19.7 C
Dehradun
Tuesday, September 29, 2026
Home Blog Page 281

टैक्स रिफंड के बदल गए नियम incom tax ।

0

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Central Government) की तरफ से टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत देने का फैसला लिया गया है. सरकार की तरफ से टैक्स रिफंड को लेकर नए नियम जारी किए गए हैं, जिसका फायदा देश के करोड़ों टैक्सपेयर्स को मिलेगा. इनकम टैक्स विभाग की ओर से इन नियमों को लेकर जानकारी दी गई है.

21 दिन में लेना होगा फैसला

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) ने जानकारी देते हुए नए नियमों के बारे में कहा है कि अब से बकाया टैक्स के मुकाबले रिफंड के मुकाबले रिफंड एडजस्ट करने में टैक्सपेयर्स को राहत मिली है. इस तरह के मामलों में टैक्स अधिकारियों को 21 दिनों में फैसला लेना होगा. विभाग के अधिकारियों की तरफ से लिए गए इस फैसले से मुकदमेबाजी में भी काफी कमी आएगी.

 

पहले 30 दिन थी समय सीमा

डायरेक्टोरेट ऑफ इनकम टैक्स ने बताया है कि पहले यह समय सीमा 30 दिन की थी, लेकिन अब इसको घटाकर 21 दिन करने का फैसला लिया गया है. अधिकारी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, अगर टैक्स भरने वाला एडजस्टमेंट करने के लिए पूरी तरह से सहमत नहीं है तो ऐसी स्थिति में यह मामला एसेसिंग अधिकारी के पास जाएगा और वह इसे 21 दिन के अंदर सुलझाएंगे और अपनी राय देंगे.

रिफंड का गलत एडजस्टमेंट

इसके अलावा कुछ मामलों मे धारा 245 के तहत सूचना जारी करने के लिए डिमांड पोर्टल पर भी जवाब दिया था कि किसी भी तरह की गलत डिमांड को एसेसिंग अधिकारियों द्वारा रोका जा चुका है. इसके साथ ही कई बार मांगों के खिलाफ रिफंड का गलत एडजस्टमेंट किया गया है, जिससे कई बार शिकायतें हुई हैं.

शिक्षा महानिदेशालय को नही मिली गम्भीर बीमार व लम्बे समय से छुट्टि पर रहे शिक्षको की रिपोर्ट।

0

प्रदेश में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा में 72 हजार शिक्षक कार्यरत ।

हर साल अनिवार्य तबादलों की बारी आते ही इनमें से बड़ी संख्या में शिक्षक हो जाते है बीमार

तबादलों के डर से शिक्षक अमूमन लेते है लंबी अवधि के लिए छुट्टी

गंभीर बीमार शिक्षकों की वजह से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सरकार ने इन शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति का लिया है निर्णय

शिक्षा महानिदेशालय ने नौ दिसंबर तक इन शिक्षकों की मांगी थी रिपोर्ट

विभाग को बीमार शिक्षक ढूंढे नहीं मिल रहे हैं

शिक्षा विभाग में गंभीर बीमार और लंबी अवधि से छुट्टी पर गए शिक्षकों की वजह से पढ़ाई पर पड़ रहा बुरा असर

उत्तराखंड के सभी सांसदों की आज दिल्ली में होगी बैठक।

0

 

उत्तराखंड के सभी सांसदों की आज दिल्ली में होगी बैठक,

लोकसभा,राज्यसभा मिलाकर 8 सांसद है उत्तराखंड से,

बैठक के दौरान सीएम पुष्कर धामी भी रहेंगे मौजूद,

पूर्व CM रमेश पोखरियाल निशंक के घर पर होगी बैठक,

आगे की कार्यसमिति, अन्य विषयों पर होगी चर्चा

सूत्रों की माने तो सांसद तीरथ सिंह रावत की बयान बाजी से। पार्टी हुई असहज,

इस बैठक में सांसदों क़ो भी दी जा सकती हैं हिदायत,

सांसद पार्टी संगठन सरकार के मुद्दे पर अपनी राय रखे संयमित,

प्रदेश प्रभारी भी रहेंगे बैठक में शामिल,

श्री बाबा केदार बालक छात्रावास के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि सम्मलित हुए पर्यटन मंत्री।

0

श्री बाबा केदार बालक छात्रावास के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि सम्मलित हुए पर्यटन मंत्री।

