16.7 C
Dehradun
Wednesday, March 18, 2026


Home Blog Page 317

शिक्षकों के तबादलों में बदलाब के लिये बनेंगे नये नियम ।

0

देहरादून :- उत्तराखण्ड राज्य निर्माण से लेकर 22 वर्षो में शिक्षकों के तबादले हमेशा ही चर्चाओं में रहते हैं ।तबादलों में कही बार एक निदेशालय व शिक्षक संघो के भी आरोप प्रत्यारोप देखने हो मिलते हैं ।तबादलों में पारदर्शिता लाने के लिये सुझाव मांगे जा रहे हैं ।

निम्न बिंदुओं पर चर्चाए की जा रही है,

  • उम्र के हिसाब से शिक्षकों को तबादला में दी जाएगी राहत।
  • शिक्षा विभाग ने सुझाव के लिए ड्राफ्ट को अपनी वेबसाइट पर किया अपलोड।
  • तबादलों में शिक्षकों को उनकी उम्र के हिसाब से दिए जाएंगे अंक बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम के आधार पर भी अंक जोड़ने का किया जाएगा काम।
  • विवाहित शिक्षिकाओं को पूरे सेवाकाल में एक बार अपने गृह जिले या पति के कार्यस्थल पर तबादले की मिलेगी छूट।
  • तीन साल की सेवा पूरी करने के बाद शिक्षकों को पूरे सेवाकाल में जिले एवं मंडल परिवर्तन की मिलेगी छूट।
  • अटल उत्कृष्ट स्कूलों एवं राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के चयनित शिक्षकों के तबादले भी इसी नीति के तहत किये जाएंगे।
  • तबादलों में तैनाती मूल अधिकार नहीं होगा , यदि कोई व्यवहारिक परेशानी हुई तो विभाग या सरकार अंतिम निर्णय लेगी।

2016 में हुई vdo भर्ती परीक्षा की जांच भी करेगी एसटीएफ ।

0

देहरादून: पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार द्वारा UKSSSC भर्ती परीक्षा प्रकरण में एक माह के अल्प समय में प्रमुख अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर एस0टी0एफ की पीठ थपथपाई। उपरोक्त प्रकरण में अन्य दोषियों की गिरफ्तारी हेतु विवेचना/ जांच जारी रहेगी।

इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार द्वारा एस0टी0एफ को UKSSSC द्वारा पूर्व में आयोजित कनिष्ठ सहायक (ज्यूडिशियरी) 2021 एवं वी0डी0ओ भर्ती 2016 की जांच/विवेचना पर भी फोकस करने के निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा वी0डी0ओ भर्ती परीक्षा 2016 की जांच भी एस0टी0एफ को ट्रांसफर कर दी गई है।

चार धाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों से पुलिस अधिक्षक रुद्रप्रयाग की अपील ।

0

रुद्रप्रयाग – बाबा केदारनाथ की यात्रा पर आने वाले देश विदेश के यात्रियों को – जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की चारधाम यात्रा (श्री केदारनाथ धाम यात्रा) पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील है कि हैलीकॉप्टर टिकटों की बुकिंग सम्बन्धी विवरण या बेबसाइट को इंटरनेट पर या गूगल पर सर्च न करें। हैलीकॉप्टर टिकटों की बुकिंग हेतु उत्तराखण्ड राज्य के अन्दर जी0एम0वी0एन0 को अधिकृत किया गया है, जिसकी आधिकारिक वेबसाइट “heliservices.uk.gov.in” है, यदि आपके द्वारा इसके अतिरिक्त किसी भी वेबसाइट या हैलीकॉप्टर कम्पनी के नाम से बनी वेबसाइट पर टिकट बुकिंग का प्रयास किया जा रहा है तो समझिये कि आप ठगी का शिकार होने जा रहे हैं।

हेली टिकटों की ठगी करने वालो को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

0

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा हैलीकॉप्टर टिकटों के नाम पर धोखाधड़ी कर ठगी करने वाले 02 अभियुक्त धर दबोचे*

