19.7 C
Dehradun
Tuesday, September 29, 2026
Home Blog Page 283

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में नर्सिंग अधिकारी के 1564 रिक्त पद शीघ्र भरें जाएंगे।

0

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में नर्सिंग अधिकारी के 1564 रिक्त पद शीघ्र भरें जाएंगे।

नर्सिंग अधिकारी के पदों पर वर्षवार होगा चयन ।New Doc 2022-12-06 15.10.40 (1)

, मंगलवार को सचिव (प्रभारी) चिकित्सा स्वास्य् एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन में उत्तराखंड अधीनस्थ नर्सिंग (अराजपत्रित) सेवा (संशोधन) नियमावली, 2022 निर्गत कर दी गयी है।
डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा बताया गया कि चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में नर्सिंग अधिकारी के 1564 रिक्त पद शीघ्र ही भरें जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा दिए जाएंगे।
नियमावली, 2022 के अनुसार नर्सिंग अधिकारी के रिक्त पदों को चयन वर्ष 2022-23 हेतु एक बार के लिए वर्षवार योग्यताक्रम में जैसा कि अभ्यर्थी द्वारा डिग्री/डिप्लोमा में प्राप्त अंकों से प्रकट हो, के आधार पर आरक्षण रोस्टर का अनुपालन करते हुए भरा जाएगा।
संशोधित नियमावली में वर्ष 2022-23 हेतु नर्सिंग अधिकारी के रिक्त पदों पर 80 प्रतिशत महिला अभ्यर्थी व 20 प्रतिशत पुरुष अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त चयन हेतु कुल उपलब्ध रिक्त पदों में से 70 प्रतिशत पद नर्सिंग में डिप्लोमाधारक अभ्यर्थियों तथा 30 प्रतिशत पद नर्सिंग में डिग्रीधारक अभ्यर्थियों में से वर्षवार योग्यताक्रम के आधार पर चयन किया जाएगा।
नियमावली में संशोधन के बाद सीधी भर्ती उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा संपादित की जाएगी जो कि ऑनलाइन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार वाले दो दैनिक समाचार पत्रों में विज्ञप्ति जारी कर की जाएगी। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड प्रदेश की अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़े वर्ग, आर्थिक रुप से कमजोर वर्गों तथा अन्य श्रेणियों के अभ्यर्थियों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित कर आवेदन पत्रों की जांच करेगा। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों के डिप्लोमा/डिग्री परीक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के बराबर ही अंक देय होंगे।
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड डिप्लोमा/डिग्री अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंकों के अनुसार सूचियां तैयार करेगा। यदि दो या अधिक अभ्यर्थी समान अंक प्राप्त करें तो जिस अभ्यर्थी की जन्मतिथि पहले हो उसका नाम पहले, के आधार पर योग्यता क्रम में रखेगा। इसके अतिरिक्त सूची के नामों की संख्या रिक्तियों की संख्या से अधिक (किंतु 25 प्रतिशत से अधिक नहीं) होगी।
सचिव (प्रभारी) चिकित्सा स्वास्य्ि एवं चिकित्सा शिक्षा डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा बताया गया कि विभाग का प्रयास है कि नर्सिंग अधिकारियों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाएगा जिससे प्रदेश के चिकित्सा इकाइयों में आम जनमानस को पूर्ण लाभ मिल सके।

जिला प्रशासन द्वारा महज खानापूर्ति के लिए लगाए जा रहे तहसील दिवश ।

0

बिना प्रचार प्रसार के तहसील मुख्यालयों को छोड़ कर लगाए जा रहे हैं अन्य स्थानों पर तहसील दिवश ।

