23.5 C
Dehradun
Friday, March 20, 2026


Home Blog Page 283

रंगारंग कार्यक्रमो के साथ पांच दिवशीय मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेला का समापन ।

0

केदारनाथ विधायक  शैला रानी रावत ने मेले के सफल आयोजन के लिये मेला समिति को विधायक निधि से 4 लाख रुपये देने की घोषणा ।


रुद्रप्रयाग ।जनपद रुद्रप्रयाग के अंतर्गत लगने वाले सबसे बड़े 5 दिवशीय औघोगिक विकास मेले का आज समापन हो गया है ।इस औघोगिक विकास मेले जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल व यूपी से लेकर उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से आये लोगो के द्वारा दुकाने लगाकर ,विभिन्न महिला मंगल दलों , स्कूलों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमो,प्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकारों द्वारा अपनी अपनी प्रस्तुति देकर मेले को दिव्य व भव्य बनाया गया था ।मेले के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री महावीर सिंह पंवार, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ नेता भाजपा विजय कप्रवान, श्रीनिवास पोस्ती, गंगाधर वशिष्ठ, अजय सेमवाल, बचन सिंह आदि ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

 

07 नवंबर से 11 नवंबर तक अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में आयोजित हुआ जनपद रुद्रप्रयाग का महत्वपूर्ण मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेला का समापन आज विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के साथ विधिवत रूप से मेला समिति की संरक्षक/विधायक श्रीमती शैला रानी रावत, मेला समिति की अध्यक्ष/नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अरुणा बेंजवाल की गरिमामयी उपस्थिति में समापन किया गया।
मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले के समापन अवसर पर विधायक केदारनाथ श्रीमती शैला रानी रावत ने कहा कि मंदाकिनी तट एवं अगस्त्य ऋषि की तपोभूमि पर 5 दिनों तक आयोजित मेला बहुत भव्यता के साथ आयोजित किया गया

जिसके लिए उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति के संयोजक विक्रम सिंह नेगी, महामंत्री हर्षवर्धन बेंजवाल सहित मेला समिति के सदस्यों का बहुत-बहुत आभार प्रकट करते हुए बहुत-बहुत बधाई दी। उन्होंने कहा कि मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेला जनपद का एक महत्वपूर्ण मेला है, जिसमें सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं की जानकारी आम आदमी को उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि मेले एवं त्योहार हमारी संस्कृति की धरोहर एवं पहचान हैं, जिसके माध्यम से मेल जोल एवं आपसी भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि बिना मेल जोल एवं बिना सहयोग के कोई भी कार्यक्रम सफल नहीं हो पाता है। इसमें सभी का सहयोग होना जरूरी है।


उन्होंने कहा कि आपदा एवं कोरोना के बाद मंदाकिनी महोत्सव को बड़े भव्यता के साथ आयोजित किया गया है जिसमें जिलाधिकारी के निर्देशन में विभिन्न विभागों द्वारा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रदर्शनी आयोजित कर योजनाओं की जानकारी क्षेत्रीय लोगों को उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा भी मेले में अपने स्टाॅल लगाए गए हैं जिससे कि उनके उत्पादों की विक्री होने के साथ-साथ उन्हें नई पहचान मिलने के साथ-साथ उनका रोजगार भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में इस वर्ष लगभग 16 लाख यात्रियों ने केदारनाथ धाम के दर्शन किए हैं तथा केदारनाथ यात्रा एक बड़ी चुनौती है जिसको सभी के सहयोग से सफलता पूर्वक संपादित किया गया है। इस यात्रा के दौरान लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हुए हैं जिसमें घोड़े-खच्चरों द्वारा एक अरब का व्यवसाय किया गया है। वहीं विभिन्न महिला समूहों द्वारा 80 लाख का व्यवसाय किया गया। उन्होंने कहा कि आने वाली यात्रा को और अधिक व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मंदाकिनी महोत्सव में विभिन्न विकास खंडों की महिला समूह एवं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की गई हैं। उन्होंने कविल्ठा प्राइमरी स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा कार्यक्रम में सुंदर प्रस्तुति देने पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी बच्चों को 50 हजार रुपए की धनराशि देते हुए पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में केवल 18 छात्र-छात्राएं हैं। केवल एक ही अध्यापक हैं फिर भी इनके द्वारा बेहतर कार्यक्रम प्रस्तुत किया है जो सराहनीय है तथा सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर उन्होंने मेले के सफल आयोजन हेतु मेला समिति को 4 लाख रुपए देने की घोषणा की।

