18.5 C
Dehradun
Tuesday, March 17, 2026


Home Blog Page 340

बारिश के चलते चट्टान गिरने से राजमार्ग बंद|

0

 

चमोली – ग्वालदम कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग भारी बारिश और बारिश के चलते चट्टान गिरने से बीते 19 घण्टो से मौणा के पास अवरुद्ध ही चल रहा है
शनिवार दोपहर बाद तकरीबन 3 बजे के आसपास भारी बारिश के बाद नारायणबगड़ से कुछ दूरी पर मौणा में चट्टान गिरने और मलबा आने से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया था जिसके बाद सड़क के दोनों ओर कई यात्री इस राजमार्ग पर फंसे रहे हालात ऐसे बन गए कि यहां से पैदल गुजरना तक दूभर हो गया बीआरओ ने देर शाम तक सड़क को खोलने की मशक्कत की लेकिन अंधेरा अधिक होने और लगातार पत्थर गिरने के चलते राजमार्ग को नहीं खोला जा सका स्थानीय प्रशासन ने बमुश्किल यात्रियों को प्रेक्षागृह इंटर कालेज नारायणबगड़ तक पहुंचाया वहीं आज सुबह 9 बजे तक भी सड़क को यातायात के लिए नहीं खोला जा सका है
बीआरओ के सहायक अभियंता सुमित ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि सुबह से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते अवरुद्ध मार्ग पर लगातार पत्थर गिर रहे हैं जिस वजह से अभी सड़क खुलवाने के लिए मशीन लगाना खतरे से खाली नहीं है उन्होंने बताया कि बारिश बंद होने के बाद हिल साइड में कटिंग करके राजमार्ग को यातायात के लिए खोला जाना सम्भव हो पायेगा

उत्तराखण्ड सचिवालय में आईएएस व PCS अधिकारियों के विभागों में बड़ा फेरबदल ।।

0

 

  • 24 आईएएस अधिकारियों 22 पीसीएस अधिकारियों और चार सचिवालय सेवा संवर्ग के अधिकारियों के कार्य क्षेत्रों में हुआ फेरबदल,
  • सचिव सचिन कुर्वे से ग्रामीण विकास विभाग हटाया गया सचिव पर्यटन तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद की दी गई नई जिम्मेदारी,
  • सचिव दिलीप जावलकर से सचिव पर्यटन की जिम्मेदारी हटाई गई सचिव वित्त की मिली नई जिम्मेदारी
  • सचिव डॉक्टर बी वी आर सी पुरुषोत्तम से निदेशक दुग्ध विकास की जिम्मेदारी हटाई गई सचिव ग्राम में विकास की दी गई नई जिम्मेदारी,
  • आर राजेश कुमार को CEO स्मार्ट सिटी से हटाया गया
  • रणवीर सिंह चौहान से एमडी सिडकुल, अपर सचिव भाषा संस्थान की जिम्मेदारी वापस की गई
  • युगल किशोर पंत को एमडी तराई बीज निगम के अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई
  • श्रीमती सोनिका को सीईओ स्मार्ट सिटी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई
  • ईवा आशीष श्रीवास्तव सोडियम टिहरी के पद से हटाया गया अपर सचिव पेयजल की मिली नई जिम्मेदारी
  • नितिन भदोरिया को अपर सचिव पशुपालन मत्स्य पालन एवं दुग्ध विकास की नई जिम्मेदारु, अपर सचिव पेयजल पंचायती राज जल जीवन मिशन की जिम्मेदारी हटाई गई
  • स्वाति भदोरिया को अपर सचिव भाषा हिंदी अकादमी की जिम्मेदारी मिली एमडी जीएमवीएन की जिम्मेदारी हटाई गई
  • विनीत कुमार को डीएम से हटाया गया अपर सचिव पीडब्ल्यूडी की मिली जिम्मेदारी
  • सचिव विनोद कुमार सुमन से सचिव (प्रभारी) शहरी विकास की जिम्मेदारी हटाई गई,

सरकारी धन की फिजूलखर्ची पर रोक

0

होटल व निजी संस्थानों में नही होगे सरकारी कार्यक्रम ।
मुख्य सेवा सदन में होंगे कार्यक्रम ।
देहरादून- सरकारी धन की फिजूलखर्ची को रोकने के लिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश । मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव एसएस संधू को सरकारी खर्च को कमी करने की दिशा में ठोस कदम उठाने के निर्देश देते हुए सरकारी कार्यक्रमों को होटल या निजी संस्थानों पर करने के बजाए मुख्य सेवक सदन में किए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने जिले में भी जिलाधिकारियों को सरकारी खर्च कम करने के निर्देश देते हुए इसी प्रकार की कार्यप्रणाली अपनाने को कहा है जिससे कि फिजूलखर्ची पर रोक लगाई जा सके।

