रुद्रप्रयाग।।जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखण्ड जखोली के ग्रामपंचायत कुरछोला की 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हमेशा की तरह 19 वर्षीय करीना पंवार पुत्री सबल सिंह पंवार बुधवार सुबह 10 बजे घर से करीब एक किलोमीटर दूर अपनी गौशाला के नजदीक घास लेने गई थी किन्तु दोपहर बाद तक घर न लौटने पर घर वाले उसकी खोजबीन करने गौशाला वाली जगह गए। जहाँ एक पेड़ से उसका लटका उसका लाश देखकर सकते में आ गए। परिवारजनों ने इसकी सूचना ग्रामीणों समेत चौकी जखोली को दी।
घटना की सूचना पाकर आज बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंची पुलिस और जखोली तहसील प्रशासन की टीम ने ग्राम प्रधान मनीषा पंवार, गम्भीर सिंह, दरबान सिंह व अन्य ग्रामीणों के सामने पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
19वर्षीय युवती ने गौशाला में फांसी लगाकर की आत्महत्या।
त्रिमासिक क्षेत्र पंचायत जखोली की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने क्षेत्रों की बिजली,पानी सड़क की ३० समस्याएं।
*जखोली बीडीसी की बैठक में जन प्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र की 30 विभिन्न समस्याएं रखी गई जिन्हें निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।*
Jakholi:: क्षेत्र पंचायत जखोली की बैठक ब्लाॅक प्रमुख श्री प्रदीप थपलियाल की अध्यक्षता में विकास खंड सभागार जखोली में आयोजित की गई। इस दौरान जन प्रतिधियों द्वारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से सदन को अवगत कराया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने बिजली, पानी, सड़क सहित अपने-अपने क्षेत्र की विभिन्न 30 समस्याएं प्रमुखता से सदन में रखी जिन्हें निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
क्षेत्र पंचायत की आयोजित बैठक में ग्राम प्रधान लडियासू लखपत लाल ने लडियासू बिराणगांव मोटर से क्षतिग्रस्त हुए पेयजल लाइन, रास्ते तथा जल स्रोतों के नुकसान की शिकायत दर्ज की। ग्राम प्रधान ललूड़ी श्रीमती शीला भंडारी ने महाविद्यालय जखोली से ललूड़ी में सड़क डामरीकरण नहीं होने, प्रधान जैली श्रीमती राधा देवी ने सूर्यप्रयाग-मुसाढूंग में क्षतिग्रस्त दीवार व पक्की नाली निर्माण करवाने तथा मुसाढूंग-पाली मोटर मार्ग निर्माण से भूमि मुआवजा व परिसंपत्ति का मुआवजा न मिलने, सदस्य क्षेत्र पंचायत जखवाड़ी बांगर श्रीमती सुनीता देवी ने कोट से जखवाड़ी मल्ली सड़क डामरीकरण न किए जाने की शिकायत दर्ज करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की। सदस्य क्षेत्र पंचायत खलियाण बांगर श्रीमती सावित्री देवी ने गांव के अंतर्गत नंदा गेहरा व बडबेरू तोक में घेरबाड़ करने की तथा प्रधान ग्राम पंचायत देवल शंभू प्रसाद उनियाल ने ग्राम देवल में सार्वजनिक प्रतीक्षालय निर्माण सहित अन्य समस्याओं के निस्तारण के संबंध में प्रार्थना-पत्र दिया।
जखोली लस्या प्रधान श्रीमती लखपति देवी ने ग्राम पंचायत जखोली के अंतर्गत बंच केबिल लगाने, मखेत की प्रधान श्रीमती शशी देवी रावत ने जूनियर हाई स्कूल में पुस्ता निर्माण के संबंध में प्रार्थना-पत्र दिया। बैठक में उपस्थित ग्राम प्रधानों ने विकास खंड परिसर के प्रांगण में टाइल्स लगाए जाने पर आपसी सहमति व्यक्त की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रमुख श्री प्रदीप थपलियाल ने कहा कि विकास हेतु जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों में आपसी समन्वय होना आवश्यक है तभी क्षेत्र का चहुमुखी विकास संभव है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जन प्रतिनिधियों द्वारा सदन में उठाई गई समस्याओं को अधिकारी गंभीरता से लेते हुए उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग के नहीं पहुंचने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई।
