26.2 C
Dehradun
Monday, March 16, 2026


Home Blog Page 342

डोईवाला: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने की महत्वपूर्ण बैठक

0

 

आज डोईवाला में आम आदमी पार्टी के पुराने कार्यकर्तओं ने एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया।
जिसमे “आप” जिलाध्यक्ष, विजय सिंह पंवार मीटिंग में पहुंचे और सभी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी,, और उन्हें पार्टी मजबूत करने की नीति समझाई, साथ ही कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ाया। आगामी नगर पालिका चुनाव में किस तरह पार्टी को काम करना है और पार्टी को मजबूत बनाना है ये भी चर्चा की गई।

इसके अलावा डोईवाला मे “आप”के कार्यकर्ताओं की कुछ निजी समस्या भी थी,, जिनका आने बाले समय मे समाधान करने का आष्वासन दिय भी दिया गया।,
साथ ही विजय सिंह पवार ने कहा कि जल्द ही डोईवाला से आगामी चुनाव के लिए प्रत्यासी की खोज की जा रही है, जल्द ही नाम की घोषणा की जाएगी।

इस बैठक में अतहर अली,भजन सिंह, प्यारा सिंह, जोगिंदर सिंह,चौधरी रवींद्र सिंह,इक़बाल मलिक, शुभम लोधी, अजय जायसवाल, भरत लोधी, इकबाल ताँगेला, आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने बद्रीनाथ धाम पहुँचकर किया मास्टर प्लान का निरीक्षण

0

प्रधानमंत्री कार्यालय के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने बद्रीनाथ धाम पहुँचकर मास्टर प्लान का निरीक्षण कर निर्माण कार्यो मैं तेजी लाने के निर्देश दिए

जोशीमठ @ Vinay Uniyal: प्रधानमंत्री कार्यालय के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने शनिवार को बद्रीनाथ पहुॅचकर मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को पहले चरण के तहत संचालित निर्माण कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि कही पर भी समस्या आ रही है, तो उसका त्वरित समाधान करें तथा आगामी सितंबर माह तक पहले चरण के कार्यो को पूरा किया जाए।

उप सचिव, अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के तहत शनिवार को दोपहर 12ः30 बजे बद्रीनाथ धाम पहुॅचे। यहां मंदिर में भगवान बद्रीनाथ के दर्शन एवं पूजा अर्चना करने के बाद उप सचिव ने बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने लूप रोड व बीआरओ बाईपास निर्माण, झीलों का सौन्दर्यीकरण, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट आदि निर्माण कार्यो को देखा। उन्होंने कहा कि शेष नेत्र झील और बदरीश झील में पानी की वैकल्पिक व्यवस्था भी रखी जाए। उप सचिव ने पहले चरण के कार्यो को आगामी सितंबर तक पूरा करने पर जोर देते हुए सभी कार्यदायी संस्थाओं को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यो के संबध में विस्तार से जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी आशीष त्रिपाठी, एसडीएम कुमकुम जोशी सहित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी भी मौजूद थे।

बद्रीनाथ धाम में धार्मिक-पौराणिक महत्व, मान्यताओं व परंपराओं को ध्यान में रखते हुए मास्टर प्लान के तहत यात्रियों की सुख, सुविधा, अच्छे दर्शन और अगले 100 सालों की जरूरत के हिसाब से बुनियादी ढांचों का  विकास एवं निर्माण कार्य किए जा रहे है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत तीन चरणों में बद्रीनाथ धाम को एक स्मार्ट टाउन के रूप में तैयार किया जाएगा। जिसमें पहले चरण का कार्य चल रहा है। पहले चरण में बद्रीनाथ धाम में वन-वे लूप रोड का पहाड़ी शैली के पत्थर से निर्माण किया जाएगा। इसमें लगभग 700 मीटर सड़क बनाई जा रही है। अराइवल प्लाजा के निर्माण से टिकट बुकिंग, होटलों की जानकारी जैसी सुविधाएं तीर्थ यात्रियों को आसानी से मिल सकेंगी।

बदरीनाथ में स्थित शेष नेत्र झील और बदरीश झील का सौंदर्यीकरण का कार्य प्रगति पर है। ये दोनों झीलें लगभग 300 मीटर तक फैली हैं। यहां आने वाले तीर्थयात्रियों को अच्छा उपचार मिले इसके लिए बदरीनाथ धाम में स्थित अस्पताल का विस्तारीकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही धाम में सभी घाटों का सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्य भी संचालित है।

वाहन न मिलने से यात्री परेशान गोविंदघाट में परेशान यात्रियों ने काटा हंगामा

0

प्रशासन और पुलिस ने निजी वाहनों से यात्रियों को भेजा

जोशीमठ से विनय उनियाल की रिपोर्ट। हेमकुंड यात्रा पर गए सिक्ख श्रदालुओं को गोविंदघाट से जाने के लिये वाहन न मिलने पर जमकर हंगामा किया। औऱ शासन प्रशासन से वाहन से भेजने की मांग को लेकर गोविंद घाट में 3 घन्टे का जाम लगाया। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी जोशीमठ कुमकुम जोशी और प्रभारी कोतवाल विजय भारती मौके पर पहुँचे।

मौके पर पहुँचने के बाद गोविंदघाट में लगभग 300 सिक्ख श्रदालुओं को निजी वाहनों सहित अन्य वाहनों से भेजा गया। इसके बाद 2 घंटे बाद जाम खुला। जाम खुलने के बाद जब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली। एसडीएम जोशीमठ कुमकुम जोशी का कहना है कि वाहन न मिलने से सिक्ख श्रदालुओं ने गोविंदघाट में ढाई घन्टे जाम लगाया मौके पर जाकर उन्हें निजी वाहनों से भेजा गया।

वही जोशीमठ में वाहन न मिलने से चमोली स्टैंड पर श्रदालुओं की भारी भीड़ रही। श्रदालु वाहनो का इंतजार करते रहे। बाद में जोशीमठ पुलिस और टेक्सी यूनियन की सहयोग से यात्रियों को भेजा गया। जिसके बाद यात्रियों ने जोशीमठ पुलिस का धन्यवाद किया।

पटियाला से आई सिमरन, कुलवीर सिंह का कहना है कि वो जोशीमठ हरिद्वार जाने के लिये वाहन का इंतजार कर रहे थे लेकिन उन्हर कोई वाहन नही मिला जिसके बाद पुलिस द्वारा उन्हें अन्य वाहन मैं बैठकर हरिद्वार के लिये भेजा। कहा कि जोशीमठ प्रशासन और पुलिस लोगो की मदद कर रही है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस का धन्यवाद किया।

वही टैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष चंड़ी प्रसाद बहुगुणा का कहना है कि यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिये हम प्रशासन का हमेशा सहयोग करते है। चमोली से जोशीमठ के लिये सवारी नही मिलने के कारण ऎसी दिक्कते आ रही है। फिर भी हम प्रशासन का पूरा सहयोग कर रहे है।

उर्गम घाटी की समस्याओं का होगा समाधान- डॉ संधू

0

जोशीमठ @Vinay Uniyal। पंचम केदार कल्पेश्वर महादेव एवं पंचबदरी ध्यान बदरी की तपस्थली उर्गम घाटी में पहली बार उत्तराखंड सरकार के मुख्य सचिव पहुंचे । आजादी के 75 वर्षों बाद उत्तराखंड सरकार के पहले मुख्य सचिव हैं। डा एस एस सन्धु जो पंचम केदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे भगवान कल्पेश्वर मंदिर की पूजा अर्चना के बाद जनप्रतिनिधियों से उर्गम घाटी की समस्याओं सुनी एवं उनके निराकरण का आश्वासन दिया।

मुख्य सचिव एसएस सन्धु उत्तराखंड के द्वारा शुक्रवार को चमोली जिले की हिमक्रिड़ा स्थली औली नीती एवं उर्गम घाटी का भ्रमण किया। जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना के साथ मुख्य सचिव ने पंचम केदार कल्पेश्वर मंदिर में भगवान शंकर के दर्शन किया। बाबा कल्पेश्वर के दर्शन करके उर्गम घाटी के प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत हुए ।

उर्गम घाटी के जनप्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराया गया है कि पंचम केदार कल्पेश्वर महादेव पंच बद्री ध्यान बदरी को जोड़ने वाली सड़क अत्यधिक खराब होने के कारण पर्यटकों एवं ग्रामीणों को समस्याएं हो रही है इस पर उन्होंने कहा इसको ठीक करने के लिए उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यहां शीतकालीन पर्यटन की संभावनाएं क्षेत्र में दिखती हैं। यहां के ट्रैकिंग मार्गो का विकास किया जाएगा। मुख्य सचिव ने कहा कि सड़कों को ठीक करने के लिए शासन स्तर पर बैठक की जाएगी और दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। पुनर्वास के संबंध में शीघ्र जिलाधिकारी इस प्रकरण में कार्यवाही करेंगे ।

देवेन्द्र रावत प्रधान देवग्राम ने देवग्राम गांव के पुनर्वास के संबंध में बात रखी। भेंटा के पूर्व प्रधान लक्ष्मण नेगी ने भैंटा भर्की बांसा सड़क धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव को अवगत कराया जिस पर मुख्य सचिव ने भेंटा भर्की बांसा मोटर मार्ग के कार्य में तेजी लाने के आदेश दिये । प्रधान संघ अध्यक्ष जोशीमठ अनूप नेगी ने मुख्य सचिव से ल्याँरी कल्पेश्वर प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत खेतों के मुआवजा भुगतान के संबंध में भी अवगत कराया ।

अभिनव विद्यालय के पूर्व अभिभावक संघ अध्यक्ष बी एस रावत ने राजीव गांधी अभिनव विद्यालय यथावत रखने एवं कक्षा 6 में प्रवेश समेत क्रमिक अनशन के बारे में चर्चा की। प्रधान उर्गम मिंकल देवी ने तल्ला बडगिण्डा के 44 परिवारों के पुनर्वास का मुद्दा रखा ।

इस मौके पर मुख्य सचिव ने कहा कि कल्पेश्वर क्षेत्र में ट्रैकिंग के लिए सरकार द्वारा अनुदान दिया जाएगा। विदेशों में अपनी काष्टकला का डंका बजाने वाले धर्मलाल ने मुख्य सचिव को लकडी के मुखौटे भेंट किये इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी चमोली अभिनव शाह तहसीलदार जोशीमठ रवि शाह जिला पर्यटन अधिकारी सोबन सिंह राणा पुजारी दरमान सिंह विनोद नेगी अध्यक्ष कल्पनाथ मंदिर समिति कल्पेश्वर महादेव मंदिर सचिव रघुबीर कोषाध्यक्ष संदीप नेगी प्रेमसिंह नेगी महिला मंगल दल देवग्राम हरकी देवी लीला देवी धर्मलाल एवं लोक निर्माण विभाग वन विभाग पीएमजीएसवाई आर ई एस के अधिकारी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

उर्गम घाटी मैं पर्यटन की अपार संभावनाएं है। लेकिन कुछ समस्या है उसका समाधान किया जाएगा.

Big Breaking : पदोन्नत अधिकारियों को दी बधाई

0

देहरादून: महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान द्वारा जारी आदेश के क्रम में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के 02 अनुवादकों एवं 08 अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारियों को सूचना अधिकारी/जिला सूचना अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है।

इस सम्बन्ध में जारी आदेश में पदोन्नत कार्मिकों को वर्तमान तैनाती जनपद/कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिये गये हैं। इनके स्थानान्तरण/ अन्यत्र तैनाती के आदेश बाद में निर्गत किये जायेंगे।

जिन कार्मिकों को सूचना अधिकारी/जिला सूचना अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है उनमें कु. दीपा रानी गौड़, दिनेश कुमार, गोविन्द सिंह बिष्ट, गिरिजा शंकर जोशी, अजनेश राणा, मनोज कुमार सती, वीरेन्द्र सिंह राणा, ज्योति सुन्दरियाल, अहमद नदीम तथा कु. जानकी देवी शामिल हैं।

विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान, अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक आशीष त्रिपाठी, के.एस. चौहान, उपनिदेशक नितिन उपाध्याय, मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनियां ने भी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है।

सभी पदोन्नत अधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। विशेष प्रमुख सचिव सूचना, महानिदेशक सूचना के साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों का भी पदोन्नत अधिकारियों ने आभार व्यक्त किया है।

Big News: अब इस विभाग में हुए प्रमोशन! देखें सूची

0

सिंचाई विभाग के अन्तर्गत डिग्रीधारी कनिष्ठ अभियन्ता / अपर सहायक अभियन्ता (सिविल) से सहायक अभियन्ता (सिविल) के पद वेतनमान ( रू० वेतन-15600-39100 ग्रेड पे-5400, पुनरीक्षित वेतनमान 56100-177500 पे मैट्रिक्स लेवल-10) के रिक्त पदों पर सचिव, लोक सेवा आयोग, हरिद्वार के पत्र संख्या-387 / 19 (2)/E4/DPC/2021-22 दिनांक 06 जून 2022 द्वारा नियमित चयनोपरान्त की गई संस्तुति के आधार पर निम्नलिखित डिग्रीधारी कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) को सहायक अभियन्ता (सिविल) के पद पर पदोन्नति दिये जाने की श्री राज्यपाल महोदय सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

जोशीमठ: दो वाहनो की टक्कर में पांच लोग घायल

0

घायलो को उपचार के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा
जोशीमठ। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेलंग के पास बस और टेम्पो ट्रेवल की आमने सामने की टक्कर में 13 यात्रियों में से 5 यात्री घयल हो गए है। जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई है।

मिली जानकारी के अनुसार टेम्पो ट्रेवल संख्याPB 0 1A 9833 हेमकुंड के दर्शन कर वापस लौट रहे थे ,हेलंग के पास बताया जा रहा है कि टेम्पो ट्रेवल का ब्रेक फ़ैल हो गया विपरीत दिशा से विश्वनाथ सेवा की बस मध्यप्रदेश के यात्रियों को लेकर बदरीनाथ जा रही थी।

ब्रेक फैल होने से टेम्पो ट्रेवल सीधे बस से टकराई टकराने से टेम्पो ट्रेवल बुरी तरह छतिग्रस्त हो गयी, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, उसके बाद 108 कि मदद से घायलों को प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र पीपलकोटी पहुचाया गया, जहा पर इनका इलाज चल रहा है।

कोतवाली निरीक्षक विजय भारती का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची108 मदद से चोटिल13 यात्रियों को प्राथमिक केंद्र पीपलकोटी पहुँचाया गया।, उन्होंने बताया कि टेम्पो ट्रेवल की ब्रेक फैल होने से यह घटना हुई।

कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने मंत्री सतपाल महाराज से की शिष्टाचार भेंट

0

देहरादून :उतराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने गुरूवार को पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) से उनके सुभाष रोड स्थित कैंप कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान दोनों के मध्य अपने अपने विभागों को लेकर भी चर्चा हुई। व प्रदेश और प्रदेश की जनता के विकास के लिए नई योजनाओं को लेकर भी बात चीत हुई। वहीं चार धाम यात्रा को लेकर भी एक दूसरे को सुझाव दिए गए ताकि किसी भी यात्री के लिए कोई परेशानी उत्पन्न ना हो।

सीएम धामी ने पीएम से की शिष्टाचार भेंट! इन मुद्दों पर की चर्चा

0

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट की।
जीएसटी क्षतिपूर्ति की अवधि बढ़ाने व राष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल शिक्षा एवं शोध संस्थान की राज्य में शाखा स्थापित किये जाने का अनुरोध किया

पिथौरागढ़ एयरस्ट्रिप से हवाई सेवाओं के शीघ्र संचालन व मानस खण्ड मंदिर माला मिशन की स्वीकृति का भी किया अनुरोध

