25.3 C
Dehradun
Sunday, March 22, 2026


Home Blog Page 276

उत्तराखण्ड के पहाड़ी जिलो के लिए अभिशाप साबित हो रहे है गुलदार, टिहरी के 12 वर्षीय बालक को फिर बनाया अपना निवाला।

0

टिहरी के बालगंगा रेंज दर्दनाक हादसा, 12 वर्षीय बालक को गुलदार ने बनाया निवाला।

टिहरी जनपद के घनसाली विधानसभा के बालगंगा रेंज स्थित मयकोट गांव का मामला।

गांव के पास में ही खेलकर घर लौट रहा था अरनव

बालक का नाम अरनव चंद पुत्र रणबीर चंद रमोला बताया जा रहा है जिसको देर शाम गुलदार ने बनाया निवाला।

क्षेत्र में नहीं थम रहा जंगली जानवरों का आतंक। क्षेत्र में बढ़ रही इस तरह की घटनाओं से लोगों में आक्रोश।

रा. उ. मा. विद्यालय केमरिसौड़ में कक्षा 6 का छात्र था अरनव।

रेगुलर पुलिस, राजस्व पुलिस और वन विभाग की मदद से रात 2:30 बजे मिला अरनव का छिन्न-भिन्न शरीर।

देर रात दो बजे किशोर का शव जंगल से बरामद किया गया। जानकारी के मुताबिक बीती देर शाम मयकोट गांव में दोस्तों के सात खेलने के बाद घर लौट रहे 12 वर्षीय अरनव चंद पुत्र रणवीर चंद ग्राम मयकोट निवासी को गुलदार उठा कर ले गया। रात को जब अरनव घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की गई। अंधेरा होने के कारण वन विभाग व राजस्व विभाग के संयुक्त सर्च ऑप्रेशन के बाद रात दो बजे मृतक बालक का शव घर से एक किमी दूर जंगल में झाड़ियों से बरामद किया है। घटना के बाद से ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश है, ग्रामीणों ने गुलदार को मारने की मांग की है।।

बद्री-केदार मंदिर समिति में नए-नए विवाद ।

0

 


देश -विदेश के करोड़ों हिन्दुओं के लिए बदरीनाथ और केदारनाथ धाम घोर आस्था व श्रद्धा के केंद्र हो सकते हैं, लेकिन इन मंदिरों की व्यवस्था संचालित करने वाली बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के कई कर्मचारियों के लिए लोगों की श्रद्धा व आस्था से कोई मतलब नहीं है। उनके लिए बीकेटीसी केवल अपनी स्वार्थ सिद्धि का माध्यम है। श्रद्धालुओं के दान व चढ़ावे से चलने वाली बीकेटीसी में अनियमितताओं, आर्थिक गड़बड़ियों, नियुक्तियों, पदोन्नत्ति आदि में धांधली की ख़बरें समय-समय पर सामने आती रहीं हैं। लेकिन इस बार समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय का सोशल मीडिया में वायरल हो रहा पत्र और विभागीय अधिकारियों की एक रिपोर्ट पढ़कर हर कोई हैरान है।