रुद्रप्रयाग में फिर पकड़ा गया फर्जी बीएड धारक अध्यापक

0

रूद्रप्रयाग में फर्जी डिग्री धारी शिक्षकों की लम्बी लिस्ट
एसआईटी के जांच में हो रहे हैं नये-नये खुलाशें।
उत्तराखण्ड़ डेस्क
स्लग- फर्जी बीएड धारक शिक्षक निलंबित
रिर्पोट- नरेश भट्ट रुद्रप्रयाग
रूद्रप्रयाग- जैसे-जैसे एसआईटी की जांच आगे बढ़ती जा रही है शिक्षकों के प्रपत्रों की जांच में नये-नये खुलाशे सामने आ रहे हैं। ये चौकाने वाले खुलाशे जनपद में फर्जी शिक्षकों के हो रहे है। जनपद में अब तक ढेड़ दर्जन से अधिक फर्जी शिक्षकों पर गाज गिरी है। और भी एसआईटी शिक्षकों पर शिंकजा कसती जा रही है। जबकि अभी एसआईटी के जांच के घेरे में अभी कही शिक्षक है। जिन पर जांच चल रही है दो दिन पहले एसआईटी की गाज रूद्रप्रयाग जिले में तैनात एक एलटी शिक्षक पर गिरी है। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल ने इस एलटी शिक्षक को सेवा से निलंबित कर दिया है। निलंबित एलटी अध्यापक को खण्ड शिक्षा कायार्लय अगस्त्यमुनि में अटैच कर दिया है। वहीं आरोपी शिक्षक को 15 दिन में अपने प्रमाणपत्र की आख्या देने को कहा गया है। । जिलाशिक्षा अधिकारी रूद्रप्रयाग ने बताया कि राजकीय इन्टर कालेज पठालीधार में तैनात सहायक अध्यापक हिन्दी के शिक्षक गुलाब सिहं ने चौधरी चरण विश्वविधालय मेरठ से बीएड 2004 में किया था। एसआईटी ने सहायक अध्यापक की बीएड की डिग्री जांच के लिए मेरठ विश्व विधालय भेजी थी लेकिन मेरठ विश्वविधालय के सचिव ने जांच आख्या जांच में संबधित अनुक्रमांक और इनरोलमेंट नम्बर उक्त अध्यापक का न होेने की पुष्टि की है। एसआईटी जांच में प्रथम दृष्टया बीएड की अंकतालिका और प्रमाण पत्रों पर संदेह होने और फर्जी /झूटे होने पर सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने किया “स्टार्ट-अप ग्राण्ड चैलेंज” कार्यक्रम में प्रतिभाग

0

देहरादून: मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित “स्टार्ट-अप ग्राण्ड चैलेंज” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान 10 प्रतिभागियों  को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में घोषणा की कि स्टार्ट अप उत्तराखंड के तहत “आइडिया ग्रेट चैलेंज” के रूप में दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को 50 हज़ार रुपए से बढ़ाकर 2 लाख तथा स्टार्टअप को एक साल तक दिया जाने वाला मासिक भत्ता 10 हज़ार से बढ़ाकर 15 हज़ार रुपए किया जायेगा । जबकि एससी,एसटी, दिव्यांग और महिलाओं को दिया जाने वाले मासिक भत्ता 15 हज़ार से बढ़ाकर 20 हज़ार रुपए किये जाने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इन्वेस्ट इंडिया द्वारा तैयार की गई वैलनेस रिपोर्ट का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार युवाओं को इनोवेटिव  कार्यों एवं उनके विचारों को प्रोत्साहित कर रही है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2014 से देश के हर क्षेत्र में नवाचार हुए हैं। स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया जैसे तमाम योजनाओं के जरिए देश में काम करने वाले उद्यमियों को प्रोत्साहन मिला है।

मुख्यमंत्री ने स्टार्टअप करने वाले युवाओं को कहा कि आज उनकी पहचान अपने क्षेत्र और जिले स्तर की है, आने वाले समय में कई युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बनाएंगे। मेहनत के सुखद परिणाम अवश्य मिलते हैं। उन्होंने कहा कि धैर्य एवं दूरदर्शिता ही मनुष्य को कर्मयोगी बनाती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड धर्म एवं आध्यात्म का केन्द्र है। इस साल अभी तक 34 लाख से अधिक श्रद्धालु चार धाम यात्रा कर चुके हैं । प्रदेश में अब कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है।

