19.2 C
Dehradun
Sunday, September 27, 2026
Home Blog Page 324

केदारनाथ यात्रा के द्वितीय चरण में 3 हेलिकम्पनियों ने की हेली सेवा शुरू ।

0

केदारनाथ यात्रा में आने वाले यात्रियों को 15 सितम्बर तक सभी नौ हेलिकम्पनियाँ का मिलेगा लाभ
रुद्रप्रयाग-केदारनाथ यात्रा का दूसरा चरण सितम्बर माह से शुरू हो चुका है।जबकि यात्रा में हेली सेवाएँ देने जा रही हेलिकम्पनियाँ भी अब धीरे-धीरे यात्रा हेलीपैड पर पहुंचने लगी हैं।1 सितम्बर से शुरू हुए केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण में अभी 3 हेलिकम्पनियाँ(हिमालयन, क्रिस्टल और चिप्सन)यात्रियों को हेली सेवा का लाभ दे रही हैं।जबकि पहली बार
हिमालयन हेली कम्पनी ने बरसात के समय भी अपनी सेवायें जारी रखीं।वहीं हेली टिकटों की बात करें तो 15 सितंबर तक हेली टिकटों की बुकिंग पूरी हो चुकी है और 16 से 30 सितम्बर तक हेली टिकटों की बुकिंग इस बीच जारी है।
बता दें 6 मई को बाबा केदारनाथ के कपाट खुले थे और दो महीने की यात्रा में भारी संख्या में यात्री केदारनाथ धाम के पहुंचे थे। साथ ही बरसात में भी कांवड़ों की भीड़ से केदारघाटी गुंजायमान रही।वहीं अब तक केदारनाथ यात्रा में 1060281 यात्री बाबा के दर्शन कर चुके हैं।वहीं यात्रा के द्वितीय चरण में भी 15 सितम्बर तक हेली टिकटों की बुकिंग को देखते हुए भारी संख्या में यात्रियों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।
वहीं हेली सेवा नोडल अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि केदारनाथ यात्रा के द्वितीय चरण में यात्रियों के भीड़ बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।साथ ही यात्रा के पहले चरण में नौ हेलिकम्पनियों ने अपनी सेवायें दी हैं और एकमात्र हिमालयन हेली कम्पनी ने अभी तक पूरे यात्रा सीजन यात्रियों को हेली सेवा का लाभ दिया है।उन्होंने बताया कि आज से चिप्सन और क्रिस्टल कम्पनी भी केदारनाथ यात्रा के द्वितीय चरण में सेवायें देने के लिये पहुंच चुकी हैं और आने वाली 15 सितम्बर तक सभी नौ हेलिकम्पनियाँ केदारनाथ यात्रा में सेवाएं देने हेतु पहुँच जायेंगी।वहीं हेली सेवा नोडल अधिकारी सुशील नौटियाल ने यात्रियों को अवगत कराया है कि हेली टिकटों को लेकर किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें वहीं मौसम के अनुसार और हेली टिकटों के शेड्यूल के अनुसार ही आने वाले यात्रियों की यात्रा को सुगम और सफल बनाने में सहयोग किया जायेगा।

Uksssc पेपर लीक मामले में हुई अब तक 32 गिरफ्तारी

0

देहरादून, यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में हुई अब तक 32 गिरफ्तारी ।

यूकेएसएसएससी प्रश्न पत्र लीक मामले में एसटीएफ उत्तराखंड ने राजबीर निवासी लक्सर हरिद्वार को किया गिरफ्तार,

राजबीर ने हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के कुछ परीक्षार्थियों को साथ ले जाकर धामपुर में नकल के सेंटर में प्रश्न पत्र कराया था लीक

गवाहों के बयान एवं टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार,

अभियुक्त राजबीर वर्तमान में कनिष्ठ सहायक राजकीय पॉलीटेक्निक हिंदोलखाल टिहरी गढ़वाल में है नियुक्त।

सीएम धामी के आदेश पर शासन ने uksssc के सचिव संतोष बड़ोनी को निलम्बित किया है।

0

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती घोटाले में धामी सरकार ने एक और बड़ी कारवाई की है। इस प्रकरण में मुख्यमंत्री के आदेश पर शासन ने उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बड़ोनी को निलम्बित किया है।

