22.6 C
Dehradun
Friday, March 20, 2026


Home Blog Page 282

T20 वर्ल्ड कप इंग्लैड व पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबले में ड्रीम 11 में टीम बनाकर उत्तराखण्ड का एक और युवा बना करोड़पति ।

0

T20 वर्ल्ड कप इंग्लैड व पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबले में ड्रीम 11 में टीम बनाकर उत्तराखण्ड का एक और युवा बना करोड़पति ।


-उत्तराखण्ड ।। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच हुए T20 वर्ल्ड कप में जहां पाकिस्तान की करारी हार हुई तो वही इस मैच में टीम बनाने वाले उत्तराखंड के एक युवक की लॉटरी लग गई। दरअसल हाल निवासी उधम सिंह नगर के जवाहर नगर पंत नगर के रहने वाले महेश धामी ने T20 फाइनल में अपनी टीम बनाई और 825.5 पॉइंट के अंकों के साथ उनकी टीम पहले नंबर पर आई। जैसे ही मैच खत्म हुआ तो उनकी लॉटरी लगी। बेटे को पल भर में करोड़पति बनता देख पिता ने सोशल मीडिया में कुछ इस तरह से इस सेलिब्रेट करते हुए लिखा है कि
कुल देवता हरी चन्द शिवलिंग को कोटिकोटि नमन।महामाया देवती भगवती,स्वामी बाली चन्द और बहिन भगवती एवम् श्रीमद भगवद्गीता व्रत की कृपा से मेरे छोटे पुत्र महेश धामी की क्रिकेट मैच के गेम में लाटरी (१करोड़)निकली है।समस्त धामी परिवार एवम् ईष्ट मित्रों की बधाईयां आ रही हैं।सभी प्रेमी जनों को मेरी हार्दिक धन्यवाद स्वीकार होगी ऐसी उम्मीद करता हूं।नारायण सिंह धामी पैतृक गांव हडखोला (डीडीहाट)हाल निवास जवाहर नगर पंतनगर।

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री कल रुद्रप्रयाग,चमोली व पिथौरागढ़ के दौरे पर रहेंगे ।

0

 

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री कल रुद्रप्रयाग,चमोली व पिथौरागढ़ के दौरे पर रहेंगे ।

सीएम धामी रुद्रप्रयाग में कोठगी नर्सिंग कॉलेज , चमोली के गौचर मेले व पिथौरागढ़ के जौलजीवी मेले का करेगे उत्तघाटन।

रुद्रप्रयाग ।उत्तराखण्ड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अपने व्यस्तम कार्यक्रम से समय निकाल कर के उत्तराखण्ड के तीन जनपदों का दौरा करेगे ।मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय देहरादून से जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 14 नवंबर को देहरादून से चलकर कोठगी बनाये गये हेलीपैड पर उतरेंगे ।हेलीपैड से निर्माणाधीन होने वाले नर्सिंग कॉलेज का भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
रुद्रप्रयाग कोठगी से मुख्यमंत्री सीधे चमोली जनपद ही नही बल्कि उत्तराखण्ड के ऐतिहासिक गौचर मेले के उत्तघाटन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे ।चमोली से कुमांऊ मण्डल के पिथौरागढ़ के सीमांत जौलजीवी
मेले में भी प्रतिभाग करने पहुंचेगे ।

मुख्यमंत्री कार्यलय से जारी कार्यक्रम के आधार पर
मुख्यमंत्री सुबह 9.50 पर पहुंचेगे नव निर्मितकोठगी हैलीपैड मे.
। मुख्यमंत्री 10.40 पर करेंगे नर्सिंग कॉलेज का भूमि पूजन ।
11 बजे मुख्यमंत्री चमोली के गौचर मे आयोजित 70वॉ गौचर औधोगिक विकास मेले का करेंगे शुभारम्भ ।

14 सालो की लम्बी कानूनी लड़ाई के बाद मिला बबिता उनियाल को न्याय।

0

 