प्रसिद्ध भजन गायिका साध्वी शक्ति पुरी बनी निरंजनी अखाड़ा की महामंडलेश्वर ।

0

 

हरिद्वार ।।आज साध्वी प्रसिद्ध भजन गायिका साध्वी शक्ति पुरी को निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया. पंचायती निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशनंद गिरि महाराज ने साध्वी का विधि विधान के साथ पट्टाभिषेक कराया. साथ ही अन्य अखाड़ों से आए संतों ने भी पट्टाभिषेक कर चादर ओढ़ाई. वहीं नवनियुक्त महामंडलेश्वर साध्वी से अपेक्षा की गई कि वे सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार कर धर्म के उत्थान के लिए कार्य करेंगी

बता दें कि साध्वी शक्ति पुरी अखाड़े के सचिव, मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी की शिष्या हैं. साध्वी प्रसिद्ध भजन गायिका है जिन्होंने काला काला कवे गुजरी भजन भी गाया है उनके देशभर में अनेक स्थान पर आश्रम भी हैं. हरिद्वार में आयोजित महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत समाज से जुड़े लोग शामिल हुए.।

इस दौरान इस दौरान निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाश आनंद गिरि ने कहा कि जिस तरह साध्वी शक्ति पुरी अपनी भजन वा कथाओं से धर्म का प्रचार प्रसार करती है ऐसे ही साधु संतों की अखाड़े को तलाश रहती है हम भी चाहते हैं कि हमारे अखाड़े में धर्म से जुड़े और धर्म के लिए कार्य करने वाले साधु संत जुड़ें इसी कड़ी में आज हमने साध्वी शक्ति पुरी को निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया है और उम्मीद करता हूं कि वह हिंदू धर्म को और बुलंदियों और नई दिशा दिखाएंगे साथ ही अखाड़े की परंपराओं का भी निर्वहन करेंगे।वही निरंजनी अखाड़े के सचिव व अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि जिस तरह से साध्वी अपने भजनों से लोगों को मोहित कर लेती हैं और अपनी कथाओं से धर्म का प्रचार प्रसार करती है उसी को देखते हुए देखते हुए उन्हें निरंजनी अखाड़ा का महामंडलेश्वर बनाने का निर्णय लिया गया है और उम्मीद करता हूं कि अखाड़ों से जुड़ी परंपराएं और हिंदू धर्म के प्रचार प्रसार में साध्वी एक अहम भूमिका आने वाले समय में निभाएगी।

बाल दिवश पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति के तहत स्कूली बच्चों को विशेष भोज परोसा जाएगा ।

0

बाल दिवश पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति के तहत स्कूली बच्चों को विशेष भोज परोसा जाएगा ।

आगामी 14 नवम्बर बाल दिवस पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मिड डे मील) के तहत विद्यालयों मे स्कूली नौनिहालों को विशेष भोज परोसा जायेगा, इस बाबत राज्य प्रकोष्ठ से मिले निर्देशों के तहत सभी विद्यालयों को सूचना जारी की गई है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी नागेन्द्र बर्त्वाल ने जिले के सभी खण्ड/उप शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मिड डे मील) योजनान्तर्गत राज्य परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार राष्ट्रीय पर्वों, स्थानीय पर्वो, विवाह, जन्मदिन आदि समारोहो मे विद्यालयों में विशेष भोज आयोजित किया जाना है,

