25.8 C
Dehradun
Sunday, July 5, 2026
Home Blog Page 166

पांडव नृत्य के दौरान मूसाढुंग में किया गया भव्य चक्र ब्युह का मंचन

0

रूद्रप्रयाग ,,विकासखंड जखोली के ग्राम पंचायत मुंसाढुंग में 6दिसंबर से पांडव नृत्य प्रारंभ किया गया है ।ग्रामीणों के द्वारा इस वर्ष पांडव देवताओं के तांबे व चांदी के नए अस्त्र शस्त्र बनाकर कुल पुरोहितो के द्वारा उनकी प्राण प्रतिष्ठा करके प्रति दिन पांडव पसवो के द्वारा नृत्य करवाया जाता है।पांडव नृत्य के द्वारा विगत वर्षो की भांति पांडव लीला समिति द्वारा कल 24दिसंबर को चक्रब्यू का मंचन किया गया गया।जिसमे कोरवो द्वारा महाभारत के युद्ध में विजय पाने के लिए गुरु द्रोणचार्य के द्वारा चक्र व्यूह की रचना की गई जिसको भेदना केवल पांडवों में गांडीवधारी अर्जुन को ही आता था।लेकिन अर्जुन के किसी अन्य युद्ध में होने के कारण मौका देख कर कोरबो के द्वारा इस व्यूह की रचना की गई।जिसे अन्य पांडवों को भेदना नही आता था ।पिता की अनुस्पथिति में अभिमन्यु ने  इस  चक्र व्यूह को भेदने का निर्णय लिया ।चक्र व्यूह   की भेदन को अभिमन्यु ने अपनी मार सुभद्रा के गर्व  में अपने पिता अर्जुन के मुंह जबानी पहले ही से सुन लिया था। अभिमन्यु के द्वारा 6द्वारो का भेदन करने के बाद सभी कोरबो के द्वारा छल कपट द्वारा अभिमन्यु का बध किया जाया है जिसको देख कर दर्शाधिर्गा में बैठे सभी लोगो के आंसू भर आती है ।
ग्राम पंचायत मूसाडुंग सिलगढ़ में पाण्डव लीला समिति के चक्र व्यूह के मंचन में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश बहुगुणा जी, अति विशिष्ट अतिथि जखोली ब्लाक प्रमुख प्रदीप प्रसाद थपलियाल सम्मिलित हुए है क्षेत्र में इस प्रकार के धार्मिक व पौराणिक आयोजन से जहां हमारी पौराणिक संस्कृति से युवा पीढ़ी को रुबरु होने का अवसर मिलता है, वहीं दूसरी ओर गांव में मेल मिलाप व आपसी भाईचारा के साथ सुख,समृद्धि व खुशहाली का वातावरण पैदा होता है। साथ ही युवाओं एवं मातृ शक्ति को गांव के विकास में भी एकजुट होकर आगे आने की प्रेरणा जागृत होती है।

*इस मौके पर पांडव समिति के अध्यक्ष शेर सिंह सिवार्ण जी अध्यक्ष ग्राम समिति गंगा सिंह जखवाल समिति के संयोजक यशवीर सिंह चौहान ,राय सिंह जखवाल,कुंवर सिंह चौहान , गयादत्त गोस्वामी ,संरक्षक दरमियाँन सिंह जखवाल ,देवेन्द्र सिंह चौहान, राजेन्द्र सिंह चौहान ,दिवान सिंह चमोला ,रणबीर सिंह बिष्ट ,ग्राम प्रधान मुसादुंग एवं कार्यक्रम अध्यक्ष सुन्दरी देवी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश बहुगुणा जी, विशिष्ट अतिथि महावीर पवार जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रुद्रप्रयाग, दिनेश उनियाल पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ,विक्रम सिंह कंडारी सदस्य प्रदेश कार्य समिति , प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष एवं सिलगढ़ विकास समिति के सम्मानित अध्यक्ष देवेंद्र भंडारी जी ,भारत भूषण भट्ट सदस्य जिला पंचायत रुद्रप्रयाग, सत्येंद्र कंडारी सदस्य क्षेत्र पंचायत कुमड़ी ,शीशपाल सिंह रावत प्रधानाचार्य आदर्श इंटर कॉलेज सिद्धसोड , महावीर सिंह कैंतुरा पूर्व जिला पंचायत सदस्य, नरेश भट्ट अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार यूनियन रुद्रप्रयाग विशेष आमंत्रित श्शांति देवी सदस्य क्षेत्र पंचायत जखनोली , बलराम सिंह पवार प्रधान जखोली बड़मा ,रविंद्र बगवान प्रतिनिधि प्रधान चोपड़ा , प्रधान टाट शांति राणा जी, प्रधान तैला बिना गोस्वामी , सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य कृष्णानंद नौटियाल, हैप्पी असवाल उप प्रधान राजवीर सिंह चौहान, प्रधान प्रतिनिधि रमेश थपलियाल, दीपक रावत, मेहरवान सिंह नेगी, समिति के पदाधिकारी चक्रव्यूह भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।पांडव नृत्य का 27दिसंबर को स्यूर्ता, रात्रि जागरण जिसमे महादेव पार्वती की पूजा ,नाथू पांडे का नाटक एवम कुडनेठी का कूटना को दिखाया जायेगा।28दिसंबर दुर्योधन बध ,गेंडा कोथीक एवम पांडू राजा के श्राद्ध के साथ समापन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

