23.2 C
Dehradun
Tuesday, September 29, 2026
Home Blog Page 277

क्षेत्र पंचायत बैठक में हावी रहे क्षेत्रीय समस्याए ।

0

मुख्य विकासधिकारी ने जनप्रतिनिधियो द्वारा रखी गई क्षेत्रीय समस्याओ को आने वाली बैठक से पहले प्राथमिकता से दूर होनी चाहिये ।

जखोली ब्लाक प्रमुख ने कहा अधिकारियों को जन प्रतिनिधियों द्वारा उठाए मुद्दों को समय से दूर करना ही बैठक का सार्थक होगा ।

रुद्रप्रयाग ।जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखण्ड जखोली की आज मंगलवार को क्षेत्र पंचायत बैठक ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई ।जिसमें विकासखण्ड के सभी ग्रामपंचयतो से आये प्रधानों ,क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याएं जिले से सम्बंधित अधिकारियों के सामने रखी ।जिले के मुख्यविकास अधिकारी ने जन प्रतिनिधियों की समस्याओं को सुनते हुए जिन विभागों से सम्बंधित समस्या प्रतिनिधियों द्वारा बैठक में रखी गई है उन सभी को अपनी शीर्ष प्राथमिकता से रखे ताकि आने वाली बैठक तक उसे दूर किया जा सके ।

क्षेत्र पंचायत की आयोजित बैठक में ग्राम पंचायत कपणियां के ग्रामीणों ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चारदीवारी के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत दर्ज की। इसके साथ ही ग्रामीणों द्वारा विद्यालय में किचन एवं शौचालय की मरम्मत करने की भी मांग की गई। इसी तरह ग्राम पंचायत ललूड़ी की प्रधान श्रीमती शीला भंडारी ने रा.प्रा.वि. में सहायक अध्यापक, मध्याहन भोजन पकाने हेतु गैस चूल्हे को आवश्यक बताया। कुमड़ी के क्षेत्र पंचायत सदस्य सतेंद्र सिंह कंडारी ने बुडोली से फलाटी सिल्ली सड़क मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू करने तथा तिमली की प्रधान श्रीमती प्रमिला देवी ने सौंराखाल-तिमली मोटर मार्ग पर आवश्यक कार्यवाही की मांग की। चौंडा-सिंराई के प्रधान कल्याण सिंह पुंडीर ने इंटर काॅलेज प्रांगण स्थल का विस्तार करने तथा पूर्व निर्मित में जूनियर भवन के नव निर्माण करवाने की मांग की। क्षेत्र पंचायत सदस्य खलियांण बांगर सावित्री बुरथोली ने पैनोली खेल मैदान में मंच निर्माण करने, सिरवाड़ी बांगर की पुष्पा राणा रौथाण ने गोरपा सिरवाड़ी कुरछोला मोटर मार्ग पर नाली निर्माण करने तथा सिरवाड़ी बांगर में मां सहजा देवी मंदिर प्रांगण में मुख्य द्वार निर्माण हेतु धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की। ग्राम जैली की प्रधान श्रीमती राधा देवी ने ग्राम पाली में आंगनवाड़ी केंद्र में भवन निर्माण व बच्चों के बैठने हेतु उपयुक्त स्थान बनाने की मांग की।
इस अवसर पर . प्रमुख प्रदीप प्रसाद थपलियाल ने उपस्थित प्रतिनिधियों से कहा कि गांव के चहुमुखी विकास में जन प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र पंचायत की बैठक में जन प्रतिनिधियों की ओर से जो भी शिकायत दर्ज कराई गई हैं उनका समय पर निराकरण करना सुनिश्चित करें तथा की गई कार्यवाही से जनप्रतिनिधियों सहित सदन को भी अवगत कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख नागेंद्र पंवार, कनिष्ठ प्रमुख श्री कविंद्र सिंधवाल,  जिला विकास अधिकारी मनविन्दर कौर, उप जिलाधिकारी जखोली परमानंद राम, परियोजना मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद प्रसाद सिमल्टी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशीष रावत, अधिशासी अभियंता लोनिवि जीएस रावत, ऊखीमठ मनोज भट्ट, विद्युत मनोज कुमार, जल संस्थान संजय सिंह, पेयजल नवल कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी विमल गुसांई, उद्यान अधिकारी योगेंद्र चौधरी सहित क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि, जिला व ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

उत्तराखंड शासन से आज की सबसे बड़ी खबर 19 दिसंबर को मरीज और तीमारदार के साथ बदसलूकी करने के मामले में हुई बड़ी कार्रवाई

