सोनप्रयाग ।मुनकटिया के पास बोल्डर गिरने से बलोरो वाहन क्षतिग्रसत।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी का कहना है उक्त वाहन उत्तरकाशी से केदारनाथ यात्रा पर आया हुआ था ।आज सुबह सोनप्रयाग से गौरीकुंड के लिए निकला था लेकिन मुनकटिया के पास पहाड़ी टूटने से वाहन के ऊपर जा गिरा जिसमे दो लोगो मोके पर ही मौत हुई है

बलोरो वाहन में 11 लोग सवार होने बताए जा रहे है जिनमे दो की मौके पर ही मौत ,दो गम्भीर घायल व अन्य लोगो को हल्की छोटे आई है । ये सभी लोग उत्तरकाशी के बताए जा रहे है।
आज प्रातःकाल मैक्स बोलेरो वाहन संख्या यूके 11 टीए 1100 जो कि सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड के लिए 11 सवारियां लेकर चला था, तकरीबन सवा सात बजे के आसपास मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन के कोने पर ऊपर से एक बड़ा पत्थर आने से यह वाहन इसकी चपेट में आ गया। जिस कारण वाहन में सवार 2 व्यक्तियों की मृत्यु तथा 3 व्यक्ति घायल हो गये। जिनको कि रेस्क्यू टीमों व स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल सोनप्रयाग अस्पताल लाया गया है।
घायलों का विवरण –
1- नवीन सिंह रावत पुत्र जयेंद्र सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 35 वर्ष
2- ममता पत्नी चैन सिंह पवार निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 29 वर्ष
3- प्रतिभा पुत्री गिरवर सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 25 वर्ष
(क्रमांक 1 व 2 पर अंकित घायलों को हायर सेन्टर के लिए रैफर कर दिया गया है।)
मृतकों का विवरण –
1- श्रीमती रीता पत्नी उदय सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट उत्तरकाशी उम्र 30 वर्ष
2- चंद्र सिंह पुत्र कलम सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 50 वर्ष


इसी क्रम में जखोली ब्लॉक के बकसिर बंगड़ गांव में मेडिकल टीम ने एक 21 वर्षीय महिला की सुरक्षित डिलीवरी उसके घर पर ही करवाई। महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है।बड़ी बात ये की मेडिकल टीम संपर्क मार्ग टूटे होने के बाद बड़ी की विकट परिस्थितियों में महिला के घर पहुँची और महिला की सुरक्षित डिलीवरी करवाई।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात सूचना प्राप्त हुई कि सक्षमा देवी (उम्र 21 वर्ष), पत्नी पंकज चंद को अत्यधिक प्रसव पीड़ा हो रही है। सूचना मिलते ही प्रभारी चिकित्सा अधिकारी जखोली डॉ. खुशपाल सिंह के निर्देशन में एक मेडिकल टीम गठित कर महिला के घर भेजी गई। टीम में डॉ. अयोध्या, फार्मासिस्ट प्रदीप साह और सीएचओ मोहित शामिल थे।





उनकी खोजबीन के लिए एनडीआरफ वह एसडीआरएफ, डीडीआरएफ की टीम में रेस्क्यू अभियान में लगाई गई है।अभी सड़क मार्ग कई जगह पर पूर्ण तरह क्षतिग्रस्त हो रखा है जिसको ठीक करने के लिए मशीन लगाई गई है। बसुकेदार तहसील के कही गांव सहित स्यूर, पूर्वी बांगर, सहित फुटगढ क्षेत्र का सम्पर्क इस आपदा के कट गया। जिसको बहाल करने के लिए मशीने लगवाई गई है। प्रशासन क़ो राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए उनके द्वारा जिला प्रशासन को कहा गया है। वही उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों का सड़क मार्ग से सम्पर्क कट गया है, उन क्षेत्रों के लिए हैली के माध्यम से रसद एवं जरूरी दवाई पहुचाने की तैयारी की जा रही है। मौसम साफ होने पर वहाँ ये जरूरी चीजें भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिह धामी से दूरभाष पर वार्ता कर हालात के बारे में अवगत कराया गया है। 