प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी विमल कुमार ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र समिति की बैठक में जन प्रतिनिधियों द्वारा जो भी समस्याएं सदन में रखी गई हैं उनका संबंधित विभाग तत्परता से निराकरण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार का कोई विलंब एवं ढिलाई न बरती जाए। संबंधित विभाग द्वारा जो भी कार्यवाही की जाएगी इस संबंध में संबंधित जन प्रनिधियों एवं सदन को इसकी सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख नागेंद्र पंवार, कनिष्ठ प्रमुख कवीन्द्र सिंधवाल, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी विमल कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत, मुख्य पशु अधिकारी डाॅ. आशीष रावत, अधिशासी अभियंता लोनिवि इंद्रजीत बोस, पेयजल निगम नवल कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, बाल विकास परियोजना अधिकारी जखोली हिमांशु बडोला, सहायक निबंधक सहकारिता रणजीत सिंह राणा, तहसीलदार बीएल शाह सहित क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि, जिला व ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
रुद्रप्रयाग पुलिस को आवंटित बजट व अनुदान के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा गोष्ठी
Rudraprayag:पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग से सम्बन्धित पुलिस विभाग को वित्तीय वर्ष में प्राप्त/अवशेष बजट की सभी शीर्षक एवं मदवार समीक्षा की गयी। बजट समीक्षा के दौरान प्राप्त बजट को सम्बन्धित लेखा शीर्षकों के अन्तर्गत समय से व्यय किये जाने तथा जिन मदों में बजट के खर्च किये जाने का औचित्य नहीं है की रिपोर्ट दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया, ताकि समय रहते सम्बन्धित मद में बजट को ऑनलाइन समर्पित किया जा सके। कल्याण सम्बन्धी कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता पर रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया। उपस्थित पुलिस प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने संवर्ग से सम्बन्धित आवश्यकताओं का आंकलन कर लें ताकि कुछ कार्य इस वर्ष के शेष वित्तीय वर्ष में किये जा सकें। पुलिस विभाग से सम्बन्धित अनुरक्षण एवं लघु निर्माण से सम्बन्धित कार्यों को गुणवत्तापूर्वक करवाते हुए समय से उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। 
अग्निशमन से सम्बन्धित बजट की समीक्षा करने पर उपस्थित अग्निशमन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनपद के पुलिस कार्यालय सहित सभी थानों पर लगे अग्निशमन उपकरणों की क्रियाशीलता चेक कर ली जाये तथा सम्बन्धित थाना इकाई में तैनात कार्मिकों को भी अग्निशमन उपकरण चलाये जाने का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाये। संचार से सम्बन्धित बजट की समीक्षा करने पर उपस्थित निरीक्षक पुलिस दूरसंचार को निर्देशित किया गया कि पुलिस संचार शाखा से सम्बन्धित मदों में खरीददारी व अनुरक्षण के कार्य समय से किये जायें। अतिरिक्त रूप से सीसीटीवी लगाये जाने के सम्बन्ध में समय से पत्राचार करने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त विभिन्न मदों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये गये कि जनपद में उपलब्ध खराब एल्कोमीटरों को सही कराया जाये। यातायात कार्मिकों हेतु रिफलेक्टेड जैकेट, ट्रैफिक संचालन हेतु लाइटों का क्रय किये जाने, आकस्मिक दशा में यातायात विनियमन हेतु ट्रैफिक कोन एवं अन्य आवश्यक उपकरणों का क्रय किये जाने, पुराने हो चुके बैरियरों की मरम्मत कर रंग-रोगन कराये जाने के निर्देश दिये गये। महिला हैल्प लाइन से सम्बन्धित बजट की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि महिला हैल्पलाइन एवं काउन्सिलिंग सैल के कार्यालय एवं आगन्तुक कक्ष को सुव्यवस्थित किये जाने हेतु प्राप्त अनुदान का समय से उपयोग कर लिया जाये। इसके अतिरिक्त विभिन्न कानूनी जानकारी से सम्बन्धित जनजागरुकता हेतु पम्पलेट पोस्टर छपवाकर उनका व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये। उपस्थित प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि कार्यालयी शाखाओं में रखे पुराने कम्प्यूटर उपकरणों की मरम्मत करायी जाये। कार्यालय व्यय के अनुरूप सामग्री को समय से क्रय करते हुए अधीनस्थ अन्य शाखाओं की मांग के अनुरूप वितरण किया जाये।
