28.8 C
Dehradun
Monday, July 6, 2026
Home Blog Page 180

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना में टनल  का कार्य कर ही मेघा कम्पनी (Rvnl) नागरासू सौड़ टनल गैस रिसाव होने से टनल के अंदर काम कर रहे मजदूरों में मची अफरा तफरी ।।

0

रूदप्रयाग : ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना में टनल  का कार्य कर ही मेघा कम्पनी (Rvnl) नागरासू सौड़ टनल के T 15 p 1 Post के स्टार्टिंग पॉइंट से 1 किलोमीटर आगे केमिकल में आग लग गई थी ।जिसकी सूचना मिलते ही फायर, Efforts पुलिस, एसडीआरएफ डीडीआरए टीम मौके पर पहुंच कर  टनल के अंदर काम कर रहे 44 मजदूर को तत्काल बाहर निकला गया । जिससे एक बड़ी अनहोनी होने से बच गयी है साथ ही प्रशासन ने मेगा कम्पनी के कर्मचारियों को सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए सावधानी के साथ साथ सभी सुरक्षित उपकरण साथ रखने ही हिदायत दी ताकि भविष्य में किसी भी मजदूर के साथ कोई भी अनहोनी न हो ।

प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विकास भवन सभागार में जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं एवं केदारनाथ धाम में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा।

0

प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विकास भवन सभागार में जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं एवं केदारनाथ धाम में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।*

*श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में संचालित हो रहे घोड़े-खच्चरों के साथ किसी भी तरह से कोई पशु क्रूरता न हो इस पर विशेष निगरानी रखने के दिए निर्देश।*

*जनपद में संचालित विकास कार्यों के सफल संचालन हेतु जनप्रतिनिधियों से समन्वय करने के निर्देश दिए।

तीन दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे पशुपालन, दुग्ध विकास व मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकाॅल, कौशल विकास व सेवायोजन मंत्री /जनपद प्रभारी मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा का जनपद आगमन पर विकास भवन में अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती अमरदेई शाह, विधायक रुद्रप्रयाग श्री भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ श्रीमती शैला रानी रावत, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री सुमंत तिवारी, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री महावीर सिंह पंवार, जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री द्वारा विकास भवन सभागार में जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं एवं केदारनाथ धाम में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जिला योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में संचालित सभी योजनाओं का सफलतापूर्वक संचालन हो तथा जो धनराशि जिस योजना के लिए स्वीकृत की गई वह उसी योजना में समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करते हुए धनराशि का व्यय करना सुनिश्चित करें ताकि योजनाओं का लाभ आम जनमानस को उपलब्ध हो सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि उनके अधीन जो भी योजनाएं संचालित हो रही उनके संबंध में संबंधित क्षेत्र के विधायक एवं जनप्रतिनिधियों से समन्वय करते हुए योजनाओं का क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें। विकास योजनओं के जो भी प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं उनके बारे में जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से जानकारी होना आवश्यक है ताकि सभी जनप्रतिनिधियों को यह जानकारी रहे कि उनके क्षेत्र में कौन सी योजनाएं स्वीकृत हुई हैं साथ ही योजनाओं की संचालन की स्थिति से भी अवगत रहें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि जो भी विभागीय योजनाएं संचालित की जा रही हैं उनका लाभ ग्रामीणों तक उपलब्ध हो उसके लिए ग्राम स्तर पर आयोजित होने वाले मेले एवं महोत्सवों में सभी विभाग अपनी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अपनी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि आमजनमानस को योजनाओं का लाभ उपलब्ध हो सके।
प्रभारी मंत्री ने पशुपालन, मत्स्य व दुग्ध विकास विभागों की विशेष समीक्षा करते हुए जनपद में प्रस्तावित गोट वैली की प्रगति की स्थिति जानी। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों तक ही पहुंचे। वहीं पशुपालन के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के संचालन एवं पशु क्रूरता पर लगातार निगरानी की जाए। नियमित तौर पर चैकिंग अभियान चलाए जाएं ताकि घायल एवं बीमार घोड़े-खच्चरों का संचालन न हो। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पशु चिकित्सकों की संख्या बढाए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष घोड़े-खच्चरों पर हो रही पशु क्रूरता में आई कमी के लिए विभाग की सराहना भी की। मत्स्य विभाग को जिले में उत्पादन के सापेक्ष में बिक्री बढाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए जिससे कि जिले में उत्पादित मछलियों की बिक्री के लिए होटल संचालक, रेलवे, सेना समेत अन्य बड़े संस्थानों से संपर्क साधने के निर्देश दिए। वहीं नगर पालिका एवं पशुपालन विभाग को आवारा, बेसहारा एवं घायल पशुओं के उपचार व उचित रखरखाव के लिए आवश्यक गोशाला की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में विधायक केदारनाथ श्रीमती शैला रानी रावत ने विकास विभागों में कनिष्ठ अभियंताओं की तैनाती जल्द से जल्द करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कनिष्ठ अभियंताओं की कमी के चलते विकास एवं निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विधायक रुद्रप्रयाग श्री भरत सिंह चौधरी ने केदारनाथ-बदरीनाथ-रुद्रप्रयाग सुरंग के साथ सांदर गांव के लिए प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए प्रभारी मंत्री से मामले का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के माध्यम से सड़क निर्माण त्वरित गति से शुरू करने की मांग की।
जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार ने प्रभारी मंत्री को आश्वस्त किया किया कि उनके द्वारा बैठक में जो भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं उनका संबंधित अधिकारियों से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने प्रभारी मंत्री को जिले में संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में उप वन संरक्षक अभिमन्यु, अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल, परियोजना निदेशक विमल कुमार, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशीष रावत, कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अखिलेश मिश्रा, अर्थ एवं संख्याधिकारी संदीप भट्ट, मत्स्य प्रभारी संजय बुटोला, वरिष्ठ प्रबंधक दुग्ध श्रवण कुमार शर्मा, सदस्य जिला पंचायत श्रीमती शीला रावत, पार्वती गोस्वामी, सभासद सुरेंद्र रावत, अमित प्रदाली सहित संबंधित अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि मौजूद रहे

