24.6 C
Dehradun
Tuesday, March 17, 2026


Home Blog Page 331

UKSSSC पेपर लीक मामले एसएसपी का गनर गिरफ्तार ।

0

देहरादून- उत्तराखंद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में हुए पेपर लीक मामले जैसे- जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे- वैसे कई परतें खुल रही है। अब जांच पुलिस तक पहुंच गई। जानकारी के अनुसार एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के गनर से भी एसटीएफ पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी इस मामले में अभी कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। इस मामले में एसटीएफ ने रामनगर के एक रिजॉर्ट में भी छापेमार की है। यहां से एसटीएफ के हाथ महत्वपूर्ण सबूत लगे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एसटीएफ यूकेएसएसएससी की भर्ती परीक्षा में पेपर लीक होने की खबरों के बाद इस मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी थी। एसटीएफ को जांच मिलते ही एसटीएफ ने सबसे पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उसके बाद एसटीएफ ने एक आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार किया और शुक्रवार को दो आरोपियों को देहरादून से गिरफ्तार किया था, ये आरोपी उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी में तैनात उपनल कर्मचारी हैं। अब एसटीएफ नया खुलासा करने जा रही है। एसटीएफ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के गनर से पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि इस गनर की पत्नी का भी वीपीडीओ पद पर चयन हुआ है। माना जा रहा है कि पुलिस इसको लेकर शनिवार शाम तक खुलासा कर सकती है। वहीं एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि भर्ती घपले में कई लोगों से पूछताछ चल रही है, जिस का भी नाम सामने आ रहा है उससे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले एसटीएफ ने पेपर लीक करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। उसमें दो सदस्य मनोज जोशी और गौरव नेगी उधमसिंहनगर के रहने वाले हैं। पुलिस मनोज के घर सितारगंज में भी पूछताछ के लिए गई थी। यहां भी पुलिस की जांच में कुछ अभ्यर्थी शक के दायरे में हैं।

इसके अलावा एसटीएफ की टीम कुमाऊं रामनगर के उस रिजॉर्ट भी पहुंची है जहां पेपर लीक होने संबंधी बातें सामने आई थी। बताया जा रहा है कि यहां पुलिस को पेपर लीक करने से संबंधित कुछ दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस बरामद हुए हैं। एसटीएफ आरोपी जयजीत और मनोज जोशी को लेकर वहां पहुंची। साथ ही एसटीएफ ने जयजीत से 10 लाख रुपये भी बरामद किये हैं।

सात जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बदरीनाथ-यमुनोत्री हाईवे समेत सैकड़ों सड़कें बंद।

0

उत्तराखंड में शुक्रवार देर रात से पहाड़ से लेकर मैदान तक हो रही बारिश ने परेशानी खड़ी कर दी है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गय है। नदी नाले भी उफान पर हैं। वहीं, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इन सभी जिलों में ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ भारी से बहुत अधिक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के भीतर मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश की संभावना है। ऐसे में आपदा प्रबंधन के लिहाज से सतर्क रहने की जरूरत है।

बागेश्वर:- गुलदार ने फिर बनाया एक नया निवाला ।

0

बागेश्वर जिले के असों गांव में महिला को गुलदार ने बनाया निवाला । ग्रामीणों ने आदमखोर गुलदार को मारने की मांग।
पहाड़ों पर जगंली जानवरों का आतंक किस कदर बढ़ गया इसकी वानिगी उत्तराखण्ड के बागेश्वर जिले के काफलिगैर तहसील के गांव असों में देखने को मिली जब एक बृद्ध महिला को सांय ढलते ही गुलदार ने अपना निवाला बनाया।
काफलिगैर तहसील के एक गांव में रात ढलने समय कि घटना जब बुजुर्ग महिला शौच को जा रही थी तभी आंगन से कुछ दूरी पर घात लगाये बैठा गुलदार महिला को झपटा मारकर घसीटते हुए खेतों की ओर ले गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र वाले सहमें हुए है।
जानकारी के अनुसार जिले के असों बोहाला गांव निवासी 70 वर्षीय महिला को गुलदार घर से घसीटते हुए ले गया महिला का क्षत-विक्षत शव पास के खेत से बरामद हुआ है। महिला का नाम गांगुली देवी घर पर अकेली रहती थी। वह अपने घर पर सोने की तैयारी कर रही थी कि इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने हमला कर महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया जिस कारण महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई महिला का शव पास के क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है। महिला के शब को हिस्से हो रखे हैं कहीं धड़ पड़ा हुआ है तो कहीं कटा हुआ सिर । ग्रामीणों द्धारा सूचना वन विभाग को दी गयी ।
इधर घटना से गांव में दहशत का माहौल है सूचना पर वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही गुलदार को ढूंढने के प्रयास
शुरू कर दिए हैं वही ग्रामीण गुलदार को आदमखोर घोषित कर निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं।

बदरीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट बने ,उत्तराखण्ड BJP के प्रदेश अध्यक्ष|

0

BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को बदले जाने की चर्चाएं काफी दिनों से चल रही थी। आखिरकार भाजपा ने उनको बदल दिया है। कौशिक की जगह अब BJP के फायरब्रांड नेता महेंद्र भट्ट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। इसके साथ ही यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि मदन कौशिक को फिर से मंत्री बनाया जा सकता है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। महेंद्र भट्ट दो बार के बद्रीनाथ से विधायक रह चुके हैं संगठन में भी इनकी काफी अच्छी खासी पैठ है भाजपा हाईकमान ने गढ़वाल और कुमाऊं का समीकरण देखते हुए महेंद्र भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान दी है.

चमोली ज़िले के  ब्राह्मण थाला पोखरी गाँव में 4 अगस्त 1971 को जन्में महेंद्र भट्ट 2002 से 2007 तक नंदप्रयाग विधानसभा विधायक रहे जबकि  बदरीनाथ विधानसभा 2017 से 2022 तक विधायक रहे ।

 

8वीं कक्षा के छात्र भरत में ऐसी प्रतिभा,सब जगह हो रही तारीफ।

0

भारत के गांवो में छुपी हुई प्रतिभायें समय – समय पर अपनी
प्रतिभावों से सबका ध्यान अपनी ओर आर्कषित करती रहती है। ऐसा ही एक कारनामा करके दिखाया है। राजस्थान के बाडमेर जिले के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 8वी कक्षा के छात्र भरत जोनल ने ऐसा यंत्र ( एटीएम मशीन) बना डाली है। जिसकी तारीफ सब जगह हो रही है इस छात्र की प्रतिभा का लोहा सभी लोग मान रह हैं।
राजस्थान बाड़मेर जिले के छोटे से गांव हड़वा के सरकारी स्कूल में अध्ययनरत 8वीं कक्षा के छात्र भरत ने छोटा-छोटा सामान इकट्ठा कर और उससे अपने हाथों से एक-एक पुर्जे को जोड़कर एक एटीएम मशीन बना दी जो कुछ हद तक ठीक उसी प्रकार काम करती है जैसे बैंकों की एटीएम मशीनें काम करती है। वाकई ऐसी प्रतिभाओं को हौसला अफजाई की जरूरत है ये आगे बढ़कर इस क्षेत्र और देश का
नाम रोशन करेंगे।

सजा के तौर पर ठेकेदार के आदमीयों ने बच्चों के सिर में उड़ेला लीसा|

0

गांव के बच्चों ने खेल खेल में चीड़ के पेड़ो पर लगे लीसा के गमले गिरा दिये । सजा के तौर पर ठेकेदार के आदमीयों ने बच्चों के सिर में उड़ेला लीसा वीडियो हुआ वायरल।
दो दिन पहले वायरल हुऐ बीडियों अल्मोड़ा जिला का है। जहां अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे तहसील से बच्चों के सिर में लीसा गिराने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्चों ने जंगल से कुछ लीसे के गमलों को गिरा दिया थाए जिसके बाद ठेकेदार के कर्मचारियों ने सजा के तौर पर इन मासूम बच्चों के सिर में लीसा गिरवाया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ बच्चों को जंगल में लाइन से खड़ा किया गया है और उनसे सिर में लीसा डालने के लिये जबरदस्ती की जा रही है। यह वायरल वीडियो अल्मोड़ा जिले की स्याल्दे तहसील की ग्राम पंचायत टिटरी ग्राम गुरना के बच्चो का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वन विभाग जौरासी ग्राम पंचायत सानेभीरा ग्राम चोना के जंगल में लीसा ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा यह अमानवीय कृत्य किया गया। घर से बुलाकर बच्चों के सिर में लीसा गिरवाया गया। जिसका संज्ञान जिला प्रशासन द्वारा लिया गया है। जिला प्रशासन आगे क्या करता है। ये दिखने वाली बाता होगी।

पहाड़ों से पत्थरों व पहाड़ी से मलवा व पत्थरो के आने से भवाली नैनीताल मार्ग बंद।

0

नैनीताल- पर्यटक व सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास मूसलाधार बारिश के चलते ही जिला मुख्यालय भवाली नैनीताल मार्ग में भयंकर पहाड़ से पत्थरों के आने से सड़क मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया।

यहाँ बता दें विगत कई दिनों से सरोवर नगरी नैनीताल में लगातार बारिश हो रही है।
जिसके चलते भवाली नैनीताल मार्ग पर पहाड़ों से भयंकर पथर व मलुवा आ जाने से सड़क मार्ग बंद हो गया। जिसके कारण पाइंस के समीप हुए भूस्खलन से सड़क भी गायब हो गई।
जिसकी सूचना में जिला अधिकारी, एसएसपी मोके पर पहुंच गए। जिला अधिकारी ने तुरंत मातहत अधिकारी को मलुवा हटाने के निर्देश जारी कर सड़क को खुलवाने के निर्देश दिये हैं।
गरिमत रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। वही जनपद में 2 राज्य मार्ग के साथ ही 7 ग्रामीण मार्ग बंद हो गया।

पौड़ी जनपद में गुलदार का आतंक ,बड़ेथ गांव के पांच वर्षीय बालक को बनाया अपना निवाला ।

0

पौड़ी – जनपद पौड़ी गढ़वाल  पैठाणी के बड़ेथ गांव में कल शाम मां के सामने ही तीन बहनों के इकलौते भाई 5 वर्षीय आर्यन रावत को घात लगा कर बैठा गुलदार उठा ले गया मां के सामने ही इस घटना के बाद बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया घटना कल शाम लगभग 8:00 बजे की है|
बड़ेथ गांव के ध्यान सिंह का पोता लाल सिंह का इकलौता पुत्र था  5 वर्षीय आर्यन रावत अपने मां के पीछे गौशाला में जा रहा था तभी यह घटना घट गई ग्रामीणों के द्वारा शोर भी मचाया गया लेकिन गांव में लाइट ना होने के कारण गुलदार अंधेरे का फायदा उठाकर बच्चे को जंगल में ले गया रात भर ग्रामीणों के द्वारा टॉर्च से बच्चे की खोजबीन की जाती रही लेकिन धुंध और बिजली ना होने के कारण ग्रामीण भी जंगल में जाने की हिम्मत नहीं उठा पाए वहीं घटना के बाद पुलिस और वन विभाग को सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस के द्वारा सर्चिंग भी की गई लेकिन देर रात तक बच्चे का पता नहीं लगा पाए वहीं घटना के बाद मां का रो रो कर बुरा हाल है|

सुबह के वक्त वन विभाग और पुलिस कर्मियों को जंगल में बच्चे का आधा खाया शव बरामद हुआ इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष है ग्रामीणों का आरोप है इससे पहले भी तीन अन्य घटनाएं क्षेत्र में हो चुकी हैं कुछ दिनों पहले ही भालू के द्वारा एक महिला को गंभीर घायल कर दिया गया था उसके कुछ दिनों पश्चात ही शादी से घर आ रहे एक वृद्ध को भी बालू के द्वारा हमला कर घायल करने की घटना हो चुकी थी|
वहीं इस घटना से पहले गुलदार पिछले 1 हफ्ते से पैठाणी क्षेत्र में सुबह शाम टहल रहा था।

लेकिन उसके बावजूद भी वन विभाग के द्वारा गुलदार को पकड़ने के लिए कोई पिंजरा या कोई जतन नहीं किया गया वही गमीणों का आरोप है कि बिजली न होने के कारण भी गुलदार के द्वारा अंधेरे का फायदा उठाया गया क्षेत्र में यदि बिजली होती तो यह घटना नहीं घटती वहीं क्षेत्रीय विधायक और मंत्री धन सिह रावत को रात को ही घटना की जानकारी मिल गई थी।

जिसके बाद उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों और जिला अधिकारी को फोन पर घटना की जानकारी ली गई मंत्री धन सिंह रावत ने सख्त लहजे में वन विभाग की लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार लगाई और तुरंत क्षेत्र अलग-अलग जगहों पर पिंजरा लगाने को निर्देश दिए मंत्री ने कहा  ,यदि आवश्यकता है तो गुलदार को मारने के लिए विभाग से स्वीकृति ली जाए लेकिन जल्द से जल्द यदि गुलदार नहीं पकड़ा गया तो परिणाम गंभीर होंगे ।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्मार्ट सिटी योजना के तहत पांच इलेक्टिक बसों को किया रवाना ।

0

देहरादून -राजधानी देहरादून के रेंजर्स मैदान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत पांच इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया। ये बसें आईएसबीटी से सहत्रधारा रोड होते हुये एयरपोर्ट तक जायेंगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेंजर्स मैदान में ही नगर निगम द्वारा आयोजित हरेला अभियान के तहत पौधारोपण अभियान का भी शुभांरभ किया। इस मौके पर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल समेत राजधानी दून के मेयर डीएम एसएसपी कमिश्नर भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत राजधानी में तेजी से काम किया जा रहा है।

जीएसटी के फरमान का चौतरफा विरोध ,व्यापारियों द्वारा उत्तराखण्ड के कही शहरों में किया जा रहा विरोध ।

0

रुद्रप्रयाग-व्यापारियों द्वारा तय कार्यक्रम से रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार में जीएसटी के सर्वे के खिलाफ पुतला दहन कार्यक्रम किया जाना था ।लेकिन पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान व्यापारी भी दो दड़ो में नजर आते दिखे ।भाजपा व कांग्रेस के समर्थित व्यापारियों सरकार के खिलाफ नारे बाजी में आपस में ही उलझते नजर आए । जबकि जीएसटी से सभी का नुकसान होता दिख रहा है । व्यापारियों द्वारा कहा गया कि विरोध पार्टी का नही बल्कि जीएसटी का हो रहा है जीएसटी के खिलाफ हम सभी व्यापारियों को एक जुट हो कर इसका विरोध करना चाहिये ।दिन प्रति दिन जीएसटी की जा रही बेताशा वृद्वि से आम जन तक को नुकसान हो रहा है । जिसका विरोध किया जाना सभी के हित में हैं।
उत्तराखण्ड उद्योग व्यापार मंडल के निर्देशों पर गुरुवार को जिलेभर में जीएसटी के सर्वे के खिलाफ पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाना था। इस बीच रुद्रप्रयाग नगर में जैसे ही व्यापारी पुतला दहन और प्रदर्शन करने लगे तो नारेबाजी के दौरान ही कई भाजपा के पक्ष में तो कई कांग्रेस के पक्ष में बंटे दिखे। कांग्रेसी विचारधारा के व्यापारियों ने इस प्रदर्शन और पुतला दहन को केंद्र, राज्य सरकार के साथ जीएसटी के विरोध में बताया तो भाजपा समर्थित व्यापारियों ने इसे व्यापारियों के हित में जीएसटी सर्वे के खिलाफ आंदोलन बताया। व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना एवं नगर अध्यक्ष चन्द्रमोहन सेमवाल, हरि सिंह बिष्ट ने कहा कि व्यापारियों द्वारा जीएसटी सर्वे के खिलाफ पुतला दहन कार्यक्रम था किंतु इसमें कुछ व्यापारी कांग्रेसी मानसिकता के चलते इसके सरकार के खिलाफ आंदोलन बताने लगे। वहीं व्यापारी राय सिंह बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, संतोष रावत, प्रशांत डोभाल आदि ने कहा कि जीएसटी को व्यापारियों पर थोपने वाली केंद्र और राज्य सरकार ही है इसलिए व्यापारियों ने केंद्र और राज्य की सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए पुतला दहन किया।
—————–