रूद्रप्रयाग ।।ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग रतूड़ा में आज सुबह साढ़े नो बजे के लगभग एक स्कूटी व डंपर की भिड़ंत हो गई ।जिसमे स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।स्थानीय निवासियों ने पुलिस व SDRF को सूचना दी जिसे पुलिस द्वारा मृतक को जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग भेजा गया
।उक्त दोनों वाहन रतुडा से रूद्रप्रयाग की और आ रहे थे।तभी स्कूटी सवार डंपर की चपेट में आ गया और बड़ा हादसा हो गया।मृतक की पहचान राजेन्द्र सिह विष्ट पुत्र रधुनाथ सिह बिष्ट के रूप में की है।
ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा।
जखोली ब्लाक के प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र मैठाणी का हुआ आकस्मिक निधन।
रूद्रप्रयाग ।जनपद रूद्रप्रयाग के प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी जखोली दिनेश चंद्र मैठाणी का देहरादून के इंद्रेश अस्पताल में रविवार को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। उनके असमय निधन की खबर से रुद्रप्रयाग जिले में शोक की लहर है।
दिनेश चंद्र मैठाणी 59 वर्ष के थे। विगत माह अचानक स्वास्थ्य खराब होने के बाद देहरादून इलाज के लिए गये थे, लेकिन इलाज के दौरान ही लगातार उनकी स्थिति बिगड़ती गई और रविवार दोपहर में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मूलतः ऊखीमठ विकासखण्ड के मक्कूमठ गाँव के निवासी थे। इसी साल प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी ऊखीमठ से उनका स्थानांतरण जखोली ब्लॉक में हुआ था।प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी जखोली दिनेश चंद्र मैठाणी की मृत्यु की सूचना मिलते ही विकासखण्ड कार्यालय जखोली, गृह क्षेत्र ऊखीमठ, मक्कूमठ सहित पूरे रूद्रप्रयाग जिले में शोक की लहर छा गई। उनके निधन पर विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत, ब्लॉक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, ज्येष्ठ प्रमुख नागेंद्र सिंह पंवार,प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष देवेंद्र भंडारी ,ब्लाक प्रमुख उखीमठ श्वेता पांडे ,ब्लाक प्रमुख अगस्त्यमुनि विजया देवी, जखोली के सभी प्रधानगणों ,क्षेत्र पंचायत सदस्यो व रूद्रप्रयाग जनपद के ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने शोक संवेदना प्रकट की है।
सड़कों पर दुकानों का सामान बिखरा मिला तो होगा चालान।
*सड़कों पर दुकानों का सामान बिखरा मिला तो होगा चालान*
– *जिलाधिकारी ने छावनी क्षेत्र से मकड़ी बाजार तक किया पैदल निरीक्षण*
– *सड़कों पर धूल व जंक खा रहे दुपहिया वाहनों को हटाने के दिए निर्देश*
रूद्रप्रयाग //जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने शनिवार को छावनी क्षेत्र से मकड़ी बाजार तक पैदल निरीक्षण कर शहर में जाम, अतिक्रमण, सफाई सहित अन्य समस्याओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मकड़ी बाजार में सड़क पर हार्डवेयर की दुकानों का सामान बिखरा मिलने पर
जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिका को तुरंत चालान की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने दोनों विभागों को नियमित बाजार में चैकिंग अभियान चलाने एवं नियमों का उल्लंघन करने पर चालान करने को कहा ।
जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने निरीक्षण के दौरान कहा कि शहर के मुख्य बाजार सहित मुख्यालय से सटे कस्बों में आए दिन चौपहिया व दुपहिया वाहन नो पार्किंग जोन में खड़े रहते हैं। इससे जहां एक ओर अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न होती है वहीं स्थानीय राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिका को अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों पर अनिवार्य रूप से चालान करने एवं नियमित चैकिंग के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अनैतिक रूप से लग