28.9 C
Dehradun
Sunday, July 5, 2026
Home Blog Page 169

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पद को अब राजपत्रित अधिकारी की प्रतिष्ठा प्रदान होगी।

0

देहरादून

*मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पद को अब राजपत्रित अधिकारी की प्रतिष्ठा प्रदान होगी*

*-मुख्यमंत्री ने उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन को दिया था आश्वासन*

*आज राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश*

*राज्य सरकार ने मिनिस्टीरियल संवर्ग के ‘मुख्य प्रशासनिक अधिकारी’ पद को राजपत्रित अधिकारी की प्रतिष्ठा प्रदान की*

*विदित हो कि मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के द्वारा लंबे समय से यह मांग की जा रही थी, जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मिनिस्ट्रीयल संघ को व्यवस्था में शीघ्र बदलाव किए जाने का आश्वासन दिया था*

*इसी क्रम में राज्य शासन की ओर से इस बाबत गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है*

*राज्यपाल महोदय की स्वीकृति के उपरांत सचिव शैलेश बगोली की ओर से इस आशय के आदेश आज जारी किए गए*

विकसित भारत संकल्प यात्रा* के तहत दूरस्त क्षेत्र की जनता तक पहुंचने का सरकार कर रही है प्रयास।

0

विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची कुरछोला गांव।

*यात्रा के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 120 लोगों ने कराया परीक्षण।

Rudraprayag विकसित भारत संकल्प यात्रा* के तहत दूरस्त क्षेत्र की जनता तक सरकार पहुंचने का प्रयास कर रही है। जनपद में यात्रा के 20 वें दिन यात्रा रथ कुरछोला ग्राम सभा में पहंुचा। रथ के साथ ही सभी विभागों के विभागीय स्टाॅल भी यहां लगाए गए जिनके माध्यम से ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही नए पात्र लाभार्थियों को मौके पर विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को विकसित भारत संकल्प शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह ने कहा कि सरकार द्वारा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए संचालित यह विकसित भारत संकल्प यात्रा पहाड़ी जनपदों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। दूरस्त गांवों में अधिकारी एवं विभागीय कर्मचारी पहुंच रहे हैं, लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। जिन समस्याओं का मौके पर निस्तारण हो सकता है उन्हें निस्तारित किया जा रहा है। पात्र लाभार्थी जो किसी भी कारण से जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित हैं उन्हें उनके घर पर सभी जानकारियां प्राप्त हो रही हैं। इस दौरान उन्होंने गांव के विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को एवं पहाड़ी उत्पाद तैयार कर स्वरोजगार को बढ़ावा दे रहे महिला समूहों को भी सम्मानित किया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आभा कार्ड भी लाभार्थियों को सौंपे।
नोडल अधिकारी जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल ने बताया कि गांव में आयोजित स्वास्थ्य कैंप में 120 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। वहीं 40 लोगों ने टीबी की स्क्रीनिंग करवाई और 75 लोगों को आभा कार्ड भी जारी किए गए। इसके अलावा ग्रामीणों को विभागीय स्टाॅलों के माध्यम से कृषि विभाग, उद्यान, मत्स्य समेत तमाम योजनाओं की जानकारी दी गई। मौके पर प्राधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने अनुभव भी जनता के समक्ष साझा किए।

भारतीय संसद भवन की सुरक्षा में फिर हुई चूक।

0

नई दिल्ली।

आतंकी हमले की 22वीं बरसी पर एक बार फिर संसद की सुरक्षा ध्वस्त करते ‘हमला’ हो गया। बुधवार को दो युवक सारी सुरक्षा व्यवस्था को भेदते हुए लोकसभा के भीतर घुस गए और नारेबाजी करते हुए सदन के भीतर ‘कलर स्मोक’ (क्रैकर) का इस्तेमाल करते हुए पीला धुंआ छोड़ दिया।

22 साल पहले आज ही के दिन हुआ था संसद पर आतंकी हमला, सुबह शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

13 दिसंबर 2001 को 5 आतंकियों ने संसद पर हमला किया था, जिसमें जवानों के साथ ही कुल 9 लोग शहीद हो गए थे। बुधवार को परिसर में साल-2001 में हुए हमले के शहीद जवानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। तब से संसद के भीतर और बाहर कई चक्रिय सुरक्षा व्यवस्था रहती है। बावजूद इसके, दो युवक संसद के न केवल भीतर दाखिल हो गए, बल्कि ‘कलर स्मोक’ के साथ दाखिल हुए।

