31.5 C
Dehradun
Sunday, July 5, 2026
Home Blog Page 154

उड़ान योजना से पांच जिलों को हेलीकॉप्टर सेवा की मिली स्वीकृति।

0

उड़ान योजना से पांच जिलों को हेलीकॉप्टर सेवा की मिली स्वीकृति

-डीजीसीए ने मुनस्यारी, चंपावत, बागेश्वर, लैंसडाउन और अगस्त्यमुनि में हेली सेवा को दी अनुमति
-घण्टों की दूरी मिनटों में होगी तय, इमरजेंसी सेवा के साथ पर्यटकों को बड़ी सुविधा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार देवभूमि में बेहतर एयर कनेक्टिविटी को लेकर प्रयासरत है। सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र ने उड़ान योजना के तहत 5 और डेस्टिनेशन पर हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने की अनुमति दे दी है। डीजीसीए की जरूरी औपचारिकता के बाद यहां अनुदान पर हेली सेवाएं शुरू की जाएगी। इसकी शुरुआत इस सप्ताह से मुनस्यारी और चंपावत से होगी।
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी उड़ान योजना यानी “उड़े आम आदमी” का लाभ उत्तराखण्ड को भी मिल रहा है। योजना के तहत देहरादून से चिन्यालीसौड़, श्रीनगर, गौचर और अल्मोड़ा के लिए पहले से हेलीकॉप्टर सेवा चल रही है। जबकि पिथौरागढ़ के लिए देहरादून से 19 सीटर चार्टर विमान चल रहा है। अब योजना में नए क्षेत्रों को जोड़ने के लिए सरकार प्रयासरत है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में उड़ान योजना से हेलीकॉप्टर सेवाओं की स्वीकृति दिलाने को पत्र लिखा।था। इस पर राज्य के नागरिक उड्डयन विभाग ने 5 नई डेस्टिनेशन चंपावत, मुनस्यारी, बागेश्वर, अगस्त्यमुनि और लैंसडाउन में जरूत को देखते हुए हेली सेवा शुरू करने का प्रस्ताव भेजा गया था। यूकाडा के सीईओ सी रविशंकर ने बताया कि डीजीसीए ने उड़ान योजना में पांच स्थानों के लिए स्वीकृति दे दी है। इनमें से अगस्त्यमुनि(रुद्रप्रयाग) में कुछ अड़चने थी, जिन्हें दूर किया जा रहा है। बाकी अन्य में सेवाएं जल्द शुरू होंगी। बताया कि देहरादून से चंपावत और मुनस्यारी में हेली सेवा इसी सप्ताह के 22 फरवरी को शुरू होनी जा रही है। बाकी अन्य डेस्टिनेशन को लेकर भी जल्द स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

पर्यटकों को मिलेगी बड़ी सुविधा

देवभूमि उत्तराखण्ड में धार्मिक और साहसिक पर्यटन के लिए वर्षभर पर्यटक आते रहते हैं। समय की कमी के कारण कई बार वह अधूरी यात्रा छोड़कर चले जाते हैं। इसके पीछे सड़क मार्ग से ज्यादा वक्त लगता है।।लेकिन हेलीकॉप्टर सेवा से समय की बड़ी बचत होगी। खासकर मुनस्यारी, चंपावत और रुद्रप्रयाग जैसे जिलों में उड़ान योजना का लाभ स्थानीय लोग इमरजेंसी में तथा पर्यटक पर्यटन की सैरगाह में उठाएंगे।

ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग नरकोटा के समीप रोडवेज की बस ओवरटेक करते हुए सड़क पर पलटी,बस में सवार लोगो को आई हल्की चोटे।

0

रुद्रप्रयाग।।आज सुबह ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग नरकोटा के निकट रोडवेज की बस ओवरटेक करते हुए सड़क पर पलट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह समय करीब 10ः15 बजे सूचना मिली कि नरकोटा से कुछ दूरी पूर्व रोडवेज बस न्ज्ञ07च्। 2852 अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग राजेन्द्र सिंह रौतेला ने अवगत कराया है कि उक्त वाहन से संबंधित दुर्घटना की जानकारी के लिए सवारियों व तथा बस कंडक्टर से पूछताछ के दौरान पता चला कि रोडवेज बस द्वाराहाट से से देहरादून जा रही थी, जिसमें करीब 30-35 सवारियां बैठी हुई थी। उन्होंने बताया कि मौके पर सवारियों को सुरक्षित निकलवा कर अन्य वाहनों से यथा स्थान भेजा जा रहा है। कुछ सवारियों को हल्की-फुल्की चोट आई हैं, गंभीर दशा में कोई व्यक्ति नहीं है। चोटिल व्यक्तियों को 108 तथा प्राइवेट वाहनों से अस्पताल भिजवाया गया है।

