33.4 C
Dehradun
Saturday, July 4, 2026
Home Blog Page 151

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो 2 लाख 12 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे

0

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो

2 लाख 12 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे

16 मार्च तक उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा चलेगी

परीक्षा केंद्रों के आस पास धारा 144 लागू रहेगी

बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रदेश में 1228 परीक्षा केंद्र बनाए गए

आज परीक्षा के पहले दिन 12वीं की हिंदी और 10वीं की हिंदुस्तानी संगीत की परीक्षा होगी

सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही पाली में एग्जाम होंगे

बोर्ड की तरफ से नकल विहीन परीक्षा कराने के दावेकिए जा रहे

बोर्ड परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक अपने पास पर्स और मोबाइल नहीं रख सकेंगे

उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए 13 मुख्य और 26 उप संकलन केंद्र बनाए गए

हर दिन परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाएं जमा की जाएंगी.

परीक्षा सम्पादित होने के बाद दिनांक 27 मार्च से 10 अप्रैल, 2024 तक मूल्यांकन कार्य सम्पादित किया जायेगा.

प्रदेश में में 29 मूल्यांकन केन्द्र बनाये गय

देश के सबसे सख्त नकल विरोधी कानून के बाद अब दंगाइयों के खिलाफ कठोर कानून लाएंगे सीएम धामी ।

0

देहरादून

*देश के सबसे सख्त नकल विरोधी कानून के बाद अब दंगाइयों के खिलाफ कठोर कानून लाएंगे सीएम धामी ।*

*विभिन्न राज्यों के कानून का अध्ययन करने के बाद धामी सरकार ने बनाया दंगाइयों के विरुद्ध देश का सबसे कड़ा क़ानून।*

*उत्तराखण्ड का सख़्त धर्मांतरण और नक़ल विरोधी क़ानून पहले ही बन चुका है पूरे देश के लिए नज़ीर।*

*सीएम धामी का साफ निर्देश “देवभूमि में शांति व्यवस्था से नहीं करेंगे कोई समझौता”।*

*2 साल के कार्यकाल में ही सीएम धामी ने अपने धाकड़ निर्णयों से पूरे देश में अलग पहचान बनाई है*

*चाहे वह देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून हो या फिर विधानसभा में समान नागरिक संहिता बिल पास कर पूरे देश को उत्तराखण्ड की ओर से समानता का संदेश देना*।

*5 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करना भी सीएम धामी की विशेष पहचान बनी है,*

*मुख्यमंत्री धामी उत्तराखंड के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने लैंड जिहाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए भू-माफियाओं की कमर तोड़ के रख दी*

*धामी सरकार का सख्त नकल विरोधी कानून युवाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए सशक्त आधार बना है*

सीएम की सख्ती के बाद वन विभाग ने लिया फैसला, मानव बस्तियों पर हमला कर रहे गुलदार को मारने के हुए आदेश

0

देहरादून

सीएम की सख्ती के बाद वन विभाग ने लिया फैसला,

मानव बस्तियों पर हमला कर रहे गुलदार को मारने के हुए आदेश ,

वर्तमान विषम परिस्थिति में यह समाधान हो गया है कि उक्त गुलदार मानव जीवन के लिए खतरा है,

निर्देशों में कहा गया की जन सुरक्षा विशेषकर बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उक्त गुलदार को पिंजरा लगाकर पकड़ने अथवा ट्रॅक्युलाईज करने के समस्त प्रयास प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा सुनिश्चित किये जाये,

यदि गुलदार को पकडने के सम्पूर्ण प्रयासों के उपरान्त भी पकडा न जाये तो ऐसी दशा में अपरिहार्य परिस्थितियो मे जन सुरक्षा विशेष रूप से छोटे बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए इस चिन्हित गुलदार को अंतिम विकल्प के रुप में नष्ट करने की अनुमति प्रदान की जाती है,

उक्त अनुमति के दौरान निम्न प्रतिबन्धों का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेः-

1. यह आदेश केवल इस घटना हेतु उत्तरदायी चिन्हित गुलदार हेतु प्रभावी होगा।

2 . प्रभागीय वनाधिकारी इस कार्यालय के पत्रांक 179/6-28 दिनांक 25 जुलाई 2022 एवं 203/6-28, दिनांक 27 जुलाई 2022 द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन करना सुनिश्चित करेगें।

3 . क्षेत्र मे कैमरा ट्रैप तथा पी०आई०पी० के माध्यम से गुलदार की उपस्थिति की निगरानी की जाये। यथासंभव ड्रोन द्वारा भी क्षेत्र में निगरानी रखी जाये।

4. घटना स्थल से प्राप्त डी०एन०ए० सैंपल का परीक्षण भी तत्काल करा लिया जाये।

 

5. संबंधित वन संरक्षक तथा मुख्य वन संरक्षक घटनाक्रम पर निगरानी रखेंगे एवं आवश्यकतानुसार प्रभागीय वनाधिकारी को मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करेंगे।

