.70 किलोमीटर लंबा रोपवे तैयार होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड को इसका निर्माण करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड के डिप्टी मैनेजर जितेष गुप्ता ने बताया कि करीब 1100 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहे रोपवे निर्माण के लिए सर्वे का कार्य पूर्ण हो गया है एवं टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

*’करीब साढ़े 600 करोड़ का निवेश मिला’*

राज्य के आर्थिक विकास, निवेश प्रोत्साहन और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रहे अभियान का जनपद स्तर पर भी प्रभाव देखने को मिला। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के कुशल प्रबंधन के चलते इन्वेस्टर समिट के तहत रुद्रप्रयाग जनपद में हाइड्रो प्रोजेक्ट, होम स्टे, सोलर समेत अन्य सेक्टर में जिले को बड़ा निवेश मिला। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र महेश प्रकाश ने बताया कि जनपद में करीब साढ़े 600 करोड़ का निवेश मिला है। इसमें एक हाइड्रो प्रोजेक्ट भी शामिल है जिसकी लागत 466 करोड़ रुपये है। वहीं होम स्टे, सोलर, कृषि सहित अन्य उद्योगों में 160 करोड़ से ज्यादा का निवेश मिला है।

*’जिले में दोगुना हुआ ट्रॉउट मछली का उत्पादन’*

मछली उत्पादन के क्षेत्र में जनपद रुद्रप्रयाग लगातार बढ़त बना रहा है। राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा मछली पालन के लिए चलाई जारी विभिन्न योजनाओं का लाभ जनपद मुख्यालय से लेकर दूरस्थ ग्रामीण अंचल के लोग उठा रहे हैं। जिला मत्स्य प्रभारी संजय बुटोला ने बताया कि जनपद में 260 किसान मत्स्य उत्पादन से जुड़े हुए हैं एवं खुद स्वरोजगार करने के साथ दूसरों को भी रोजगार दे रहे हैं। जनपद में ट्राउट मछली के उत्पादन पर विशेष जोर दिया जा रहा है जिससे किसानों को अच्छी-खासी आमदनी हो रही है। जहां पिछले वर्ष जनपद कि किसानों ने 5 टन से अधिक ट्राउट मछली की बिक्री की थी वहीं इस वर्ष करीब 10 टन ट्राउट मछली की बिक्री अब तक कर चुके हैं। ट्राउट मछली 500 से 600 रुपये प्रति किलो के मूल्य पर बिक रही है जिससे किसानों को अच्छा खासा लाभ हो रहा है। वहीं इस वर्ष जनपद में 9100 घन मीटर नए तालाब विकसित किए जा रहे हैं जिससे मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा एवं किसानों की आजीविका और सुधरेगी।

*’जनपद में ही तैयार होंगे नॉन वोवन बैग’*

सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। जनपद में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार भी सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल खत्म करवाने का पूर्ण प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में रुद्रप्रयाग में सहकारिता विभाग, भेषज एवं सहकारी संघ भटवाड़ीसैण के माध्यम से जनपद में नॉन वोवन बैग की इकाई स्थापित करने जा रहा है ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार देने के साथ ही जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को खत्म करने में मदद मिल सके। जिला सहायक निबंधक सहकारिता रणजीत सिंह राणा ने बताया कि 30 लाख की लागत से जनपद में नॉन वोवन बैग की फैक्ट्री लगने जा रही है। सर्वे एवं डीपीआर कार्य पूर्ण होने के बाद इकाई की स्थापना को टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। रणजीत सिंह ने बताया कि यह वर्ष विश्व मिलेट वर्ष के रूप में भी मनाया जा रहा है इस क्षेत्र में भी जनपद में किसान एवं काश्तकारों के साथ मिलकर सहकारिता विभाग ने बेहतरीन काम करते हुए 195 मेट्रिक टन मंडुवा किसानों से खरीदा है। इससे किसानों को अब तक 75 लाख रुपए की आय भी हो चुकी है। वहीं कई महिला स्वयं सहायता समूह ने भी इसमें सक्रिय भागीदारी निभाते हुए आमदनी की है।

