36.8 C
Dehradun
Monday, June 29, 2026
Home Blog Page 300

जेल विकास बोर्ड के रिवाल्विंग फंड स्थापित करने पर मुख्यमंत्री की सहमति ।

0

 

देहरादून,।। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में जेल विकास बोर्ड के रिवाल्विंग फण्ड स्थापित करने पर सहमति देते हुए शुरूआती 1 करोड़ रूपये की धनराशि जारी करने के निर्देश दिए है। इस रिवाल्विंग फण्ड की मदद से जहां एक ओर कैदियों में इन्टरप्रिन्योरशिप व स्वरोजगार को प्रोत्साहन मिलेगा दूसरी ओर सरकारी विभागों में उत्पादों की आपूर्ति अधिक से अधिक राज्य के कारागारों से सुनिश्चित करवाने के प्रयास किए जाएंगे।

मंगलवार को सचिवालय में जेल विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जेलों की आधुनिकीकरण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य की समस्त जेलों में विडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से न्यायालयों के समक्ष कैदियों के पेशी की व्यवस्था किये जाने हेतु जेलों में वीसी हॉल तथा तकनीकी विकास की एक कार्ययोजना जल्द से जल्द बनाने के निर्देश दिए।  आईजी कारागार विमला गुंज्याल ने जानकारी दी कि राज्य की 03 जेलों में पूर्णतः सीसीटीवी कैमरे लग चुके है तथा 07 जेलों में सीसीटीवी लगाने का कार्य चल रहा है। जेलों में 89 बॉडी वॉन कैमरों की भी व्यवस्था की गई है। ई-मुलाकात  के तहत कैदियों एवं उनके परिजनों हेतु वीडियो कॉल की सुविधा उपलब्ध है। ई-प्रिजन के माध्यम से बन्दियों के रिकार्ड डिजिटाइज किए गए है। अभी तक 4868 बंदियों को विडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से न्यायालयों में पेश किया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य के कारागारों को आदर्श जेलों के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। जेलों में कैदियों में सुधार के साथ ही ट्रैंनिंग के माध्यम से उनमें इन्टरप्रिन्योरशिप विकसित की जानी चाहिए। उन्हें स्वरोजगार की दिशा में प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इस दिशा में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, अस्पतालों तथा स्कूलों की वर्दी सिलाई का काम कैदियों से करवाएं जाने हेतु कार्ययोजना पर कार्य किया जा रहा है। सरकारी विभागों के सामानों की अधिक से अधिक आपूर्ति भी कारागारों से करवाये जाने का प्रयास किया जाएगा।

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैदियों के एम्स ऋषिकेश में उपचार हेतु एम्स से एमओयू करने तथा एक कार्पस फंड की व्यवस्था के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कैदियों तथा उनके परिजनों के आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु जेलों में कैम्प लगाए जाए। राज्य का कारागर विभाग जल्द ही आदर्श कारागार लखनऊ के तर्ज पर उत्तराखण्ड में अच्छे आचरण वाले कैदियों को कारागर से बाहर सेल्यून, प्रेस, बढ़ई, मोटर बाइन्डिंग जैसे कामों पर लगाए जाने हेतु कार्ययोजना पर कार्य कर रहा है।  बैठक में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड कारागार विकास बोर्ड के गठन पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही राज्य में कारागार विभाग के मुख्यालय निर्माण हेतु उपयुक्त भूमि आवंटन पर विचार किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस एवं होमगार्ड विभाग की भांति जेल कर्मचारी कल्याण कोष गठन पर भी सहमति व्यक्त की गई।

सूबे के मुख्यमंत्री पहुंचे बाबा के धाम ।

0

केदारनाथ । आज एक बार फिर प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी परिवार सहित केदारनाथ धाम पहुंचे।केदारनाथ तीर्थ पुरोहितो व बद्री केदारनाथ मंत्री समिति के पदाधिकारो द्वारा मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया ।मुख्यमंत्री का केदारनाथ दौरा इस बार खाश माना जा रहा है, सूत्रों की माने तो एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा के कपाट बंद होने पर केदापुरी में आ सकते है ।