0

देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता के साथ महान वक्ता थे, जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मान देते थे।

स्व. वाजपेयी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। अटल जी उत्तराखण्ड राज्य के प्रणेता रहे हैं, उन्होंने न केवल उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया बल्कि राज्य विकास के लिए आधार भी तैयार किए।

स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

वनाधिकारी के कैंप कार्यालय में बेस कीमती 8 चंदन के पेड़ रातों-रात काटकर हुए चोरी, वन विभाग सोता रहा चैंद की नींद।

0

वनों के संरक्षण संवर्धन और रखरखाव के लिए जिस वन विभाग को जिम्मेदारी दी गई है और हर वर्ष भारत सरकार से लेकर राज्य सरकारें करोड़ों रुपए इस विभाग पर खर्च करती हो, वह विभाग अपने ही कैंप कार्यालय की चार दिवारी के अंदर ही बेस कीमती चंदन के पेड़ों को नहीं बचा पाई है तो इससे बडी शर्मनाक बात, लापरवाही व वह अकर्मण्यता क्या हो सकती है।

मामला रुद्रप्रयाग वन विभाग कैंप कार्यालय का है जहां वन अधिकारी के कैंप कार्यालय के बाहर से सालों से खड़े बेस कीमती चंदन के पेड़ पिछली रविवार की रात्रि को चोरों द्वारा काटकर चोरी कर गये। हमारे । पूरे मामले को एक सप्ताह का समय हो गया है किन्तु वन विभाग लिपापोती में जुटा है।

पूरे मामले में जब हमने डीएफओ अभिमन्यु से इस बाबत जानकारी लेनी चाही तो डीएफओ दिवारा मीडिया को गुमराह किया गया दो घंटे तक  मिलने का समय नही  दिया। जिससे ये साफ होता है कि वे कैसे इस मामले बचते नजर आ रहे हैं।जबकि हमारे टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो उन्होंने कैंप कार्यालय का गेट भी बंद कर दिया ताकि इस पूरे मामले को रफा दफा किया जा सके और मीडिया के कैमरों से सारे सबूत बचे जा सकते हैं

हालांकि हमारे द्वारा  टेलीफोन पर डीएफओ अभिमन्यु से बात की तो उन्होंने बताया की इस मामले में बड़े गिरोह का हाथ है। जिसकी जांच चल रही है हालांकि बिना वन विभाग के अधिकारियों की संलिप्त से वन विभाग के अधिकारियों के मुंह के सामने बेस कीमती चंदन के पेड़ों की चोरी नहीं हो सकती है। हालांकि यह अभी जांच का विषय है कि वाकई अगर वन विभाग इस पूरे मामले से बेखबर है तो क्या वह उसे गिरोह या चोरों तक पहुंच सकता है। सबसे अहम सवाल यह है कि जब वन विभाग के कैंप कार्यालय में ही इतने 
बेस कीमती पेड़ों की चोरी हो रही है तो फिर दूरस्थ जंगल के क्षेत्र में किस तरह से पेड़ों को बचाया जा रहा होगा?