0

उत्तराखंड शासन से आज की सबसे बड़ी खबर

19 दिसंबर को मरीज और तीमारदार के साथ बदसलूकी करने के मामले में हुई बड़ी कार्रवाई

सतपुली के चिकित्सा अधिकारी डॉ शिव कुमार पर हुई बड़ी कार्रवाई

सचिव स्वास्थ्य ने किया शिवकुमार को निलंबित

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की ओर स्वास्थ्य सचिव कर रहे हैं लगातार समीक्षा

उत्तराखण्ड कैबिनेट के इन प्रस्तावों पर लगी मुहर ।

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए — जिसमें धामी सरकार की कैबिनेट ने 20 बिंदुओं पर कैबिनेट ने अपनी सहमति दी है । कैबिनेट बैठक की जानकारी दी सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने।

—-

राज्य सचिवालय में हुई धामी कैबिनेट की बैठक में 20 प्रस्ताव पर लगी मुहर ,

सचिवालय सुरक्षा प्रशासन की सेवा नियमावली में संशोधन को मिली मंजूरी,

गृह विभाग का बड़ा फैसला, बंदियों को 15 दिनों का पैरोल दे सकेंगे जिलाधिकारी,बीमारी और घर निर्माण के लिए 12 महीने का पैरोल होगा,

उद्योग विकास 5 सड़कों लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित की गई,उधमसिंह नगर की है 5 सड़के,

यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की का नाम अब कौर यूनिवर्सिटी किया गया,

20 आईटीआई को मॉडल बनाने की मिली मंजूरी,

उत्तराखंड में कैदियों को पेरोल लिए जाने का अधिकार जिलाधिकारी को दिया गया,

औद्योगिक विकास विभाग के तहत सिडकुल की पांच सड़को के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी को दिया गया,

पीडब्ल्यूडी के तकनीकी संवर्ग के पदों का पुनर्गठन प्रस्ताव को मिली मंजूरी,

यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी रुड़की के नाम को बदलने पर लगी मुहर,

उत्तराखंड परिवहन परिवर्तन कर्मचारी सेवा नियमावली के संशोधन प्रस्ताव को मिली मंजूरी,

राजस्व परिषद के सेवा नियमावली का किया गया गठन,

सेवा नियमावली 2022 को प्रख्यापित करने की मंजूरी,

नवीन जल विद्युत नीति को मिली मंजूरी,

केदारनाथ बद्रीनाथ के मास्टर प्लान की तर्ज पर ही जागेश्वर और महासू देवता का भी प्लान किया जाएगा तैयार,

विधानसभा सत्र के सत्रावसान को मंत्रिमंडल की मंजूरी,

उत्तराखंड राज्य लॉजिस्टिक नियमावली को मिली मंजूरी

शासन ने दो पीसीएस अधिकारियों के किए तबादले।

0

। शासन ने दो पीसीएस अधिकारियों के किए तबादले

चंपावत के डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात हिमांशु कफलटिया डिप्टी कलेक्टर चमोली बनाये गए

डिप्टी कलेक्टर बागेश्वर परितोष वर्मा को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल भेजा गया

शासन ने किए तबादला आदेश जारी

पहाड़ में सूर्य अस्त डॉक्टर हुआ मस्त ,मरीज हुए पस्त

0

–पहाड़ में सूर्य अस्त डॉक्टर हुआ मस्त ,मरीज हुए पस्त

नशे में चूर डॉक्टर ने मरीच को बिना देखे कर दिया रेफर ।

मरीच के तीमारदारों पर खूब चिल्ला रहे डॉक्टर का वीडियो हो रहा है वायरल ।
–

जनपद पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल विधानसभा के सतपुली सरकारी अस्पताल सतपुली के डॉक्टर की दादागिरी, नशे में कैबिनेट मंत्री को भी नही छोड़ा, मरीज को जबरस्ती किया रेफर सतपुली । राजकीय संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में रविवार रात 108 की मदद से मरीज अस्पताल में पहुंचने पर अस्पताल के डॉक्टर शिवकुमार नशे की हालत में दिखे यही नहीं नशे की हालत में उनके द्वारा मरीज के तीमारदार के साथ बदतमीजी भी की ।
यही नहीं 108 कर्मचारी के साथ भी बदतमीजी की और मरीज को बिना देखे हायर सेंटर रेफर कर दिया ।
नशे की हालत में डॉक्टर शिवकुमार इतने चूर थे कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को भी नही छोड़ा। वही इस पूरे मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी प्रवीण कुमार ने जांच के उपरांत कार्रवाई करने की बात कही है

