हरियाणा में आज एक बड़ी राजनेतिक हलचल हुई है । हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए सीएम होंगे। 
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दिया इस्तफ़ा, नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री।
उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर , शासन ने आईएफएस अधिकारियों के किए बंपर तबादले।
उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर
शासन ने आईएफएस अधिकारियों के किए बंपर तबादले,
आईएफएस अधिकारियों को किया इधर से उधर ,
देहरादून के डीएफओ को भी हटाया,Transfer Order dt 11 March 2024_0001
धामी मंत्रिमंडल की बैठक में 11प्रस्तावो पर लगी मोहर ।
– कैबिनेट बैठक।।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई जिसमें 11 प्रस्तावो पर मोहर लगी है । बैठक के बाद उत्तराखंड के गृह सचिव शैलेश बगोली ने मीडिया को कैबिनेट की ब्रीफिंग दी। जिसमे शिक्षा , स्वास्थ्य ,पर्यटन विभाग के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मोहर लगी है। अब पिथौरागढ़ स्तिथ आदि कैलाश और ओम पर्वत में हेली सेवा की मंजूरी दी गई है । जिसके बाद उत्तराखंड के पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा। वहीं उच्च शिक्षा विभाग के तहत जो छात्र एचडी में शोध कर रहे हैं उन्हें ₹5000 महीना सरकार देगी वहीं पर्यटन विभाग के तहत होटल मैनेजमेंट की नियमावली को भी मंजूरी दी गई है। वही हरावाला में कैंसर अस्पताल और हरिद्वार मातृ शिशु अस्पताल को पीपीपी मोड में चलाने की मंजूरी दी है जो पूरे कैबिनेट की बैठक में मुख्य मुद्दे रहे है ।
कैबिनेट में मंजूर प्रस्ताव
उत्तराखंड कैबिनेट बैठक खत्म
स्वास्थ्य विभाग के तहत अटल आयुष्मान योजना के तहत डायलिस में शतप्रतिशत प्रतिपूर्ती होगी
अब तक 50 प्रतशित पूर्ति होती थी
सेवायोजन विभाग के तहत 630 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को डॉलर एक्सचेंज को मंजूरी
ऊर्जा विभाग के तहत लखवाड़ बांध योजना को लेकर कई बिंदुओं को मंजूरी
उत्तरराखंड सेवा क्षेत्र के तहत जो उघोग लगते है,वह यूबीडीआई के तहत संचालित होंगी
पर्यटन विभाग के तहत होटल मैनेजमेंट की नियमावली को मंजूरी दी गयी है
काशीपुर में गढ़ी नेगी क्षेत्र नगर पंचायत का दिया गया दर्जा
उच्च शिक्षा विभाग के तहत जो छात्र phd करते है उन्हें किसी मद से छात्रवृति नही मिलती है उन्हें 5 हजार रुपये महीने सरकार देगी
शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती के मानक को प्राथमिक शिक्षक के लिए बदल गया अब बीएड की जगह डीएलएड ही होगा मान्य
हैली दर्शन के लिए कैलाश क्षेत्र में मंजूरी
हर्रवाला में कैंसर अस्पताल और हरिद्वार मातृ शिशु अस्पतला को ppp मोड़ पर चलाने को मंजूरी
ऋषिकेश – कर्णप्रयाग रेलवे लाइन की एक और टनल हुई आर – पार। प्रोजेक्ट पर काम कर रही मेघा कम्पनी ने जताई खुशी।
ऋषिकेश – कर्णप्रयाग रेलवे लाइन में एक उपलब्धि और जुड़ गई है। मेघा इंजीनियरिंग कम्पनी ने 8 वीं वाहिनी, आईटीबीपी से गौचर तक की सहायक 15 नंबर टनल को ब्रेक थ्रू कर दिया है। कम्पनी के इंजिनियरों ने इसको लेकर खुशी व्यक्त की है। ऋषिकेश से कर्णप्रयाग की 125 किमी. लम्बी रेलवे लाइन पर मेघा इंजीनियरिंग कम्पनी नरकोटा से गौचर तक लगभग 27 किमी. सुरंग का निर्माण कर रही है। गौचर के नजदीक आईटीबीपी की 8 वीं वाहिनी के निकट से गौचर भट्टनगर तोक तक लगभग 2 . 7 किमी. रेल लाइन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। कम्पनी ने रविवार को मुख्य टनल की सहायक टनल को आर पार करके ऋषिकेश – कर्णप्रयाग रेलवे लाइन में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है।
कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर एच. एम. सिंह के अनुसार इसी स्थान पर बनाई जा रही मुख्य टनल का निर्माण कार्य भी दो माह के भीतर पूरा होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इससे पहले कम्पनी ने गत वर्ष नरकोटा से जवाड़ी वाइपास तक 3 . 