लोकसभा में शून्यकाल के दौरान कूदे दर्शकदीर्घा से, पीले धुंअे से भरा सदन

पूर्वाह्न लोकसभा में शून्यकाल की कार्यवाही चल रही थी। स्पीकर के आसन पर राजेंद्र अग्रवाल बैठे थे। भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने अभी बोलना ही शुरू किया था कि अचानक एक युवक दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गया। जब तक सांसद कुछ समझ पाते, वह बेंचों पर दौड़ते हुए अध्यक्ष के आसन की ओर बढ़ता है। तभी दर्शक दीर्घा से कूदते हुए उसके दूसरे साथी ने जूते में छिपाकर रखे गए ‘कलर स्मोग क्रैकर’ को नीचे पटक दिया, जिससे सदन में पीला धुंआ फैल गया।

आनन-फानन में सांसदों ने ‘हमलावरों’ को दबोच लिया। बताया गया है कि उन्होंने नारेबाजी भी की। दोनों को सुरक्षाकर्मी और खुफिया एजेंसियां पूछताछ के लिए ले गई। इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। बताया गया है कि दोनों मैसूर के सांसद के पास पर आए थे। इनमें एक की पहचान सागर और दूसरे की मनोरंजन नाम से हुई है।

संसद के बाहर भी की गई नारेबाजी, युवक-युवती गिरफ्तार

 

जिस वक्त सदन के भीतर यह घटनाक्रम हुआ, ठीक उसी वक्त संसद के बाहर हमलावरों के दो साथियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इन्होंने भी कलर स्मोक क्रैकर से बाहर धुंआ छोड़ा। इनमें एक युवक और युवती शामिल हैं। दोनों को सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार कर लिया

पुलिस कर्मी के आकस्मिक निधन पर रूद्रप्रयाग पुलिस ने अपने साथी को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदायी।

0

रूद्रप्रयाग //जनपद रुद्रप्रयाग में नियुक्त रहे मुख्य आरक्षी दिनेश सिंह चौधरी जिनका कि 11 दिसम्बर 2023 की रात्रि को उपचार के दौरान श्रीनगर अस्पताल में देहावसान हो गया था। आज प्रातःकाल उनके पैतृक घाट पर पुलिस विभाग से सम्बन्धित राजकीय सम्मान के साथ उनको अन्तिम विदायी दी गयी।

उक्त पुलिस कार्मिक मृदुभाषी, मिलनसार व सहकर्मियों के बीच अपने अच्छे व्यवहार के लिए जाने जाते थे।
वे अपने पीछे अपने बुजुर्ग माता-पिता, धर्मपत्नी व 02 बच्चों को छोड़ गये हैं।
आज उनके पैतृक घाट पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित साथी पुलिस कार्मिकों व उनके परिजनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको अन्तिम विदायी दी गयी है।
जनपद पुलिस परिवार पवित्र आत्मा को नमन करते हुए शोक संतप्त परिवार के हर सुख-दुख में साथ रहते हुए भगवान से उनके परिवार को अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता है।

उत्तराखंड के निकायों में ओबीसी सर्वे का कार्य पूरा ,आयोग इसी माह अपनी रिपोर्ट सौप सकती है सरकार को।

0

देहरादून। उत्तराखंड में निकाय चुनाव से पूर्व की तैयारियां आगे बढ़ने लगी हैं। करीब डेढ़ साल से सर्वेक्षण कर रहे एकल सदस्यीय समर्पित आयोग ने ओबीसी सर्वे पूरा कर लिया है। इसी महीने आयोग अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप सकता है। इस सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही निकायों में मेयर व पार्षद, सभासदों के पद आरक्षित होंगे। प्रदेश में अगले साल निकाय चुनाव होने हैं।
निर्वाचन आयोग इन दिनों मतदाता सूची तैयार कराने में जुटा हुआ है। इस बीच एकल सदस्यीय समर्पित आयोग भी ओबीसी सर्वेक्षण करा रहा था। अब आयोग ने सर्वेक्षण के हिसाब से सभी निकायों में जनसुनवाई पूरी कर ली हैं। आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि सर्वेक्षण का काम पूरा होने के बाद अब अंतिम रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसी माह रिपोर्ट तैयार हो जाएगी और मुख्यमंत्री को सौंप दी जाएगी। हालांकि, निर्वाचन आयोग फरवरी में अंतिम मतदाता सूची जारी करेगा। तब तक आम चुनाव की आचार संहिता भी लागू हो जाएगी, जिसके बाद ही निकाय चुनाव हो पाएंगे।
एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की रिपोर्ट के आधार पर इस बार निकाय चुनाव में ओबीसी सीटों का आंकड़ा बदलने वाला है। मैदानी जिलों में जहां ओबीसी की सीटें बढ़ेंगी, तो पर्वतीय जिलों में इनकी संख्या में कमी आएगी। इसी प्रकार मेयर, पालिकाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष के पदों पर भी ओबीसी का गणित बदलने वाला है।