मुख्यमंत्री ने की सी.एम. हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा।

0

 

मुख्यमंत्री ने की सी.एम. हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा।

अब 15 दिन के अंतराल में आयोजित होगी ऐसी बैठक।

मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ताओं एवं हेल्पलाइन 1905 पर स्वयं वार्ता कर परखी व्यवस्थायें।

मुख्यमंत्री प्रति सप्ताह सभी जनपदों के कुछ शिकायतकर्ताओं से करेंगे दूरभाष पर वार्ता।

सचिवों, विभागाध्यक्षों एवं जिलाधिकारियों को दिये प्रति सप्ताह समीक्षा एवं शिकायतकर्ताओं से वार्ता के निर्देश।

शिकायतकर्ता से संवाद करने के बढ़ेगा संतुष्टि का स्तर।

हमारा प्रयास जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान।

उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर 8 आईएएस अधिकारी प्रभारी सचिव से बने सचिव

0

उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबरNew Doc 12-19-2022 18.07

  • 8 आईएएस अधिकारी प्रभारी सचिव से बने सचिव

आर राजेश कुमार, दीपक रावत, वी षणमुखम, नीरज खेरवाल, विनय शंकर पांडे, दीपेंद्र चौधरी, सुरेंद्र नारायण पांडे, विनोद कुमार सुमन

सचिव कार्मिक शैलेश बगोली ने किए आदेश जारी

JEE-Main 2023 की अधिसूचना जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें JEE परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां

0

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अगले साल होने वाले जेईई मेंस (JEE-Main 2023) का शेड्यूल जारी कर दिया है। जेईई मेन 2023 की परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र जनवरी 2023 में और दूसरा सत्र अप्रैल 2023 में आयोजित किया जाएगा। इन परीक्षाओं में मिली मेरिट रैंक के आधार पर देश के नामचीन इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन मिल सकेगा। इस साल भी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को सौंपी गई है।

ऑनलाइन आवेदन 15 दिसंबर से 12 जनवरी तक
एनटीए ने अधिसूचना जारी कर बताया कि पहले सत्र की परीक्षा जनवरी 2023 में होगी। इसके लिए कैंडिडेट्स केवल ऑनलाइन आवेदन 15 दिसंबर, 2022 से 12 जनवरी 2023 तक कर सकते हैं। किसी अन्य मोड में आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन शुल्क (क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट-बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से) जमा करने की अंतिम तिथि: 12 जनवरी, 2023 को रात 11:50 बजे तक रखी गई है। इंजीनियरिंग दाखिलों के लिए देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक छात्र एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कैंडिडेट्स केवल एक आवेदन कर सकते हैं
NTA द्वारा जारी सूचना के अनुसार एक अभ्यर्थी की ओर से केवल एक आवेदन जमा किया जा सकता है। किसी भी परिस्थिति में, अभ्यर्थियों को एक से अधिक आवेदन भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एक से अधिक आवेदन पत्र भरने वाले अभ्यर्थियों को ब्लैक लिस्ट भी किया जा सकता है।

अभ्यर्थीयों के लिए सहायता
एजेंसी (NTA) के अधिकारियों के मुताबिक अगर किसी अभ्यर्थी को जेईई (मेंस) 2023 सत्र-1 में आवेदन करते वक्त परेशानियों का सामना करना पड़े तो वह 01140759000 या 01169227700 पर संपर्क कर सकता है या ई-मेल कर सकता है। एजेंसी ने कहा कि इस मामले में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in नियमित रूप से देखते रहना चाहिए।

13 भाषाओं में होगी जेईई मेन परीक्षा
जेईई मेन- 2023 की परीक्षा को 13 भाषाओं यानी अंग्रेजी, हिंदी के अलावा असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा। जनवरी के दूसरे सप्ताह में छात्रों को परीक्षा केंद्र से संबंधित शहरों की जानकारी दे दी जाएगी। वहीं जनवरी के तीसरे सप्ताह में छात्र अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। जेईई मेंस की परीक्षा 25 जनवरी , 27 जनवरी , 28 जनवरी, 29 जनवरी, 30 और 31 जनवरी को आयोजित की जाएंगी।

