24.3 C
Dehradun
Sunday, July 5, 2026
Home Blog Page 218

टिहरी जनपद के मरोड़ा सत्या सकलाना में बदल फटने से एक परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई।

0

उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी

लगातार हो रही बारिश से देर रात को

टिहरी जनपद के मरोड़ा सत्या सकलाना में बदल फटने से एक परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई।

घटना रात करीब 1 बजे की है जब लोग अपने घरों में सो रहे थे।

बादल फटने से दो बच्चों की मौत हो गई हालांकि स्थानीय निवासियों ने इन बच्चों को बाहर निकाला लेकिन तब तक इनकी मौत हो चुकी थी,। ग्रामीणों द्वारा मलवा हटा कर निकाले गए है शव।  06 अगस्त 2023 को प्रातः डीडीएमओ टिहरी द्वारा बताया गया कि मरोड़ा पुल, सकलाना पट्टी में मलवा आने से एक घर क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसमें एक बालक व बालिका दबे हुए है। सकलाना पट्टी के ऊपर बादल फटने की आशंका पर SDRF टीम को सुरक्षा के दृष्टिगत मौके पर पहुँचने हेतु सूचित किया गया।

उक्त सूचना पर पोस्ट सहस्रधारा से SDRF टीम HC सुशील कुमार मौके के लिए रवाना हुए

उक्त घटना में तहसील धनोल्टी के ग्राम मरोड़ा में रात्रि में हुई बारिश से प्रवीण दास के मकान के पीछे की दीवार टूट गई जिसमें उनके दो बच्चे दब गए। राजस्व उप निरीक्षक ल्वारखा, पुलिस चौकी सत्यो द्वारा बच्चों को मलबे से निकालाकर दोनों बच्चों को पीएचसी सत्यो पहुँचाया गया, जिन्हें डाक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

SDRF रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुँच गयी है व किसी भी घटना के दृष्टिगत अलर्ट है।

मृतकों का नाम

1- कुमारी स्नेहा पुत्री प्रवीण दास उम्र 12 वर्ष
2- रणवीर पुत्र प्रवीण दास उम्र 10 वर्ष मृतक

देहरादून के एडीएम प्रशासन शिव कुमार बरनवाल को उनके पद से हटाया गया,

0

देहरादून के एडीएम प्रशासन शिव कुमार बरनवाल को उनके पद से हटाया गया,

सचिव शैलेश बगोली ने आदेश किए जारी,

राजस्व परिषद से संबद्ध किया गया शिव कुमार बरनवाल को,

अपडेट :गौरीकुण्ड लैंडस्लाइड में 23 लोगो की लापता होने की सूचना ,3 शव  किए गए बरामद 20 अभी भी लापता ।

0

गौरीकुण्ड :गौरीकुंड में हुए भूस्खलन हादसे के जैसे जैसे दिन गुजर रहे हैं वैसे वैसे लापता लोगो को आंकड़ा भी बढ़ रहा है आपदा के 12 घण्टो तक जंहा लापता लोगो का आंकड़ा 13 था वही सांय होते ही 20 तक पहुंच गया है ।आपदा के 48 घण्टो में लापता व्यक्तियों का आंकड़ा 23 हो चुका है । वही आगरा निवासी का कहना है कि इस हादसे वाले होटल में उसके दो साथी व एक उसका जीजा भी खाना खाने आये थे लेकिन हादसे के बाद उनका भी कही पता नही चल पा रहा है ।गौरीकुण्ड में कुछ बाहरी व्यवसाय करने वालो का कहना है इस होटल के निचले वाल स्थान पर नेपालियों के द्वारा जुआ खेला जाता था और आपदा के समय भी यंहा पर दस से 12 नेपाली जुआ खेल रहे थे जिनका अभी तक लापता सूची में कही भी नाम नही है ऐसे में आने वाले दिनों में लापता लोगो का आकंड़ा 30 से 35 भी हो सकता है ।वही आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार का कहना कि उन्होंने उन लोगो की सूची जारी की गयी है जिन्हें स्थानीय व आस पास के लोग जानते थे और आपदा के समय इन होटलों व ढाबो में अक्सर खाना खाने या इनका संचालन करते थे ।

चमोली की (गोल्डन गर्ल ) मानसी नेगी ने चीन में फिर लहराया परचम।

0

चीन के चेंगदू में चल रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 में चमोली की “गोल्डन गर्ल” मानसी नेगी ने 20किमी0 वॉक रेस टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीत देश के साथ प्रदेश व जनपद का नाम किया रोशन।