रूद्रप्रयाग जनपद में बिना लाइसेंस मांस बेचा तो होगी कार्रवाई ।

0

रूद्रप्रयाग।अगस्त्यमुनि एवं आसपास के क्षेत्रों से मांस बिक्र विक्रेताओं के खिलाफ मिल रही शिकायतों के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों ने अगस्त्यमुनि नगर पंचायत सभागार में मांस विक्रेताओं की बैठक ली। बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों ने विक्रेताओं को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि बिना लाइसेंस मांस बेचने वालों पर विभाग की ओर से नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिला अभिहित अधिकारी, रुद्रप्रयाग मनोज कुमार सेमवाल ने बताया कि अगस्त्यमुनि बाजार एवं निकटवर्ती क्षेत्र से लगातार मांस की दुकानों में साफ सफाई न रखने एवं मानकों के विरुद्ध मांस बेचने की शिकायत मिल रही हैं। उन्होंने बैठक में मौजूद सभी मांस विक्रेताओं को सचेत किया कि जल्द से जल्द सभी खाद्य सुरक्षा विभाग, नगर पंचायत समेत संबंधित विभागों से एनओसी ले लें। वहीं दुकानों पर साफ-सफाई अन्य मानकों का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रतिष्ठान में प्रयोग होने वाले औजार एवं डस्टबिन को स्वच्छ रखने के निर्देश भी दिए। मांस कारोबारियों को व्यापार हेतु खाद्य लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गयी।

भजन लाल शर्मा होगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री।

0

राजस्थान में नए मुख्यमंत्री का एलान हो चुका है। भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए सीएम बनेंगे। विधायक दल की बैठक में भजनलाल के नाम का एलान हुआ।भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में नए सीएम के नाम का ऐलान होगा। प्रदेश मुख्यालय में बैठक से पहले राजनाथ के साथ सभी विधायकों का ग्रुप फोटो सेशन हुआ है। फोटो सेशन के दौरान वसुंधरा राजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बिल्कुल बगल में बैठे थे।

मुख्यमंत्री ने किया स्वर्णिम अमृत संदेश यात्रा का शुभारम्भ,स्वर्णिम अमृत संदेश यात्रा से लोगों में पर्यावरण के प्रति जीवन शैली में बदलाव लाने की मिलेगी प्रेरणा

0

देहरादून

*मुख्यमंत्री ने किया स्वर्णिम अमृत संदेश यात्रा का शुभारम्भ*

*स्वर्णिम अमृत संदेश यात्रा से लोगों में पर्यावरण के प्रति जीवन शैली में बदलाव लाने की मिलेगी प्रेरणा*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष पर आयोजित ‘स्वर्णिम अमृत संदेश रथ यात्रा’ का शुभारम्भ स्मृति पौध भेंट कर किया।

इस अवसर पर यूकॉस्ट द्वारा आयोजित ‘अभिनन्दन एवं पौध भेट समारोह’ में विश्वविद्यालयों को शुभकामना देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी आयोजन को यादगार बनाने में पेड़ों की बडी भूमिका होती है।

पेड़ जहां जीवन के आधार है वहीं हमारी संस्कृति और स्मृति के भी प्रतीक हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों विश्वविद्यालय अपने स्वर्ण जयंती वर्ष को इको फ्रेंडली रुप से मना रहे हैं तथा दूसरे को पचास-पचास पेड़ भेंट कर एक विश्वविधालय के सदस्य दूसरे विश्व विद्यालय में पहुंचकर पचास पौधों का रोपण करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हमारे युवा बौद्धिक रूप से जागृत और समझदार होते हैं।

जन-जन तक संदेश पहुंचाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

जलवायु परिवर्तन से उपजी समस्याओं के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे विश्व की जीवन शैली में परिवर्तन लाने का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा कि इस संदेश यात्रा से लोगों में पर्यावरण के प्रति जीवन शैली में बदलाव लाने की प्रेरणा भी मिलेगी।