वन विभाग की इस नाकामी पर सवाल बहुत सारे और गंभीर खड़े होते हैं किंतु सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि जब डीएफओ के मुंह के सामने इस तरह से चोरी हो रही है तो फिर वीडियो की कार्यप्रणाली भी सवालों की घेरे में आती है। वनों के संरक्षण व संवर्धन हेतु वन अधिनियम की गंभीर धारायें केवल आम आदमी के लिए हैं या ऐसे लापरवाह अधिकारियों पर भी कोई कानूनी कार्रवाई की जाएगी?

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में राजस्व प्राप्ति एवं आय के संसाधनों में वृद्धि के संबंध में वित्त मंत्री सहित शासन के उच्चाधिकारियों के साथ गहनता से की समीक्षा।

0

देहरादूनमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में इस वित्तीय वर्ष के राजस्व प्राप्ति एवं आय के संसाधनों में वृद्धि के संबंध में वित्त मंत्री सहित शासन के उच्चाधिकारियों के साथ गहनता से समीक्षा की। राज्य के राजस्व प्राप्ति के कुल लक्ष्य 24745 करोड के सापेक्ष 16436 करोड जो लक्ष्य का 66 प्रतिशत है, की स्थिति पर मुख्यमंत्री ने संतोष व्यक्त करते हुये अवशेष 34 प्रतिशत के राजस्व प्राप्त के लक्ष्य को फरवरी तक पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये है।उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के साथ इस क्षेत्र में आय के संसाधनों में वृद्धि के लिये और अधिक प्रयास किये जाय।परिवहन विभाग, यातायात पुलिस, वन एवं खनन को एक एकीकृत तंत्र विकसित किए जाने के साथ राज्य कर विभाग को खूफिया प्रणाली को और मजबूत किए जाने के निर्देश दिए।उन्होंने नदियों के बेड लेवल के निर्धारण के संबंध में भी कार्ययोजना बनाये जाने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन, खनन, जीएसटी आदि क्षेत्रों में गहन निगरानी रखने के लिए ऑनलाईन सिस्टम को और बेहतर बनाया जाए।जीएसटी के तहत राजस्व बढ़ाने के लिए और प्रयास किये जाएं।कर अपवंचन पर रोक लगाये जाने के लिये प्रभावी उपाय किये जाएं।आय के संसाधनों में वृद्धि के लिये नवाचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग पर विशेष ध्यान दिये जाने पर भी उन्होंने बल दिया।

मुख्यमंत्री ने विभागीय कार्ययोजनाओं में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित किये जाने की भी बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व वृद्धि के लिए सभी विभाग सजगता और पूरी सक्रियता से कार्य करें।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में यूपीसीएल एवं यूजेवीएनल को राजस्व बढ़ाने की दिशा में विशेष प्रयासों की जरूरत है।

बिजली चोरी संभावित क्षेत्रों में लगातार सतर्कता आधारित गतिविधियां चलाई जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 71 प्रतिशत वन क्षेत्र होने के कारण इसमें राजस्व प्राप्ति के लिए अत्यधिक सम्भावनाएं हैं।

वन सम्पदाओं के बेहतर उपयोग से राजस्व वृद्धि की दिशा में और प्रयास किये जाएं।

तराई क्षेत्रों में कमर्शियल प्लांटेशन की दिशा में तेजी से कार्य किये जाएं।

प्रकाष्ठ बिक्री के लिए उचित व्यवस्था की जाए।

जड़ी-बूटियों के संरक्षण एवं सतत विकास के लिए दीर्घकालिक योजना को ध्यान में रखकर कार्य किये जाएं।

मुख्यमंत्री ने जी.एम.वी.एन, के.एम.वी.एन तथा वन निगम को अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाने तथा निगमों की कार्ययोजना के मूलस्वरूप पर ध्यान देने को कहा।

उन्होंने निर्देश दिये कि निगमों की कार्य क्षमता का भी आंकलन किया जाय।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21वीं शदी के इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है।

सभी विभागों की कार्ययोजना का इसकी सफलता में बडा योगदान रहेगा ।

सभी विभाग आपसी समन्वय एवं दक्षता के साथ इस दिशा में आगे बढें।

विभागीय आय के संसाधनों में वृद्धि के लिये प्रयासरत रहे।

विभागों की कार्यप्रणाली राज्य के विकास का भी आधार बनेगी।

मुख्यमंत्री ने अगले वित्तीय वर्ष के बजट तैयार करने के प्रयासों में भी तेजी लाये जाने को कहा।

