19.2 C
Dehradun
Sunday, September 27, 2026
Home Blog Page 323

त्रियुगीनारायण में धूमधाम से मनाया गया हरियाली मेला ।

0

केदारघाटी के शिव-पार्वती विवाह स्थली त्रियुगीनारायण मंदिर में शनिवार देर शाम पौराणिक रीति रिवाजों के साथ ऐतिहासिक हरियाली मेला धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा एवं गाजे बाजों के साथ मंदिर परिसर में सामूहिक रूप से जौ की हरियाली की पूजा अर्चना कर सर्वप्रथम भगवान विष्णु को अर्पित की।

बता दें प्रतिवर्ष क्षेत्र में धुर्बा अष्टमी को क्षेत्र की खुशहाली व विश्व कल्याण के लिए त्रियुगीनारायण में हरियाली मेले का आयोजन होता है। शनिवार को देर शाम त्रियुगीनारायण की सभी ग्रामीणों ने अपने घरों में उगाई गई जौ के साथ ही हरियाली को गाजे बाजों एवं भगवान नारायण के जयकारों के साथ सभी ग्रामीण मंदिर प्रांगण पहुंचे। पारंपरिक परिधान में पहुंची महिलाओं ने यहां पर भगवान नारायण व हरियाली की वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा अर्चना की गई। उसके उपरान्त सभी ग्रामीणों ने एक-एक कर यह हरियाली सर्वप्रथम भगवान को अर्पित की। इस दौरान पौराणिक गीतों एवं जयकारों से क्षेत्र का पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। हरियाली मेले का यह दृश्य आकर्षण का केन्द्र रहा। इसके बाद में ग्रामीणों ने पूरे गांव में घूमकर एक दूसरे को इस हरियाली को प्रसाद के रूप में वितरित किया।
मान्यता है कि वामन भगवान ने अवतार लेने से चार दिन पूर्व माता अधिति एवं देव कन्याओं को अपने विराट रूप के दर्शन दिए थे। तब उन्होंने प्रसन्न होकर भगवान को दूर्वा अष्टमी को हरियाली भेंट की थी। तब से यह हरियाली मेला मनाने की परम्परा सदियों से चली आ रही है। इस अवसर पर प्रधान त्रियुगीनारायण प्रियंका तिवारी, महिला मंगल दल अध्यक्ष आरती देवी, जगन्नाथ प्रसाद ,सूर्य प्रसाद, परशुराम गैरोला, शंकर प्रसाद, सर्वेशनन्द भट्ट, दिवाकर गैरोला सहित सम्पूर्ण ग्रामवासी मौजूद थे।

Uksssc पेपर लीक मामले हुई 34 वी गिरफ्तारी।

0

देहरादून,यूकेसीएसएसस पेपर लीक मामले हुई 34 वी गिरफ्तारी

पेपर लीक में अब तक कुल 92 लाख कैश बरामद,

पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तगणों की करोड़ों की अवैध संपत्ति का भी पता लगाया गया,

दर्जनों बैंक अकाउंट को भी किया एसटीएफ ने फ्रिज,

एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा उत्तर प्रदेश के नकल माफियों के अहम साथी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता,

पुख्ता साक्ष्य और टेक्निकल एविडेंस के आधार पर अभियुक्त संपन्न राव को एसटीएफ द्वारा गोमतीनगर लखनऊ से किया गिरफ्तार,

अभियुक्त मूल रूप से गाजीपुर उत्तर प्रदेश का है निवासी और नकल सरगना सादिक मूसा का है साथी,

एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा अभियुक्त संपन्न से परीक्षा लीक प्रकरण से प्राप्त 3.80 लाख भी बरामद हुए,

एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा पूर्व में गिरफ्तार अन्य अभियुक्त विपिन बिहारी के घर से परीक्षा में पेपर लीक के माध्यम से प्राप्त 6 लाख भी उसके लखनऊ स्थित आवास से किए बरामद।