रहे वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चालान करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही नगर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए गंदी नालियों व खुले में पड़े कचरे की नियमित रूप से माॅनीटरिंग करते हुए सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से किए जाने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सड़क के खड़े धूल एवं जंक खा रहे वाहनों को भी हटवाने के निर्देश पुलिस प्रशासन को दिए। इस दौरान उन्होंने डाट पुलिया के नीचे बहने वाले पुनाड़ गदेरे की दोनों ओर की झाड़ियों एवं कचरे को भी जल्द से जल्द साफ करने के निर्देश नगर पालिका को दिए।
मुख्यमंत्री ने शहीद स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय के आवास पर जाकर दी श्रद्धांजलि।
देहरादून
मुख्यमंत्री ने शहीद स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय के आवास पर जाकर दी श्रद्धांजलि, 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय के जैनतंवाला स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने इस दौरान शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
इस अवसर पर प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित रहे।
विजय दिवस की 52वीं वर्षगांठ पर रुद्रप्रयाग कैंट में कार्यक्रम आयोजित, शहीदों के परिवार एवं 1971 की लड़ाई में शामिल सैनिकों का हुआ सम्मान
विजय दिवस के शहीदों की शहादत याद कर नम हुई आखें
– *विजय दिवस की 52वीं वर्षगांठ पर रुद्रप्रयाग कैंट में कार्यक्रम आयोजित
– *शहीदों के परिवार एवं 1971 की लड़ाई में शामिल सैनिकों का हुआ सम्मान
रूद्रप्रयाग ।।विजय दिवस* की 52वीं वर्षगांठ पर रुद्रप्रयाग कैंट में सैनिक कल्याण बोर्ड की ओर से श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहीदों की शहादत की याद में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई भावुक प्रस्तुतियां देख सभी की आखें नम हो गई। इस अवसर पर सैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा 1971 की लड़ाई में शामिल पूर्व सैनिकों एवं शहीदों के परिवारों का सम्मान भी हुआ।
सिक्स ग्रेनेडियर्स के सौजन्य से छावनी परिषद रुद्रप्रयाग में *विजय दिवस* की 52वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान 1971 की लड़ाई में शहीद हुए जनपद रुद्रप्रयाग के वीर सपूतों को पुष्पांजलि भेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई। इस अवसर पर राजकीय इंटर काॅलेज रुद्रप्रयाग की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुतियां देकर सभी को भावुक कर दिया। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने सभी को विजय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजय दिवस हमारे लिए गर्व का दिवस है इसका इतिहास सभी को जानना चाहिए। उन्होंने स्कूली छात्रों द्वारा कार्यक्रम में दी गई प्रस्तुतियों की भी सराहना की।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल यूएस रावत ने 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध एवं भारतीय सेना के पराक्रम की गाथा सुनाते हुए विजय दिवस के इतिहास एवं महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जनपद रुद्रप्रयाग से भी तीन वीर शहादत को प्राप्त हुए थे वहीं एक सैनिक युद्ध के दौरान घायल हो गए थे। पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष राय सिंह रावत ने कहा कि स्कूली छात्रों के बीच विजय दिवस जैसे कार्यक्रम आयोजित करना एक बेहतरीन पहल है इससे छात्रों को अपने इतिहास की तो जानकारी होगी साथ ही देशप्रेम एवं सेवा का भाव भी पैदा होगा। कार्यक्रम का संचालन किशन सिंह रावत द्वारा किया गया l