क्षेत्रीय जनता की नही दिख रही है तहसील दिवशो में रुचि ।

तहसील दिवश के नाम पर केवल दो तीन विभाग ही दिखते है बैठकों में ।


रुद्रप्रयाग ।शासन प्रशासन के दिशा निर्देशो पर तहसील मुख्यालयों को छोड़ कर दूरस्थ क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिये दूरस्थ क्षेत्रो में तहसील दिवश लगाए जा रहे है ।लेकिन बिना प्रचार प्रसार के ग्रामीणों क्षेत्रो में तहसील दिवश का आयोजन किया जा रहा है ओर नाही जिला मुख्यालय के अधिकारी इन तहसील दिवशो में अपनी रुचि ले पा रहे है आलम यह है कि खानापूर्ति के लिये जेई,पंचायत मंत्री,उप राजस्व निरीक्षक ही इन बैठकों में सरकारी नुमाइंदे रहते है ।
दिसम्बर माह के पहले मंगलवार को उप जिलाधिकारी जखोली परमानन्द राम की अध्यक्षता में आज विकास खण्ड जखोली के राजकीय इंटर कॉलेज तैला सिलगढ़ के प्रांगण में तहसील दिवश आयोजन रखा गया था । जिसमें ग्रामीणों की संख्या बहुत ही नगण्य देखने को मिली है ।तहसील दिवश का आकलन इसी से लगाया जा सकता है केवल 7 शिकायते यंहा पर दर्ज की गयी जिसमे 4 को मौके पर निस्तारण किया गया ।इससे साफ जाहिर होता है कि प्रशासन दूरस्थ क्षेत्र के नाम पर तहसील दिवशो का आयोजन खाना पूर्ति के लिये कर रहा है जबकि जिस स्थान पर तहसील दिवश का आयोजन किया गया उसके आप पास लगभग 20 हजार की आबादी के गांव आते है लेकिन ग्रामीणों को तहसील दिवशो की सूचना न होने से ऐसे आयोजनों में नही पहुंच पा रहे है ।जिसके कारण ये तहसील दिवश केवल शहर सपाटा तक ही सीमित रह गए है ।यही नही रुद्रप्रयाग में अधिकारियों के सामने उनके कर्मचारी किस अनुशासन से रहते है इसे भी देखिये कुर्सियों में पांव फैला कर बैठे हैं क्या इसी को तहसील दिवश कहते हैं दुर्भाग्य है रुद्रप्रयाग का यहां पर कोई अधिकारी है और ना ही कोई जनप्रतिनिधि ।

विपिन रावत के हत्यारा को फांसी की सजा की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी का सड़को पर प्रदर्शन ।

0

 

कर्णप्रयाग/ चमोली जनपद के तपोवन जोशीमठ के युवा विपिन रावत की देहरादून में एक युवक द्वारा बेसबाल के डंडे से सर में प्रहार के बाद मृत्य होने के मामले में आरोपी को फाँसी की सजा दिलाए जाने की मांग को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी गौचर और कर्णप्रयाग ने कर्णप्रयाग में जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार का पुतला फूका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चमोली मुकेश नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्णप्रयाग सिमली रोड से मुख्य बाजार होते हुए उमा देवी तिराहे तक जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

उमा देवी तिराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फुकते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा कि प्रदेश में दिन प्रतिदिन कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। आये दिन एक के बाद एक अपराध हो रहे है। लेकिन प्रदेश सरकार और पुलिस आरोपियों के संरक्षण में लगे हुए है। पिछले कुछ महीनों में पूरे प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ने लगे गया है। लेकीन अभी तक एक भी आरोपी पुलिस की पकड़ में नही आया है। जबकि विपिन रावत मामले में पुलिस एफआईआर तक नही लिख रही थी। ऐसे में पुलिस और प्रदेश की कानून व्यवस्था सरकार की लचर कार्यशैली को प्रदर्शित करती है

एवलांच हादसे में दिवंगत पर्वतारोही सविता कंसवाल और नवमी रावत को श्रद्धांजलि के रूप में वॉल पेंटिंग

0

एवलांच हादसे में दिवंगत पर्वतारोही सविता कंसवाल और नवमी रावत को श्रद्धांजलि के रूप में वॉल पेंटिंग

उत्तरकाशी ।उत्तरकाशी की द्रोपती डांडा टू में एवलांच हादसे में एवरेस्ट विजेता सविता कंसवाल और पर्वतारोही नवमी रावत की मृत्यु हो गई थी वही जनपद के युवा इन दोनों पर्वतारोहियों को अपने आइकॉन आइकॉन मनी आइडल है मानते हैं उनकी याद और सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में चित्रकार मुकुल बडोनी ने नवमी रावत पर्वतारोही सविता कंसवाल और नवमी रावत की पेंटिंग बनाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है उत्तरकाशी के युवा मानते हैं कि पर्वतारोही सविता कंसवाल और नवमी रावत को अपना आइडियल मानते हैं