देहरादून में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेंगे भाग, तैयारियों में जुटा शासन प्रशासन।
डोईवाला।।देहरादून में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेंगे भाग, तैयारियों में जुटा शासन प्रशासन।जोलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर डोईवाला और देहरादून तक सड़कों के साथ दीवारों को और डिवाइडरो को सजाया और संवारा जा रहा हैं।देवभूमि उत्तराखंड अध्यात्म और धार्मिक भूमि है और देश विदेश के उद्यमियों को आकर्षित करने के लिए उत्तराखंड की संस्कृति को उकेरा जा रहा हैं ताकि उत्तराखंड की ओर लोगों का आकर्षण बढ़ाया जा सकें।
पूरा शासन प्रशासन आज सड़कों पर है और
इन्वेस्टमेंट सम्मिट की तैयारी को लेकर अंतिम रूप देने में जुटा है जबकि जोली ग्रांट एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार रिहर्सल चल रही हैं।
8 और 9 दिसंबर को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टमेंट सम्मिट में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विश्वभर के निवेशकर्ता उत्तराखंड पहुचेंगे।
जिसके लिए देहरादून के एफआरआइ में भव्य कार्यकर्म होगा जिसको लेकर कार्यक्रम स्थल की तैयारीया भी अंतिम चरण में है।
डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुए 40 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू।
देहरादून
*डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हुए 40 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू।
उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थित में 40 हजार 423 करोड़ के एमओयू हस्ताक्षरित किये गये। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए अपार संभावनाएं हैं।
उत्तराखण्ड राज्य की अवधारणा में ऊर्जा सेक्टर का महत्वपूर्ण योगदान था।
उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
औद्योगिक जगत से जुड़े लोगों के सुझावों के आधार पर 27 नई नीतियां बनाई गई हैं और अनेक नीतियों को सरल बनाया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 08 और 09 दिसम्बर 2023 को एफआरआई में डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने तथा राष्ट्रीय खेल ध्वज मिलने पर प्रदेशवासियों को दी बधाई।
देहरादून
*मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने तथा राष्ट्रीय खेल ध्वज मिलने पर प्रदेशवासियों को दी बधाई*
*मुख्यमंत्री ने 37वें राष्ट्रीय खेल गोवा-2023 में उत्तराखण्ड के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित*
*उत्तराखण्ड में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल होंगे अभूतपूर्व एवं गौरवशाली*
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड को 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन तथा राष्ट्रीय खेल ध्वज मिलने पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
देवभूमि को यह उपलब्धि प्रदान करने के लिए 37वें राष्ट्रीय खेलों के समापन अवसर पर ’’राष्ट्रीय खेल ध्वज’’ माननीय उपराष्ट्रपति द्वारा राज्य की खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या के नेतृत्व में गये प्रतिनिधि मण्डल को सौंपा गया था, जिसे आज राष्ट्रीय खेल सचिवालय, उत्तराखण्ड को सौंपा जा रहा है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखण्ड राज्य में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल अभूतपूर्व एवं गौरवशाली होगें और निश्चित रूप से यह खेल राज्य को खेल भूमि के रूप में पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होगें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेल संस्कृति का निरन्तर प्रसार हो रहा है, जिसका प्रतिफल आज हम सबके समक्ष है।
