26.3 C
Dehradun
Monday, July 6, 2026
Home Blog Page 181

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना में 5265 किलोवॉट के पांच प्लांट को मंजूरी।

0

देहरादून

*मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना में 5265 किलोवॉट के पांच प्लांट को मंजूरी।मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के अंतर्गत विगत दिनों आमंत्रित किये गए थे प्रस्ताव।राज्य में हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही योजना।राज्य में हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना।राज्य में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत हैमुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना का इसके अंतर्गत संचालन किया जा रहा है,शासन द्वारा अधिसूचित उत्तराखंड राज्य सौर नीति-2023 के अंतर्गत टाइप-टू श्रेणी में उरेडा द्वारा आवेदन के लिए 20 जुलाई 2023 को प्रस्ताव आमंत्रित किये गए थे।।इन परियोजनाओं से राज्य में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में लगभग 24 करोड़ का निवेश होगा।

उत्तराखंड में फिर भूकंप के झटके हुए महसूस, 5.9 के मेग्नीट्यूड का बताया जा रहा भूकंप ।

0

उत्तराखंड में फिर भूकंप के झटके हुए महसूस,

5.9 के मेग्नीट्यूड का बताया जा रहा भूकंप,

नेपाल भारत और चीन मैं भूकंप के झटके हुए महसूस,

नेपाल के पैनिक मैं बताया जा एपिसेंटर,

भारत-चीन में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई तीव्रता, नेपाल था केंद्र

भारत-चीन में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई तीव्रता, नेपाल था केंद्र,

दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए,

भूकंप का केंद्र नेपाल बताया गया है, जिसकी गहराई 10 किमी थी,

खास बात ये है कि भूकंप के ये झटके देश की राजधानी से यूपी की राजधानी लखनऊ और बिहार की राजधानी पटना समेत कई पूर्वोत्तर राज्यों में महसूस किए गए,

भारत-चीन और नेपाल में शुक्रवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए,

रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई है,

भारत में दिल्ली से लेकर हरियाणा, यूपी, बिहार समेत कई पूर्वोत्तर राज्यों में धरती हिल उठी,

अचानक तेज कंपन से अफरातफरी मच गई. पहला झटका रात 11 बजकर 32 मिनट पर लगा जो कई सेकेंड तक रहा. जो बेहद ही तेज था,

विजिलेंस कोर्ट ने वर्ष 2016 में रिश्वत के मामले में लोक निर्माण विभाग खटीमा के सहायक अभियंता चंद्र सिंह रौतेला को सजा सुनाई है।

0

हल्द्वानी। विजिलेंस कोर्ट ने वर्ष 2016 में रिश्वत के मामले में निर्माण खण्ड लोक निर्माण विभाग खटीमा के सहायक अभियंता चंद्र सिंह रौतेला को सजा सुनाई है।
विजिलेंस कोर्ट के मुताबिक 22 जनवरी 2016 को शिकायतकर्ता मो0 रियाज पुत्र अखलाक अहमद, निवासी ग्राम सरकड़ा तहसील सितारगंज जिला ऊधमसिंहनगर द्वारा सतर्कता अधिष्ठान में शिकायती पत्र इस आशय का दिया गया कि उसके द्वारा वर्ष 2014-15 के अन्तर्गत नानकमत्ता डिग्री कालेज से लेकर मेन रोड तक निर्माण कार्य कराया गया था, जिसके शेष राशि का भुगतान करने की एवज में चन्द्र सिंह रौतेला द्वारा 55,000 रुपए रिश्वत की मांग की गयी है, शिकायतकर्ता के शिकायती पत्र पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी की ट्रैप टीम द्वारा अभियुक्त चन्द्र सिंह रौतेला को 55,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार धारा 7/13 (1) डी सपठित धारा 13(2) भ्र0नि0अधि0 ) 1988 का अभियोग पंजीकृत कर आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया ।
विवेचना के दौरान सतर्कता अधिष्ठान के अभियोन अधिकारी श्रीमती दीपारानी द्वारा की गयी कुशल पैरवी के फलस्वरूप आज अपर सेशन न्यायाधीश, हल्द्वानी, जिला नैनीताल नीलम रात्रा द्वारा अभियुक्त चन्द्र सिंह रौतेला को दोषी पाते हुये भ्र0नि0अधि0 1988 की धारा 7 में तीन वर्ष का कठोर कारावास व 25000हजार रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर छः माह के अतिरिक्त साधारण कारावास से दण्डित किया गया। भ्र0नि0अधि0 ) 1988 की धारा 7/13 (1) डी सपठित धारा 13 (2) में, पाँच वर्ष का कठोर कारावास व 25000 रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न
करने पर छः माह के अतिरिक्त साधारण कारावास से दण्डित किया

तृतीय केदार तुंगनाथ की देवडोली शीतकालीन गद्दीस्थल श्री मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ हुई विराजमान ।

0

तृतीय केदार श्री तुंगनाथ जी की देवडोली शीतकालीन गद्दीस्थल
श्री मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ पहुंची।

• देवभोज का आयोजन किया गया

• शीतकालीन पूजाएं शुरू होंगी।


शीतकालीन गद्दीस्थल को फूलों से सजाया गया।

मक्कूमठ/उखीमठ( रूद्रप्रयाग): प्रसिद्ध तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट बीते बुधवार 1 नवंबर पूर्वाह्न 11 बजे वैदिक मंत्रोचार एवं विधि विधान से शीतकाल हेतु बंद हो गये
चोपता, भनकुन पड़ावो के बाद आज 3 नंवंबर को श्री तुंगनाथ जी की देव डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ पहुंचने पर भब्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री तुंगनाथ जी की डोली के आगमन पर शाही भोज का आयोजन किया गया जिसमें तीन हजार से अधिक श्रद्धालुजनो ने प्रसाद गृहण किया। इस अवसर श्री मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ को 10 क्विंटल फूलों से सजाया गया था। उल्लेखनीय है कि श्री तुंगनाथ जी के कपाट बंद होने के बाद श्री मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ में शीतकालीन पूजायें शुरू हो गयी है।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति सदस्य एवं वरिष्ठ तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती ने आज शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ में श्री तुंगनाथ जी की देवडोली पहुंचने पर अगवानी की तथा डोली यात्रा का स्वागत किया।
इस अवसर पर मंदिर समिति मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, पूर्व मंदिर अधिकारी भूपेंद्र मैठाणी,आचार्य लंबोदर मैठाणी,मठापति रामप्रसाद मैठाणी, मंदिर प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रशासनिक अधिकारी रमेश नेगी, प्रबंधक बलबीर नेगी, पुजारी प्रकाश मैठाणी, हरिबल्लभ मैठाणी एवं अन्य मैठाणी पुजारीगण, चंद्रमोहन बजवाल सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

उत्तराखंड से बड़ी खबर…मंत्री और अधिकारी अब नहीं कर पायेगे विकास कार्य और नई योजनाओं का शिलान्यास… बल्कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर होगा शिलान्यास ओर लोकार्पण।

0

देहरादून …उत्तराखंड से बड़ी खबर…मंत्री और अधिकारी अब नहीं कर पायेगे विकास कार्य और नई योजनाओं का शिलान्यास… बल्कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर होगा शिलान्यास ओर लोकार्पण….

मुख्यमंत्री के सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने सभी एसीएस, प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्षों और डीएम को इस बाबत पत्र भेजा है.. सुंदरम ने सभी विभागों से उनकी भविष्य में पूरी होने जा रही विकास योजनाओं का ब्योरा मांगा है। साथ ही जिन योजनाओं का शिलान्यास प्रस्तावित है, उनकी रिपोर्ट देनी होगी। इसके आधार पर हर जिलों में सीएम की अध्यक्षता में विधिवत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के मंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इनमें ही योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। सचिवों को जारी किए पत्र में सभी अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि भविष्य में लोकार्पण और शिलान्यास का कार्यक्रम किसी अन्य स्तर पर प्रस्तावित नहीं किया जाए।
विभागों के अपने स्तर से लोकार्पण-शिलान्यास कराने पर रोक
अब से सीएम की अध्यक्षता में जिलावार कार्यक्रम होंगे
नियोजन विभाग ने सभी ही विभागों को भेजा पत्र
मुख्यमंत्री के सचिव के
पत्र के बाद विभाग भावी योजनाओं का ब्योर तैयार करने में लगे हैं। सूत्रों के अनुसार शिक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य • पर्यटन समेत विभिन्न विभागों में कई योजनाओं का शिलान्यास प्रस्तावित है .

कृषक महोत्सव रबी 2023 के अंतर्गत किसानों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देने के लिए कृषि रथ रवाना।

0

रूद्रप्रयाग:कृषक महोत्सव रबी 2023 के अंतर्गत किसानों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देने, उत्पादों की खरीद- बिक्री करने, बीच उपलब्ध करवाने समेत कृषकों से जुड़ी अन्य योजनाओं के लिए विभाग के रथ रवाना हो गए हैं। गुरुवार को अगस्त्यमुनि ब्लाॅक में मुख्य विकास अधिकारी सहित प्रगतिशील किसानों ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
अगस्त्यमुनि ब्लाॅक कार्यालय में प्रगतिशील किसान वीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कार्य को बढ़ावा देने के लिए सरकार अनेक योजनाएं चला रही है। आवश्यकता इस बात की है कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर इन योजनाओं का लाभ हर कृषक तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि इस कृषि महोत्सव के जरिए ग्राम पंचायतों एवं कार्यक्रम स्थलों पर कृषक गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा। कृषि वैज्ञानिक, विभागीय विशेषज्ञ द्वारा कृषकों की समस्याओं का निदान किया जाएगा।
मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि कृषि रथों के माध्यम से किसानों एवं आमजन को विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कृषि रथ जिले की 27 न्याय पंचायतो में भ्रमण करेगा। रथ में सब्जी बीज, खाद्यान्न बीज, औद्यानिक औजार, कृषि यंत्र, पशुपालन से संबंधित दवाइयां आदि व्यवस्थाएं हैं, जिनका लाभ किसानों को दिया जाएगा। इस कृषक महोत्सव में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, कोऑपरेटिव, रेशम, डेयरी, भेषज, दुग्ध संघ आदि रेखीय विभागों द्वारा अपने अपने विभागीय स्टाल लगाए जाएंगे और किसानों के साथ ही आमजन को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि न्याय पंचायतों में पीएम किसान से संबंधित कृषकों की समस्याओं का निवारण भी किया जाएगा और मौके पर ईकेवाईसी भी की जाएगी। पशुपालन विभाग द्वारा पशु टीकाकरण एवं कृषि विभाग द्वारा केसीसी एवं पीएम किसान योजना की समस्याओं के निदान की कार्यवाही भी की जाएगी। उन्होंने किसानों, आम जनमानस से इसका अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की।
इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, वरिष्ठ प्रबंधक दुग्ध श्रवण कुमार शर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डाॅ. संजय सचान, मत्स्य प्रभारी संजय सिंह बुटोला, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संदीप भट्ट, खंड विकास अधिकारी प्रवीण भट्ट आदि सहित जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में कृषक मौजूद रहे।

बदरिकेदार में वीआईपी लोगो का आने का शिलशिला है जारी ,केंद्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने सपरिवार दर्शन करने पहुंचे बदरिकेदार ।

0

बदरिकेदार //केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री श्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने आज सपरिवार भगवान बदरी-केदार के दर्शन किए उनके साथ मुंबई सांसद मनोज कोटक तथा अन्य विशिष्टजनों ने भी धामों के दर्शन किए।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ ने अवगत कराया है कि पंचायती राज्य मंत्री कपिल पाटिल आज सुबह 8 बजे देहरादून से श्री केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर दर्शन के पश्चात् मंत्री तथा सांसद तीर्थयात्रियों से मिले भोले बाबा का जय घोष भी किया। इस दौरान कई तीर्थयात्रियों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाए। मंदिर समिति कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने उनका स्वागत कर भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर धर्माचार्य ओंकार शुक्ला, कुलदीप धर्म्वाण आदि मौजूद रहे।
बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी ने बताया कि इसके बाद साढ़े दस बजे पूर्वाह्न राज्यमंत्री कपिल पाटिल श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे जहां हैलीपेड पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनकी अगवानी की तथा मंदिर पहुंचने पर स्वागत किया। श्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन के पश्चात् उनको भगवान बदरी-विशाल का प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट किया। पंचायती राज राज्य मंत्री को श्री बदरीश पंचायत के बारे में बताया गया तो उन्होंने कहा कि सनातन देवसंस्कृति में पंचायत की व्यवस्था युगों-युगों से विद्यमान है।

जखोली विकास खंड में पांच दिवसीय कृषि औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले काआज से हुआ आगाज ,मेले का शुभारंभ विधायक भरत सिंह चौधरी व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने किया ।

0

रुद्रप्रयाग :विकासखण्ड जखोली में पाँच पांच दिवसीय कृषि औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप स्थानीय विधायक भरत सिंह चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी विभागों के स्टालों का भी उद्घाटन किया। वही मेले के अध्यक्ष व प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया साथ ही, मेले को भव्य एवं सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों व स्थानीय से अपील की।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा मेले के आयोजन के लिए मेला समिति को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेला हमारी संस्कृति की पहचान है, आपस मैं सभी को जोड़े रखती है। उन्होंने का की मेले में स्थानीय प्रतिभाओं को भी अधिक अवसर मिले जिससे वो आगे बढ़ सके। उन्होंने का की मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों व पहाड़ के मोटे अनाजों को भी बढ़ावा मिले।उन्होंने की सरकार लोकल फॉर वोकल के साथ स्थानीय उत्पादों को आगे बढ़ाने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है। वही उन्होंने विभागीय स्टालों से स्थानीय लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी लेने के साथ ही उनका लाभ लेने के लिए भी अपील की। साथ ही क्षेत्र में सड़क ,स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में किये जा कार्यों के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित जनता को दी।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह द्वारा मेले के आयोजन के लिए लेने मेला समिति बधाई देते हुए हर मेले को सफल बनाने के लिए हर सम्भव मदद देने का भरोसा दिया। मेले हमारी सांस्कृतिक पहचान है। जो सभी को आपस मे जोड़े रखती है।
वही प्रथम दिवस पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा एवं महिला मंगल दलों द्वारा अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष श्री वाचस्पति सेमवाल, मण्डल अध्यक्ष भाजपा धूम सिंह राणा, ज्येष्ठ प्रमुख नागेंद्र पंवार, मेहरबान रावत, भगवान रावत, सरवीर मेंगवाल दीपक रावत, दीपा धीरवान सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं स्थानीय जनता उपस्थित रहे।

गौरीकुण्ड केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से पेड़ गिरने से दुकानदार की दर्दनाक मौत।

0

गौरीकुण्ड : गौरीकुण्ड केदारनाथ पैदल मार्ग पर यात्रा सीजन के लिए अवस्थाई रूप से सैकड़ों दुकाने व टेंट लगाए गए है ।जो कि पैदल मार्ग पर पहाड़ियों व चट्टानों के नीचे कच्ची दुकाने खोली गई है ।
आज सुबह गौरीकुण्ड व केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक दुखद खबर सामने आई है जिसमे चट्टान से बांझ का पेड़ टूटने से 58 वर्षीय व्यक्ति के ऊपर गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।और बेटा घायल घायल हो गया जिसका इलाजअस्पताल में चल रहा है।पूर्व में भी चट्टाने टूटने से इस प्रकार की कई घटाएँ हो चुकी है लेकिन फिर भी प्रशासन इन हादसों से सबक नही ले पाता है और लोगो ऐसी खरतनाक स्थानों पर दुकाने खोलने की अनुमति दे देता है।यही कारण है लालच के चक्कर मे जान गवानी पड़ती है

गौरीकुण्ड केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुए हादसे की जानकारी आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने जानकारी देते हुए कहा कि आज 02, नवम्बर 2023 , समय प्रातः 3 बजे गौरीकुंड से केदारनाथ यात्रा मार्ग छोडी गधेरा के समीप पैदल मार्ग के किनारे चाय पानी दुकान करने वाले बिक़म लाल पुत्र बूद्धी लाल निवासी वीरो देवल अगस्त्यमुनि रुद़प़याग उम़ 58 वर्ष के रूप में हुई है ।जिनके ऊपर पहाडी से सूखा बांज का पेड झोपडी /दुकान के ऊपर गिरने के कारण मौके पर ही मौत हो गई है साथ ही उनके बेटा दीपक पुत्र बिक़म लाल उम़ 24 वर्ष घायल है घायल को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए अहमदावाद में आयोजित रोड शो में उद्योग समूहों के साथ 20 हज़ार करोड़ से अधिक के एमओयू किए गए।

0

*उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए अहमदावाद में आयोजित रोड शो में उद्योग समूहों के साथ 20 हज़ार करोड़ से अधिक के एमओयू किए गए*

*सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में 50 से अधिक उद्योग समूहों के साथ किए गए एमओयू*

*सीएम धामी ने निवेशकों को उत्तराखंड आमंत्रित किया*

उत्तराखण्ड में आगामी 8-9 दिसंबर को होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु अहमदावाद में आयोजित रोड शो में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में 50 से अधिक उद्योग समूहों के साथ *20 हज़ार करोड़* के एमओयू किए गए, जिसमें शीतल ग्रुप और कंपनी, रैंकर्स हॉस्पिटल, ज़िवाया वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड, एस्ट्रल पाइप्स, वारमोरा टाइल्स, गुजरात अंबुजा एमकेसी इंसा इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और अमूल शामिल हैं।

इसके अलावा कमोडिटी ट्रेडिंग, एडी मेहता लॉजिस्टिक्स, फ्रेंड्स एंड फ्रेंड्स ग्रुप ऑफ कंपनीज, पारेख वेंचर्स एलएलपी, वी मिलक इंटरप्राइजेज, आर्य ओशियन लॉजिस्टिक्स पार्क, हिंदुस्तान ऑयल इंडस्ट्रीज, सुपैक इंडस्ट्रीज, श्रीजी ग्रुप, एनबी ग्रुप, शांताकारम निगम, अपोलो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, पंचकर्म होटल और रिसॉर्ट्स (ट्राइडेंट), साबरमती विश्वविद्यालय, लीला होटल और रिसॉर्ट्स, हॉप्स हेल्थकेयर, प्राइम फ्रेश, दत्त मोटर्स, नेक्सस इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के साथ एमओयू किए गए।

उत्तराखण्ड में आगामी 8-9 दिसंबर को होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अहमदाबाद में आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्रीने विभिन्न उद्योग समूहों के साथ बैठक करते हुए सभी निवेशकों को समिट के लिए आमंत्रित भी किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत अहमदाबाद में यह छठवां रोड शो आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने 08 और 09 दिसम्बर 2023 को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में निवेशकों को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात भगवान श्रीकृष्ण की धरा है। महात्मा गांधी और सरदार पटेल जैसे महापुरूषों की यह भूमि है। इस भूमि ने भारत को नरेन्द्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री दिये हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक पटल पर एक अलग पहचान बनाई है। आज दुनिया में भारत का मान-सम्मान और स्वाभिमान बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में उद्योगों के विकास के लिए सरकार द्वारा लगातार कार्य किये जा रहे हैं। उद्योग जगत से जुड़े लोगों के सुझावों को ध्यान में रखते हुए 30 नई नीतियां बनाई गई हैं। कई नीतियों को और सरल बनाया गया है। उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान भी जो सुझाव प्राप्त हो रहे हैं, उन सभी पर अमल किया जा रहा है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है। इसको और प्रभावी बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य को बने 23 साल हो गये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में निवेश के लिए अपार संभावनाएं हैं। राज्य में 06 हजार एकड़ का लैंड बैंक बनाया गया है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश करने वालों के लिए और प्रोत्साहन दिया जायेगा। उत्तराखण्ड का प्राकृतिक सौन्दर्य और बेहतर मानव संसाधन निवेशकों को उत्तराखण्ड आने के लिए आकर्षित कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में ईकोलॉजी और ईकोनॉमी में संतुलन बनाते हुए कार्य किये जा रहे हैं। उत्तराखण्ड कर्मभूमि बनाने के लिए अच्छा डेस्टिनेशन है। राज्य में हवाई, रेल, रोड और रोपवे कनेक्टिविटी के साथ तेजी से विस्तार हो रहा है। उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा में इस वर्ष अभी तक 52 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। कुमांऊ मण्डल में मानसखण्ड मन्दिर माला मिशन के तहत तेजी से कार्य किये जा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने कहा कि उद्योगों की स्थापना के लिये उत्तराखण्ड में शांतिपूर्ण वातावरण है। राज्य में तेजी से निवेश बढ़े इसके लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नीतियों के सरलीकरण एवं नई नीतियों के क्रियान्वयन के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं। उद्योगों की स्थापना के लिए ट्रांसपोर्टेशन, विद्युत आपूर्ति और बेहतर मानव संसाधन की आवश्यकता होती है, जो सब उत्तराखण्ड के पास हैं। उत्तराखण्ड सबसे सस्ती बिजली देने वाला राज्य है। कनेक्टिविटी का राज्य में तेजी से विस्तार हुआ है।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर.के सुधांशु, सचिव श्री विनय शंकर पाण्डेय, महानिदेशक उद्योग श्री रोहित मीणा और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े निवेशक मौजूद थे।