धूमधाम से मनाया गया राज्य का 22 स्थापना दिवश ।।
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य की 22वें स्थापना दिवस को अगस्त्यमुनि के खेल मैदान में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह, विधायक केदारनाथ श्रीमती शैला रानी रावत, अध्यक्ष नगर पंचायत अगस्त्यमुनि श्रीमती अरुणा बेंजवाल, तिलवाड़ा श्रीमती संजू जगवाण, ब्लाॅक प्रमुख अगस्त्यमुनि विजया देवी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्य स्थापना दिवस पर खेल विभाग द्वारा विभिन्न विधाओं में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारी व कार्मिकों, महिला स्वयं सहायता समूहों, व ग्राम प्रधानों को उत्कृष्ट कार्य करने पर पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा जनपद के शहीद राज्य आंदोलनकारी यशोधर बेंजवाल की पत्नी श्रीमती उमा देवी बेंजवाल व अशोक कैशिव के भाई मनोज कैशिव को शाॅल ओढ़कर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च फास्ट का आयोजन किया गया।

राज्य स्थापना के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह ने कहा कि राज्य गठन के लिए अपने प्राणों की आहुति देते हुए आंदोलनकारियों को शत-शत नमन करते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए उत्तराखंड की प्रगति एवं खुशहाली के लिए सभी को मिलजुल कर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के 22 वर्ष पूर्ण हो गए हैं जिसमें सरकार द्वारा निरंतर राज्य की प्रगति के लिए कार्य किया जा रहा है। राज्य की प्रगति के लिए महिलाओं की अहम भूमिका है।
केदारनाथ विधायक श्रीमती शैला रानी रावत ने राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य गठन के 22 वर्ष पूर्ण हो गए हैं इसके लिए उन्होंने राज्य के निर्माण में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले आंदोलनकारियों को शत-शत नमन करते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड गठन में शहीदों के त्याग एवं बलिदान का ही प्रतिफल है कि हम आज 22वा ंस्थापना दिवस मना रहे हैं । शहीदों के सपनों को पूर्ण करने के लिए राज्य की खुशहाली एवं प्रगति के लिए सभी को मिलजुल कर कार्य करने की आवश्यकता है। इसमें मातृ शक्ति का महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड प्रगति एवं उन्नति के पथ पर अग्रसर है तथा हर वर्ग के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।