उत्तराखण्ड राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निरन्तर बेहतर प्रदर्शन करते आ रहे हैं।
गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखण्ड राज्य के खिलाड़ियों द्वारा 18 पदक प्राप्त किये गये थे जबकि इस वर्ष 37वें राष्ट्रीय खेलों में हमारे खिलाड़ियों ने 24 पदक अर्जित किये हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में अपना वर्चस्व भी स्थापित करेंगे इसका उन्हें विश्वास है।
उन्होंने कहा कि खेल से सद्भावना व आपसी एकता बढ़ती है। खिलाड़ियों में सिर्फ खेल की भावना होती है।
वे जाति, धर्म व सीमा के बंधन से आजाद होते हैं। समाज के लोगों को खिलाड़ियों से सबक लेने की जरूरत है।
तीस वर्ष के बाद अपनी देवरा यात्रा पर निकली नौज्युला की मां चंडिका।
तीस वर्ष के बाद अपनी देवरा यात्रा पर निकली नौज्युला की मां चंडिका
स्यूंपुरी में किया रात्रि प्रवास, घर-घर पूछी भक्तों की कुशलक्षेम
ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना व दर्शन कर मांगा आशीर्वाद
रूद्रप्रयाग: तीस वर्ष के बाद रूद्रप्रयाग जनपद के पट्टी तल्लानगपुर से नौज्यूला की आराध्य मां चंडिका नारी देवी अपनी देवरा यात्रा में गांवों का भ्र्मण कर ध्याणियों एवं भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दे रही है। मां भगवती, सात माह की देवरा यात्रा में चारों दिशाओं के गांवों का भ्रमण करते हुए अपनी ध्याणियों एवं भक्तजनों के घर-घर पहुंचकर उन्हें आशीर्वाद देगी। इससे पहले मां भगवती घर देवरा के अंतर्गत नौज्यूला भ्रमण पर है।
घर देवरा भ्रमण के तहत स्यूंपुरी गांव में ग्रामीणों ने मां भगवती का भव्य स्वागत किया। ग्राम प्रधान श्रीमती बीना बर्त्वाल ने अपने घर पर संपूर्ण ग्राम पंचायत की तरफ से मां भगवती को भेंट अर्पित की। साथ ही देवरा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को जलपान कराया। उन्हीं के घर पर मां भगवती की देवरा यात्रा ने रात्रि प्रवास किया। इस दौरान मां भगवती चंडिका देवी को लोगों द्वारा अर्घ्य लगाया गया । इस मौके पर बासी एवं ढोल-दमाऊं की थाप पर एरवाल द्वारा देवी के अलग-अलग अनेक नृत्य किए गए । इस के उपरांत मां भगवती चंडिका देवी को रात्रि प्रवास के लिए विराजमान किया गया। जहां पर सभी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए मां चंडिका नारी देवी की सांयकालीन आरती उतारी गई। इसके बाद विद्या पाठ अन्य विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके उपरांत देवी को खीर का भोग लगाया गया, जिसके बाद मां भगवती ने शयन किया।
अगली सुबह पुजारी द्वारा देवी का आह्वान कर उन्हें जागृत किया गया। इसके बाद पूजा-अर्चना, श्रृंगार के साथ हवन किया गया और आरती की गई। तदोपरान्त मां भगवती चंडिका ने स्यूंपुरी गांव में घर-घर जाकर ध्याणियों एवं भक्तों की कुशलक्षेम पूछी और उन्हें आशीर्वाद दिया। देवरा यात्रा में मां देवी के साथ उनके क्षेत्रपाल, एरवाल व अन्य देवी-देवताओं के निशाण भी साथ चल रहे हैं।
बच्छणस्यू क्षेत्र के अंतर्गत रेनबो पब्लिक स्कूल मुस्यागांव कांडई में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मनाया गया धूमधाम धाम ।
रैनबो पब्लिक स्कूल मुस्यागांव कांडई में वार्षिकोत्सव धूम धाम से मनाया गया ।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ।।
शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी देना बच्चों के लिए जरूरी।भरत चौधरी।

बच्छणस्यू क्षेत्र के अंतर्गत रेनबो पब्लिक स्कूल मुस्यागांव कांडई में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रुद्रप्रयाग विधायक श्री भरत सिंह चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