*’गंभीर बीमारी एवं आपातकाल के लिए बनेगा क्रिटिकल केयर सेंटर’*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। खास तौर पर पहाड़ी जिलों में स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार विशेष कार्य कर रही है। इसी क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग में एक क्रिटिकल केयर सेंटर तैयार होने जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरीश चंद्र सिंह मार्तोलिया ने बताया कि जिला चिकित्सालय में 23 करोड़ की लागत से 50 बेड का क्रिटिकल केयर सेंटर तैयार होने जा रहा है जिसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। सेंटर तैयार होने के बाद गंभीर बीमारी एवं आपातकाल के केसों का निस्तारण जिले में ही हो सकेगा। जनपद के साथ ही नजदीकी जनपद के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।

*’महिला समूहों ने केदारनाथ यात्रा के दौरान करीब 70 लाख रुपए से ज्यादा का किया कारोबार’*

श्री केदारनाथ धाम यात्रा इस बार जनपद की महिलाओं के लिए सौगात दे गई। जनपद में संचालित महिला समूहों के लिए यह यात्रा बेहद सुखद साबित हुई। इस वर्ष रिकॉर्ड 19 लाख 61 हजार से ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे जिसका सीधा प्रभाव महिलाओं की आय एवं आर्थिकी पर भी देखने को मिला। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के चलते महिला समूहों के व्यवसाय को नई ऊंचाइयां मिली। केदारनाथ यात्रा से जुड़े विभिन्न महिला समूहों ने इस वर्ष 70 लाख रुपए से ज्यादा का व्यापार किया। अकेले चोलाई के प्रसाद से लगभग 65 लाख रुपए का व्यवसाय हुआ। इसके अलावा स्थानीय हर्बल धूप, चूरमा, बेलपत्री, शहद, जूट एवं रेशम के बैग आदि से पांच लाख रुपए की कमाई महिलाओं द्वारा की गई है। विभिन्न महिला समूहों से जुड़ी 500 से ज्यादा महिलाओं को इससे रोजगार भी मिला। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी इससे बल मिला है। इसी क्रम में महिला समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने सचिवालय परिसर में भी मिलेट बेकरी ऑउटलेट की शुरुआत की है।

*’चोपता वैली में 11.5 करोड़ की लागत से तैयार होगा इको टूरिज्म जोन’*

मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से प्रसिद्ध रुद्रप्रयाग जिले की चोपता घाटी में इको टूरिज्म जोन तैयार होने जा रहा है। वन विभाग ने इसके लिए कवायद शुुरू कर दी है। विभाग ने इको टूरिज्म बोर्ड से सहमति मिलने के बाद 11.5 करोड़ की लागत से तैयार होने जा रहे पार्क के लिए पहले फेज में 5.3 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। जिसमें एक करोड़ रुपए की पहली किस्त भी जारी हो गई है। इको टूरिज्म जोन तैयार होने से जहां सालभर पर्यटन जारी रहेगा वहीं चोपता घाटी के लोगों को सुनियोजित एवं सतत रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। प्रभागीय वनाधिकारी रुद्रप्रयाग अभिमन्यु ने बताया कि चोपता में देश-विदेश से पर्यटक हर साल पहुंचते हैं। यहां दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर तुंगनाथ स्थित है जिसके दर्शनों को प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। इसके अलावा विंटर टूरिज्म के लिए भी हजारों पर्यटक हर साल यहां आते हैं। यहां पर व्यवस्थित टूरिज्म जोन विकसित होने से राज्य सरकार एवं स्थानीय जनता दोनों को लाभ होगा।

