आर्थिक तौर पर महिलाएं होंगी मजबूत
आशा नौटियाल ने केंद्र सरकार का जीएसटी छूट पर जताया आभार
5 सितंबर 2025 देहरादून केंद्र सरकार ने जीएसटी में छूट देने का ऐतिहासिक निर्णय किया है इससे महिलाओं को भी काफी राहत मिलने जा रही है रसोई के समान सस्ते होंगे गृहणियों को इसका सीधा फायदा पहुंचेगा भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं उनके नेतृत्व में जिस तरह से केंद्र सरकार ने जीएसटी में छूट करने का बड़ा फैसला किया है । इसे कामकाजी महिलाओं महिला उद्यमियों को भी बहुत फायदा पहुंचाने वाला है उनका कहना है कि, महिला उद्यमियों को अभी भी व्यावसायिक खर्चों जैसे कार्यालय के किराए, लैपटॉप या विज्ञापन पर ITC का लाभ मिल सकता है।
उनका कहना है कि कम टर्नओवर वाले असंगठित व्यवसाय, जैसे ₹1.5 करोड़ तक वाले, संरचना योजना का विकल्प चुनकर कम जीएसटी दर का लाभ उठा सकते हैं। इससे छोटे महिला-स्वामित्व वाले व्यवसायों के लिए कर फाइलिंग प्रक्रिया सरल हो रही है
भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि छोटी व्यवसाय चलाने वाली महिलाएं जो डिजिटल लेनदेन के माध्यम से आय की घोषणा करती हैं, वे 8% के बजाय केवल 6% कर का भुगतान कर सकती हैं। ₹3 करोड़ तक की बढ़ी हुई टर्नओवर सीमा भी महिला उद्यमियों को वित्तीय स्वायत्तता और व्यवसाय वृद्धि को बढ़ावा देने में मदद करती है।
आशा नौटियाल का कहना है कि गृहणियों को लाभ मिलेगा दूध, रोटी, पराठा, छेना और कुछ अन्य खाद्य पदार्थ जीएसटी-मुक्त हो गए हैं। इससे परिवार के मासिक बजट पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
उनका कहना है कि व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर अब कोई जीएसटी नहीं लगेगा। यह भारत में प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य खर्च को कम कर सकता है और अधिक लोगों को स्वास्थ्य बीमा लेने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है।
33 जीवन रक्षक दवाएं, दुर्लभ बीमारियों और गंभीर बीमारियों के लिए दवाएं भी कर-मुक्त होंगी।
जिम योग केंद्र जैसी सौंदर्य और सेहत से जुड़ी सेवाओं पर जीएसटी 18% से घटाकर 5% कर दिया गया है।
भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को भी इसका फायदा मिलेगा भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प सिद्धि की तरफ बढ़ रहा है।















साथ ही भरदार क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क जवाड़ी-दरमोला मोटर मार्ग एवं जवाड़ी पार्क से उत्यासु डिग्गी मोटर मार्ग भी उसकी वजह से पूरा धंस रहा है।इससे बद्री-केदार यात्रा के साथ साथ जिससे भरदार क्षेत्र का आवागमन सहित इसके कारण प्रभावित हो रहा है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उन्होंने पत्र के माध्यम से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा एव मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को जानकारी से अवगत कराया है। साथ ही उन्होंने जल्द से जल्द केंद्र सरकार से अलकनंदा नदी किनारे सुरक्षात्मक कार्य करवाने का आग्रह किया।
जिससे इस सड़क को धसने से बचाया जा सके। जिससे कोई बड़ी जनहानि न हो। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भारत भूषण भट्ट जी, निवर्तमान जिलापंचायत उपाध्यक्ष श्री सुमंत तिवारी, सतेंद्र बर्तवाल, कुंवर सत्यार्थी, संदीप कपरवान आदि उपस्थित रहे।

जनपद में लगातार हो रही बारिश के कारण फिलहाल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग मनोज नेगी के नेतृत्व में जनपद मुख्यालय स्थित चौकी जवाड़ी बाईपास पर पहुंच रहे यात्री वाहनों को केदारनाथ की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है। यात्रियों को जनपद मुख्यालय में ही रुकने या बद्रीनाथ की ओर भेजा जा रहा है। हालांकि सम्पूर्ण उत्तराखण्ड सहित जनपद क्षेत्रान्तर्गत निरन्तर बारिश हो रही है तथा कहीं पर भी पहाड़ी दरकने, भूस्खलन होने की घटना घटित हो सकती है, ऐसे में सभी से आग्रह है कि गैर जरूरी यात्रा करने से बचें तथा मौसम साफ होने तक सुरक्षित स्थानों पर ही रुके रहें।




