33.4 C
Dehradun
Saturday, July 4, 2026
Home Blog Page 152

त्रियुगीनारायण की और जा रहे वाहन दुर्घटना में घायल हुए लोगों को स्थानीय लोगों की सहायता से रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा किया गया रेस्क्यू।

0

रूद्रप्रयाग।।आज सुबह को कोतवाली सोनप्रयाग पर सूचना प्राप्त हुई कि एक वाहन टेंपो ट्रैवलर HR38AF3478 जो कि गुड़गांव से आकर सोनप्रयाग होते हुए त्रियुगीनारायण की तरफ जा रहा था जिसमें कुल 13 यात्री सवार थे। उक्त वाहन स्थान किमाणा तोक के पास अचानक फिसल कर लगभग 15-20 मीटर नीचे गिर गया। वाहन सवार लोगों को स्थानीय व्यक्तियों द्वारा अति शीघ्र पहुंच कर तथा पुलिस को सूचना देकर तथा सभी यात्रियों को सकुशल निकालकर त्रियुगीनारायण उपचार हेतु भिजवाया गया। सभी यात्रियों का हाल-चाल जानकर पाया कि सभी की स्थिति सामान्य है, तीन-चार यात्रियों के चेहरे व पैर पर चोट लगी है। सभी यात्रियों द्वारा स्थानीय लोगों एवं पुलिस की इस मदद के लिए आभार प्रकट किया गया है।

 

धर्म छिपाकर हिन्दू लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को नैनीताल की लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0

लालकुआं- लालकुआं नगर में लव जिहाद का मामला सामने आया है यहां रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में पुलिस ने एक विशेष समुदाय के युवक को हिंदू महिला के साथ पकड़ लिया है युवक ने गौरव शर्मा नाम की आईडी दिखाकर कमरा लिया था। जब उससे सख्ती से पुछताछ की गई तो लड़का मुस्लिम निकला अब हिन्दूवादी संगठन की मांग पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह मामला लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास विवेक होटल का है।बताया जा रहा है हिन्दूवादी संगठन के कार्यकताओं को एक गुप्त सूचना मिली कि एक समुदाय विशेष का युवक हिन्दू महिला को लेकर विवेक होटल में आया है इस पर संगठन के लोगों ने तुरंत ही पुलिस को मामले की सूचना दी इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल के रजिस्टर में जांच की तो उसमें युवक ने गौरव शर्मा के नाम की फर्जी आईडी लगाकर कमरा लिया था जबकि युवक मुस्लिम समुदाय से है उसका नाम शाहरुख़ बताया गया है।पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है युवक ने फर्जी आईडी बनवा रखीं थी।बताया जा रहा है कि युवक काठगोदाम निवासी है जो हल्द्वानी के किसी निजी होटल मे कार्यरत है वही महिला से भी पुछताछ की जा रही है।

इधर हिन्दूवादी नेता कमल मूनि जोशी ने कहा कि लालकुआं हिन्दूवादी संगठन के नेताओं को एक गुप्त सूचना मिली थी एक विशेष समुदाय का युवक हिन्दू महिला को लेकर आया है जिसके बाद सगंठन के कार्यकताओं द्वारा तुरंत पुलिस को सूचना दी गई जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि युवक ने फर्जी आईडी लगाकर कमरा लिया है। उन्होंने कहा कि युवक किसी बड़े रैकेट का हिस्सा हो सकता है उन्होंने पुलिस से गंभीरता से मामले की जांच करने की अपील की है फिलहाल पुलिस युवक से पुछताछ करने में जुटी हुई है। वही पुलिस का कहना है कि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है फिलहाल उसे पुछताछ की जा रही है जो भी सामने आयेगा उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।इधर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए हिन्दूवादी कार्यकताओं को वापस भेज दिया है।

इस मौके पर मुख्य रूप से हिन्दूवादी नेता कमल मूनि जोशी, सुभाष नागर,विजय लोहनी,मनोज गुप्ता, विकास गुप्ता,अलोक वर्मा, जितेन्द्र नेहरा,शोभित त्यागी,आकाश सहित भारी संख्या हिन्दूवादी नेता मौजूद थे।

भरदार पट्टी का नौली गांव भी जुड़ेगा सड़क मार्ग से,विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया सड़क का भूमिपूजन।

0

₹28.27 लाख की लागत से होगा 1किमी सड़क का निर्माण।
17 वर्षों बाद मिली ग्रामीणों को सड़क की सौगात।
विकासखंड जखोली के अंतर्गत भरदार पट्टी में नौली गांव के लिए तिलवाडा-सौराख़ाल मोटर मार्ग पर नौली बैंड से नौली गांव के लिए सड़क निर्माण का भूमिपूजन एव शिलान्यास विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा किया गया। राज्य योजना के तहत ₹28.27 लाख की लागत से 1 किमी सड़क निर्मित किया जाएगी। ग्रामीण लंबे समय से सड़क की मांग करते आ रहे थे। लगभग 17 वर्षों बाद सड़क की मांग पूरी हुई। पहले सड़क जिला योजना के तहत स्वीकृत थी। धनराशि के अभाव में एव वन स्वीकृति न मिलने के चलते समय सड़क का निर्माण नही हो पाया था। वही स्थानीय विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा इसके लिए प्रयास किये गए और वन स्वीकृति मिलने के उपरांत उन्होंने सड़क निर्माण के लिए राज्य योजना से धन स्वीकृत कराया। जिसके उपरांत सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ हो सका। वही सड़क का शुभारंभ होने पर स्थानीय जनता द्वारा फूल मालाओं ओर ढोल नगाड़ों के साथ विधायक भरत सिंह चौधरी का स्वागत करते हुए उनका एव सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। वही सड़क उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित विधायक भरत सिंह चौधरी ने सड़क निर्माण के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा जो लंबे समय से सड़क मांग थी वो पूरी हुई है। सड़क निर्माण से अब सभी को फायदा मिलेगा और जल्द गांव सड़क मार्ग से जुड़ जाएगा। वही भरदार क्षेत्र में सड़क शिक्षा, पेयजल के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी से उन्होंने जनता को अवगत कराया। साथ ही आने वाले लोकसभा में भाजपा को अपना समर्थन और आशीर्वाद देने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्री वाचस्पति सेमवाल जिला पंचायत सदस्य श्री भारत भूषण भट्ट मण्डल अध्यक्ष श्री जय प्रकाश सेमवाल, श्री अमित रावत , श्री कुलवीर रावत मोहन चौहान, कलम सिंह रावत, भूपेंद्र भण्डारी शशि नौटियाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

लोस चुनाव के लिए भाजपा ने की चुनाव प्रबंधन समिति घोषित।

0

घोषणा पत्र समिति के प्रमुख के रूप में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत और विशेष संपर्क अभियान पूर्व सीएम विजय बहुगुणा को दायित्व

नरेश बंसल को चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक का जिम्मा

देहरादून 23 फरवरी । भाजपा ने लोकसभा चुनाव के प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा कर दी है । प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में बनी इस समिति में 38 विभागों के लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। जिसमे घोषणा पत्र समिति के प्रमुख के रूप में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत और विशेष संपर्क अभियान का दायित्व पूर्व सीएम श्री विजय बहुगुणा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक को और चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल बनाया गया है ।

प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से बनी इस समिति में चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक के रूप में राज्यसभा सदस्य श्री नरेश बंसल और सह संयोजक श्री आदित्य कोठारी, श्री खिलेंद्र चौधरी, श्री राजेंद्र बिष्ट कार्य करेंगे। इसके अतिरिक्त न्यायिक मामले व चुनाव आयोग संपर्क प्रमुख के रूप में श्री संजय गुप्ता और सह प्रमुख श्री जयवर्धन कांडपाल, प्रचार सामग्री एवं साहित्य वितरण प्रमुख के रूप में श्री राजेंद्र ढिल्लों और सह प्रमुख श्री खीमा शर्मा, विज्ञापन अभियान विभाग में प्रमुख श्री विपिन कैंथोला और सह प्रमुख श्री दिलीप कंडारी, श्री दीप कोश्यारी, घोषणा पत्र विभाग में प्रमुख श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और सह प्रमुख श्री बलवंत सिंह भौर्याल, श्रीमती दीप्ति रावत एवं राजसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी, आरोप पत्र विभाग में प्रमुख श्री मुन्ना सिंह चौहान और सह प्रमुख श्रीमती नेहा जोशी जिम्मेदारी दिखेंगी। , विशेष संपर्क विभाग प्रमुख श्री मदन कौशिक सह प्रमुख श्री विजय बहुगुणा, डॉक्टर आर के जैन, श्री प्रदीप बिष्ट, चुनाव कार्यालय प्रमुख श्री केदार जोशी, कॉल सेंटर प्रमुख श्री विशाल गुप्ता, कार्यालय प्रबंधन श्री हरीश डोरा, अतिथि विभाग श्री सौरभ थोपलियाल,

प्रबंधन समिति में मीडिया विभाग में प्रमुख की जिम्मेदारी श्री मनवीर चौहान संभालेंगे, जिनके साथ सह प्रमुख के रूप ने राजेंद्र नेगी, चंदन बिष्ट, मानिक निधि शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है । वही मीडिया संपर्क प्रमुख श्री सुरेश जोशी एवं सह प्रमुख कुंवर जपेंद्र एवं सोशल मीडिया एवं हाईटेक अभियान विभाग के प्रमुख श्री नवीन ठाकुर एवं सह प्रमुख श्री करुण दत्ता, श्री गंधार अग्रवाल के साथ डिजिटल विभाग प्रमुख श्री अजीत नेगी को बनाया गया है ।

इसी तरह साहित्य सामग्री निर्माण श्रीमती मीरा रतूड़ी एवं श्री विनोद सुयाल, साहित्य छपवाना प्रमुख डॉक्टर देवेंद्र भसीन, प्रचार सामग्री श्री कौस्तुभानंद जोशी, वाहन प्रमुख श्री अनिल गुप्ता और बलजीत सोनी, प्रवास प्रमुख श्री अनिल गोयल एवं सीताराम भट्ट, वीरेंद्र बिष्ट वीडियो वैन श्री श्याम अग्रवाल, संसाधन प्रमुख डॉक्टर धन सिंह रावत, हिसाब किताब प्रमुख श्री पुनीत मित्तल, आंकड़े प्रमुख श्री राजेंद्र बिष्ट, प्रालेखिकरण एवं दस्तावेजीकरण श्री अज्येंद्र अजय, संस्कृति श्री राजेंद्र रावत और नुपुर गुप्ता, प्रवासी कार्यकर्ता श्री राजीव तलवार, महिला अभियान श्रीमती आशा नौटियाल, युवा अभियान श्री शशांक रावत, एससी अभियान श्री समीर आर्य, एसटी अभियान श्री राकेश राणा, झुग्गी झोपड़ी अभियान डॉक्टर महेंद्र कश्यप, सामाजिक संपर्क श्री राकेश गिरी, लाभार्थी अभियान प्रमुख श्री ज्योति प्रसाद गैरोला, बूथ कार्य प्रमुख श्री आदित्य कोठारी, भाषण बिंदु प्रमुख डॉक्टर देवेंद्र भसीन, विस्तारक योजना प्रमुख श्री कुंदन परिहार को बनाया गया है ।

 

उत्तराखंड भाजपा सरकार द्वारा गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित न करने पर भड़के कांग्रेसी।

0

*27 फरवरी को गैरसैंण में लगेगा कांग्रेसियों का जमवाड़ा – सूरज नेगी*
*प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण मेहरा की राज्यव्यापी अपील*
*उत्तराखंड भाजपा सरकार द्वारा गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित न करने पर भड़के कांग्रेसी*
*उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी व जन भावनाओं के सम्मान में कांग्रेस का प्रतीकात्मक सत्र का आयोजन*
उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के मध्य ही राज्य वासियों द्वारा राज्य की भविष्य की राजधानी गैरसैण को बनाने की वकालत की गई थी जिस पर पूर्व मे कांग्रेस सरकार द्वारा वहां पर अवस्थाना विकास के कार्य कर भारी धनराशि भी खर्च की गई और प्रदेशवासियों में उम्मीद भी जगी कि आने वाले समय में गेरसेन प्रदेश की राजधानी बनेगी
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार सत्ता के नशे में चूर है सरकार का अहंकार आज उसके सर चढ़कर बोल रहा है ऐसे में भाजपा सरकार व उसके विधायक तथा मंत्री गैरसेन में सत्र का आयोजन करने से किनारा कर रहे हैं जो कि राज्य निर्माण में शहीद हुए राज्य निर्माण के लिए संघर्षरत रहे राज्य आंदोलनकारीयों के सपनो की अवहेलना करने जैसा है उन्होंने कहा कि जनता ने राज्य में भाजपा को जनादेश देकर बड़ी भूल की है क्योंकि भाजपा आज सत्ता के अहंकार में चूर-चूर है और राज्य सरकार जन भावनाओं की अनदेखी कर रही है श्री नेगी ने कहा कि भाजपा सरकारों ने हमेशा उत्तराखंड राज्य की जनता की भावनाओं की अनदेखी की है राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है साथ ही केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा विपक्षी दलो के नेताओं को डरा धमकाकर या तो भाजपा में सम्मिलित कराया जा रहा है या फिर उनको झूठे मुकदमों में फसाया जा रहा है जो कि स्वच्छ लोकतंत्र में उचित व्यवस्था नहीं है
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने बताया कि भाजपा द्वारा गैरसैंण में सत्र का आयोजन न करने का कांग्रेस पार्टी ने पुरजोर विरोध किया है और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा एवं वरिष्ठ नेताओं ने निर्णय लिया है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा 27 फरवरी को गैरसैंण में दोपहर 12:00 बजे से प्रतीकात्मक विधानसभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है जिसमें भू कानून अंकित भंडारी हत्याकांड राज्य में बढ़ती बेरोजगारी महिला अपराध बिगड़ती कानून व्यवस्था चरमराती स्वास्थ्य सेवाएं भर्ती घोटाले अग्नि वीर योजना जोशीमठ आपदा रेणी आपदा सिलक्यारा टनल दुर्घटना किसने की समस्या एवं सरकारी विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर जनता का सदन लगाकर लगाकर चर्चा की जाएगी जिसमें राज्य भर के सभी जिलों से कांग्रेसी कार्यकर्ता व पार्टी के वरिष्ठ नेतागण भारी संख्या में भारी संख्या में गैरसेनपहुंचकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी की गई अपील को समर्थन देने पहुंचेंगे उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों की मुखालपथ के लिए कांग्रेस पार्टी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा व राज्य के सभी वरिष्ठ नेताओं को सुनने के लिए हजारों कांग्रेसी 27 फरवरी को गैरसन में उपस्थित रहेंगे

पौड़ी जिले में गुलदारों का आतंक नही हो रहा है कम,एक दिन में 5 लोगो पर किया गुलदार ने हमला।

0

पौड़ी।
।।पौड़ी व आसपास के इलाकों में गुलदार की दहशत बरकरार है वहीं श्रीनगर इलाके में भी गुलदार का आतंक कम होता दिखाई नहीं दे रहा। एक ही दिन में गुलदार ने 5 महिलाओं पर हमला किया है। आज के दिन नैथाणा गांव की तीन महिलाओं पर गुलदार ने हमला किया। गुलदार के हमले से तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकरी के अनुसार तीनो महिलाएं नैथाणा के पास घास लेने गई थी तभी वहां घात लगाए बैठे गुलदार ने मेघना चौहान और सुमित्रा चौहान पर हमला कर दिया हालांकि वहीं पर मौजूद सुमित्रा ने हिम्मत दिखाते हुए गुलदार पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए जिसके चलते गुलदार वहां से भाग गया। इसके अलावा गुलदार ने एक और अन्य महिला पर भी हमला किया है.जैसे ही ये खबर गांव में पहुंची तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों महिलाओं को हॉस्पिटल लेकर गए. ग्राम प्रधान संजय रावत ने बताया कि नैथाणा के पास घास लेने गयी चार महिलाओं पर गुलदार ने हमला किया है. उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए इलाके में पिंजरा लगाने की मांग की है। वहीं कीर्तिनगर के डांग गांव में गुलदार ने मंदिर में रह रही 90 वर्षीय सन्यासिनी बसंत गिरी और प्रकाशी देवी पर हमला कर दिया। वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पूर्व में गुलदार की चहलकदमी को देखते हुए वन विभाग की टीम पहले से ही जंगल में सर्च आपरेशन चला रही थी. आज भी घटना स्थल से कुछ ही दूर पर वन विभाग के कर्मचारी गश्त कर रहे थे. पिंजरा लगाने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है.वहीं बेस हॉस्पिटल के एमएस डॉक्टर अजय विक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल तीनों महिलाओं की हालत ठीक है. प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

जनपद उत्तरकाशी- चिन्यालीसौड़ में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

0

*जनपद उत्तरकाशी- चिन्यालीसौड़ में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।*

उक्त वाहन (UK07TA 9222) अनियंत्रित होने से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें 05 लोग सवार थे।

उक्त वाहन में सवार 03 महिलाओं व एक पुरुष को स्थानीय पुलिस व लोगों द्वारा निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया था।

एक पुरुष जो कि वाहन चला रहा था का शव वाहन में ही फंसा हुआ था।

SDRF टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए उक्त वाहन चालक के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

जिला पुलिस के अनुसार एक महिला की स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय मृत्यु हो गई।

*घायलों का विवरण:-*
1. विजय पुत्र वचन दास यग्राम कैन्थोगी तह. चिन्यालीसौड़
2. जगवीर पुत्र बलवीरदास, उम्र 35 वर्ष
3. सोहनदास, उम्र- 34 वर्ष

*दुर्घटना में मृतक का विवरण:-*
1.पदम दास पुत्र इलम दास, उम्र-38 वर्ष
2. रीता देवी पत्नी विजय, उम्र- 30 वर्ष

जखोली क्षेत्र में गुलदार का आतंक ,अबतक कई मवेशियों को बना चुका है निवाला।

0

रुद्रप्रयाग।।जनपद रुद्रप्रयाग के अलग अलग क्षेत्रो में आये दिन गुलदार के आंतक के मामले सामने आ रहे है ग्रामीण क्षेत्रो में दिन के समय ही गुलदार घूमते हुए नजर आ रहे है ।ग्रमीणों की पालतू मवेशियों को गोशालाओं के छत व दरवाजे तोड़ कर को अपना निवाला बनाते जा रहे है।
विकास खण्ड जखोली के ग्राम टाट सिलगढ़ में अब तक तीन दुधारू गायों को अपना निवाला बना लिया ।वन विभाग की उत्तरी रेंज की टीम देवी प्रसाद गैरोला की अगवाई में ग्राम टाट में रात्रि गस्त भी लगाई जा रही है फिर भी आये दिन गांव के अलग अलग क्षेत्रो में गोशालाओं में घुस कर गयो को अपना निवाला बनाते जा रहे है ।ग्राम टाट के सरपंच हयात सिंह कण्डारी का कहना है कि वन विभाग द्वारा यंहा पर रात्रि गस्त भी लगाई गई है लेकिन फिर भी यंहा पर तीसरे चौथे दिन गुलदार आकर अपना शिकार बनता जा रहा ।वन विभाग को गांव के आस पास पिंजरा लगाकर गुलदारों को पकड़ा चाहिए ताकि इनके आंतक से निजात मिल सके और जिन ग्रामीणों की गायों को मारा गया है उन्हें वन विभाग द्वारा उचित मुआवजा मिलना चाहिए।

चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर गढ़वाल आयुक्त ने की बैठक।।

0

देहरादून।।
आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में स्वर्ण जयंती सभागार नगर निगम ऋषिकेश में चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक आहूत की गई। उन्हांनें यात्रा को सुगम बनाने हेतु सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध पूर्ण करने तथा यात्रा रूट की सड़कों को 30 से पूर्व चाक चौबन्ध करने, पार्किंग क्षमता बढाने, पैदल मार्ग का सुधारीकरण, स्वास्थ्य सुविधा बेहतर बनाएं, हेली सर्विस आरटीसी के माध्यम से की जाएं।
चारधाम यात्रा की इस प्रथम यात्रा बैठक में बीते यात्रा वर्ष की कार्ययोजना के परिणामों की समीक्षा आगामी श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री धाम तथा श्री हेमकुंट साहिब यात्रा की तैयारियों के विषय में मंथन हआ। बैठक में गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि चारधाम यात्रा से संबंधित सभी विभाग 15 अप्रैल तक यात्रा तैयारियां पूर्ण करें तथा कार्यप्रगति से अवगत करायें। उन्होंने कहा कि यात्रा व्यवस्थाएं सुगम बनाई जांए ताकि आने वाले यात्रियों में प्रदेश को लेकर अच्छा संदेश जाए।
आयुक्त गढ़वाल मंडल ने चारधाम यात्रा को व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने हेतु सभी विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। यात्रा रूट की सड़के,पैदल मार्ग अच्छे रहें, आपदा के दृष्टिगत आपदा संभावित क्षेत्र के आस पास आपदा बचाव के साधन एवं आधुनिक उपकरण की व्यवस्था रहे। यात्रा रूट एवं पैदल मार्ग पर शौचालय, गर्म पेयजल, आदि की बेहतर सुविधा रहे। उन्होने संबंधित जनपदों के वरिष्ठ पुलिस दुर्घटना संभावित क्षेत्र का चिन्हीकरण के जिलाधिकारियों को 1 सप्ताह की भीतर सूचना देंगे, तथा जिलाधिकारियों को ऐसे क्षेत्रों पर सुधारीकरण के निर्देश दिए। बीमार घोड़े, खच्चर का रजिस्ट्रेशन न हो तथा जानवरों के लिए चिकित्सा सुविधा एवं शेल्टर रहे। आयुक्त गढवाल मण्डल ने निर्देश दिए कि यात्रा रूट पर मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन ना चलाए इसकी जांच की जाए ताकि दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। टैक्सी, होटल, भोजन की निर्धारित दर चस्पा रहें। शटल सेवा के लिए आउटसोर्स पर कार्मिक रखे, यात्रा मार्गों परिवहन विभाग द्वारा मोटर साइकिल ग्रुप भी रखे जा रहे हैं।

रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा साइबर अपराध तथा नशे के विरुद्ध चलाया गया जागरुकता अभियान।

0

रुद्रप्रयाग।।पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे के निर्देशन एवं नोडल अधिकारी साइबर, पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी के प्रभावी पर्यवेक्षण में साइबर एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी, आरक्षी कृष्णा सेमवाल, आरक्षी राकेश रावत द्वारा आज  22.02.2024 को अनूप नेगी मेमोरियल स्कूल रुद्रप्रयाग में जागरुकता अभियान चलाया गया। विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं तथा विद्यालयी स्टॉफ को साइबर क्राइम और ड्रग्स के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरुक किया गया, नशे के दुष्प्रभाव के सम्बन्ध में जागरुक करते हुये छात्र-छात्राओं को बताया गया कि नशा मनुष्य के विनाश का कारण है, नशे से व्यक्ति खुद तो बर्बाद होता ही है, इससे परिवार के परिवार समाप्त हो रहे हैं, इसकी लत ऐसी है कि यह आदमी को समाप्त करके ही छोड़ती है, इससे स्वंय को दूर रखना अति आवश्यक है। साइबर अपराध के बारे में बताया कि यह वर्तमान समय में बहुतायत से होने वाला सबसे सक्रिय अपराध है, तथा किस प्रकार एक ओटीपी देने तथा एक लिंक खोल देने से सारे जीवन भर की पूंजी साइबर ठगों के हाथ में चली जाती है, साइबर अपराधी रिश्तेदार बनकर कॉल करते हैं और खाते में पैसे भेजने हेतु बाध्य करते हैं, तथा लोगों की मेहनत की कमाई साइबर ठगों के हाथों में चली जाती है, अनावश्यक ऐप्स को अपने मोबाइल फोन में इन्सटॉल कर देने से, अनजान वीडियो कॉल उठाने से, अनजान नम्बर से भेजे गये लिंक खोलने से भी आप साइबर अपराध का शिकार बन सकते हैं, जब तक हमें अपने साथ साइबर अपराध होने की जानकारी हो पाती है, तब तक काफी देर हो जाती है। इससे बचाव का उपाय सतर्कता तथा हमारी जागरुकता है , छात्र-छात्राओं को अपनी निजी जानकारी किसी से भी साझा न करें। अनजान लिंक को न खोलें, ऑनलाइन गेमिंग से दूर रहने तथा साइबर अपराध हो जाने की दशा में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। तदोपरान्त छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स से सम्बन्धित पम्पलेट वितरित किए गए। इस दौरान विद्यालयी स्टाफ सहित लगभग 70 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहै है।