14 सालो की लम्बी कानूनी लड़ाई के बाद मिला बबिता उनियाल को न्याय।

बीमा कम्पनी को 17लाख रुपये भुगतान करने के दिये आदेश

रुद्रप्रयाग । राष्ट्रीय लोक अदालत में कई सालों से लंबित मामलों में से 14 साल से न्याय को भटक रही एक महिला के पति की मौत मामले में बीमा कंपनी को 17 लाख रुपये के भुगतान के निर्देश दिये ।14 सालो की लंबी लड़ाई को न्ययालय ने 15 मिनट में फैसला सुनाए जाने पर बॉडर पर दुश्मन से जंग जीतने जैसा महसूस किया। रुद्रप्रयाग की बबीता देवी उनियाल राष्ट्रीय लोक अदालत में वाद लेकर हाईकोर्ट पहुंची थी ।जंहा सुनवाई में उसने बताया कि 2008 में रुद्रप्रयाग के नरकोटा में कार दुर्घटना में 5 लोगो की मौत हो गई थी जिसमे उसके पति धर्मानन्द उनियाल भी उस कार में सवार थे ।मेरे पति के द्वारा लाइफ बीमा लिया था ।जिसकी परिपक्व धनराशि 19 लाख रुपये निर्धारित की थी ।पति की मौत के बाद बीमा कंपनी कार्यालय के दो साल तक चक्कर काटने पर जब सुनवाई नही हुई तो वर्ष 2010 में देहरादून कोर्ट में वाद दायर किया । 14 साल व्यतीत होने के बाद भी न्याय नही मिला ।हाईकोर्ट में अपील करने पर शनिवार को सुनवाई हुई जिसमें न्यायाधीश रवींद्र मैठाणी की कोर्ट ने मामले को सुनने के बाद बीमा कंपनी को 17 लाख रुपय भुगतान के आदेश दिये।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रातःकाल भ्रमण के दौरान आम लोगो से मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर की साझा ।।।

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवशीय कुमांऊ दौरे के दौरन सुबह मोनिंग वाक पर चाय की दुकान व आम लोगो से मिलते हुए ।

पिथौरागढ़, सीएम धामी ने सुबह के भ्रमण के दौरान की लोगो से मुलाकात ।

चाय पर चर्चा के साथ ही पिकनिक मनाने आए बच्चो से भी की मुलाकात ।

सीएम सोशल मीडिया पर फोटो की साझा

शहरों में बढ़ते जनसंख्या दबाव और यातायात की समस्या को देखते हुए सरकार ने किया फैसला ।

0

शहरों में बढ़ते जनसंख्या दबाव और यातायात की समस्या को देखते हुए सरकार ने किया फैसला ।

प्रदेश के 22 स्थानों पर नये होगी टाउनशिप विकसित

आवास विकास विभाग ने स्थान का किया चयन ।

गढ़वाल मंडल में 12 और कुमाऊं मंडल में 10 टाउनशिप प्रस्तावित ।

शहरी एवं आवास विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की हुई 16 वीं बोर्ड बैठक ।

आवास योजनाएं, नये टाउनशिप समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।

विभागीय मंत्री ने कहा कि नये शहरों की स्थापना के लिए सरकार जिलों व प्राधिकरण से सामंजस्य स्थापित कर महत्वपूर्ण पहल कर रही

उत्तराखण्ड में फिर भूकंप के झटके, तीन दिनों में तीन बार भूकम्प के झटके ।

0

 

उत्तराखंड के अनेक स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है लेकिन बार-बार भूकंप आने से लोग दहशत में है। शनिवार को साय 7 बजकर 57 मिनट पर महसूस हुए तेज़ झटका महसूस किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 5.1 बताई जा रही है। भूकंप का केंद्र नेपाल बॉर्डर के शिलांगी बताया जा रहा है।

सात माह के कार्यकाल में केंद्र व राज्य सरकार के माध्यम से 200 करोड़ की योजनाओं को कराया स्वीकृत ——भरत सिंह चौधरी

0

सात माह के कार्यकाल में केंद्र व राज्य सरकार के माध्यम से 200 करोड़ की योजनाओं को कराया स्वीकृत ——भरत सिंह चौधरी

रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के चहंुमुखी विकास के लिए प्रयासरत: चैधरी
14 नवम्बर को सीएम पुष्कर सिंह धामी कोठगी में करेंगे नर्सिंग कॉलेज का शिलान्यास
20 करोड़ 44 लाख की लागत से नर्सिंग कॉलेज का होगा निर्माण
सात माह के कार्यकाल में केंद्र व राज्य सरकार के माध्यम से 200 करोड़ की योजनाओं करवाई स्वीकृत

रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चैधरी ने की पत्रकारों से वार्ता
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग विधानसभा के चहंुमुखी विकास के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। सात माह के भीतर केन्द्र व राज्य सरकार के माध्यम से 200 करोड़ की योजनाएं विधानभा क्षेत्र के लिए स्वीकृत करवाई गई हैं। आने वाले समय में और भी विकास कार्य क्षेत्र के लिए किये जायेंगे।

14 नवंबरा को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत कोठगी में नर्सिंग काॅलेज का शिलान्यास करेंगे।
रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हएु रुद्रप्रयाग विधानसभा से विधायक भरत सिंह चैधरी ने कहा कि रुद्रप्रयाग विधानसभा में लम्बे समय से नर्सिंग काॅलेज को लेकर संघर्ष किया जा रहा था। जनता की यह मांग भी पूरी कर दी गई है। 14 नवम्बर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत अगस्त्यमुनि विकासखंड के कोठगी में नर्सिंग कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। विधायक ने बताया कि 20 करोड़ 44 लाख की लागत से नर्सिंग कॉलेज का निर्माण होगा, जिसमें 18 करोड़ केंद्र सरकार की एसटीए योजना के तहत प्राप्त हुए हैं और 2 करोड़ 44 लाख राज्य सरकार के माध्यम से कॉलेज निर्माण को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि नर्सिंग कॉलेज में नर्सिंग से जुड़े सभी कोर्स संचालित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह पूरे क्षेत्र सहित जनपद के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चैधरी ने कहा कि रुद्रप्रयाग विधानसभा में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। जो समस्याएं वर्षो से हल नहीं हो पा रही थी, उन पर प्रभावी ढंग से कार्यवाही कर जनता की समस्या का समाधान किया है। नगरासू-छिनका के मध्य जल्द ही मोटर पुल निर्माण के लिए प्रथम चरण की स्वीकृति प्रदान की जायेगी, जिससे तल्लानागपुर क्षेत्र बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ जाएगा। उन्होंने अपने सात माह के कार्यकाल में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से विधानसभा क्षेत्र में 200 करोड़ की लागत की कई योजनाएं संचालित हो रही हैं, जिसमें महत्वपूर्ण रूप से तल्लानागपुर लिफ्ट पेयजल योजना फेज-2 की लागत 40 करोड़, भरदार पेयजल योजना फेज-2 लागत 25 करोड़ एवं खेड़ाखाल-नवासू लिफ्ट पेयजल योजना 20 करोड़ की लागत से कार्य गतिमान है। साथ ही अगस्त्यमुनि विकासखंड में स्यूणी-धारकोट मोटर ढाई किमी की प्रथम चरण की स्वीकृति व डूंगरा-आरसूं मोटर मार्ग की 3 किमी द्वितीय चरण की स्वीकृति एवं जखोली विकासखण्ड के सेमा-बिराणगांव 5 किमी मोटर मार्ग की द्वितीय चरण की स्वीकृति, बजीरा-स्याल्दूरी-रानाखर्क-बजीरा गांव तक 3 किमी मोटरमार्ग की प्रथम चरण की स्वीकृति, बन्दरतोली मावाणगांव मोटर मार्ग से भीमली होते हुए जैली-तैला 5 किमी मोटरमार्ग रिंग रोड की प्रथम चरण की स्वीकृति प्रदान करवाई गई है। वहीं उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में भी लगातार स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर की जा रही हैं, जिससे जनता को यहीं पर बेहतर इलाज मिल सके। इसके लिए कार्डियक यूनिट बनकर तैयार हो चुकी है, जो जल्द कार्य करना शुरू कर देगी। अस्पताल में डायलिसिस की दो अतिरिक्त मशीन उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे कुल 5 मशीन कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि सीटी स्कैन मशीन भी जिला चिकित्सालय में लगाई जाएगी। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व जिला अस्पताल में अधिकतम पदों पर डॉक्टरों की नियुक्ति की जा चुकी है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सड़क, शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य की अच्छी सुविधाएं मिले, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

