19.7 C
Dehradun
Tuesday, September 29, 2026
Home Blog Page 282

श्री सिद्धबली बाबा महोत्सव का हुआ शुभारंभ।

0

 

 

 

कोटद्वार – उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध सिद्धबली मंदिर के तीन दिवसीय वार्षिक अनुष्ठान मेले का आज से शुभारंभ हो चुका है…भ्रह्म मुहूर्त में पिंडी अभिषेक और मन्दिर परिक्रमा के  साथ पूरे विधिविधान के साथ अनुष्ठान की शुरुआत की गई… तीन दिनों तक चलने वाले महोत्सव के दौरान आज सुबह कुंडीय एकादश यज्ञ किया गया साथ ही शाम को नगर क्षेत्र में सिद्ध बाबा की शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी..वही महोत्सव के दूसरे दिन और तीसरे दिन गढ़वाली लोक कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा….सिद्धबली मंदिर के वार्षिक अनुष्ठान में हर साल 3 लाख से भी श्रद्धालु पहुँचते हैं और सिद्ध बाबा का आशीर्वाद लेते हैं।

संवर्द्धन शिक्षा के अंतर्गत गणित व विज्ञान विषयो में मौलिक एवं उच्चस्तरीय समझ के मूल्यांकन कें लिए परीक्षा का आयोजन।

0

संवर्द्धन शिक्षा के अंतर्गत गणित व विज्ञान विषयो में मौलिक एवं उच्चस्तरीय समझ के मूल्यांकन कें लिए परीक्षा का आयोजन।

 

46 विद्यालयों के 9वी से 12वीं कक्षा के छात्र छात्रायें प्रतिभाग करेगे परीक्षा में ।

रुद्रप्रयाग ।। संवर्द्धन शिक्षा टीम के द्वारा शिक्षा के उच्च स्तर को बढ़ाने के साथ साथ छात्रों में गणित व विज्ञान विषयो के प्रति मौलिक व उच्चस्तरीय समझ के मूल्यांकन के लिये प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है जिसमे 9वी से 12 कक्षा तक के छात्र छात्रायें प्रतिभाग करेगे , 12 दिसंबर, 2022 को जनपद के 46 विद्यालयों में संवर्द्धन शिक्षा टीम द्वारा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

संवर्द्धन शिक्षा टीम के प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित मिश्र ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद के विभिन्न विद्यालयों में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण विषय जिसमें गणित एवं विज्ञान विषयों की मौलिक एवं उच्चस्तरीय समझ का मूल्यांकन कराने तथा अन्य अन्य वैज्ञानिक परीक्षाओं के अध्ययनों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जिसमें जनपद के 46 विद्यालयों के कुल 3900 विद्यार्थियों हेतु दिनांक 12 दिसंबर, 2022 को संवर्द्धन शिक्षा टीम द्वारा परीक्षा का आयोजन प्रातः 10 बजे से 12ः30 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि परीक्षा में उत्कृष्ट विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षाओं की अद्यतन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अवगत कराया कि जिन 46 विद्यालयों में परीक्षाएं कराई जा रही हैं उनमें जीआईसी मनसूना, गुप्तकाशी, रामपुर, न्यालसू, ऊखीमठ, नारायणकोटी, कोठगी, रुद्रप्रयाग, चोपड़ा, चमकोट, तिलणी, बाड़ा, पित्रधार, बरसूड़ी, खांकरा, नगरासू, लदोली, रतूड़ा, खेड़ाखाल, जीजीआईसी रुद्रप्रयाग, पीड़ा धनपुर, जीआईसी मयकोटी आदि विद्यालय शामिल हैं जिनमें उक्त परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

उत्तराखंड में शासन से आज की बड़ी खबर,

0

 

उत्तराखंड में शासन से आज की बड़ी खबर,

शासन ने की बड़ी कार्रवाई,

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर,

उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव को शासन ने हटाया,

आईएफएस अफसर एसपी सुबुद्धि से सदस्य सचिव। की जिम्मेदारी ली वापस ,

आईएफएस सुशांत कुमार पटनायक को अतिरिक्त प्रभार के तौर पर दी गई जिमेदारी,

आईएफएस अफसर एसपी सुबुद्धि पिछले कई सालों से सदस्य सचिव के पद की संभाल रहे थे जिम्मेदारी,

