30.3 C
Dehradun
Sunday, July 5, 2026
Home Blog Page 173

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रही इन्वेस्टर समिट का प्रभावरुद्रप्रयाग में करीब 600 करोड से ज्यादा का होगा निवेश।

0

*जिला स्तरीय मिनी काॅन्क्लेव का विकास भवन सभागार में किया गया आयोजन*

*रुद्रप्रयाग में करीब 600 करोड से ज्यादा का होगा निवेश*

*’मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रही इन्वेस्टर समिट का प्रभाव रुद्रप्रयाग जनपद में भी’*

*’हाइड्रो प्रोजेक्ट, होम स्टे, सोलर समेत अन्य सेक्टर में जिले को मिलेगा निवेश’*

राज्य के आर्थिक विकास, निवेश प्रोत्साहन और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत गुरुवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय मिनी काॅन्क्लेव का आयोजन किया गया, जिसमें केदारनाथ विधायक श्रीमती शैला रानी रावत एवं रूद्रप्रयाग विधायक श्री भरत सिंह चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जनपद में आयोजित इंवेस्टर समिट में डेढ दर्जन उद्यमियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान उनसे उद्यम स्थापित करने में आ रही समस्याओं एवं सुझावों पर भी चर्चा की गई।
जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने कार्यक्रम की शुरूआत में राज्य सरकार द्वारा इंवेस्टर समिट के लिए तैयार प्रस्तावना के संबंध में जानकारी दे कर की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार सभी जिलों के समावेशी विकास के लिए उद्यमों को बढ़ावा दे रही है। जिले में उद्यम एवं रोजगार सृजन के लिए जो भी कार्य किए जाएंगे, उसमें जिला प्रशासन स्तर से उद्यमियों को पूरा सहयोग किया जाएगा। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र महेश प्रकाश ने बताया कि पर्यटन, कृषि, उद्यान, उरेडा, समेत अन्य विभागों की ओर से करीब 160 करोड़ का निवेश जिले में किया जा रहा है, इससे संबंधित एमओयू भी मौके पर हस्ताक्षर किए गए। वहीं जिले में एक हाइड्रो प्रोजेक्ट भी प्रस्तावित है, जिसकी लागत 466 करोड़ रुपये है इसका एमओयू शासन स्तर होना है।
केदारनाथ विधायक श्रीमती शैला रानी रावत ने राज्य सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन होने से जनपदों में समावेशी विकास की राह खुलेगी। उन्होंने होटल एवं रिजार्ट उद्योग में निवेश करने जा रहे व्यवसायियों से अपील करते हुए कहा कि हमारा जनपद आपदा की दृष्टि से संवेदनशील है, ऐसे में जो भी निर्माण कार्य हो रहे हैं, उन्हें आपदा के मानकों को ध्यान में रखते हुए ही बनाया जाए। साथ ही आधुनिक तकनीकि का प्रयोग भी किया जाए ताकि आपदा की स्थिति में बचाव के सभी रास्ते खुले हों। उन्होंने जिलाधिकारी को श्री केदारनाथ यात्रा पड़ाव में सभी संभावित स्थानों पर पार्किंग निर्माण करवाने के प्रयास करने को भी कहा।
रुद्रप्रयाग श्री भरत सिंह चौधरी ने जनपद में निवेश करने जा रहे उद्यमियों का स्वागत एवं बधाई देते हुए कहा कि जनपद के युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में उतरने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने वाला बनना होगा। विधायक ने सुझाव देते हुए कहा कि जिले में भारी मात्रा में बुरांश की पैदावार होती है, इसके बेहतरीन उत्पाद तैयार कर दुनियाभर में बेचे जा सकते हैं। वहीं स्थानीय उत्पादों में लिंगड़े का उत्पादन बढ़ा कर बेहतर पैकेजिंक के साथ आर्र्गेनिक प्रोडक्ट के तौर पर बड़़े- बड़े रेस्तरां में बेचा जा सकता है।
काॅन्क्लेव में पहुंचे उद्यमियों ने जिलाधिकारी समेत विधायकों के सामने अपनी समस्याएं रखते हुए कहा कि आज भी सभी विभागों में उद्यम से जुड़ी एनओसी हासिल करने में महीनों का समय बीत जाता है। वहीं होटल व्यवसायियों ने होटल निमार्ण एवं सब्सिडी से जुड़ी योजनाएं एमएसएमई से पयर्टन विभाग में हस्तानांतरित होने के चलते आ रही समस्याएं उठाई। कुछ उद्यमियों ने सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद भी बैंकों द्वारा ऋण न लिए जाने एवं सब्सिडी की किस्तें जारी नहीं करने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने सभी उद्यमियों द्वारा रखी समस्याओं पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगा।