यात्रा संचालन निर्बाध रूप से करने एवं जाम से निजात पाने के लिए नए पार्किंग स्थल चिन्हित ,यात्रा मार्ग में अवैध रूप से बनाए गए टिन शेड एवं दुकानों को दिए हटाने के निर्देश

0

बाबा श्री केदारनाथ धाम की वर्ष 2024 की यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए यात्रा मार्ग में उपलब्ध कराई जाने वाली व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं को सुदृढ़ करने में जुटा जिला प्रशासन*

*जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने संबंधित अधिकारियों के साथ किया राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण*

*यात्रा संचालन निर्बाध रूप से करने एवं जाम से निजात पाने के लिए नए पार्किंग स्थल चिन्हित*

*यात्रा मार्ग में अवैध रूप से बनाए गए टिन शेड एवं दुकानों को दिए हटाने के निर्देश*

*यात्रा मार्ग में निरंतर साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने, अनावश्यक पोल हटाने एवं संकरे रास्ते के चौड़ीकरण करने के दिए निर्देश*

*यात्रा मार्ग में पार्किंग स्थलों पर प्राथमिक सुविधाओं के साथ पहाड़ी शैली में हट तैयार करने के दिए निर्देश*

रुद्रप्रयाग।।   श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए तथा केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों को सभी सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं चाक-चैबंद हो इसके लिए जिला अधिकारी सौरभ गहरवार ने संबंधित अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग सहित यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों का गौरीकुंड तक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिस स्तर से जो भी सुविधांए एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जानी हैं वह यात्रा शुरू होने से पहले पूर्ण कर ली जाएं। इसमें किसी भी तहत से कोई लापरवाही एवं शिथिलता न बरती जाए।

*नए पार्किंग स्थल किए चिन्हित*

यात्रा मार्ग में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग में गिवाणी, काकड़गाड़ पुलिस बैरियर एवं कुंड पुल के समीप नए पार्किंग स्थल चिन्हित किए। उक्त स्थलों पर पार्किंग तैयार किए जाने के लिए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ग्रामीण निर्माण विभाग को तत्परता से आवश्यक कार्यवाई करने के निर्देश दिए। वहीं पार्किंग स्थलों पर प्राथमिक सुविधाओं के साथ पहाड़ी शैली में हट तैयार करने के दिए निर्देश। पार्किंग स्थल एवं डंपिंग जोन में पौधे, फूल एवं उद्यानीकरण करने के निर्देश उद्यान अधिकारी को दिए।त्रिजुगीनारायण मार्ग पर जीएमवीएन गेस्ट हाउस के समीप पार्किंग स्थल का कार्य जल्दी शुरू करने एवं घोड़े- खच्चरो के लिए बन रहे आधुनिक शेड एवं हाॅकरों के आवास का कार्य तत्परता से शुरू करने के निर्देश दिए।

*संकरे मार्ग के चौड़ीकरण के निर्देश*

केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग को निर्देश दिए हैं कि सड़क मार्ग का जो भी निर्माण कार्य किया जा रहा है उस कार्य को त्वरित गति से गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कुंड पुल से काकड़गाड़ के बीच संकरे मार्ग एवं जाम की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण स्थान जिलाधिकारी ने चिन्हित कर राष्ट्रीय राजमार्ग को सभी स्थानों का चौड़ीकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही यात्रा मार्ग पर यातायात को बाधित कर रहे अनावश्यक पोल एवं साइन बोर्ड हटाने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए। वहीं कुंड पुल के रंग रोगन के निर्देश एनएच को देते हुए पुल पर लाइट लगाने के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी ऊखीमठ को ऊखीमठ नगर पंचायत के गेट पर रंग रोगन एवं लाइट लगाने के निर्देश दिए।

*अवैध रूप से बनाए गए टिन शेड एवं दुकानों को दिए हटाने के निर्देश*

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी ऊखीमठ, तहसीलदार, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित नगर पंचायत के अधिकारियों को केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बने सभी अतिक्रमण एवं अवैध दुकानें तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी यात्रा से पहले सड़क मार्ग के दोनों तरफ सभी अतिक्रमण हटा कर सफाई कर ली जाए ताकि यातायात निर्बाध रूप से चलता रहे। जिला पंचायत गुप्तकाशी को निर्देश दिए कि सोन प्रयाग में संचालित पार्किंग में अधिक से अधिक दुकानें एवं ऑउटलेट तैयार किए जाएं। ताकि यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों को प्रशासन की ओर से दुकानें मुहैया कराया जा सके।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जोशीमठ के सलूड़-पगनो मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक महिला की दर्दनाक मौत, 6 घायल।