उन्होंने सभी शिव भक्तों से आग्रह किया है कि उत्तराखंड में आने वाले प्रत्येक शिवभक्त यहां एक-एक पौधा जरूर लगाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 साल बाद जब उत्तराखण्ड  राज्य स्थापना के 25 वर्ष की यात्रा पूर्ण करेगा, तब हमारा राज्य देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।

उत्तराखण्ड के विकास की यात्रा हम सबकी है, राज्य के समग्र विकास के लिए सबकी भूमिका भी बढ़ जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई कार्य संस्कृति एवं कार्य व्यवहार आया है। हम उत्तराखण्ड में भी कार्यसंस्कृति में सुधार ला रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा  विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राज्य में रोजगार के अवसरों में वृद्धि का प्रयास किया गया  है वहीं नवोन्मेषी विचारों को उद्यम में परिवर्तित करने तथा युवाओं की सृजनशीलता को सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से स्टार्ट-अप नीति लागू की गई है।

इस नीति के माध्यम से युवाओं को रोजगार सृजन एवं की ओर प्रेरित कर स्टार्ट-अप इको सिस्टम तैयार करने का प्रयास किया गया है। राज्य सरकार स्टार्ट-अप नीति के माध्यम से कॉलेज स्तर से उद्यमिता को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, सचिव उद्योग डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, महानिदेशक/आयुक्त उद्योग  रणवीर सिंह चौहान, टाई देहरादून के चेयरमैन  प्रकाश,  उद्योग निदेशक  सुधीर चन्द्र नौटियाल, संयुक्त निदेशक शिखर सक्सेना, औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधिगण एवं स्टार्टअप से जुड़े उद्यमी मौजूद थे।

मसूरी: आरक्षित क्षेत्र में पक्का निर्माण रोकने की मांग

0

रिपोर्टर ,,,,,सतीश कुमार मसूरी : मसूरी वन प्रभाग के गांव दानियों का डांडा के ग्रामीणों ने उप वन संरक्षक कहकशां नसीम को ज्ञापन देकर मांग की कि दानियों के डांडा आरक्षित वन क्षेत्र में हो रहे पक्के निर्माण को रोका जाय तथा दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाय ज्ञापन में कहा गया है कि दानियों के डांडा में आरक्षित वन क्षेत्र में पक्का निर्माण किया जा रहा है.

इस संबंध में पूर्व में भी मसूरी वन प्रभाग को इस संबंध में लिखकर दिया जा चुका है जिस पर वन विभाग ने कहा था कि उक्त स्थल का सीमांकन नहीं किया गया है जब तक उस क्षेत्र का सीमांकन नहीं किया जाता पक्का निर्माण नहीं होने दिया जायेगा ।

इस संबंध में ग्रामीण प्रवीण मखडे़ती ने बताया कि यह क्षेत्र में जहां सड़क बन रही है उसमें ग्रामीणों व वन विभाग की मिली जुली जमीन है जिसकी सूचना वन विभाग, नगर निगम, लोनिवि व राजस्व विभाग को दी गई है.

जिस पर मसूरी वन प्रभाग ने राजस्व विभाग को डिमार्केशन करने को कहा लेकिन अभी तक डिमार्केशन नहीं हुआ लेकिन यहां सड़क बनने का कार्य नहीं रोका गया उन्होंने बताया कि यह सड़क लोक निर्माण विभाग एक पांच सितारा होटल के लिए बनाई जा रही है आश्चर्य की बात है कि एक प्राइवेट होटल के लिए सड़क बनाने का बजट पास किया गया जबकि वहीं पर पास में रामतीर्थ आश्रम मोड की सड़क टूटी है और वहां पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही है लेकिन यह मोड नही बन पाया.

वहीं पूरे उत्तराखंड में सड़के क्षतिग्रस्त है जिनके बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग बजट न होने की बात करता है लेकिन इस होटल के लिए सवा करोड़ का बजट पास किया गया इसकी शिकायत मुख्यमंत्री को भी की गई थी जिसमें ग्रामीणों की भूमि पर कार्य रूकवाया गया है लेकिन आरक्षित वन क्षेत्र में निर्माण जारी है हालांकि उप वंन संरक्षक ने आश्वासन दिया है कि जब तक इसका सीमांकन नहीं हो जाता लोक निर्माण विभाग को कार्य रोकने के लिए कहा जायेगा.

वहीं डीएफओ कहकशां नसीम ने कहा कि यह खसरा बहुत बड़ा है इस संबंध में राजस्व विभाग को सीमांकन करने के लिए लिखा गया है जहां तक आरक्षित वन क्षेत्र का मामला है यह तभी पता चल पायेगा जब सीमांकन होगा वहीं कहा कि अगर यह क्षेत्र आरक्षित वन क्षेत्र होगा तो निश्चित ही विभागीय कार्रवाई की जायेगी।

उत्तराखंड: इस विभाग में हुए बंपर प्रमोशन! सूची देखें

0

देहरादून। सहकारिता विभाग में काफी समय से पदोन्नति की इंतजार में बैठे कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए आज खुशी की खबर आई है। 23 एडीसीओ,13 एडीओ, 11 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नत हुए हैं।

मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने पिछले दिनों समीक्षा बैठक में सहकारिता विभाग के शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि विभाग में पात्र एडीसीओ, एडीओ, प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नत किया जाए। इसी क्रम में सहकारिता विभाग के निबन्धक श्री आलोक कुमार पांडेय के निर्देश पर अपर निबन्धक सहकारिता( प्रशासन) आनंद एडी शुक्ल के हस्ताक्षर से पदोन्नति सूची जारी हुई।

शुक्ल ने बताया कि, वर्ग- 2 के 23 सहायक विकास अधिकारी सहकारिता (एडीओ) से वर्ग – 1 अपर जिला सहकारी अधिकारी (एडीसीओ), 13 राजकीय पर्यवेक्षक से सहायक विकास अधिकारी (एडीओ), 11 मिनिस्ट्रियल कर्मचारी से वरिष्ठ, प्रधान प्रशासनिक अधिकारी पदों पर पदोन्नति हुई है।

अपर निबन्धक शुक्ल ने बताया कि, पदोन्नत हुए सहकारिता कर्मचारियों, अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर पदोन्नति वाले स्थान ब्लाक, जिलों में ज्वाइनिंग देनी होगी।

मसूरी: फ्री सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

0

Mussoorie: Players showed stamina in Free Subroto Cup football competition

रिपोर्टर ,,,,,सतीश कुमार मसूरी : सेंट जॉर्ज कॉलेज में प्री सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन बताओ मुझे कि सुधीर जोशी सचिव एसोसिएशन ऑफ स्कूल स्पोर्ट्स आईसीएसई दारा किया गया । इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की पांच टीमों ने भाग लिया जिसका फाइनल मुकाबला रविवार 3 जुलाई को खेला जाएगा।

इस मौके पर सुथीर जोशी ने बताया कि यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के स्कूलों के बीच खेली जा रही है विजयी टीम उत्तर प्रदेश उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगी और राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी।

इस अवसर पर सेंट जार्ज कॉलेज के प्रिंसिपल ब्रदर जोजफ एम जोजफ नै प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन होना यहां के छात्रो के लिए शुभ है और आने वाले समय में जैकी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाना है जिसको लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है।

बीजेपी ने रुड़की मेयर गौरव गोयल को किया 6 साल के लिए निष्कासित

0

रुड़की: बीजेपी ने रुड़की नगर निगम के मेयर गौरव गोयल को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। बीजेपी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर ये मेयर गौरव गोयल के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

रुड़की मेयर गौरव गोयल पर आरोप है कि वे पार्टी विरोध गतिविधियों में लिप्त पाए गए हैं। इसीलिए उन पर ये कार्रवाई की गई है। रुड़की मेयर गौरव गोयल लगातार पार्टी विरोध बयान दे रहे थे। साथ ही निगम में उनका पार्टी के पार्षदों के साथ विवाद चल रहा है।

रुड़की मेयर की कुर्सी पर बैठने के बाद से ही गौरव गोयल का बीजेपी पार्षदों के साथ लगातार विवाद चल रहा है। इस वजह से कई बार रुड़की नगर निगम की बोर्ड बैठक भी नहीं हो पाई थी। बीजेपी ने रुड़की मेयर गौरव गोयल का पार्टी पार्षदों के साथ हुआ विवाद अनुशासनहीनता माना था, इसको लेकर उन्हें कई बार कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था।

 

श्रीनगर गढ़वाल: 27 पत्रवलियां की मौके पर हुई कार्रवाई

0

श्रीनगर गढ़वाल में एडीएम पौड़ी इला गिरी द्वारा