रुद्रप्रयाग ।।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रकल्प “उत्तंराचल देवीय आपदा पीड़ित सहायता समिति” द्वारा श्री बाबा केदार बालक छात्रावास गुप्तकाशी के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रतिभाग करते हुए
“उत्तंराचल देवीय आपदा पीड़ित सहायता समिति” द्वारा संचालित श्री बाबा केदार बालक छात्रावास, गुप्तकाशी के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाग कर रहे छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के नौनिहालों और समाज को संस्कारवान बनाने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक का हमेशा अग्रणी रहा है। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन काबिले तारीफ है।

 

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रान्त सेवा प्रमुख पवन कुमार ने कहा कि आरएसएस ही नहीं बल्कि पूरे हिन्दू समाज के रक्त में हमेशा से ही निस्वार्थ सेवा भाव रहा है। श्री बाबा केदार बालक छात्रावास गुप्तकाशी आरएसएस का सेवाभाव है कि यहां पढ़ने वाले गरीब निराश्रित बच्चे स्वाभिमान व स्वाबलंब से पूर्ण हों। विशिष्ठ अतिथि केदारघाटी के प्रसिद्ध उद्योगपति कुशाल सिंह नेगी ने छात्रावास में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के पठन पाठन के लिए 1 लाख 25 हज़ार रुपये देने की घोषणा की। दैवीय आपदा पीड़ित सहायता समिति के अध्यक्ष डी0एस0 पुजारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर विभाग प्रचारक शरद, जिला कार्यवाहक जगदीश जग्गी, विभाग कार्यवाहक पहलाद पुष्पवाण, कोषाध्यक्ष मदन सिंह नेगी, सचिव लक्ष्मण सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत प्रमुख स्वेता पांडेय, बीकेटीसी के सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, केदारनाथ नगर पंचायत अध्यक्ष देव प्रकाश सेमवाल, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुवरी बर्तवाल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सत्येंद्र बर्तवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष गुप्तकाशी विनोद देवशाली, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतेराखाल गंभीर बिष्ट, गजपाल रावत, अंजना रावत, राय सिंह राणा, योगेंद्र नेगी, विजयपाल नेगी, जयंती कुर्मांचली, प्रकल्प प्रमुख वीरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदीप राणा, आशीष कंडारी सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधी व भाजपा कार्यकर्ता व नौनिहाल मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अरुण चमोली व तेज प्रकाश त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से किया।

ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मूल्यां गांव के निकट बलेनो कार दुर्घटनाग्रस्त ।

0

 

Nh-58 पर देवप्रयाग से 15 km आगे श्रीनगर की ओर मूल्यगांव के पास एक बलेनो कार सं० UK17Q3907 पहाड़ी से टकराने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमे कुल 03 व्यक्ति सवार थे, जिनमे से 01 व्यक्ति मृत्यु हो गई एवं 02 घायलों को निजी वाहन से बागी अस्पताल देवप्रयाग में ले जाया गया है, जिनका उपचार चल रहा है।

मृतक का विवरण- दिनेश प्रसाद s/o स्व श्री मुरलीधर उम्र-56, पता- ग्राम शिवानन्दी गोलपीर, रुद्रप्रयाग।

घायल का विवरण-
1-श्री गोविंद प्रसाद गहरोला s/o स्व श्री भगवती प्रसाद, उम्र-50।
2- श्रीमती रोशनी देवी पत्नी श्री दिनेश, उम्र-50, निवासी सभी उपरोक्त।

पहाड़ो की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं ने ली युवक की जान।

0

 

उत्तरकाशी -जिला अस्पताल में भर्ती एक छात्र की अचानक मौत हो गई। छात्र की मौत होने पर डिग्री कॉलेज उत्तरकाशी के छात्रों और परिजनों ने जिला अस्पताल में जमकर बवाल काटा। अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए गुस्साए परिजन व छात्रों ने डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

जानकारी के अनुसार पुरोला के रामा गांव निवासी 19 वर्षीय मोहित कुमार पुत्र सुरपाल बीती शुक्रवार आधी रात करीब 12 बजे पेट दर्द की शिकायत पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात को आपातकालीन में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसका इलाज किया, लेकिन सुबह करीब दस बजे छात्र की स्थिति गंभीर होने पर उसने दम तोड़ दिया। मोहित रामचंद्र उनियाल राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी में बीए प्रथम वर्ष का छात्र बताया जा रहा है। उसकी मौत की खबर लगते ही डिग्री कॉलेज के छात्र बड़ी संख्या में जिला अस्पताल में एकत्रित हुए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया।