प्रभारी सचिव सचिवालय प्रशासन विनोद कुमार सुमन ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि कतिपय परीक्षाओं में विभिन्न प्रकार की गडबडियों एवं अनियमित्ताएं प्रकाश में आई है। इस सम्बन्ध में विभिन्न जाँच एजेन्सियों के माध्यम से जाँच की कार्यवाही प्रचलित है। इन अनियमित्ताओं की अवधि में संतोष बड़ोनी, संयुक्त सचिव, उत्तराखण्ड शासन प्रतिनियुक्ति के आधार पर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में सचिव के पद पर कार्यरत रहे। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, देहरादून में सचिव के पद पर कार्यरत होने के नाते संतोष बडोनी द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरती गई है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में हुई नियुक्तियों की जांच के लिये लिखा विधानसभा अध्यक्ष को पत्र ।

0

 

जिन नियुक्तियों में अनिमियता पाई जाती है किये जाय निरस्त ।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी विधानसभा में नियुक्तियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी को लिखा पत्र

पत्र दो बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित करने का किया जिक्र,

सीएम ने विधानसभा सचिवालय में की गई नियुक्तियों जिनके संबंध में विवाद उत्पन्न हुआ है कि इस संबंध में उच्च स्तरीय जांच कराए जाने एवं जांच में कोई अनियमितता पाई जाती है तो ऐसे सभी अनियमित नियुक्तियों को निरस्त किया जाना की बात कही गई।

दूसरा बिंदु में विधान सभा सचिवालय में भविष्य में निष्पक्ष एवं पारदर्शी नियुक्ति किए जाने का प्रावधान किए जाने की जिक्र किया गया।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने की 31 की गिरफ्तारी।

0

देहरादून :-UKSSSC केस अपडेट

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने की 31 की गिरफ्तारी

पूर्व में गिरफ्तार कनिष्ठ सहायक पद पर तैनात मनोज जोशी का भाई विनोद जोशी गिरफ्तार

उत्तराखंड पुलिस में उधम सिंह नगर में तैनात था अभियुक्त विनोद जोशी

वीपीडीओ और बीडीओ की परीक्षा में कई परीक्षार्थियों को परीक्षा से एक रात पहले कुंडेश्वरी में अभियुक्त विनोद जोशी ने परीक्षार्थियों को हल करवाया था प्रश्न पत्र

पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों और गवाहों के बयानों के साथ साक्ष्यों के आधार पर कॉन्स्टेबल विनोद जोशी को किया गया गिरफ्तार।

पहाड़ी शैली में बने जैबरी बासा होम स्टे में रुक कर और देखिये ।

0

 

पहली बार प्रशासन की पहल पर उद्यान और पर्यटन विभाग ने बनाया होम स्टे।

रुद्रप्रयाग। पर्यटन एवं उद्यानीकरण की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए रुद्रप्रयाग जिले में पहला पहाड़ी शैली में बना हार्टी टूरिज्म (होम स्टे) का शुभारंभ कर दिया गया। केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जैबरी बासा के नाम से बने हार्टी टूरिज्म भवन का उद्घाटन किया।

केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत और डीएम मयूर दीक्षित ने किया शुभारंभ

कुंड-ऊखीमठ मोटर मार्ग पर संसारी के पास बने टूरिज्म भवन और कैंटीन का आनंद देश-विदेश के पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को मिलेगा। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इस मौके पर केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत ने कहा कि उद्यान विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से तैयार किए गए टूरिज्म भवन जैबरी बासा एक सराहनीय पहल है। ऐसे पर्यटक स्थल एवं भ्रमण केंद्र तैयार होने से कई स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।

कहा कि अन्य विभागों को भी अपनी भूमि पर इस तरह की योजनाएं शुरू करने का प्रयास करना चाहिए। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि जनपद में पर्यटन की गतिविधियों एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। कहा कि उद्यान विभाग द्वारा पारम्परिक पहाड़ी शैली में तैयार होम स्टे जैबरी बासा इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि यहां पर एनआरएलएम में गठित बद्री केदार स्वयं सहायता समूह ही इसका संचालन करेंगे। ताकि सीधा लाभ स्थानीय महिलाओं को हो। होम स्टे में पहाड़ी व्यंजन मुख्य मेन्यू में शामिल होगा। इसके अलावा अन्य भोजन भी उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमालय की श्रृंखला के साथ ही प्रकृति के विहंगम दृश्य चोपता एवं केदारनाथ यात्रा मार्ग पर तैयार जैबरी बासा की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। जिलाधिकारी ने पर्यटकों से अधिक से अधिक संख्या में यहां आकर रुकने की अपील की है।

