22.6 C
Dehradun
Saturday, March 21, 2026


Home Blog Page 281

द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट बन्द होने की तैयारियां शुरू !

0

द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट बन्द होने की तैयारियां शुरू !

पंच केदारो में द्वितीय केदार के नाम से विश्व विख्यात भगवान मदमहेश्वर के कपाट बन्द करने की तैयारियां शुरू होने लगी है! भगवान मदमहेश्वर के कपाट बन्द करने की तैयारियों को लेकर मन्दिर समिति के अधिकारियों ने मदमहेश्वर धाम की ओर रुख कर दिया है,

वही भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ आगमन पर लगने वाले त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेले की तैयारियां भी शुरू हो गयी है! बता दे कि पंच केदारो में द्वितीय केदार के नाम से विख्यात मदमहेश्वर धाम में भगवान शंकर के मध्य भाग की पूजा की जाती है! मदमहेश्वर धाम रासी गाँव से 16 किमी दूर सुरम्य मखमली बुग्यालों के मध्य विराजमान है! द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर धाम के कपाट आगामी 18 नवम्बर को शुभ लगनानुसार शीतकाल के लिए विधि – विधान से बन्द कर दिये जायेगें तथा कपाट बन्द होने के बाद भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली कैलाश से रवाना होकर विभिन्न यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं को आशीष देते हुए 21 नवम्बर को शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ में विराजमान होगी! भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के कैलाश से शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ में लगने वाले त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेले की तैयारियां भी शुरू कर दी गयी है!

शीतकालीन सत्र से पहले धामी केबिनेट की बैठक आज ।

0

 

उत्तराखंड में मंत्रिमंडल की बैठक आज होगी, आज 12 बजे राज्य के सचिवालय में होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में उत्तराखंड सरकारी सेवाओं में नकल निषेध विधेयक और महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक समेत कई प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। बैठक में राजकीय सेवा में राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा शिक्षा विभाग में अतिथि शिक्षकों की भर्ती, नर्सिंग भर्ती नियमावली को मंजूरी, खनन नीति में वन स्टेट वन रॉयल्टी का प्रावधान, पीआरडी जवानों को मातृत्व अवकाश के लाभ का प्रस्ताव भी बैठक में चर्चा के लिए लाया जा सकता है। आवास विकास विभाग, राजस्व, लोनिवि, गृह विभाग से संबंधित प्रस्ताव पर भी कैबिनेट में चर्चा के लिए लाए जा सकते हैं।

साइबर अपराधों को रोकने के लिये रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा चला जा रहा जन जागरुकता अभियान ।

0

रुद्रप्रयाग । साइबर अपराध के बढ़ते स्तर को देखते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस गांव ,गली,कस्बा ,बाजार,नगर व स्कूलों में जा कर छात्र छात्रों को समाज मे हो रहे विभिन्न श्रेणी के अपराधों के बारे में जन जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं ताकि अपराध करने वाला अपराधी भी समय पर पकड़ में आ सके ।
रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे के दिशा निर्देशों पर रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा लगातार जन-जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं व आमजनमानस को महत्वपूर्ण जानकारियां देकर अधिक से अधिक जागरुक किया जा रहा है। जनपद पुलिस द्वारा अलग अलग टीमें बना कर जिले के सभी क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं ।

आज इसी क्रम में प्रभारी साइबर सैल निरीक्षक देवेन्द्र सिंह असवाल एवं पुलिस टीम द्वारा लाटा बाबा राजकीय जनता इन्टर कॉलेज सीसौं, विकास खण्ड जखोली जनपद रुद्रप्रयाग में जाकर स्कूली छात्र-छात्राओं को उत्तराखण्ड पुलिस एप की प्रक्रिया, साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के तरीकों, महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, मानव तस्करी, आपातकालीन नम्बर डायल-112, एवं साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति एवं दुष्प्रभाव, सोशल नेटवर्किंग साइट की जानकारी एवं सोशल मीडिया पर बरती जाने वाली सावधानियों, एटीएम/बैंक फ्रॉड, आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी, एवं अपने साथ होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध के प्रति जागरुक रहने व अपराध की सूचना तत्काल डायल 112/1930 व उत्तराखण्ड पुलिस एप के माध्यम से पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया। विद्यालय प्रबन्धन द्वारा जनपद पुलिस का आभार प्रकट किया गया है।