 

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग गौचर डॉट पुलिया पर देर रात ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ,घायल ट्रक चालक किया गया रेस्क्यू।

0

गौचर:
सोमवार सुबह 3:15 पर गौचर डॉट पुलिया पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे खाई में जा गिरा। घटना की सूचना पर चौकी पुलिस और एसडीआरएफ टीम घटना स्थल पर पहुँचे। मौके पर घायल एक व्यक्ति को तुरन्त सकुशल बाहर निकालकर उपचार के लिए गौचर अस्पताल ले जाया गया। वही चालक ट्रक में फंसा हुआ था जिसे क्रेन तथा अन्य एसडीआरएफ के उपकरणों की मदद से ट्रक से लगभग 2 घंटे रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला गया। दोनों घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल गौचर में भर्ती किया गया है। ट्रक में घायल व्यक्तियों से जानकारी की गई, तो पता लगा कि वह ऋषिकेश से माल लोड कर पीपल कोटी हेतु जा रहे थे ,रात का समय होने के कारण चालक को नींद की झपकी आने के कारण दुर्घटना हुई है रेस्क्यू टीम मेंउप निरीक्षक मानवेंद्र सिंह गुसाई चौकी प्रभारी गौचर, Asi प्रदीप राणा,हेड कांस्टेबल दीवान सिंह,कांस्टेबल सुशील,कांस्टेबल कमलेश सजवान एसडीआरएफ टीम गौचर मौजूद थे।

राज्य के युवाओं के लिए अच्छी खबर, शिक्षा विभाग में बीआरपी और सीआरपी के पदों को भरने का आदेश जारी,

0

राज्य के युवाओं के लिए अच्छी खबर,

शिक्षा विभाग में बीआरपी और सीआरपी के पदों को भरने का आदेश जारी,

इस भर्ती में सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए भी कोटा हुआ तय,

65 साल तक के सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी मिलेगी नौकरी,

955 पदों पर आउटसोर्स से होने वाली नियुक्तियों के लिए शासन ने सेवा शर्तें तय करते हुए आदेश जारी कर दिया।

इसमें सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए 10 प्रतिशत पद रखे गए हैं।

जबकि अन्य के लिए आयु सीमा न्यूनतम 21 से 42 वर्ष रखी गई है।

शासन ने सीआरपी और बीआरपी के पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है।