धार्मिक व पर्यटक स्थलों को प्लास्टिक मुक्त रखने की रिसायकल संस्था की नवीन पहल ।

0

जिले के यात्रा मार्गों से सिंगल यूज प्लास्टिक को खत्म करने का संकल्प

– जिला प्रशासन ने धार्मिक यात्राओं को प्लास्टिक मुक्त करने की पहल की
– यात्रा को प्लास्टिक मुक्त करने को उठाए सशक्त कदम
– क्यूआर कोड के माध्यम से प्लास्टिक की सिंगल यूज बोतलों को किया एकत्रित
– आगामी यात्राओं में अभियान को बड़े पैमाने पर लागू करने की तैयारी
– छह महीने में जिले 26 हजार से ज्यादा प्लास्टिक बोतल हुई एकत्रित।

रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ, चोपता-तुंगनाथ, देवरियाताल समेत कई धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों पर लाखों पर्यटक हर साल पहुंचते हैं। इस वर्ष अकेले केदारपुरी में करीब 16 लाख श्रद्धालुओें ने दर्शन किए हैं। ऐसे में प्लास्टिक कचरे का निस्तारण एक बड़ी चुनौती था, लेकिन जिला प्रशासन ने अथक प्रयासों से इस समस्या को कम करने का एक बड़ा हल निकाल कर जिले में क्यूआर कोड प्रणाली शुरु की है। जिसके अंर्तगत यात्रा मार्गाें पर बिकने वाली प्लास्टिक की बोतलों पर एक क्यूआर कोड चस्पा कर बोतलों की टैगिंग की जा रही है। हर क्यूआर कोड लगी बोतल पर बिक्री के समय 10 रुपये अतिरिक्त वसूले जाते हैं, वहीं प्रत्येक बोतल वापस जमा करने वाले को 10 रुपये कमाने का मौका दिया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तहर से बैन किया जा चुका है, ऐसे में यात्रा मार्ग पर लाखों श्रद्धालुओं द्वारा पानी की बोतलों, कोल्ड ड्रिंक समेत अन्य प्लास्टिक का सामान इस्तेमाल करने के बाद उसका उचित निस्तारण बड़ी चुनौती है। रिसायकल संस्था के साथ मिलकर पहले पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर केदारनाथ यात्रा मार्ग एवं दूसरे चरण में चोपता-तुंगनाथ और देवरियाताल मार्ग पर क्यूआर कोड व्यवस्था को लागू किया गया। इस वर्ष पानी की बोतलों पर क्यूआर लगाने से प्रोजेक्ट शुरु हुआ था जबकि बाद में कोल्ड ड्रिंक की बोतलों पर भी इसे लागू किया गया। आगामी यात्राओं में योजना को बड़े पैमाने पर लागू कर सभी प्रकार के प्लास्टिक कचरे को निस्तारित करने के लिए इस्तेमाल करने पर विचार किया जाएगा।

26 हजार से ज्यादा प्लास्टिक की बोतलें निस्तारित

06 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर रिसायकल संस्था ने जिला प्रशासन के निर्देशन में नंगर पंचायत केदारनाथ, सुलभ इंटरनेशनल एवं यात्रा मैनेजमेंट फोर्स के कर्मचारियों के साथ मिलकर मंदिर परिसर के समीप की कुछ दुकानों से प्रोजेक्ट शुरु किया था। सफल परीक्षण के बाद सोनप्रयाग से केदारनाथ के बीच सभी दुकानों में क्यूआर कोड लागू किए गए। दूसरे चरण में सिस्टम चोपता-तुंगनाथ मार्ग पर लागू किया गया, जहां इस प्रयोग को और गति मिली एवं योजना। जिला प्रशासन के सहयोग से केदारनाथ, चोपता-तुंगनाथ और देवरियाताल मार्ग पर 26551 प्लास्टिक बोतलें संस्था के काउन्टर पर एकत्रित हुई हैं। जबकि 90650 क्यूआर कोड वितरण किए गए थे l जिन दुकानों की क्यूआर कोड लगी बोतलें पूरी नहीं बिकी हैं वे आने वाले समय में भी बेची जा सकती हैं।