कांग्रेस पार्टी से आज की बड़ी खबर, देवेंद्र यादव की छुट्टी, कुमारी शैलजा को बनाया गया उत्तराखंड का प्रभारी।,

0

शैलजा कुमारी अंबाला की सांसद रह चुकी हैं। उन्होंने इस निर्वाचन क्षेत्र में दो कार्यकालों तक कार्य किया। अंबाला में सेवा देने से पहले, वे दो कार्यकालों के लिए सिरसा निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनी गई थीं। वे यूपीए सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं।

रोचक तथ्‍य उन्होंने 1990 में महिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में राजनीतिक मैदान में प्रवेश किया। राजनीतिक घटनाक्रम 2014 Ceased to be a member of the Lok Sabha upon election as Member of Rajya Sabha. राज्यसभा की सदस्य के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ने से रोक दिया गया। kindly check 2011 केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन और संस्कृति और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय। 2009 केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन और पर्यटन। 2009 वे भाजपा के रतन लाल कटारिया को हराकर अंबाला से चौथे कार्यकाल के लिए 15 वीं लोकसभा के लिए फिर से चुनी गईं। 2004 केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय। 2004 भाजपा के रतन लाल कटारिया को दो लाख से अधिक मतों के अंतर से हराकर उन्हें अंबाला से तीसरे कार्यकाल के लिए 14 वीं लोकसभा के लिए फिर से चुना गया।
1996 सचिव और प्रवक्ता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी। 1996 वे दूसरे कार्यकाल के लिए सिरसा से 11 वीं लोकसभा के लिए फिर से चुनी गईं। हालांकि, वे आगामी चुनाव हार गईं। 1995 केंद्रीय राज्य मंत्री, शिक्षा और संस्कृति विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय। 1992 केंद्रीय उप मंत्री, शिक्षा और संस्कृति विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय। 1991 जेपी के हेत राम को एक लाख मतों के अंतर से हराकर वे सिरसा निर्वाचन क्षेत्र से 10 वीं लोकसभा के लिए चुनी गई। 1990 वे अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की संयुक्त सचिव चुनी गईं।

बीरेंद्र के बलिदान पर पिंडर घाटी में पसरा हुआ है मातम।

0

चमोली -जनपद के पिंडर घाटी में नारायणबगड़ प्रखंड के बमियाला गांव निवासी 15 गढ़वाल राइफल में नायक के पद पर तैनात बीरेंद्र सिंह आतंकी हमले में शहीद होने की खबर ने पूरे जनपद और उनके गांव में मातम पसरा हुआ है। शहीदी बीरेंद्र के परिजन अचानक आई उनकी शहादत की खबर से गहरे सदमे में हैं। शहीद बीरेंद्र सिंह 2010 में सेना में भर्ती हुए थे। सैन्य बाहुल्य बमियाला गांव से बीरेंद्र सिंह के बड़े भाई भी आईटीबीपी में तैनात हैं। बीरेंद्र अपने दो भाई और एक बहिन में सबसे छोटे थे। बीरेंद्र अपने पीछे माता-पिता,पत्नी शशि देवी और दो बेटियां पांच वर्षीय इशिका और तीन वर्षीय आयशा को छोड़ गए हैं। जहां इस खबर से सभी ओर मातम पसरा हुआ है तो

दूसरी ओर आतंकी हमले में हताहत हुए शहीद जवानों के परिजन अन्त्येष्टि संस्कार के लिए इंतजार कर रहे हैं लेकिन आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के शरीर छत विक्षिप्त होने के चलते सैना शहीद जवानों का सैन्य सम्मान के साथ जम्मू कश्मीर में ही कराने की बात कह रही है लेकिन शहीद के परिजन शहीद का अंतिम दाह संस्कार हर हालत में अपने ही पैतृक घाट पर करना चाहते हैं। देहरादून से सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी लगातार सैना के अधिकारियों से वार्ता कर रहे हैं कि शहीदों का उनके गांव में ही सैन्य सम्मान के साथ अंतिम दाह संस्कार किया जाए ताकि उनके परिजन अंतिम दर्शन कर सकें। लेकिन अंतिम दौर में हुई सरकार और सैन्य अधिकारियों की वार्ता में शहीदों का अंतिम संस्कार जम्मू-कश्मीर में ही सैन्य सम्मान के साथ किए जाएंगे। इसके लिए शहीदों के परिजनों को हैलीकॉप्टर से जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून ले जाया जाएगा जहां से परिजन सैन्य विमान से जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना होंगे। दोपहर बाद बमियाला गांव में हैलीकॉप्टर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