*’तृतीय केदार तुंगनाथ में रिकार्ड यात्री दर्शनों को पहुचें’*

पंचकेदारों में शामिल तृतीय केदार तुंगनाथ में इस वर्ष रिकार्ड यात्री दर्शनों को पहुंचे। इतिहास में पहली बार मंदिर में यात्रियों का आंकडा 1 लाख 36 हजार के पार पहुंचा। इससे पहले वर्ष 2022 में सबसे ज्यादा 28 हजार यात्रियों ने भोले बाबा के दर्शनों को पहुंचे थे। एक वर्ष में ही यात्रियों की संख्या चार गुना पहुंचने से जहां पर्यटन एवं तीर्थाटन को बढ़ावा मिला है, वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिला है।

*’चारधाम यात्रा में सुगमता लाएगी रुद्रप्रयाग सुरंग’*

*’900.3 मीटर लंबी सुरंग निश्चित समय से पहले हुई आरपार’*

प्रदेश में चारधाम यात्रा को सुगम एवं सुदृढ बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसमें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का भी पूरा सहयोग उत्तराखंड को प्राप्त हो रहा है। चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने 12000 करोड़ रुपए की लागत से उत्तराखंड में ’ऑल वेदर’ निर्माण का लक्ष्य रखा है ताकि 12 महीने उत्तराखंड में पर्यटन जारी रहे। वहीं चीन-तिब्बत सीमा से उत्तराखंड की बॉर्डर नजदीक होने के चलते इसके सामरिक महत्व भी हैं। रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में ऋषिकेश-बदरीनाथ व रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने के लिए निर्माणाधीन 900.3 मीटर लंबी सुरंग 31 अक्टूबर को आरपार हो गई है। रुद्रप्रयाग जनपद चार धाम यात्रा मार्ग के सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव में से एक है। लेकिन जाम की समस्या के चलते हर वर्ष यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है ऐसे में ऋषिकेश-बदरीनाथ व रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने के लिए तैयार सुरंग यातायात में सुगमता के लिए महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

लोकतंत्र की मजबूती के लिए निर्वाचन विभाग द्वारा सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता के चलाए जा रहे है कार्यक्रम।

0

रुद्रप्रयाग ।।लोकतंत्र को मजबूत करने और जन- जन में मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए जनपद में जिला निर्वाचन कार्यालय सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। जनपद के स्कूलों, कॉलेज, नगर पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बीएलओ जागरूकता अभियान के तहत लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं। साथ ही जागरूक मतदाता बनने की शपथ भी लोगों को दिलाई जा रही है।

आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप के तहत जनपद के स्कूल- कॉलेजों में लगातार जागरूकता अभियान चल रहा है। राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, रतूड़ा, त्रिजुगीनारायण, नारायणकोटी, चोपड़ा, चोपता समेत कई स्कूलों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदान के प्रति छात्रों को जागरूक किया। वहीं स्कूल- कॉलेजों में पोस्टर, निबंध एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को खेल- खेल में मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही पहली बार मतदान करने जा रहे छात्रों को ईवीएम वीवीपैड का प्रदर्शन एवं इस्तेमाल करने की विधि बतायी जा रही है। वहीं नगर पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनमानस को ईवीएम वीवीपैड का प्रदर्शन एवं इस्तेमाल करने की विधि बतायी जा रही है। साथ ही मतदाता जागरूकता के लिए जनपद में जागरूकता रथ भी संचालित हो रहे हैं जो गाँव- गाँव जाकर लोगों को मतदान का प्रयोग जरूर करने का आह्वान कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशवासियों ने संभाली विकसित भारत संकल्प यात्रा की कमान : मुख्यमंत्री

0

चंपावत।।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के टनकपुर के रामलीला मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर विभिन्न लाभार्थियों को सम्मानित किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न योजना अंतर्गत लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए एन आर एल एम के अंतर्गत 9 महिला समूह को एक-एक लाख के चेक, सहकारी विभाग के 10 साधन सहकारी समितियां को 13 लाख के चेक प्रदान करने के साथ ही 10 महिला लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान किए।

मुख्यमंत्री ने 10 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही नगर पालिका के 11 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया है, उनके आह्वान पर आज देशवासियों ने इस यात्रा की कमान संभाल ली है।देश के सभी राज्यों के लाभार्थी इस यात्रा से काफी उत्साहित हैं। ’मोदी की गारंटी वाली गाड़ी’ का स्वागत सत्कार लोग नए-नए तरीके से कर रहे हैं। आम जनता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा वंचित लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।

रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी के गृह क्षेत्र में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा।

0

रुद्रप्रयाग।। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में संचालित *विकसित भारत संकल्प यात्रा* के तहत जनपद में अभियान जारी है। बुधवार को अभियान के तहत जनपद की विभिन्न ग्राम सभाओं में विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ पहुंचा एवं जनता को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का लाइव संबोधन भी सुना। इस अवसर पर “हमारा संकल्प विकसित भारत” की शपथ भी दिलाई गई।

ग्राम पंचायत जसोली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुचें विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। *विकसित भारत संकल्प यात्रा* एक अभूतपूर्व प्रयास है जिसके माध्यम से हमारे क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उपलब्ध हो रहा है। साथ ही जो लाभार्थी अभी तक किसी कारणवश किसी योजना से वंचित है उनको भी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनपद में संचालित विकास योजनाओं की जानकारी भी सभा में बैठे लोगों को दी। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकारों की महत्वपूर्ण योजनाओं कार्यक्रमों निर्णय और उपलब्धियां की जानकारी भी जनता को दी।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के स्टाॅल लगाए गए जिसमें बाल विकास, स्वास्थ्य, पशुपालन, जल निगम, जल संस्थान, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, राजस्व विभाग, बैंकिंग संस्थान, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, उद्योग, कृषि आदि विभागों द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी क्षेत्र वासियों को उपलब्ध कराई गई। इस दौरान 46 ग्रामीणों की आभा आईडी भी जारी की गई। ग्राम प्रधान अर्चना चमोली द्वारा सभी विभागों से आए हुए अधिकारियों व कर्मचारियों का स्वागत अभिनंदन करते हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ दिलाई।

दायित्वधारीयों को मिलेगा 45000 रुपए प्रतिमाह मानदेय, सुविधाओं के सभी खर्च का वहन संबंधित विभाग निगम और आयोग करेंगे,

0

देहरादून

दायित्वधारीयों को मिलेगा 45000 रुपए प्रतिमाह मानदेय,

सुविधाओं के सभी खर्च का वहन संबंधित विभाग निगम और आयोग करेंगे,

दायित्वधारीयो को मिलती है आवास और कार्यालय न होने पर 25 हजार रु प्रतिमाह, 2 हजार रु टेलीफोन, 15 हजार प्रतिमाह पी एस ओ, 12 हजार रु चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के लिए,

शासन की तरफ से आदेश किए गए हैं जारी,

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य शीतकालीन यात्रा पर रवाना ।

0

हरिद्वार। बुधवार को ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरआनंद सरस्वती ने हरिद्वार से शीतकालीन चार धाम यात्रा की शुरुआत की। अपने आप में अनूठी इस पहल में शंकराचार्य चार धाम के चारों मुख्य मंदिरों में प्रवास करेंगे। एक हफ्ते तक चलने वाली इस शीतकालीन चार धाम यात्रा में शंकराचार्य अपने भक्तों के साथ सबसे पहले खरसाली पहुंचेंगे उसके बाद वे मुखवा और फिर ऊखीमठ होते हुए उनका अंतिम पड़ाव जोशीमठ में होगा। आपको बता दें कि इन सभी जगह पर गंगोत्री, यमुनोत्री,केदारनाथ और भगवान बद्रीनाथ की शीतकालीन पूजा की जाती है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरआनंद ने कहा कि लोगों को शीतकालीन चार धाम यात्रा के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से यह शुरुआत की जा रही है। जिसमें लोगों को यह बताना है की गंगोत्री, यमुनोत्री, बाबा केदारनाथ और भगवान बद्रीनाथ की पूजा केवल 6 महीने ही नहीं साल भर की जाती है। इसलिए वे यहां केवल गर्मियों में ही नहीं अपितु शीतकाल में आकर भी पुण्य लाभ कमा सकते हैं। बुधवार को शंकराचार्य अभी स्वामी अभी मुक्तेश्वर आनंद ने अपने भक्तों के साथ गंगा पूजा कर इस यात्रा की शुरुआत की।