रुद्रप्रयाग – केदारनाथ यात्रा में संचालित होने वाली हेली सेवाओ टिकटो के लिये ऑनलाइन ठगी व धोखाधडी की जा रही है ।पूर्व में भी देश विदेश से आने वाले तीर्थ यात्री पहले भी कही बार टिकटो की बेलकमेलिंग की शिकायते करते आये हैं ।
इस वर्ष की यात्रा में भी श्री परीक्षित शारदा निवासी सोलन हिमाचल प्रदेश द्वारा दिनांक 17 मई 2022 को थाना गुप्तकाशी पर आकर शिकायत की गयी कि उनके साथ किसी अन्जान व्यक्ति के द्वारा श्री केदारनाथ यात्रा हेतु पवनहंस कम्पनी का हेलीकॉप्टर टिकट उपलब्ध कराने के नाम से 1,12000/रुपयों की धोखाधड़ी की गयी है, जब वे यात्रा हेतु यहां पर पहुंचे तो उनको कोई टिकट प्राप्त नहीं हुए और न ही टिकट दिलाने वाले व्यक्ति से अब उनका सम्पर्क हो रहा है। शिकायतकर्ता के शिकायर के आधार पर दिनांक 17 मई 2022 को थाना गुप्तकाशी पर मु0अ0सं0 15/2022 धारा 420 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान इस ऑनलाइन ठगी में प्रयुक्त संदिग्ध खातों में हुए लेन-देन के आधार पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा समय-समय पर दिये गए निर्देशों एवं पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी व पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गुप्तकाशी द्वारा थाना गुप्तकाशी पुलिस एवं जनपदीय एस0ओ0जी0 की एक संयुक्त टीम गठित कर अभियक्तों की तलाश हेतु गैर प्रान्त बिहार भेजी गयी। सर्विलांस की मदद से अभियोग में प्रयुक्त हुए अलग अलग खाताधारकों के सम्बन्ध में जानकारी हासिल करने पर पुष्टि होने पर अभियुक्त गणों को पटना, बिहार से गिरफ्तार कर लाया गया। अभियुक्तों कौशल कुमार पुत्ररामपुकार उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम नदवा थाना बाड,जिला पटना बिहार व राहुल कुमार पुत्र वरुण सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी नदवा जिला पटना बिहार को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी चमोली भेज दिया गया है।
हेली टिकटो की ठगी व हेरा फेरी का भी अपराधियो के द्वारा नया तरीका निकाला जा रहा है जिसमे
इन अभियुक्तों द्वारा पवनहंस हैलीकॉप्टर कम्पनी के नाम से फर्जी वेबसाइट तैयार कर इन्टरनेट पोर्टल पर सार्वजनिक कर दी जाती थीं, जिससे कि किसी भी व्यक्ति द्वारा हैलीकॉप्टर टिकटों के सम्बन्ध में गूगल पर सर्च करने पर इनकी वेबसाइट पर क्लिक करने पर इनके झांसे मे आ जाते थे, सबसे बड़ी बात ये कि इनके द्वारा सम्बन्धित क्षेत्र के बारे मे अधिकांश जानकारी सही अपलोड की रहती थी। किसी भी क्वेरी के लिए अपने मोबाईल नम्बर डाले रखते थे। पैसों के लेन-देन के लिए इनके द्वारा अन्य गरीब लोगों के खातों का सहारा लिया जाता था, उनके नाम से खाता खोलकर ओ0टी0पी0 या अलर्ट हेतु अपना नम्बर डलवाया जाता था तथा ए0टी0एम0 कार्ड अपने पास रखते थे। खाते मे आने वाली धनराशि की तुरन्त निकासी या दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता था। इस कार्य को इनके द्वारा अत्यधिक प्रोफेशनल तरीके से अंजाम दिया जाता था।

प्रेदश में फिर हो सकती है बारिस ,कई जिलों को येलो अलर्ट।

0

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने एक बार फिर से येलो अलर्ट जारी किया है। बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, देहरादून जिलों के लिए कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने पहले राज्य के अधिकांश जिलों के लिए भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। लेकिन इसे अब 28 और 29 अगस्त के लिए येलो अलर्ट में तब्दील किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 28 व 29 तारीख को भारी वारिश की संभावना है। मानसून की सक्रियता पर लगातार निगाह रखी जा रही है। हालांकि कहीं-कहीं बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। येलो अलर्ट के मद्देनजर चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग जिलों में संवेदनशील इलाकों में हल्का भूस्खलन, चट्टान गिरने के कारण सड़क मार्ग बाधित, नदियों के जल स्तर में वृद्धि, निचले इलाकों में जल भराव हो सकता है।

