30.3 C
Dehradun
Monday, July 6, 2026
Home Blog Page 175

नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में आयोजित 42वाँ भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2023 में आगंतुकों के आकर्षण का केन्द्र बन रहा उत्तराखण्ड पवेलियन।

0

दिल्ली।नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में आयोजित 42वाँ भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2023 में आज उत्तराखण्ड दिवस समारोह के अवसर पर प्रगति मैदान के नाट्यशाला में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।

उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा उपस्थित रहे और व्यापार मेले में लगे उत्तराखण्ड पवेलियन व सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित करके किया।

उत्तराखण्ड दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए सौरभ बहुगुणा ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि देवभूमि वासियों ने अपने अनुभव से देश-विदेश में राज्य को गौरवांवित किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राज्य को आगे बढ़ाने को लेकर जो सपना देखा है उसे साकार करने में हमें अपना योगदान देना चाहिए और मिलकर काम करना चाहिए।

उत्तराखण्ड राज्य की जो प्रतिभा-सामर्थ्य है उसे हम सबको एकत्रित होकर देश-विदेश के सामने प्रस्तुत करने का काम करें।

सौरभ बहुगुणा ने प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘वन प्रोडक्ट वन डिस्ट्रिक्ट’ आह्वान की चर्चा करते हुए कहा कि दूरस्थ दुर्गम क्षेत्रों से आई हमारी मातृशक्ति व युवा साथियों ने स्टॉल लगाकर अपना सामर्थ्य दिखाया है।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पिछले पौने दो साल में सरकार ने उत्तराखण्ड के उत्पादों, दुर्गम क्षेत्रों की मातृशक्ति को रोजगार से जोड़ने, किसानों की आय दोगुनी को लेकर नीतियां बनाई हैं।

इसका लाभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में धरातल पर दिखाई दे रहा है।

सौरभ बहुगुणा ने कहा कि उत्तराखण्ड के हमारे प्रवासी भाई-बहन राज्य के ब्राण्ड एम्बेसडर हैं और आप लोग उत्तराखण्ड के बाहर रहकर भी राज्य का नाम रोशन करते हैं और योगदान देते हैं।

सौरभ बहुगुणाा ने चारधाम यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार रिकॉर्ड 55 लाख लोगों ने बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा की है।

हाल ही में प्रधानमंत्री पिथौरागढ़ आए थे और जिस तरह से पूरी दुनिया ने नरेन्द्र मोदी को आदि कैलाश यात्रा करते हुए देखा इसके बाद अब अगली भव्य यात्रा कुमाऊं में होगी।

केदारनाथ यात्रा के सकुशल समापन होने व यात्राकाल में सराहनीय कार्य करने वाले 08 पुलिस कार्मिक किये गये सम्मानित ।

0

केदारनाथ धाम यात्रा के सकुशल समापन होने पर जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस कार्मिकों हेतु बड़े खाने का किया गया आयोजन

पुलिस कार्मिकों के डी-ब्रीफिंग सैशन को सम्बोधित करते हुए सभी पुलिस कार्मिकों को पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने केदारनाथ यात्रा सकुशल सम्पन्न कराने की दी शुभकामनायें व किया गया धन्यवाद ज्ञापित