0

चमोली।।
सलूड़-पगनो मोटर मार्ग पर देर सायं को हुई वाहन दुर्घटना मे एक महिला की दर्दनाक मौत हुई है जबकि दो बच्चों सहित कुल 6 लोग घायल हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जोशीमठ से पगनो जा रही सवारी वाहन सलूड़ व पगनो गांव के बीच अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे जा गिरा, वाहन में सवार पगनो गांव निवासी काली देवी पत्नी आषाढ़ सिंह उम्र लगभग 60 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक मेहरवान सिंह के अलावा भूपाल लाल, सरोजनी देवी गंभीर रूप घायल है। वाहन मे सवार प्रदीप पंवार व उनके दो बच्चों को मामूली चोट बताई गई है।
घटना की सूचना पर जोशीमठ से पुलिस फोर्स द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों की सीएचसी जोशीमठ पहुंचाया गया।

18 मई को खुलेंगे भगवान रुद्रनाथ के कपाट।

0

गोपेश्वर : पंच केदारों में से चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ जी के मंदिर के कपाट इस वर्ष 18 मई को ग्रीष्मकाल के लिए खोले जाएंगे। बसंत पंचमी के पर्व पर गोपीनाथ मंदिर में पुजारियों, हकहकूक धारियों और मंदिर समिति के पदाधिकारियों के सम्मुख पंचांग गणना के आधार पर कपाट खुलने की तिथि निर्धारित की गई।
गोपीनाथ मंदिर में प्रातः कालीन पूजा के बाद 10 बजे मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में रुद्रनाथ मंदिर के पुजारी वेद प्रकाश भट्ट व अन्य हक-हकूकधारियों की उपस्थिति में पंचांग गणना के आधार पर तिथि निर्धारित की गई। उन्होंने बताया कि कपाट खुलने की प्रक्रियाओं के तहत भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह मूर्ति 14 मई पूजा अर्चना के बाद गोपीनाथ मंदिर के गर्भगृह से मंदिर परिसर में लाई जाएगी। जहां से 16 मई को भगवान रूद्रनाथ की चल विग्रह डोली रुद्रनाथ के लिए प्रस्थान करेगी। जिसके बाद 18 मई को विधि विधान से मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे जय भोले की

आज की कैबिनेट ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दी, नए सत्र में 4400 करोड़ होगा राजस्व का लक्ष्य ।,

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में शिक्षा ,स्वास्थ्य,परिवहन,विधानसभा सत्र,नई आबकारी नीति सम्बन्धित बिन्दुओ पर चर्चा की गई ।जिसमें कैबिनेट ने  निम्न बिन्दुओ पर अपनी सहमति दी।

उच्च शिक्षा

राज्य सरकार के दृष्ट पत्र के मुख्य बिंदु पर हुआ निर्णय,

मेधावी छात्रों को दी जाएगी स्कॉलरशिप ,

देश की टॉप संस्थाओं में एडमिशन होने पर मिलेगा लाभ,

पहले 100 बच्चो को मिलेगा लाभ

पंत नगर एयरपोर्ट के रनवे की बढ़ेगी दूरी,

7 किमी लंबे रनवे की मिली मंजूरी,

इस पर जो खर्च होगा उसे केंद्र सरकार वहन करेगी,

103 एकड़ भूमि पर रनवे का विस्तार होगा,

केंद्र ने जमीन राज्य से मांगी थी उस पर कैबिनेट ने मंजूरी दी,
भाषा संस्थान और एकैडमी के लिए 41 पद सृजित किए जायेंगे,

आउट सोर्स के माध्यम से भरे जायेंगे,

अल्मोड़ा के योग दा आश्रम सोसाइटी को वन भूमि 30 सालों के लिए मंजूरी दी गई,

राज्य से मंजूरी के बाद भारत सरकार को इस पर फैसला लेना है,
उत्तराखंड हवाई संपर्क योजना 2024 को मिली मंजूरी,