Uksssc पेपर लीक मामले में पेंटिंग प्रेस मालिक गिरफ्तार ।

0

एसटीएफ ने अबतक राजेश चौहान के रूप में 25 वी गिरफ्तारी की ।

देहरादून – उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही की है।UKSSSC पेपर लीक में मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने दो और महत्वपूर्ण गिरफ्तारियां की हैं।
Uksssc में अबतक की सब से बड़ी गिरफ्तारी पेटिंग प्रेस मालिक की हुई है ।

एसटीएफ ने शनिवार को आरआईएमएस कंपनी लखनऊ का मालिक राजेश चौहान को एसटीएफ उत्तराखंड ने पेपर लीक करने और केंद्रपाल व अन्य के माध्यम से सौदा करने के साक्ष्य के आधार पर गिफ्तार कर लिया है ।एसटीएफ ने राजेश चौहान को गिरफ्तार कर के उनसे पूछताछ करके अभी कई और भर्ती सरगनाओं के आगे आने की उम्मीद जगी है ।

Uksssc के बाद दरोगा और उत्तराखण्ड विधानसभा भर्ती की होगी जांच।

0

देहरादून– UKSSSC पेपर लीक मामले गिरफ्तारी के बाद STF लगातार नए नए खुलासे कर रही है। उत्तराखण्ड में आजकल भर्ती घाटालों की बाढ़-सी आ गई है। उत्तराखंड (Uttarakhand) अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की 2021 में हुई भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में लगातार एसटीएफ गिरफ्तारियां कर रही है। Uttarakhand में हुई उत्तराखंड (Uttarakhand) अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) भर्ती पेपर 2021 लीक केस में अभी तक 23 आरोपी सलाखों के पीछे डाले जा चुके है। विपक्ष इन भर्तियों की CBI जांच की मांग कर रही है।
वहीं, अब एक दिन पहले गिरफ्तार पंतनगर यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड एईओ दिनेश चंद्र जोशी (असिस्टेंट एस्टेब्लिसमेंट ऑफिसर) की गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड एसटीएफ को 2015-16 में हुई दारोगा भर्ती परीक्षा की जांच भी सरकार करवाने की तैयारी में है।
वहीं, इसके अलावा उत्तराखंड विधानसभा में पूर्व विस अध्यक्ष और वर्तमान मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के कार्यकाल में हुई भर्तियों के साथ ही छोटे से राज्य के विधानसभा में अभी तक 560 से ज्यादा कर्मचारी-अफसर तैनात किए जा चुके हैं।
इनमें से अधिकांश हर विधानसभा अध्यक्ष के कार्यकाल में बैक डोर से लगाए गए हैं। इन नियुक्तियों में बड़ा खेल हुआ है। इनमें पत्रकार, राजनेता, नौकरशाहों के रिश्तेदार, सगे-संबंधी और कईयों की पत्नीयां भी शामिल हैं। ऐसे में हमाम में पत्रकार, नौकरशाह समेत दोनों ही पार्टी बीजेपी और कांग्रेस के नेता…हैं।
अब देखना होगा कि उत्तराखंड सरकार इन भर्तियों के साथ और कितनी भर्तियों की एसटीएफ से जांच करवाती है। अगर वाकई में विधानसभा के साथ ही अन्य भर्तियों जिनमें वीडीओ/वीपीडीओ परीक्षा 2015-16, दारोगा भर्ती परीक्षा 2015-16 के साथ ही कई ऐसी परीक्षाएं हैं जिनमें हाकम के साथ ही यूपी और उत्तराखंड के कई माफियाओं ने बड़े ही शातिर तरीके पेपर लीक कर अपने-अपने लोग पैसे लेकर सरकारी कर्मचारी बनाए हैं।

 

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की 104 वर्षीय धर्मपत्नी का निधन।