यात्राकाल में सराहनीय कार्य करने वाले 08 पुलिस कार्मिक किये गये सम्मानित

रूद्रप्रयाग :: जनपद रुद्रप्रयाग में प्रचलित वर्ष 2023 की श्री केदारनाथ धाम की यात्रा के सकुशल समापन होने पर जनपद रुद्रप्रयाग के समस्त पुलिस कार्मिकों हेतु बड़ा खाना का आयोजन किया गया। पुलिस बल में सामान्यतः प्रयोग में लाये जाने वाले बड़ा खाना का तात्पर्य एक ऐसा भोज जिसमें एक साथ बहुत सारे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा एक साथ भोजन का सेवन किया जाना होता है।
बड़े खाने से पहले इस वर्ष की यात्रा में नियुक्त रहे पुलिस प्रभारियों व पुलिस कार्मिकों का डी-ब्रीफिंग सैशन आयोजित किया गया। इस अवसर पर इस वर्ष की यात्रा में नियुक्त सभी प्रभारियों व कार्मिकों से प्रचलित यात्रा में आयी दिक्कतों व भविष्य के सुझावों को बताने हेतु आमंत्रित किया गया। इस बार की यात्रा अवधि में पुराने अनुभव एवं नये जोश का सम्मिश्रण को तरजीह दी गयी थी। अपने अनुभवों को साझा करते हुए कार्मिकों द्वारा पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा यात्रा अवधि में उपलब्ध करायी गयी सुविधाओं की सराहना की गयी। गौरीकुण्ड चौकी व सोनप्रयाग थाने में लगे सोलर पैनल से मिलने वाले गरम पानी की सुविधा ने पुलिस कार्मिकों के हित में कार्य किया गया है। इस वर्ष की यात्रा में पुलिस बल के रूकने हेतु पर्याप्त व्यवस्थायें की गयी थी। पुलिस प्रभारियों व कार्मिकों द्वारा दिये गये यात्रा अनुभवों व सुझावों में से कुछ ऐसे सुझाव जिन पर स्थानीय प्रशासन व पुलिस मुख्यालय के स्तर से कार्यवाही अपेक्षित हैं, उन पर अभी से प्रभावी पैरवी करने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने आश्वस्त किया है।
इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक, गुप्तकाशी श्री विमल रावत द्वारा उपस्थित पुलिस बल को सम्बोधित करते हुए बताया कि यात्रा ड्यूटी में नियुक्त हरेक कार्मिक द्वारा अपना सर्वश्रेष्ठ दिया गया है।
पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स/यातायात श्रीमती हर्षवर्द्धनी सुमन ने कहा कि उनके लिए हरेक पुलिस कर्मी एक हीरो के समान है। सभी ने विषम परिस्थितियों, बर्फ में रहकर अपना योगदान प्रस्तुत किया गया, सभी बधाई के पात्र हैं।
पुलिस उपाधीक्षक, रुद्रप्रयाग श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस बार की यात्रा से पूर्व पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुरूप बनायी गयी योजना के सभी के द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया गया है।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने अपने सम्बोधन में उपस्थित समस्त पुलिस बल का आभार प्रकट किया। उनके द्वारा बताया गया कि इस बार की ऐतिहासिक केदारनाथ यात्रा को सम्पन्न कराने में हमारे हरेक पुलिस जवान, एसडीआरएफ, एलआईयू, फायर सर्विस, पीएसी, एनडीआरएफ, होमगार्ड, पीआरडी एवं पुलिस के सहयोग में लगी सभी इकाईयों व बाहरी जनपदों से यात्रा सीजन में आये पुलिस बल के हर जवान का अमूल्य योगदान है। उनके द्वारा सभी को सकुशल केदारनाथ धाम यात्रा कराने के लिए शुभकामनायें दी व धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम यात्रा उनके लिए भी नया अनुभव रहा, इस दौरान कुछ चुनौतियां भी सामने आयी परन्तु हमारे कर्तव्यनिष्ठ जवानों की कर्तव्यपरायणता से हरेक चुनौती को पार पाकर हर कार्य आसान होता चला गया। इस वर्ष की केदारनाथ यात्रा के कुशल प्रबन्धन के लिए उच्चाधिकारियों द्वारा भी सराहना की गयी है।
इस दौरान 08 पुलिस कार्मिकों को पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा नगद पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।
डी-ब्रीफिंग कार्यक्रम के दौरान बीच-बीच में पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये व मुख्य आरक्षी मनमोहन कप्रवाण द्वारा गढ़वाली गीतों से कार्यक्रम का समां बांधा गया।

रूद्रप्रयाग केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कुंड से गुप्तकाशी के बीच सड़क सुधारीकरण हेतु १दिसंबर से २० दिसंबर को रात्रि के समय रहेगा बंद।

