25.3 C
Dehradun
Wednesday, March 18, 2026


Home Blog Page 327

नदी को पार करते हुए पैर फिसलने से महिला की मौत।

0

 

टिहरी (घनसाली )-पहाड़ों में हो रही तेज बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त है वहीं नदी नाले भी उफान पर है। इसी बारिश में घनसाली स्थित नैलचामी नदी का जलस्तर बढ़ जाने से एक 32 वर्षीय जवान महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी।

मामला टिहरी टिहरी जनपद के थाना क्षेत्र घनसाली स्थित जाख नैलचामी का है जब सुबह गांव की महिला अपने दैनिक कार्यों के लिए नदी पार करने जा रही थी, ग्राम सभा जाख निवासी श्रीमती लीला देवी उम्र लगभग 32 वर्ष पत्नी श्री रविंद्र लाल अपने गांव की ही एक अन्य महिला श्रीमती निकिता पत्नी श्री राजीव के साथ नैलचामी गदेरे को पार करने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान पैर फिसल जाने के कारण श्रीमती लीला देवी उपरोक्त नैलचामी गदेरे में बहकर लापता हो गई है। सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं एसडीआरएफ द्वारा खोजबीन बचाव का कार्य किया गया लेकिन कड़ी मसकत के बाद दोपहर में एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से 1 किलोमीटर दूरी पर लीला देवी का शव बरामद हो पाया ।

पत्नी को धक्का देकर खाई में गिराया पति ने ।

0

सेल्फी का बहाना बना कर गुमराह किया पुलिस व परिजनों को ।

2 अगस्त को sdrf की टीम ने निकाली थी डेड बॉडी ।।देवप्रयाग सौडपानी में रची महिला की हत्या कहानी नही आये थे चारधाम यात्रा पर ।।

नई टिहरी ।उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी युवक पर अपनी नई नवेली दुल्हन को चार धाम यात्रा के बाद नई टिहरी जिले के अंतर्गत देवप्रयाग सौड़पानी के पास नेशनल हाईवे से धक्का देकर मौत के घाट उतारने का आरोप लगा है। नई नवेली दुल्हन प्रियंका के भाई ने देवप्रयाग थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को देवप्रयाग थाना क्षेत्र से ही अरेस्ट कर लिया है। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी प्रियंका अपने पति राहुल के साथ चार धाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आई थी। बदरीनाथ के दर्शन करने के बाद 2 अगस्त 2022 को वह वापस लौट रहे थे। सौड़पानी देवप्रयाग के पास महिला नेशनल हाईवे से खाई में गिर गई। महिला के पति ने पुलिस को जानकारी दी कि वह सेल्फी ले रही थी, इसी दौरान यह हादसा हो गया। इसके बाद मृतक महिला के भाई गौरव कुमार निवासी सिविल लाइन मुरादाबाद ने देवप्रयाग थाने में राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। गौरव ने बताया कि उसकी बहन प्रियंका की शादी राहुल के साथ 7 जुलाई 2022 को हुई थी। महिला के परिजन शादी के खिलाफ थे। राहुल अपनी पत्नी प्रियंका पर दहेज को लेकर लगातार दबाव बनाता था। ऐसे में राहुल ने ही प्रियंका की धक्का देकर हत्या की है। पुलिस ने मामले में पति राहुल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर रविंद्र चमोली ने बताया कि आरोपी राहुल को देवप्रयाग के पास से ही अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी प्रियंका अपने पति राहुल के साथ चार धाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आई थी। बदरीनाथ के दर्शन करने के बाद 2 अगस्त 2022 को वह वापस लौट रहे थे। सौड़पानी देवप्रयाग के पास महिला नेशनल हाईवे से खाई में गिर गई। महिला के पति ने पुलिस को जानकारी दी कि वह सेल्फी ले रही थी, इसी दौरान यह हादसा हो गया। इसके बाद मृतक महिला के भाई गौरव कुमार निवासी सिविल लाइन मुरादाबाद ने देवप्रयाग थाने में राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। गौरव ने बताया कि उसकी बहन प्रियंका की शादी राहुल के साथ 7 जुलाई 2022 को हुई थी। महिला के परिजन शादी के खिलाफ थे। राहुल अपनी पत्नी प्रियंका पर दहेज को लेकर लगातार दबाव बनाता था। ऐसे में राहुल ने ही प्रियंका की धक्का देकर हत्या की है। पुलिस ने मामले में पति राहुल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर रविंद्र चमोली ने बताया कि आरोपी राहुल को देवप्रयाग के पास से ही अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

