उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई। सचिवालय में हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, गणेश जोशी, सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, रेखा आर्य, सुबोध उनियाल बैठक में मौजूद रहे। इस बैठक में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा वर्चुअल के माध्यम से जुड़े थे। बैठक में मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजनाओं के तहत छूटे हुए गांव को जोड़ा जोड़ने पर सहमति बनी और राजकीय हाई स्कूल और इंटर कॉलेज में छुट्टी या पद रिक्त पद होने पर डेली वेज पर शिक्षकों को रखने को मंजूरी देने सहित 14 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी।
कैबिनेट की बैठक में लिए हुए फैसले
बैठक में 14 बिंदुओं पर चर्चा हुई और सभी पर केबिनेट की मुहर लगी।
बैठक से पहले 3 बिंदुओं पर चर्चा के बाद पीएम मोदी का जताया गया आभार
सिलक्यारा टनल रेस्क्यु के लिए पीएम मोदी द्वारा सफल नेतृत्व को भेजी जाएगी बधाई
3 राज्यों में चुनाव जीतने के लिए पीएम को दी गई शुभकामनाएं और राष्ट्रीय खेल की मेजबानी मिलने के लिए भी पीएम का जताया जाएगा आभार
न्यायायिक सेवा नियमावली में संशोधन
उत्तराखंड उच्च्तर न्यायिक सेवा नियमावली में भी संशोधन
मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजनाओं के तहत छूटे हुए गांव को जोड़ा जाएगा
वर्चुवली रजिस्ट्री करने की व्यवस्था को कैबिनेट ने दी मंजूरी
चिकित्सा सेवा विभाग के तहत हरिद्वार में मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए पदों को मंजूरी
पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज के लिए भी पदों को दी गयी मंजूरी
राजकीय हाई स्कूल और इंटर कॉलेज में छुट्टी या पद रिक्त पद होने पर डेली वेज पर शिक्षकों को रखने को मंजूरी 200 और 250 रुपए पर पिरियेड पर दिया जाएगा
प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हेलीपैड बनाने को लेकर नई नियमावली को मंजूरी
निजी भूमि को लीज पर लेने या भू स्वामी को 50 प्रतिशत सब्सिडी का प्रवधान
नंदा देवी कन्या योजना के तहत जो बालिकाएं छूट गयी थी उनको योजना का लाभ देने को मंजूरी
35088 बालिकाओं को मिलेगा लाभ
ड्राइविंग लाइसेंस के ट्रायल के लिए अब चार्ज बैंक में भी दे सकेंगे।





…लेकिन हर बार ये निर्देश भाजपा के विधायक और मंत्री भूल जाते है …इसलिए समय समय पर भाजपा नेतओ के वाइरल वीडियो संगठन के लिए मुसीबत और विपक्ष के मोका देने वाले साबित हो रहे है / ताजी घटना लैंसडाउन के भाजपा विधायक महंत दिलीप रावत का है जो परिवहन विभाग के अधिकारी के साथ अमर्यादित व्यवहार और असभ्य भाषा का प्रयोग कर रहे है ….भाजपा के लिए ये कोई पहला मामला नहीं है ..बल्कि इससे पूर्व में भी काबिना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और गणेश जोशी के भी ऐसी ही वीडियो वाइरल हुए है ..जिन पर कोई कार्यवही न तो संघटन स्तर पर हुई है और न ही सरकार के स्तर पर /
वही स्थानीय जनता ने विधायक भरत सिंह चौधरी को चांदी का मुकुट भेंट कर उनका सम्मान किया। वही सड़क उद्घाटन के सुअवसर पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने सभी क्षेत्र वासियों को बधाई देते हुए कहा कि लंबे इंतजार के बाद ग्रामीणों को सड़क मिली है। उन्होंने कहा कि आगे आने समय में उक्त सड़क को नौगाँव,सुनाई मुसाढुङ्ग तक बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। जिससे सभी क्षेत्र वासियों को फायदा मिल सके। वही उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जो अन्य लंबित सड़कें उनके निर्माण के लिए भी निरन्तर प्रकिया गतिमान है। साथ ही उन्होंने स्वागत सम्मान के ग्रामीणों का धन्यवाद ज्ञापित किया।।