चार साल के मासूम को गुलदार ने बनाया अपना निवाला।

0

देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. मंगलवार देर रात को अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी से थोड़ा आगे सिंगली गांव के एक घर से चार साल के बच्चे को गुलदार उठा कर जंगल ले गया।

थाना राजपुर क्षेत्र का मामला चार साल के आयांश को घर के आंगन से बाघ उठाकर ले जाने के बाद से गांव में दहशत का माहौल है. घटना की सूचना पाकर वन विभाग की टीम और पुलिस की टीम मौके पहुंची. फिलहाल बच्चे की तलाश जारी है.

 

उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बाघ और गुलदार के आतंक से जनता में दहशत,

जनवरी से अब तक इस साल जंगली जानवरों के हमले में हो चुकी है 66 लोगों की मौत,

16 मौत बाघ के हमले में, पांच मौत हाथी के हमले में, और 19 मौत गुलदार के हमले में हुई,

राज्य बनने के 23 सालो में जंगली जानवरों के हमलों से 514 की हुई मौत,

1868 लोग अब हो चुके जानवरो के हमलों में घायल,

हरिद्वार जैसे शहरी क्षेत्रों में भी एक हफ्ते में 3 लोग गुलदार के हमले में घायल हुए,

रुद्रप्रयाग में पिछले 8 सालों में 7 लोगो की हुई मौत,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्वला योजना के तहत तल्ला नागपुर चोपता के 17लाभार्थियों को दिए गए घरेलू गैस कनेक्शन।

0

रुद्रप्रयाग।।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्वला योजना के तहत तल्ला नागपुर चोपता क्षेत्रांर्गत चोपता में कार्यक्रम आयोजित कर पात्र 17 लाभार्थियों को उज्वला योजना के निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए।

कार्यक्रम का आयोजन विधायक केदारनाथ विधायक श्रीमती शैला रानी रावत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें उन्होंने क्षेत्र के पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्वला योजना के तहत चोपता में तुंगेश्वर भारत गैस सर्विस के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विधायक केदारनाथ श्रीमती शैला रानी रावत को आमंत्रित किया गया। जिन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पात्र 17 लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा सभी जनमानस को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत ग्रामीणों को उपलब्ध हो इसके लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का देश एवं प्रदेश के सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आयोजित कर लोगों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराकर लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो तथा लकड़ी के धुंऐ से किसी प्रकार की कोई बीमारी न हो इसके लिए उन्होंने उज्जवला योजना के तहत महिलाओं की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए उज्जवला गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने तुंगेश्वर भारत गैस सर्विस की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा क्षेत्र में गैस एजेंसी के संचालन से क्षेत्र की जनता को चोपता में ही आसानी से गैस सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है तथा क्षेत्र वासियों को इसका लाभ उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने सभी से अपेक्षा की है कि इस योजना के तहत जनपद में 413 लाभार्थियांें का चयन किया गया है तथा अब तक 392 लोगों को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं शेष पात्र लोगों को गैस उपलब्ध कराए जाने की कार्यवाही गतिमान है। जिन 17 पात्र व्यक्तियों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं उनमें श्रीमती कविता देवी, हेमंती देवी, मनीषा देवी, गुडडी देवी, सुला देवी, सरिता देवी, महेश्वरी देवी, रेश्मा देवी, राजेश्वरी, उषा देवी, सुशीला देवी, सजनी देवी, रजनी देवी, दीपा देवी, राधा देवी, ललिता देवी एवं रचना देवी शामिल हैं।