शासन के आदेश के मुताबिक बीआरपी हिंदी के 47, अंग्रेजी के 47, विज्ञान के 48, गणित के 48 और सीआरपी के 670 पदों पर भर्ती के आदेश हुए जारी,

शिक्षा सचिव रविनाथ रामन की ओर से जारी हुआ आदेश,

जिस विषय के सीआरपी, बीआरपी की तैनाती की जाएगी, अभ्यर्थी के उस विषय में स्नातकोत्तर में 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए।

अभ्यर्थी के पास सीटीईटी या टीईटी का प्रमाण पत्र होने के साथ ही उसे कंप्यूटर में सामान्य कार्य में दक्ष होना चाहिए।

आदेश में कहा गया है कि मानदेय केंद्र सरकार की ओर से तय अधिकतम सीमा या आउटसोर्स एजेंसी से तय न्यूनतम जो भी हो दिया जाएगा।

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर श्रीनगर में गरजे कर्मचारी ।

0

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सैकड़ों कर्मचारी रामलीला मैदान में एकजुट हुए और समागम रैली निकालते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के समर्थन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी रैली में शामिल हुए। रैली में राज्य के अलग-अलग हिस्से से कर्मचारी श्रीनगर पहुंचे

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के बैनर तले रामलीला मैदान में सैकड़ों कर्मचारी एकजुट हुए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। रामलीला मैदान से शुरू हुई रैली शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए फिर से रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। यहां हुई सभा में पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु ने पुरानी पेंशन बहाल करने और निजीकरण समाप्त करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी यदि सरकार उनकी मांग नहीं मानती तो कर्मचारी इसका जवाब चुनाव में देंगे। रैली को समर्थन देते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पुरानी पेंशन कांग्रेस की देन है और कांग्रेस पुरानी पेंशन के पक्ष में है लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के समय उसे हटाया गया था। कांग्रेस कर्मचारियों के इस आंदोलन का समर्थन करती है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जीतमणी पैन्यूली, प्रदेश महासचिव मुकेश रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, सचिव देवेंद्र फर्सवाण, ब्लाक अध्यक्ष जखोली डॉ जगदम्बा प्रसाद चमोली,ब्लाक अध्यक्ष ऊखीमठ गजेंद्र करासी, चसुरजीत रावत, बलराज सहित कई शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

कांग्रेस वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने किए केदारनाथ बाबा के दर्शन , केदारनाथ में पुरोहित समाज से की मुलाकात

0
  1. केदारनाथ: कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज अपने तीन दिवसीय निजी यात्रा पर केदारनाथ धाम पहुंचे हैं ।राहुल ग़ांधी दिल्ली से 11 बजे सुबह जोलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे।जोलीग्रांट से दोपर को केदारनाथ धाम को निकले ।केदारनाथ धाम में कई कार्यकर्ता मौजूद होने के बाद भी राहुल ग़ांधी ने उन से अपनी दूरी बनाए रखी ।मन्दिर परिसर में पहुंचते ही नन्दी को स्पर्श करते हुए भोलेनाथ का स्मरण किया फिर केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितो के मुलाकात की और धाम की व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की ।
    केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित सन्तोष त्रिवेदी का कहना है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मन्दिर के पास की कमरे में रह कर स्वयम के लिए चाय व भोजन व्यवस्था कर रहे है ओर भगवान भोले नाथ की सांय कालीन आरती में सम्मलित हो कर भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण करेंगे ।राहुल गांधी का केदारनाथ दौरा पूर्ण रूप से गैर राजनीतिक है जिसमे वे पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से दूरी बनाए नजर आये है ।और आन लोगो से हाथ मिलाते हुए नजर भी आये है राहुल गांधी अगले दो दिन तक केदारनाथ में ही रहेंगे ,इसे पूर्व भी राहुल गांधी तीन दिन स्वर्ण मंदिर में रह कर आम श्रदालुओ की सेवा करते हुए नजर आए है । अब देखने वाली बात यह होगी कि आगामी लोकसभा के लिए जिस प्रकार से सनातन धर्म को लेकर आये दिन कुछ न कुछ प्रदेश में नजर आ रहा है उसको देखते हुए राहुल की केदारनाथ यात्रा के क्या मायने निकलते हैं वह देखने वाली बात होगी।लेकिन जिस प्रकार से राहुल गांधी की इस कड़कड़ाती ठंड में केदारनाथ में 3 दिवसीय प्रवास है वह भी चर्चा का विषय बना हुआ है ।