इस हेतु शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, विशिष्ट व्यक्तियों एवं संस्थाओं के अलावा जन समुदाय का सहयोग लिया जाता है अथवा अतिरिक्त पोषण दिया जाता है। विशेष भोज में दाल चावल सब्जी, सलाद, छोले, चावल के अलावा अन्य व्यंजन जैसे मिष्ठान, हलवा, खीर, स्थानीय व्यंजन, फल, रसगुल्ला आदि पौष्टिक खाद्य पदार्थों का उपयोग बच्चों को कराया जायेगा। उन्होने बताया कि आगामी 14 नवम्बर बाल दिवस के दिन स्कूलों में पी0एम0 पोषित योजनान्तर्गत नौनिहालों को विशेष भोज परोसा जायेगा, श्री बर्त्वाल ने बताया कि इससे जहां छात्र उपस्थिति में वृद्वि होगी वहीं समुदाय का दृश्टिकोण विद्यालयों के प्रति सकारात्मक होगा और अपनत्व की भावना जागृत होगी।
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने उप शिक्षा अधिकारियों से यह भी कहा कि गूगल मीट के जरिये अपर राज्य परियोजना निदेशक मुकुल कुमार सती के द्वारा भी बाल दिवस पर विशेष भोज आयोजित करने के निर्देश दिए है लिहाजा सभी विद्यालयों को बाल दिवस पर आयोजित विशेष भोज आयोजित करने के लिए सूचना जारी कर दे साथ ही इस कार्यक्रम के फोटो ग्राफ एवं सूचना ब्लॉकवार संकलित कर जिला प्रकोष्ठ को उपलब्ध कराएं, उन्होने पी0एम0 पोशण योजना से आच्छादित सभी इण्टर कॉलेज, हाई स्कूलो, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों, सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों को भी बाल दिवस पर विद्यालयों में अनिवार्य रूप से विशेष भोज तैयार करने को कहा।

मंदाकिनी शरदोत्सव में 6 लखपति दीदीयो ने मेले में लगाए स्टॉल ।

0

मंदाकिनी शरदोत्सव में 6 लखपति दीदीयो ने मेले में लगाए स्टॉल ।

रुद्रप्रयाग ।महिलाओ को स्वरोजगार व स्वाभिलम्ब बनाने के लिये केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा कई योजनाएं चलाई गयी है  ग्रामीण क्षेत्रो में महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिये महिला स्वयम सहायता समूह के द्वारा अनुदान व बैंको से कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है जिससे महिलाए अपनी अपनी कार्यकुशलता के अनुसार स्वरोजगार शुरू करते हैं ।उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रदेश के कई महिलाएं समूह को लखपति दीदी से सम्मानित किया गया है ।रुद्रप्रयाग जनपद 6 महिला लखपति दीदीयो को भी प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया है ।इन्ही लखपतियों दीदियों के द्वारा स्वयम के द्वारा तैयार किये गए उत्पादों को अगस्त्यमुनि मेले में स्टॉल में प्रदर्शनी लगा कर मेले के आकर्षण को बढ़ाया गया है ।

ग्राम्य विकास विभाग के तत्वाधान में मंदाकिनी शरदोत्सव में लखपति दीदी मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें ग्राम्य विकास विभाग के एनआरएलएम योजना के अंतर्गत 06 लखपति दीदी स्टाॅल लगाए गए हैं, जिसमें महिला समूहों द्वारा उत्पादित/निर्मित सामग्री का विक्रय किया जा रहा है।
केदारनाथ की विधायक श्रीमती शैला रानी रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार द्वारा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 11 महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को सम्मानित किया गया जिनके द्वारा एक लाख रुपए से ऊपर की आय अर्जित की गई है।


मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में लखपति दीदी मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष में लगभग एक हजार महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्य को विभिन्न विभागीय योजनाओं से आच्छादित कर उनकी आय में एक लाख से अधिक की वृद्धि की जाएगी।

सीएम आवास के सर्वेट क्वाटर में युवती ने की आत्महत्या, रुद्रप्रयाग की रहने वाली बताई जा रही युवती।

0

 

सीएम आवास के सर्वेट क्वाटर में युवती ने की आत्महत्या

रुद्रप्रयाग की रहने वाली बताई जा रही युवती

पुलिस तफ्तीश में जुटी

गाय की देखभाल करता था परिवार

दिन का है मामला अपने कमरे में लगाई फांसी

सुलेखा बताया जा रहा मृतका का नाम

24 साल की बताई जा रही युवती

2 साल पहले युवती के भाई ने भी लगाई थी अनारवाला में फांसी

पुलिस पोस्टमार्टम के लिए लें गई युवती का शव

उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र की तिथि हुई तय .

0

 

, उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र की तिथि हुई तय

29 नवंबर से देहरादून विधानसभा में होगा विधानसभा सत्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सत्र आहूत करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

16 नवंबर को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग जाएगी।

विधायी विभाग ने 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक विधानसभा सत्र आहूत करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था।

आयुष्मान कार्ड साबित हो रहा है वरदान , अब तक 6 लाख से अधिक लाभार्थी ले चुके हैं मुफ्त उपचार ।

0

आयुष्मान कार्ड साबित हो रहा वरदान , अब तक 6 लाख से अधिक लाभार्थी ले चुके हैं मुफ्त उपचार की सुविधा का लाभ ।

अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से मुफ्त उपचार पर अब तक प्रदेश सरकार के खर्च हो चुके हैं 10 अरब से अधिक ।

प्रदेश में अब तक बन चुके हैं 48.82 लाख आयुष्मान कार्ड

प्रदेश में चल रही आयुष्मान योजना के अंतर्गत अभी तक 6 लाख से अधिक बार लाभार्थी मुफ्त उपचार सुविधा का लाभ ले चुके हैं। और इस सब में प्रदेश सरकार की 10 अरब से अधिक की धनराशि खर्च हो चुकी है। उत्तराखंड में आयुष्मान योजना की प्रगति देखी जाए तो अखिल भारतीय स्तर पर भी यह सम्मान जनक और गौरवान्वित करने वाली स्थिति है।
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित आयुष्मान योजना ने अभी अपने सफर के चार साल पूरा कर पाई है। लेकिन जन कल्याण की इस योजना की प्रगति उत्साहित करने वाली तो है ही अपेक्षाओं के अनुरूप हासिल होने के कारण संतोष जनक भी है। प्रदेश भर में अभी तक 48.82 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। वहीं 6 लाख से अधिक बार लाभार्थी योजना के अंतर्गत निशुल्क उपचार सुविधा का लाभ ले चुके हैं। इस सेवा पर प्रदेश सरकार का अभी तक 10 अरब से अधिक खर्च हो चुका है।

जनपद लाभार्थी उपचार पर खर्च
अल्मोड़ 13139 21,24,37,330
बागेश्वर 5979 8,38,61,194
चमोली 19220 32,34,19,595
चंपावत 7146 12,06,66,206
देहरादून 178755 3,30,83,50,958
हरिद्वार 104533 2,20,41,00,615
नैनीताल 51944 68,89,18,652
पौड़ी गढ़वाल 50602 82,51,66,285
पिथोरागढ़ 15920 17,18,20,595
रूद्रप्रयाग 10980 21,55,09,524
टिहरी 36281 67,30,14,567
उधम सिंह नगर 87418 1,40,08,81,552
उत्तरकाशी 19428 36,71,15,546

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार का कार्यकर्ताओ द्वारा जोरदार स्वागत ।

0

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार का कार्यकर्ताओ द्वारा जोरदार स्वागत ।

फूल मालाओं व डोल नगड़ो के साथ हुआ जनपद आगमन पर स्वागत ।


रुद्रप्रयाग ।।
भरतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार के जनपद रुद्रप्रयाग में पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्य कर्ताओ ने जनपद रुद्रप्रयाग की सीमा खांकरा में जा कर डोल नगाड़ो व फूलो की मालाओ के साथ स्वागत किया गया ।

भरतीय जनता पार्टी के सभी जेष्ठ ,श्रेष्ठ कार्यकर्ता भाजपा जिला कार्यालय गुलाबराय में इक्कठा हो कर फूल माला हाथ मे लेकर सड़को पर उतर जिलाध्यक्ष ,भाजपा प्रदेश संगठन व प्रदेश सरकार के नारे स्वागत में लगाते हुए नजर आए ।नये भाजपा जिलाध्यक्ष के स्वागत में भारतीय जनतारुद्रप्रयाग

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष महावीर पवार का भाजपा जिला कार्यालय में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।भाजपा युवा मोर्चा  कार्य कर्ताओं के द्वारा बाइक रैली भी निकाली गई है।
महिला मोर्चा द्वारा पार्टी कार्यालय में टीका चंदन के साथ भव्य स्वागत किया गया।। संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों द्वारा स्वस्ति वाचन पाठ किया गया ।।पार्टी कार्यालय में भारत माता,श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर दीप प्रज्वलित कर कार्य क्रम का शुभारम्भ किया गया ।।इस अवसर पर नव नियुक्त जिला अध्यक्ष महाबीर पंवार ने कहा कि मुझे भारतीय जनता पार्टी रुद्रप्रयाग के जिला अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर में राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला संगठन व सभी पदाधिकारियो एवं देवतुलय कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए बहुत बहुत धन्यबाद देता हूँ कि आपने मुझे इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी हैं। में विश्वास दिलाता हूँ कि मै अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करूँगा। में संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर बूथ स्तर तक मजबूत संगठन बनाने और साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ताओ के माध्यम से जन जन तक ले जाने के लिए संकल्पित रहूँगा। मै विश्वास दिलाता हूँ कि जिला संगठन में सभी वर्गों को उचित स्थान दिया जाएगा। साथ ही निवर्तमान जिला अध्यक्ष सहित सभी पूर्व जिला अध्यक्षों को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष महाबीर पंवार का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए शुभकामनाएँ दी ।साथ ही उन्होंने रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत तथा जिला पंचायत अध्यक्ष अमर देई शाह ,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल को भी पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए शुभकामनाएँ दी ।।
इस अवसर पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी व केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत अध्यक्ष जिला पंचस्यत अमरदेई देई शाह , प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कपरवान, वाचस्पति सेमवाल ,शकुन्तला जगवाण पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट , विक्रम पटवाल आदि ने भी सम्बोधित करते हुए नव नियुक्त जिला अध्यक्ष को बधाई व शुभकामनाएँ देते हुए निवर्तमान जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल के कार्यकाल को स्वर्णिम बताते हुए उन्हें भी शुभकामनाएँ दी ।

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार ने कहा कि मेरा अध्यक्ष बनना काम कार्यकर्ता का बनना है जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन ने मुझ पर भरोसा जताया है मैं संगठन की मजबूती के लिये हमेशा अपना 100 प्रतिशत योगदान दूंगा।मैं भरतीय जनता पार्टी के हरेक कार्य कर्ताओ की उम्मीदों पर खरा उतरने की भरपूर कोशिश करूंगा ।और सभी कार्य कर्ताओ को साथ लेकर सरकार व सगंठन की मजबूती के लिये कार्य करता रहूंगा ।