0

रूद्रप्रयाग/

राष्ट्रीय राजमार्ग-107 के किमी 33.130 से किमी 41.260 (काकड़ा-कुंड-गुप्तकाशी) तक मार्ग सुदृढ़ीकरण तथा सिकिंग जोन का मरम्मत/सुधारीकरण का कार्य किया जाना है। इस दौरान रात्रि के समय राष्ट्रीय राजमार्ग कुंड से गुप्तकाशी तक आवागमन हेतु प्रतिबंधित रहेगा।
उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने  जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि सुदृढ़ीकरण व सिकिंग जोन के मरम्मत कार्य की अवधि में (01 दिसंबर से 20 दिसंबर, 2023 तक) रात्रि के समय 10 बजे से प्रातः 5 बजे तक कुंड सेतु से गुप्तकाशी तक सर्वसाधारण हेतु आवागमन के प्रयोजनार्थ प्रतिबंधित किया गया है

सुरंग में फंसे सभी श्रमिक सुरक्षित, वीडियो और फोटो जारी

0

*सुरंग में फंसे सभी श्रमिक सुरक्षित, वीडियो और फोटो जारी।*

*एंडोस्कोपी पलेक्सी कैमरे से सुरंग में फंसे मजदूरों का वीडियो जारी।*

*मुख्यमंत्री ने कहा, सभी को जल्द सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।*

सिलक्यारा। यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा सुंरग में फंसे सभी श्रमिक सुरक्षित हैं। रेस्क्यू टीम ने उन तक पहुंचाए गए एंडोस्कोपी प्लेकसी कैमरे से सभी से बातचीत हुई है। इसका वीडियो और फोटो भी जारी कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी को जल्द सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। श्रमिकों और परिजनों को धैर्य बनाये रखने की जरूरत है। केंद्र और राज्य सरकार युद्धस्तर पर रेस्क्यू कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को लेकर मंगलवार को मंगलमयी खबर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बचाव कार्य में जुटी टीम ने सोमवार रात को 6 इंच के पाइप से पका हुआ पौष्टिक खाना भेजने के बाद आज मंगलवार सुबह एक और बड़ी खुशखबरी दी है। बचाव दल ने सुरंग में फंसे मजदूरों तक एंडोस्कोपी प्लेकसी कैमरा भेजकर उनकी बात परिजनों से कराई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरे मनोयोग से बचाव कार्य मे जुटी है, जल्द सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बचाव कार्य जल्द अंजाम तक पहुंचेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन श्रमिकों के परिजन घटना स्थल तक नहीं पहुंचे हैं, उन तक भी श्रमिकों की कुशलता की सूचना भेजी जाए। इसके लिए वीडियो और फ़ोटो भी भेजी जाए ताकि परिजनों का हौसला कायम रहे।

राज्य के आर्थिक विकास, निवेश प्रोत्साहन और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए रूद्रप्रयाग में 30 नवंबर को होगी इन्वेस्टर सबमिट।

0

रूद्रप्रयाग :::राज्य के आर्थिक विकास, निवेश प्रोत्साहन और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रहे अभियान को जनपद स्तर पर भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य के सभी जनपदों में निवेश एवं आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सभी जनपदों में जनपद स्तरीय इन्वेस्टर सबमिट का आयोजन किया जाना है। इस संबंध में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन में एक बैठक आहूत की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को निर्देशित किया कि इन्वेस्टर सबमिट से जुड़ी सभी तैयारियां अभी से पूरी कर ली जाएं। जनपद में निवेश करने के इच्छुक सभी लोगों से संपर्क कर इस कार्यक्रम में उन्हें शामिल किया जाए। बैंक या विभागीय स्तर पर जिन उद्योगपतियों को पंजीकरण या अन्य कार्रवाई करने में किसी भी प्रकार की समस्याएं आ रही हैं उन समस्याओं को त्वरित निराकरण कर एमओयू के दस्तावेज भी तैयार किए जाएं। माननीय जिला पंचायत, विधायक, अध्यक्ष समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम में शामिल करने के लिए समन्वय स्थापित किया जाए जनपद। जनपद में निवेश के लिहाज से अग्रणी क्षेत्र जिसमें होटल, होमस्टे समेत पर्यटन से जुड़े क्रियाकलाप एवं व्यवसाय शामिल है उन्हें अनिवार्य रूप से इन्वेस्टर सबमिट का हिस्सा बनाया जाए। इसके अलावा उद्यान, कृषि, उरेड़ा समेत अन्य सभी विभाग जिनमें निवेश की संभावनाएं हैं उन्हें एवं उनके निवेशकों को भी कार्यक्रम का हिस्सा बनाया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को यह भी निर्देश दिए कि जिन भी विभागों को निवेशकों के साथ एमओयू तैयार करने में कोई समस्या आ रही है तो उसके निदान में भी संबंधित विभाग की सहायता करें।

महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र महेश प्रकाश ने बताया कि जनपद में आगामी 30 नवंबर को इन्वेस्टर सबमिट प्रस्तावित है। इससे संबंधित तैयारी उद्योग विभाग द्वारा शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने पर्यटन, कृषि, उद्यान, उरेडा, जिले के अग्रणीय बैंकों समेत सभी विभागों को अपने क्षेत्र के निवेशकों की सूची तैयार कर सभी को कार्यक्रम का हिस्सा अनिवार्य रूप से बनाने को कहा। उन्होंने बताया कि जनपद में प्रस्तावित इन्वेस्टर सबमिट के तहत एक करोड़ तक के एमओयू जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, एक करोड़ से 50 करोड़ तक के एमओयू जिलाधिकारी एवं 50 करोड़ से अधिक के एमओयू अपर मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों के स्तर से किए जाएंगे। इसी अनुसार सभी विभागों को अपने एमओयू तैयार करने होंगे। जनपद स्तरीय इन्वेस्टर सबमिट को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को अपना पूर्ण सहयोग करे।

जिला सूचना अधिकारी,
रुद्रप्रयाग।

नरेंद्र नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुजराड़ा के पास एक ट्राला अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया ,घटना में ट्राला चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

0

ऋषिकेश

नरेंद्र नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुजराड़ा के पास एक ट्राला अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

घटना में ट्राला चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

ट्राला में उत्तरकाशी के टनल में फंसे मजदूरों को रेस्क्यू करने के लिए मशीन देहरादून से ले जाए जा रही थी,

ट्राला में रखी एक मशीन भी क्षतिग्रस्त हो गई है,

पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है .. घटना कैसे हुई इसकी भी जांच की जा रही है।

सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन अपडेट,दुनियाभर में भूमिगत सुरंगों के निर्माण और जोखिम से निपटने की काबलियत रखने वाले अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ प्रो अर्नोल्ड डिक्स पहुंचे सिलक्यारा ।

0

*सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन अपडेट 20 नवम्बर 2023*

सिलक्यारा।

दुनियाभर में भूमिगत सुरंगों के निर्माण और जोखिम से निपटने की काबलियत रखने वाले अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ प्रो अर्नोल्ड डिक्स ने सिलक्यारा पहुंचकर सुरंग के अंदर और बाहर का निरीक्षण, बचाव कार्य मे जुटी एजेंसियों से बातचीत की है। डिक्स ने भरोसा दिया कि श्रमिकों को जल्द सुरक्षित बचा लिया जाएगा।

सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिये चलाये जा रहे रेस्क्यू अभियान में सहयोग करने के भारत सरकार के आग्रह पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के टनल विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स भी सिलक्यारा पहुँच गए। अर्नोल्ड डिक्स इंटरनेशनल टनलिंग एंड अंडरग्राउंड स्पेस एशोसिएशन (आईटीए) के अध्यक्ष है।
उत्तराखंड सरकार के केंद्रीय संगठनों से रेस्क्यू अभियान में समन्वय के नोडल अधिकारी और सचिव डॉ. नीरज खैरवाल, एनएचएआईडीसीएल के एमडी महमूद अहमद, निदेशक अंशु मनीष खलखो,  जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने टनल विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स के साथ विचार विमर्श कर रेस्क्यू अभियान की रणनीति पर चर्चा की।