6. यह आज्ञा जारी होने के दिनांक से 15 दिन तक वैध रहेगी और इस अवधि के उपरान्त स्वतः समाप्त हो जायेगी।

7. उक्त आदेश पर कृत कार्यवाही की सूचना तत्काल इस कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय एवं यदि उक्त 15 दिन की समयावधि के भीतर कोई कार्यवाही नहीं हो पाती है तो उसकी सूचना अवधि समाप्त होने की तिथि के अगले कार्यालय दिवस में आवश्यक रूप से इस कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय।

8. गुलदार को पकडने अथवा अंतिम विकल्प के रूप में नष्ट किये जाने की स्थिति में तत्काल इस कार्यालय को सूचित किया जाये।

भाजपा ने घोषित किये विधानसभाओं के संयोजक और प्रभारी

0

देहरादून

भाजपा ने घोषित किये विधानसभाओं के संयोजक और प्रभारी,

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में संयोजक और प्रभारी घोषित किए गए,

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर सभी प्रतिनिधियों की सूची को अंतिम रूप दिया गया,

विधानसभा सयोंजक और प्रभारी घोषणाविधानसभा सयोंजक और प्रभारी घोषणा

मशहूर गजल सम्राट पंकज उदास का हुआ निधन।

0

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का आज 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। इसकी जानकारी उनकी बेटी नायाब ने साझा की है। बता दें पंकज उधास को पहचान फेमस गजल चिट्ठी आई है से मिली थी। उनकी मौत की खबर के बाद से उनके फैंस में शोक की लहर है

देवप्रयाग के पास स्कूटी सवार एक युवक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान।

0

*जनपद टिहरी – देवप्रयाग के पास स्कूटी सवार एक युवक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई जान।*

SDRF रेस्क्यू टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि उक्त युवक स्कूटी से श्रीनगर से देवप्रयाग मार्ग की तरफ जा रहा था व अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त घायल युवक तक पहुँच बनाई जिसे बिना समय गंवाये प्राथमिक उपचार देकर वैकल्पिक रास्तों से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर एंबुलेंस द्वारा उचित उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

*घायल व्यक्ति का नाम :-* पवन सिंह उम्र 28 वर्ष पुत्र हयात सिंह
निवासी :- ग्राम बंगाल थल जिला चमोली।

मंगलवार से शुरू हो रही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर प्रभावी रहेगी धारा 144

0

रुद्रप्रयाग ।।उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं के दृष्टिगत तहसील जखोली व बसुकेदार के अंतर्गत सभी परीक्षा केंद्रों में *धारा-144* प्रभावी रहेगी। उप जिलाधिकारी जखोली द्वारा उक्त बावत आदेश जारी किया गया है।
उप जिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि सब डिविजन जखोली/बसुकेदार के अंतर्गत आयोजित होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा अवधि में *धारा-144* प्रभावी रहेगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन हेतु परीक्षा केंद्रों के बाहर व भीतर अनुशासनहीनता, धमकी, मारपीट तथा घातक आक्रमणों जैसी घटनाओं के साथ ही परीक्षार्थियों को अनुचित साधन के प्रयोग आदि के मध्यनजर सब डिविजन जखोली व बसुकेदार के परीक्षा केंद्रों में *धारा-144* को प्रभावी किया गया है।
परीक्षा केंद्रों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सब डिविजन जखोली व बसुकेदार की सीमांतर्गत कुल 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें राजकीय इंटर काॅजेज रामाश्रम, राजकीय इंटर काॅलेज कैलाश बांगर, राजकीय इंटर काॅलेज पौंठी, राजकीय इंटर काॅलेज कांडा (भरदार), राजकीय इंटर कॉलेज गोर्ती, राजकीय इंटर काॅलेज लस्या, जनता इंटर काॅलेज गंगानगर, राजकीय इंटर काॅलेज क्वीलाखाल, राजकीय इंटर काॅलेज तिलकनगर, राजकीय इंटर काॅलेज घंघासू बांगर, राजकीय इंटर काॅलेज किमाणा दानकोट, राजकीय इंटर काॅलेज सिद्धसौड़, राजकीय इंटर काॅलेज बसुकेदार, राजकीय इंटर काॅलेज मणिपुर, राजकीय इंटर काॅलेज तिमली मणिपुर, जनता इंटर काॅलेज देवनगर, राजकीय इंटर काॅलेज पठालीधार, राजकीय इंटर कालेज नागजगई, राजकीय इंटर कॉलेज जयंती कोठियाड़ा, राजकीय इंटर काॅलेज पांजणा, राजकीय इंटर काॅलेज जाखाल, जनता इंटर काॅलेज देवीधार, लाटा बाबा इंटर काॅलेज शीशों व राजकीय इंटर कॉलेज त्यूंखर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में *धारा-144* प्रभावी रहेगी तथा उलंघन करने पर विधि कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

उत्तराखंड की पंचम विधानसभा बजट सत्र आज से होगा शुरू।

0

देहरादून

उत्तराखंड की पंचम विधानसभा बजट सत्र आज से होगा शुरू,

बजट सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष के घर पर हुई कार्य मंत्रणा की बैठक ,

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण के अध्यक्षता में शासकीय आवास आर. 1, यमुना कॉलोनी में हुई बैठक,

सत्र के प्रथम दिन 26 फरवरी महामहिम राज्यपाल का अभिभाषण होगा,

27 फरवरी बजट प्रस्तुतीकरण व महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण प्रस्ताव पर चर्चा होगी,

28 को फरवरी महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारण होगा,

28 फरवरी को बजट पर सामान्य चर्चा,

29 को विभागवार अनुदानों मांगों पर चर्चा ,

01मार्च को विभागवार मांगों पर चर्चा व पारण ,

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड को दी 37.13 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाओं की सौगात।

0

देहरादून।।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के राजकोट में अपने दौरे के दौरान देशभर में रु0 11,391.79 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण/शिलान्यास किया। इनमें राजकोट सहित देश के 5 राज्यों को मिलाकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स शामिल हैं। साथ ही देश के अन्य राज्यों में लगभग 200 स्वास्थ्य परियोजनाओं का भी मोदी ने राजकोट से शिलान्यास/लोकार्पण किया। जिसके सबंधं में आज एक निजी होटल में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तराखंड राज्य में रु0 37.13 करोड़ लागत की स्वास्थ्य परियोजनाएं का भी राजकोट से वर्चुअल शिलान्यास/लोकार्पण किया गया। इनमें खाद्य सुरक्षा अवसंरचना की 2 इकाइंया, प्रधानमंत्री आयुष्मान हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की 6 इकाइयां और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की दो परियोजनाएं शामिल हैं। रु0 87.4 लाख की खाद्य सुरक्षा अवसंरचना की जिन 2 इकाइंया का लोकार्पण किया गया, उसमें मोबाइल फूड टेस्टिंग की 2 इकाइयां शामिल हैं। इसके आलावा प्रधानमंत्री आयुष्मान हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत रु20.35 करोड़ के एक क्रिटिकल केयर ब्लाॅक का शिलान्यास और रु 4.05 करोड़ के 5 ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शिलान्यास भी किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत रु 1.98 करोड़ का स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए एक ट्राजिट हाॅस्टल का शिलान्यास और रु 9.88 करोड़ का अर्बन कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया।
प्रधानमंत्री द्वारा राजकोट से वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड के 8 परियोजनाओं प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-अभिम) के तहत जनपद उत्तरकाशी के पुरोला, नैनीताल के भवाली, रुद्रप्रयाग के जखोली, बागेश्वर के कपकोट, चंपावत के बाराकोट में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बी.पी.एच.यू.) एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) के अंतर्गत जनपद हरिद्वार में शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया गया। पीएम-अभिम के अंतर्गत जनपद उधम सिंह नगर स्थित जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक एवं एन.एच.एम. के अंतर्गत जनपद पौड़ी स्थित उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में चिकित्साधिकारियों हेतु ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण का शिलान्यास किया गया।

 

जखोली में ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट का लोकार्पण।

0

प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुवल कार्यक्रम के माध्यम से किया लोकार्पण

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तारीकरण की दिशा में रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट का लोकार्पण हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों राज्य की बीपीएचयू के वर्चुवल लोकार्पण के साथ जखोली यूनिट शुरू हो गई। इस लोकापर्ण कार्यक्रम का नव स्थापित बीपीएचयू में आयोजित कार्यक्रम में सजीव प्रसारण किया गया।
सीएचसी जखोली परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक भरत सिंह चौधरी ने बीपीएचयू को स्वास्थ्य सेवा के विस्तारीकरण में एक अहम कदम बताया। कहा कि जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है, जिसके तहत जनपद में न सिर्फ चिकित्सकों की कमी को दूर किया गया, बल्कि आधारभूत स्वास्थ्य ढांचे का विकास किया जा रहा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है, जिसका नतीजा है कि जनपद में सरकारी चिकित्सालयों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा एचसीएस मर्तोलिया ने कहा कि ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) में विभिन्न बीमारियों और महामारी पर भी नजर रखी जाती है. इससे बीमारी की रोकथाम के लिए तुरंत कदम उठाए जा सकते हैं।
इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, क्षेपंस भूपेंद्र भंडारी ने विचार रखे। संचालन डीपीएम हिमांशु नौडियाल ने किया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा आशुतोष, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा खुशपाल, सहायक अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग सुशील कुमार तिवारी, अपर सहायक अभियंता संदीप राय, डीसी आईईसी हरेंद्र सिंह नेगी, अवर अभियंता स्वास्थ्य दीपक नेगी, बीएलए सुधीर शुक्ला, हेमंत नौटियाल, दिगंबर भंडारी आदि मौजूद रहे।