गौरीकुण्ड लैंडस्लाइड का गढ़वाल कमिश्नर व आपदा सचिव ने किया स्थलीय निरीक्षण।

0

रुद्रप्रयाग। शनिवार को आपदा सचिव डॉ रंजीत कुमार सिन्हा, आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय और विधायक केदारनाथ शैला रानी रावत ने गौरीकुंड में भूस्खलन एवं आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भूस्खनल में लापता एवं मृत लोगों के सर्च एवं खोजबीन कार्यों का जायजा लिया। साथ ही समस्त टीम को प्राथमिकता के रेस्क्यू कार्य करने के निर्देश दिए।केदारनाथ यात्रा मार्ग के गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप हुई घटना में लापता एवं मृत लोगों के प्रति सभी ने शोक संवेदना प्रकट की। साथ ही खोजबीन कार्यों का सचिव ने जायजा लेते हुए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित था किंतु खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री का आना संभव नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री ने इस दुखद घटना पर दुख प्रकट करते हुए लापता एवं मृत हुए व्यक्तियों के प्रति संवेदना व्यक्त की है तथा सरकार इस घटना में मृत एवं लापता व्यक्तियों के परिजनों को सरकार द्वारा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने सर्च आॅपरेशन एवं खोजबीन कार्यों में लगे आपदा प्रबंधन की टीमों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस घटना से जो लोग लापता हैं उनकी तत्परता से खोजबीन करते हुए उनकी पहचान की जाए ताकि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता राशि उनके परिजनों को उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि जो लोग असुरक्षित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में हैं उन्हें उस स्थान से शीघ्र हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्रों के लिए सर्वे के लिए टीम भेजी जाएगी जो इसका आंकलन करते हुए जो भी उचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।असुरक्षित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वालों को शीघ्र हटाने के निर्देशइस मौके पर आयुक्त गढवाल मंडल विनय शंकर पांडेय ने कहा कि भू-स्खलन के कारण जो लोग लापता हैं उनका सर्च रेस्क्यू अभियान चलाते हुए उनकी खोजबीन का कार्य प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार भू-स्खलन के कारण लापता एवं मृत व्यक्तियों के परिजनों के साथ है। उन्होंने कहा कि जैसे ही मृत व्यक्तियों के शव प्राप्त कर उनकी शिनाख्त हो जाती है तो उनके परिजनों को मानक के अनुसार सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत ने कहा कि इस आपदा से लापता/मृत व्यक्तियों के प्रति दुःख व्यक्त करते हुए संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र आपदाग्रस्त क्षेत्र है तथा आपदा की दृष्टि से बहुत संवेदनशील है। इसके लिए उन्होंने इस क्षेत्र के लिए सरकार से विशेष पैकेज देने की भी मांग की तथा इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए कि किसी भी प्रकार की कोई जानमाल की हानि न हो इसके लिए उचित प्रबंधन किया जाए। उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा स्थानीय लोगों का रोजगार का साधन है तथा जिन लोगों के ढाबे हटाए जा रहे हैं उनका भी विशेष ध्यान रखा जाए।

अपडेट : गौरीकुण्ड लैंडस्लाइड में दिन भर सर्च एवं रेस्क्यू के बाद भी 17 लोग अभी लापता ।

0

रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड में हुए भूस्खलन हादसे में अब तक दो शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि 17 लोग अभी भी लापता है। रेस्क्यू टीमों द्वारा देर सांय तक भी सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी है। लगातार नदी किनारे लापता लोगों की खोजबीन की जा रही है। लापता लोगों के उफनती मंदाकिनी में बहने की प्रबल संभावनागौरीकुंड डाट पुलिया के समीप गुरुवार रात करीब सवा 11 बजे हुई घटना में अभी तक 19 लोगों के हादसे की चपेट में आने की खबर मिली है। बड़ी मात्रा में पहाड़ी से आया मलबा दो ढ़ाबे और एक खोखा को सीधे नदी में ले गया। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार, एसपी डॉ विशाखा अशोक भदाणे व आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार मौके पर पहुंच गए। जबकि एसडीएम ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड मनोज सजवाण, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मय उपकरण के रेस्क्यू में जुटी है। दोपहर 12 बजे एसडीआरएफ व पुलिस ने खाई से दो शव बरामद कर लिए हैं। 17 लोग अभी भी लापता चल रहे हैं। हादसे में एक नेपाली परिवार के सात सदस्य लापता है। जबकि जनपद रुद्रप्रयाग के तीन स्थानीय लोग लापता हैं। सभी रेस्क्यू टीमें जोखिमों के बीच रेस्क्यू अभियान में जुटी है।