0

रुद्रप्रयाग-ऊखीमठ ब्लॉक के गैड़ निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिवंगत कांति सिंह की धर्मपत्नी चंद्रा देवी का 104 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह जिले की सबसे वयोवृद्ध वीरनारी थी। उनके निधन पर क्षेत्रीय लोगों ने दुख व्यक्त किया है।
जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कांति सिंह 1940 में देश को आजादी दिलाने की लड़ाई में सक्रियता से भाग लिया। जिपंस विनोद राणा ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कांति सिंह मात्र 25 वर्ष की उम्र मे शहीद हो गए थे। वहीं वीरनारी चन्द्रादेवी के निधन पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन्त तिवारी, विधायक शैलारानी रावत, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, जिपंस विनोद राणा, जिपंस गणेश तिवारी, जिपंस सुमन नेगी, क्षेपंस लक्ष्मण राणा, पूर्व जिपंस संगीता नेगी, प्रधान राजेश्वरी देवी, विक्रम सिंह, देवेंद्र पंवार आदि ने शोक व्यक्त किया।

विधासभा में मंत्रियों के पीआरओ की नियुक्तियों को लेकर कांग्रेश उठा रही सवाल।

0

देहरादून – उत्तखण्ड में सरकार आम जनता के प्रति कितनी सजगता दिखाती है ।वह उत्तराखण्ड में अब तक हुई भर्तियों की धांधली देख कर साफ जाहिर हो रहा ।Uksssc के पेपर लीक मामले उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ मंत्रियों के साथ हाकम सिंह की खिंची फोटो कुछ और ही इशारा करती नजर आ रही है ।जैसे जैसे भर्तियों में धांधली का जीन बोतल से बाहर आ रहा है तो विधान सभा ,सचिवालय की भर्तियां भी जांच की आंच में आ गयी है ।

इन्ही सभी भर्तियों की धांधली को देखते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने पूर्व मंत्रियों के पीआरओ की विधान सभा की नयुक्तिओ पर ही सवाल उठा दिया है ।किन किन आधारों पर बेरोजगार की नोकरियों को अपने चेहतों दी है ।
उत्तराखंड में UKSSSC भर्ती परीक्षा के बाद अब विधानसभा नियुक्तियों पर उठे सवाल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप।

पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के पीआरओ की विधानसभा में नियुक्ति को लेकर उठाए सवाल

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पीआरओ की भी विधानसभा में नियुक्ति को लेकर उठाए सवाल

भाजपा संगठन महामंत्री के पूर्व पीआरओ की विधानसभा में नियुक्ति को लेकर भी उठाए सवाल ।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा विधानसभा में भाजपा के बड़े नेताओं के करीबियों और रिश्तेदारों को मिली है नियुक्ति मिली है ।

एसटीएफ के रडार पर चढ़ी एक और भर्ती परीक्षा ।

0

सचिवालय रक्षक परीक्षा की जांच शुरू।

देहरादून ।। उत्तराखण्ड में लगातार भर्तियों में आ रही शिकायतों को देखते हुए एसटीएफ को एक और भर्ती जांच सौंपी गयी है । ये अभी भर्तियां उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित की गयी है । मुख्यमंत्री धामी ने भी निर्णय लिया है जिस भी भर्ती में धांधली पाई जाएगी वे सभी निरस्त की जाएगी ।

भर्तियों में लगातर मिल शिकायत पर एक और भर्ती परीक्षा में एसटीएफ ने जांच शुरू कर दी है। पिछले साल हुई इस सचिवालय रक्षक परीक्षा में एसटीएफ को प्राथमिक जांच में अनियमितताएं मिली हैं।

पुलिस मुख्यालय द्वारा परीक्षा लीक के इस प्रकरण में जांच के बाद प्राथमिक अनियमितताएं पाने पर एसटीएफ ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कराया है।

सचिवालय रक्षक परीक्षा सितंबर 2021 में यूकेएसएसएससी द्वारा कराई गई थी। इसमें जांच में गड़बड़ी मिलने पर एसटीएफ ने थाना रायपुर में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसकी विवेचना तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय द्वारा एसटीएफ को सुपर्द कर दी गई है।

बता दें कि, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 27 सितंबर 2021 को सचिवालय सुरक्षा संवर्ग रक्षक के 33 रिक्त पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी। इसके लिए 36,533 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 25,805 अभ्यर्थियों ने ही एग्जाम दिया, जबकि 10,757 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। भर्ती के लिए प्रदेशभर में 107 केंद्रों पर इसकी लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल मांगी गई।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गड़बड़ी वाले सभी परीक्षाओं को निरस्त करने की बात कही है। ऐसे में स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा (VDO, VPDO आदि) के अलावा यह परीक्षा भी निरस्त होगी।