इसी के चलते मुकुल चित्रकार ने उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के दीवाल पर पर्वतारोही सविता कंसल और नवमी रावत की सुंदर पेंटिंग बनाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है चित्रकार मुकुल का कहना है कि सविता कंसल उत्तरकाशी की शांति सविता कांसवाल ने माउंट एवरेस्ट और मकालु पर्वत को भी फतह किया उत्तराखंड का नाम रोशन किया इन दोनों पर्वतारोही को सच्ची श्रद्धांजलि के लिए वॉल पेंटिंग का कार्य किया जा रहा है,

पौड़ी निवासी नितिन भण्डारी हत्याकांड का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा।

0

 

पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को नगद 25000रुपये देने की घोषणा।

चार टीम चार अलग अलग  स्थानों पर जा कर किया नितिन भण्डारी हत्याकांड का खुलासा।

हरिद्वार ।।भगवानपुर में कुछ दिन पूर्व हुई युवक  हत्या का आज हरिद्वार पुलिस ने खुलासा कर दिया।पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए कहा कि  पैसे के लेंन देंन को लेकर मृतक के जान पहचान वाले चार युवकों ने ही उसकी हत्या की थी।रूड़कीं सिविल लाइन कोतवाली में पहुंचे एस एस पी अजय सिंह के मुताबिक एक दिसंबर को थाना भगवानपुर की चांद कॉलोनी में लोहे की टंकी से  युवक का शव बरामद हुआ था जिसकी पहचान नितिन भंडारी पुत्र ओमप्रकाश भंडारी निवासी ग्राम चौडीख ज़िला पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई थी।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया की कई पुलिस टीमों का गठन किया गया था जिस मकान में आरोपी रह रहे थे उस मकान का मालिक  द्वारा  किरायादरो का सत्यापन नहीं कराया गया था। जिसको लेकर पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी ।वहीं मृतक की जेब से पुलिस को एक कंपनी का कागज मिला था जिस आधार पर मृतक की पुलिस के द्वारा शिनाख्त की गई और परिजनों से संपर्क कर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई। साथ ही मृतक के मोबाइल से मिले नंबरों के आधार पर पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंची जिससे पता चला कि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद जयपुर,नोएडा बुलंदशहर और गाजियाबाद अलग अलग शहरों में ठहरे हुए हैं जिसके बाद पुलिस टीम के द्वारा 4 दिसंबर को घटना में संलिप्त अभियुक्तगण गुलशन,आजाद नौशाद व एक नाबालिक किशोर को गिरफ्तार किया गया है और माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। एसएसपी हरिद्वार बताया कि चारों आरोपियों ने रुपयों के लेनदेन को लेकर घटना को अंजाम दिया था। 27 नवंबर की रात्रि को आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था और 28 नवंबर को शव को छुपाने के लिए कस्बा भगवानपुर से अनाज की बड़ी टंकी लाकर शव को टंकी में छुपा कर चारो आरोपी मकान खाली कर मौके से फरार हो गए थे । जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी हरिद्वार में ₹25000 का नगद इनाम देने की घोषणा करी है।

सतपुली के कुल्हड़ बैंड पर कार दुर्घटनाग्रस्त दो की मौत चार घायल ।

0

.राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर सोमवार कों सतपुली गुमखाल के बीच बैरगाँव के पास बीच एक कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. जिसमें सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई व दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए दुर्घटना के बाद सूचना के बाद मौके पर पहुंची । सतपुली और गुमखाल पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों ने सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर 108 की मदद से हंस अस्पताल चमोलीसैण पहुंचाया, उधर दूसरी ओर दुर्घटना का शिकार हुई दोनों महिलाओं के शव पोस्टमॉर्टम के कोटद्वार भेज दिए गए.बताया जा रहा हैं कि एक शादी समारोह सें सभी लोग कार सें वापस कोटद्वार लौट रहें थे कि अचानक यह दुर्घटना हों गई.
नाम पता घायलः-
1- दलबीर सिंह असवाल पुत्र श्री बलवीर सिंह असवाल, निवासी ग्राम- तछवाड़, थाना पौड़ी (उम्र-58 वर्ष)।
2- सुरजीत सिंह असवाल पुत्र श्री रामपाल असवाल, निवासी उपरोक्त (उम्र-24 वर्ष)।
3- अर्पित पुत्र श्री अनूप पटवाल, निवासी उपरोक्त (उम्र-6 वर्ष)।
4- वामिका पुत्री श्री अनूप पटवाल, निवासी उपरोक्त (उम्र-9 महीने)।
नाम पता मृतकः-
1- श्रीमती प्रीति पत्नी श्री अनूप पटवाल, निवासी ग्राम- तछवाड़, थाना पौड़ी (उम्र-32 वर्ष)
2- श्रीमती बिल्लू पत्नी अज्ञात निवासी रणस्वा, चौबट्टाखाल (उम्र-65 वर्ष)।