उत्तराखंड सचिवालय में मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन की अध्यक्षता में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की डीपीसी हुई सम्पन्न,।

0

देहरादून

उत्तराखंड सचिवालय में मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन की अध्यक्षता में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की डीपीसी हुई सम्पन्न,

डीपीसी में वर्ष 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी पुलिस उप महानिरीक्षक सुश्री स्वीटी अग्रवाल, अरुण मोहन जोशी, अनंत शंकर ताकवाले तथा राजीव स्वरूप बन डीआईजी से पदोनत होकर बने आईजी,

दिनांक 01 जनवरी 2024 से पुलिस महानिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान करने का लिया गया निर्णय,

आईपीएस सुश्री स्वीटी अग्रवाल के प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण उन्हें परफॉर्मा पदोन्नति प्रदान करने का निर्णय लिया गया,

वर्ष 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह को दिनांक 01 जनवरी 2024 से पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान करने का निर्णय लिया गया,

वर्ष 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार तथा धीरेंद्र गुंज्याल को दिनांक 01 जनवरी 2024 से सेलेक्शन ग्रेड प्रदान करने का निर्णय लिया गया,

सभी पदोन्नति दिनांक 01 जनवरी 2024 से लागू होंगी।

रुद्रप्रयाग जवाड़ी क्षेत्र में देर रात को एक स्कूटी सवार खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ के रेस्क्यू से बच पाई जान।

0

रूद्रप्रयाग ।। कल देर रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे आपदा कंट्रोल में फोन द्वारा सूचित किया गया की जावड़ी बायपास से ग्राम रोठिया को निकलने वाले मोटर मार्ग पर मेकोई दुर्घटना घटित हुई है ।घटनास्थल द पर पहुँचकर SDRF टीम को ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति हरिद्वार से रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था जिस दौरान जवाड़ी बायपास के पास अचानक अनियंत्रित होकर स्कूटी खाई में जा गिरी।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त घायल व्यक्ति तक पहुँच बनायी व रोप स्ट्रेचर द्वारा खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुँचाया गया।घायल व्यक्ति की पहचान जीत सिंह पुत्र भूपाल सिंह उम्र 45 वर्ष ग्राम रोठिया रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

आतंकी हमले में चमोली का जवान शहीद।

0

जम्मू कश्मीर के पुंछ में एक बार फिर आतंकियों ने नापाक हरकतों को अंजाम दिया है। आतंकवादियों ने सैन्य वाहन पर हमला कर दिया। हमले में पांच जवान शहीद हो गए। जबकि दो जवान गंभीर रूप से घायल हैं। शहीद जवानों में एक जवान उत्तराखंड का है।

आतंकी हमले में चमोली का जवान शहीद

पुंछ के राजौरी हमले में चमोली जिले के नारायणबगड़ विकासखण्ड के बमियाला गांव का जवान बीरेंद्र सिंह शहीद हो गए। बता दें बीरेंद्र सिंह 15वीं गढ़वाल रायफल में तैनात थे। जवान का पार्थिव शरीर रुड़की लाया जा रहा है। शनिवार को शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बमियाला पहुंचाया जाएगा।

गांव में पसरा मातम

बीरेंद्र सिंह अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। शहीद बीरेंद्र के घर में उनके माता पिता, दो भाई और एक बहन है जिसकी शादी हो चुकी है। शहीद के पिता किसान हैं और माता गृहणी। वहीं बीरेंद्र के बड़े भाई आईटीबीपी में तैनात हैं। उनके शहीद होने की खबर सुनने के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।

धामी सरकार की कैबिनेट बैठक आज, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट बैठक,

0

देहरादून

धामी सरकार की कैबिनेट बैठक आज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट बैठक

सचिवालय में है शाम 4:30 बजे होगी कैबिनेट बैठक

कैबिनेट बैठक में कहीं अहम प्रस्तावों पर लगा सकती है मुहर,

राज्य कर्मचारियों को चार प्रतिशत डी ए के प्रस्ताव पर लगा सकती है मुहर,

कई विभागों की सेवा नियमावलियों में हो सकता है संशोधन,

इन्वेस्टर समिट में हुए करार बाद विशेषज्ञ समिति का हो सकता है गठन,