पहाड़ी शैली में बना होम स्टे जैबरी बासा का हुआ उदघाटन।

जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि ऊखीमठ में वर्ष 1963 में राजकीय आदर्श उद्यान नर्सरी स्थापित की गई थी, जो करीब दो हेक्टेयर भू-भाग में फैली है। क्षेत्र की नैसर्गिक सुंदरता को देखते हुए सरकार ने वर्ष 2020 में इस नर्सरी को हार्टी टूरिज्म भवन (औद्यानिकी पर्यटन केंद्र) के रूप में विकसित करने की योजना बनाई थी। जनवरी 2021 में राजकीय आदर्श उद्यान केंद्र के लिए जिला योजना से 1 करोड़ 39 लाख 86 हजार रुपए में तैयार किए गए हार्टी टूरिज्म भवन का निर्माण कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा किया गया। इस मौके पर सीडीओ नरेश कुमार, पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

नवनियुक्त महानिदेशक, सूचना बंशीधर तिवारी ने कार्यभार किया ग्रहण।

0

देहरादून: नवनियुक्त महानिदेशक, सूचना बंशीधर तिवारी ने गुरूवार को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनमानस तक पहुंचाने के लिए सूचना विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

मीडिया के साथ बेहतर समन्वय के साथ नवीन तकनीक के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाये। सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जन को सुलभता से मिले इसके लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों का प्रयोग किया जाये। सूचना महानिदेशक ने कहा कि सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाये।

प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को मीडिया से बेहतर समन्वय कर जनमानस तक पहुंचाया जाये। उन्होंने कहा कि जिला सूचना कार्यालयों के सुदृढ़ीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाये, ताकि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार एवं प्रसार हो सके। कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री बंशीधर तिवारी विभागीय कार्यों की जानकारी ली।

इस अवसर पर अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक आशिष त्रिपाठी, उप निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव, उप निदेशक रवि बिजारनियां एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुमाड़ी सेमा विराणगावं जाखाल मोटर मार्ग को मिली वित्तीय स्वीकृति।

0

क्षेत्रीय जनता ने जताया विधायक भरत चौधरी का आभार।
रुद्रप्रयाग -विधानसभा क्षेत्र के भरदार क्षेत्र में अंतर्गत राज्य योजना के अंतर्गत सुमाड़ी सेमा विराणगावं जाखाल मोटर मार्ग नवनिर्माण (द्वितीय चरण) 5km लागत (1.62 करोड़) की प्रशासनिक एव वित्तीय स्वीकृति प्रदान होने पर विधायक भरत चौधरी द्वारा सभी जनता को बधाई देते पुष्कर सिंह धामी एवं लोकनिर्माण मंत्री सतपाल महाराज जी का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा की लम्बे समय से क्षेत्र वासियों की सड़क की मांग थी। वो कि पूरी हुई है। जल्द ही सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। सड़क की स्वीकृति मिलने पर ग्राम प्रधान शशि नौटियाल सहित क्षेत्र विधायक भरत चौधरी का फूल मालाओं के साथ स्वागत करते हुए, धन्यवाद ज्ञापित किया। लंबे समय के सेमा, लड़ियासु, विराण गाँव के ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी।

सड़क के आभाव ग्रामीणों को 2,3 किमी पैदल चलना पड़ता है। जिससे ग्रामीणों को बड़ी समस्या होती है। सड़क की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए, विधायक भरत चौधरी व सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।इस मौके ग्रामीण सुनील प्रसाद, विशंभर दत्त, मायाराम, शकु देवी, सुनीता देवी, शान्ति देवी, पूर्व प्रधान दीपा देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष राजेन्द्री देवी, युवक मंगलदल अध्यक्ष नितिन गौड़ ने धन्यवाद ज्ञापित।

विधानसभा में भर्तियों को लेकर अध्यक्ष चिंतित।

0

विधानसभा मे हुई बैकडोर नियुक्तियों पर बोले भाजपा विधायक विनोद चमोली ,पारदर्शी तरीके से होनी चाहिये थी नियुक्तिया।