 

नही थम रहा जंगली जानवरों का हमला ,भटवाड़ी की दो महिला पर भालू ने किया हमला ।

0

थम रहा जंगली जानवरों का हमला ,भटवाड़ी की दो महिला पर भालू ने किया हमला ।
वन विभाग की टीम मौके पर पहुँच कर घायलों को पहुंचाया अस्पताल ।

रुद्रप्रयाग ।जनपद रुद्रप्रयाग के विकास खण्ड जखोली के ग्राम पंचायत भटवाड़ी सिलगढ़ की दो महिलाओं पर भालू ने दोपर 2 बजे के लगभग घर के पास ही खेतो में काम करने गयी रेखा देवी पत्नी प्रमोद भट्ट व सरोजनी देवी पत्नी पंकज भट्ट के ऊपर हमला कर दिया ।आस पास के अन्य लोगो के द्वारा हल्ला करने के बाद भालू से बड़ी मशक्कत करने के बाद दोनों महिलाओ को बचाया गया ।घटना की जानकारी जैसे ही सामाजिक कार्यकर्ता व ललूड़ी क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र भंडारी को लगी तो उन्होंने उतरी रेंज मयाली को भालू के
हमले की जानकारी दीई।वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर दोनों घायल महिलाओ को प्राथमिक उपचार के लिये जखोली ले आई ।जंहा डॉक्टरों के द्वारा घायल महिलाओ को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग रेफर किया गया ।जिसमें एक महिला की हालात गम्भीर बनी हुई हैं ।

गुजरात में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में पीएम मोदी ने जनता से की वोट डालने की अपील।

0

अहमदाबाद: गुजरात में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण (Gujarat Election 2022) का मतदान आज शुरू हो गया है। शुरुआत में ही लोगों की भीड़ नजर आ रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भी अहमदाबाद के रानिप में अपना वोट डाला। पीएम को निशान पब्लिक स्कूल के पोलिंग बूथ पर सुबह 9 बजे देखा गया, जहां वे कतार में लगकर अपने वोट डालने की बारी का इंतजार कर रहे थे। पीएम इसके बाद वोट करते ही सड़क पर पैदल ही निकल पड़े और लोगों को स्याही लगी उंगली दिखाई।

पीएम ने लोगों ने की बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील
पीएम ने गुजरात चुनाव और देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे उपचुनावों में मतदाताओं से बड़ी संख्या में वोटिंग करने की अपील की। पीएम ने इसको लेकर ट्वीट किया, “मैं अहमदाबाद में लगभग 9 बजे अपना वोट डालूंगा। सभी युवा और महिलाओं से आग्रह है कि बड़ी संख्या में वोट डालने जाएं।
Gujarat में आज 93 सीटों पर हो रहा मतदान
गुजरात विधानसभा चुनाव में आज 93 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। इनमें अहमदाबाद, गांधीनगर और वडोदरा समेत 14 जिले शामिल हैं। इस चरण में कई दिग्गजों की किसमत दांव पर है जिनमें घाटलोडिया से चुनावी मैदान में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, वीरमगाम सीट से पाटीदार नेता हार्दिक पटेल और गांधीनगर दक्षिण सीट से अल्पेश ठाकोर चुनाव शामिल है।

हार्दिक बोले- भाजपा ने किया राज्य का विकास

वीरमगाम सीट से भाजपा उम्मीदवार और पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की भी किसमत आज दांव पर है। हार्दिक ने कहा कि मुझे लोगों का प्यार हमेशा मिला है और आगे भी इसी की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गुजरात में विकास का काम किया है और कानून व्यवस्था भी बेहतर की है। वहीं, उनकी पत्नी किंजलबेन ने कहा कि लोगों का प्यार हार्दिक के साथ है और कोई भी उनके मुकाबले का नहीं है।

26000 से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए

गुजरात में दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के लिए 26,409 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। इसमें बड़ी संख्या में करीब 36,000 इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (EVM) का उपयोग किया जाएगा। वहीं, 93 विधानसभा सीटों पर मतदान कराने की सुविधाओं के लिए 14 जिलों में लगभग 29,000 अधिकारियों को तैनात किया गया है।