JEE Main 2023 : जेईई मेन में दो पेपर होंगे
मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) में दो पेपर शामिल होते हैं। पेपर 1 (बीई/बीटेक) है। एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थान (सीएफटीआई), वित्तपोषित/ मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय में अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम (बीई/बीटेक) में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।

वहीं, पेपर 2 के जरिए बी-आर्क और बी-प्लानिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। इसके अलावा जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड के लिए पात्रता परीक्षा भी है, जो कि आईआईटी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

फिलहाल सत्र-1 के लिए कर पाएंगे आवेदन
उम्मीदवार अभी जेईई मेन-2023 के पहले सत्र में आवेदन कर सकेंगे। अभी सत्र 2 दिखाई देगा, NTA द्वारा जारी सूचना के अनुसार सत्र 2 के लिए आवेदन विंडो फिर से खोली जाएगी। इस संदर्भ में बुलेटिन और एक सार्वजनिक सूचना के माध्यम से अलग से अधिसूचित भी किया जाएगा।

JEE मुख्य परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
-ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया : 15 दिसंबर, 2022 से 12 जनवरी, 2023 को सुबह नौ बजे तक
-आवेदन शुल्क (क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट-बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से) जमा करने की अंतिम तिथि : 12 जनवरी, 2023 को रात 11:50 बजे तक
–परीक्षा केंद्र शहरों की घोषणा : जनवरी 2023 के दूसरे सप्ताह में
-एनटीए की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्धता : जनवरी 2023 का तीसरा सप्ताह
–जेईई मेन परीक्षा के पहले सत्र की तिथियां : 24, 25, 27, 28, 29, 30 एवं 31 जनवरी, 2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 09 नगर निकायों को प्रदान किये अटल निर्मल पुरस्कार।

0

 

मुख्यमंत्री ने 09 नगर निकायों को प्रदान किये अटल निर्मल पुरस्कार।

देहरादून नगर निगम,नगर पालिका मुनिकीरेती एवं नन्दप्रयाग नगर पंचायत को मिला प्रथम पुरस्कार।

*राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत 05 निकायों को दिया गया स्वच्छता गौरव सम्मान।

अटल निर्मल नगर पुरस्कार की धनराशि 02 करोड़ रूपये की जायेगी।

पीएमएवाई शहरी के लाभार्थियों को दी जायेगी 05-05 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि।

यात्रा काल के दौरान पर्यावरण मित्रों को भोजन एवं गरम वर्दी के लिए अतिरिक्त मानदेय दिया जायेगा।

केन्द्रीयत सेवा के कर्मचारियों के पेंशन देयकों के भुगतान हेतु राज्य वित्त आयोग से 01 प्रतिशत की धनराशि उपलब्ध कराई जायेगी।

रात्रि ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को अलाव व सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था।

0

रुद्रप्रयाग ।जनपद रुद्रप्रयाग के विभन्न क्षेत्रो में रात्रि ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस कमियों को इस सर्द मौसम में अलाव एवं सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था
पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग श्रीमती विशाखा अशोक भदाणे ने जनपद में अपना कार्यभार ग्रहण करने के पहले ही दिवस स्पष्ट तौर पर निर्देश दिये गये थे ।कि जनपद के व्यस्ततम कस्बों में पुलिस की विजिबिलिटी एवं अलर्टनेस दिखनी चाहिए, साथ ही जनपद हेतु उपलब्ध हाईवे पेट्रोल वाहन भी निरन्तर गश्त में रहने चाहिए। दिन के समय तो पुलिस बल मौजूद रहता ही है, परन्तु रात्रि के समय भी पुलिस बल की उपस्थिति होनी आवश्यक है।

साथ ही सम्बन्धित प्रभारियों को यह भी निर्देश दिये गये हैं कि कार्मिकों से ड्यूटी लिये जाने के साथ ही उनके मनोबल एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए अत्यधिक ठण्ड के दृष्टिगत ड्यूटीरत पुलिस बल को अलाव एवं चाय-बिस्किट की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। स्वयं पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा भी विगत  दिनों में पुलिस की रात्रि के समय की सतर्कता एवं विजिबिलिटी को चेक करने हेतु रात्रि भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे।निर्गत निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग द्वारा रुद्रप्रयाग बाजार की ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को रात्रि 1-2 बजे के लगभग चाय-बिस्किट उपलब्ध कराये गये। साथ ही बाजार में नियुक्त पुलिस बल के लिए अलाव की व्यवस्था भी की गयी है।ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कार्मिकों द्वारा पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग का आभार प्रकट किया गया ।