देहरादून – विधानसभा में चारो और अब तक हुई नियुक्ति को लेकर होहल्ला मचा हुआ है ।जिसमे भाजपा के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष व कांग्रेश सरकार के समय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नियुक्तियों में अपनी सफाई दे रहे हैं ।लेकिन जो दलील पूर्व विधान सभा अध्यक्ष दे रहे हैं वो किसी के भी गले नही उतर रहे हैं आखिर उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री के रिस्तेदारो ,पीआरओ के लिये विधान सभा बनाई गयी है ।हर जगह जनता के उबाल को देखते हुए उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ विधायक विनोद चमोली ने विधानसभा में भर्तियों को लेकर उठ रहे सवालों पर चिंता जाहिर की है। विधायक विनोद चमोली ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष भी इस विषय पर चिंतित होंगे क्योंकि उन्हें पता है कि नियम क्या कहते हैं और जो सवाल उठ रहे हैं उन सवालों का किस प्रकार से राजनीतिक जीवन पर असर पड़ता है। विधायक विनोद चमोली ने कहा कि चाहे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल का मामला हो या पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के द्वारा की गई नियुक्तियों का मामला हो सभी नियुक्तियों पर एक पैमाना सेट होना चाहिए पारदर्शी तरीके से नियुक्तियां होनी चाहिए और निकट भविष्य के लिए एक ऐसे आयोग की स्थापना हो जो पारदर्शी तरीके से भर्तियां करा सके। भाजपा विधायक ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश के विधानसभा से ज्यादा उत्तराखंड के विधानसभा में कर्मचारियों की संख्या है तो वह चिंतनीय विषय है क्योंकि उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य के लिए इतनी बड़ी संख्या राज्यहित के लिए सही नहीं है ।

केदारनाथ यात्रा में अब मालू के पत्ते की प्लेट में मिलेगा खाना, सितम्बर से होगी शुरुआत ।

0

केदारनाथ यात्रा में अब मालू के पत्ते की प्लेट मे मिलेगा खाना रुद्रप्रयाग प्रशासन ने शुरू की कवायद, सितम्बर से होगी शुरुआत ।

रुद्रप्रयाग – उत्तराखण्ड को हमारी रीति रिवाज ,वेशभूषा ,बोली भाषा ,पौराणिक परम्पराओ के आधार पर जाना था ।लेकिन धीरे धीरे रोजगार की तलाश में पलायन होने से बदलाव की और अग्रसर होने लगे हैं।

आज बात कर रहे हैं मालू के पत्ते का जिसे हम सभी शुभ कार्यो में उसका प्रयोग करते थे।मगर आज वह मालू जैसे हमारे तीज त्यौहारों से दूर होगा है और हम सभी प्लास्टिक व डिस्पोजल के पत्तो का प्रयोग कर रहे हैं ।कभी पहाड़ मे जब आप शादी समारोह मे खाना खाने पहुँचते थे तो मालू के पत्ते मे आपको खाना परोसा जाता था, यह पत्ता खाने को और अधिक पौष्टिक बनाने के साथ ही पूरी तरह स्वास्थ्य के लाभदायक माना जाता है, अब पास्टिक ने इसकी जगह ले ली है। लेकिन अब आपको यह सुनकर खुशी होगी की आप यदि केदारनाथ यात्रा के लिए जायेंगे तो आपको मालू के पत्ते पर भोजन परोसा हुआ मिलेगा। क्युकी रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है। पहले पालीथिन उन्नमूलन के लिए एक जबरदस्त अभियान शुरू किया गया और अब मालू के पत्तो को केदारनाथ धाम एवम यात्रा के विभिन्न पड़ावो पर होटल रेस्टोरेंट मे उपलब्ध कराने की योजना पर काम किया जा रहा है। इस संबंध मे जब जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित से पूछा गया तो उन्होंने बताया की निशिचित् रूप से मालू के पत्ते का उपयोग यात्रा के दौरान सभी रेस्टोरेंट एवम होटलो मे शुरू हो इस पर काम किया जा रहा है। इसके लिए कई स्वय सहायता समूह कार्य कर रहे है और सितम्बर माह से इसकी शुरुआत करने का प्रयास है। शुरुआत मे दिक्कत होंगी लेकिन आने वाले भविष्य के लिए यह पास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने मे मील का पत्थर साबित होगा।