दौरे को देखते हुए उत्तराखण्ड शासन कहि बार केदारनाथ धाम में चल रहे कार्यो का निरीक्षण करने यंहा पहुंच चुके हैं ।मुख्यमंत्री धामी ने भी अपना व्यस्तम कार्यक्रम से समय निकाल कर अचानक केदारपुरी पहुंचे हैं।उत्तराखण्ड के सुख शांति के लिये भोले शंकर की पूजा आराधना की ।ग्यारवें जोतिर्लिंग केदारनाथ धाम से देश के प्रधानमंत्री मोदी की अटूट आस्था व विश्वास है जिसको देखते हुए मोदी जी के द्वारा अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रथम चरण व दुतीय चरण के पुनर्निर्माण के कार्य किये जा रहे है ।जिनकी मोटिरिंग स्वयम ड्रोन कैमरों की मद्दत से लाइव कई बार देख चुके हैं ।

27 अक्टूबर को शीतकाल के लिये बाबा के कपाट बंद होने जा रहे हैं और एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री मोदी का बाबा के धाम में आने की तैयारियों में प्रशासन जुटता दिखाई दे रहा है । आज मुख्यमंत्री धामी ने मंदिर में पूजा पाठ करने के बाद केदारनाथ धाम में चल रहे सभी पुनर्निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया ।साथ ही समय से पहले सभी आवश्यक कार्यो को निपटाने के निर्देश भी दिए गए हैं ।

ऋषिकेश :-देर रात्रि ब्यासी के पास खाई में गिरी कार।

0

ऋषिकेश :-देर रात्रि ब्यासी के पास खाई में गिरी कार,

03 सवारों के लिए देवदूत बनी SDRF रेस्क्यू टीम,

ब्यासी और शिवपुरी के बीच मे गूलर पुल के पास हुई दुर्घटना,

घटना में वाहन अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से पलट कर लगभग 20 मीटर नीचे खाई में पेड़ पर फंस गया,

दुर्घटना के समय वाहन में 03 लोग सवार थे, जो घायल व घबराये हुए थे,

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों में सावधानीपूर्वक रोप के माध्यम से घायलों तक पहुँच बनाई तत्पश्चात धीरे-धीरे तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल कर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया,

पौड़ी जनपद के रहने वाले थे घायल।

केदारनाथ रांसी ट्रेक में फंसे बंगाल के ट्रेकर्स की मौत ।

0

रुद्रप्रयाग ।केदारनाथ रांसी ट्रेक पर बंगाल का 10सदस्यीय ट्रेकर्स दल में से दो की हालत खराब हो गई,जिससे वह चल नही पा रहे थे ।इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गयी । जबकी एक ट्रेकर्स को एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद उस को केदारनाथ धाम में पहुंचा कर उसका प्राथमिक उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया।

केदारनाथ-रांसी ट्रेक पर फंसे 02 पर्यटक, SDRF ने किया रेस्क्यू

केदारनाथ-रांसी ट्रेक पर गए बंगाल के 10 सदस्यीय दल में से 02 सदस्यों का स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने पर वह चलने में असमर्थ होकर ट्रैक में ही फंस गए जबकि अन्य 08 वापिस लौट आये

सूचना मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF ने सर्चिंग अभियान चलाया

अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बावजूद केदारनाथ से 6 किमी दूर महापंथ के पास बर्फीली चट्टानों के बीच दोनों पर्यटकों को ढूंढ निकाला गया।

दोनों पर्यटकों में से एक की मृत्यु हो गई जबकि दूसरे का स्वास्थ्य खराब था।

SDRF टीम के जवानों ने बीमार व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने के बाद तत्काल रेस्क्यू करते हुए केदारनाथ पहुँचाकर अस्पताल में भर्ती कराया।

