33.4 C
Dehradun
Saturday, July 4, 2026
Home Blog Page 150

रविवार को जनपद रुद्रप्रयाग में 3188 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक।

0

 

*3188 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक।

*रविवार को मनाया जाएगा पल्स पालियो दिवस।

*मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपदवासियों से की अपील।

रुद्रप्रयाग।।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एचसीएच मर्तोलिया ने जनपदवासियों से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने शून्य से 05 आयु वर्ग के हर बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाने की अपील अभिभावकों से की। जनपद में शून्य से 05 आयु वर्ग के 3188 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एचसीएच मर्तोलिया ने बताया कि जनपद में 298 पोलियो बूथों के माध्यम से 54802 घरों के कुल 3188 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जानी है। बताया कि पोलियो अभियान की सफलता हेतु 1192 वैक्सीनेटर व 119 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। उन्होंने पोलियो दिवस के सफल आयोजन हेतु शिक्षा विभाग, बाल विकास विभाग, विद्युत विभाग, पुलिस विभाग से सहयोग की अपील की है। उन्होंने अभियान की सफलता के लिए आगंगनबाडी कार्यकत्रियों, आशा कार्यकत्रियों व ए.एन.एम के माध्यम से शून्य से 05 आयु वर्ग के सभी बच्चों को बूथ तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

 

बीजेपी हाईकमान ने लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों सूची की जारी ,टिहरी, अल्मोड़ा,नैनीताल सीटो पर वर्तमान सांसद हुए रिपीट।

0

देहरादून

बीजेपी हाईकमान ने लोकसभा चुनाव को लेकर प्रतायशियो की जारी की सूची

16 राज्यो और 2 केंद्र शासित राज्यो की सूची हुई जारी

195 सीटो पर हुआ निर्णय हुआ

34 केंद्रीय मंत्री एवं राज्य मंत्रियों के नाम भी सूची में है शामिल

लोकसभा अध्यक्ष का नाम भी सूची में रखा गया

सूची में 28 मातृशक्ति को दी गई जगह

50 वर्ष से कम उम्र के 47 युवाओं को भी मिला मौका

अनुसूचित जाति, 27 अनुसूचित जनजाति 18, पिछड़ा वर्ग 57

*उत्तराखंड के 3 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर लगी मोहर*

उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने की प्रत्याशियों की घोषणा,

टिहरी लोकसभा पर प्रत्याशियो की हुई घोषणा,

टिहरी अल्मोडा नैनीताल लोकसभा से प्रत्याशी हुए घोषित,

टिहरी मालाराज्य लक्ष्मी शाह
अल्मोडा लोकसभा से अजय टम्टा
नैनीताल लोकसभा से अजय भट्ट भाजपा ने बनाए प्रत्याशी,PRESS RELEASE–1st list of BJP candidate GE to the for Lok Sabha Election 2024 on 02.03.2024

धामी सरकार में रोजगार मेलों के माध्यम से बरस रही नौकरियां।

0

धामी सरकार में रोजगार मेलों के माध्यम से बरस रही नौकरियां*

*-विगत चार माह में सेवायोजन विभाग के माध्यम से लगभग साढ़े तीन हजार युवाओं को मिले रोजगार के अवसर*

*-मुख्यमंत्री ने आज भी 27 डिप्टी जेलरों तथा 285 बंदी रक्षकों को वितरित किए नियुक्ति-पत्र*

*-आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड में बेरोजगारी दर में आई भारी कमी*

मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक व्यवस्था के तहत 8 लाख 36 हजार 603 लाभार्थियों को भेजी 125 करोड़ समाजिक पेंशन की धनराशि।

0

देहरादून

*मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक व्यवस्था के तहत 8 लाख 36 हजार 603 लाभार्थियों को भेजी 125 करोड़ समाजिक पेंशन की धनराशि।*

*पेंशन का भुगतान 3 माह की जगह अब प्रत्येक माह होगा : मुख्यमंत्री।*

समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत दी जाने वाली वृद्धावस्था, विधवा, एवं दिव्यांग पेंशन का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया।

वन क्लिक माध्यम से माह फरवरी – 2024 की पेंशन में वृद्धावस्था पेंशन के 5 लाख 33 हजार 180 लाभार्थियों को कुल ₹ 79.97 करोड़, विधवा पेंशन के 2 लाख 12 हजार 30 लाभार्थियों को ₹ 31.80 करोड़ और दिव्यांग पेंशन के 91 हजार 393 लाभार्थियों को ₹ 13.70 करोड़ की धनराशि भेजी गई है।

इस प्रकार 8 लाख 36 हजार 603 लाभार्थियों को 125 करोड़ रुपए की धनराशि बतौर पेंशन भेजी गई है ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डीबीटी के माध्यम से दी जाने वाली वृद्धावस्था, विधवा, तथा दिव्यांग पेंशन से लाभार्थियों को राहत मिलगी।