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे उत्तरकाशी , सिलक्यारा में चल रहे रेस्क्यू कार्यों का लिया जायजा।

0

उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल हादसे में फंसे 41 मजदूरों को सकुशल बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है। इस बीच केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी रविवार सुबह उत्तरकाशी में रेस्क्यू कार्यों का जायजा लेने पहुंचे हैं।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने के बाद केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हेलिकॉप्टर से उत्तरकाशी के सिलक्यारा पहुंचें। जिसके बाद वे सीधे टनल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

यमुनोत्री हाईवे पर चार धाम परियोजना के अंर्तगत बन रही सुरंग में काम कर रहे 41 मजदूर दिवाली की सुबह से फंसे हुए हैं। जिन्हें निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू जारी है। इस बीच केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

P M O की टीम पहुंची सिलक्यारा,पांच मोर्चो पर चलेगा रेस्क्यू।

0

सिलक्यारा/उत्तरकाशी: सिलक्यारा सुरंग हादसे में फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए संचालित रेसक्यू अभियान अब पॉंच मोर्चों पर चलेगा। प्रधानमंत्री कार्यालय के उपसचिव मंगेश घिल्डियाल एवं प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार तथा उत्तराखण्ड सरकार के विशेष कार्याधिकारी भास्कर खुल्बे ने आज घटनास्थल का निरीक्षण किया और रेसक्यू अभियान की रणनीति को लेकर आयोजित एक विशेष बैठक में हुए विचार-विमर्श के बाद यह घोषणा की। इस ऐलान के साथ ही रेस्क्यू अभियान के सभी मोर्चों पर युद्धस्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है। फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए सुरंग के दायें व बायें हिस्से से इस्केप टनल बनाने के साथ ही सुरंग की ऊपरी पहाड़ी से वर्टीकल ड्रिलिंग करने और सुरंग के पोलगावं वाले हिस्से की तरफ से भी टनल बनाने के विकल्प पर अमल शुरू हो गया है।

बैठक में मौजूद प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार तथा उत्तराखण्ड सरकार के विशेष कार्याधिकारी भास्कर खुल्बे ने आज पूर्वाह्न में लगभग ग्यारह बजे हेलीकॉप्टर के जरिए एनएचआईडीसीएल के उच्चाधिकारियों व विशेषज्ञों की टीम के सिलक्यारा पहुंचे। उन्होंने टनल के भीतर जाकर घटना स्थल का जायजा लिया और रेस्क्यू अभियान के लिए केन्द्र सरकार के द्वारा तैनात किए गए संगठनों के पदाधिकारियों के साथ की टनल के निर्माणकर्ता भारत सरकार के उपक्रम एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों से इस हादसे और रेसक्यू अभियान के बारे में जानकारी ली।

पीएमओ के उपसचिव मंगेश घिल्डियाल व पीएम के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने सुरंग की ऊपरी पहाड़ी के शीर्ष पर जाकर इस्केप पैसेज बनाने हेतु विशेषज्ञों द्वारा चिन्हित स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरंग परियोजना व रेस्क्यू अभियान से जुड़े अधिकारियों तथा विशेषज्ञों की बैठक लेकर रेस्क्यू अभियान के विभिन्न विकल्पों पर विचार-विमर्श किया। इस बैठक में लिए गए निर्णयों पर भी तत्काल ही अमल शुरू करते हुए मौके पर मौजूद संसाधनों व मशीनों के जरिये नये विकल्पों के लिए पहुंच व प्लेटफॉर्म बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।

देश के विभिन्न हिस्सों से जरूरी मशीनरी, सामग्री व संसाधनों को सिलक्यारा पहुंचाने के लिए एअरलिफ्ट करने या ग्रीन कॉरीडोर बनाकर सड़क मार्ग के जरिए पहुंचाने के लिए भी बैठक मेें महत्वपूर्ण निर्णय लेकर इन तमाम इंतजामों को लेकर देशभर के संगठनों व एजेंसियों को चौंबीसों घंटे सतर्क रहकर समन्वय व सहयोग करने की अपेक्षा की गई।

