*केदारनाथ धाम आ रहे यात्रियों सहित जनपद में निवासरत जनमानस की सुरक्षा सर्वाेपरि : एसपी रुद्रप्रयाग।*
*बारिश के इस मौसम में अनावश्यक सफर करने से बचें : फिलहाल केदारनाथ हाईवे पर यात्री वाहनों की आवाजाही की गयी है प्रतिबन्धित।*
आआज प्रातःकाल मुनकटिया के पास हुई दुःखद घटना सहित जनपद में ऑरेंज अलर्ट के चलते केदारनाथ हाईवे कई स्थानों पर बाधित हो रहा है। विशेषकर बांसवाड़ा के पास स्थित स्लाइडिंग जोन क्षेत्र में मार्ग के खुलने व बन्द होने की आंख मिचौली बनी हुई है तथा यदि यहां पर मार्ग खुल भी रहा है तो वाहनों का आवागमन होने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। इस क्षेत्र में वाहन फंस जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त काकड़गाड़, डोलिया देवी सहित अन्य भूस्खलन क्षेत्र भी काफी खतरनाक बने हुए हैं।
जनपद में लगातार हो रही बारिश के कारण फिलहाल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग मनोज नेगी के नेतृत्व में जनपद मुख्यालय स्थित चौकी जवाड़ी बाईपास पर पहुंच रहे यात्री वाहनों को केदारनाथ की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है। यात्रियों को जनपद मुख्यालय में ही रुकने या बद्रीनाथ की ओर भेजा जा रहा है। हालांकि सम्पूर्ण उत्तराखण्ड सहित जनपद क्षेत्रान्तर्गत निरन्तर बारिश हो रही है तथा कहीं पर भी पहाड़ी दरकने, भूस्खलन होने की घटना घटित हो सकती है, ऐसे में सभी से आग्रह है कि गैर जरूरी यात्रा करने से बचें तथा मौसम साफ होने तक सुरक्षित स्थानों पर ही रुके रहें।





इसी क्रम में जखोली ब्लॉक के बकसिर बंगड़ गांव में मेडिकल टीम ने एक 21 वर्षीय महिला की सुरक्षित डिलीवरी उसके घर पर ही करवाई। महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है।बड़ी बात ये की मेडिकल टीम संपर्क मार्ग टूटे होने के बाद बड़ी की विकट परिस्थितियों में महिला के घर पहुँची और महिला की सुरक्षित डिलीवरी करवाई।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात सूचना प्राप्त हुई कि सक्षमा देवी (उम्र 21 वर्ष), पत्नी पंकज चंद को अत्यधिक प्रसव पीड़ा हो रही है। सूचना मिलते ही प्रभारी चिकित्सा अधिकारी जखोली डॉ. खुशपाल सिंह के निर्देशन में एक मेडिकल टीम गठित कर महिला के घर भेजी गई। टीम में डॉ. अयोध्या, फार्मासिस्ट प्रदीप साह और सीएचओ मोहित शामिल थे।





उनकी खोजबीन के लिए एनडीआरफ वह एसडीआरएफ, डीडीआरएफ की टीम में रेस्क्यू अभियान में लगाई गई है।अभी सड़क मार्ग कई जगह पर पूर्ण तरह क्षतिग्रस्त हो रखा है जिसको ठीक करने के लिए मशीन लगाई गई है। बसुकेदार तहसील के कही गांव सहित स्यूर, पूर्वी बांगर, सहित फुटगढ क्षेत्र का सम्पर्क इस आपदा के कट गया। जिसको बहाल करने के लिए मशीने लगवाई गई है। प्रशासन क़ो राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए उनके द्वारा जिला प्रशासन को कहा गया है। वही उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों का सड़क मार्ग से सम्पर्क कट गया है, उन क्षेत्रों के लिए हैली के माध्यम से रसद एवं जरूरी दवाई पहुचाने की तैयारी की जा रही है। मौसम साफ होने पर वहाँ ये जरूरी चीजें भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिह धामी से दूरभाष पर वार्ता कर हालात के बारे में अवगत कराया गया है। 