उन्होंने कहा पेंशन एक साथ एक क्लिक में सीधे लाभार्थियों के खातों में जा रही है।

राज्य सरकार ने पेंशन योजनाओ को सरल बनाने का कार्य किया है। साथ ही पूर्व में मिलने वाली धनराशि को 1200 से बढ़ाकर 1500 किया गया है।

उन्होंने कहा राज्य सरकार ने दोनों बुजुर्ग दंपतियों को पेंशन देने का कार्य भी किया है। जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में पेंशन का भुगतान 3-3 माह के अंतराल पर होता था। किन्तु अब प्रत्येक माह पेंशन सीधे लाभार्थियों के खाते में आएगी और इस योजना का वास्तविक उद्देश्य पूर्ण हो सकेगा।

उन्होंने कहा राज्य सरकार विकलांग जनों को पेंशन देने के साथ ही उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने, रोजगार देने एवं उनकी उन्नति के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

हेल्पेज इंडिया द्वारा आज गिंवाला गांव स्थित परिसर में सचल चिकित्सा वाहन, रिक्रिएशन सेंटर, बुजुर्ग हेल्पलाइन और वायोदय परियोजना का शुभारंभ।

0

अगस्त्यमुनी। हेल्पेज इंडिया द्वारा आज गिंवाला गांव स्थित परिसर में सचल चिकित्सा वाहन, रिक्रिएशन सेंटर, बुजुर्ग हेल्पलाइन और वायोदय परियोजना का शुभारंभ किया गया। बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता वाचस्पति सेमवाल ने यहां आयोजित समारोह में रिबन काटकर इसका शुभारंभ किया।
श्री सेमवाल ने केदार घाटी में हेल्पेज इंडिया परिवार द्वारा सचल वाहनों द्वारा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और लकवा ग्रस्त मरीजों को सस्ता इलाज उपलब्ध कराने की सराहना की।
परियोजना प्रबंधक प्रवीण कुमार राय ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि “वायोदय परियोजना” के तहत अगस्त्यमुनि और जखोली विकास खंडों के 19 गांवों का चयन किया गया है। वृद्धजनों की विभिन्न शारीरिक, मानसिक और सामाजिक पहलुओं की समस्याओं को हल करने में यह परियोजना सहायक सिद्ध होगी, ऐसा विश्वास व्यक्त किया।
इस अवसर पर हेल्पेज इंडिया के प्रदेश संयुक्त निदेशक चैतन्य उपाध्याय ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष 2013 में केदारनाथ आपदा के बाद संस्था ने इस क्षेत्र में कार्य करना शुरू किया और इस दशक में संस्था ने इस क्षेत्र में मानवता की सेवा करने में कोई कोर-कसर नहीं रखी।
हेल्पेज की राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रबंधक सी बी मनवा ने बताया कि इन कार्यक्रमों की सफलता के बाद इस क्षेत्र में वृद्ध जनों की आवश्यकताओं को देखते हुए जन उपयोगी कार्य किए जाएंगे।
इस अवसर पर हेल्पेज इंडिया के योगेश, नवीन भट्ट, विजयलक्ष्मी, विष्णु दुबे, निकिता, निशा, समीक्षा, हरीश, संजय, दिनेश के अलावा महिला मंगल दल और हेल्पेज के कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की महिलाएं भी शामिल थी।
अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के प्रबंधक भीम, कोऑर्डिनेटर कल्पना ने कहा कि इन कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन में आम जन की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे हैं।
इस अवसर पर प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल सिंह राणा, गिंवाला के प्रधान सफरी लाल, सामाजिक कार्यकर्ता कुंवर सिंह भंडारी, कुंवर सिंह बर्त्वाल, अनसूया प्रसाद मलासी आदि मौजूद थे।

भाजपा हरिद्वार व पौड़ी लोकसभा सीट पर इस बार कर सकती बड़ा बदलाव,वर्तमान सांसदों के कट सकते है टिकट।

0

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर भाजपा ने पांच प्रत्याशीयों के टिकट किए फाइनल हरिद्वार से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, पौड़ी से अनिल बलूनी हो सकते हैं उम्मीदवार टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी शाह अल्मोड़ा से अजय टम्टा और नैनीताल से अजय भट्ट की रीपीट होने की संभावना , सूत्रों की मानें तो रमेश पोखरियाल निशंक और तीरथ सिंह रावत की कार्यशैली को लेकर हाइकमान को खराब रिपोर्ट गई है जिसके चलते इनका टिकट कटना लगभग तय है कल किसी भी समय भाजपा हाईकमान प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है लेकिन भाजपा ने हमेशा लोगों को चौंकाया है अब देखना होगा की क्या भाजपा इस बार भी चौंकायेगी।