अचानक बड़ा नदी का जलस्तर, 5 गाय फंसी टापू पर ।

0

ऋषिकेश -चन्द्रभागा नदी का जल स्तर अचानक बढ़ जाने से 5 गाय 14 बीघा छेत्र में टापू मे फंसे होने की सूचना स्थानीय व्यक्ति द्वारा एस डी आर एफ पोस्ट ढालवाला को दी गई।
उक्त सूचना पर एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण के घटनास्थल पर पहुची। टापू के दोनों तरफ पानी बहुत तेज बह रहा था , टीम रोप के सहारे टापू तक पहुंची और सभी गाय को एक एक करके सुरक्षित तरीके से टापू से बाहर निकाला गया।। पानी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था,SDRF टीम द्वारा समय से गाय का रेसक्यू कर लिया गया अन्यथा कोई अप्रिय घटना घटित होने की प्रबक संभावना थी । SDRF की त्वरित प्रतिक्रिया व सूझबूझ की मौके पर उपस्थित सभी स्थानीय ब्यक्तियों द्वारा सराहना की गई।।

चमोली मे लगातार हो रही बारिश मचा रही है तबाही ।

0

कर्णप्रयाग/ चमोली -चमोली जिले में लगातार हो रही बारिश जन जीवन प्रभावित हो रहा है कल रात को हुई बारिश ने कर्णप्रयाग क्षेत्र में भारी नुकसान की खबरे आ रही है ।
कपीरी पट्टी के कमोली गांव में भूस्खलन से एक गौशाला जमीदोज , तीन मवेशी मलवे में जिंदा दफन , एक मवेसी को ग्रामीणों ने बचाया गया । कहि जगह गांवों के सम्पर्क मार्ग व सड़के बंद हो रही है ।चमोली जिला प्रशासन के द्वारा जगह जगह हुए भूस्खलन व नुकसान का जायजा लेने के लिये आपदा व राजस्व की टीमो को भेजा जा रहा है ।

भेषज विकास इकाई रुद्रप्रयाग द्वारा कृषकों को वितरित किये जा रहे हैं निःशुल्क पौध ।

0

फाटा में जड़ी-बूटी प्रशिक्षण के बाद कृषकों को बड़ी इलायची की पौध निशुल्क की गई वितरित ।

भेषज विकास इकाई रुद्रप्रयाग द्वारा दूरस्थ क्षेत्रो में प्रशिक्षण शिविर लगा कर किसानों की दुगुनी आय बढ़ाने के लिये वितरित की जा रही जड़ी बूटी पौध ।

तीनो विकास खण्डों में अब तक किसानों को दिए गए हैं 15505 पौधे ।

जनपद में हरेला पर्व पर किसानों द्वारा लगाई जा चुकी है 8000 बड़ी इलायची पौध ।

रुद्रप्रयाग – उत्तराखंड सरकार की जड़ी-बूटी योजना के अंतर्गत भेषज विकास इकाई उत्तराखंड रुद्रप्रयाग एवं जिला भेषज एवं सहकारी विकास संघ लिमिटेड रुद्रप्रयाग के द्वारा विकासखंड अगस्त मुनि के फाटा में एक दिवसीय जड़ी-बूटी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया ।प्रशिक्षण शिविर संपन्न होने के बाद किसानों को 4800 सौ बड़ी इलायची की पौध निशुल्क वितरित की गई मुख्य वक्ता के रूप में श्री वाचस्पति सेमवाल ने कृषकों को बताया की इसी सप्ताह सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत भेषज विकास इकाई एवं संघ ने जनपद में 15505 जड़ी बूटी के पौधे हरेला महोत्सव पर तथा 8000 बड़ी इलायची के पौधे विकास खंड जखोली एवं विकास खंड उखीमठ में कृषकों को निशुल्क वितरित किए हैं इससे साथ ही जनपद में जड़ी-बूटी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 31 जुलाई को विकास खण्ड जखोली ग्राम पंचायत जैली में एवं 4 अगस्त को विकासखंड उखीमठ के फाटा में किसानों को एक दिवसीय जड़ी बूटी प्रशिक्षण भी दिया गया जिसमें क्षेत्रीय किसानों ने बड़े उत्साह एवं बढ़-चढ़कर भाग लिया श्री सेमवाल ने कहा कि आज जनपद रुद्रप्रयाग बड़ी इलायची के उत्पादन में प्रदेश में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है |