IPS अधिकारी अभिनव कुमार होगे कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड।

0

CM पुष्कर सिंह धामी के बेहद करीबी और भरोसेमंद IPS अफसर और Intelligence Chief अभिनव कुमार उत्तराखंड के नए Director General of Police बनाए गए हैं.30 नवम्बर को मौजूदा DGP अशोक कुमार के रिटायर होने के बाद वह उनकी जिम्मेदारी को संभालेंगे.Old Doscos (विख्यात The Doon School के पूर्व Student) अभिनव ने अपने से एक बैच आगे वाले दीपम सेठ और PVK प्रसाद के रहते Police Chief बनने की बाजी कयासों के अनुरूप जीती.उनकी Service 31 November 2033 तक है.देहरादून और हरिद्वार के SSP रहने के साथ ही खास पहलू ये है कि वह IPS बनने से पहले Journalist रह चुके हैं.India Today Magazine में नौकरी कर चुके हैं.उन्होंने दुनिया की दिग्गज Oxford University (UK) से उच्च शिक्षा ग्रहण की है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिकों को ₹ 1 लाख की प्रोत्साहन राशि की भेंट…

0

उत्तरकाशी..
मुख्यमंत्री ने टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिकों को ₹ 1 लाख की प्रोत्साहन राशि की भेंट…

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में प्रारंभिक जांच हेतु भर्ती सिलक्यारा टनल से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों का हाल-चाल जानने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने टनल से रेस्क्यू किए प्रत्येक श्रमिक को ₹ 1- 1 लाख की सहायता राशि के चेक प्रदान करने के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन के अंतिम दौर में पाइप पुशिंग हेतु रैट माइनिंग तकनीक से मैन्युअल खुदाई करने वाले श्रमिकों को भी 50-50 हज़ार की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल में भर्ती प्रत्येक श्रमिक से उनका कुशलक्षेम जाना । उन्होंने डॉक्टरों से श्रमिकों के स्वास्थ लाभ, चिकित्सा उपचार के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को दी जा रही विभिन्न सुविधाओं का भी जायज़ा लिया। उन्होंने श्रमिकों के हौसलो की सराहना की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रेस्क्यू किए गए श्रमिकों में से टनकपुर, चंपावत के पुष्कर की माता से मोबाइल पर बात कर, पुष्कर के बारे में जानकारी दी और कहा कि सभी श्रमिकों को कुशल बचाकर राज्य सरकार ने अपना वचन निभाया है।

सिलक्यारा सुरंग के अंदर से पिछले १७दिनों से ४१ मजदूरों को निकाला गया सकुशल बाहर।

0

उत्तरकाशी; बाबा बोखनाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई है  दो दिन पूर्व बोख नाग देवता पुजारी पर अवतरित होकर ३दिन सभी श्रमिको को सकुशल बाहर निकालने की बात की जो आज सच साबित हो गया है।

आज १७ दिन बाद सभी ४१ श्रमिको को सकुशल बाहर निकाल दिए है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बाहर निकाले गए श्रमिको से कर रहे हैं मुलाकात।
केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल ( से.नि) वीके सिंह भी है मौजूद।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रमिको और रेस्क्यू अभियान में जुटे
श्रमिकों की प्रारंभिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण टनल में बने अस्थाई मेडीकल कैंप में की जाएगी
 सभी 41 मजदूरों को निकाला गया

रेस्क्यू में जुटे थे राज्य और केंद्र सरकार की एजेंसियों के साथ ही सेना, विभिन्न संगठन और विश्व के नामी टनल विशेषज्ञ*

*पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व एवं सीएम धामी के दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता में डबल इंजन सरकार को मिली बड़ी सफलता*: *मुख्यमंत्री ने बचाव दल की पूरी टीम को दी बधाई, कहा-श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगवाल*