मामले पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष राणा ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगायें हैं मनीष ने बताया कि छात्र की जान बच सकती थी लेकिन डाक्टरों की घोर लापरवाही से छात्र की जान गयी है।
अस्पताल में छात्रों सहित परिजनों ने डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर वह गंभीर स्थिति में था तो डॉक्टरों को उसे हायर सेंटर रेफर करना चाहिए था, लेकिन ऐसा करने की बजाय डॉक्टरों ने उसे ग्लूकोज और इंजेक्शन लगाकर इतिश्री कर ली और सुबह तक भी कुछ कहने को तैयार नहीं थे। परिजनों ने संबंधित डॉक्टर के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की और देर शाम तक भी पोस्टमार्टम नहीं करवाया।अस्पताल पहुंचे छात्रनेता अमरीकन पुरी ने बताया कि मोहित को कॉलेज में फुटबॉल खेलते वक्त चोट लगी थी और पिछले दो तीन दिन से लगातार अस्पताल में इलाज के लिए जा रहा था। लेकिन इसके बावजूद डॉक्टरों ने उसके स्वास्थ्य को हल्के में लिया।

शासन ने बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस और पीसीएस के कार्य में बदलाव करते हुए ट्रांसफर किये,।

0

 

आज शासन ने बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस और पीसीएस के कार्य में बदलाव करते हुए ट्रांसफर किये,

ट्रांसफर किये अधिकारियों के आदेश हुए जारी ,

सभी अधिकारियों से शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा गया,

IAS विजय कुमार जोगदंडे को अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी और विज्ञान प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी दी गई,

IAS वरुण चौधरी को मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ बनाया गया ,

IAS वैभव गुप्ता को नगर आयुक्त नगर निगम कोटद्वार बनाया गया,

किशन सिंह नेगी को विशेष भूमि अधिकारी देहरादून बनाया गया

सोहन सिंह सैनी को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी बनाया गया ,

गढ़वाल का 25 वर्षीय लाल देश की सेवा करते हुए शहीद।

0

उत्तराखण्ड का एक और जवान शहीद, क्षेत्र व गांव में पसरा मातम।

परिजनों का सूरज हमेशा के लिए डूब गया ।

 


चमोली।-नारायणबगड़ प्रखंड के कंसोला गांव निवासी 25 वर्षीय “20 गढवाल रायफल” का जवान सूरज सिंह के शहीद होने की खबर से पूरे क्षेत्र व उनके गांव कंसोला में शोक की लहर छाई हुई है तो वहीं जैसे ही परिवार वालो को सूरज के शहीद होने की सूचना मिली तो उस समय से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहीद सूरज सिंह 20 गढवाल रायफल में देश की सेवा में तैनात थे और अभी वह पंजाब के भटिंडा में स्पेशल कमांडो की ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे थे।कल देर शाम को उनके शहीद होने की सूचना परिजनों को मिली जिससे पूरे गांव से लेकर क्षेत्र में शोक की लहर बन गयी।

बताते चलें कि शहीद सूरज सिंह के पिता कर्णसिंह आसम रायफल में देश के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं और वर्तमान में असम के तेजपुर में तैनात हैं तथा शहीद सूरज सिंह के बड़े भाई पंकज सिंह भी आर्मी मेडिकल कोर में भर्ती हैं एवं वर्तमान में श्रीनगर जम्मू कश्मीर में तैनात हैं। पंकज सिंह इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए हैं।

ग्राम प्रधान कमला देवी ने कहा कि उनका बेटा और सूरज एक साथ सैना में भर्ती हुए थे और एक साथ दोनों ने शपथ ली थी लेकिन आज यह दुखद खबर सुनकर वह बहुत दुखी हैं और शहीद सूरज को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सारा क्षेत्र और गांव इस दुख की घड़ी में शहीद के परिवार के साथ है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शहीद जवान का पार्थिव शरीर कल सैना के सम्मान के साथ गांव लाया जा रहा है।

आईएमए की पासिंग आउट परेड आज,344 जेंटलमैन कैडेट्स होंगे पासआउट।

0

आईएमए की पासिंग आउट परेड आज,344 जेंटलमैन कैडेट्स होंगे पासआउट।

सेना को मिलेंगे 314 कैडेट्स ।

11 मित्र देशों के 30 कैडेट्स होंगे पास आउट।

सबसे ज्यादा उत्तरप्रदेश के 51 कैडेट्स पासआउट होंगे

उत्तराखण्ड के 29 कैडेट्स बनेंगे सेना में अधिकारी ।।।


दिल्ली के 13, राजस्थान के 16 , पंजाब के 21, हरियाणा के 30
आंध्रप्रदेश , असम , छत्तीसगढ़ के 4- 4 कैडेट्स शामिल ।।

अरूणाचल प्रदेश, लद्दाख, नागालैन्ड, ओडिशा, त्रिपुरा के 1-1 कैडेट्स

मित्र देशों में भूटान के सबसे ज्यादा 13 कैडेट्स ।।।।।

रुद्रप्रयाग गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ेंगी जखोली ब्लाॅक की दो पट्टियां

0

रुद्रप्रयाग गौरीकुण्ड  राजमार्ग से जुड़ेंगी जखोली ब्लाॅक की दो पट्टियां।
मोटरपुल निर्माण की वित्तीय स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रीय जनता ने विधायक चौधरी के कार्यालय पहुंचकर जताया आभार ।
फूल माला पहनाने के साथ ही मिष्ठान किया वितरित
बड़मा और सिलगढ़ पट्टी के ग्रामीणों की तीन दशक पुरानी मांग हुई पूरी।
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले की बड़मा एवं सिलगढ़ पट्टी को जोड़ने वाले सिल्ली-चाका 90 मीटर मोटरपुल निर्माण की वित्तीय स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रीय जनता ने विधायक भरत सिंह चौधरी का आभार व्यक्त कर उनके कार्यालय पर पहुंचकर फूल-माला पहनाकर धन्यवाद जताया। ग्रामीणों ने कहा कि मोटरपुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण जनता तीन दशक से संघर्ष कर रही थी। अब जाकर ग्रामीणों की मांग पूरी हो पाई है, जिससे क्षेत्र की जनता में खुशी का माहौल है। मोटरपुल निर्माण से सिलगढ़ और बड़मा पट्टियों के ग्रामीण सीधे केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ेंगे।
बता दें कि सिलगढ़ और बड़मा पट्टी को जोड़ने को लेकर सिल्ली-चाका में मंदाकिनी नदी के ऊपर मोटरपुल निर्माण की मांग की जा रही थी। मोटरपुल की मांग को लेकर ग्रामीण तीन दशक से संघर्ष कर रहे थे। क्षेत्रीय जनता ने अपनी मांग विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चैधरी तक पहुंचाई, जिसके बाद विधायक चौधरी ने जनता की मांग को पूरा करने के लिए कार्यवाही शुरू की। मोटरपुल की स्वीकृति मिलने के बाद ग्रामीणों ने विधायक चैधरी के कार्यालय पहुंचकर आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि मोटरपुल नहीं होने से ग्रामीण जनता को मीलों पैदल चलना पड़ रहा है। इसके साथ ही स्कूली बच्चे भी हर दिन एक से दो किमी पैदल चलकर स्कूल पहुंचते हैं। तीन दशक से ग्रामीण जनता मोटरपुल निर्माण की मांग कर रही है। इस पुल के निर्माण से ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्हें पैदल दूरी नहीं नापनी पड़ेगी और स्कूली बच्चे भी आसानी से स्कूल जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि तीन दशक के संघर्ष के बाद विधायक भरत सिंह चैधरी के अथक प्रयासों से मोटरपुल की स्वीकृति मिली है। इसके लिए उन्होंने विधायक चैधरी का तहदिल से धन्यवाद दिया और फूल माला पहनाकर मिष्ठान वितरित किया।

विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चैधरी ने कहा कि मंदाकिनी नदी पर सिल्ली-चाका के मध्य 90 मीटर स्पान और 500 मीटर पहुंच मार्ग निर्माण की प्रथम चरण की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इसके निर्माण का जिम्मा विश्व बैंक परियोजना को सौंपा गया है। स्वीकृति प्रदान होने पर क्षेत्रीय जनता ने उनके कार्यालय पर पहुंचकर धन्यवाद दिया है।विधायक ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र की जनता पुल की मांग कर रही थी। मोटरपुल निर्माण के बाद सिलगढ़ एवं बड़मा पट्टी की दो दर्जन से अधिक ग्राम पंचायत केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ जायेंगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागम सहित व्यवसायिक रूप से बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। आने वाले समय में और भी महत्वपूर्ण कार्य विधानसभा क्षेत्र में होंगे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार बेहतर सामंजस्य के साथ कार्य कर रही है, जिसके परिणाम स्वरूप क्षेत्र में लगातार विकास कार्य संचालित हो रहे है।