ततपश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा द्वारा अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जिसमें गढ़वाली, कुमाउँनी, राजस्थानी, अंग्रेजी, हिंदी गीतों पर प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए, कहा कि हमारे बच्चों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, उनको यदि सही मार्गदर्शन एवं अच्छे संस्कार मिले तो वो जीवन मे ऊंचे मुकाम पर पहुँच सकते है। एक शिक्षक से बेहतर इस काम को कोई नही कर सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरी के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए रैनबो पब्लिक स्कूल को उन्होंने बधाई दी। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा व्यवस्था से पहाड़ों में बदलाव लाया जा सकता हैं। कार्यक्रम में उपस्थित प्रधानाचार्य डॉ० रेखा उनियाल द्वारा सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि क्षेत्र के बच्चों को अच्छी शिक्षा यही पर मिले। इसके लिए रैनबो पब्लिक स्कूल निरन्तर कार्य कर रहे है। उन्होंने का की क्षेत्र की ओर से अच्छा सहयोग मिलता रहेगा तो स्कूल भविष्य में इंटरमीडिएट तक संचालित करने की योजना है। इसके साथ ही मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में कनिष्ठ प्रमुख शशि नेगी, विद्यालय के प्रबंधक श्री कैलाश उनियाल, उपप्रबंधक श्री रिधिश उनियाल, श्री जसवंत सिंह पटवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री विनोद कठैत, विक्रम पटवाल, सुरेश पटवाल, बबीता कप्रवान सहित अन्य अभिभावक गण उपस्थित रहे।
पोषक अनाज अवार्ड 2023 के लिए उत्तराखंड को मिला “बेस्ट स्टेट ” का अवार्ड।
हैदराबाद
*पोषक अनाज अवार्ड 2023 के लिए उत्तराखंड को मिला “बेस्ट स्टेट ” का अवार्ड।*
*हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड राज्य को मिलेट्स के क्षेत्र में बेस्ट स्टेट प्रोमोटिंग इन्वेस्टमेंटस अवार्ड से किया गया सम्मानित।* 
*कृषि मंत्री गणेश जोशी ने जताई खुशी, पीएम मोदी ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार।*
*कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से इस वर्ष को अंतराष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया गया है*
*उन्होंने कहा मोटे अनाज को बढावा देने के साथ साथ उसके विपणन को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है*
*उन्होंने कहा मिलेट्स स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद लाभदायक है*
*मंत्री ने यह भी विश्वास जताया कि उत्तराखंड जैसा छोटा सा राज्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसानों की आय दोगुनी करने परिकल्पना को भी साकार करेगा*
*उन्होंने कहा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने के साथ-साथ प्रदेश में मिलेट्स के उत्पादन को भी दोगुना किया जायेगा, इस दिशा में राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है*
मुख्यमंत्री ने किया ‘‘ मेरी योजना’’ पुस्तक का ई बुक के रूप में विमोचन
मुख्यमंत्री ने किया ‘‘ मेरी योजना’’ पुस्तक का ई बुक के रूप में विमोचन*
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग,उत्तराखण्ड शासन द्वारा तैयार की गई पुस्तक ‘‘ मेरी योजना’’ का विमोचन ई0 बुक के रूप में किया*
*मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के प्रयासो की सराहना की*
*सीएम ने कहा कि आम जनता के हित में लागू की जाने वाली विभिन्न योजनाओं को पुस्तक के माध्यम से सरल भाषा में समझाने का प्रयास किया गया*
*इससे जन सामान्य को जनहितकारी योजनाओं को सरल भाषा में समझने में सुविधा होगी*
*उन्होंने कहा कि यह पुस्तक जनप्रतिनिधियों तथा आमजनमानस के साथ-साथ अधिकारीगणों एवं कार्मिकों के लिए भी उपयोगी होगी
*सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन ने बताया कि इस पुस्तक में लगभग 55 विभागों, संस्थाओं, संगठनों, बोर्ड, प्राधिकरण, एजेंसियों एवं आयोगों की लगभग 400 योजनाओं, नीतियों, कार्यक्रमों के मूलभूत सेवाओ, प्रमाणपत्रों, पोर्टल का समावेश किया गया है*