विधानसभा में हुई भर्ती की 2002 से हो जांच।

0

विधानसभा भर्ती मामले में धामी सरकार कांग्रेस के निशाने पर आ गई है। विधानसभा में अपने रिश्तेदारों को नौकरी दिए जाने के मामले पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने साफ कह दिया है कि वह भी सन 2002 से 2007 तक विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हैं, लिहाजा क्यों ना जांच सन 2002 से 2022 तक की की जायेगा जिससे सारी तस्वीर साफ़ हो जाय।
वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि 2002 में नियमावली नही बनी थी लेकिन 2011 में नियमावली बन चुकी थी, उन्होंने कहा कि वो जांच का स्वागत करते हैं। साथ ही यशपाल आर्य ने कहा कि शिक्षा विभाग में भी नियुक्तियों की बंदरबांट की गई है यही नहीं बल्कि अन्य राज्यों के अपने परिजनों को भी विभाग में नौकरियां दी गई हैं उन्होंने कहा कि इन सभी नियुक्तियों की भी जांच होनी चाहिए।

Uksssc पेपरलीक के सरगना और साथी पर किया 25- 25 हजार का इनाम घोषित।

0

देहरादून: एसएसपी एसटीएफ उत्तराखंड ने UKSSSC पेपर लीक मामले में की बड़ी कार्यवाही,

पेपरलीक के सरगना और साथी पर किया 25- 25 हजार का इनाम घोषित।
1.सैय्यद सादिक मूसा निवासी अंबेडकरनगर उत्तरप्रदेश
2.योगेश्वर राव निवासी लखनऊ उत्तर प्रदेश,

पकड़ में आए 21 अभियुक्त के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज,

संपत्ति जब्त होने की शुरू होगी कार्यवाही: एसएसपी एसटीएफ।

विधानसभा में हुई नियुक्तियो में अनियमितता की जांच के लिए अध्यक्ष ने बनाई एक्सपोर्ट कमेटी।

0

विधानसभा में हुई नियुक्तियो में अनियमितता की जांच के लिए अध्यक्ष ने बनाई एक्सपोर्ट कमेटी, एक महीने में सौंपेगी जांच रिपोर्ट।

विधानसभा सचिवालय में हुई नियुक्ति को लेकर चल रहे विवाद पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी को पत्र लिखकर जांच कराने का अनुरोध किया था। तो वही, विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी देहरादून पहुंचने के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित कर रही है। प्रेसवार्ता के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा की गरिमा को बचाये रखने उनका कर्तव्य है। साथ ही अध्यक्ष ने कहा कि जांच के लिए एक्सपोर्ट समिति गठित किया जाएगा।

साथ ही यह कमेटी एक माह के भीतर जांच रिपोर्ट अध्यक्ष को सौपेगी। इसके बाद आगे की कार्यवाही पर निर्णय लिया जाएगा। एक्सपोर्ट कमेटी में दिलीप कुमार कोटिया को अध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह रावत को सदस्य और आवेंद्र सिंह को सदस्य बनाया गया है। इसके साथ ही अध्यक्ष ने सचिव पर कार्यवाही करते हुए बड़ा निर्णय लिया है कि इस जांच के दौरान वर्तमान विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल अवकाश पर रहेगें। इसके साथ ही दो चरणों मे जांच की जाएगी, जिसके तहत साल 2000 से 2011 तक और 2012 से 2022 तक दोनों ही कार्यकाल में हुई भर्तियों की जांच की जाएगी।

Uksssc पेपर लीक मामला:अब तक 33 गिरफ्तार।

0

यूकेएसएसएससी प्रश्न पत्र लीक मामले में एसटीएफ उत्तराखंड ने यूकेएसएसएससी के पीआरडी कर्मचारी संजय राणा पुत्र हयात सिंह राणा निवासी भीमतला जिला चमोली को किया गिरफ्तार ,अभियुक्त द्वारा पूर्व पीआरडी कर्मचारी मनोज जोशी के साथ मिलकर अपने घर मे लखनऊ से लीक प्रश्न पत्र की फ़ोटो कॉपी करवाई गई एवं अपनी पत्नी को प्रश्न पत्र देकर चयनित करवाया गया ।गवाहों के बयान एवं टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त को अरेस्ट किया गया ।अभियुक्त के कब्जे से फोटो कॉपी मशीन और सीपीयू बरामद हुआ है

अभियुक्त वर्ष 2014 से 2022 अप्रैल तक यूकेसीएसएससी में पीआरडी कर्मचारी नियुक्त था।

जनपद उत्तरकाशी के बर्निगाड के पास गहरी खाई में गिरा वाहन।

0

उत्तरकाशी में नेशनल हाईवे -123 पर बड़ा हादसा हुआ है। यमुनोत्री हाईवे पर चामी के पास एक वाहन सुबह करीब छह बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में तीन लोग सवार थे, तीनों देहरादून जा रहे थे। स्थानीय पुलिस ने एक घायल को बचा लिया है। जबकि दो की तलाश जारी है। थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार ने वाहन दुर्घटना होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक घायल को बचा लिया गया है। दो की तलाश जारी है। वह घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस और 108 नौगांव मौके पर पहुंच चुकी है। एसडीआरएफ की टीम और 108 नैनबाग रवाना हो चुकी है।

घटनास्थल पर SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन ज़ारी,
घटनास्थल पहुँचकर देखा गया की तहसील बड़कोट अन्तर्गत NH-123 पर स्थान चामी से लगभग 200 मीटर पीछे बर्निगाड के पास एक MG हेक्टर वाहन संख्या-यू0के0-07-एफ0सी-1215 जो रोड़ से लगभग 300 मीटर नीचे यमुना नदी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

SDRF टीम ने त्वरित कार्यवाही की व रोप के माध्यम से खाई मैं उतरकर कार तक पहुंच बनाई व एक व्यक्ति को घायल अवस्था खाई से निकालकर स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाला गया व तुरन्त 108 के माध्यम से अस्पताल पहुँचाया गया,दुर्घटना में दो व्यक्ति लापता है जिनकी सर्चिंग की जा रही है एस0डी0आर0एफ0,टीम द्वारा रेस्क्यू एवं खोजबीन कार्य गतिमान है।
लापता व्यक्तियों की खोजबीन हेतु SDRF पोस्ट डाकपत्थर से SDRF की डीप डाइविंग टीम घटना स्थल हेतु रवाना की गई है।

उत्तराखंड का निवासी भूल नहीं सकता है 2 सितंबर 1994 का काला दिन।

0

मसूरी -दो सितंबर का दिन आज भी मसूरी वासियों की धड़कनें बढ़ा देता है इसी दिन 1994 में तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर पीएसी और पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से उत्तराखंड राज्य आंदोलन को आगे बढ़ा रहे मसूरी के आंदोलनकारियों पर बिना किसी चेतावनी के गोलियां बरसा दीं थी जिससे इस हमले में मसूरी के 6 आंदोलनकारी शहीद हुए थे और कई लोग घायल हुए थे वहीं इस दौरान एक पुलिस उपाधीक्षक की भी मौत हो गई थी

2 सितम्बर का दिन मसूरी के इतिहास में काले दिन के रूप में दर्ज है मसूरी के झूलाघर के समीप संयुक्त संघर्ष समिति के कार्यालय में आंदोलनकारी एक दिन पहले खटीमा में हुए गोलीकांड के विरोध में क्रमिक अनशन पर बैठे थे तभी अचानक पीएसी व पुलिस ने आंदोलनकारियों पर बिना पूर्व चेतावनी के ही गोलियां बरसानी शुरू कर दीं
पुलिस की बर्बरता इतनी क्रूर थी कि महिलाओं के माथे से संगीन लगाकर उन्हें गोली मार दी गई जिससे मौके पर ही हंसा धनाई और और बेलमती चौहान वीरगति को प्राप्त हो गए इस दौरान वहां पर चीख पुकार और अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया था पुलिस की बर्बरता को याद कर आज भी राज्य आंदोलनकारी सिहर उठते हैं।

राज्य आंदोलनकारियों का कहना है कि उत्तराखंड राज्य की मांग को लेकर प्रदेश की जनता ने बहुत दर्द सहे हालांकि इस संघर्ष का सुखद परिणाम भी मिला और उत्तराखंड राज्य बना लेकिन आज भी यहां की जनता मूलभूत सुविधाओं को लेकर तरस रही है यही कारण है कि पहाड़ों से लगातार पलायन हो रहा है और लोग शहरों की ओर रुख कर रहे हैं उनका कहाँ है कि जिन सपनों को लेकर राज्य कि मांग कि थी वो सपने आज भी अधूरे है पहाड़ो से पलायन आज भी जरी है।

विधानसभा में 231 विवादित नियुक्तियों पर लटकी तलवार।

0

देहरादून :-विधानसभा में 231 विवादित नियुक्तियों पर लटकी तलवार,

विधानसभा अध्यक्ष के लौटने का इंतजार, जांच के आदेश दे सकती विधानसभा अध्यक्ष,

158 नियुक्तियां हुई थी 2016 में, 73 नियुक्तियां हुई थी 2021 में,

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले खुल जाता है भर्तियों का बैकडोर।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भर्ती घोटाले को लेकर फिर लिखा सोशल मीडिया पर।

0

देहरादून –पूर्व सीएम हरीश रावत ने लिखा कि भर्तियों को लेकर जो कुछ कहा जा रहा है उसको हम स्वस्थ मन से सोचें तो एक मंथन भी है। अभी सभी संस्थाओं में सुधार की प्रक्रिया जारी है, इस रूप में लेना चाहिए। मुख्यमंत्री जी का यह पत्र फेसबुक में आया है कि उन्होंने माननीया विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। अब एक बात तो सुनिश्चित हो गई है कि विधानसभा में भविष्य में नियुक्तियां एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक सर्वमान्य प्रक्रिया के तहत होंगी, प्रतियोगात्मक होंगी। दूसरी बात यह भी तय है कि ऐसी सारी नियुक्तियां जिनका भले ही वैधानिक आधार हो क्योंकि इस संदर्भ में माननीय हाईकोर्ट और माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से हम ऊपर नहीं जा सकते हैं।

पूर्व सीएम ने लिखा कि जो नियुक्तियां नैतिक आधार नहीं रखती हैं, उन नियुक्तियों और नियुक्ति कर्ताओं के विषय में भी हमको माननीय स्पीकर और माननीय मुख्यमंत्री को और यदि उचित समझें तो नेता प्रतिपक्ष को बैठकर रास्ता निकालना चाहिए। ताकि विधानसभा रूपी हमारी संस्था का मान-सम्मान बढ़े, उसमें लोगों का विश्वास बढ़े। कहा-सुना माफ करें। मगर भर्ती घोटाले की तह तक जाना आवश्यक है। भर्ती घोटाले में संलिप्तता की 2016 से ही जांच अब आवश्यक प्रतीत होती है। यहां तक कि आयोग के उस समय के यदि त्यागपत्र स्वीकार कर लिया गया तो अध्यक्ष को लेकर जो मैंने ट्वीट किया था, मैं उसको भी वापस लेता हूं और इस संस्था के कार्यकरण की भी जांच करनी चाहिए। दोषियों को दंडित किया जाए और आवश्यक हो तो पहले की भी भर्तियों में यदि कोई घोटाले हुये हैं और जिन घोटालों में किसी व्यक्ति को लगता है कि न्याय सामने नहीं आया है।