बैठक में राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के द्वारा दिए गए सहयोग को अत्यंत सराहनीय बताते हु रेसक्यू अभियान के अगले दौर में भी इसी तरह का सहयोग व समन्वय कायम रखने की जरूरत बताई।

पीएमओ के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने सुरंग में फंसे मजदूरों की जीवनरेखा बनी पाईपलाईन के जरिए अंदर फंसे मजदूरों तक पोषक फूड सप्लीमेंट, ओआरएस आदि दवाएं भी भिजवाईं और श्रमिकों के परिजनों व सहयोगी श्रमिकों को भरोसा दिलाया कि सभी लोगों को जल्द सकुशल बाहर निकाल लिया जाएगा। परिजन सरकार के द्वारा आज विभिन्न मोर्चों से शुरू किए गए रेस्क्यू अभियान से आशान्वित व संतुष्ट दिखे।

इस बीच सिलक्यारा में संचार सुविधाओं को सशक्त करने के लिए विभिन्न टेलीकॉम एजेंसिंयों को निर्देशित किया गया है। जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने इस बावत केन्द्रीय संचार मंत्रालय के अधिकारियों से वार्ता भी की है। नतीजतन मौके पर टेलीकॉम एजेंसियों ने टावर्स व अन्य उपकरणों की स्थापना का काम शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी ने रेस्क्यू अभियान में केन्द्र सरकार के संगठनों को सहयोग करने एवं समन्वय स्थापित करने के लिए जिले से अतिरिक्त मानव संसाधन भी मुहैया करने हेतु आदेश जारी करते हुए चौबीसों घंटे अधिकारियों की तैनाती की है। जिले का आपदा प्रबंधन केन्द्र भी निरंतर इस रेस्क्यू अभियान में सहयोग कर रहा है। जिला प्रशासन ने सुरंग में फंसे मजदूरों व उनके परिजनों के मनोबल को बनाए रखने के लिए मनोचिकित्सकों की तैनाती भी की है।

शराब व बीयर की खेप ले जा रहे व्यक्ति को रुद्रप्रयाग पुलिस ने गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत से किया गिरफ्तार,12 पेटी शराब व 6 पेटी बीयर के परिवहन के उपयोग में लाये जा रहे वाहन को किया गया सीज।

0

*शराब व बीयर की खेप ले जा रहे व्यक्ति को रुद्रप्रयाग पुलिस ने गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत से किया गिरफ्तार*

12 पेटी शराब व 6 पेटी बीयर के परिवहन के उपयोग में लाये जा रहे वाहन को किया गया सीज

Rudraprayag: रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा अवैध मादक व नशीले पदार्थों की तस्करी व धर पकड़ की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गुप्तकाशी के नेतृत्व में आज  18 नवम्बर 2023 को थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK07 BX 8273 होंडा एसेंट को चेक करने पर उक्त वाहन में अत्यधिक मात्रा में बीयर केन व शराब की बोतलें, हाफ व क्वार्टर बरामद हुए।अभियुक्त हरीश बिष्ट पुत्र श्री धनपत बिष्ट निवासी ग्राम देवर खडोरा थाना व जिला चमोली सेइ तनी अधिक मात्रा में शराब व बीयर के परिवहन करने पर वाहन संचालक को गिरफ्तार किया गया जिसके विरुद्ध थाना गुप्तकाशी पर आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। शराब व बीयर परिवहन में प्रयुक्त वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है।बरामद माल का विवरण

6 पेटी बियर कुल 144 केन

2 पेटी मैक्डॉवल व्हिस्की (कुल 96 क्वार्टर)
4 पेटी मैक्डॉवल व्हिस्की हाफ (कुल 96 हाफ)
6 पेटी मैक्डॉवल व्हिस्की बोतल (कुल 72 बोतल)

बरामद शराब व बीयर की कुल अनुमानित कीमत डेढ़ लाख रुपए के आस-पास की है।