19.7 C
Dehradun
Tuesday, September 29, 2026
Home Blog Page 284

आत्महत्या के लिए उकसाने एवं पैसे ऐंठने से सम्बन्धित अभियोग में अभियुक्त रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार ।।

0

रुद्रप्रयाग ।दो माह पूर्व ल्वारा निवासी के द्वारा थाना गुप्तकाशी में अपने पिता के अचानक लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी ।जिसमे थाना गुप्तकाशी द्वारा शिकायतकर्ता हरीश चन्द्र पुत्र स्व0 श्री रमेश चन्द्र निवासी ग्राम ल्वारा, थाना गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग ने थाना गुप्तकाशी पर शिकायत दर्ज करायी की गई ।जिसमें शिकायत कर्ता के द्वारा उनके पिता 01.अक्टूबर 2022 को अचानक लापता हो गये थे, इनकी ढूंढ खोज किये जाने तथा स्थानीय पुलिस को सूचना देने पर 02.अक्टूबर.2022 को कुण्ड के पास इनका शव बरामद हुआ था। जिसमें प्रारम्भिक तौर पर प्रतीत हो रहा था कि इनके द्वारा आत्महत्या की गयी है। इनके पिता के मोबाइल फोन की व्हट्सएप चेटिंग एवं वाइस कॉल रिकार्डिंग के आधार पर यह प्रतीत हुआ कि इनको किसी के द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा था, जिस कारण इनके द्वारा आत्महत्या की गयी थी। इनके पिता द्वारा किन्हीं लोगों को कुछ धनराशि भी भेजी गयी थी। जिस पर प्रकरण में थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा शिकायत मिलने की तिथि दिनांक 09 नवम्बर 2022 को थाना गुप्तकाशी पर आत्महत्या के लिए उकसाये जाने तथा जबरन वसूली किये जाने सम्बन्धी अपराध की धाराओं में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा प्रकरण से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त
विनोद कुमार पुत्र श्री गोविन्द राम निवासी अम्बेडकर काॅलोनी,चकरपुर, जनपद गुरुग्राम, हरियाणा को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

चमोली के 28 वर्षीय विपिन रावत मौत के मामले ने पकड़ा तूल, महंत इंद्रेश अस्पताल के बाहर शुरू हुआ बबाल

0

 

बदरीनाथ विधायक के साथ लोगों ने की आरोपियों को सख्त सजा की मांग की

कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने जनपद चमोली के विपिन रावत की हुई हत्या के विरोध में महंत इंद्रेश हॉस्पिटल के बाहर धरने पर मौजूद

बिपिन रावत प्रकरण में चौकी इंचार्ज हुआ सस्पेंड

लगातार समझौते कराने की कर रहा था कोशिश

23 नवम्बर को गांधी रोड पर हुई भी विपिन रावत से मारपीट

परिजनों ने लगाये आरोप, पुलिस ने हल्की धराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले को किया रफादफा

हल्की धाराओं के चलते आरोपी विनीत अरोड़ा सहित अन्य को मिल चुकी है बेल

विपिन रावत प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर देहरादून के एसएसपी ने लापरवाही बरतने वाले चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है।
25 अक्टूबर को कोतवाली नगर देहरादून पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 557/2022 धारा 307/323/504,506 भादवि की विवेचना में  उ0नि0 प्रवीण सैनी चौकी प्रभारी लक्खीबाग द्वारा लापरवाही करने व अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी ना करने के गम्भीर आरोप लगे थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसएसपी देहरादून को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल प्रभाव से उपनिरीक्षक प्रवीण सैनी को निलंबित किया गया है।

बरात से लौट रही आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त,तीन लोगों की मौके पर ही मौत ।

0

अल्मोड़ा ।अल्मोड़ा जिले में आज सुबह साढ़े ग्यारह बजे बरात से वापिस लौट रही कार अनियंत्रित हो कर गहरी खाई में जा गिरी ।सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कार में पांच लोग सवार थे जिनमें दो बच्चे भी शामिल है ।अल्मोड़ा जिले के भैंसिया छाना ब्लॉक के जमराडी बखरिया के पास बरात में आ रही अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है सूत्रों के अनुसार तीन लोगों की मौके पर मौत दो अन्य लोगों की घायल की सूचना है । स्थानीय लोगो के द्वारा राहत और बचाव कार्य के लिए प्रशासन को सूचित कर दिया गया है।

दुःखद खबर पिंडर नदी के ऊपर बने अस्थाई पुल को पार करते समय मां बेटा नदी में समाए।

0

 

लकड़ी के अस्थाई पुल पार करते हुए मा आए उसका बच्चा नदी में गिरे

कर्णप्रयाग ।जनपद चमोली के विकास खण्ड देवाल  के ग्राम पंचायत हरमल से एक दुःखद खबर सामने आई है शुक्रवार सांय को पिंडर नदी पर बने लकड़ी के पुल को पार करते समय माँ और उसका 15 वर्षीय बेटा पिंडर नदी में बह गए है ।स्थानीय लोगो के द्वारा खोजबीन करने पर  महिला का शव नदी के पास मिला। लेकिन बेटा अभी भी लापता नही लग पा रहा है। स्थानीय लोगो के द्वारा सूचना की जानकारी  प्रशासन को दी, एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई है । रात्रि का समय होने के कारण रेस्क्यू नही किया जा सकता और आज सुबह बच्चे की खोजबीन के लिये रेस्क्यू चलाया जाएगा । 2013 की आपदा से हरमल रामपुर झूला पुल टूटने से यंहा के  लोगो ने पिंडर नदी लकड़ी का अस्थाई पुल  बनाया था। लेकिन आपदा के 9 साल व्यतीत हो जाने के बाद भी पिंडर पुल पर लोहे का झूला पुल नही बन पाया है ।जिससे आये दिन ग्रामीणों को मौत के साये में नदी पार करनी पड़ती है ।

मुख्यालय में चल रहे निर्माण कार्यो में हो गुणवत्ता ,समय पर मिलनी चाहिये पर्यटकों व स्थानीय लोगो को सुविधा ।

0

 

पर्यटन की दृष्टि से रुद्रप्रयाग मुख्यालय की है अलग पहचान,बद्री केदार आने जाने वाले यात्रियों का मुख्य पड़ाव।

देश विदेश व स्थानीय लोगो को मिले पार्किंग संगम,व घाटों की सुविधा ।

जिला रुद्रप्रयाग पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान रखता है तथा जिले में आने वाले पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जनपद मुख्यालय के अंतर्गत जवाड़ी बाईपास पर निर्माणाधीन पार्क एवं व्यू प्वाइंट तथा संगम घाट में चल रहे निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर किए जा रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी द्वारा संगम घाट पर राज्य योजना के तहत किए जा रहे आरती मंच के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए चल रहे कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए गए कि घाट के निर्माण हेतु जो भी कार्य अवशेष हैं जिसमें सीढ़ियों का चौड़ीकरण, चैंजिंग रूम का मरम्मत कार्य, रैलिंग, टाइल एवं प्लास्टर के अवशेष कार्यों को यथाशीघ्र गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें ताकि घाट पर आरती करने वाले स्थानीय लोगों एवं आने वाले पर्यटकों को इसका लाभ उपलब्ध हो सके। अधिशासी अभियंता हितेश पाल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि घाट में आरती मंच के निर्माण के लिए एक करोड़ 2 लाख 85 हजार की धनराशि स्वीकृत हुई है, जिसमें से निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है एवं प्लास्टर, रैलिंग एवं टाइल का कार्य गतिमान है। उन्होंने कहा कि जनवरी, 2023 के अंत तक चल रहे कार्यों को पूर्ण कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा जवाड़ी बाईपास में पर्यटन विभाग द्वारा बनाए जा रहे निर्माण कार्य का भी स्थलीय निरीक्षण कर चल रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की जिसमें कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता द्वारा अवगत कराया गया है

कि पार्क के लिए 95 लाख 42 हजार की धनराशि स्वीकृत हुई है जिसमें बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों के लिए सभी आयु वर्ग को ध्यान में रखते हुए सभी के लिए पार्क में व्यवस्था की जा रही है जिसमें बच्चों के लिए पार्क में झूलों की व्यवस्था, युवाओं के लिए जिम तथा बुजुर्गों के लिए योगा प्लेटफार्म तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही लगभग 80 से 100 लोगों के बैठने के लिए ओपन ईयर थियेटर भी बनाया जा रहा है। इसके साथ ही पर्यटन की गतिविधियों के दृष्टिगत व्यू प्वाइंट, सेल्फी प्वाइंट एवं बैठने के लिए उचित व्यवस्था की जा रही है। जिलाधिकारी ने घाटों की उचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यदि घाटों की सफाई के लिए किसी तरह से धनराशि की कमी है तो इसके लिए आंगणन प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए ताकि इसके लिए यथाशीघ्र धनराशि निर्गत कराई जा सके।

अवैध कच्ची शराब का व्यापार करती महिला को आबकारी विभाग की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा।

0

 

  • कालीमठ गांव में महिला कर रही थी अवैध कच्ची शराब का व्यापार
    आबकारी विभाग की टीम ने दबिश देकर पकड़ी दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 90 किलोग्राम लहन
    रुद्रप्रयाग।
    कालीमठ घाटी में अवैध कच्ची शराब का धंधा जोरों पर चल रहा है। घाटी के ग्रामीण इलाकों में लोग कच्ची शराब बनाकर बेच रहे हैं। इस धंधे में महिलाओं की अहम भूमिका देखी जा रही है। ऐसे में आबकारी विभाग की टीम भी दबिध देकर अवैध कच्ची शराब का धंधा कर रहे लोगों की धरपकड़ कर रहा है। टीम को इसमें सफलता भी हाथ लगी है।
    बता दें कि आबकारी विभाग को कालीमठ घाटी में अवैध कच्ची शराब बनाकर बेचने की शिकायतें मिल रही थी, जिस पर आबकारी विभाग की अी अपराध निरोधक सर्किल रुद्रप्रयाग की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए कालीमठ गांव में दबिश दी। दबिश के दौरान सुशीला देवी पत्नी स्वर्गीय गोविंद लाल के घर की तलाशी ली गई। तलाशी में अभियुक्त के घर से लगभग दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ ही 90 किलोग्राम लहन बरामद हुआ। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया तथा अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत किया गया। दबिश टीम में आबाकरी निरीक्षक लालू राम, प्रधान आबकारी सिपाही रीना, किरन, प्रमोद कुमार, बंटी, धर्मेंद्र जगवाण के साथ ही पीआरडी जवान शामिल थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर प्रशासन जुटा तैयारियों में ।

0

 

उत्तराखण्ड के दो दिवशीय दौरे पर रहेंगे राष्ट्पति ।

8 दिसंबर को मसूरी व 9 दिसबंर को दून विश्विद्यालय के दीक्षांत समारोह मे करेगे शिरकत ।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आठ दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून आ रही हैं। इस दौरान वह यहां द प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड स्टेट स्थित ‘आशियाना’ में रात्रि विश्राम करेंगी। राष्ट्रपति आठ व नौ दिसंबर को देहरादून में रहेंगी। उनका प्रस्तावित कार्यक्रम शासन और संबंधित संस्थाओं को मिल चुका है।

राष्ट्रपति मुर्मू आठ दिसंबर को देहरादून पहुंचेंगी। इसके बाद वह राजभवन जाएंगी। रात को वह आशियाना में विश्राम करेंगी। नौ दिसंबर को राष्ट्रपति पहले लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी में भावी आईएएस अफसरों को संबोधित करेंगी। इसके बाद दिन में दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। दून विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह नौ दिसंबर को होगा। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बताया जा रहा है कि विवि के समारोह में करीब 650 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। वहीं करीब 36 को गोल्ड मेडल व 16 को पीएचडी अवॉर्ड मिलेंगे।

राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे को लेकर दून विश्वविद्यालय के स्टाफ के साथ ही छात्र-छात्राओं में बेहद उत्साह है। पूरे विश्वविधायल को नारी शक्ति थीप पर सजाया जा रहा है। उभरती नारी शक्ति दीक्षांत समारोह की थीम रखी गई है। उत्तराखंड की नारी शक्ति ने पिछले कुछ सालों में सामाजिक और आर्थिक मोर्च पर खुद को साबित किया है। हम राष्ट्रपति महोदया को भी नारी शक्ति के हाथों से बनाया हुआ स्मृति चिन्ह भेंट करेगे।

दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के साथ ही आत्मनिर्भर भारत में अपना योगदान देने वाली महिलाओं को भी राष्ट्रपति सम्मानित करेंगी। राज्य में पिछले कुछ वर्षों में स्वरोजगार से जुड़कर महिलाओं ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इन महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा। इसके लिए सम्मानित होनी वाली महिलाओं को बुलावा जा चुका है।

एसटीएफ के नए कप्तान आयुष अग्रवाल के द्वारा इनामियो के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम ।।

0

एसटीएफ के नए कप्तान आयुष अग्रवाल के द्वारा इनामियो के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम ।।

एक और 25 हजारी इनामी गैंगस्टर,एसटीएफ के शिकंजे में

कल देर रात जनपद उधमसिंहनगर से एस. टी. एफ. ने की 25000/रु. के ईनामी की गिरफ्तारी

एसएसपी आयुष अग्रवाल ने उत्तराखंड में गैंगस्टर एवं बड़े अपराधियों की निगरानी रखने दिए निर्देश

राजकीय प्राथमिक विद्यालय अब नही चलेंगे एकल अध्यापक के भरोसे ।

0

 

प्राथमिक विद्यालय में कम से कम दो अध्यापको का होना अनिवार्य ।

एकल अध्यापक से बच्चों के पठन पाठन पर पड़ता है असर ,छात्रों की नींव है प्राथमिक शिक्षा ।धन सिंह रावत

उत्तराखण्ड। शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिये सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी के तहत प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एकल अध्यापक व्यवस्था को समाप्त करते हुये न्यूनतम दो शिक्षकों की तैनाती की जायेगी ताकि एक शिक्षक के अवकाश पर रहने के दौरान विद्यालय का संचालन निरंतर चलता रहे। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में बेहत्तर प्रदर्शन के लिये माध्यमिक विद्यालयों में नई कार्ययोजना लागू की जा रही है जिसके तहत बोर्ड छात्र-छात्राओं को प्रत्येक 15 दिन में आंतरिक परीक्षा देने होगी, ताकि छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षाओं में बेहत्तर प्रदर्शन कर सके। इसके साथ ही विद्यालयों का भवन एवं संसाधनों की उपलब्धता के दृष्टिगत चार श्रेणियों में वर्गीकरण किया जायेगा।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज राजीव नवोदय विद्यालय ननूरखेड़ा स्थित आईसीटी केन्द्र में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एकल अध्यापकीय व्यवस्था को समाप्त करते हुये प्रत्येक विद्यालय में कम से कम दो शिक्षक तैनात करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि एक अध्यापक वाले विद्यालयों में देखा गया है कि वहां तैनात शिक्षक के अवकाश पर चले जाने के बाद कई दिन तक विद्यालय बंद रहता है, जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में व्यवधान आता है। जबकि कई विद्यालय ऐसे हैं जहां पर मानक से अधिक शिक्षक तैनात हैं। विभागीय मंत्री ने कहा कि जिन विद्यालयों में अतिरिक्त शिक्षक तैनात हैं उन्हें ब्लॉक स्तर पर ही एकल अध्यापक वाले विद्यालयों में तैनात किया जायेगा। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत 10वी एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षाओं के मध्यनजर विशेष तैयारी कराई जायेगी। इसके लिये बोर्ड परीक्षा वाले छात्र-छात्राओं को प्रत्येक 15 दिन में आंतरिक परीक्षा दिलाई जायेगी ताकि उनकी बोर्ड परीक्षा के तैयारी बेहत्तर हो सके।

इससे जहां एक ओर छात्र-छात्राओं का बोर्ड परीक्षाओं के प्रति मनोबल बढ़ेगा वहीं दूसरी ओर बोर्ड परीक्षाफल भी बेहत्तर रहेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि राजकीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के दृष्टिगत सभी विद्यालयों का सर्वे करा उन्हें उपलब्ध भवन एवं संसाधनों के आधार पर चार श्रेणियों में बांटा जायेगा, ताकि आगामी वित्तीय वर्ष हेतु विद्यालयों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत के साथ ही फर्नीचर, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, चारहदीवारी, विद्युत, पेयजल, शौचालय आदि व्यवस्थाओं के लिये डीपीआर तैयार करा कर शासन से बजट की मांग की जा सके।

बैठक में सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, अपर सचिव योगेन्द्र यादव, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा आर0के0 कुंवर, अपर निदेशक आर0के0 उनियाल, संयुक्त निदेशक एस0पी0 जोशी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

केदारसभा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का गठन, राजकुमार को अध्यक्ष व कुर्मांचली को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

0

तीर्थ पुरोहितों के हक-हकूकों के लिए किया जायेगा संघर्ष: राजकुमार

चारधामों में फैली समस्याओं को लेकर तीर्थ पुरोहित करेंगे पीएम और सीएम से मुलाकात
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण में केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित ब्राह्मणों की बैठक केदारसभा के निवर्तमान अध्यक्ष विनोद प्रसाद शुक्ला की अध्यक्षता में आहूत की गई, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यकारिणी में ग्राम सभा चुन्नी के राजकुमार तिवारी को केदारसभा का नवनियुक्त अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि खाट गांव के विष्णु कांत कुर्मांचली को उपाध्यक्ष व महामंत्री की जिम्मेदारी डाॅ राजेन्द्र प्रसाद तिवारी को सौंपी गई है।
केदारनाथ आदर्श संस्कृत महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित बैठक का शुभारंभ केदारनाथ के ध्यान तथा स्वस्तिवाचन से किया गया। इसके बाद तीर्थ पुरोहितों ने अपने-अपने विचार रखे और केदार सभा का महत्व तथा पुरोहितों की गरिमा पर विचार साझा किए गए। नवनियुक्त केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि तीर्थ पुरोहितों के हक-हकूकों के लिए संघर्ष किया जायेगा। किसी भी सूरत में केदारनाथ धाम की परम्परा के साथ छेड़छाड़ नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार, शासन व प्रशासन के साथ ही मंदिर समिति को तीर्थ पुरोहितों को साथ लेकर केदारनाथ धाम में निर्माण कार्य को करवाना चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो तीर्थ पुरोहित समाज आंदोलन के लिए मजबूर हो जायेगा। वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने कहा कि केदारनाथ धाम में छः माह देवता भगवान शंकर की पूजा करते हैं और छः माह तक मनुष्य भगवान शंकर की पूजा करते हैं। लेकिन आपदा के बाद से केदारनाथ धाम में शीतकाल के समय भी पुनर्निर्माण कार्य होने से परम्पराओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केदार धाम में परम्पराओं का उल्लंघन हो रहा है, जिस पर मंदिर समिति का कोई ध्यान नहीं है। तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने कहा कि शीतकाल के समय देव पूजा में कोई विघ्न नहीं होना चाहिए। इन दिनों मंदिर के आस-पास लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। कहा कि ऋषिकेश में मंदिर समिति का प्रचार-प्रसार कार्यालय को बंद कर दिया गया है। यह भी गलत कार्य किया गया है। जल्द ही चारधाम महापंचायत का गठन भी हो जायेगा।

इसके बाद सभी महापंचायत और केदारसभा के पदाधिकारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करेंगे और चारों धामों की समस्याओं और परम्पराओं को लेकर बातचीत की जाएगी। बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष पंडित राजकुमार तिवारी, उपाध्यक्ष पंडित विष्णु कान्त कुर्मांचली, महामंत्री डॉ राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, उप मंत्री पंडित अंकित सेमवाल, प्रवक्ता पंडित पंकज शुक्ला, मीडिया प्रभारी पंडित पंकज के अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पुरोहित पंडित प्रवीण तिवारी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही कार्यकारिणी में संजय शुक्ला, देवेश बाजपेई, केशव तिवाड़ी, श्रीकृष्ण बगवाड़ी, सुनील शुक्ला, उमेश चन्द्र पोस्ती, विजेन्द्र शर्मा, अनिल बगवाड़ी, प्रदीप तिनसोला, धीरेन्द्र शुक्ला, अनिल शुक्ला, सुरेश बगवाड़ी, कालिका प्रसाद त्रिवेदी, संजय तिवारी, संतोष त्रिवेदी, राकेश शुक्ला, सौरभ शुक्ला, भगवती प्रसाद बाजपेई, प्रदीप शर्मा, प्रदीप शुक्ला, यशोधर प्रसाद कुर्माचली, तीर्थेश्वरी प्रसाद शुक्ला, कुलानंद तिवारी, सुरेन्द्र प्रसाद शुक्ला को सदस्य नामित किया गया है।