19.2 C
Dehradun
Saturday, September 26, 2026
Home Blog Page 341

ख़ौफ के साये में डंडाल गांव के ग्रामीण।

0

उत्तरकाशी -उत्तरकाशी के बड़कोट में जहां बरसात ने गांव वालों पर कहर बरसा कर को गांव भूस्खलन की चपेट में ले लिया है पिछले दो साल पहले डंडालगांव में लोoनि oविo द्वारा सड़क कटिंग कार्य किया गया था । लेकिन विभाग की लापरवाई के कारण सड़क किनारे कहीं भी दीवार का निर्माण नही कराया गया है । जिससे सड़क कटिंग का जो मलवा है वो ग्रामीणों के आवासीय भवनों में जा कर भूस्खलन का रूप ले रहा है ।,ग्रामीणो के आवासीय भवनों में 1 से 2 फिट जमीन धसती जा रही है। गांव को आने जाने वाले सभी रास्ते बंद हो गए , जिससे गांव में पशुओं को पानी तक नशीब नही हो रहा है।सड़क के मलवे से रास्तो के बंद हो जाने ग्रामीणों को अपने पालतू पशुओं के लिए चारापति लेने के लिये भी मुशिकलों का सामना करना पड़ रहा है ।लेकिन लोकनिर्माण विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली ग्रामीणों के कहि कार्यो में बाधा बन रही है आने जाने के रास्ते बंद होने से लोग बाजारों से अपनी रोजमर्रा समान को नही ले पा रहे हैं। । भूस्खलन होने से पूरा गांव पूर्ण रूप से खतरे की जद में आ गया ।

लोग इतने डरे सहमे हुए हैं कि रात को सो भी नही पा रहे हैं, रात भर जागकर मकानों की चौकीदारी करनी पड़ रही है । लोग तिरपाल लगा कर अपनी सुरक्षा व्यवस्था कर रहे हैं । इस सम्बंध में जब गांव के प्रतिनिधियों द्वारा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी को पत्रा चार करने व फोन किया गया तो अधिकारी द्वारा फोन उठाना तक मुनाशिफ नही समझा उसके बाद उपजिलाधिकारी बड़कोट को भी फोन किया गया लेकिन उन्होंने भी फोन नही उठाया । ऐसे में अगर कोई अनहोनी होती है तो इसकी जबाब देही किसकी रहेगी ।

घर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों में जुटे भाजपा कार्यकर्ता ।

0

रुद्रप्रयाग-भारतीय जनता पार्टी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा अभियान को जनपद में भव्य और दिव्य रूप में मनाए जाने को जिले के मुख्य कार्यकर्ताओं की जिला कार्यालय में आहूत बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन करते हुए कहा कि इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन और सरकार ने योजना बनाई है जिसमे संगठन के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक हर घर पर तिरंगा फहराना है उन्होंने कहा की भाजपा एक विचार पर चलने वाला संगठन है जो व्यक्ति पर आधारित नहीं है हर कार्यकर्ता विचार के साथ जुड़े और समाज के हर वर्ग को जोड़े।हर घर तिरंगा अभियान के तहत 9से11तक होर्डिंग्स आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार होगा और 11 से13 तक शोभा यात्रा रघुपति राघव राजा राम, बंदेमातरम गाकर नगर व सार्वजनिक स्थानों पर समूह में निकाले,13 से 15तक हर घर पर तिरंगा लगाए ।कार्यक्रम की विस्तृत रूप रेखा रखते हुए उन्होंने संयोजक मंडल से कहा कि कार्यकर्ता के साथ समाज के हर वर्ग को जोड़े ।
जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने अध्यक्षता करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन का स्वागत किया तथा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं से सफलता का आह्वान किया । बैठक में उपस्थित जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली ने बैठक का कार्यवृत्त लेते हुए उचित मार्ग निर्देशन दिए । वैठक में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ,बद्री केदार मन्दिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय,प्रदेश कार्य समिति के सदस्य विजय कपरवाण ,महाबीर पंवार,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमर देई शाह , हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक अनूप सेमवाल, सह संयोजक कमल रावत, जे पी सेमवाल, पंकज कपरवाण, त्रिलोक सिंह रावत, केदारनाथ विधान सभा के सह संयोजक चरण सिंह राणा, मगन नेगी, रुद्रप्रयाग विधान सभा के संयोजक भारत भूषण भट्ट, सह संयोजक घनश्याम पुरोहित, दीपराज बंगारी, नरेन्द्र रावत,जिला पंचायत सदस्य सविता भण्डारी, एवं जिले के पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष व मण्डलों के संयोजक व सह संयोजक, सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारियों सहित भाजपा के वरिष्ठ पूर्व जिला अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चण्डी प्रसाद भट्ट, विक्रम पटवाल, युवा प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी ओमप्रकाश बहुगुणा, दरमियान जखवाल, पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल,किसान मोर्चा के अध्यक्ष मातबर सिंह बिष्ट, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अब्दुल रहीम, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास डिमरी, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल बुद्धिबल्लभ थपलियाल आदि उपस्थित थे । वैठक का संचालन जिला महामंत्री विक्रम कंडारी ,अनूप सेमवाल ने किया ।

UKSSSC पेपर लीक मामले एसएसपी का गनर गिरफ्तार ।

0

देहरादून- उत्तराखंद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में हुए पेपर लीक मामले जैसे- जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे- वैसे कई परतें खुल रही है। अब जांच पुलिस तक पहुंच गई। जानकारी के अनुसार एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के गनर से भी एसटीएफ पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी इस मामले में अभी कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। इस मामले में एसटीएफ ने रामनगर के एक रिजॉर्ट में भी छापेमार की है। यहां से एसटीएफ के हाथ महत्वपूर्ण सबूत लगे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एसटीएफ यूकेएसएसएससी की भर्ती परीक्षा में पेपर लीक होने की खबरों के बाद इस मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी थी। एसटीएफ को जांच मिलते ही एसटीएफ ने सबसे पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उसके बाद एसटीएफ ने एक आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार किया और शुक्रवार को दो आरोपियों को देहरादून से गिरफ्तार किया था, ये आरोपी उत्तराखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी में तैनात उपनल कर्मचारी हैं। अब एसटीएफ नया खुलासा करने जा रही है। एसटीएफ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के गनर से पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि इस गनर की पत्नी का भी वीपीडीओ पद पर चयन हुआ है। माना जा रहा है कि पुलिस इसको लेकर शनिवार शाम तक खुलासा कर सकती है। वहीं एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि भर्ती घपले में कई लोगों से पूछताछ चल रही है, जिस का भी नाम सामने आ रहा है उससे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले एसटीएफ ने पेपर लीक करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। उसमें दो सदस्य मनोज जोशी और गौरव नेगी उधमसिंहनगर के रहने वाले हैं। पुलिस मनोज के घर सितारगंज में भी पूछताछ के लिए गई थी। यहां भी पुलिस की जांच में कुछ अभ्यर्थी शक के दायरे में हैं।

इसके अलावा एसटीएफ की टीम कुमाऊं रामनगर के उस रिजॉर्ट भी पहुंची है जहां पेपर लीक होने संबंधी बातें सामने आई थी। बताया जा रहा है कि यहां पुलिस को पेपर लीक करने से संबंधित कुछ दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस बरामद हुए हैं। एसटीएफ आरोपी जयजीत और मनोज जोशी को लेकर वहां पहुंची। साथ ही एसटीएफ ने जयजीत से 10 लाख रुपये भी बरामद किये हैं।

सात जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बदरीनाथ-यमुनोत्री हाईवे समेत सैकड़ों सड़कें बंद।

0

उत्तराखंड में शुक्रवार देर रात से पहाड़ से लेकर मैदान तक हो रही बारिश ने परेशानी खड़ी कर दी है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गय है। नदी नाले भी उफान पर हैं। वहीं, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इन सभी जिलों में ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ भारी से बहुत अधिक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के भीतर मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश की संभावना है। ऐसे में आपदा प्रबंधन के लिहाज से सतर्क रहने की जरूरत है।

बागेश्वर:- गुलदार ने फिर बनाया एक नया निवाला ।

0

बागेश्वर जिले के असों गांव में महिला को गुलदार ने बनाया निवाला । ग्रामीणों ने आदमखोर गुलदार को मारने की मांग।
पहाड़ों पर जगंली जानवरों का आतंक किस कदर बढ़ गया इसकी वानिगी उत्तराखण्ड के बागेश्वर जिले के काफलिगैर तहसील के गांव असों में देखने को मिली जब एक बृद्ध महिला को सांय ढलते ही गुलदार ने अपना निवाला बनाया।
काफलिगैर तहसील के एक गांव में रात ढलने समय कि घटना जब बुजुर्ग महिला शौच को जा रही थी तभी आंगन से कुछ दूरी पर घात लगाये बैठा गुलदार महिला को झपटा मारकर घसीटते हुए खेतों की ओर ले गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र वाले सहमें हुए है।
जानकारी के अनुसार जिले के असों बोहाला गांव निवासी 70 वर्षीय महिला को गुलदार घर से घसीटते हुए ले गया महिला का क्षत-विक्षत शव पास के खेत से बरामद हुआ है। महिला का नाम गांगुली देवी घर पर अकेली रहती थी। वह अपने घर पर सोने की तैयारी कर रही थी कि इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने हमला कर महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया जिस कारण महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई महिला का शव पास के क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है। महिला के शब को हिस्से हो रखे हैं कहीं धड़ पड़ा हुआ है तो कहीं कटा हुआ सिर । ग्रामीणों द्धारा सूचना वन विभाग को दी गयी ।
इधर घटना से गांव में दहशत का माहौल है सूचना पर वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही गुलदार को ढूंढने के प्रयास
शुरू कर दिए हैं वही ग्रामीण गुलदार को आदमखोर घोषित कर निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं।

बदरीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट बने ,उत्तराखण्ड BJP के प्रदेश अध्यक्ष|

0

BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को बदले जाने की चर्चाएं काफी दिनों से चल रही थी। आखिरकार भाजपा ने उनको बदल दिया है। कौशिक की जगह अब BJP के फायरब्रांड नेता महेंद्र भट्ट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। इसके साथ ही यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि मदन कौशिक को फिर से मंत्री बनाया जा सकता है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। महेंद्र भट्ट दो बार के बद्रीनाथ से विधायक रह चुके हैं संगठन में भी इनकी काफी अच्छी खासी पैठ है भाजपा हाईकमान ने गढ़वाल और कुमाऊं का समीकरण देखते हुए महेंद्र भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान दी है.

चमोली ज़िले के  ब्राह्मण थाला पोखरी गाँव में 4 अगस्त 1971 को जन्में महेंद्र भट्ट 2002 से 2007 तक नंदप्रयाग विधानसभा विधायक रहे जबकि  बदरीनाथ विधानसभा 2017 से 2022 तक विधायक रहे ।

 

8वीं कक्षा के छात्र भरत में ऐसी प्रतिभा,सब जगह हो रही तारीफ।

0

भारत के गांवो में छुपी हुई प्रतिभायें समय – समय पर अपनी
प्रतिभावों से सबका ध्यान अपनी ओर आर्कषित करती रहती है। ऐसा ही एक कारनामा करके दिखाया है। राजस्थान के बाडमेर जिले के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 8वी कक्षा के छात्र भरत जोनल ने ऐसा यंत्र ( एटीएम मशीन) बना डाली है। जिसकी तारीफ सब जगह हो रही है इस छात्र की प्रतिभा का लोहा सभी लोग मान रह हैं।
राजस्थान बाड़मेर जिले के छोटे से गांव हड़वा के सरकारी स्कूल में अध्ययनरत 8वीं कक्षा के छात्र भरत ने छोटा-छोटा सामान इकट्ठा कर और उससे अपने हाथों से एक-एक पुर्जे को जोड़कर एक एटीएम मशीन बना दी जो कुछ हद तक ठीक उसी प्रकार काम करती है जैसे बैंकों की एटीएम मशीनें काम करती है। वाकई ऐसी प्रतिभाओं को हौसला अफजाई की जरूरत है ये आगे बढ़कर इस क्षेत्र और देश का
नाम रोशन करेंगे।

सजा के तौर पर ठेकेदार के आदमीयों ने बच्चों के सिर में उड़ेला लीसा|

0

गांव के बच्चों ने खेल खेल में चीड़ के पेड़ो पर लगे लीसा के गमले गिरा दिये । सजा के तौर पर ठेकेदार के आदमीयों ने बच्चों के सिर में उड़ेला लीसा वीडियो हुआ वायरल।
दो दिन पहले वायरल हुऐ बीडियों अल्मोड़ा जिला का है। जहां अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे तहसील से बच्चों के सिर में लीसा गिराने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्चों ने जंगल से कुछ लीसे के गमलों को गिरा दिया थाए जिसके बाद ठेकेदार के कर्मचारियों ने सजा के तौर पर इन मासूम बच्चों के सिर में लीसा गिरवाया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ बच्चों को जंगल में लाइन से खड़ा किया गया है और उनसे सिर में लीसा डालने के लिये जबरदस्ती की जा रही है। यह वायरल वीडियो अल्मोड़ा जिले की स्याल्दे तहसील की ग्राम पंचायत टिटरी ग्राम गुरना के बच्चो का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वन विभाग जौरासी ग्राम पंचायत सानेभीरा ग्राम चोना के जंगल में लीसा ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा यह अमानवीय कृत्य किया गया। घर से बुलाकर बच्चों के सिर में लीसा गिरवाया गया। जिसका संज्ञान जिला प्रशासन द्वारा लिया गया है। जिला प्रशासन आगे क्या करता है। ये दिखने वाली बाता होगी।

पहाड़ों से पत्थरों व पहाड़ी से मलवा व पत्थरो के आने से भवाली नैनीताल मार्ग बंद।

0

नैनीताल- पर्यटक व सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास मूसलाधार बारिश के चलते ही जिला मुख्यालय भवाली नैनीताल मार्ग में भयंकर पहाड़ से पत्थरों के आने से सड़क मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया।

यहाँ बता दें विगत कई दिनों से सरोवर नगरी नैनीताल में लगातार बारिश हो रही है।
जिसके चलते भवाली नैनीताल मार्ग पर पहाड़ों से भयंकर पथर व मलुवा आ जाने से सड़क मार्ग बंद हो गया। जिसके कारण पाइंस के समीप हुए भूस्खलन से सड़क भी गायब हो गई।
जिसकी सूचना में जिला अधिकारी, एसएसपी मोके पर पहुंच गए। जिला अधिकारी ने तुरंत मातहत अधिकारी को मलुवा हटाने के निर्देश जारी कर सड़क को खुलवाने के निर्देश दिये हैं।
गरिमत रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। वही जनपद में 2 राज्य मार्ग के साथ ही 7 ग्रामीण मार्ग बंद हो गया।

पौड़ी जनपद में गुलदार का आतंक ,बड़ेथ गांव के पांच वर्षीय बालक को बनाया अपना निवाला ।

0

पौड़ी – जनपद पौड़ी गढ़वाल  पैठाणी के बड़ेथ गांव में कल शाम मां के सामने ही तीन बहनों के इकलौते भाई 5 वर्षीय आर्यन रावत को घात लगा कर बैठा गुलदार उठा ले गया मां के सामने ही इस घटना के बाद बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया घटना कल शाम लगभग 8:00 बजे की है|
बड़ेथ गांव के ध्यान सिंह का पोता लाल सिंह का इकलौता पुत्र था  5 वर्षीय आर्यन रावत अपने मां के पीछे गौशाला में जा रहा था तभी यह घटना घट गई ग्रामीणों के द्वारा शोर भी मचाया गया लेकिन गांव में लाइट ना होने के कारण गुलदार अंधेरे का फायदा उठाकर बच्चे को जंगल में ले गया रात भर ग्रामीणों के द्वारा टॉर्च से बच्चे की खोजबीन की जाती रही लेकिन धुंध और बिजली ना होने के कारण ग्रामीण भी जंगल में जाने की हिम्मत नहीं उठा पाए वहीं घटना के बाद पुलिस और वन विभाग को सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस के द्वारा सर्चिंग भी की गई लेकिन देर रात तक बच्चे का पता नहीं लगा पाए वहीं घटना के बाद मां का रो रो कर बुरा हाल है|

सुबह के वक्त वन विभाग और पुलिस कर्मियों को जंगल में बच्चे का आधा खाया शव बरामद हुआ इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष है ग्रामीणों का आरोप है इससे पहले भी तीन अन्य घटनाएं क्षेत्र में हो चुकी हैं कुछ दिनों पहले ही भालू के द्वारा एक महिला को गंभीर घायल कर दिया गया था उसके कुछ दिनों पश्चात ही शादी से घर आ रहे एक वृद्ध को भी बालू के द्वारा हमला कर घायल करने की घटना हो चुकी थी|
वहीं इस घटना से पहले गुलदार पिछले 1 हफ्ते से पैठाणी क्षेत्र में सुबह शाम टहल रहा था।

लेकिन उसके बावजूद भी वन विभाग के द्वारा गुलदार को पकड़ने के लिए कोई पिंजरा या कोई जतन नहीं किया गया वही गमीणों का आरोप है कि बिजली न होने के कारण भी गुलदार के द्वारा अंधेरे का फायदा उठाया गया क्षेत्र में यदि बिजली होती तो यह घटना नहीं घटती वहीं क्षेत्रीय विधायक और मंत्री धन सिह रावत को रात को ही घटना की जानकारी मिल गई थी।

जिसके बाद उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों और जिला अधिकारी को फोन पर घटना की जानकारी ली गई मंत्री धन सिंह रावत ने सख्त लहजे में वन विभाग की लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार लगाई और तुरंत क्षेत्र अलग-अलग जगहों पर पिंजरा लगाने को निर्देश दिए मंत्री ने कहा  ,यदि आवश्यकता है तो गुलदार को मारने के लिए विभाग से स्वीकृति ली जाए लेकिन जल्द से जल्द यदि गुलदार नहीं पकड़ा गया तो परिणाम गंभीर होंगे ।