राज्य की महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची धामी सरकार।

0

राज्य की महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची धामी सरकार,

धामी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट मे एसएलपी की दाखिल,

धामी सरकार विधि विभाग के परामर्श के बाद अध्यादेश लाने की भी कर रही है तैयारी,

12 अक्तूबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में अध्यादेश के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है-सूत्र

नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड मूल की महिला अभ्यर्थियों को 30 फीसदी क्षैतिज आरक्षण देने के 2006 के शासनादेश पर लगाई है रोक।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश रचने वाले गिरप्तार ।

0

उत्तराखण्ड सरकार में युवा व जोशीले  केबिनेट मंत्री  सौरभ बहुगुणा को उनकी विधानसभा क्षेत्र के आप पास के लोगो के द्वारा उनकी हत्या की साजिश रची जा रही थी । जिसकी भनक लगते ही नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गयी और  उत्तराखण्ड पुलिस के द्वारा  जांच में तत्प्रता दिखाते हुए  टीमें बनाकर खोजबीन की गयी। ।आज उदमसिंह नगर पुलिस ने हत्या की साजिश रचने वालो के मंसूबो को नाकाम कर  बड़ी सफलता  हासिल की है।

उद्मसिंहनगर पुलि की सतर्कता से एक बड़ी साजिश को नाकाम किया। कैबिनेट मंत्री के जीवन को क्षति पहुँचाने का षडयंत्र रचने वाले सभी आरोपियों को गिरप्तार किया गया ।पकड़े गये
आरोपियों से 2 लाख 70 हज़ार रुपए बरामद किये गये ।
दिनांक 09.10.2022 को वादी उमाशंकर द्विवेदी निवासी सितारगंज ऊधम सिंह नगर द्वारा थाना सितारगंज पर उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री के जीवन को क्षति पहुँचाने का षडयंत्र रचने का आरोप लगाते हुए 1- हीरा सिंह 2- सतनाम सिंह उर्फ सत्ता 3- हरभजन सिंह 4- मौ0 अजीज उर्फ गुड्डू के विरूद्ध नामजद तहरीर दी गयी।उक्त मामले में सितारगंज पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही अभ्युक्तो के कब्जे से धनराशि भी बरामद की गयी ।बरामदगीः–
(क) — अभि0 अजीज उर्फ गुड्डू के कब्जे से 2.70 लाख रूपये
(ख) – अभि0 हीरा सिंह से 01 स्विफ्ट कार सं0 यूके 04एम से 8600 रुपये बरामद किए गए।

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की मुख्य टनल का पहला ब्रेक थ्रू

0

नरकोटा-खांकरा 2 किमी की मेन टनल हुई आर-पार
मैक्स इंफ्रा के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ही मजदूरों ने मनाया जश्न


रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के नरकोटा-खांकरा 2 किमी की मेन टनल आर-पार हो चुकी है। आरवीएनएल और मैक्स कंपनी के अधिकारियों ने मेन टनल का फास्ट ब्रेक थ्रू किया, जिसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने मजदूरों के साथ टनल के भीतर जश्न मनाया।
बता दें कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर नरकोटा से खांखरा के बीच दो किमी मेन टनल का ब्रेक थ्रू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेल लाइन में पैकेज 7ए के पोर्टल 2 में पहली मुख्य टनल का ब्रेक थ्रू किया गया। यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

क्योंकि पूरी परियोजना में यह पहली मुख्य टनल है, जिसका निर्माण कार्य सबसे पहले और इतनी जल्दी पूरा किया गया है। यहां लगभग 500 से अधिक कर्मचारी एवं मजदूर कार्यरत हैं, जो दिन-रात इस कार्य को कर रहे हैं। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के 125 किमी के 7 किमी के दायरे में काम कर रही मैक्स कम्पनी ने मेन टनल का ब्रेक थू्र कर टनल को आर-पार किया। टनल के ब्रेक थ्रू होने पर नरकोटा और खांकरा टनल पर कार्य कर रही मैक्स कम्पनी ने इस अवसर पर जश्न मनाया। यह रेल परियोजना में पहली मुख्य टनल है, जिसका ब्रेक थू्र हुआ।