यह यात्रा लोगों में अपनी संस्कृति, स्वच्छ परम्परा, खान पान, बोली-भाषा के प्रति भी जागरुकता पैदा करेगी।

रविवार को होने वाली समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) की लिखित परीक्षा के केंद्रों पर लागू होगी धारा 144

0

रूद्रप्रयाग//आगामी रविवार (17 दिसम्बर) को आयोजित होने वाली समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा-2023 के अंतर्गत लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) परीक्षा हेतु जनपद के परीक्षा केंद्रों में धारा-144 प्रभावी रहेगी। उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग द्वारा उक्त बावत आदेश जारी किया गया है।
उप जिलाधिकारी सदर आशीष घिल्डियाल ने बताया कि सब डिविजन रुद्रप्रयाग के अंतर्गत रविवार को समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी के पद हेतु लिखित परीक्षा 05 केंद्रों में आयोजित की जानी है जिसमें 1307 अभ्यर्थी शामिल होंगे। एकल सत्र में पूर्वाह्न प्रातः 11ः00 बजे से अपराह्न 01ः00 बजे तक आयोजित होने वाली परीक्षा अवधि में धारा-144 प्रभावी रहेगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन हेतु परीक्षा केंद्रों के बाहर व भीतर अनुशासनहीनता, धमकी, मारपीट तथा घातक आक्रमणों जैसी घटनाओं के साथ ही परीक्षार्थियों को अनुचित साधन के प्रयोग आदि के मध्यनजर सब डिविजन रुद्रप्रयाग के परीक्षा केंद्रों में धारा-144 को प्रभावी किया गया है।
परीक्षा केंद्रों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सब डिविजन रुद्रप्रयाग की सीमांतर्गत कुल 05 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, इनमें अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटरमीडएट कॉलेज रुद्रप्रयाग, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रुद्रप्रयाग, राजकीय इंटर कॉलेज रतूड़ा, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटरमीडएट कॉलेज अगस्त्यमुनि, राजकीय महाविद्यालय अगस्त्यमुनि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा अवधि में उक्त परीक्षा केंद्रों में धारा-144 प्रभावी रहेगी तथा उलंघन करने पर विधि कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ का अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में आज से हुआ आगाज।

0

रूद्रप्रयाग।। जनपद स्तरीय *खेल महाकुंभ* (खेल प्रतियोगिता) का आयोजन अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में आज विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विभिन्न आयु वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

युवा कल्याण विभाग एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए विकास खंड प्रमुख मंदाकिनी (अगस्त्यमुनि) श्रीमती विजया देवी ने प्रतिभागियों से खेल भावना के तहत आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम करते हुए अपने लक्ष्य अभी से निर्धारित कर लें। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
विशिष्ठ अतिथि श्री भूपेंद्र भंडारी (विधायक प्रतिनिधि) ने कहा कि युवा वर्ग के लिए खेल में असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने युवाओं से आयोजित प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
जिला युवा कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी शरत सिंह भंडारी ने उपस्थित मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज आयोजित 800 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक वर्ग में विकास खंड अगस्त्यमुनि के विनीत बिष्ट प्रथम स्थान पर रहे। विकास खंड जखोली के मुकुल दूसरे जबकि विकास खंड अगस्त्यमुनि के प्रीतम तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह अंडर-17 आयु वर्ग में विकास खंड जखोली के मोहित प्रथम, आयुष द्वितीय व विकास खंड ऊखीमठ के सूरज तृतीय स्थान पर रहे। उन्होंने बताया कि अंडर-14 आयु वर्ग में विकास खंड जखोली के पीयूष पहले व नितिन दूसरे जबकि विकास खंड अगस्त्यमुनि के शंकर तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे रहे प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि प्रतियोगिताएं 16 दिसंबर, 2023 तक आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम का संचालन गंगाराम सकलानी व किशन सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया।
इससे पूर्व कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पर अतिथियों स्वागत किया गया। साथ ही प्रतियोगिता के आरंभ से पूर्व उनके सम्मान में राजकीय बालिका इंटर काॅलेज अगस्त्यमुनि की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। वहीं चिल्ड्रन एकेडमी विद्यालय की छात्राओं द्वारा तारा लागो रे तारा लागो रे गीत पर जबकि राजकीय बालिका इंटर काॅलेज अगस्त्यमुनि की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक नृत्य पर शानदार प्रस्तुति दी गई।