*मुख्यमंत्री बोले-बचाव दल की तत्परता, टेक्नोलॉजी का सहयोग, अंदर फंसे श्रमिक बंधुओं की जीवटता, प्रधानमंत्री जी द्वारा की जा रही पल- पल निगरानी और बौख नाग देवता की कृपा से सफल हुआ अभियान*

*बौख नाग देवता का मुख्यमंत्री ने किया आभार प्रकट, बोले भरोसा था लोकदेवता अभियान को सफल जरूर बनाएंगे*

श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने मोर्चा संभाला, पांच मजदूरों को सकुशल निकाला बाहर।

0

उत्तरकाशी। सिलक्यारा सुंरग में बीते 17 दिनों से फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने का काम शुरू हो गया है। रेस्क्यू में जुटी सभी टीमों को बड़ी कामयाबी मिल गई है। बताया जा रहा है कि सुरंग से मजदूर बाहर निकाले जाने लगे हैं। सबसे पहले एक बुर्जुग श्रमिक को बाहर निकाला गया जबकि अन्य को भी तेजी से बाहर निकालने का काम जारी है।

 

प्रधानमंत्री समय समय पर लेते रहे अभियान को लेकर जानकारी बीते 17 दिनों से सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू कार्य जारी है। दीपावली के दिन जैसे ही पता चला कि सिलक्यारा सुरंग में धंसाव होने से यहां 41 मजूदर फंस गए हैं वैसे ही सरकार ने तेजी से रेस्क्यू कार्य उसी दिन से शुरू कर दिया था। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा पूरी ताकत झोंक दी गई। कई मशीनें लगा दी गई जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन पर स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजरें लगी रही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कई बार उत्तरकाशी पहुंचे जबकि आज भी कामयाबी के वक्त सीएम उत्तरकाशी पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि सभी श्रमिकों को चिल्याडीसौंड से चिनूक हेलीकॉप्टर से एयर लिफ्ट करते हुए एम्स अस्पताल ऋषिकेश पहुंचाया जाएगा जहां उन्हें स्वास्थ्य लाभ दिया जाएगा।सीएम पुष्कर सिंह धामी भी थे रेस्क्यू के दौरान उत्तरकाशी मौजूद।

बीते 17 दिनों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार समय समय पर मौके पर पहुंचकर इस पूरे अभियान की मॉनीटिरिंग करते रहे। सरकार की तत्परता और सूझबूझ से सभी मजदूरों को सुरंग में ही सुरक्षित बचाने के प्रयास किए गए और मंगलवार को बड़ी कामयाबी पाते हुए सुरंग के रास्ते से मजदूरों को बाहर निकालने का काम जारी है। मंगलवार सांय मजदूरों को बाहर निकाला जाने लगा है। वहीं मिशन की कामयाबी पर लोगों ने भगवान बौखनाथ देवता का भी आशीर्वाद लिया। कहा कि भगवान बौखनाथ की कृपा से सभी मजदूर सुरक्षित हैं। इधर, सुरंग के बाहर एम्बुलेंस तैनात की गई जिसकी मदद से सभी मजदूरों को चिन्यालीसौड ले जाएगा जाएगा जहां से चिनूक हेलीकॉप्टर की मदद से सभी को एम्स में भर्ती कराया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा एवं सचिव, गृह मंत्रालय भारत सरकार श्री अजय भल्ला ने सोमवार को सिलक्यारा, सुरंग में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायज़ा ।

0

उत्तरकाशी
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा एवं सचिव, गृह मंत्रालय, भारत सरकार श्री अजय भल्ला ने सोमवार को सिलक्यारा, उत्तरकाशी में टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्राफिकल प्रस्तुतीकरण एवं मैपिंग के माध्यम से टनल की भौगोलिक स्थिति को समझा।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा ने टनल के अंदर चल रहे रेस्क्यू कार्य की बारीकियों को समझा। उन्होंने अधिकारियों के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे श्रमिको, इंजीनियरों से भी जानकारी ली। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे सभी श्रमिकों का हौसला भी बढ़ाया।