मैक्स इंफ्रा के जनरल मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि यह पहला ब्रेक थू्र पूरी रेल परियोजना के अंतर्गत नरकोटा-खांकरा के बीच पूर्ण हुई है। कहा कि मैक्स कम्पनी के पांच सौ से अधिक इंजीनियर, एक्सपर्ट और वर्करों की मेहनत से यह काम संभव हो पाया है।

उनकी पूरी टीम ने रात-दिन मेहनत कर बेहद कम समय में इस लक्ष्य को पूरा किया है और उन्हें इस बात की सबसे बड़ी खुशी है कि राज्य भर में यह पहली मुख्य टनल है, जो आर-पार हुई है। इस मौके पर जनरल मैनेजर राजेश कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर विनय खेतरपाल, एचआर राजेंद्र भंडारी, लाइजनिंग अधिकारी संजय पाठक सहित सभी अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

बड़ी खबर :उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश, चार के विरूद्ध मुकदमा दर्ज,

0

बड़ी खबर :उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश, चार के विरूद्ध मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें गठित

देहरादून /रूद्रपुर । राज्य के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश रची जा रही थी। इस हत्या के लिए बदमाशों को सुपारी भी दे दी गई थी। खनन के मामले में जेल गये एक व्यक्ति ने ये साजिश रची थी। आरोपी अपने जेल जाने के लिए सौरभ बहुगुणा को जिम्मेदार मानता था। पुलिस ने इस मामले में चार के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

पुलिस ने भी कहा कि शुरुआती जांच में कैबिनेट मंत्री की हत्या की योजना की पुष्टि हुई है। पुलिस की तीन टीमें अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गठित की गई हैं।

इस सनसनीखेज़ मामले का खुलासा एक व्यक्ति द्वारा पुलिस को सौंपी गई तहरीर से हुआ है। सितारगंज बाईपास कालोनी निवासी उमाशंकर द्विवेदी पुत्र मुन्नीलाल द्विवेदी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ग्राम कोटाफार्म निवासी हीरा सिंह पुत्र चंबा राम पूर्व में गेहूं चोरी के मामले में जेल गया था। वह बड़े पैमाने पर अवैध खनन भी करता है। आरोपित जेल के लिए सौरभ बहुगुणा को जिम्मेदार मानता है। इसलिए वह उनसे रंजिश रखने लगा।

उमाशंकर का कहना है कि हीरा सिंह की सितारगंज केंद्रीय जेल में रहने के दौरान सतनाम सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी सिरसा फार्म, जिला बरेली उत्तर प्रदेश से मुलाकात हुई। सतनाम सिंह मादक पदार्थ के मामले में वहां बंद था। कहा जाता है कि जेल में ही हीरा सिंह ने सतनाम सिंह से कैबिनेट मंत्री को मारने के लिए कहा। यही से कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को मारने की पूरी योजना का खाका तैयार किया जाने लगा।

सतनाम ने हीरा को बताया कि किच्छा निवासी मोहम्मद अजीज उर्फ गुड्डू उसका दोस्त है और बड़ा अपराधी है।अजीज के संबंध उत्तर प्रदेश के शूटरों से हैं, वह काम करा देगा। सतनाम ने हीरा से कहा कि जेल से बाहर आने पर हरभजन निवासी सितारगंज उसे गुड्डू से मिलवा देगा। उमाशंकर ने बताया कि सूचना के आधार पर जेल से छूटने के बाद उनके साथी हीरा सिंह पर नजर रखने लगे। इस बीच दो अक्टूबर को कैबिनेट मंत्री सितारगंज आए। विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान हीरा सिंह उनके आसपास ही दिखा।

