21.2 C
Dehradun
Wednesday, March 18, 2026


Home Blog Page 325

पुरोला में भारी बारिश से तबाही, कुछ दुकानों के बहने की सूचना ।

0

 

उत्तरकाशी– खबर बड़कोट से जहां पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। जगह जगह नुकसान की खबर मिल रही है। भारी बारिश के कारण नदी और नाले उफान पर हैं। उत्तरकाशी जिले के पुरोला में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है।


कुमोला खड्ड में भारी बारिश के कारण उफान आ गया, जिसमें 7 दुकानों के बहने की खबर है। जानकारी के अनुसार कोमला खड्ड में लगातार हो रही बारिश के कारण उफान आ गया, जिसकी चपेट में यह कई दुकानें आ गई और क्षतिग्रस्त हो गई। उधर यमुनोत्री नेशनल हाइवे खरादी के पास मलवा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। यमुना नदी भी उफान पर है ।

UKSSSC पेपर लीक में 14वां आरोपी भी गिरफ्तार,परीक्षा में आई 163 रैंक।

0

देहरादून, । UKSSSC की 2021 में भर्ती परीक्षा में एसटीएफ लगातार नकल करने और करवाने वाले शातिर अपराधियों को अरेस्ट करती जा रही है। STF उत्तराखंड ने मामले में अब 14वें आरोपी को अरेस्ट किया गया गया है। इस आरोपी को उत्तराखंड STF ने पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने इस परीक्षा से पहले एक गेस्ट हाउस में पेपर सॉल्व करने के बाद कुछ और लोगों को भी बेच दिया था। आरोपी तुषार चौहान की इसी भर्ती परीक्षा में नकल के बाद 163 रैंक आई है। STF SSP अजय सिंह के अनुसार अभी आरोपी की निशानदेही पर कई और लोग भी अरेस्ट किए जा सकते हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल में डाला जा रहा है।
बात दें कि आज उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF एसटीएफ) ने UKSSSC Exam पेपर लीक मामले में 14वें आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया। आरोपी की इस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक कर नकल करने के बाद 163वीं रैंक आई थी। उत्तराखंड STF एसएसपी अजय सिंह के अनुसार आरोपी ने रामनगर के एक गेस्ट हाउस में पेपर से पहले करीब पूरा प्रश्न पत्र हल कर लिया था। आरोपी की निशानदेही पर कई और राज खुलने के साथ ही कई और नकल करने वाले और करवाने वाले शातिर माफिया गिरफ्तार किए जा सकते हैं।

बता दें कि UKSSSC की दिसम्बर 2021 में स्नातक स्तरीय परीक्षा में जमकर धांधली हुई थी। इस संवेदनशील मामले में देहरादून के थाना रायपुर में दर्ज मु0अ0स 289/22 धारा 420/467/ 468/471/34 भादवि की विवेचना एसटीएफ कर रही है। एसटीएफ ने इस अभियोग की विवेचना के दौरान प्रश्न पत्र आउट कराने की मिलीभगत करने वाले 13 अपराधियों को पहले ही अरेस्ट किया कर चुकी है। अब एक और आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। मामले की तहकीकात के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर 4 सरकारी कर्मचारियों और 3 संविदा कर्मचारियों को भी मिलीभगत के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी क्रम में एसटीएफ कार्यालय में पुनः पूछताछ को बुलाये गये तुषार चौहान को भी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में पहले से ही जेल में डाले जा चुके आरोपी ऊधमसिंहनगर के कोर्ट कर्मचारी मनोज जोशी ने तुषार चौहान पुत्र स्व विरेन्द्र सिंह निवासी कासमपुर, थाना जसपुर ऊधमसिंहनगर को पेपर उपलब्ध कराया। यहीं नहीं आरोपी ने उसके साथ मिलकर रामनगर के एक रिजॉर्ट में परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र को 3-4 और अभ्यार्थियों को भी साल्व करवाया था। तुषार चौहान ने खुद तो इस प्रश्न पत्र की नकल कर ही परीक्षा दी, इसके साथ-साथ मनोज जोशी के साथ मिलकर अन्य परीक्षार्थियों से भी नकल कराई। आरोपी तुषार चौहान के संपर्क अन्य से जुड़ने की भी प्रबल संभावना है, जिसके कहने पर को परीक्षा के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया गया। गौर करने वाली बात यह भी है कि तुषार चौहान की इस परीक्षा में 163वीं रैंक भी आई है। पुलिस आरोपी से कई और राज भी उगलवाने की कोशिश कर रही है।

C M पुष्कर सिंह धामी ने किया चमोली का दौरा |

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चमोली दौरा ,सीमांत गांव मलारी में भरतीय सेना ,हिमवीर , बीआरओ के हर घर तिरंगा अभियान किया प्रतिभाग ।

आजादी का अमृत महोत्सव जन जन का अभियान बन चुका ।

चमोली – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने
बुधवार को सीमांत गांव मलारी में भारतीय सेना, आईटीबीपी (हिमवीर), सीमांत सडक संगठन (शिवालिक) के जवानों और द्वितीय रक्षा पंक्ति के रूप में सीमांत गांव के निवासियों के साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और सभी का हौसला बढाते हुए आजादी के अमृत महोत्सव की बधाई दी। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर सेना के जवानों और सीमांत गांवों के निवासियों में जबरदस्त उत्साह और उमंग दिखा। सीमांत गांव मलारी में आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सेना के जवानों के साथ ही सीमांत गांव कैलाश पुर, महरगांव, कोषा, द्रोणागिरी, नीति, बांम्पा, गमशाली, फरकिया, झेलम, जुम्मा, कागा, गरपक, मलारी के लोगों ने हर्षोल्लास से प्रतिभाग लिया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव जन-जन का अभियान बन चुका है। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि इसके साक्षी बन रहे हैं|

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली और गौरवशाली भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान, शान और अभिमान है। आज देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों का स्मरण पूरा देश कर रहा है। पूरे देश में हर घर तिरंगा कार्यक्रम चल रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 25 साल देश का अमृत काल होगा। उत्तराखंड राज्य आज विकास की ओर अग्रसर है और आने वाले 2025 तक उत्तराखंड को एक आदर्श राज्य बनाने के लिए सरकार संकल्पबद्ब है। पर्वतीय राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से विकास योजनाएं तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीमाओं पर प्रहरी के रूप मे काम करने वाले क्षेत्रवासी और सीमा पर डटे जांबाजों की वजह से ही हम सब सुरक्षित है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए सभी को आजादी के अमृत महोत्सव एवं पवित्र रक्षाबंधन त्योहार की बधाई दी। क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनते हुए मुख्यमंत्री ने मलारी में इद्रामणि मंदिर का जीर्णोद्वार, शिवालय मंदिर मार्ग और कागा से गरपक तक मोटर मार्ग सुधारीकरण का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम के दौरान सीमांत गांव की महिलाओं ने मा.मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र बांधकर उनके दिर्घायु की कामना की। सीमांत क्षेत्र मलारी में पहली बार मुख्यमंत्री के आगमन पर क्षेत्रवासियों ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए पारम्परिक पौणा नृत्य के साथ स्वागत किया।

केदारधाम में आज सायं को लगेगा भतूज /अन्नपूर्णा मेला ।

0

मान्यताओं के अनुसार अन्नपूर्णा मेले पर होता है माँ दुर्गा व भोले शिव का मिलन ।

रुद्रप्रयाग -केदारधाम में युंगो से चली परम्परा को देखते हुए बाबा भोले के धाम में रक्षा बंधन से पूर्व रात्रि को भतुज मेला का आयोजन किया जाता है ।भतुज /अन्नपूर्णा मेले में धाम में भोले की आरती करने के बाद इस मेले का आगाज किया जाता है बद्री केदार मंदिर समिति के द्वारा केदारनाथ मंदिर को 11 कुंतल गेंदा के फूलों से सजाया गया है । केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज के लोगों ने इस मेले की सभी देशवासियों को प्रदेश वासियों व सम्पूर्ण मानव जगत को अन्नपूर्णा मेले की ढेर सारी शुभकामनाये दी। आज रात को भगवान शिव की नगरी केदारपुरी में नये अनाज का 1 कुन्तल 25 किलो /सवामन चावलों का ब्यंजन का भेाग बना कर भगवान शिव शंकर के लिंग में सजाकर उसमें ब्रहमकमल एवं अन्य पूजन सामग्री चढ़ाकर पूजा अर्चना कर ,सभी भक्तों के दर्शन के लिए भगवान शिव शंकर के गर्वगृह के कपाट खोले जाते हैं ।इस मेले को लेकर मंदिर समिति के वेदपाठी ओमकार शुक्ला का कहना है की जिस प्रकार से 6 वर्ष में अर्धकुम्भ और पूर्ण कुम्भ होता हैं ठीक उसी प्रकार से आज 6 वर्ष में मॉ दुर्गा /अन्नपूर्णा और शिवशंकर भगवान का मिलन हो रहा है। जो भी श्रद्धालु इस पुण्य के भागीदारी बनेगें उनकी मनोकामना पूर्ण होगी। इस मेले को लेकर दूर -दूर से श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं ।भतुज/अन्नपूर्णा मेले को लेकर केदारघाटी के लोगो मे काफी उत्सुकता बनी हुई रहती है ।

पांच जनपदों में मौसम विभाग का अलर्ट ।

0

 

देहरादून- बारिश के अलर्ट के बाद गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि चमोली , रुद्रप्रयाग उत्तरकाशी समेत तमाम जनपदों में मार्ग अवरुद्ध होने की दशा में अधिकारी बेहतर व्यवस्था बनाकर रखें जिससे मार्ग ज्यादा देर तक अमरुद ना रहे । उन्होंने कहा कि वर्षा काल में गढ़वाल के कई जनपदों में मार्ग अवरुद्ध हो जाता है जिससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है इसके साथ ही सभी जिला अधिकारी को निर्देश दिए गए कि जहां पर डेंजर जोन चिन्हित किए गए हैं वहां पर व्यवस्थाओं को पहले ही बेहतर बना लिया जाए जिससे लोगों को परेशानी से बचाया जा सके।।

केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने सपरिवार केदार बाबा के दर्शन किये।

0

केदारनाथ – ग्यारवें जोतिर्लिंग बाबा केदारनाथ के दर्शन जो भी व्यक्ति सावन के महीने में करता है वो अपने सात पीढ़ियों का उदार करता है । जिस प्रकार से सावन का सोमवार 16 सोमवार जैसा माना जाता है ।वैसे ही बारह जोतिर्लिंग के दर्शन करने से मनुष्य अपनी सात पीढ़ियों का उदार करता है ।सावन के महीने भले ही मौसम की विकटा देखने को मिलती हो लेकिन भोले के प्रति आस्था रखने वालों को बड़ी से बड़ी कठिनाई भी छोटी लगती है ।

आज बाबा के द्वार स्वयम केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री किशन रेडडी सपरिवार केदारनाथ धाम पहॅूचे। उन्होने भगवान भोले नाथ के लिंग दर्शन व रुद्राअभिषेक,जलाभिषेक कर देश व परिवार के लिये सकुशल आशीष मांगा । केदारनाथ के दर्शन करने के बाद बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति व तीर्थ पुरोहित समाज के लोगों के द्वारा  उनका धाम में स्वागत किया गया ।

केंद्रीय संस्कृत व पर्यटन मंत्री द्वारा आदिगुरू शंकराचार्य जी के समाधि स्थल पहुंच कर समाधि में मत्था टेका व विश्वकल्याण के लिये आदि गुरु को याद किया ।केंद्रीय मंत्री द्वारा केदारधाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यो का निरीक्षण व जानकारी प्राप्त की । साथ ही जनपद में पर्यटन विभाग द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी भी जिला पर्यटन अधिकारी से प्राप्त की गयी ।

आजादी के महोत्सव पर ग्रामीणों में दिखी उमंग।

0

रुद्रप्रयाग -आजादी के 75 वी वर्षगांठ को पूरा देश अमृत महोत्सव के रूप में मनाने जा रहा है ।जिसको लेकर जिला प्रशासन से लेकर ग्राम स्तर तक हर घर तिरंगा अभियान चला कर जन जागरूकता चलाई जा रही है ।

ग्रामीणों में जन जागरूकता लाने के लिये जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखण्ड अगस्त्यमुनि के ग्राम पंचायत नारी में ग्राम प्रधान दयाल सिंह ,ग्राम विकास अधिकारी बीएम घिडियाल की अगुवाहि में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर गावँ की महिलाओं ,स्वयम साहयता समूह के द्वारा जन जागरूकता रैली निकाल कर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिये घर घर तिरंगा झंडा वितरित किया गया है ।

बरसात की रात्रि ग्रामीणों पर भारी।

0

रुद्रप्रयाग – मानसून की बारिस उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में तबाही मचाती नजर आ रही है ।रुद्रप्रयाग में दो दिनों से अलग अलग क्षेत्रो में भूस्खलन व बादल फटने की घटनाये सामने आ रही है ।कल रात्रि ग्राम छिनका में दो परिवारों के घरों में रात्रि करीब 1.00 बजे बादल फटने से आया मलवा घरों में घुस गया है जिससे उनके घरेलू सामान भी मलवे में दब गया ।ग्रामीणों ने किसी तरह अपनी जान बचाकर दूसरे के घरों में शरण लेने को मजबूर हो रखे है ।जैसे ही लोगो ने प्रशासन को बादल फटने की जानकारी प्रशासन को दी तो आपदा प्रबंधन विभाग व तहसील प्रशासन मोके पर पहुंचे।आपदा प्रभावित लोगों केे  नुकसान का आंकलन कर प्रभावित परिवारों को नियमानुसार अहेतुक राशि के चेक वितरित किये गए है ।

बादल फटने से 21 लोगो की फसल नष्ठ हुई है जिसका आंकलन राजस्व विभाग द्वारा कराया जा रहा है ।ताकि लोगो को क्षतिपूर्ति का मुआवजा मिल सके ।साथ ही   सिंचाई ,लघु सिंचाई योजना ,


पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई व नलकूप की नहर का आंकलन कर जिलाप्रशासन को दिया जा रहा  है ।


वहीं ग्राम महड जगगी काणडई  में कल रात्रि को आकाशीय बिजली गिरने के कारण 01 भैंस वह 02 बकरी मर गयी है वह 02 घोड़ों की आंख की रोशनी चली गयी है lआपदा प्रभावित गांवों में जाकर प्रशासन ने  आपदा से हुए नुकसान का आंकलन किया ताकि ग्रामीणों को सरकार द्वारा राहत राशि दी जा सके ।इस मौके पर आपदा प्रबंधन विभाग ,रुद्रप्रयाग तहसीलदार रुद्रप्रयाग मौके पर पहुंच कर संपूर्ण क्षति का जायजा लेकर राहत सामग्री को बांटा गया।

केदारनाथ मंदिर में कल सांय को मनाया जायेगा भतूज मेला|

0

भगवान केदारनाथ को चढ़ेगा नये अनाज का भोग,

मेले को लेकर केदारनाथ मंदिर को सजाया गया भव्य तरीके से
रुद्रप्रयाग -कल सांय केदारनाथ भगवान को नये अनाज का भोग लगाया जायेगा। स्थानीय भाषा में इसे भतूज मेला कहते हैं। इस दौरान बाबा केदार के स्वयंभू लिंग को खाद्य सामग्री से लेपा जायेगा। साथ ही तमाम तरह के पकवान बाबा को भोग के तौर पर चढ़ाए जाएंगे। इस मेले को लेकर केदारनाथ में खूब चहल-कदमी है। स्थानीय लोग भारी संख्या में मेले में शिरकत करने पहुंच रहे हैं। साथ ही केदारनाथ मंदिर को भव्य तरीके से गंेदे के फूलों से सजाया गया है।


रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर केदारनाथ धाम में अन्नकूट (भतूज) मेले का आयोजन किया जाता है। इस दौरान बाबा केदार के त्रिकोणीय आकार के स्वयंभू लिंग को चावलों के लेप से लेपा जाता है। साथ ही बाबा केदार को अनेक प्रकार के पकवानों का भोग लगता है। यह मेला प्रत्येक वर्ष रात्रि के समय लगता है। इस मेले में केदारघाटी के लोग ही अधिकत्तर शिरकत करते हैं। बद्री-केदार मंदिर समिति और स्थानीय तीर्थ पुरोहितों की ओर से मेले का आयोजन किया जाता है। धाम में मेले की तैयारियां हो गई हैं। मेले को लेकर बाबा केदार के मंदिर को गेंदे के फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया है। केदारघाटी के लोग भी इस मेले में शिरकत करने के लिये भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि अन्न में जो भी विष होता है, उसे भगवान शिव धारण कर लेते हैं और फिर सभी लोग अन्न को ग्रहण कर सकते हैं। इसिलिये प्रत्येक वर्ष केदारनाथ में अन्नकूट मेले का आयोजन किया जाता है।
स्थानीय तीर्थ पुरोहित भतूज मेले की जानकारी दे रहे हैं।

जन जागरूकता अभियान के तहत गांव गली में निकल रही है तिरंगा रैली ।

0

 

रुद्रप्रयाग – आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा फहराए जाने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद के सभी विभागों द्वारा अपने-अपने स्तर से आम जनमास को अपने घरो मे तिरंगा फहराने जाने के लिए जागरुक किया जा रहा है।


जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जिला सूचना कार्यालय रुद्रप्रयाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दल देवभूमि उत्तराखंड सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों द्वारा श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों, श्रमिकों, स्थानीय व्यापारियों एवं कार्मिकों को 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरुक किया गया।
जनपद के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में जिसमें हाट, सणगू-चोपड़ा, सतनी, पिल्लू आदि में कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्रीय जनता को अपने घरों में तिरंगा फहराए जाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यत्रियों एवं सहायिकाओं के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जा रहा है तथा राजस्व विभाग द्वारा ग्राम नरकोटा में कार्यक्रम आयोजित कर ग्राम वासियों को अपने घरों में तिरंगा फहराए जाने के लिए जागरुक किया गया हर घर तिरंगा फहराए जाने के लिए लोगों द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है।