बद्रीनाथ धाम में जमकर हुई बर्फवारी मौसम विभाग का अलर्ट हुआ सही साबित ।  

0

बद्रीनाथ धाम में जमकर हुई बर्फवारी मौसम विभाग का अलर्ट हुआ सही साबित ।

बदरीनाथ धाम  /पुष्कर सिंह नेगी

बदरीनाथ धाम में मौसम का बदला मिजाज, मौसम विभाग का चमोली जनपद के उच्च हिमालय छेत्र में बर्फबारी का अलर्ट सच साबित हुआ


बदरीपुरी में हो रही बर्फबारी,बद्रीनाथ मंदिर परिसर से लेकर बस स्टैंड तक जमी बर्फ की एक से डेड इंच तक मोटी बर्फ की सफेद चादर बिछ चुकी है बद्रीनाथ धाम में,आप इन तस्वीरों में देख सकते है ये दुर्लभ नजारे,भू बैकुंठ धाम पूरी तरह बर्फ के आगोश में समाया हुआ है, चारो तरफ सफेद बर्फ ही नजर आ रही है,केसे प्रकृति ब्रह्म मुहूर्त में आसमान से सफेद बर्फ के फाहों से भगवान बदरी विशाल की नगरी को सफेद रंग में रंगती नजर आ रही है,पूरा बद्रीनाथ धाम बर्फबारी के चलते शीतलहर की चपेट में है।

भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में विराजमान ।

0

भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में विराजमान ।

 

भगवान तुंगनाथ की शीतकालीन पूजा पद्धति व दर्शन मक्कूमठ में होंगे ।

ऊखीमठ! पंच केदारो में तृतीय केदार के नाम से विश्व विख्यात भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में विराजमान हो गयी है! भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के मक्कूमठ आगमन पर श्रद्धांलुओ व ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला !

गुरूवार से भगवान तुंगनाथ की शीतकालीन पूजा विधि – विधान से शुरू होगी! भगवान तुंगनाथ की डोली के मक्कूमठ आगमन पर मेरठ के भक्तों द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया! मंगलवार को ब्रह्म बेला पर भनकुण्ड में विद्वान आचार्यों ने पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजाये सम्पन्न कर भगवान तुंगनाथ सहित तैतीस देवी – देवताओं का आवाहन किया तथा ठीक 10 बजे प्रातः भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ के लिए रवाना हुई तथा भगवान तुंगनाथ चल विग्रह उत्सव डोली विभिन्न पड़ावों पर ग्रामीणों ने पुष्प, अक्षत्रो से भव्य स्वागत तथा राकेश्वरी नदी पहुंचने पर भगवान तुंगनाथ की डोली सहित विभिन्न देवी – देवताओं के निशाणो ने गंगा स्नान किया! भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ पहुंचने पर ग्रामीणों व भक्तों द्वारा लाल – पीले वस्त्र अर्पित कर मनौती मांगी तथा अनेक प्रकार की पूजा सामाग्रियो से अर्ध्य लगाकर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की! भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में विराजमान होने पर मठापति राम प्रसाद मैठाणी द्वारा दान की परम्पराओं का निर्वहन किया तथा विद्वान आचार्यों ने अनेक पूजाये सम्पन्न कर आरती उतारी तथा भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल के गर्भगृह में विराजमान हुई! भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ आगमन पर मेरठ निवासी बीरेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में 16 सदसस्दीय टीम द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रतिभाग किया! जानकारी देते हुए मन्दिर समिति कार्यधिकारी आर सी तिवारी ने बताया कि अगले वर्ष से भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के मक्कूमठ से कैलाश रवाना होने तथा डोली के कैलाश से मक्कूमठ आगमन पर शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ मन्दिर को भव्य रूप से सजाने की कार्य योजना मन्दिर समिति द्वारा तैयार की जा रही है! वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्वाण ने बताया कि मन्दिर समिति शीतकालीन गद्दी स्थलों के व्यापक प्रचार – प्रसार शुरू करने की तैयारी कर रही है जिससे शीतकालीन यात्रा में वृद्धि हो सके!