नशे में चूर व्यक्ति ने कोटेश्वर माधवाश्रम अस्पताल में मचाया हुडदंग ।

0

नशे में चूर व्यक्ति ने कोटेश्वर माधवाश्रम अस्पताल में मचाया हुडदंग ।

रुद्रप्रयाग । कल देर रात एक शराबी ने कोटेश्वर माधवाश्रम में हुडदंग मचाया,शराबी इस कदर नशे में था कि जो भी उसके सामने आ रहा था उसी के साथ मारपीट करने को उतारू हो रहा था पहले उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की फिर जो भी उसके आस पास आया उससे कहने लगा कि मैने मारपीट की लेकिन मारपीट कर था और ये सब कह रहा था कि मेरा बीडियों बनाओं।

मारपीट करने वाला ये शराबी बताया जा रहा है कि जिला चमोली के घाट क्षेत्र का है और अपने पत्नी के साथ किसी मरीज के साथ हडडी का ईलाज कराने केलिए कोटेश्वर माधवश्राम में आया हुआ था और मांग कर रहा था अलग से कमरा चाहिये जिस पर अस्पताल वालों ने कमरा देने से मना कर दिया, शराबी आग बबूला हो गया ,कर्मचारीयेां द्धारा कई बार समझाने के बाद भी नहीं समझा और मारपीट पर उतारू हो गया इस पर अस्पताल कर्मचारीयों द्धारा सीएमएस डॉ राजीव सिहं पाल को इसकी सूचना दी, जिसके बाद सीएमएस ने पुलिस को इसकी सूचना दी और श्किायत के बाद देर रात पुलिस कोटेश्वर अस्पताल पहॅूची। और शराबी युवक का मेडिकल करवाने के बाद उसका पुलिस एक्ट में चालान काट दिया गया है।

रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र को मिली 2 मोटर पुलों की स्वीकृति।

0

रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र को मिली 2 मोटर पुलों की स्वीकृति।
विधायक भरत चौधरी ने जताया मुख्यमंत्री मंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार।
रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत 2 मोटर पुलों की प्रथम चरण की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान हुई है। जिसमें अगस्तमुनि विकासखंड के अंतर्गत अलकनंदा नदी पर नगरासु-छिनका के मध्य 95 मीटर स्पान के मोटर पुल की प्रथम चरण की स्वीकृति एवं जखोली विकासखंड के मंदाकिनी नदी पर सिल्ली-चाका के मध्य 90 मीटर स्पान और 500 मीटर पहुँच मार्ग निर्माण की प्रथम चरण की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इन दोनों पुलों की स्वीकृति मिलने पर विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा क्षेत्र की जनता को बधाई देते हुये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा लंबे समय से क्षेत्र की जनता द्वारा पुलों की मांग की जा रही थी। विगत वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री की घोषणा में पुलों को शामिल किया गया था। इन पुलों की अब लोक निर्माण विभाग की और से राज्य योजना के अंतर्गत वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान हुई है। उन्होंने कहा कि अलकनंदा नदी पर नगरासू-छिनका के मध्य पुल निर्माण से तल्ला-नागपुर क्षेत्र की 25 से ज्यादा ग्राम पंचायत बद्रीनाथ राष्ट्रीय राज मार्ग से जुड़ जायेगे। जिससे बड़ा फायदा इस क्षेत्र को मिलेगा। वही कोठगी में बन रहे नर्सिंग कॉलेज इस पुल निर्माण से राष्ट्रीय राज मार्ग से जुड़ जाएगा। जिसका बड़ा लाभ आने वाले समय मे मिलेगा। वही जखोली विकास खण्ड के अंतर्गत मंदाकिनी नदी पर चाका-सिल्ली के मध्य मोटर पुल की स्वीकृति प्रदान हुई है। जिससे निर्माण से सिलगढ एव बडमा पट्टी की 2 दर्जन से अधिक ग्राम पंचायत केदारनाथ राष्ट्रीय राज मार्ग को जुड़ जाएगा। जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागम सहित व्यवसाहिक रूप से बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि वो क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। आने वाले समय मे और भी बड़े और महत्वपूर्ण कार्य विधानसभा क्षेत्र में होंगे।उन्होंने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार बेहतर सामंजस्य के साथ कार्य कर रही है। जिसके परिणाम स्वरूप क्षेत्र में लगातार विकास कार्य संचालित हो रहे है।

बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया आज से होगी शुरू।

0

 

बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया आज से होगी शुरू।


श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को शीतकाल के लिए विधि विधान से बंद किए जाएंगे।

इसके लिए मंगलवार आज से धाम में कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

मंदिर परिसर में स्थित गणेश मंदिर के कपाट बंद होने के साथ ही बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

बद्रीनाथ मंदिर के धर्म अधिकारी राधा-कृष्ण थपलियाल ने दी जानकारी।

परंपरा अनुसार बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया मंगलवार भगवान गणेश के मंदिर के कपाट बंद होने के साथ शुरू होगी।

16 नवंबर को आदि केदारेश्वर मंदिर, 17 नवंबर को खड़क पुस्तकों को गर्भगृह में रख वेद रिचाओं का वादन बंद होगा।

18 नवंबर को महालक्ष्मी गर्भ गृह में विराजमान होगी इसके बाद 19 नवंबर को पंचांग गणना और धार्मिक मान्यताओं के साथ बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

इस बार चारधाम यात्रा ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं,चारों धामों एवं हेमकुंड साहिब-लोकपाल के दर्शनों के लिए 14 नवंबर तक 46 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।

अभी सिर्फ श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले हैं, और यहाँ तीर्थ यात्रियों का आवागमन निरंतर बना हुआ है, श्री बद्रीनाथ धाम मे सोमवार 14 नवंबर को जोरदार हिमवर्षा हुई, बावजूद इसके देर सायं तक 4 हजार 3 सौ 11श्रद्धालु भगवान श्री हरिनारायण के दर्शनों को पहुंचे।
श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट इसवर्ष 8 मई को खोले गए थे, और 8 मई से 14 तक 17 लाख 38 हजार 872 श्रद्धालु भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर चुके हैं।
भगवान बद्रीविशाल के कपाट आगामी 19 नवंबर को अपरान्ह 3बजकर 35 मिनिट पर शीतकाल के लिए बन्द होंगें।

 

सितारगंज में हुआ एक बड़ा दर्दनाक हादसा,स्कूली छात्रों की बस पलटी दो की मौके पर ही मौत ।

0

 

सितारगंज में हुआ एक बड़ा दर्दनाक हादसा

बाल दिवस पर बच्चों को घुमाने लेकर गई एक प्राइवेट स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलटी

बस में स्वार थे 51 बच्चे और सात स्कूल स्टाफ कर्मी

हादसे में बच्चे हुए गंभीर रूप से घायल

एक छात्रा एक टीचर की हादसे में हुई मौत

किच्छा से नानकमत्ता गुरुद्वारा घूमने गए थे स्टाफ सहित बच्चे

सितारगंज के नयागांव के पास हुआ हादसा

सीचसी में चल रहा घायलों का इलाज

मौके पर एस डीएम सहित पुलिस बल मौजूद

सीएम ने किया गौचर मेले का शुभारंभ

0

 