बागेश्वर धाम ख्याति प्राप्त पंडित धीरेन्द्र शास्त्री देहरादून में दरबार लगाने के बाद आज श्री केदारनाथ धाम पहुंचे

0

चमोली//बदरीनाथ एवं केदारनाथ में आज भी संत महात्माओं, मंत्री सांसद सहित विशिष्ट व्यक्तियों की आमद जारी रही।
बागेश्वर धाम ख्याति प्राप्त पंडित धीरेन्द्र शास्त्री देहरादून में दरबार लगाने के बाद आज 11 बजे श्री केदारनाथ धाम पहुंचे। मंदिर में दर्शन किये उनके साथ आचार्य महामंडलेश्वर निरंजनी अखाड़ा कैलाशानंद गिरी जी महाराज, परमार्थ आश्रम ऋषिकेश के परमाध्यक्ष चिदानंद मुनि, संत राधे बाबा, पूर्व विधायक संगीत सोम भी केदारनाथ पहुंचे।बागेश्वर धाम बाबा धीरेन्द्र शास्त्री अपराह्न 1 बजे श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे वेदपाठ पूजा अर्चना संपन्न की उनके साथ संतगण भी बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि संतों ने सर्वे भवंतु सुखिनम् सर्वे भवन्तु निरामया की कामना की।
उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं की प्रशंसा की तथा विजिटर बुक अपना मंतब्य लिखा।
पूर्वाह्न 9 बजे केंद्रीय संचार राज्य मंत्री देव सिंह चौहान सपरिवार केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। तथा दिन 11.30 केंद्रीय संचार राज्यमंत्री श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मास्टर प्लान के कार्यो के बावत भी जानकारी ली। बासगांव( गोरखपुर) से भाजपा सांसद कमलेश पासवान भी बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे।
श्री बदरीनाथ मंदिर की छत को स्वर्ण मंडित करनेवाले गुप्ता बंधु श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे।
इस अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बदरीनाथ में सभी विशिष्ट अतिथियों की अगवानी कर स्वागत किया।
केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट संयुक्त सचिव/ बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने केदारनाथ सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत कर प्रसाद भेंट किया ।

23वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अगस्त्यमुनि खेल मैदान में आयोजित किए जा रहे मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेला 2023 के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए की जा रही तैयारिया।

0

रुद्रप्रयाग:23वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अगस्त्यमुनि खेल मैदान में आयोजित किए जा रहे मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेला 2023 के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए की जा रही तैयारियोएवं व्यवस्थाओं का अपर जिला अधिकारी बीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, संबंधित अधिकारियों एवं मेला समिति के सदस्यों ने स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अपर जिला अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य स्थापना दिवस एवं मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले के सफल संचालन के लिए जो भी व्यवस्था एवं तैयारियां जिस स्तर से भी की जानी है वह समयबद्धता के साथ करना सुनिश्चत करें। उन्होंने औद्योगिक विकास मेले में विभिन्न विभागों के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु स्टॉल लगाने के लिए स्थान चिन्हित किया। वहीं व्यसायिक दुकानों के लिए भी दिशा- निर्देश दिए, ताकि मेले में किसी भी प्रकार से कोई अव्यवस्था न हो। उन्होंने पुलिस को पूरे मेले के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही पार्किंग सुनिश्चत करवाने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने खेल मैदान में साफ- सफाई व्यवस्था बनाए रखने तथा मैदान के किनारे लगी झाड़ियों को भी साफ करवाने के निर्देश दिए। जल संस्थान एवं विद्युत विभाग को मेले में जल एवं विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश दिए। जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं युवा कल्याण अधिकारी को मेले के दौरान होने वाली खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा। वहीं मेला समिति के सदस्यों से अपेक्षा की कि उनके स्तर से मेले के सफल संचालन में कोई कमी न रहे, सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं।

केदारनाथ यात्रा रुट पर संचालित हो रहे होटलों में खूब परोसी जा रही है शराब ,मातृ शक्ति को साथ लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस ने होटलों में चलाया चेकिंग अभियान

0

रुद्रप्रयाग: प्रचलित चारधाम यात्रा के अन्तिम चरण में होने व आगामी समय में त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस निरन्तर चेकिंग अभियान चला रही है। कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस को शिकायतें भी मिली थी कि कुछ लोगों द्वारा अपने होटलों में अवैध तरीके से शराब का भण्डारण किया हुआ है। पुलिस प्रशासन के सहयोग हेतु ग्राम सभा रामपुर की मातृ शक्ति ने पहल करते हुए पुलिस सहयोग का बीड़ा उठाया। पुलिस के स्तर से अलग-अलग टीमें बनाकर अवैध तरीके से शराब बेचने वाले होटल संचालकों की धरपकड़ हेतु होटलों में चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस को इस कार्य में अपेक्षित सफलता भी मिली है। रामपुर स्थित होटल अलकनन्दा के सामने वाले गली में स्थित अनाम होटल के होटल स्वामी (लीज पर) सुन्दर सिंह पुत्र श्री अवतार सिंह निवासी ग्राम गैठाणा, जिला रुद्रप्रयाग के कब्जे से 24 बोतल (2 पेटी) मैक्डॉवल मार्का, होटल अलकनन्दा रामपुर से होटल स्वामी (लीज पर) रोहन मलिक पुत्र श्री नरेन्द्र मलिक, निवासी ग्राम लाख बाबड़ी, थाना व जिला शामली के कब्जे से 18 बोतल मैक्डॉवल मार्का, व होटल जय मां दुर्गा रामपुर होटल स्वामी (लीज पर) से चन्द्रमोहन पुत्र श्री बीरपाल सिंह, निवासी वार्ड नं03 बेला, थाना व जिला रुद्रप्रयाग के कब्जे से 18 बोतल मैक्डॉवल मार्का शराब बरामद हुई है। कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस के स्तर से इनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी गयी है।
स्थानीय महिला मंगल दल (मातृ शक्ति) द्वारा पुलिस को दिया गया सहयोग अनुकरणीय है। जनपद पुलिस के स्तर से अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध निरन्तर कार्यवाही जारी है।

आगामी त्यौहारों को सकुशल व सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत आयोजित की गयी समन्वय गोष्ठी।

0

Rudraprayag:आगामी धनतेरस व दीपावली त्यौहार को सकुशल व सुरक्षित ढंग से मनाये जाने के दृष्टिगत इन त्यौहारों के अवसर पर की जाने वाली आतिशबाजी व पटाखों के विक्रय एवं उपयोग को सुरक्षित तरीके से किये जाने हेतु पुलिस कार्यालय सभागार में उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग श्री आशीष घिल्डियाल व पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग श्री प्रबोध घिल्डियाल की अध्यक्षता में स्थानीय व्यापारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी के दौरान आतिशबाजी व पटाखों की बिक्री को सुरक्षित व सही ढंग से किये जाने सम्बन्धी बिन्दुओं पर चर्चा हुई। व्यापारियों के स्तर से अवगत कराया गया कि उनके द्वारा प्रतिवर्ष अपने प्रतिष्ठानों पर ही निर्धारित लाईसेन्स प्राप्त कर विक्रय किया जाता है। पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा सभी को अवगत कराया गया कि सभी सम्बन्धित व्यापारी सुरक्षा का ध्यान अवश्य रखेंगे। दीपावली पर्व को सकुशल संपन्न कराने में पुलिस का सहयोग करने व आतिशबाजी सामग्री बेचने वाले व्यापारी आतिशबाजी बेचने हेतु नियमानुसार सम्बन्धित विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त कर लाइसेंस बनवाने के पश्चात ही आतिशबाजी की दुकानें लगायेंगे एवं आतिशबाजी की दुकानें लगाने वाले व्यापारी सुरक्षा के दृष्टिगत नियमानुसार आग बुझाने के उपकरण अपने साथ रखने के बारे में अवगत कराया गया।आगामी धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालन करने हेतु, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था हेतु स्थानीय पुलिस प्रशासन को सहयोग दिये जाने की अपेक्षा रखी गयी।