डीएम-एसपी ने घटनास्थल पर ली रेस्क्यू की जानकारी-गौरीकुंड के पास डाट पुलिया के समीप भूस्खलन से हुई दर्दनाक घटना के बाद पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी सौरभ गहरवार और पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे गौरीकुंड पहुंची। इस दौरान उन्होंने राहत बचाव के साथ ही सभी लापता लोगों को लेकर दिनभर जानकारी लेते रहे।दिनभर गौरीकुंड में डटे रहे डीएम एवं एसपी

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने भू-स्खलन के कारण लापता हुए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ है। उन्होंने सर्च रेस्क्यू कार्य में लगी डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस एवं प्रशासनिक टीमों को रेस्क्यू कार्य को तत्परता के साथ सावधानी एवं सतर्कता से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घटना स्थल पर हो रहे भू-स्खलन से आवाजाही को सावधानी से कराने के निर्देश दिए साथ ही टीमों को सतर्कता से कार्य करने के निर्देश दिए।वहीं पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने पुलिस टीम को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकट परिस्थिति में अपनी सुरक्षा को भी ध्यान में रखते हुए रेस्क्यू में पूरी निष्ठा से कार्य किया जाए। एसपी ने बताया कि दो शव बरामद कर लिए है जबकि 17 अभी भी लापता है। रेस्क्यू कार्य जारी है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, पुलिस उपाधीक्षक विमल रावत सहित रेस्क्यू टीम के सदस्य मौजूद थे।

आपदा प्रबंधन द्वारा जारी लापता लोगों की सूची-
आशु (23) निवासी जलई (रुद्रप्रयाग)
प्रियांशु चमोला (18) पुत्र कमलेश चमोला तिलवाड़ा (रुद्रप्रयाग)
रणबीर सिंह (28) बस्टी (रुद्रप्रयाग)
अमर बोहरा (48) पुत्र मान बहादुर, नेपाल
अनिता बोहरा (26) पत्नी अमर बोहरा, नेपाल
राधिका बोहरा (14) पुत्री अमर बोहरा, नेपाल
पिंकी बोहरा (08) पुत्री अमर बोहरा, नेपाल
पृथ्वी बोहरा (07) पुत्र अमर बोहरा, नेपाल
जटिल (06) पुत्र अमर बोहरा, नेपाल
वकील (03) पुत्र अमर बोहरा, नेपाल
विनोद (26) पुत्र बदन सिंह, खानवा भरतपुर (राजस्थान)
मुलायम (25) पुत्र जसवंत सिंह, निवासी नगला बंजारा सहनपुर (आगरा)
बीर बहादुर पुत्र हरि बहादुर, निवासी ग्राम व थाना राया जिला होमला आंचल करनाली, नेपाल
सुमित्रा पत्नी बीर बहादुर, निवासी ग्राम व थाना राया जिला होमला आंचल करनाली, नेपाल
निशा पुत्री बीर बहादुर निवासी ग्राम व थाना राया जिला होमला आंचल करनाली, नेपाल
धर्मराज बूढ़ा पुत्र मुन बहादुर निवासी पेरे वार्ड नंबर-2 थाना दिल्ली चौरा जिला जमुला आंचल जिला करनाली नेपाल
चंद्र कामी पुत्र लाल बहादुर एवं सुखराम रावत पुत्र जोरा निवासी चौरा वार्ड नंबर-2 थाना दिल्ली चौरा जिला जमुला आंचल करनाली नेपाल
अन्य- अज्ञात—

रुद्रप्रयाग पुलिस ने लगभग 10 लाख रुपये की कीमत के कुल 55 खोये हुए मोबाइल फोन बरामद कर सम्बन्धित मोबाइल स्वामियों को लौटाये।