2 किमी. की टनल को आर – पार करने में कामयाबी हासिल की थी। कहा कि रविवार को आर पार हुई टनल के निर्माण में लगभग 170 कर्मचारियों व अधिकारियों की टीम को दो साल का समय लगा है। गौचर से घोलतीर की टनल को मई माह तक ब्रेक थ्रू कर दिया जायेगा। प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि टनलों को पूरा करने के लिऐ वर्ष 2025 का तारगेट दिया गया है। उम्मीद है कि इस लक्ष्य को समय पर पूरा कर लेंगे। इस मौके पर मुख्य परियोजना प्रबंधक अजीत सिंह यादव, प्रोजेक्ट मैनेजर हरेंद्र कुमार, हरिदयानन्द सिंह, सीनियर प्लानिंग मैनेजर हाकिम मुजामिल, लाइजनिंग अधिकारी विनोद चौधरी, टीसीएम विनयपाल, भूवैज्ञानिक अनिल मलेटा, आनन्द पाल, टनल इंजिनियर विक्रांत, दीपक, इलेक्ट्रिक मैनेजर ब्यास देव शर्मा, सर्वे इंचार्ज प्रफुल्ला कुमार, मैकेनिक इंजिनियर राहुल, भरत आदि अधिकारियों ने टनल के ब्रेक थ्रू होने पर खुशी का इजहार करते हुऐ मिष्ठान का वितरण किया गया।
वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चालक सहित महिला को आई मामूली चोट।
थराली चमोली- रविवार को कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर ग्वालदम से 3 किलोमीटर आगे एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में घायल महिला तथा कार चालक को प्राथमिक उपचार एस एस बी अस्पताल ग्वालदम में चल रहा है। कर्णप्रयाग- ग्वालदम हाईवे पर गढ़वाल एवं कुमाऊं की सीमा पर आल्टो वाहन (UK08x1952) दुर्घटनाग्रस्त होकर 200 मी गहरी खाई मे जा गिरी. गनीमत रही की कार पेड़ पर अटक गई.सूचना पर मौके पर पहुंची चौकी ग्वालदम पुलिस और ग्राम प्रधान हीरा बोरा ने घायल कार चालक और उसमे सवार महिला को खाई से निकाला व पीएचसी ग्वालदम पहुंचाया जहां रविवार के चलते छुट्टी थी जिस कारण घायलों को एसएसबी अस्पताल मैं भर्ती किया गया।
थाना अध्यक्ष थराली देवेंद्र पंत ने बताया कि घायल की पहचान चालक वीरेंद्र सिंह (35)पुत्र उदय सिंह निवासी पीपलकोटी तथा उसमें सवार कविता देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह (25) वर्ष निवासी पीपलकोटी क़े रूप में हुई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 17 विभागों की 8275.51 करोड़ की 122विकास परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से किया लोकर्पण व शिलान्यास।
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज वर्चुअल माध्यम से विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त राज्य वासियों को बधाई देते हुए आज के दिन को देवभूमि उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक बताया।
मुख्यमंत्री ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से 17 विभिन्न विभागों की कुल 8275.51 करोड़ रुपए की 122 विकास परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज का दिन राज्य के लिए ऐतिहासिक दिन है। कहा कि राज्य गठन के बाद से कभी भी एक बार में इतनी विकास योजनाओं का एक साथ लोकार्पण व शिलान्यास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। राज्य को देश का अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है, जिसके लिए राज्य हित में नित्य अनेक फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने समान नागरिकता, नकल विरोधी व दंगा निरोधक कानून देवभूमि उत्तराखंड के सौहार्द को बनाए रखने के लिए लागू किए गए हैं। उन्होंने राज्य को देश का अग्रणी राज्य बनाने में सभी से सहयोग करने की अपील भी की। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री प्रेमचंद्र अग्रवाल व स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
जनपद रुद्रप्रयाग हेतु मुख्यमंत्री ने निर्माण एवं अनुरक्षक इकाई (गंगा) द्वारा कुल 2336.68 लाख रुपए की लागत से होने वाली विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
इस अवसर पर वीसी के माध्यम से अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती अमरदेई शाह, विधायक केदारनाथ श्रीमती शैला रानी रावत, जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, परियोजना निदेशक विमल कुमार आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस नेत्री व रुद्रप्रयाग की पूर्व जिलापंचायत अध्यक्षक लक्ष्मी राणा ने दिया कांग्रेस से दिया इस्तीफा
देहरादून
कांग्रेस नेत्री लक्ष्मी राणा ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा,
कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा,
कांग्रेस पर लगाया आरोप, कांग्रेस ने बुरे वक्त ने नही दिया उनका साथ,
पूर्व में ईडी ने की थी लक्ष्मी राणा के घर पर छापे मारी,
पूर्व कबीना मंत्री हरक सिंह रावत की करीबी है लक्ष्मी राणा,
विधायक भरत चौधरी ने दो वर्ष के कार्यकाल किये गए कार्यों का रखा ब्यौरा ,2 सालों विधानसभा क्षेत्र रुद्रप्रयाग को मिली 600 करोड़ से अधिक लागत की योजनाओं की स्वीकृति।
रुद्रप्रयाग विधायक श्री भरत सिंह चौधरी द्वारा अपने दूसरे कार्यकाल में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर पत्रकार वार्ता के माध्यम से अपने कार्यों को एवं सरकार की उपलब्धियों को बताया। उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के लिए विगत 2 वर्षों में 600 करोड़ की स्वीकृति प्रदान हुई है। जिसमें सड़कों के क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 48 सड़कों एवं पुलों के निर्माण के लिए 355 करोड़ स्वीकृत हुए है। जिसमें प्रमुख रूप से रुद्रप्रयाग बेलनी टनल सहित रणधार बधानिताल सड़क हॉटमिक्स, सिल्ली चाका पुल, नागरसु कोठगी मोटर पुल प्रमुख है। इसके साथ ही, पेयजल के क्षेत्र विधानसभा के तीन बडी पट्टियों में जिसमें भरदर क्षेत्र के तल्लानागपुर क्षेत्र बच्छणस्यू क्षेत्र के लिए ₹85 करोड़ की पेयजल योजनायें स्वीकृति हुई। जिन पर तीव्र गति से कार्य चल रहा है। आने वाले समय मे जल्द पेयजल की जो समस्या है वो खत्म होगी। इसके साथ ही जल जीवन मिशन के तहत विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव में कार्य चल रहा। जिसका लाभ जनता को मिलेगा। वही उन्होंने कहा कि स्वस्थ के क्षेत्र में निरंतर बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा, जिसमें चिकित्सकों की नियुक्ति के साथ ही कोठगी में 20.40 करोड़ की लागत से नर्सिंग कॉलेज का निर्माण गतिमान है, वही शंकराचार्य जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में 20 करोड़ की लागत से 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट का कार्य गतिमान है। वही जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन मशीन के साथ अत्याधुनिक लैब स्थापित करने का कार्य किया गया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में 46 करोड़ से ज्यादा की योजनाएं स्वीकृति हुई है।दो साल कार्यकाल पर विधानसभा क्षेत्र रुद्रप्रयाग (1)आने वाले समय मे ओर बेहतर सुविधाएं जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में आम जनता को उपलब्ध होगी। वही उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल की तरह इस बार भी शिक्षा के क्षेत्र को बेहतर करने का प्रयास जारी है। जिसमें सुमाड़ी में नवोदय विद्यालय की स्वीकृति के साथ ही सिद्धसौध को क्लस्टर विद्यालय की स्वीकृति के साथ ही जिला योजना खनन न्याय व विधायक निधि के विभिन्न विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं के लिए 54 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत हुई। इसके साथ ही तल्लानागपुर क्षेत्र के धारकोट में मिनी स्टेडियम सहित के लिए ₹97 लाख की स्वीकृति के साथ ही विधानसभा क्षेत्र के 109 ग्राम पंचायतों में जलागम परियोजना की स्वीकृति प्रदान हुई है। इसके साथ ही उन्होंने ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 2 सालों के अन्दर किये गए कार्यों को भी गिनाया जिसमें उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड, नकल विरोधी कानून, राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में 10% आरक्षण के साथ ही सरकार द्वारा महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी में 30% आरक्षण जैसे कार्यो को गिनाया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में सभी क्षेत्रों में त्वरित गति के साथ विकास कार्य चल रहे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में हो रहे कार्यों चलते आगामी लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनेगी।
राजनीति से आज की बड़ी खबर, हिमाचल विधानसभा से निष्कासित विधायक उत्तराखंड पहुंचे,
देहरादून
राजनीति से आज की बड़ी खबर,
हिमाचल विधानसभा से निष्कासित विधायक उत्तराखंड पहुंचे,
टिहरी जनपद स्थित ताज होटल पहुंचे विधायक,
6 कांग्रेस के निष्कासित विधायक है और 3 निर्दलीय निष्काशित विधायक है,
सीआरपीएफ के सुरक्षा घेरे में है बागी विधायक,
हिमाचल से विशेष विमान से देहरादून पहुंचे बागी विधायक,
हिमाचल विधानसभा के स्पीकर ने किया निष्कासित,