9 पेटी अवैध शराब का परिवहन कर रहे व्यक्तियों को अगस्त्यमुनि पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन किया गया सीज

0

रुद्रप्रयाग।।अवैध शराब की तस्करी व रोकथाम व धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिए गये निर्देशों व पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रबोध घिल्डियाल के प्रभावी पर्यवेक्षण में आज दिनांक 29.02.2024 को थाना अगस्यमुनि पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों को वाहन संख्या यूके 13A-4338 अल्टो कार में 09 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मेकडाॅवल्स व्हिस्की का परिवहन करते हुए बहादुर सिंह बिष्ट पुत्र श्री गोविन्द सिंह, निवासी ग्राम घिमतोली, चौकी दुर्गाधार, जनपद रुद्रप्रयाग।
02- महेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्र स्व0 श्री मातवर सिंह निवासी ग्राम उतर्सू, पोस्ट क्यूड़ी, जनपद रुद्रप्रयाग गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है तथा अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त उक्त वाहन को सीज किया गया है।

 

ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सम्राट होटल के पास डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार मिला कि हुई मौत।

0

रुद्रप्रयाग श्रीनगर के मध्य सड़क हादसा, महिला की मौके पर मौत

रूद्रप्रयाग और श्रीनगर के मध्य सम्राट होटल के पास एक डम्पर वाहन ने स्कूटी को टक्कर मारी है जिसमें सवार महिला सुमन देवी उम्र 26 वर्ष निवासी पुनाड रूद्रप्रयाग की मौके पर मौत हुई है जबकि दूसरा व्यक्ति महिला का पति संदीप सेमवाल घायल हुआ है। कोतवाली पुलिस ने घायल को प्राइवेट वाहन से जिला चिकित्सालय भेजा जबकि शव को 108 की मदद से पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने डम्पर चालक को हिरासत में ले लिया है और डम्पर को भी कब्जे में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी राजेन्द्र रौतेला ने बताया पूरे मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा,कार में सवार 6 लोगो की मौके पर ही मौत।

0

देहरादून: उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं पहाड़ हो या मैदान आए दिन सड़क दुघर्टना का ग्राफ बढ़ते जा रहे हैं वहीं आज अभी अभीत्यूनी अटाल मोटर मार्ग पर अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी 6 लोगों की मौके पर मौत मौके पर थाना पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है

पंद्राणु हिमाचल से दसौं जा रही कार हुए उत्तराखंड के हणस्यूं गांव में दुर्घटना गस्त

घटना में 6 लोगों की मौत

एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

एसडीआरएफ ने घायल व्यक्ति को राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी में कराया भर्ती

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

मृतक के नाम
1.संजू उम्र 35 वर्ष

2. सूरज उम्र 35 वर्ष

3. शीतल पत्नी सूरज 25वर्ष

4. सजंना पुत्री सविता देवी 21वर्ष

5. दिव्यांश पुत्र जीत बहादुर 10 वर्ष

6. यश पुत्र सूरज 5 वर्ष

घायल का नाम
जीत बहादुर पुत्र सुख बहादुर

उत्तराखंड में 2024-25 का बजट सदन में प्रस्तुत, वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2024-25 में कुल व्यय रू० नवासी हजार दो सौ तीस करोड़ सात लाख (रू0 89230.07। करोड़) है।

0

 

*साल 2024-25 का बजट सदन में प्रस्तुत*

वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने बताया कि
वर्ष 2024-25 में कुल व्यय रू० नवासी हजार दो सौ तीस करोड़ सात लाख (रू0 89230.07 करोड़) अनुमानित है। कुल अनुमानित व्यय में से रू० पचपन हजार आठ सौ पन्द्रह करोड़ सतहत्तर लाख (रू0 55815.77 करोड़) राजस्व लेखे का व्यय है तथा रू० तेंतीस हजार चार सौ चौदह करोड़ तीस लाख (रू0 33414.30 करोड़) पूंजी लेखे का व्यय है।

समेकित निधि में घाटा / सरप्लसः

वर्ष 2024-25 के बजट में कोई राजस्व घाटा अनुमानित नहीं है बल्कि रू० चार हजार सात सौ सैंतीस करोड़ तेरह लाख (रू0 4737.13 करोड़) का राजस्व सरप्लस सम्भावित है एवं रू० नौ हजार चार सौ सोलह करोड़ तैतालिस लाख (रू0 9416.43 करोड़) का राजकोषीय घाटा होने का अनुमान है, जो कि सकल राज्य घेरलू उत्पाद का 2.38 प्रतिशत है। यह एफ०आर०बी०एम० एक्ट में निर्दिष्ट सीमा के अन्तर्गत है।