बीते दिनों से वह प्लास्टिक इस्तेमाल को लेकर विभिन्न फैक्ट्रियों को नोटिस देने को लेकर भी आये थे। चर्चाओं में,

उनकी इस कार्रवाही के बाद अब हुई कार्रवाही,

उनसे ये जिम्मेदारी वापस लेते हुए सुशांत कुमार पटनायक को सौंपी गई जिमेदारी,

मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल के साथ अब सदस्य सचिव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जिम्मेदारी भी संभालेंगे एस के पटनायक,

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दो दिवशीय उत्तराखण्ड दौरा।।

0

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड आगमन पर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को उत्तराखंड में अपने प्रथम दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंची हैं |

इस अवसर पर उपस्थित कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू , पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, कमिश्नर गढ़वाल सुशील कुमार, जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी राष्ट्रपति का अभिवादन किया।

लैंसडौन विधायक ने खोया आपा वीडियो हो रहा वायरल।

0

 

एक्सक्लूसिव वीडियो —

लैंसडौन विधायक ने खोया आपा वीडियो हो रहा वायरल।

लैंसडाउन से भाजपा विधायक महंत दिलीप रावत क्षेत्र में लगे प्रशासनिक कैंप में वीडिओ के समय से पहले चले जाने पर भड़क गए। विधायक इतने बड़े गए कि उन्होंने इस बात की शिकायत जिले के उच्च अधिकारियों से कर दी। विधायक दिलीप रावत ने कहा कि जनता अधिकारियों का इंतजार कर रहे हैं और अधिकारी अपनी मनमर्जी से आते हैं और चले जाते हैं ऐसे में जनता परेशानियों का सामना करती है अधिकारियों को जनता के उन परेशानियों से कोई लेना देना नही है ।

 

देवभूमि के प्रथम गांव में मंथन करेगी धामी कैबिनेट, 2025 तक आदर्श बनेंगे सभी गांव।

0

धामी सरकार ने उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक देश के श्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में लाने का लिया है संकल्प।

इसी कड़ी में सरकार का सीमावर्ती समेत सभी गांव को आदर्श ग्राम बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

निदेशक पंचायती राज बंशीधर तिवारी ने दी जानकारी।

प्रथम चरण में चंपावत जिले के गांव को इस मुहिम में लिया जाएगा।

धीरे-धीरे अन्य जिलों को आदर्श ग्राम योजना में जोड़ा जाएगा।

योजना के तहत गांव में तेजी से मूलभूत सुविधाएं जुटाई जाएंगी।

साथ ही वहां आजीविका विकास को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इसके अलावा गांव में स्ट्रीट लाइट खेल मैदान ओपन जिम कचरा प्रबंधन आदि के लिए कार्य किए जाएंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी अपने प्रस्तावित उत्तराखंड के दौरे के दौरान लोहाघाट के अद्वैत आश्रम मायावती में कर सकते हैं प्रवास।

0

लोहाघाट।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी लोहाघाट के प्रसिद्ध अद्वैत आश्रम मायावती में प्रवास कर सकते हैं उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के द्वारा अपने मायावती प्रवास के दौरान इस बात की सहमति जताई जा चुकी है सरकार द्वारा मानस खंड कारीडोर बनवाया जा रहा है इसके अलावा कैलाश यात्रा मार्ग भी तैयार हो रहा है सरकार की मनसा चार धाम यात्रा से मानस खंड गलियारों को जोड़ना है मालूम हो लोहाघाट क्षेत्र के प्रसिद्ध अद्वैत आश्रम मायावती की स्थापना स्वामी विवेकानंद जी की प्रेरणा से 19 मार्च 1899 में सेवियर दंपत्ति के द्वारा करी गई थी और 3जनवरी 1901 से लेकर 18 जनवरी 1901 तक स्वामी जी ने यहां प्रवास किया था जो कि एक विश्व प्रसिद्ध आध्यात्म का केंद्र माना जाता है यहा काफी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी अपने प्रवास के दौरान यहां ध्यान लगा सकते हैं उत्तराखंड के सीएम धामी के द्वारा रात्रि प्रवास के दौरान यहां ध्यान लगाया गया था अगर पीएम नरेंद्र मोदी अद्वैत आश्रम मायावती आते हैं तो अद्वैत आश्रम मायावती व लोहाघाट क्षेत्र को पर्यटन के क्षेत्र में एक नई पहचान मिलेगी इसके अलावा पीएम मोदी पिथौरागढ़ जिले के प्रसिद्ध नारायण आश्रम में प्रवास कर सकते हैं