आज हमारे जनपद से प्रदेश के विभिन्न जनपदों को बड़ी इलायची के पौधे आपूर्ति किए जा रहे हैं जिसका श्रेय उद्यान विभाग की जड़ी-बूटी योजना को जाता है इसके लिए ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्रीमान पुष्कर सिंह धामी, उद्यान मंत्री श्रीमान गणेश जोशी एवं पूर्व उद्यान मंत्री श्री सुबोध उनियाल जी के साथ ही रुद्रप्रयाग के विधायक श्रीमान भरत सिंह चौधरी एवं केदारनाथ की विधायिका श्रीमती शैला रानी रावत का भी आभार व्यक्त किया है भेषज समन्यक श्री चंद्रवीर सिंह ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं कृषकओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें अधिक से अधिक जड़ी-बूटी उत्पादन करने के लिए प्रेरित उन्होंने कहा सरकार जड़ी-बूटी उत्पादन के लिए सभी क्षेत्रों में सभी प्रकार की पौधे निशुल्क दे रही है किसान जो भी जड़ी बूटी अपने खेतों में लगाना चाहते हो उन्हें सरकार के द्वारा निशुल्क बीज पौधे उपलब्ध करा दिया जाएगा मुख्य अतिथि जी ने कहा की भेषज विकास इकाई के द्वारा इस प्रकार के दूरस्थ क्षेत्रों में जो प्रशिक्षण किए जा रहे हैं वह प्रशंसनीय है कार्यक्रम अध्यक्ष जी ने कहा कि हमारे क्षेत्र में इस प्रकार का प्रशिक्षण पहली बार लगा है जिला प्रशासन को इस प्रकार के प्रशिक्षण दूरस्थ क्षेत्रों में अवश्य लगाने चाहिए विशिष्ट अतिथियों ने जिला भेषज सहकारी विकास संघ लिमिटेड रुद्रप्रयाग तथा भेषज विकास इकाई रुद्रप्रयाग के द्वारा जड़ी बूटी पौध वितरण तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सराहना करते हुए इसमें लगे हुए सभी अधिकारियों को बधाई दी आज के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय किसको ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया ।

दर्दनाक हादसा :तिरंगा रैली निकाल रहे पांचवी छात्र को बेकाबू केंटर ने कुचला।

0

छात्र की मौके पर ही मौत ,परिवार व स्थानीय लोगो ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग जाम ।

पिथौरागढ़,- उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तिरंगा रैली में शामिल होने जा रहे स्कूल के एक छात्र को तेज रफ्तार कैंटर ने कुचल दिया। हादसे में पांचवी कक्षा में पढ़ने वाले किशोर छात्र की मौके पर ही मौत हो गई है। इससे गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दर्दनाक हादसे से स्कूल में तिरंगा रैली में शामिल होने आए छात्र भी डरे सहमे हुए हैं। हादसे के बाद मृतक छात्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ लोहाघाट एनएच पर मल्ला बापरु नामक जगह पर बेकाबू कैंटर ने छात्र को कुचल दिया। पांचवीं में पढ़ने वाला मृतक छात्र हिमांशु सिंह (11) पुत्र हरीश सिंह आज शनिवार को अपने स्कूल प्राथमिक विद्यालय गैरी की तिरंगा रैली में शामिल होने के लिए पहुंचा था। सुबह स्कूल की ओर पिथौरागढ़-लोहाघाट एनएच से तिरंगा रैली निकाली जा रही थी। रैली के दौरान पिथौरागढ़ से सामान लेकर जा रहे बेकाबू कैंटर ने छात्र को मल्ला बापरु के पास बुरी तरह रौंद दिया। इससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर छात्रों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक मासूम छात्र के शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं, मौके से फरार कैंटर चालक को पुलिस घाट इलाके से अरेस्ट कर लिया है। मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है

आईटीबीपी के हिमवीर जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा|

0

चमोली (गौचर)-तिरंगा अभियान अब पहाड़ों में भी जोर पकड़ने लगा है।तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराने के प्रति जागरूक करने के लिए आज शनिवार को पहली बटालियन भारत तिब्बत सीमा पुलिस सुनील के हिमवीर जवानों अधिकारियों ने मिलकर आईटीबीपी परिसर सुनील से जोशीमठ मुख्य बाजार तक 7 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा का मुख्य आकर्षण हिमवीर महिला जवान रहे जो जोश ओर खरोष के साथ यात्रा में तिरंगा लहराते हुए नजर आए,यात्रा की कमान संभाले पहली बटालियन ITBP कमान्डेंट वेणुधर नायक और एस०एम,बिजेंद्र सिंह चौहान की अगुआई में बल के हिमवीर जवान गाड़ी, स्कूटर,मोटर साईकिल,सवार के साथ पैदल जवान हाथों में देश की आन बान शान तिरंगा लहराते नजर आए इसमें तिरंगा यात्रा के दौरान हर घर तिरंगा है हमारी शान, हिमवीर आईटीबीपी की जय,हर घर तिरंगा है हमारा अभिमान से लेकर जयहिंद के नारे लगाए गए। लोगों ने तिरंगे को सेल्यूट कर सम्मान प्रदर्शित किया। इस यात्रा का नगर के लोगों ने भरपूर स्वागत किया। तिरंगा यात्रा के रूप में आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप मनाया जा रहा है।

आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिये अगस्त्यमुनि में निकाली जन जागरूकता रैली ।

0

तिलवाडा के गढ़वाल मंडल विकास निगम से अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान तक निकाली साइकिल रैली ।

जिलाप्रशासन के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी निभाई सहभागिता ।
13 अगस्त से 15 अगस्त तक जिले के हर घर पर फहराया जाएगा तिरंगा ।

रुद्रप्रयाग – आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने के लिए हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम की श्रृंखला में आज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व में तिलवाड़ा जीएमवीएन से साईकिल रैली का आयोजन करते हुए अगस्त्यमुनि के क्रीड़ा मैदान में समापन किया गया। रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा किया गया जिसमें जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल संचालन व लोगों को प्रेरित करने के साईकिल रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया है। उन्होंने बताया कि साईकिल रैली तिलवाड़ा से अगस्त्यमुनि तक आयोजित करने से अगस्त्यमुनि में आयोजित होने वाली बीडीसी बैठक में अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाए जाने हेतु अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा हर घर तिरंगा लगाए जाने हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है जिसमें ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। श्री केदारनाथ धाम में मानव श्रृंखला व ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा यात्रा मार्ग के अलग-अलग स्थानों में पारम्परिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। बताया कि आगामी 9 से 15 अगस्त तक उत्सव माहौल रहेगा।


आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरुक करने के लिए साईकिल रैली का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरुक कर हर घर तिरंगा लगाया जाना है तथा इसके बाद सरस केंद्र अगस्त्यमुनि से हर घर तिरंगा के सफल क्रियान्वयन हेतु जागरुकता रैली कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ सरस केंद्र से करते हुए समापन ब्लाॅक मुख्यालय में किया गया।
साईकिल रैली में पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, परियोजना निदेशक रमेश चंद्र, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, युवा कल्याण अधिकारी बरद जोशी, उद्यान अधिकारी योगेंद्र चौधरी, सूचना अधिकारी रती लाल शाह सहित अन्य अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
इसअवसर पर विधायक रुद्रप्रयाग श्री भरत सिंह चौधरी, विकास खंड अगस्त्यमुनि प्रमुख श्रीमती विजया देवी, ज्येष्ठ प्रमुख सुभाष नेगी, कनिष्ठ प्रमुख शशि नेगी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष विजयपाल राणा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित जिला स्तरीय अधिकारी, स्थानीय जन प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

बरसाती सीजन शुरू होते ही खुल जाती है घटिया निर्माण की पोल ।

0

रुद्रप्रयाग – जनपद रुद्रप्रयाग दुरस्त क्षेत्र विकासखण्ड अगस्त्यमुनि के खांकरा खेड़ाखाल ,खिर्सू मोटर मार्ग पर लोकनिर्माण विभाग की लापरवाही से जगह जगह लेंड स्लाइड व नालियों के निर्माण न होने से सड़क के पुस्ते टूट कर गांव वाले के पैदल सम्पर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो रखे है ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।सड़क पर कीचड़ होने के कारण कहि बार बच्चों की ड्रेस भी खराब हो जाती है । खेड़ाखाल खिर्सू मोटर मार्ग पर छोटे -छोटे स्कूली बच्चों का रोजना संडक मार्ग को पार करते हुए स्कूल जाना होता है।सड़क का पुस्ता धस ने के कारण नीचे बड़ी सी खाई बनी हुई है और सड़क के ऊपरी हिस्से से मलवा आ रखा है ।

ऐसे में हि बच्चे रास्ते को पार करते दिखाई दे रहे हैं ।ग्रामीणों व क्षेत्रीय प्रतिनिधियों के द्वारा इस मोटर मार्ग को ठीक करने के लिये कहा गया है लेकिन विभाग कुम्भकर्णीय नींद में सोया हुआ है । सड़क एक जगह खराब होतो बोले गहड़खाल और नौखू के बीच सड़क मार्ग तीन चार वर्षों से डेंजर ज़ोन बना हुआ है और कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है ।लेकिन लोकनिर्माण विभाग रुद्रप्रयाग को इससे कोई फर्क नही पड़ता है ।क्यों कि इनकी कार्यप्रणाली को हर कोई जानता है ।विभाग के द्वारा हर गांव के लिये सड़क को तो जोड़ा जा रहा है लेकिन उसके नीचे सड़क बनने से क्या क्या नुकसान होगा इसका अनुमान लोकनिर्माण विभाग द्वारा कभी नही लगाया जाता ।नौखू दानकोट गांव के लिए लिंक मोटर मार्ग की कटिंग गांव तक सड़क आज तक नही पहुंच पाई है।लेकिन सड़क के मलवे से पूरा गांव भूस्खलन की चपेट में आ गया है और गांव के आने जाने के रास्ते बंद हो चुके हैं इस मार्ग से सुबह शाम स्कूल से आना जाना होता है। अगर जरा सी भी चूक की गयी तो सीधे नीचे खाई में जाना होगा जबकि राष्ट्रृीय राजमार्ग सिरोहबगड़ बंद होने पर रुद्रप्रयाग व पौड़ी से आने जाने वाले लोग इसी मार्ग आवाजाही रहती है।

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का नया फरमान ।

0

 

गम्भीर बीमारियों से ग्रसित शिक्षको व कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दिए जाने की चल रही है तैयारी ।

देहरादून – उत्तराखंड शिक्षा विभाग में ऐसे शिक्षकों और कार्मिकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दिए जाने की तैयारी चल रही है जो सेवाएं देने में असमर्थ हैं,शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने शिक्षा विभाग में एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत उन शिक्षकों और कार्मिकों को राहत देने की तैयारी है जो गंभीर बीमारी के चलते सेवाएं नहीं दे पा रहे हैं,शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो शिक्षक गंभीर बीमारी से ग्रस्त है और वह सेवाएं नहीं दे पा रहे हैं, उनकी सेवाएं 20 साल से अधिक हो गई है तो उनको अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाए,दरअसल ऐसा करने से जहां जहां गंभीर बीमारी से ग्रस्त शिक्षकों और कार्मिकों को 20 साल की सेवा के बाद अनिवार्य सेवानिवृत्ति दिए जाने से उनको पेंशन का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा, तो वही जिन पदों पर वह नियुक्त हैं और अपनी सेवाएं नहीं दे पा रहे हैं, जिससे कि बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है, उस पद को नई नियुक्ति से भरा जा सकता है,जिससे छात्रों की पढ़ाई को हो रहे नुकसान की भरपाई की जा सकती है।

उत्तराखंड में शिक्षकों के तबादलों के समय धारा 27 के तहत हजारों शिक्षक गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने को लेकर अपने तबादले लिए आवेदन करते हैं, लेकिन उनको तबादले की सौगात गंभीर बीमारी के चलते नहीं मिल पाती है, शिक्षा मंत्री ने जो फार्मूला सुझाया है, वह गंभीर बीमारी से ग्रस्त शिक्षकों के लिए भी राहत देने वाला है तो वही जिन शिक्षकों की सेवाएं 20 साल से कम हुई है उनको भी अटैचमेंट या उनके घर के आसपास सेवाएं देने के निर्देश शिक्षा मंत्री ने दिए है, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक वंदना वन्दना गब्र्याल का कहना है कि पहले भी इस तरीके के आदेश जारी किए गए हैं, लेकिन फिर से आदेश जारी किए जा रहे हैं और ऐसे शिक्षकों और कार्मिकों को चिन्हित किया जाएगा जो गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं।कुल मिलाकर देखें तो शिक्षा मंत्री का यह फार्मूला वास्तव में सराहनीय है,क्योंकि इससे जहां गंभीर बीमारी से ग्रस्त शिक्षकों और कार्मिकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दिए जाने से, वह पेंशन पाकर अपना उपचार और देखभाल ठीक से करा सकते हैं तो वही उनके पद खाली होने से नई नियुक्ति से छात्रों को पढ़ाई में हो रहे नुकसान की भरपाई की जा सकती है ऐसे में देखना ही होगा कि आखिर इतनी जल्दी शिक्षा विभाग इस पर अमल करता है और अनिवार्य सेवानिवृत्ति के फार्मूले को लागू करने गंभीर बीमारी से ग्रस्त शिक्षकों और कार्मिकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाती है।