वर्ष 2024-25 के अनुमानित प्रारम्भिक शेष रू० छः करोड़ सोलह लाख (रू0 6.16 करोड़) धनात्मक तथा वर्ष का अन्तिम शेष रू० तिहत्तर करोड़ बीस लाख (रू0 73.20 करोड़) धनात्मक रहना अनुमानित है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में राजस्व प्राप्तियों में कर राजस्व रू० छत्तीस हजार एक सौ छियालिस करोड़ सैंतालिस लाख (रू0 36146.47 करोड़) है जिसमें केन्द्रीय करों में राज्य का अंश रू० तेरह हजार छः सौ सैंत्तीस करोड़ पन्द्रह लाख (रू0 13637.15 करोड़) सम्मिलित है।

राज्य के स्वयं के स्रोतों के कुल अनुमानित राजस्व प्राप्ति रू० सत्ताईस हजार तीन सौ बयासी करोड़ सत्तर लाख (रू0 27382.70 करोड़) में कर राजस्व रू० बाइस हजार पाँच सौ नौ करोड़ बत्तीस लाख (रू0 22509.32 करोड़) तथा करेत्तर राजस्व रू० चार हजार आठ सौ तिहत्तर करोड़ अड़तीस लाख (रू0 4873.38 करोड़) अनुमानित है।

व्ययः

वर्ष 2024-25 में ऋणों के प्रतिदान (अर्थोपाय अग्रिम सहित) पर रू० उन्नीस हजार एक सौ छत्तीस करोड़ तिरपन लाख (रू0 19136.53 करोड़), ब्याज की अदायगी के रूप में रू० छः हजार छः सौ छत्तीस करोड़ चौवालिस लाख (रू0 6636.44 करोड़), राज्य कर्मचारियों के वेतन-भत्तों आदि पर लगभग रू० सत्रह हजार एक सौ चौरासी करोड़ नवासी लाख (रू0 17184.89 करोड़), सहायता प्राप्त शिक्षण व अन्य संस्थाओं एवं कर्मचारियों के वेतन भत्तों के रूप में लगभग रू० एक हजार तीन सौ पाँच करोड़ एकहत्तर लाख (रू0 1305.71 करोड़), पेंशन एवं अन्य सेवानिवृत्तिक लाभों के रूप में रू० आठ हजार एक सौ पैंतालिस करोड़ पचास लाख (रू0 8145.50 करोड़), व्यय अनुमानित है।

संसदीय कार्य व वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा यह बजट अग्रणी उत्तराखण्ड की अवधारणा पर आधारित है। ‘अग्रणी उत्तराखण्ड’ की हमारी अवधारणा परंपरा व प्रौद्योगिकी के तथा आधुनिक अवसंरचना व प्रकृति के साथ तालमेल रखते हुए सभी प्रदेशवासियों का और सभी क्षेत्रों का विकास करना है। हमारा प्रयास गाँव और शहर, पहाड और मैदान, स्त्री व पुरूष, युवा व बुजुर्ग, किसान और उद्यमी सबको बेहतरी के अवसर प्रदान करने का है। विकास का यह मॉडल इकोनॉमी, इकोलॉजी, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन एवं एकाउंटिबिलिटी पर आधारित है। यह पारदर्शिता और दक्षता, नागरिकों के लिए बेहतर जीवन, सुगमता और कारोबारी सुगमता को समर्पित बजट है।

यह बजट एक ऐसी अवंसरचना का निर्माता है जो वर्तमान के साथ-साथ भविष्य की आवश्यकता को ध्यान में रख कर निर्मित होगा। सशक्त उत्तराखण्ड के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से प्राप्त करने में सहायक होगा तथा सत्त विकास के लक्ष्यों को तीव्रगति से प्राप्त किया जा सकेगा।

हमारी मंजिल सशक्त उत्तराखण्ड है। “अग्रणी उत्तराखण्ड” हमारी सरकार का विकल्प रहित संकल्प है। मैं देवभूमि की महान जनशक्ति की सामूहिक ऊर्जा से सशक्त उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट अनुमान प्रस्तुत कर रहा हूँ:-

वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल प्राप्तियाँ रू० अठ्ठ्ठासी हजार पांच सौ सत्तानवे करोड़ ग्यारह लाख (रू0 88597.11 करोड़) अनुमानित हैं जिसमें रू० साठ हजार पांच सौ बावन करोड़ नब्बे लाख (रू0 60552.90 करोड़) राजस्व प्राप्तियाँ तथा रू० अठ्ठाइस हजार चौवालिस करोड़ एक्कीस लाख (रू0 28044.21 करोड़) पूंजीगत प्राप्तियाँ हैं।