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के विकास के लिए प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग के लिये देवभूमि उत्तराखण्ड की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से उत्तराखण्ड के लिये जीएसटी क्षतिपूर्ति की अवधि को जून, 2022 के आगे बनाए रखने, उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल शिक्षा एवं शोध संस्थान की एक शाखा स्थापित किये जाने, कुमांऊ मण्डल के पौराणिक मन्दिरों को जोड़े जाने के उद्देश्य से “मानस खण्ड मन्दिर माला मिशन“ को स्वीकृति दिये जाने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ एयरस्ट्रिप से हवाई सेवाओं के शीघ्र एवं सुचारू संचालन के लिये संबंधित को निर्देशित किये जाने के साथ ही टीएचडीसी इण्डिया लि0 की इक्विटी शेयर धारिता में उत्तर प्रदेश के 25 प्रतिशत अंशधारिता को उत्तराखण्ड राज्य को स्थानान्तरित करने में केंद्र से सहयोग का भी अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य, देश के फार्मास्यूटिकल हब के रूप में उभर रहा है। भारत में कुल उपभोग होने वाली दवाओं में उत्तराखण्ड राज्य में स्थापित औषधि निर्माण इकाईयों की लगभग 20 प्रतिशत हिस्सेदारी है। राज्य में स्थापित 03 प्रमुख औद्योगिक संकुलों यथा-देहरादून, हरिद्वार एवं उधमसिंहनगर में 300 से अधिक फार्मास्यूटिकल निर्माण इकाईयां स्थापित हैं जो 1 लाख से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान कर रहीं है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल शिक्षा एवं शोध संस्थान की एक शाखा स्थापित किये जाने का अनुरोध किया। इससे राज्य में फार्मास्यूटिकल शोध को बढावा मिलेगा। उक्त संस्थान की स्थापना हेतु वांछित भूमि राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि राज्य के सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ में एयरस्ट्रिप से फिक्सडविंग (वायुयान ) हवाई सेवा संचालित किये जाने हेतु निविदा की कार्यवाही पूर्ण की जा चुकी है। उन्होंने प्रधानमंत्री से पिथौरागढ़ एयरस्ट्रिप से हवाई सेवाओं के शीघ्र एवं सुचारू संचालन के लिये सम्बन्धित को निर्देशित करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी लागू होने पर राज्यों को राजस्व सुरक्षा प्रदान किये जाने के उद्देश्य से 05 वर्षों यथा 30 जून 2022 तक की अवधि के लिए जीएसटी की क्षतिपूर्ति की व्यवस्था की गयी थी। परंतु संरचनात्मक परिवर्तन, न्यून उपभोग आधार, राज्य में सेवा का अपर्याप्त आधार सहित अन्य कारणों से जीएसटी लागू होने के उपरांत राज्य के राजस्व में अपेक्षित वृद्धि दर्ज नहीं की जा सकी है। मुख्यमंत्री ने राज्य के सीमित आर्थिक संसाधनों को देखते हुए जीएसटी क्षतिपूर्ति की अवधि जून, 2022 के पश्चात् अग्रेत्तर वर्षों के लिए बढ़ाये जाने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में केदारनाथ एवं बद्रीनाथ को मास्टर प्लान तैयार कर विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इसी भांति प्रदेश के कुमांऊ मण्डल के पौराणिक मन्दिरों को जोड़े जाने के उद्देश्य से “मानस खण्ड मन्दिर माला मिशन“ की स्वीकृति दिये जाने का अनुराध किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि टीएचडीसी इण्डिया लि० भारत सरकार की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी एवं उत्तर प्रदेश सरकार की 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का संयुक्त उपक्रम है। उत्तर प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2000 की धारा 47 (3) के अनुसार उत्तर प्रदेश द्वारा विभाजन की तिथि तक टीएचडीसी इण्डिया लि० में किये गये पूंजीगत निवेश के आधार पर उत्तराखण्ड राज्य को हस्तांतरित होना चाहिए क्योंकि टीएचडीसी इण्डिया लि० का मुख्यालय उत्तराखण्ड राज्य में स्थित है। टीएचडीसी इण्डिया लि0 की लगभग 70 प्रतिशत परियोजनाऐं उत्तराखण्ड राज्य में ही स्थित है। उक्त परियोजनाओं से उत्पन्न होने वाली पुनर्वास, कानून व्यवस्था तथा अन्य सामाजिक एवं पर्यावरण सम्बन्धी चुनौतियों का सामना भी उत्तराखण्ड राज्य को करना पड़ता है।

उत्तराखण्ड राज्य द्वारा वर्ष 2012 में भारतीय संविधान के अनुच्छेद-131 के अन्तर्गत टीएचडीसी इण्डिया लि० में उत्तर प्रदेश के स्थान पर उत्तराखण्ड राज्य की 25 प्रतिशत हिस्सेदारी हेतु मूल वाद संख्या 05 / 2012 मा0 सर्वोच्च न्यायालय में योजित किया गया था जो सम्प्रति विचाराधीन है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से टीएचडीसी इण्डिया लि की इक्विटी शेयर धारिता में उत्तर प्रदेश के 25 प्रतिशत अंशधारिता को उत्तराखण्ड राज्य को स्थानान्तरित करने में केंद्र सरकार से सहयोग का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन से स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, ऊर्जा इत्यादि क्षेत्रों में चहुंमुखी विकास कर रहा है। उनकी अपेक्षा अनुसार वर्ष 2025 में राज्य के रजत जयंती वर्ष में उत्तराखण्ड देश के अग्रणी राज्यों में से एक होगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखण्ड के लोहाघाट के समीप स्थित मायावती आश्रम आने के लिये भी अनुरोध किया।