चमोली /गौचर ।।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सात दिवसीय राजकीय औद्योगिक एवम सांस्कृतिक गौचर मेले का शुभारम्भ किया , इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा मेले हमारी संस्कृति और परम्परा की पहचान है । मेलो के स्वरूप को बढाने के लिए हमारी सरकार संकल्प बद्ध है । सीएम ने गौचर मेला समिति को दस लाख रुपये देने की घोषणा और गौचर मेला मैदान को मिनी स्टेडियम बनाये जाने की घोषणा की ।
देश की आजादी से पूर्व भारत और तिब्बत दो देशों के बीच स्थानीय उत्पादों के आदान प्रदान से शुरू हुआ सात दिवसीय गौचर औद्योगिक एवम सास्कृतिक विकास मेले का आगाज हो गया है । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सात गौचर मेले का उदघाटन किया , 11 मराठा रेजिमेंट के जवानों द्वारा बैंड की धुन के साथ सीएम का स्वागत किया , मेला मंच पर मेला समिति द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया । मेला मंच से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गौचर मेले का अपने आपमे बड़ा ही महत्व है । भारत तिब्बत के बीच स्थानीय उत्पादों को लेकर यह मेला शुरू हुआ था । सीएम ने कहा कि मेले हमारी आजीविका को मजबूत करने का भी एक साधन भी है । उन्होंने कहा जब हम बचपन मे थे तो हमे भी मेलो में घूमने का शौक था । गौचर मेला मैदान के लिए मुख्यमंत्री ने मिनी स्टेडियम बनाने और गौचर मेला समिति को दस लाख रुपये देने की घोषणा की ।

गौचर का औद्योगिक मेला भारत तिब्बत के बीच भोटिया जनजाति के लोगो की पहल पर स्थानीय ब्यापार को लेकर शुरू सन 1943 से शुरू हुआ था । तब से आज तक भोटिया जनजाति के लोग ऊन से बने उत्पादों को लेकर गौचर मेले में आते है ।

उच्च हिमालय वाले क्षेत्रों में बर्फवारी होने से निचले हिस्सो में कड़ाके की ठंड शुरू ।

0

उच्च हिमालय वाले क्षेत्रों में बर्फवारी शुरू ।

उच्च हिमालय वाले क्षेत्रों में बर्फवारी होने से निचले हिस्सो में कड़ाके की ठंड शुरू ।

चमोली ।।उच्च हिमालय क्षेत्र में फिर से मौसम का मिजाज बदल गया । रुद्रप्रयाग के केदारनाथ ,तुंगनाथ,मद्दमेश्वर चमोली के बद्रीनाथ,ओली ,हिमकुण्ड ,जोशीमठ,माना में सुबह से ही हल्की बर्फवारी शुरू हो गयी है । चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एकबार फिर से बर्फवारी हो रही है बर्फबारी,भू बैकुंठ धाम श्री बदरीनाथ में भी सुबह से हल्की बर्फबारी होने से शीतलहर चरम पर है, ठंड के बावजूद भी धाम श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हो रहा है।

कल यानी मंगलवार से बद्रीनाथ धाम के कपाट बंदी की प्रक्रिया से पूर्व होने वाली पारम्परिक पंच पूजाएं भी शुरू हो जाएगी, जिसको लेकर बीकेटीसी ने पूरी तैयारी कर ली है। अभी बद्रीनाथ धाम पूरी तरह ठंड ओर ठिठुरन के चलते शीतलहर बढ़ती जा रही है ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया कोठगी नर्सिंग कॉलेज का भूमि पूजन ।

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया कोठगी नर्सिंग कॉलेज का भूमि पूजन व शिलान्यास ।

*LIVE: रूद्रप्रयाग में नर्सिंग संस्थान कोठगी का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम*


रुद्रप्रयाग ।उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रेदश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने रुद्रप्रयाग विधान सभा के तलानागपुर के कोठगी में स्वीकृत नर्सिंग संस्थान का आज विधिवत भूमि पूजन किया है ।जो कि जनपद रुद्रप्रयाग के साथ चमोली के छात्र छात्रों को घर के नजदीक ही नर्सिंग पढ़ाई करने की सुविधा मिलेगी ।जो कि आने वाले भविष्य में एक मिल का पत्थर भी साबित होगा ।मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग स्थित राजकीय नर्सिंग काॅलेज कोठगी का शिलान्यास कार्यक्रम में अपने तय समय में पहुच  कर कॉलेज का विधिवत  मंत्रोच्चारण के साथ भूमिपूजन  किया है ।इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, विधायक शैला रानी रावत, विधायक भरत सिंह चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद हैं।