सोशल मीडिया में वायरल हो रहे पत्र के अनुसार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र ने 14 नवम्बर को प्रदेश के मुख्य सचिव को एक पत्र लिख कर समिति में कार्यरत एक कार्मिक राकेश सेमवाल की वरिष्ठता व एसीपी विवाद को लेकर शासन स्तर से वित्त, कार्मिक व न्याय विभाग की एक संयुक्त समिति गठित कर जांच कराने का अनुरोध किया है। पत्र में बीकेटीसी अध्यक्ष ने लिखा है कि उक्त कार्मिक की वरिष्ठता व एसीपी विवाद को पूर्व में देवस्थानम बोर्ड के समय तत्कालीन मुख्य कार्याधिकारी व आयुक्त गढ़वाल के साथ ही तत्कालीन वित्त नियंत्रक ने निस्तारित कर दिया था और इसकी जानकारी उक्त कर्मचारी को भी दे दी थी। इसके बावजूद उक्त कर्मचारी द्वारा लगातार विभिन माध्यमों से अपनी पदोन्नति के लिए दवाब बनाया जा रहा है और इसके लिए कभी वकील के माध्यम से नोटिस भेज कर और कभी ट्रिब्यूनल का सहारा लिया जा रहा है। पत्र में यह भी कहा गया है कि उक्त कर्मचारी बीकेटीसी द्वारा की गयी कार्यवाही से संतुष्ट नहीं लगता है। उक्त कार्मिक के रुख से बीकेटीसी के कामकाज में अनावश्यक गतिरोध पैदा हो रहा है। इसलिए शासन स्तर से ही इस प्रकरण की जांच की जाए। इस प्रकरण में हैरान कर देने वाली बात बीकेटीसी अध्यक्ष के पत्र के साथ संलग्न विभागीय अधिकारीयों की एक रिपोर्ट है। यह रिपोर्ट उक्त कार्मिक राकेश सेमवाल की नियुक्ति से लेकर पदोन्नति तक में हुयी भारी धांधलियों की पोल ही नहीं खोलती है, बल्कि मंदिर समिति में व्याप्त अंधेरगर्दी की ओर भी इशारा करती है। रिपोर्ट के अनुसार राकेश सेमवाल की नियुक्ति वर्ष 1996 में सीजनल अनुचर/ चौकीदार के रूप में हुयी थी। मंदिर समिति में पूर्व में सीजनल कर्मचारियों को केवल छः माह के लिए यात्रा सीजन के लिए नियुक्त किया जाता था। नियुक्ति के एक वर्ष बाद ही सेमवाल को व्यवस्थापक/ अवर लिपिक के पद पर नियुक्ति दे दी गयी। इसके बाद वर्ष 2006 में सेमवाल को पदोन्नति देते हुए प्रवर लिपिक बना दिया गया। इसके बाद सेमवाल के हौंसलों को उड़ान मिल गयी। वर्ष 2011 में उत्तराखंड शासन ने मंदिर समिति के व्यवस्थापकों के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंधकों की तर्ज पर वेतनमान स्वीकृत किया। साथ ही यह भी शर्त रखी कि गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंधकों की तर्ज पर वेतनमान तभी दिया जायेगा, जबकि संबंधित कर्मचारी के पास उस अनुरूप शैक्षिक अर्हता और अनुभव होगा। लेकिन मंदिर समिति के तत्कालीन मुख्य कार्याधिकारी ने सेमवाल की अहर्ताओं और अनुभव को देखे बिना उनको उच्चीकृत वेतनमान दे दिया। इस मामले में मंदिर समिति के एक्ट की धज्जियां तक उड़ा दी गयीं। एक्ट के मुताबिक पद व वेतनमान स्वीकृत करने का अधिकार शासन के पास है। इसके बावजूद मंदिर समिति ने अपने स्तर से ही सेमवाल को उच्चीकृत वेतनमान दे डाला।