प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा ने ऑगर मशीन की ब्लेड एवं साफ्ट को काटने की प्रक्रिया में जुटे श्रमिकों टिंकू दुबे, अमित, शशिकांत, झारू राम, राधे रमण दुबे, ओम प्रकाश, एन.डी अहमद से बात कर उनका कुशलक्षेम जानते हुए उनके काम की सराहना की । उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अंदर फंसे श्रमिकों के साथ राहत बचाव कार्य में जुटे सभी लोगों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाए।प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा ने सुरंग के अंदर फँसे श्रमिकों के लिए भेजी जा रही भोजन सामग्री के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहां श्रमिकों को भेजे जा रहे हैं भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा ने टनल में एसडीआरएफ द्वारा स्थापित ऑडियो कम्युनिकेशन सेटअप एवं बीएसएनएल द्वारा स्थापित टेलिफोनिक कम्युनिकेशन सिस्टम के माध्यम से अंदर फंसे श्रमिकों में से गब्बर सिंह एवं अन्य लोगों से वार्ता कर उनका हाल चाल जाना। उन्होंने वार्ता के दौरान श्रमिकों से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की बात कही। उन्होंने श्रमिकों से खाने पीने बिजली पानी की आपूर्ति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा रेस्क्यू ऑपरेशन हेतु सभी लोग मेहनत कर रहे हैं। कई मोर्चों पर कार्य चल रहा है। सभी को जल्द से जल्द निकाले जाने की कोशिश जारी है।

प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा ने टनल में फंसे श्रमिकों के परिजनों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा श्रमिकों को जल्द ही बाहर निकाल लिया जाएगा। परिजनों के साथ ही पूरा देश उनके शीघ्र और सुरक्षित निकाले जाने की दुआ कर रहा है। उन्होंने कहा पूरे देश की दुआएं अंदर फंसे श्रमिकों के साथ है। परिजनों को हौसला बनाए रखना होगा। सरकार हर स्थिति पर श्रमिकों के परिजनों के साथ खड़ी है।इस दौरान प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार एवं उत्तराखंड सरकार के विशेष कार्याधिकारी भास्कर खुल्बे, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधु, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय( भारत सरकार) के सचिव अनुराग जैन, एमडी एनएचआईडीसीएल महमूद अहमद, सचिव डॉ. नीरज खैरवाल, पीएमओ उप सचिव मंगेश घिल्डियाल, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

ऑपरेशन सिल्कयारा का 16वां दिन आज ,टनल में फंसी 41 ज़िन्दगियों को बचाने की कोशिशे हुई तेज ,रेस्क्यू टीम ने अब एक साथ पांच प्लान पर काम किया शुरू

0

सिलक्यारा / उत्तरकाशी

ऑपरेशन सिल्कयारा का 16वां दिन आज

टनल में फंसी 41 ज़िन्दगियों को बचाने की कोशिशे हुई तेज

रेस्क्यू टीम ने अब एक साथ पांच प्लान पर काम किया शुरू

प्लान 01–सिलक्यारा की तरफ से आठ सौ एमएम के पाइप में फंसी ऑगर मशीन को निकाली गई मशीन,

इसके बाद आगे की खुदाई मैनुवल तरीके से होगी,

प्लान 02-बड़कोट छोर की ओर से टीएचडीसी ने चार ब्लॉस्ट कर 10.7 मीटर अंदर तक बनाया रास्ता

यहां दो मीटर चौड़ाई का पाइप 483 मीटर तक बिछाया जाना है

प्लान 03-SjVNL ने सुरंग के ऊपर से वर्टिकल ड्रिलिंग कर एक मीटर चौड़ा पाइप 29 मीटर तक पहुंचाया

सुरंग के ऊपर से कुल 86 मीटर पाइप किया जाना है ड्रिल

प्लान 04-RVNL भी सुरंग के ऊपर एक अन्य जगह पर वर्टिकल ड्रिलिंग कर रास्ता बनाएगी

इसके लिए मशीनें पहुंच गई हैं और अब मशीनों के लिए प्लेटफार्म बनाया जा रहा है।

प्लान 05-बड़कोट की तरफ से वर्टिकल ड्रिलिंग को ONGC ने फील्ड सर्वे किया पूरा

BRO ने मशीनों को पहुंचाने के लिए 975 मीटर सड़क की है तैयार,

नवयुग कंपनी के पीएम का विज्ञान से उड़ा भरोसा, लिया आस्था का सहारा,बाबा बौख नाग के थान भाटिया गांव पहुंचे, तीन दिनों में बाहर निकालने श्रमिक: बौखनाग।।

0

नवयुग कंपनी के पीएम का विज्ञान से उड़ा भरोसा, लिया आस्था का सहारा।।

बाबा बौख नाग के थान भाटिया गांव पहुंचे, तीन दिनों में बाहर निकालने श्रमिक: बौखनाग।।

हर कोई 5g के युग में विज्ञान को चमत्कार मान रहा है। लेकिन नवयुग कंपनी ने अब विज्ञान के आगे हाथ खड़े कर आस्था का सहारा लेने लगे हैं। जी हम बात रहे सिल्क्यारा निर्माणाधीन टनल में कार्य कर रहे एन एचडीआईएल कंपनी के अंडरटेकिंग नवयुग कंपनी टनल का कार्य कर रही है यह वही कंपनी है जी जिसने सुरंग के मुहाने पर खड़ी बाबा बौखनाग के मंदिर को किनारे करते हुए अपना निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। अब जब पिछले 12 नवंबर से 41 श्रमिक टनल के अंदर फंसे हुए हैं और अमेरिका की आधुनिक तकनीकी से निर्मित ऑगर ड्रिलिंग मशीन से लेकर दुनिया भर के एक्सपर्ट ने पहाड़ के आगे घुटने टेक दिए तब सोमवार सुबह को नवयुग कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बौखनाग के थान भाटिया गांव पहुंचकर बाबा से श्रमिकों को बाहर निकालने की विनीत की है। बाबा बौखनाग ने पीएम को आशीर्वाद देते हुए कहा है कि 3 दिन के भीतर सभी श्रमिक सुरक्षित बाहर निकलेंगे ,लेकिन एक शर्त जरूर रखी है शर्त यह है कि निर्माणाधीन टनल के दोनों मुहाने पर बाबा बौखनाग के मंदिर बनाए जिसे पीएम ने स्वीकार कर लिया है।

रूद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने पेश की मानवता की मिशाल ,सड़क दुर्घटना में घायल महिला को अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचा कर किया एडमिट।

0

रुद्रप्रयाग। सड़क दुर्घटना में घायल महिला को विधायक भरत सिंह चौधरी ने अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला का समय से उपचार शुरू किया गया जिससे उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
जानकारी के अनुसार अगस्त्यमुनि सिल्ली में एक कार और बाइक की टक्कर में एक महिला घायल हो गई। इसी बीच रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी अगस्त्यमुनि से एक कार्यक्रम से लौट रहे थे कि इसी बीच सिल्ली में घटना देख विधायक ने अपना वाहन रोका।

अगस्त्यमुनि सिल्ली के पास हुई बाइक और कार की टक्कर

दुर्घटना में घायल चोपता फलासी की नर्मदा देवी को रुद्रप्रयाग विधायक द्वारा अपने वाहन में बैठाया और स्वयं घायल महिला को जिला चिकित्सालय लाए। यहां उन्होंने महिला को अस्पताल में एडमिट करवाकर चिकित्सकों से समय से उनका उपचार शुरू करवाया। उपचार के बाद महिला की स्थिति खतरे से बाहर है। विधायक भरत सिंह चौधरी ने बताया कि यह मानवता है। महिला घायल थी इसलिए उसे शीघ्र उपचार के लिए अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार शुरू किया गया।

नैनीताल विधानसभा के कोटाबाग ब्लॉक बाघनी पुल के पास हुआ बड़ा हादसा, कार खाई में गिरने से पांच लोगो की मौके पर ही मौत।

0

बिग ब्रेकिंग – कालाढूंगी

नैनीताल विधानसभा के कोटाबाग ब्लॉक बाघनी पुल के पास हुआ बड़ा हादसा।

देवीपुरा सौड़ मोटर मार्ग में कार खाई में गिरी।

कार करीब पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिरी।

कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत।

मृतक सभी दिल्ली के बताए जा रहे हैं।
======

नैनीताल विधानसभा के कोटाबाग ब्लॉक बाघनी पुल के पास हुआ बड़ा हादसा। देवीपुरा _सौड मोटर मार्ग में हुआ कार गिरने से हादसा।
500मीटर नीचे खाई में गिरी कार । कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत। दिल्ली no की कार बताई जा रही।pmgsy जमरानी खंड द्वारा सड़क से मलवा नही हटाने से ग्रामीण लगातार मांग कर रहे थे ।अधिकारियो के कानो में जू तक नही रेंगी।
अधिकारी कोई सुनने को तैयार नहीं अंधेर नगरी चौपट राजा।