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी हेमलता भट्ट, सिक्स ग्रेनेडियर्स से कैप्टन अक्षय, सेवानिवृत सूबेदार मेजर शेर सिंह, कुंवर सिंह, महावीर सिंह, हरि सिंह, ऑनरेरी कप्तान दलबीर सिंह, शिशुपाल सिंह, हरि सिंह राणा, हवलदार प्रहलाद सिंह राणा, राय सिंह बिष्ट, वीर सिंह नेगी, लक्ष्मी देवी, छुमा देवी, सीमा देवी, शिक्षक मनोज थापा सहित स्कूली छात्र-छात्राएं व बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।

1971 के युद्ध के दौरान घायल हुए पूर्व सैनिक राईफल मैन दयाल सिंह स्वंय कार्यक्रम में पहुंचे थे यहां जिलाधिकारी समेत वरिष्ठ सेना अधिकारियों ने उनको शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं शहीद राईफल मैन गजपाल सिंह के भतीजे सोबन सिंह को भी सम्मानित किया गया। स्कूली छात्राओं के मध्य आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर आयस्का चौहान, दूसरे स्थान पर आकांक्षा बुटोला एवं तीसरे स्थान पर प्रियांशी को भी पुरस्कृत किया गया।
अज्ञात लोगों ने तोड़े तैला में गाडियों के शीशे, ग्रामीण बोले क्षेत्र में रहता शराबियों का आतंक।
रूद्रप्रयाग। जखोली विकासखण्ड के तैला में वृस्पतिवार की रात्रि को कुछ अज्ञात लोगों ने तीन मैक्स, एक कार वह एक बाईक के शीशे तोड़ दिये। ग्रामीणों ने इसकी सूचना जखोली चौकी को दी इसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना कर आज्ञात लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले गांव के सुरेंद्र सिंह नेगी ,शूरवीर लाल सहित तीन अन्य लोगों ने पहले टैक्सी स्टैंड में अपनी गाड़ियां खड़ी कर रखी थी। बीते बृहस्पतिवार की रात्रि को अज्ञात लोगों ने चार वाहनों के शीशे तोड़कर उन्हें भारी क्षति पहुंचाई है। ग्रामीणों का कहना है की क्षेत्र में अवैध रूप से शराब का परिवहन होता है जिससे पूरे क्षेत्र में शराबियों ने माहौल खराब किया रहता है। पूरा इलाका शराबियों के हरदंग और अराजकता से परेशान है। उन्होंने पुलिस से वाहनों को नुकसान पहुंचाने वाले अज्ञात लोगों को जल्द पकड़ने के साथ ही क्षेत्र में भारी पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
वही जखोली चौकी प्रभारी ने कहा अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर तलाश की जायेगी।
रुद्रप्रयाग पुलिस ने सितम्बर माह में रुद्रप्रयाग बाजार में हुई चोरी का किया खुलासा, चोरी में शामिल महिला व पुरुष को हरिद्वार से किया गया गिरफ्तार।
रूद्रप्रयाग //02 सितम्बर 2023 को कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत मुख्य बाजार स्थित जय बद्री केदार ज्वैलर्स की दुकान से कीमती सामान चुरा कर ले कर जाने के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता पारस वर्मा पुत्र श्री राकेश वर्मा संचालक जय बद्री केदार ज्वैलर्स मेन मार्केट रुद्रप्रयाग की शिकायत पर 03 सितम्बर 2023 को कोतवाली रुद्रप्रयाग पर पंजीकृत चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों व पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग के स्तर से गठित टीम द्वारा निरन्तर सुरागरसी-पतारसी व दबिश देकर दोनों अभियुक्तों
साजिद पुत्र सलीम निवासी म0नं0 584 कैला देहात थाना विजयनगर, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश व रुकसाना पत्नी जाहिद, निवासी म0नं0 185 एकैला देहात थाना विजयनगर, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश को आज प्रातःकाल कलियर, हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया है।
इनके कब्जे से चोरी किये गये माल की शत-प्रतिशत बरामदगी की गयी है व इनके द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग में चोरी की घटना में प्रयुक्त वाहन स्विफ्ट डिजायर (यूपी 14 डीडी 7197) को बरामद कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है।
पुलिस के स्तर से गिरफ्तार किये गये इन अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*
भारतीय वायु सेना की महिला अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर मनीषा को मिजोरम के राज्यपाल का एडीसी नियुक्त होने पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई।
देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय वायु सेना की महिला अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाढ़ी को मिजोरम राज्य के राज्यपाल का ए०डी०सी नियुक्त होने पर उन्हें और परिवारजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मनीषा की सास लीलावती कार्की को पत्र भेजकर बधाई एवं शुभकामनाएं शुभकामनाएं प्रेषित कर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उत्तराखण्ड के लिए अत्यन्त हर्ष का विषय है कि भारतीय वायु सेना की महिला अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर मनीषा पाढ़ी को मिजोरम राज्य के राज्यपाल का ए०डी०सी नियुक्त किया गया है। स्क्वाड्रन लीडर मनीषा ने देश की पहली महिला ए०डी०सी बनकर इतिहास अपने नाम कर लिया है। स्क्वाड्रन लीडर मनीषा का ए०डी०सी नियुक्त होना यह एक मील का पत्थर है, जब महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता की सम्पूर्ण बाधाओं को दरकिनार करते हुए प्रथम बार इस पद के लिए एक महिला का चयन किया गया है। यह महिला सम्मान महिला सशक्तिकरण महिला सार्मथ्य, महिला सम्मान व स्वालम्बन की प्रतीक है। ज्ञात हो कि स्क्वाड्रन लीडर मनीषा के पति मेजर दीपक सिंह कार्की मूल रूप से उत्तराखण्ड राज्य के पिथौरागढ जनपद के निवासी है, जो कि उत्तराखण्ड राज्य के लिए गौरव का विषय है।
सरकार ने जारी की भाजपा के 11 दायित्वधारियों सूची ।
। उत्तराखंड भाजपा में दूसरी दायित्वधारियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 11 भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दायित्वधारियों में वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल हैं। लोक सभा चुनाव से पहले इस सूची के बाद एक और सूची जारी होने की उम्मीद है। इसके लिए वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने संगठन और सरकार तक अपनी अपनी फॉरफॉर्मेन्स को लेकर शक्ति प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।
19दिसंबर को ग्रामपंचायत धारकोट में किया जाएगा भव्य चक्रब्यूह का मंच
रूद्रप्रयाग //विकासखंड जखोली की ग्राम पंचायत धारकोट में ग्रामीणों द्वारा प्रति 3माह के अंतराल में गांव में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है ,इस वर्ष भी धारकोट निवासियों के द्वारा नवरात्रि,रामलीला का मंचन सहित अन्य धार्मिक कार्यों का भी संपादन किया जाता रहा है।ग्रामीणों के द्वारा गांव की खुशहाली व विश्वकल्याण के लिए इस प्रकार कार्यक्रम किए जाते है ।ग्रामीणों के द्वारा 3तीन वर्षो के अंतराल में गांव में पांडव नृत्य का आयोजन किया जाता है ।जिसमे गांव के व्यक्तियों द्वारा पांडवों के अलग अलग व्यक्तियों द्वारा पात्रता निभाई जाती है ,
8 दिसंबर से पांडव नृत्य का शुभारंभ किया गया है ।पांडव नृत्य में ग्रामीणों द्वारा नर अवतार के रूपो में पांडवों को पूजा व नृत्य करवाया जाता है जो प्रति दिन ,दिन व रात्रि के समय अस्त्र शस्त्रों के साथ नृत्य करने की परंपरा को जीवंत रखे हुए है ।पांडव नृत्य को देखने के लिए दूरदराज के ग्रामीण भी धारकोट गांव में पहुंच कर पांडव नृत्य का आनंद ले रहे है पांडव पशवो के द्वारा घर घर जा कर भी लोगो को खुशहाली संपन्नता का आशीष ग्रामीणों को दिया जाता है। पांडव नृत्य को देखने के लिए प्रवासी व गांव की धियानीयो का गांवों में पहुंचने का शिलशिला लगातार जारी हैं पांडव देवताओं को अपने अपने तरीके से चढ़ावा भी चढ़ाया जा रहा है गांवों इस प्रकार के आयोजन भाईचारा व एकता को रखने में सार्थक होते है ।पांडव नृत्य के संयोजक कृपाल सिंह पंवार व अध्यक्ष नागेंद्र सिंह पंवार का कहना की पूर्व की वर्षो की भांति इस वर्ष भी 19दिसंबर को यहा पर भव्य चक्रब्यूह का मंच किया जाना है जिसमे क्षेत्रीय जनता के साथ साथ सभी जनप्रतिनिधि भी पांडव नृत्य में शामिल होगे।17 दिवसीय पांडव नृत्य का समापन गेंडा कोथिक के साथ24 दिसंबर को किया जाएगा।