वही सेमवाल ने कहा कि मंदिर समिति अध्यक्ष ने पहले केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की फोटो खुद वायरल की तो तीर्थ पुरोहित समाज में आक्रोश फैल गया था। अब मंदिर समिति अध्यक्ष ने शासन को भेजा अपना पत्र स्वयं वायरल कर दिया है, जिसमें लिखा है कि एक कार्मिक की नियुक्ति चौकीदार के पद पर हुई और अब यह पीसीएस के समकक्ष स्केल ले रहा है। इस बाबत राकेश सेमवाल का कहना है कि उनकी मूल नियुक्ति व्यवस्थापक पद पर हुई है। इस संबंध में शासन तथा मंदिर समिति के सभी आदेश संलग्न हैं। विशेष कार्याधिकारी के आदेश संलग्न हैं। वह देवस्थानम बोर्ड में गंगोत्री धाम के प्रभारी अधिकारी रहे। उसी दौरान उन्हें वाहन आवंटित हुआ। अतः मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय की निकृष्ट सोच का नतीजा है कि एक विशेष कार्याधिकारी को चौकीदार बता रहे हैं। राकेश सेमवाल ने कहा कि उन्हें एसीपी का लाभ गलत मिला तो शासन इसमें जांच कर सच्चाई सामने लायेगा और जांच में सब उचित पाया गया तो मंदिर समिति अध्यक्ष फिर क्या करेंगे। वह अपने अधिकारों के लिए न्यायालय या ट्रिब्यूनल जाने के लिए स्वतंत्र हैं।
हैरत की बात यह है कि मंदिर समिति में हाल में हुई प्रोन्नति में भारी धांधली हुई हैं। मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने अपने हस्ताक्षर से रातों रात लेखाधिकारी को बिना मानकों तथा नियमों के विपरीत डिप्टी सीईओ बना दिया। इसी डिप्टी सीईओ ने मुख्य कार्याधिकारी की अनुपस्थिति में अपने हस्ताक्षर से 17 पदोन्नतियां कर दी, जोकि अवैध हैं। क्या मंदिर समिति अध्यक्ष इस प्रकरण को भी शासन को भेजेंगे। पिछली मंदिर समिति में एक अवर अभियंता को अधिशासी अभियंता बना दिया गया। L

यह पहला मामला नहीं है, हाल ही में केदारनाथ मंदिर के अंदर सोने की परत लगाने के मामले ने काफी तूल पकड़ा था। बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की एक वायरल तस्वीर पर खूब सियासत भी देखने को मिली। सत्ता और विपक्ष में जुबानी जंग भी देखने को मिली। वहीं इस पूरे मामले पर अध्यक्ष अजेंद्र अजय सफाई देते हुए कहा था कि मंदिर समिति के कुछ कार्मिक उनके खिलाफ रच रहे हैं, क्योंकि वे लोग कर्मचारियों के ट्रांसफर से नाराज हैं। ऐसे में उन्हें अध्यक्ष पद से हटाने के लिए किसी को सुपारी दी गई है।

धर्मा उर्फ सूरदास को पुलिस ने स्थानीय लोगो की मद्दत से गहरी खाई से निकाला।

0

रुद्रप्रयाग।आज सांयकाल थाना ऊखीमठ पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ऊखीमठ में भारत सेवा आश्रम के पास से खाई में गिरे हुए है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ऊखीमठ राजीव चौहान अधीनस्थ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा व्यक्ति पाया कि एक व्यक्ति नीचे खाई में गिरे हैं। गनीमत ये थी कि खाई में जहां पर ये व्यक्ति गिरे थे, वहां तक पहुंचने का रास्ता पहले से था । वहां पर मौजूद कुछ स्थानीय लोग व थाना ऊखीमठ का पुलिस बल गिरे व्यक्ति तक पहुंचा। उक्त व्यक्ति के खाई में गिरने के कारण चोटें आयी हैं, उन तक पहुंचे पुलिस एवं स्थानीय लोगों द्वारा कुशलक्षेम पूछते हुए उनको पीने हेतु पानी दिया गया। तदोपरान्त इनको सकुशल ऊपर सड़क तक लाया गया। इनको प्राथमिक उपचार देने के उपरान्त 108 सेवा के माध्यम से स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि भिजवाया गया है। इनकी पहचान धर्म सिंह पुत्र श्री सूरवीर सिंह निवासी ग्राम बढ़ेथ, थाना अगस्त्यमुनि के रूप में हुई है। ये ऑखों से अन्धे हैं तथा इनको स्थानीय लोग सूरदास के नाम से जानते हैं,