सैनिक बाहुल्य सवाड़ गांव में तीन दिवशीय शहीद सैनिक मेला ।

0

 

चमोली। उत्तराखण्ड सरकार के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी बुधवार को जनपद चमोली के विकासखंड देवाल के सैनिक बाहुल्य गांव सवाड़ पहुंचे। जहां सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने तीन दिवसीय 15वें अमर शहीद सैनिक मेला 2022 का शुभांरभ कर सवाड़ गांव में स्थापित वीर सैनिकों को समर्पित सैन्य स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। चमोली के सवाड़ गांव पहुंचने पर सैनिक कल्याण मंत्री का ग्रामीण एवं मेला कमेटी की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सवाड़ के वीर सैनिकों को सलाम करते हुए कहा कि इस वीर भूमि के सैनिकों ने आज तक देश के लिए जितना किया वह इतिहास में स्वर्णियम अक्षरों से अंकित हों चुका हैं।

इस मौके पर उन्होंने इसी सत्र से सवाड़ में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने एवं सवाड़ मेले को राजकीय मेला घोषित किए जाने की मुख्यमंत्री की ओर से घोषणा की। उन्होंने कृषि एवं उद्यान को बढ़ावा देने के लिए देवाल में एक प्रशिक्षण केन्द्र एवं कोल्ड स्टोर खोलने की घोषणा की।कहा कि कृषि एवं उद्यान के बलबूते लोगों की आर्थिकी मजबूत बनाने के लिए कार्य करने की बात कही।

धामी सरकार ने दिव्यंग कर्मियों को दी बड़ी राहत, वाहन भत्ता बढ़ाया।।

0

 

धामी सरकार ने दिव्यंग कर्मियों को दी राहत, वाहन भत्ता बढ़ाया।।

भत्ते को दोगुना करते हुए 6 सौ से 1 हजार तक किया गया।।

दिव्यंग कर्मियों की दिक्कतों को देखते हुए वाहन भत्ते की दरों का पुनरीक्षण किया गया।।

लेवल 1 ग्रेड पे 1800 तक के कर्मचारियों के वाहन भत्ते में 300 से बढ़ाकर 600 किया गया।

ग्रेड पे 1900, 2400 और 2800 के कर्मचारियों का पत्ता 400 से बढ़ाकर 800 किया गया।।

ग्रेड पे 4200 कर्मचारियों का पत्ता 500 से बढ़ाकर 1000 किया गया।।

बच्चे की नई दरें शासनादेश जारी होने की तिथि से लागू होगी।।

दो दिवसीय दत्तात्रेय अनुसूया देवी मेले का शुभारम्भ।

0

 

चमोली जनपद में हर वर्ष होने वाले अनसूया मेले की विधि विधान शुरुआत हो गई है।
मेले का शुभारंभ उत्तराखण्ड कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के द्वारा किया गया।
मां अनसूया देवी मन्दिर के सोन्द्रीयकर्ण के लिये कैबिनेट मंत्री द्वारा 15 लाख रुपये की घोषणा की गयीं।

चमोली ।दत्तात्रेय जयंती पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय अनुसूया मेले को लेकर प्रदेश के अलग-अलग कोनों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु यहां पर पहुंचते हैं। इस मेले का आकर्षण क्षेत्र के पांच आराध्या देवियों की डोलिया रहती हैं और यह डोलिया अलग-अलग गांवों से होकर मंडल क्षेत्र से 5 किलोमीटर दूरी पर स्थित अनुसूया माता मंदिर में विराजमान होती हैं,

दूसरी इस मंदिर की जो सबसे खास बात यह है कि यंहा पर निसंतान दंपत्ति पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए रात्रि जागरण करते हैं और लोगों की मनौती पूरी होती है , क्षेत्र में अनुसूया नाम के लड़के और लड़कियां इस बात के गवाह हैं कि लोगों का सती माता अनसूया पर कितना विश्वास है, दो दिवसीय इस मेले में मंदिर में रात्रि जागरण के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं वही सुबह यहां से 1 किलोमीटर की दूरी पर सभी डोलिया अत्रि मुनि आश्रम में अमृत गंगा मैं स्नान के लिए पहुंचते हैं और उसके बाद सभी डोलिया अपने अपने मूल गांव के लिए लौट जाती हैं।