लगातार हो रही बारिश से रुद्रप्रयाग गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह जगह गिरे है बोल्डर।

0

रुद्रप्रयाग ।जनपद में लगातार हो रही बारिश से रुद्रप्रयाग गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह जगह गिरे है बोल्डर ।

गौरीकुण्ड  व केदारनाथ  के बीच जंगलचट्टी में पहाड़ी से चट्टान टूटने  से एक घोड़े संचालक की मौके पर ही मौते।

पैदल पड़ाव जंगल चट्टी में पहाड़ से चट्टान टूटने से लोगो मे अफरातफरी, सुबह बारिस होने से सभी घोड़े वाले अपने टेंट में सोये हुए थे ,तभी अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने कई लोगो ने भाग कर जान बचाई,जबकि एक कि मौके पर ही मौत ।घटना सुबह  4 बजे ही बताई जा रही है घटना ।

घोड़ा संचालक विकासखण्ड जखोली के ग्राम कंडाली धनवीर पुत्र शान्तु लाल उम्र 24 वर्ष के रूप पहचान हुई हैं ।

पुलिस द्वारा शव को जंगलचट्टी से सोनप्रयाग कोतवाली  लाया गया है ।

ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लग रहा है घण्टो जाम ।

0

 

ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लग रहा है घण्टो जाम ।

दो से पांच पांच किलोमीटर सड़क पर गाड़ियों का लगा रहता रेला ।

रुद्रप्रयाग ।।ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर नरकोटा में सड़क के दोनों साइडों से हर रोज जाम ही जाम लगने से वाहन रेंगते हुए नजर आती है ।इस स्थान पर सफर करने वालो को घण्टो इंतजार करने के बाद अपने गंतव्य को जाना होता है।कहि बार चमोली व रुद्रप्रयाग से रेफर मरीचों की एम्बुलेंश घण्टो जाम में फंसे होने से बीमार व्यक्ति के जान भी भारी पड़ जाती है । राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की ऐसी हालत है पांच ,पांच किलोमीटर का लंबा जाम लगा रहा है यदि एक बार जाम खुल भी गया तो फिर आधा घण्टे बाद वही स्थिति देखने को मिल रही है । गाड़ी का लम्बा रेला रैतोली पेट्रृोल पम्प से लेकर सम्राट होटल तक लगा रहता है ।

नरकोटा में आलवेदर और ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे का निर्माण कार्य चल रहा है। आलवेदर के तहत नरकोटा के दोनों छोरों पर पुल का निर्माण कार्य किया जाना है लेकिन आरसीसी कम्पनी द्वारा निर्माणाधीन पुल का कार्य अधर में छोड़ रखा है। इस स्थान पर एक तरफ गाड़ीयों को चढ़ने के लिए चढाई और एक तरफ उतारी के कारण जाम की स्थिति पैदा हो रही है। तो दूसरी ओर ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन की टनल का निर्माण कार्य चल रहा है।

जिससे नरकोटा के आस पास हमेशा लम्बा जाम लग रहा हैं वहीं दूसरी ओर बात करे तो चार धाम यात्रा पीक पर चलने के कारण केदारनाथ ,बद्रीनाथ,हेमकुंड व विश्व प्रसिद्ध फूलो की घाटी का दीदार करने भी इस समय देश विदेश पर्यटक यहां पहुंच रहे है । जिससे लम्बा जाम लग रहा है,जिससे आवागमन करने वालो के साथ साथ राहगीरों,व आस पास ग्रामीणों को भी दिक्कते उठानी पड़ रही है ।रोजाना लगने वाले जाम को देखते हुए रुद्रप्रयाग प्रशासन भी कोई ठोस कदम नही उठा पा रहा है ।और घण्टो जाम में रहने के बाद आवागमन करने समय पर अपने गंतव्य तक नही पहुंच पा रहे है ।