जनपद रुद्रप्रयाग के अधिकांश लोग इन्हें भली भांति पहचानते हैं, इसका कारण यह है कि भले ही ये आंखों से अन्धे हैं, परन्तु इनके अन्दर प्राकृतिक रूप से अलग-अलग थाप एवं धुन के साथ गाने की अप्रतिम कला है। जो कोई भी इनको जानता एवं पहचानता होगा निश्चित ही इनके सुमधुर कण्ठ की अवश्य प्रशंसा करता है। जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस उम्मीद करती है कि इनको आज गिरने के कारण लगी चोट गम्भीर न हो तथा ये जल्द ही स्वस्थ हों।

पुलिस विभाग में हुए बंपर प्रमोशन,1611कांस्टेबल बने हेड कांस्टेबल।

0

उत्तराखण्ड पुलिस के 1611 कांस्टेबल को मिला प्रमोशन का तोहफा बने हेड कांस्टेबल।

हेड कांस्टेबल पद पर प्रोन्नत हुए जवानों की सूची हुई जारी

प्रथम चरण में नागरिक पुलिस के 1611 कांस्टेबल प्रमोशन पाकर बने हेड कांस्टेबल ।

सशस्त्र पुलिस, पी0ए0सी0 में शीघ्र पदोन्नित की जाएगी।

नागरिक पुलिस के शेष 380 पदों को शिथिलीकरण लेकर भरने का किया जा रहा प्रयास।

डीजीपी अशोक कुमार ने सभी जवानों को दी बधाई

हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति मिलने से पुलिस जवानों का बढ़ा मनोबल

रुद्रप्रयाग में वर्ष 2023 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 69 परीक्षा केंद्रों पर होगी सम्पन।

0

रुद्रप्रयाग ।।उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद-2023 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा हेतु जनपद में कुल-69 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं l परिषदीय परीक्षार्थियों हेतु बनाए गए इन परीक्षा केंद्रों में 04 संवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं l
मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद प्रसाद सिमल्टी ने परिषदीय परीक्षार्थियों हेतु तैयार किए गए परीक्षा केंद्रों के बारे में जानकारी देते हुए अवगत कराया कि वर्ष-2023 की परिषदीय परीक्षा में जनपद के कुल 8648 परिक्षार्थी सम्मिलित होंगे, इनमें हाईस्कूल संस्थागत के 4184 (2148 बालक व 2036 बालिका) तथा 10 व्यक्तिगत परीक्षार्थी जिसमे (06 बालक व 04 बालिकाएं) सम्मिलित होंगे l इसी तरह इंटरमीडिएट में संस्थागत परीक्षार्थी 4405 (2254 बालक व 2151 बालिकाएं) शामिल हैं l इसके अलावा 49 परीक्षार्थी व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में सम्मिलित होंगे l उन्होंने बताया कि परिषदीय परीक्षा-2023 के पंजीकृत परीक्षार्थियों हेतु जनपद में कुल- 69 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें-65 सामान्य तथा-04 संवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं l

उत्तराखण्ड का लाल हुआ शहीद ,परिवार में मचा कोहराम।

0

 

 

उधम सिंहनगर ।।उत्तराखंड से दुःखद खबर सामने आ रही है। बाजपुर के जवान ने देश की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी है। उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र के थापक नगला निवासी सेना के जवान प्रकाश सिंह पुत्र कश्मीर सिंह पश्चिम बंगाल के कंचन पारा पोस्ट पर शहीद हो गए। सेना मुख्यालय से मिली सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।गांव में जवान के निधन की खबर से लोग जवान के घर पर पहुंचने लगे है। जवान का निधन कैसे हुए इसकी फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही है। जानकारी के अनुसार थापक नगला निवासी प्रकाश सिंह 1811 मीडिएम रेजीमेंट पश्चिम बंगाल में तैनात थे।सेना मुख्यालय ने उनके निधन की सूचना परिजनों को दी गई है। गांव निवासी लाल सिंह ने बताया कि प्रकाश दीपावली पर घर आए थे और करीब 15 दिन की छुट्टी बिताने के बाद 9 नवंबर को वापस ड्यूटी पर लौट गए थे। आज सुबह उनके निधन की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। प्रकाश अपने पीछे पत्नी व तीन वर्ष की बच्ची अश्मीत को छोड़ गए हैं। प्रकाश सिंह का एक भतीजा भी सेना में है, जो वर्तमान में सूरतगढ़ राजस्थान में कार्यरत है।

UKSSSC घोटाले के प्रमुख आरोपी हाकम सिंह की अवैध 6 करोड़ की सम्पत्ति जल्द होगी कुर्की ।

0

 

Uksssc पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिए गए दिशा निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की अगुवायी में एसटीएफ देहरादून द्वारा सभी नकल माफियाओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

इसी के अंतर्गत यूकेएसएससी भर्ती परीक्षा में हुयी घांधली में गिरप्तार किये गये आरोपियों के विरूद्ध प्रचलित गैंगस्टर के मुकदमें में आरोपी हाकम सिंह के विरूद्ध एसटीएफ द्वारा एक और बड़ी कार्यवाही करते हुये हाकम सिंह के द्वारा यूकेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में धांधली कराकर परिक्षार्थियों से अर्जित किये गये अवैध धन से खरीदी गयी चल-अचल सम्पत्ति का मुलयांकन कार्य पूरा कर लिया है, जिसमें हाकम सिंह द्वारा इस भर्ती धांधली में अब तक लगभग 06 करोड़ रूपये की चल-अचल सम्पत्ति,वाहन का अर्जित करना पाया गया है।

जिस पर अभियुक्त हाकम सिंह की अवैध रूप से अर्जित की गई 06 करोड़ रूपये की चल-अचल सम्पत्ति को कुर्क/जब्तीकरण किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा अपनी एक विस्तृत रिपोर्ट माननीय जिला मजिस्ट्रेट देहरादून भेजी गयी है।एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि यूकेएसएससी भर्ती घोटाले के सभी मुख्य आरोपियों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत एसटीएफ द्वारा विवेचना की जा रही है तथा गैंगस्टर अधिनियम में धारा 14 में अभियुक्तगणो द्वारा अवैध कार्यो के द्वारा अर्जित चल-अचल सम्पत्ति को राज्य सरकार के पक्ष में जब्त करने का प्राविधान है। इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुश अग्रवाल द्वारा बताया गया की उत्तर प्रदेश् के विभिन्न जनपदों में एसटीएफ की टीम को भर्ती घोटाले में संलिप्त गिरप्तारशुदा अभियुक्तों की सम्पत्ति की जांच को लेकर टीमें रवाना की गयी है। आगामी दिनों में अन्य अभियुक्तों की भी सम्पत्ति का आंकलन कर जब्ती कार्यवाही शूरू कीई जाएगी।

प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण में 18602 अतिरिक्त आवास की स्वीकृति मिली ।

0

प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण में 18602 अतिरिक्त आवास की स्वीकृति मिली ।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह का आभार जताया

डबल इंजन का प्रदेश को मिल रहा फायदा सीएम धामी

– प्रधानमंत्री आवास योजना. ग्रामीण में 18602 अतिरिक्त आवास की स्वीकृति मिली, सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह का आभार जताया
डबल इंजन का प्रदेश को मिल रहा फायदाः सीएम धामी
देहरादून। केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना. ग्रामीण में उत्तराखण्ड के लिये 18602 अतिरिक्त आवास की स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड में विकास के अभूतपूर्व काम हो रहे हैं। राज्य सरकार की पूरी कोशिश है कि विकास योजनाओं की धरातल पर क्रियान्वित सुनिश्चित हो। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास है।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में अतिरिक्त लक्ष्य आवंटित किये जाने का अनुरोध किया था। अप्रैल 2022 में मुख्यमंत्री ने पत्र भी लिखा था।
केंद्र द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा समयबद्ध तरीके से योजना के लक्ष्य हासिल करने के प्रयासों की सराहना करते हुए अब 18602 आवासों का अतिरिक्त लक्ष्य आवंटित किया गया है।