राज्य सरकार तय करेगी किस शहर से हवाई सेवा शुरू करनी है,

कैबिनेट ने इस योजना को अपनी मंजूरी दी,

डीजीसीए से भी वार्ता होगी,

छोटे शहर को इससे लाभ मिलेगा,

आयुष , आयुष शिक्षा विभाग में उच्चीकृत राजकीय चिकित्सालय में पद सृजित किए गए,
गैरसैंण में सत्र आहुत करने की विधायको की मांग को मंजूर किया गया,

कैबिनेट ने देहरादून में सत्र आहुत कराने की मंजूरी दी,

गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन सत्र होगा, उसके लिए सीएम को अधिकृत किया गया, सीएम तिथि तय करेंगे,

नई आबकारी नीति को मंजूरी मिली,

कैबिनेट ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दी,

नए सत्र में 4400 करोड़ होगा राजस्व का लक्ष्य,

भू बैकुण्ठ धाम (बदरीनाथ) के कपाट आम श्रदालुओ के लिए 12मई को खोल दिये जायेंगे।

0

https://fb.watch/qc6LiTbKGT/?mibextid=2JQ9oc

बद्रीनाथ।।भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलने की तिथि आज  बसंत पंचमी के अवसर पर पौराणिक परम्परा के अनुसार राजदरबार नरेंद्र नगर (टिहरी) में तीर्थ पुरोहोतो द्वारा नव पंचांग गणना के साथ पंचांग पूजा के साथ तिथि घोषित की गई है।

भू बैकुण्ठ धाम के  कपाट श्रदालुओ के लिए  12 मई ब्रह्ममूर्त सुबह 6 बजे खोल दिये जायेंगे।

प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 12 मई कोे प्रात: 6 बजे खुलेंगे।आज बसंत पंचमी को राजदरबार नरेंद्र नगर में आयोजित धार्मिक समारोह में पूजा-अर्चना तथा पंचांग गणना के पश्चात विधि-विधान से यात्रा वर्ष 2024 के लिए कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की गयी जबकि तेल-कलश यात्रा की भी तिथि 25 अप्रैल को तय हुई।इस दौरान राजमहल में कई विशिष्टजन एव बड़ी संखा में श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

टिहरी राजदरबार नरेंद्रनगर में आज प्रातः से कपाट खुलने की तिथि घोषित करने के लिए कार्यक्रम शुरू हआ महाराजा मनुजयेंद्र शाह,सांसद रानी माला राज्यलक्ष्मी शाह सहित श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर(बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय, राजकुमारी शिरजा शाह की उपथिति में पंचांग गणना पश्चात राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने तिथि तय कर महाराजा के सम्मुख रखी तत्पश्चात महाराजा मनुजयेंद्र शाह ने कपाट खुलने की तिथि की विधिवत घोषणा की इस दौरान राजमहल परिसर जय बदरी विशाल के उद्घोष से गूंज उठा।

इससे पहले श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी- सदस्यों ने तेल कलश राजदरबार के सुपुर्द किया। इसी कलश में राजमहल से तिलों का तेल पिरोकर 25 अप्रैल तेलकलश यात्रा राजमहल से शुरू होकर कपाट खुलने की तिथि पर भगवान बदरीविशाल के अभिषेक हेतु श्री बदरीनाथ धाम पहुंचेगी।

इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होते ही यात्रा की तैयारियों शुरू कर दी गयी है। मंदिर समिति आगामी बजट में यात्री सुविधाओं हेतु पर्याप्त बजट प्रावधान करेगी।उन्होंने श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय के अवसर पर सबको बधाई दी है।

कपाट खुलने की तिथि तय होने के अवसर मुकुंदानंद महाराज डिमरी पंचायत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी,मंदिर समिति सदस्य वीरेंद्र असवाल, श्रीनिवास पोस्ती, पुष्कर जोशी भास्कर डिमरी,राजपाल जड़धारी, हरीश डिमरी, विनोद डिमरी,सुरेश डिमरी, मुख्यकार्याधिकारी योगेंद्र सिंह, अनुसचिव धर्मस्व रमेश रावत,धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल,मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़, माधव नौटियाल, संजय डिमरी, ज्योतिष डिमरी आदि मौजूद रहे।

 

 

रुद्रप्रयाग गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुधारीकरण चलने के कारण गुप्तकाशी पहुंचने के लिए इस्तेमाल करना होगा वैकल्पिक मार्ग।

0

रुद्रप्रयाग।।श्री केदारनाथ धाम यात्रा के बेहद महत्त्वपूर्ण पड़ाव कुंड से गुप्तकाशी तक राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोनिवि रुद्रप्रयाग द्वारा काकड़ा-कुण्ड-गुप्तकाशी
मार्ग पर सड़क सुधारीकरण का कार्य गतिमान है।सेमी, भैंसारी में मार्ग सिंगल लेन होने के कारण एवं अत्यधिक ट्रैफिक होने से कार्य में व्यवधान हो रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन ने इस मार्ग पर महीने तक यातायात बंद रहेगा। वाहनों के आवागमन हेतु आम जनमानस को वैकल्पिक मार्ग कालीमठ-विद्यापीठ-चुन्नी-कुण्ड मोटर मार्ग का प्रयोग करना होगा। एसडीएम ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला ने आदेश जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से इसे लागू करने के निर्देश दिए हैं। उप जिलाधिकारी ऊखीमठ ने अवगत कराया कि 13.02.2024 से 12.03.2024 तक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-107 कुण्ड सेतु से कालीमठ गेट तक सर्वसाधारण हेतु आवागमन के प्रयोजनार्थ तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जा रहा है। वाहनों के आवागमन हेतु वैकल्पिक मार्ग कालीमठ-विद्यापीठ-चुन्नी-कुण्ड मोटर मार्ग का प्रयोग करना होगा।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय दानकोट में 21 लाख की लागत से नव निर्मित भवन का विधायक भरत चौधरी ने किया लोकार्पण।

0

राजकीय प्राथमिक विद्यालय दानकोट में 21 लाख की लागत से नव निर्मित भवन का विधायक भरत चौधरी ने किया लोकार्पण।
बुनियादी शिक्षा को बेहतर बनाना सरकार का लक्ष्य- भरत चौधरी।
रुद्रप्रयाग//विकास खण्ड जखोली के सुदूरवर्ती क्षेत्र ग्राम पंचायत किमाना के दानकोट में 21 लाख की लागत से प्राथमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा किया गया। वर्ष 2018 से विद्यालय भवन जीर्णशीर्ण स्थिति में था। विधायक भरत सिंह चौधरी के प्रयासों से विद्यालय निर्माण के लिए वर्ष2 2022-23 में धनराशि स्वीकृत हुई जिसके बाद विद्यालय भवन का निर्माण हो सका। भवन लोकार्पण के अवसर पर विधायक भरत चौधरी ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि जो पठन पाठन में दिक्कतें होती है वो अब नही होंगी। उन्होंने कहा कि हमारे स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं बेहतर हो इसके लिए निरंतर कार्य किये जा रहे। जिससे हमारे नौनिहालों को अच्छी शिक्षा मिल सके। विद्यालय में वर्तमान 24 बच्चे अध्ययनरत उन्होंने सभी अभिभावकों एव शिक्षकों से छात्र संख्या बढ़ाने पर जोर देने की बात की। विद्यालय की मांग पर उन्होंने विद्यालय की चारदीवारी गेट निर्माण एवं प्रार्थना स्थल पर टाइल्स के लिए भी आश्वासत किया। इस अवसर पर उन्होंने जनता की समस्याओं को भी सुना एवं सरकार की योजनाओं की जानकारी से भी अवगत कराया। वही इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों एवं महिला मंगलदलो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

बांसवाड़ा मोहन खाल मोटर मार्ग अखोडी भणज के समीप बेलोरो वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त,वाहन में सवार दो व्यक्तियों में एक का शव हुआ बरामद।

0

रुद्रप्रयाग ।।बांसवाड़ा मोहनखाल अखोडी के पास बेलोरो वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया है जिसमे दो लोगो के सवार होने की सूचना मिल रही है जिसमे एक व्यक्ति का शव खाई से निकाला जा चुका है और दूसरे के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सांय 06:20 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष द्वारा अवगत कराया गया कि बांसवाड़ा मोहन खाल मोटर मार्ग स्थान अखोडी भणज के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई है जिसमें कुछ लोगों की फंसने की सूचना है, सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा डीडीआरएफ / एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया है, मौके पर पहुंचकर डीडीआरएफ टीम द्वारा बताया गया कि उक्त बुलोरो वाहन UK13TA0715 में दो व्यक्ति सवार थे जिनमें से एक व्यक्ति का सब को बरामद कर लिया गया है, अभी भी सर्च अभियान जारी है।मृतक व्यक्ति की पहचान राकेश सिंह पुत्र कुंवर सिंह निवासी बलसुडी अखोड़ी। (बॉडी बरामद कर दी गए है।
*घटना में घायल व्यक्ति का विवरण*
रुद्र सिंह पुत्र राकेश सिंह उम्र 6 साल घायल को 108 के मध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि ले जाया गया।