16.4 C
Dehradun
Thursday, March 19, 2026


Home Blog Page 67

दुखद_घटना :- पौड़ी में बस दुर्घनाग्रस्त, 5 की मौत कई घायल।

0

पौड़ी।।
मिनी बस संख्या- UK12PB0177 जो कि पौड़ी बसअड्डे से केंद्रीय विद्यालय होते हुए श्रीनगर के लिए अपराह्न 03.00 बजे बस निकली थी।
जो कि तहसील पौड़ी के कोठार बेंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। प्राथमिक सूचना के अनुसार बस में लगभग 23 लोग सवार होने बताया गया है।
प्राप्त सूचना के अनुसार लगभग 5 यात्रियों की घटना स्थल पर मृत्यु होना बताया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत रेलवे स्टेशन,सेवाई में संचालित कार्यो का किया स्थलीय निरीक्षण।

0

*चमोली*

*मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत रेलवे स्टेशन,सेवाई में संचालित कार्यो का किया स्थलीय निरीक्षण*

*ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना उत्तराखंड के लिए वरदान साबित होगी : मुख्यमंत्री

  1. *रेल परियोजना के पूरा होते ही आसान हो जाएगा पहाड़ का सफर
    – चमोली।।
    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली के कर्णप्रयाग, सेवाई में संचालित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने रेल विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों से रेलवे स्टेशन पर किए जा रहे कार्यों, अवस्थापना सुविधाओं और परियोजना की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परियोजना में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे श्रमिकों से मुलाकात कर उनका भी कुशलक्षेम जाना।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अब पहाड़ो तक रेल पहुंचने का सपना पूरा हो रहा है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन की सौगात के माध्यम से प्रधानमंत्री जी ने उत्तराखंड के प्रति उनका विशेष प्रेम और विकसित भारत की सोच को दर्शाया है। उन्होंने कहा *यह रेल लाइन उत्तराखंड के विकास में मिल का पत्थर साबित होगी*। मुख्यमंत्री ने देवभूमि की जनता की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अवस्थापना विकास के क्षेत्र में प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड राज्य को अनेक सौगातें दी हैं। जिसमें ऑल वेदर रोड, हवाई कनेक्टिविटी एवं रेल लाइनों के निर्माण से उत्तराखंड में आवागमन के साथ सभी प्रकार की सुविधाएं शामिल है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन बनने के बाद उत्तराखंड के चारों धाम रेल कनेक्टिविटी से जुड़ जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद प्रदेशवासियों को न केवल यहां यातायात की सुविधा मिलेगी, बल्कि बद्रीनाथ और केदारनाथ आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को भी इसका भरपूर लाभ मिलेगा। यात्रियों को शीतकालीन यात्रा में भी सहुलियत मिलेगी। *यह रेल परियोजना वर्तमान के साथ भविष्य को भी सुधारेगी और राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी*।

38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्विनी पहुंची रुद्रप्रयाग।

0

मशाल के जनपद मुख्यालय पहुंचने पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग ने किया स्वागत*

इस बार के 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन उत्तराखण्ड में होना है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार राष्ट्रीय खेलों की मशाल का आगमन पुलिस लाइन रतूड़ा (रुद्रप्रयाग) होने पर पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर ने अधीनस्थ पुलिस बल सहित मशाल का स्वागत किया गया। इस दौरान प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज चौहान, जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, प्रतिसार निरीक्षक दमयंती गरोड़िया सहित उपस्थित व्यक्तियों एवं खेल प्रेमियों ने तेजस्विनी मशाल का भव्य स्वागत किया गया।
तत्पश्चात तेजस्विनी मशाल रतूड़ा, सुमेरपुर तिलणी, मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा होते हुए खेल मैदान अगस्त्यमुनि पहुंची। इस दौरान राष्ट्रीय खेलों के प्रति लोगों को जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। मशाल तेजस्वनी के जिले में पहुँचने पर लोगों में खासा उत्साह दिखा।
आगामी 12 जनवरी को तेजस्विनी मशाल अगस्त्यमुनि से होते हुए विजयनगर तक व पुनः वापसी अगस्त्यमुनि तदोपरान्त चन्द्रापुरी, बांसवाड़ा, भीरी, ऊखीमठ पहुंचेगी व रात्रि विश्राम क्रीड़ा भवन अगस्त्यमुनि में किया जायेगा। 13 जनवरी को अगस्त्यमुनि से रामपुर, तिलवाड़़ा, बायपास गुलाबराय, बेलणी, विकास भवन कलेक्ट्रेट से होते हुए वापस तिलवाड़ा से जखोली में रात्रि विश्राम करेगी। 14 जनवरी को तेजस्विनी मशाल ब्लॉक मुख्यालय जखोली से इंटर कॉलेज रामाश्रम, इंटर कॉलेज बजीरा, फतेडू बाजार होते हुए चिरबटिया पहुंचेगी। जहां से तेजस्विनी मशाल टिहरी गढ़वाल की सीमा में प्रवेश करेगी।

 

सावधान ऐसे कारनामे अन्य ब्लाकों में भी हो सकते है: पोखरी में बगैर निर्माण के ही डकार गए लाखों,अब BDO,VDO,JE से लाखो की रिकवरी।

0

पोखरी।।बद्रीनाथ विधानसभा से पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी के द्वारा अपनी विधायक निधि में गड़बड़ी को लेकर लिखित शिकायत पत्र देकर शिकायत की गई थी,जिसमें मुख्य विकास अधिकारी चमोली के निर्देशों पर ज़िला विकास अधिकारी ने जाँच कर दोषियों से लाखो की रिकवरी तय की हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक बद्रीनाथ विधानसभा से पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भण्डारी के द्वारा बीतें दिसम्बर माह 2024 को एक शिकायती पत्र दिया गया था।जिसमे उन्होंने लिखा था कि पोखरी विकासखंड के ग्राम पंचायत नैल ऐथा में विधायक निधि योजना के अंतर्गत सार्वजनिक कक्ष के लिए विधायक निधि दी गई थी,लेकिन बगैर निर्माण के ही अधिकारियों के द्वारा भुगतान अवमुक्त कर घोटाला किया गया हैं।

पूर्व विधायक भंडारी की शिकायत पर निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण(जांच)करने के उपरान्त धरातल पर कोई भी कार्य न पाये जाने पर शासकीय धनराशि 200401.00 ₹ का दुरूपयोग करने के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पन्ना लाल तत्कालीन खण्ड विकास अधिकारी पोखरी से भुगतान की गई कुल धनराशि रू0 200401.00 का 20 प्रतिशत रू0 40080.20 नारायण प्रसाद टम्टा तत्कालीन कनिष्ठ अभियन्ता,लघु सिंचाई/वर्तमान प्रमारी सहा.अभि. लघु सिंचाई कर्णप्रयाग से भुगतान की गई कुल धनराशि रू0 200401.00 का 40 प्रतिशत रू0 80,160.40 और तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी पोखरी महावीर लाल बिनौला से भुगतान की गई कुल धनराशि रू0 200401.00 का 40 प्रतिशत रू0 80.160.40 से निर्धारित की गई वसूली की धनराशि सम्बन्धितों से तत्काल वूसल कर नियमानुसार राजकोष में जमा करवाने के आदेश जारी किए गए हैं।

रुद्रप्रयाग जिले में नगर निकाय चुनावों में भाजपा से अधिकृत प्रत्याशियों के विरोध में चुनाव लड़ने व पार्टी विरुद्ध गतिविधियों में सम्मिलित होने वाले दो पदाधिकारियों को 6 वर्ष के लिए पार्टी से किया गया निष्काषित।

0

भाजपा निकाय चुनावों में अधिकृत प्रतियाशियो के विरोध कार्य करने वाले पदाधिकारियों को चयनित कर के अब तक दर्जनों कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों को पार्टी से 6 वर्ष  के लिए निष्काषित कर चुकी है रुद्रप्रयाग में ही पार्टी विरोधी गतिविधि को देखते हुए जिला कार्यकारिणी द्वारा दो लोगो के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्य करते हुए बाहर का रास्ता दिखा चुके है।

जनपद रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ व अगस्त्यमुनि में अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित पाए गए विजय राणा निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष ऊखीमठ वर्तमान जिला कार्यसमिति सदस्य व सुशील गोस्वामी पूर्व मंडल मंत्री नगर अगस्त्यमुनि को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की संस्तुति पर 6 वर्ष के लिए भारतीय जनता पार्टी से निष्काषित किये गए हैं

रुद्रप्रयाग गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग तिलवाडा के समीप नोलापनी में बोलेरो व मोटर साइकिल की टक्कर में 24 वर्षीय युवक की मौत।

0

तिलवाडा ।।रुद्रप्रयाग गौरीकुंड राजमार्ग तिलवाडा के निकट नोलापनी में राजकीय सेवा में लगी बेलोरो वाहन और मोटर साइकिल सवार की आमने सामने जबरदस्त टक्कर हुई जिसमें मोटर साइकिल सवार व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया ।सूचना मिलने पर घायल व्यक्ति को जिला अस्पाल पहुंचाया गया ।जंहा डॉक्टरों द्वारा मोटर साइकिल सवार युवक को मृत घोषित किया गया।जिसकी पहचान अमित पुत्र विजय उम्र 24 वर्ष ग्राम जगोठ विकास खण्ड अगस्त्यमुनि  जिला रुद्रप्रयाग के रूप हुई है।

चोपड़ा डूंगरी चापड़ सड़क का होगा डामरीकरण, राज्य योजना के अंतर्गत 3किमी सड़क डामरीकरण के हुई 2.43 करोड़ धनराशि स्वीकृत।

0

रूद्रप्रयाग।।
राज्य योजना के अंतर्गत सड़क 3किमी सड़क डामरीकरण के हुई 2.43 करोड़ धनराशि स्वीकृत।
क्षेत्र जनता ने विधायक भरत चौधरी किया आभार प्रकट।
विकासखंड अगस्तमुनि में तल्लानागपुर क्षेत्र के चोपड़ा डूंगरी चापड़ 3किमी सड़क डामरीकरण के लिए ₹2.43 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। लंबे समय से क्षेत्र की जनता स्थानीय विधायक श्री भरत सिंह चौधरी से सड़क डामरीकरण करवाने की मांग कर रही थी। विधायक भरत सिंह चौधरी ने स्थानीय जनता की मांग को जायज ठहराते इसके लिये प्रयास किये और राज्य योजना के अंतर्गत लोकनिर्माण विभाग से सड़क डामरीकरण के लिये धनराशि स्वीकृत करवाई गई। उन्होंने कहा कि अब जल्द टेंडर प्रकिया पूर्ण होने पर सड़क का कार्य जल्द प्रारम्भ होगा। और क्षेत्र की जनता को आवागमन के लिए अच्छी सड़क मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की मांग थी वो पूरी हुई है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व लोकनिर्माण विभाग के मंत्री सतपाल महाराज जी को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार निरन्तर सभी क्षेत्रों में विकास के कार्य कर रही है। आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।वही सड़क डामरीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत होने पर क्षेत्र पंचायत सदस्य डूंगरी सुमन बुटोला, मण्डल अध्यक्ष घनश्याम पुरोहित, रितेश पांडे, पवित्रा देवी सहित अन्य ग्रामीण लोगों ने विधायक भरत सिंह चौधरी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

पुलिस मुख्यालय देहरादून से आज की बड़ी खबर,पुलिस उपाधीक्षकों के हुए तबादले

0

देहरादून

*पुलिस मुख्यालय देहरादून से आज की बड़ी खबर,*

पुलिस उपाधीक्षकों के हुए तबादले,

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल : 46 अफसरों के तबादले।

उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। पुलिस मुख्यालय देहरादून ने 46 पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। इस बदलाव के तहत, सभी स्थानांतरित अधिकारियों को उनके नवीन तैनाती स्थलों पर पदभार ग्रहण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

डोईवाला के जोली ग्रांट में हुआ बड़ा हादसा,थानों वन क्षेत्र के रामनगर वन बिट के जंगल में घास लेने गई पति पत्नी को हाथी ने उतारा मौत के घाट।

0

डोईवाला के जोली ग्रांट में हुआ बड़ा हादसा,थानों वन क्षेत्र के रामनगर वन बिट के जंगल में घास लेने गई पति पत्नी को हाथी ने उतारा मौत के घाट।

जंगल में मिले दोनों के खून से लथपथ शव।

वन विभाग की टीम मौके पर।
डोईवाला पुलिस भी पहुंची मौके पर।

भाजपा के मीडिया प्रभारी आदेश पंवार की मां और पिता जी को जंगल में हाथी ने उतारा मौत के घाट।

दोपहर 1 बजे गए थे घास लेने जंगल में।

जब काफी देर तक नहीं लौटे घर तो शुरू हुई ढूंढ खोज।

जंगल में मिले दोनों के शव,ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राकेश पंवार( 70) और उनकी पत्नी सुशील पंवार(65) थानो वन रेंज के जोली प्रथम बीट रामनगर कक्ष संख्या दो में घास और लकड़ी लेने गए थे।
तभी अचानक हाथी ने उन पर हमला बोल दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों के शवों का कल पोस्टमार्टम कराया जाएगा।घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय का कार्यकाल आज होगा पूरा

0

देहरादून

बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय का कार्यकाल आज होगा पूरा,

अजेंद्र अजय का 3 साल का कार्यकाल आज हो जाएगा पूरा,

नए अध्यक्ष की ताजपोसी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार लेगी फैसला,

अध्यक्ष के रूप में अजेंद्र अजय ने बीकेटीसी की कार्य संस्कृति में सुधार लाने के लिए कई अहम निर्णय लिए,