धामी की धमक दिख रही है दिल्ली के एमसीडी चुनाव मे।

0

 

उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धमक अब दिल्ली के एमसीडी चुनाव में भी देखने को मिल रही है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के बाद हिमाचल में हुए विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की डिमांड हुई थी और हिमाचल की जनता जिस प्रकार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सुनने आयी थी उसी प्रकार से दिल्ली के एमसीडी चुनाव में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिल्ली की जनता भारी संख्या में पहुंच रही है । बीजेपी के प्रत्याशियों के पक्ष में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार जनसभाएं कर रहे हैं चुनाव प्रचार कर रहे हैं और जनता को आश्वस्त कर रहे हैं कि छोटी सरकार भी अगर बीजेपी की बनती है तो फिर दिल्ली में विकास के काम और तेज गति से होते हुए नजर आएंगे ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीजेपी की तरफ से दिल्ली में एमसीडी चुनाव प्रचार में स्टार प्रचारक की भूमिका दी गई है और बीजेपी को उम्मीद है कि धाकड़ धामी की धमक दिल्ली में भी देखने को मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली एमसीडी चुनाव में अभी तक जिन क्षेत्रों में चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं उन क्षेत्रों में जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सुनने के लिए भारी संख्या में पहुंच रही है।

लैंगिक भेदभाव एवं उत्पीड़न के विरुद्ध स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा निकाली गई जन जागरूकता रैली ।

0

लैंगिक भेदभाव एवं उत्पीड़न के विरुद्ध स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा निकाली गई जन जागरूकता रैली ।

25 नवम्बर से 23दिसम्बर तक चलेगा जन जागरूकता कार्यक्रम ।

रुद्रप्रयाग । महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव एवं उत्पीड़न के खिलाफ राजकीय इंटर काॅलेज रुद्रप्रयाग के छात्र- छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाली। छात्र-छात्राओं ने लैंगिग भेदभाव के विरोध में नारे लगाए साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी भी दी। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की पहल के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग में जिला मिशन प्रबंधन इकाई के तत्वाधान में 25 नवंबर से 23 दिसंबर 2022 तक लैंगिग भेदभाव के विरोध में इसी प्रकार अभियान चलाया जाएगा।

परियोजना निदेशक रमेश चंद्र ने पूरे अभियान की जानकारी छात्र-छात्राओं को देते हुए बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से देशभर में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने एवं लैंगिग भेदभाव को दूर करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए समाज की इस कुरीति के खिलाफ सजग एवं सक्रिय होकर हर मंच पर आवाज उठाने की अपील की। कहा कि स्कूलों में पढ़ाई कर रहे छात्र ही आने वाले समय में समाज की कमान संभालेंगे, अगर अभी से उनकी आदत एवं व्यवहार में ऐसी कुरीतियां समाप्त करने की भावना होगी तो आगे चलकर निश्चित रूप से इसमें सफलता मिलेगी।

जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र चौधरी ने छात्राओं को अपने रोजमर्रा के जीवन में लैंगिग भेदभाव से जुड़ी घटनाओं को दबाने की बजाय अपने परिजनों एवं शिक्षकों के समक्ष उठाने की अपील की। कहा कि अपने अधिकारों एवं कानून की संपूर्ण जानकारी रखने के साथ ही समस्याओं को उचित मंच पर उठाने के लिए हमेशा तत्पर रहें। जिला विषय विशेषज्ञ एनआरएलएम योगेश गौड़ ने समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, पुलिस प्रशासन समेत अन्य विभागों द्वारा महिलाओं के सशक्तीकरण एवं उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी।