31.5 C
Dehradun
Saturday, July 4, 2026
Home Blog Page 153

हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खोले जायेगे।

0

– देहरादून।।
25 मई 2024 को तीर्थ स्थल श्री हेमकुंट साहिब जी की यात्रा का शुभारंभ तथा 10 अक्टूबर 2024 को कपाट बंद किए जाने की तिथि घोषित की गई। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की । नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव को जानकारी दी कि गुरुद्वारा ट्रस्ट द्वारा 25 मई 2024 को तीर्थ स्थल श्री हेमकुंट साहिब जी की यात्रा का शुभारंभ तथा 10 अक्टूबर 2024 को कपाट बंद किए जाने की तिथि घोषित कर दी गई है । राज्य सरकार द्वारा इस पर सहमति दी गई है | मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रशासन द्वारा इस दिशा में पूर्ण सहयोग किया जाएगा |

 

मुख्यमंत्री तक बात पंहुचने में लगे 16 दिन,सतीश लखेडा ने मुख्यमंत्री को पूरे मामले से कराया अवगत,ग्रामीणों में जगी उम्मीद।

0

उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों ओर विकास में लगातार पिछडने के बाद,लंबे आंदोलनों और शहादतों के बाद उत्तराखंड का निर्माण हुआ।जिसका असल मकसद यही था कि मूलभूत सुविधाओं की मांगे आसानी से हुक्मरानों के कानों तक पहुंचाई जा सके।लेकिन 24साल बीतने के बावजूद हालत बदलते नहीं दिखायी दे रहे हैं।जहां ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के सीमांत खंसर क्षेत्र में चल रहे सड़क आंदोलन की सूचना मुख्यमंत्री तक पहुंचने में ही 16दिन लग गये।ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण से अस्थायी राजधानी देहरादून के बीच के जिस 300किलोमीटर के सफर को तय करने में 8घंटे का समय लगता है,वहीं डिजिटल हो चुकी दुनिया में आंदोलन की सूचना को मुख्यमंत्री तक पहुंचने में ही 384 घंटे लग गए।कुछ दिनों पूर्व मुख्यमंत्री के चमोली-गौचर के कार्यक्रम में मौजूदगी के बावजूद, स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीणों के भूख हड़ताल की चर्चा तक न हो सकी।अब मामले में देर से ही सही भाजपा मीडिया विभाग के सदस्य सतीश लखेडा ने मुख्यमंत्री से मिलकर ग्रामीणों के आंदोलन की जानकारी दी है।जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।लेकिन अधिकारियों ओर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के रवैये से नाराज ग्रामीण सड़क की वन भूमि संबंधि फाइल नोडल स्तर पर स्वीकृत किए जाने तक आंदोलन समाप्त करने के मूड में नहीं दिखाई दे रहे हैं।जनपद चमोली के गैरसैण व थराली विकासखंडों के 150गांवों की 50हजार की आबादी के बीच 150किलोमीटर दूरी कम कर सकने वाली,प्रस्तावित विनायकधार-कस्वीनगर 5किलोमीटर की सड़क निर्माण के लिए 50वर्षों से इंतजार कर रही जनता फिलहाल स्थानीय स्तर के जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारियों का विश्वास करने को तैयार नहीं हैं।मामले का मुख्यमंत्री द्वारा संज्ञान लिए जाने के बाद जल्द समस्या के समाधान की उम्मीद जतायी जा रही है। जिससे कड़ाके की ठंड में अपने परिवार से दूर भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण अपनी सामान्य दिनचर्या के लिए घर की और लौट सकें।

धामी सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट ने दी मंजूरी, ऊर्जा विभाग का लेखा विवरण विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा,

0

देहरादून

धामी सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट ने दी मंजूरी,

ऊर्जा विभाग का लेखा विवरण विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा,

आवास विभाग के रेरा में हुए दो संसोधन,

आवास विभाग मे EWS बिल्डिंग बनाने के लिए सेन्ट्रल फंड मे 5 हजार वर्ग मीटर से कम वाले और अब उससे बड़े वालों को भी अब पैसा जमा कराने का ऑप्शन होगा, EWS बनाने की जरूरत नहीं,

Ews के प्रोजेक्ट बनाने के लिए अब ऊचाई का कोई रोक नहीं होगी,

पहले 12 मीटर से ज्यादा नहीं बना सकता था भवन,

डिप्लोमा इंजिनियर के प्रमोशन को मंजूरी,

वित्त विभाग का इंडस्ट्री के रजिस्ट्री मे अब पहले पूरी स्टाम्प ड्यूटी ली जाएगी बाद मे प्रति पूर्ति दी जाएगी

जमरानी बांध और सौंग बांध को मिली मंजूरी,

अब जल्द निर्माण होगा शुरू, सिचाई और पेयजल की योजना होगी,

सरफेस वाटर मे बोरिंग पर रोक लगाई है, भू जल का प्रयोग कर प्रोजेक्ट

गैंग स्टर एक्ट मे संशोधन, बाल श्रम, जली करेंसी, मानव व्यापार, बंधुवा मजदूरी कराने वालों पर भी लगेगा

13 जनपदों मे शिक्षा विभाग द्वारा लैब ऑन व्हील चलाई जाएगी अगस्य फाउंडेशन करेगा काम

कला वर्ग के शिक्षक के लिए बीएड जरुरी होगा

संगीत के टीचर की नयमावली मे संसोधन अब 6 साल का कोर्स ही अप्लाई होगा संगीत प्रभाकर

LT शिक्षको का पूरी सर्विस मे एक बार अंतर मण्डलीय ट्रांसफर हो सकेगा

शिक्षकों को यात्रा अवकाश देने का प्रस्ताव जल्द कैबिनेट मे लाने के निर्देश

ग्राम विकास अधिकारियो को 2 महीने की ट्रेनिंग के पैसे दिए जाएंगे

बद्रीनाथ और केदारनाथ मे स्वास्थ्य विभाग ने बनाया अस्पताल इसके संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया 7 दिन मे पूरा होगा, 

कैबिनेट ने बजट को दी अपनी मंजूरी,

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्यसभा सदस्य के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए।

0

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्यसभा सदस्य के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा सदस्य के लिए 15 फरवरी को चार सेटो में अपना नामांकन दाखिल किया था, वही आज नाम वापसी का दिन था लेकिन महेंद्र भट्ट के अलावा किसी भी दल या निर्दलीय उम्मीदवार ने अपना नामांकन नहीं किया था, इसके बाद चुनाव अधिकारी ने महेंद्र भट्ट को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया, वहीं राज्यसभा सदस्य बनने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड की जनता का आभार जताया है, इसके साथ ही महेंद्र भट्ट ने कहा कि मुख्य विपक्षी दल ने अपना प्रत्याशी खड़ा नहीं किया इसलिए मैं उनका भी धन्यवाद करता हूं, सीमांत जनपद चमोली और पिथौरागढ़ के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है और जो अपेक्षाएं मुझे है मैं उन पर खड़ा उतारूंगा..

नही थम रहे है गुलदारों के हमले ,विकासखण्ड जखोली के ग्राम महरगांव के15 वर्षीय कार्तिक बुटोला जानलेवा हमला।

0

गुलदार के हमले से महरगाँव 15 वर्षीय कार्तिक बुटोला हुआ घायल।

पेपर देने रामाश्रम इटंर कालेज जा रहा था, गांव से कुछ ही दूरी पर लामर पुल मे घात लगाये बैठा था गुलदार।

जखोली- विकासखंड जखोली के अन्तर्गत ग्राम पंचायत महरगाँव के रहने वाले 15 वर्षीय कार्तिक सिह पुत्र किशन सिह बुटोला
आज सुबह  8 बजकर 15 मिनट पर जब अपने घर से राजकीय इटंर कालेज रामाश्रम के लिए निकल रहा था । गांव से कुछ ही दूरी पर  लामर पुल मे जाते ही घात लगाये गुलदार ने कार्तिक पर हमला कर दिया। जिससे कि कार्तिक के शरीर पर गुलदार के नाखून के कहि घाव होकर वह लहूलुहान हो गया ।जिससे स्थानीय लोगो के द्वारा घायल को प्राथमिक उपचार के लिए जखोली ले जाया गया।
बताया जा रहा है कि जैसे ही कार्तिक पुल पर पहुंचा वैसे ही गुलदार ने उस हमला कर जिसकी चीख पुकार सुनकर लामर गांव के गम्भीर सिह बुटोला घटना स्थल पर पहुंचा, जैसे ही वो वहाँ पहुंचा वैसे ही गुलदार भाग खड़ा हो गया
वहीं लोगो को कहना है कि गंभीर सिह अगर घटना स्थल पर नही आता तो गुलदार बच्चे को अपना निवाला बना सकता था।
परिवार वालो का कहना है है कि कार्तिक के आजकल वार्षिक परीक्षा चल रही है और आज अकेले ही पेपर होने कारण स्कूल जा रहा था, जिससे कि अकेला देखकर गुलदार ने हमला कर दिया, वही घटना की खबर वन विभाग को दी गयी,कार्तिक को यथाशीघ्र एम्बुलेंस के जरिए इलाज हेतू जखोली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहाँ उसका इलाज चल रह है।
पूर्व क्षेत्रपंचायत सदस्य उदय सिह रावत, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी हयात सिह राणा
पूर्व प्रधान अषाड़ सिह राणा ने कहा कि गुलदार के हमले से पूरे क्षेत्र मे दहशत का माहौल बन गया है, वन विभाग को अब सख्त निगरानी रखने की आवश्यकता है इस क्योंकि गुलदार कभी भी किसी वक्त ओरो पर भी हमला कर सकता है, इन लोगो का ये भी कहना है कि कुछ समय पूर्व महरगाँव क्षेत्र मे एक पागल लंगूर द्वारा तीन लोगो को घायल कर दिया था जिसकी सूचना बार बार वनक्षेत्राधिकारी जाखणी को दी गयी लेकिन कोई कार्यवाही नही की गयी, जिससे कि ये वन विभाग का गैरजिम्मेदाराना काम है ग्रामीणो गांव मे गुलदार पर नजर रखने व गुलदार को पकड़ने की माँग वन विभाग से कर रहे है।

मसूरी में किट्टी के नाम पर करोड़ों की धोखाधडी करने वाली बबीता नौटियाल को मसूरी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।.

0

मसूरी पुलिस द्वारा किट्टी के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाली महिला को मसूरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है बता दे की किट्टी संचालिका बबीता नौटियाल द्वारा 2020 में मसूरी में किट्टी का संचालन कर कई लोगों से करोड़ों के नाम पर धोखाधड़ी करके फरार हो गई थी जिसके बाद लोगों ने मसूरी कोतवाली में शिकायत की गई जिस पर पुलिस द्वारा 138 एनआई एक्ट में मुकदमा दर्ज कर किट्टी संचालिका की तलाश जारी की गई थी। उन्होंने बताया वही सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दायर होने के बाद कई बार आरोपी महिला के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए परंतु शातिर महिला को गिरफ्तार करने में सफलता नहीं मिली थी। मसूरी कोतवाल अरविंद चौधरी के नेतृत्व में किट्टी संचालिका को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया और एक सोचे समझे प्लान के साथ किट्टी संचालिका को देहरादून के राजपुर रोड के एक गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया गया वहीं महिलाओं को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसको जेल भेज दिया गया। मसूरी कोतवाल अरविंद चैधरी ने बताया कि आरोपी महिला बबीता नौटियाल काफी समय से शातिर आरोपी महिला समय-समय पर अपना पता और पहचान छुपा कर पुलिस को गुमराह करती रही। उन्होंने कहा कि सीजेएम न्यायालय से भी कई बार महिला के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए परंतु महिला पुलिस से गिरफ्त से दूर रही। उन्होंने कहा महिला को पकडने के लिए उनके नेतृत्व में एक प्लान तैयार किया गया और रविवार की देर शाम को देहरादून के राजपुर रोड के स्थित एक गेस्ट हाउस से महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी महिला बबीता नौटियाल पत्नी टीकाराम नौटियाल निवासी नियर सर्वे फील्ड लंढौर बाजार मसूरी हाल निवासी टी स्टेट बंजारा वाला जनपद देहरादून को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायालय द्वारा उसको जेल भेज दिया गया।

हाईस्कूल एवं इण्टर स्तर की आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेेकर जिला प्रशासन की समीक्षा बैठक।

0

रूद्रप्रयाग।।हाईस्कूल एवं इण्टर स्तर की आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेेकर समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने निर्देश दिये गये हैं कि परीक्षा की सुचिता गोपनीयता एवं पारदर्शिता के लिये हर जरूरी तैयारियाॅ कर लें। उन्होंने परीक्षा कन्ट्रोल रूम को व्यवस्थित एवं सुविधायुक्त रखने को भी कहा।
विकास भवन सभागार में बोर्ड परीक्षाओं के निमित जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी के साथ समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीबी कैमरे लगाये जाय तथा कहा कि परीक्षाओं की गोपनीयता सुचिता एवं पारदर्शिता पर पूरा फोकस रखें। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के पुक्ता इंतजामात करने के निर्देश दिये। साथ ही विभागीय अधिकारियों एवं केन्द्र व्यवस्थापकों व कस्टोडियन को जिम्मेदारी से कार्य करने को कहा। डीएम ने परीक्षा के निमित स्थापित कन्ट्रोल रूम को सुविधायुक्त एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिये। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के लिये हर जरूरी उपाय समय से पूरा कर लें।
मुख्य शिक्षा अधिकारी पीके बिष्ट ने जानकारी रखी कि जनपद में 67 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं, जिनमें 04 संवेदनशील केन्द्र हैं। हाईस्कूल स्तर के 3583 तथा इण्टर स्तर के 3132 छात्र-छात्रायें बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होंगे। केन्द्र व्यवस्थापकों एवं कस्टोडियन की तैनाती कर दी गयी है। परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के लिये रात्रि चौकीदार हेतु पीआरडी कार्मिकों की माॅग की गयी है। जनपद में एक मुख्य संकलन केन्द्र रा0इ0का0 रतूड़ा बनाया गया है तथा एक उपसंकल केद्र रा0बा0इ0का0 अगस्त्यमुनि होगा। जिले में 04 पर्यवेक्षकों एवं 06 उड़न दस्तें गठित किये गये हैं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा पुलिस उपाधीक्षक प्रबोद कुमार घिल्डियाल उपजिलाधिकारी आषीश घिल्डियाल अनिल शुक्ल, खण्ड विकास अधिकारी प्रवीन भट्ट सुर्य प्रकाष शाह आदि मैजूद रहे।

 

06 पेटी अवैध शराब का परिवहन कर रहे व्यक्ति को अगस्त्यमुनि पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन किया गया सीज।

0

उद्रप्रयाग ।।अवैध शराब की तस्करी व रोकथाम व धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिए गये निर्देशों व पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल के प्रभावी पर्यवेक्षण में आज थाना अगस्यमुनि पुलिस द्वारा 01 व्यक्ति को वाहन संख्या UA 07 P 0017 सेन्ट्रो कार में 06 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मेकडाॅवल्स व्हिस्की का परिवहन करते हुए अभियुक्त भीम सिंह पुत्र स्व.श्री देव सिंह, निवासी ग्राम लखेड़ी, पोस्ट गौल, थाना गैरसैण, जिला चमोली गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है तथा अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त उक्त वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है

सूचना कर्मचारी संघ के चुनाव सम्पन्न, बुदियाल अध्यक्ष, प्रशांत रावत उपाध्यक्ष, सुरेश भट्ट महामंत्री बने।

0

देहरादून। चुनाव अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ (मुख्यालय) देहरादून, निर्वाचन 2024 मतगणना के पश्चात कुल 3 पदों पर मतदान परिणाम पूर्ण हुआ, जिसमें अध्यक्ष पद पर रंजीत सिंह बुदियाल विजयी घोषित हुए हैं, उपाध्यक्ष पद पर प्रशांत रावत को विजयी घोषित किया गया है,

महामंत्री पद पर सुरेश चंद्र भट्ट को विजयी घोषित किया गया है, इसके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार धीमान, ऑडिटर पद पर विजय कुमार, संगठन मंत्री पद पर अंकित कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर कैलाश सिंह रावत एवं प्रचार मंत्री पद पर बहादुर सिंह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।

इस चुनाव को सकुशल स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु अरुण कुमार, वरिष्ठ सहायक एवं आरती गुणवंत बिष्ट को सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था

नैनीताल पुलिस ने जारी किए बनभूलपुरा दंगे में वांछित उपद्रवियों के पोस्टर।

0

नैनीताल   8 फरवरी 2024  को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर *पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना* के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में मुकदमे दर्ज किए गए तथा घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये *श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल* द्वारा *श्री हरबन्स सिंह, एस0पी0सिटी हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण में *विभिन्न टीमों का गठन* किया गया है।

*पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों* के आधार पर अभी तक 42 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये।

उक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों में से *09 वांछित दंगाइयों* के पोस्टर जारी किए गए हैं।

नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित उपद्रवियों के पोस्टर शहर में जगह–जगह चस्पा किए गए हैं। पुलिस की टीमें लगातार इन उपद्रवियों की सभी संभावित ठिकानों में तलाश कर रही हैं।

जनता को सूचित किया जाता है कि किसी भी व्यक्ति को यदि इन उपद्रवियों के बारे में कोई भी सूचना मिले तो तत्काल नैनीताल पुलिस को 9411112743/9411112741, 9411110396 तथा पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 व 9412087770 पर सूचित करने का कष्ट करें।