0

अपने खोये हुए फोन को सकुशल वापस पाकर लोग हुए खुश*रुद्रप्रयाग :  जनपद रुद्रप्रयाग में निवासरत लोगों एवं जनपद में प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा पर आये श्रद्धालुओं के खोये हुए मोबाइल फोनों के सम्बन्ध में उनके द्वारा सम्बन्धित नजदीकी थानों पर दर्ज करायी गयी गुमशुदगी के आधार पर जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की सर्विलांस टीम द्वारा इन फोनों से सम्बन्धित आवश्यक विवरण को सम्बन्धित थानों को भेजा गया। जजनपद के थानों की ओर से की गयी कार्यवाही के उपरान्त जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस को कुल 55 फोन प्राप्त हुए। पुलिस के स्तर से इन सभी व्यक्तियों को फोन के माध्यम से सूचना दे दी गयी थी और आज अपना फोन प्राप्त करने हेतु पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग में बुलाया गया था। आवश्यक सत्यापन इत्यादि के उपरान्त सम्बन्धित मोबाइल धारकों को ये फोन वापस कराये गये हैं। केदारनाथ यात्रा पर आये श्रद्धालुओं के खोये हुए मोबाइल फोनों को कुरियर के माध्यम से उनके पते पर भिजवाया जा रहा है। कुल बरामद हुए अलग-अलग कम्पनियों के 55 फोनों की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये के आसपास की है। पुलिस उपाधीक्षक, ऑपरेशन्स श्रीमती हर्षवर्द्धनी सुमन द्वारा प्रभारी सर्विलांस सैल निरीक्षक देवेन्द्र सिंह असवाल व अधीनस्थ स्टाफ की उपस्थिति में इन मोबाइल फोनों का वितरण किया गया। अपने मोबाइल फोन सकुशल वापस पाकर लोगों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस का आभार प्रकट किया गया है।

 

उत्तराखंड में मातृ शक्ति सुरक्षा को लेकर उठने लगे सवाल, आरटीआई के अनुसार 2022 में उत्तराखंड में 872 महिलाओं के साथ हुआ बलात्कार।

0

 

उत्तराखंड में मातृ शक्ति सुरक्षा को लेकर उठने लगे सवाल,

आरटीआई के अनुसार 2022 में उत्तराखंड में 872 महिलाओं के साथ हुआ बलात्कार,

प्रतिदिन लगभग 3 बलात्कार की रिपोर्ट होती है दर्ज,

उधमसिंह नगर में बलात्कार की संख्या 247, हरिद्वार में 229 और देहरादून 184 घटनाएं हुई दर्ज,

सबसे कम अगर बलात्कार या छेड़छाड़ की घटनाएं रुद्रप्रयाग में हुई दर्ज,

रुद्रप्रयाग जनपद में आया सिर्फ एक मामला,

नैनीताल में 103 मामले, अल्मोडा में 16 मामले, पिथौरागढ़ में 17 मामले, चंपावत में 7 मामले, बागेश्वर में 10 मामले हुए दर्ज,

टिहरी गढ़वाल में 15, उत्तरकाशी में 13 मामले हुए दर्ज,

चमोली में 9 और पौड़ी गढ़वाल में 20 बलात्कार के मामले हुए दर्ज,

रेलवे पुलिस में भी एक बलात्कार का मामला हुआ दर्ज,

गौरीकुण्ड लैंडस्लाइड में अब तक 19 लोगो की लापता की सूचना ।

0

रुद्रप्रयाग :गौरीकुण्ड लैंडस्लाइड में अब तक 19 लोगो की लापता की सूचना

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि पुलिस के माध्यम से प्राप्त सूचना के अनुसार श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन से लापता होने वाले 13 लोगों के अतिरिक्त बीर बहादुर पुत्र हरि बहादुर, सुमित्रा पत्नी बीर बहादुर, निशा पुत्री बीर बहादुर निवासी ग्राम व थाना राया जिला होमला आंचल करनाली, नेपाल जिनका मौके पर ढाबा था तथा ढाबों में खाना खाने आए धर्मराज बूढ़ा पुत्र मुन बहादुर निवासी पेरे वार्ड नंबर-2 थाना दिल्ली चौरा जिला जमुला आंचल जिला करनाली नेपाल, चंद्र कामी पुत्र लाल बहादुर एवं सुखराम रावत पुत्र जोरा निवासी चौरा वार्ड नंबर-2 थाना दिल्ली चौरा जिला जमुला आंचल करनाली नेपाल भी घटना के बाद लापता बताए जा रहे हैं। इस घटना में अब तक 19 लोगों की लापता होने की सूचना है। जिनका सर्च रेस्क्यू जारी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे आपदा प्रबंधन केंद्र बारिश से हुए नुकसान का जायजा रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में रेस्क्यू ऑपरेशन का लेंगे जायजा

0

देहरादून

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे आपदा प्रबंधन केंद्र

बारिश से हुए नुकसान का जायजा

रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में रेस्क्यू ऑपरेशन का लेंगे जायजा

देहरादून, चमोली , नैनीताल, उधम सिंह नगर ,चंपावत, हरिद्वार , पौड़ी और बागेश्वर में आज येलो अलर्ट जारी

प्रदेश में 7 अगस्त तक कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ , आपदा प्रबंधन, फायर डिपार्टमेंट सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद