उत्तराखंड कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है … एक के बाद एक नेताओं के जाने का सिलसिला थमा नहीं है . कांग्रेस की लिए नई चिंता पार्टी के युवा नेता मनीष खंडूरी का सभी पदों से इस्तीफा देना है .. क्योंकि मनीष खंडूरी पौड़ी लोकसभा सीट पर पार्टी के प्रबल प्रत्याशी भी माने जा रहे थे।
उत्तराखंड कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका,कांग्रेस के युवा नेता मनीष खंडूरी ने दिया पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा।
चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के लिए मनीष खंडूरी के रूप में मिला झटका।
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। पौड़ी लोकसभा सीट से प्रबल दावेदार माने जा रहे कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता मनीष खंडूरी ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मनीष खंडूरी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट के माध्यम से अपने इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने अपने सोशियल मीडिया एकाउंट पर लिखा है कि, मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से त्याग पत्र दे रहा हूं। मेरा यह निर्णय बिना किसी व्यक्तिगत हित अथवा अपेक्षा के लिया गया है।
आपको बता दें कि खंडूरी कांग्रेस पार्टी की ओर से 2019 में पौड़ी लोक सभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें हर का सामना करना पड़ा था। वहीं कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी के पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिये जाने के लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब कांग्रेस के अच्छे दिन थे तब मनीष खंडूरी को सर आंखों पर बिठाया था व लोकसभा का टिकट भी दिया था। आज जब पार्टी संघर्षों के दौर से गुजर रही है तो अपने निजी स्वार्थ को देखते हुए उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया है जो कतई नियोजित नहीं है। कहा कि हमेशा अपनी विचारधारा को कांग्रेसी बताने वाले मनीष खंडूरी का अचानक पार्टी छोड़ देना समझ से परे है,लेकिन अभी भी अगर मनीष खंडूरी कांग्रेसी विचारधारा पर भरोसा करते हैं तो उनके लिए कांग्रेस के दरवाजे अभी भी खुले हैं।








निरन्तर सड़क की डामरीकरण की मांग थी। इसके लिए उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने गुणवत्ता के साथ कार्य को सम्पादित करने के लिए विभाग को निर्देशित किया। साथ उन्होंने कहा कि जल्द ही तल्लानागपुर के धारकोट में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू होगा। साथ ही नर्सिंग कॉलेज और तल्लानागपुर पेयजल योजना फेज-2 का कार्य गतिमान है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में त्वरित गति के साथ विकास कार्य चल रहे है, आगे भी जारी रहेग। इसके साथ ही उन्होंने सरकार के योजनाओं के लाभार्थियों से सवांद किया। एवं आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को वोट एव सपोर्ट देने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री घनश्याम पुरोहित, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमन बुटोला श्री रितेश पांडे, श्री सुभाष पुरोहित,गजपाल बुटोला, रमेश त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।