लकड़ी के कच्चे पुल पर पैर फिसलने से नदी में बहे मां बेटे का शव बरामद।

0

– लकड़ी के कच्चे पुल पर पैर फिसलने से नदी में बहे मां बेटे का शव बरामद।

चमोली।यह हृदय विदारक खबर जनपद चमोली के विकास खंड देवाल की है जहां शुक्रवार को अपने घर पैदल जा रहे रामपुर हरमल गांव निवासी 38वर्षीय हेमा देवी व उनका पंद्रह वर्षीय बेटा प्रवीन पिंडर नदी पर बने लकड़ी के कच्चे पुल को पार करते हुए पैर फिसलने से नदी में बह गए थे।ग्रामीणों द्वारा इसकी दिए जाने पर राजस्व उपनिरीक्षक प्रमोद नेगी के नेतृत्व में राजस्व टीम घटनास्थल पर पहुंचे जहां ग्रामीणों की मदद से दोनों को नदी में खोजा गया। नदी के किनारे कुछ दूरी पर पत्थरों के बीच फंसी महिला को तो निकाल लिया गया था परंतु तबतक उसकी मृत्यु हो चुकी थी जबकि महिला के पुत्र का कहीं सूराग नहीं लगा तब तत्काल एसडीआरएफ को सूचना दी गई। एसडीआरएफ स्टेशन से अधिक दूरी और फिर देवाल से भी यहां का सफर पैदल होने के कारण एसडीआरएफ की टीम भी शुक्रवार देर शाम को ही घटनास्थल पर पहुंच पाई।

शनिवार सुबह से एसडीआरएफ के जवानों ने पिंडर नदी में सर्च करते हुए शनिवार देर शाम को पंद्रह वर्षीय प्रवीन का शव बरामद कर परिजनों और प्रशासन को सौंपा जिनका आज पोस्टमार्टम करने की कार्रवाई की जा रही है।इस घटना से संपूर्ण क्षेत्रवासियों में गहरी शोक की लहर छाई हुई है और शासन प्रशासन के खिलाफ घोर आक्रोश व्याप्त है

इसलिए कि हम आपको बता दें इस दुखद हादसे की वजह शासन प्रशासन की घोर लापरवाही है।जिस स्थान पर यह लकड़ी का कच्चा पुल क्षेत्र के लोगों के द्वारा बनाया गया है इस जगह पर कभी मजबूत झूला पुल हुआ करता था लेकिन वह झूला पुल सन् 2013 की भयंकर आपदा में बह गया था और 2016 में इस जगह पर वैकल्पिक व्यवस्था कर ट्राली का निर्माण किया गया था लेकिन वह भी 2021 की बाढ बह गया जिसके बाद उसकी मरोमत भी नहीं की गई और तबसे आज तक सरकार ने इस स्थान पर पुल बनाने की स्वीकृति तो दी परंतु इसके निर्माण के लिए जिम्मेदारी से टेंडर प्रक्रिया की जरूरत नहीं समझी है शायद।जिस कारण लोग अपने द्वारा बनाए गए कच्चे पुल से ही जान हथेली पर रखकर आवागमन करने के लिए मजबूर हैं और जिसका बड़ा खामियाजा यहां के क्षेत्रवासियों को मां बेटे के दुखद मौत के रूप में भुगतना पड़ा है।देवाल निवासी एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष महावीर सिंह बिष्ट ने पीड़ित परिवार को पचास लाख रुपए मुआवजा के रूप में सहायता दिए जाने की सरकार से मांग की है।

उत्तराखण्ड के राज्य सूचना आयुक्त बने उत्तराखण्ड आंदोलनकारी व वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट ।

0

 

धामी सरकार ने राज्य आंदोलनकारी व पत्रकार योगेश भट्ट को सूचना आयुक्त बनाया,

प्रभारी सचिव एस एन पांडे की ओर से आदेश जारी किए गए,

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बनी चयन समिति ने शासन को प्राप्त आवेदनों के आधार पर उनका चयन किया ,

समिति में नेता प्रतिपक्ष यशपाल और कैबिनेट मंत्री चन्दनराम दास शामिल हैं,

योगेश भट्ट उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में भी काफी सक्रिय रहे है,उत्तराखण्ड के राज्य सूचना आयुक्त बने योगेश भट्ट ।

उत्तराखण्ड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट को धामी सरकार ने अहम जिम्मेदारी दी है । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा साफ छवि रखने व निष्पक्ष पत्रकारिता के लिये जानने वाले योगेश भट्ट को राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है ।