क्या है डिजिटल डिपॉजिट रिफंड सिस्टम

रिसायकल संस्था के संस्थापक अभयदेश पांडेय ने बताया कि उनकी संस्था ने देश में पहली बार यह सिस्टम रुद्रप्रयाग जिले में लागू किया है। यह एक डिजिटल डिपॉजिट रिफंड सिस्टम है जो कूड़ा निस्तारण के सशक्त सिस्टम को समाज में लागू करने की मुहिम है, ताकि प्रतिदिन पैदा हो रहे कूड़े को एकत्रित कर रिसायकल किया जा सके। सिस्टम के जरिए प्लास्टिक की बोतलों पर एक क्यूआर कोड चस्पा कर बोतलों की टैगिंग की जा रही है। हर क्यूआर कोड लगी बोतल पर बिक्री के समय 10 रुपये अतिरिक्त वसूले जाते हैं, वहीं प्रत्येक बोतल वापस जमा करने वाले को 10 रुपये कमाने का मौका दिया जा रहा है। एकत्रित कूड़े को रिसायकल कर दोबारा किसी तरह उपयोग में लाया जाता है।

क्यूआर कोड एवं बोतलों की विस्तृत जानकारी-

जगह का नाम, दुकानों की संख्या, क्यूआर कोड वितरित, वापस मिली बोतलों की संख्या

केदारनाथ, 894, 63900, 17855
चोपता-तुंगनाथ, 243, 25700, 8000
देवरियाताल, 20, 1050, 696

हैसियत प्रमाण पत्र बनाने के एवज में पैसे के लेन देन का ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल।।

0

वायरल ऑडियो में महिला भाजपा के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों पर भी कर रही है अभद्र टिपण्णी।

वायरल ऑडियो में दो पूर्व मुख्यमंत्री पर की गई टिपण्णी की भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से की शिकायत ।

पौड़ी गढ़वाल । लैंसडाउन तहसील के पटवारी व कानूनगो का हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर आए आवेदन कर्ता के बीच पैसे की लेनदेन संबंधित एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें संबंधित पटवारी द्वारा दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को लेकर अभद्र टिप्पणी भी की गई है। पैसे की लेनदेन तथा भारतीय जनता पार्टी के दोनों पूर्व सीएम पर अभद्र टिप्पणी को लेकर अब भाजपा भी मुखर हो गई है।

 

और कार्यकर्ता मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जहां सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जुगरान ने कड़े शब्दों में मामले की निंदा करते हुए अभद्र टिप्पणी करने वाली पटवारी पर कार्रवाई की मांग की है। तो वही भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा संदीप सिंह रावत के साथ सुरेंद्र सिंह भंडारी व हर्ष मनी द्वारा जिलाधिकारी से संबंधित प्रकरण में कठोर कार्रवाई करने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। तो वहीं जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान उन्हें अवगत कराया कि मामले का संज्ञान लेते हुए उन्होंने उप जिला अधिकारी लैंसडाउन को जांच अधिकारी नामित करते हुए प्रकरण की सत्यता और वस्तुस्थिति की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

तपोवन विष्णुगाढ जल विद्युत परियोजना के टनल से शवों के मिलने का सिलसिला अभी भी जारी ।

0

 

चमोली /तपोवन।जिले के तपोवन में निर्माणाधीन तपोवन विष्णुगाढ जल विद्युत परियोजना के टनल से शवों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। यहां शुक्रवार को टनल में किए जा रहे काम के दौरान एक व्यक्ति का शव मिला है, मृतक के पास मिले आधार कार्ड व परियोजना में कार्यरत चिकित्सक डॉक्टर सुशील कुमार शर्मा की तस्दीक पर मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश सहारनपुर के अक्लशिया गांव निवासी प्रमोद पुत्र साधु राम के रूप में की गई है।वहीं पुलिस ने बताया कि मृतक के भतीजे सचिन सैनी पुत्र रमेश सैनी ने मृतक की पहचान कर ली है, वहीं पुलिस की ओर से मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।